Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 6 October 2022, Shift 1

82 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—82 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 6 October 2022, 9:00 AM - 10:30 AM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 18 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01यदि संख्या 94387251 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में पहले, पांचवें और अंतिम अंक का योगफल कितना होगा?

02______ में लिंग गुणसूत्रों (sex chromosomes) का एक पूर्ण युग्म मौजूद होता है।

03यदि 48: b:: b: 75, और b > 0 है, तो b का मान ज्ञात कीजिए।

04राम नवमी एक हिंदू वसंतोत्सव है, जो भगवान राम के जन्मदिन पर मनाया जाता है, और यह सामान्यतः ______ के महीने में आता है।

05एक दुकानदार को पता चलता है कि जब वह एक किस्म के चावल को ₹50 प्रति kg की दर से बेचता है, तो उसे 20% की हानि होती है, और जब वह एक अन्य किस्म के चावल को ₹72 प्रति kg की दर से बेचता है, तो उसे 20% का लाभ होता है। यदि वह उन्हें 3 : 2 के अनुपात में मिलाने के बाद, मिश्रण को ₹64 प्रति kg की दर से बेचता है, तो उसका कुल प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित कीजिए)?

06छः छात्रों - A, B, C, D, E और F ने एक अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भाग लिया। उनमें से प्रत्येक ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। C ने D से अधिक, किंतु B से कम अंक प्राप्त किए। E ने A से कम अंक प्राप्त किए। B ने A से अधिक, किंतु F से कम अंक प्राप्त किए। C ने E से कम अंक प्राप्त किए। दिए गए छात्रों में से किसने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए?

07एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष सत्य है? कथन: P < Q < R ≤ S = T ≤ U निष्कर्ष: 1. Q ≤ T 2. T > U 3. Q ≤ U 4. S ≤ U

08इनमें से कौन सा अम्ल-क्षार युग्म, अमोनियम क्लोराइड का लवण उत्पन्न करेगा?

09निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

10विनी बिंदु A से शुरू करके पूर्व की ओर 8 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 9 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 12 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और 17 km ड्राइव करता है। अंततः वह बाएं मुड़ता है, 20 km ड्राइव करता है, और बिंदु B पर रुक जाता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

11लोकपावनी और भवानी, ______ नदी की सहायक नदियां हैं।

1312 V की एक बैटरी एक अज्ञात प्रतिरोध के टर्मिनलों से संयोजित है। यदि 2 mA की धारा, उस परिपथ से होकर प्रवाहित होती है, तो प्रतिरोध का मान ______ होगा।

14भारत की कोविड-19 (COVID-19) की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने मई 2021 में 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में चरण II/III नैदानिक परीक्षण के लिए इनमें से किस टीके की सिफारिश की है?

18जब 2⁻⁷ × 2³ⁿ⁺⁴ = 2¹¹ ÷ 2⁵ है, तो n का मान ज्ञात कीजिए।

20भारत के संविधान के ______ के खंड (2) के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करते हैं।

21निम्नलिखित में से किसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?

22एक समषट्भुज के प्रत्येक अंतः-कोण का माप ज्ञात कीजिए।

23एक संख्या और इसके व्युत्क्रम का योग -2 है। इस परिस्थिति से संबंधित द्विघात समीकरण और संख्या का चयन कीजिए।

24उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित संख्या श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 87, 88, 80, 107, 43,?

26मेंढकों में मानव की तरह ही एक जोड़ी फेफड़े होते हैं, लेकिन वे अपने ______ से भी श्वसन कर सकते हैं।

27बड़े बांधों के निर्माण द्वारा नदी के प्राकृतिक प्रवाह को विनियमित करने से ______ अनुप्रवाह (downstream) क्षेत्रों में कृषि प्रभावित होती है।

28नीचे दो अक्षर-समूह युग्म दिए गए हैं, जिनमें दूसरा अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पहले अक्षर-समूह से संबंधित है। विकल्पों में से उस अक्षर-समूह युग्म का चयन कीजिए, जो समान तर्क का पालन करता है। CPG: PGC TJM: JMT

29सात व्यक्ति (E, F, G, H, I, J और K), उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। E और I के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। J के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E, J के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। H, E और G के ठीक बगल में बैठा है। K, E के ठीक बगल में नहीं बैठा है। पंक्ति के ठीक मध्य में कौन बैठा है?

30दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), उनके महत्तम समापवर्तक (HCF) के 14 गुने के बराबर है। यदि एक संख्या 36 है, और उनके लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का योग 270 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।

31चक्रवृद्धि ब्याज की एक निश्चित दर पर निवेश की गई एक धनराशि, 10 वर्ष में स्वयं की तीन गुनी हो जाती है। कितने वर्ष में, यह धनराशि स्वयं की 9 गुनी हो जाएगी?

32निम्न में से कौन-सा एक मांग निर्धारक नहीं है?

33न्यूलैंड के अष्टक सिद्धांत के अनुसार, प्रत्येक ______ तत्व के गुणधर्म, पहले तत्व के गुणधर्मों के समान होते हैं।

36शब्द PLATE में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?

37एक वस्तु को 15 cm फोकस दूरी वाले अवतल लेंस के सामने रखा जाता है, और उसका प्रतिबिंब 7.5 cm की दूरी पर बनता है। लेंस का आवर्धन ज्ञात कीजिए।

38तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ लिपस्टिक, लाल हैं। कुछ लाल, गुलाबी हैं। सभी लिपस्टिक, रंग हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ लिपस्टिक, गुलाबी हैं। (II) कुछ रंग, लाल हैं।

39दाएं हाथ के अंगूठे के नियम के अनुसार, ______ धारा की दिशा को निरूपित करता/करती है।

40राष्ट्रीय वायु खेलकूद नीति 2022 के तहत, भारत में वायु-खेलों (air sports) के लिए ______ स्तरीय गवर्नेंस संरचना होगी।

41विष्णु ने अपनी 10वीं पारी में X रन बनाए। ये रन बनाने के बाद, उसके प्रति पारी औसत में 8 रन की वृद्धि हुई। यदि नया औसत 28 है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।

42कस्तूरी मृग (Musk Deer) का प्राकृतिक निवास स्थल कहां है?

43निम्न में से किस घटना को कलकत्ता हत्याकांड के रूप में जाना जाता है?

44भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?

45गोलीय दर्पण के वक्रता केंद्र के संबंध में निम्न में से कौन से कथन सत्य हैं? (S - I) गोलीय दर्पण का वक्रता केंद्र (C), उस गोले का केंद्र होता है, दर्पण जिसका कटा हुआ भाग होता है। (S - II) गोलीय दर्पण का द्वारक (D) उस गोले का व्यास होता है, दर्पण जिसका कटा हुआ भाग होता है। (S - III) मुख्य फोकस (F), गोलीय दर्पण के ध्रुव (P) और वक्रता केंद्र (C) के बीच का ठीक मध्य-बिंदु होता है।

46उस संख्या का चयन कीजिए, जो दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 2 1.5 1.1 0.8 0.6?

4762 और 30 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।

48निम्न में से कौन-सा पर्वत और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सही सुमेलित नहीं है?

49धातुओं के मामले में आदर्श अपशिष्ट निपटान विधि कौन सी है?

50शहर Q, शहर P के दक्षिण - पूर्व में है। शहर R, शहर Q के दक्षिण - पश्चिम में है। शहर R, शहर P के दक्षिण में है। शहर S, शहर R के पश्चिम में है। शहर S के सापेक्ष, शहर P की दिशा क्या है?

51उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसकी भुजाओं की माप क्रमशः 42 cm, 36 cm और 34 cm हैं।

52किस पंचवर्षीय योजना में बुनियादी एवं भारी उद्योगों की स्थापना पर जोर दिया गया, ताकि तीव्र औद्योगीकरण, आत्मनिर्भरता और प्रौद्योगिकी विकास के लिए एक ठोस आधार स्थापित किया जा सके?

53कार्बन की संयोजकता ______ होती है।

54संविधान के अनुच्छेद ______, जो राज्य के नीति निदेशक तत्वों में से एक को प्रतिष्ठापित करता है, में यह निर्दिष्ट किया गया है कि राज्य ग्राम पंचायतों का संगठन करने के लिए कदम उठाएगा, और उन्हें ऐसी शक्तियां और प्राधिकार प्रदान करेगा, जो उन्हें स्वायत्त शासन की इकाइयों के रूप में कार्य करने योग्य बनाने के लिए आवश्यक हों।

55दो संख्याओं का योग 205 है। यदि इनमें से एक संख्या को 5% कम कर दिया जाए, और दूसरी संख्या को 10% बढ़ा दिया जाए, तो प्राप्त परिणामी संख्याएं बराबर होती हैं। दोनों प्रारंभिक संख्याओं में से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।

56निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं? A) तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुणों की तुलना करने के लिए वर्गीकरण आवश्यक है। B) एक ही प्रकार के तत्वों को एक ही समूह में व्यवस्थित करने के लिए वर्गीकरण आवश्यक है। C) विभिन्न प्रकार के तत्वों को एक ही समूह में व्यवस्थित करने के लिए वर्गीकरण आवश्यक है।

57H, N, P, T, W और Y एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 6 है। H, मंजिल क्रमांक 4 के ऊपर की किसी एक मंजिल पर रहता है। H और N के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। P, N के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। P और T के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। W, T के नीचे की किसी विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। Y के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर कौन रहता है?

58एक शो के टिकट का मूल्य अभिभावकों के लिए ₹7.50 और बच्चों के लिए ₹3 है। यदि कुल 952 टिकटों की बिक्री से ₹5,925 की राशि एकत्र की गई हो, तो बेचे गए बच्चों के टिकटों की संख्या ज्ञात कीजिए।

59लवण जल के विद्युत अपघटन के दौरान कौन सी गैस उत्पन्न होती है, जो पॉप ध्वनि के साथ जलती है?

60______ में, भारत सरकार द्वारा कुछ निश्चित आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाली भारतीय भाषाओं को "शास्त्रीय भाषा" घोषित करने का निर्णय लिया गया था।

61आठ दोस्त, एक वर्गाकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से चार दोस्त मेज के कोनों पर बैठे हैं, और शेष चार दोस्त मेज की चारों भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। अरहान, सुनीता के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। हरि, तारिणी के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। तारिणी, अरहान के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। तारिणी और नीलिमा के बीच केवल डेज़ी बैठी है। हरि और नीलिमा के बीच केवल प्रशांत बैठा है। यश, प्रशांत के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। निम्न में से कौन तारिणी और अरहान के ठीक बगल में बैठा है?

62कमल, विष्णु का पिता है। उनकी वर्तमान आयु का योग 60 वर्ष है। यदि 6 वर्ष पूर्व, कमल की आयु विष्णु की तत्कालीन आयु की 5 गुनी थी, तो विष्णु की वर्तमान आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

64नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे छोटी भिन्न का चयन कीजिए।

66मार्च 2022 में, विद्यालयों में हेल्थ क्लीनिक स्थापित करने की परियोजना के तहत, छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर ध्यान देने हेतु, एक सरकारी विद्यालय में हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन, भारत के किस राज्य में किया गया था?

67यदि आज सोमवार 22 जनवरी 2020 है, तो आज से 100 दिन बाद कौन-सी तिथि और दिन होगा?

68कार्बन के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?

70उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (4, 11, 31) (3, 9, 25)

71अवक्षेपण अभिक्रियाएं, एक विशिष्ट श्रेणी की ______ हैं।

72(3 + 11) × 4 ÷ (6 + 1) - 21 का मान ज्ञात कीजिए।

75यदि समीकरण 4x² - mx + 25 = 0 का एक मूल 5/2 है, तो m का मान कितना होगा?

76फरवरी 2022 में, किस सेवा प्रदाता ने घोषणा की कि वह अपनी नेक्स्ट जनरेशन मल्टी-टेराबिट इंडिया-एशिया-एक्सप्रेस (IAX) अंडर-सी (अंतः-समुद्री) केबल सिस्टम को हुलहुमाले, मालदीव में उतारेगा?

775 m लंबाई वाले एक पदार्थ की प्रतिरोधकता 1.6 × 10⁻⁸ ohm-m है। यदि पदार्थ की लंबाई में 10 m की वृद्धि कर दी जाए, तो प्रतिरोधकता का मान ______ हो जाएगा।

78चुंबकीय क्षेत्र के अंदर स्थित धारावाही चालक पर बल की दिशा ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम के अनुसार, मध्यमा और तर्जनी अंगुलियां क्रमशः ______ और ______ की दिशाओं को निरूपित करती हैं।

79महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने, ______ 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह को 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के एक भाग के रूप में 'विशेष सप्ताह (Iconic Week)' के रूप में मनाया।

80एक वयस्क मनुष्य के मुख में केवल ______ कृतंक होते हैं।

84प्रकाश संश्लेषण के दौरान निम्न में से कौन-सी प्रक्रिया नहीं होती है?

85₹150 की एक धनराशि को दो भागों में विभाजित किया गया है। इसका पहला भाग, दूसरे भाग के तीन गुने से ₹2 अधिक है। दूसरा भाग ज्ञात कीजिए।

86एक उत्तल दर्पण द्वारा निर्मित प्रतिबिंब से संबंधित आंकड़े नीचे दिए गए हैं: वस्तु की दूरी = 30 cm, वस्तु का आकार = 10 cm, प्रतिबिंब का आकार = 2.5 cm, इस दर्पण की फोकस दूरी ______ होगी।

87तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ बर्तन, मिट्टी हैं। कुछ फूल, मिट्टी हैं। सभी मिट्टी, कीड़े हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ फूल, कीड़े हैं। (II) कुछ बर्तन, फूल हैं।

88एक कक्षा की परीक्षा में, कुछ विद्यार्थियों को उनके अंकों के आधार पर अलग-अलग स्थान प्राप्त हुआ। विवेक शीर्ष से 12वें स्थान पर है, और नीचे से 15वें स्थान पर है। कुल कितने विद्यार्थियों ने परीक्षा दी?

90जैन धर्म में तीर्थंकर किसे कहते हैं?

91एक निश्चित कूट भाषा में, 'ANGRY' को 'CKIOA' लिखा जाता है, और 'THINK' को 'VEKKM' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में, 'CROWN' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

92किस घटना ने भारत के विदेशी व्यापार पर ब्रिटिश नियंत्रण को और अधिक मजबूत कर दिया था?

93यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 567 243 186 689 427 (दाएं) (उदाहरण के लिए- 123 में - पहला अंक = 1, दूसरा अंक = 2 और तीसरा अंक = 3 है) नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर की जानी चाहिए। उपरोक्त श्रेणी की दूसरी सबसे बड़ी संख्या के पहले अंक को, सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक में जोड़ने पर प्राप्त परिणाम ज्ञात कीजिए।

94निम्न में से कौन सी संख्या 4 से विभाज्य है?

95उस विकल्प का चयन करें, जिसका तीसरे पद से वही संबंध है, जो दूसरे पद का पहले पद से है, और छठे पद का पांचवे पद से है। 48 : 16:: 96:?:: 108 : 21

96निम्नलिखित धातुओं को उनकी अभिक्रियाशीलता के अनुसार सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए: K, Al, Fe, Au, Pb

97एक प्रकाश किरण-पुंज, एक अवतल लेंस से गुजरने के बाद लेंस के पीछे 25 cm की दूरी पर स्थित एक बिंदु से अपसारित होता प्रतीत होता है। लेंस की क्षमता कितनी है?

98तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ घड़ियां, दीवार-घड़ियां हैं। सभी दीवार-घड़ियां, टावर हैं। सभी टावर, ईंटें हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ ईंटें, घड़ियां हैं। (II) कुछ दीवार-घड़ियां, ईंटें हैं।

100यदि संख्या 6311624 में प्रत्येक विषम अंक को 2 से गुणा किया जाए, और प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या के सबसे बड़े अंक और सबसे छोटे अंक का अंतर कितना होगा?

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.