Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

ExamBharo · RRB Group D 2022 — 6 October 2022, Shift 1 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-6-oct-shift-1/

Question paper · RRB Group D

RRB Group D 2022 — 6 October 2022, Shift 1

6 October 2022 · 9:00 AM–10:30 AM82 of the paper’s 100 questions+1 for a correct answer, −0.33 for a wrong one

Questions from the Railway Recruitment Board’s paper of 6 October 2022, 9:00 AM–10:30 AM. · typed by hand from the scan

Q 1 of 82Top ↑

Computer Based Test

  1. 1. यदि संख्या 94387251 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में पहले, पांचवें और अंतिम अंक का योगफल कितना होगा?

    • (a) 12
    • (b) 10
    • (c) 11
    • (d) 14
    Show answer

    Answer: (c)

  2. 2. ______ में लिंग गुणसूत्रों (sex chromosomes) का एक पूर्ण युग्म मौजूद होता है।

    • (a) मानव मादाओं
    • (b) सांपों
    • (c) स्टारफिश
    • (d) मानव नरों
    Show answer

    Answer: (a)

  3. 3. यदि 48: b:: b: 75, और b > 0 है, तो b का मान ज्ञात कीजिए।

    • (a) 65
    • (b) 70
    • (c) 55
    • (d) 60
    Show answer

    Answer: (d)

  4. 4. राम नवमी एक हिंदू वसंतोत्सव है, जो भगवान राम के जन्मदिन पर मनाया जाता है, और यह सामान्यतः ______ के महीने में आता है।

    • (a) जुलाई
    • (b) अगस्त
    • (c) अप्रैल
    • (d) जून
    Show answer

    Answer: (c)

  5. 5. एक दुकानदार को पता चलता है कि जब वह एक किस्म के चावल को ₹50 प्रति kg की दर से बेचता है, तो उसे 20% की हानि होती है, और जब वह एक अन्य किस्म के चावल को ₹72 प्रति kg की दर से बेचता है, तो उसे 20% का लाभ होता है। यदि वह उन्हें 3 : 2 के अनुपात में मिलाने के बाद, मिश्रण को ₹64 प्रति kg की दर से बेचता है, तो उसका कुल प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित कीजिए)?

    • (a) 5.6%
    • (b) 4.5%
    • (c) 4.1%
    • (d) 5.4%
    Show answer

    Answer: (c)

  6. 6. छः छात्रों - A, B, C, D, E और F ने एक अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भाग लिया। उनमें से प्रत्येक ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। C ने D से अधिक, किंतु B से कम अंक प्राप्त किए। E ने A से कम अंक प्राप्त किए। B ने A से अधिक, किंतु F से कम अंक प्राप्त किए। C ने E से कम अंक प्राप्त किए। दिए गए छात्रों में से किसने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए?

    • (a) E
    • (b) F
    • (c) A
    • (d) B
    Show answer

    Answer: (b)

  7. 7. एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष सत्य है? कथन: P < Q < R ≤ S = T ≤ U निष्कर्ष: 1. Q ≤ T 2. T > U 3. Q ≤ U 4. S ≤ U

    • (a) 3
    • (b) 2
    • (c) 1
    • (d) 4
    Show answer

    Answer: (d)

  8. 8. इनमें से कौन सा अम्ल-क्षार युग्म, अमोनियम क्लोराइड का लवण उत्पन्न करेगा?

    • (a) H₂SO₄ - NH₄OH
    • (b) HNO₃ - NH₄OH
    • (c) HCl - NH₄OH
    • (d) HCl - NaOH
    Show answer

    Answer: (c)

  9. 9. निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

    • (a) कारकों में से एक में परिवर्तन नहीं किया जा सकता, इसलिए वे अल्पकाल में स्थिर रहते हैं।
    • (b) अल्पकाल में, एक फर्म सभी आगतों में परिवर्तन नहीं कर सकती है।
    • (c) एक फर्म, निर्गत के विभिन्न स्तरों का उत्पादन करने के लिए, दीर्घकाल में किसी एक आगत में परिवर्तन नहीं कर सकती है।
    • (d) दीर्घकाल में, उत्पादन के सभी कारकों में परिवर्तन किया जा सकता है।
    Show answer

    Answer: (c)

  10. 10. विनी बिंदु A से शुरू करके पूर्व की ओर 8 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 9 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 12 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और 17 km ड्राइव करता है। अंततः वह बाएं मुड़ता है, 20 km ड्राइव करता है, और बिंदु B पर रुक जाता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

    • (a) 4 km पूर्व की ओर
    • (b) 6 km उत्तर की ओर
    • (c) 8 km दक्षिण की ओर
    • (d) 2 km दक्षिण की ओर
    Show answer

    Answer: (c)

  11. 11. लोकपावनी और भवानी, ______ नदी की सहायक नदियां हैं।

    • (a) गोदावरी
    • (b) महानदी
    • (c) कृष्णा
    • (d) कावेरी
    Show answer

    Answer: (d)

  12. 13. 12 V की एक बैटरी एक अज्ञात प्रतिरोध के टर्मिनलों से संयोजित है। यदि 2 mA की धारा, उस परिपथ से होकर प्रवाहित होती है, तो प्रतिरोध का मान ______ होगा।

    • (a) 600 ओम
    • (b) 60 ओम
    • (c) 6000 ओम
    • (d) 6 ओम
    Show answer

    Answer: (c)

  13. 14. भारत की कोविड-19 (COVID-19) की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने मई 2021 में 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में चरण II/III नैदानिक परीक्षण के लिए इनमें से किस टीके की सिफारिश की है?

    • (a) कोवैक्सिन (Covaxin)
    • (b) कोविशील्ड (Covishield)
    • (c) कॉर्बेवैक्स (Corbevax)
    • (d) स्पुतनिक लाइट वैक्सीन (Sputnik light vaccine)
    Show answer

    Answer: (a)

  14. 18. जब 2⁻⁷ × 2³ⁿ⁺⁴ = 2¹¹ ÷ 2⁵ है, तो n का मान ज्ञात कीजिए।

    • (a) 4
    • (b) 5
    • (c) 3
    • (d) 2
    Show answer

    Answer: (c)

  15. 20. भारत के संविधान के ______ के खंड (2) के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करते हैं।

    • (a) अनुच्छेद 124
    • (b) अनुच्छेद 118
    • (c) अनुच्छेद 127
    • (d) अनुच्छेद 121
    Show answer

    Answer: (a)

  16. 21. निम्नलिखित में से किसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?

    • (a) नीरज चोपड़ा
    • (b) ज्वाला गुट्टा
    • (c) विराट कोहली
    • (d) मैरी कॉम
    Show answer

    Answer: (a)

  17. 22. एक समषट्भुज के प्रत्येक अंतः-कोण का माप ज्ञात कीजिए।

    • (a) 135°
    • (b) 80°
    • (c) 45°
    • (d) 120°
    Show answer

    Answer: (d)

  18. 23. एक संख्या और इसके व्युत्क्रम का योग -2 है। इस परिस्थिति से संबंधित द्विघात समीकरण और संख्या का चयन कीजिए।

    • (a) x² + 2x - 1 = 0, x = -1
    • (b) x² + 2x + 1 = 0, x = 1
    • (c) x² - 2x + 1 = 0, x = -1
    • (d) x² + 2x + 1 = 0, x = -1
    Show answer

    Answer: (d)

  19. 24. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित संख्या श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 87, 88, 80, 107, 43,?

    • (a) 126
    • (b) 70
    • (c) 98
    • (d) 168
    Show answer

    Answer: (d)

  20. 26. मेंढकों में मानव की तरह ही एक जोड़ी फेफड़े होते हैं, लेकिन वे अपने ______ से भी श्वसन कर सकते हैं।

    • (a) श्वासप्रणाल (tracheae)
    • (b) श्वासरंध्रों (spiracles)
    • (c) क्लोम (gills)
    • (d) आर्द्र और श्लेष्मीय त्वचा (slippery and moist skin)
    Show answer

    Answer: (d)

  21. 27. बड़े बांधों के निर्माण द्वारा नदी के प्राकृतिक प्रवाह को विनियमित करने से ______ अनुप्रवाह (downstream) क्षेत्रों में कृषि प्रभावित होती है।

    • (a) मानसूनों के दौरान भूजल के पुनर्भरण को रोकने से
    • (b) जल आपूर्ति कम होने के कारण जल के खारा होने से
    • (c) जल प्रवाह कम होने के कारण भौम जलस्तर कम होने से
    • (d) बाढ़ से खनिज समृद्ध तलछट के वार्षिक जमावों को अवरुद्ध करने से
    Show answer

    Answer: (d)

  22. 28. नीचे दो अक्षर-समूह युग्म दिए गए हैं, जिनमें दूसरा अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पहले अक्षर-समूह से संबंधित है। विकल्पों में से उस अक्षर-समूह युग्म का चयन कीजिए, जो समान तर्क का पालन करता है। CPG: PGC TJM: JMT

    • (a) UQK: QKU
    • (b) UQK: QKV
    • (c) UQK: QUK
    • (d) UQK: KQU
    Show answer

    Answer: (a)

  23. 29. सात व्यक्ति (E, F, G, H, I, J और K), उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। E और I के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। J के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E, J के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। H, E और G के ठीक बगल में बैठा है। K, E के ठीक बगल में नहीं बैठा है। पंक्ति के ठीक मध्य में कौन बैठा है?

    • (a) G
    • (b) H
    • (c) J
    • (d) I
    Show answer

    Answer: (a)

  24. 30. दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), उनके महत्तम समापवर्तक (HCF) के 14 गुने के बराबर है। यदि एक संख्या 36 है, और उनके लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का योग 270 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।

    • (a) 234
    • (b) 126
    • (c) 144
    • (d) 252
    Show answer

    Answer: (b)

  25. 31. चक्रवृद्धि ब्याज की एक निश्चित दर पर निवेश की गई एक धनराशि, 10 वर्ष में स्वयं की तीन गुनी हो जाती है। कितने वर्ष में, यह धनराशि स्वयं की 9 गुनी हो जाएगी?

    • (a) 30 वर्ष
    • (b) 25 वर्ष
    • (c) 20 वर्ष
    • (d) 15 वर्ष
    Show answer

    Answer: (c)

  26. 32. निम्न में से कौन-सा एक मांग निर्धारक नहीं है?

    • (a) विक्रेता की रुचि और पसंद
    • (b) माल की कीमत
    • (c) भविष्य में कीमत में बदलाव की उम्मीद
    • (d) उपभोक्ता की आय
    Show answer

    Answer: (a)

  27. 33. न्यूलैंड के अष्टक सिद्धांत के अनुसार, प्रत्येक ______ तत्व के गुणधर्म, पहले तत्व के गुणधर्मों के समान होते हैं।

    • (a) छठवें
    • (b) आठवें
    • (c) चौथे
    • (d) सातवें
    Show answer

    Answer: (b)

  28. 36. शब्द PLATE में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?

    • (a) तीन
    • (b) शून्य
    • (c) एक
    • (d) दो
    Show answer

    Answer: (b)

  29. 37. एक वस्तु को 15 cm फोकस दूरी वाले अवतल लेंस के सामने रखा जाता है, और उसका प्रतिबिंब 7.5 cm की दूरी पर बनता है। लेंस का आवर्धन ज्ञात कीजिए।

    • (a) 1.5
    • (b) 0.75
    • (c) 0.50
    • (d) 1.25
    Show answer

    Answer: (c)

  30. 38. तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ लिपस्टिक, लाल हैं। कुछ लाल, गुलाबी हैं। सभी लिपस्टिक, रंग हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ लिपस्टिक, गुलाबी हैं। (II) कुछ रंग, लाल हैं।

    • (a) न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    • (b) दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
    • (c) केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
    • (d) केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    Show answer

    Answer: (d)

  31. 39. दाएं हाथ के अंगूठे के नियम के अनुसार, ______ धारा की दिशा को निरूपित करता/करती है।

    • (a) कनिष्ठिका
    • (b) अंगूठा
    • (c) मध्यमा
    • (d) तर्जनी
    Show answer

    Answer: (b)

  32. 40. राष्ट्रीय वायु खेलकूद नीति 2022 के तहत, भारत में वायु-खेलों (air sports) के लिए ______ स्तरीय गवर्नेंस संरचना होगी।

    • (a) चार
    • (b) दो
    • (c) तीन
    • (d) छह
    Show answer

    Answer: (a)

  33. 41. विष्णु ने अपनी 10वीं पारी में X रन बनाए। ये रन बनाने के बाद, उसके प्रति पारी औसत में 8 रन की वृद्धि हुई। यदि नया औसत 28 है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।

    • (a) 105
    • (b) 110
    • (c) 90
    • (d) 100
    Show answer

    Answer: (d)

  34. 42. कस्तूरी मृग (Musk Deer) का प्राकृतिक निवास स्थल कहां है?

    • (a) पश्चिमी घाट
    • (b) थार मरुस्थल
    • (c) 2500 m से अधिक ऊंचाई वाले उच्च अल्पाइन परिवेश
    • (d) 500 m से कम ऊंचाई वाले गंगा के मैदान
    Show answer

    Answer: (c)

  35. 43. निम्न में से किस घटना को कलकत्ता हत्याकांड के रूप में जाना जाता है?

    • (a) भारत छोड़ो आंदोलन
    • (b) बंगाल सत्याग्रह
    • (c) नमक सत्याग्रह
    • (d) सीधी कार्यवाही दिवस
    Show answer

    Answer: (d)

  36. 44. भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?

    • (a) भविष्य के लिए पैसे बचाना एक मौलिक कर्तव्य है
    • (b) जैव विविधता को संरक्षित करना एक मौलिक कर्तव्य है
    • (c) माता-पिता की आज्ञा मानना एक मौलिक कर्तव्य है
    • (d) 6 से 14 वर्ष के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना हमारा मौलिक कर्तव्य है
    Show answer

    Answer: (d)

  37. 45. गोलीय दर्पण के वक्रता केंद्र के संबंध में निम्न में से कौन से कथन सत्य हैं? (S - I) गोलीय दर्पण का वक्रता केंद्र (C), उस गोले का केंद्र होता है, दर्पण जिसका कटा हुआ भाग होता है। (S - II) गोलीय दर्पण का द्वारक (D) उस गोले का व्यास होता है, दर्पण जिसका कटा हुआ भाग होता है। (S - III) मुख्य फोकस (F), गोलीय दर्पण के ध्रुव (P) और वक्रता केंद्र (C) के बीच का ठीक मध्य-बिंदु होता है।

    • (a) केवल (S - I) और (S - III)
    • (b) (S - I), (S - II) और (S - III)
    • (c) केवल (S - I) और (S - II)
    • (d) केवल (S - I)
    Show answer

    Answer: (a)

  38. 46. उस संख्या का चयन कीजिए, जो दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 2 1.5 1.1 0.8 0.6?

    • (a) 0.5
    • (b) 0.3
    • (c) 0.6
    • (d) 0.4
    Show answer

    Answer: (a)

  39. 47. 62 और 30 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।

    • (a) 930
    • (b) 9300
    • (c) 310
    • (d) 1860
    Show answer

    Answer: (a)

  40. 48. निम्न में से कौन-सा पर्वत और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सही सुमेलित नहीं है?

    • (a) नंदादेवी - उत्तराखंड
    • (b) सासेर कांगड़ी - लद्दाख
    • (c) कंचनजंगा - सिक्किम
    • (d) K2 पर्वत - हिमाचल प्रदेश
    Show answer

    Answer: (d)

  41. 49. धातुओं के मामले में आदर्श अपशिष्ट निपटान विधि कौन सी है?

    • (a) पुनर्चक्रण (recycling)
    • (b) पुनः-उपयोग (reusing)
    • (c) कम्पोस्ट बनाना (composting)
    • (d) भस्मीकरण (incineration)
    Show answer

    Answer: (a)

  42. 50. शहर Q, शहर P के दक्षिण - पूर्व में है। शहर R, शहर Q के दक्षिण - पश्चिम में है। शहर R, शहर P के दक्षिण में है। शहर S, शहर R के पश्चिम में है। शहर S के सापेक्ष, शहर P की दिशा क्या है?

    • (a) उत्तर
    • (b) दक्षिण-पूर्व
    • (c) उत्तर-पूर्व
    • (d) दक्षिण-पश्चिम
    Show answer

    Answer: (c)

  43. 51. उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसकी भुजाओं की माप क्रमशः 42 cm, 36 cm और 34 cm हैं।

    • (a) 14√55 cm²
    • (b) 56√110 cm²
    • (c) 28√55 cm²
    • (d) 112√110 cm²
    Show answer

    Answer: (b)

  44. 52. किस पंचवर्षीय योजना में बुनियादी एवं भारी उद्योगों की स्थापना पर जोर दिया गया, ताकि तीव्र औद्योगीकरण, आत्मनिर्भरता और प्रौद्योगिकी विकास के लिए एक ठोस आधार स्थापित किया जा सके?

    • (a) तीसरी पंचवर्षीय योजना
    • (b) दूसरी पंचवर्षीय योजना
    • (c) पहली पंचवर्षीय योजना
    • (d) चौथी पंचवर्षीय योजना
    Show answer

    Answer: (b)

  45. 53. कार्बन की संयोजकता ______ होती है।

    • (a) 6
    • (b) 4
    • (c) 2
    • (d) 3
    Show answer

    Answer: (b)

  46. 54. संविधान के अनुच्छेद ______, जो राज्य के नीति निदेशक तत्वों में से एक को प्रतिष्ठापित करता है, में यह निर्दिष्ट किया गया है कि राज्य ग्राम पंचायतों का संगठन करने के लिए कदम उठाएगा, और उन्हें ऐसी शक्तियां और प्राधिकार प्रदान करेगा, जो उन्हें स्वायत्त शासन की इकाइयों के रूप में कार्य करने योग्य बनाने के लिए आवश्यक हों।

    • (a) 40
    • (b) 31
    • (c) 48
    • (d) 37
    Show answer

    Answer: (a)

  47. 55. दो संख्याओं का योग 205 है। यदि इनमें से एक संख्या को 5% कम कर दिया जाए, और दूसरी संख्या को 10% बढ़ा दिया जाए, तो प्राप्त परिणामी संख्याएं बराबर होती हैं। दोनों प्रारंभिक संख्याओं में से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।

    • (a) 100
    • (b) 95
    • (c) 105
    • (d) 110
    Show answer

    Answer: (b)

  48. 56. निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं? A) तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुणों की तुलना करने के लिए वर्गीकरण आवश्यक है। B) एक ही प्रकार के तत्वों को एक ही समूह में व्यवस्थित करने के लिए वर्गीकरण आवश्यक है। C) विभिन्न प्रकार के तत्वों को एक ही समूह में व्यवस्थित करने के लिए वर्गीकरण आवश्यक है।

    • (a) केवल B और C
    • (b) केवल A और B
    • (c) A, B और C
    • (d) केवल A
    Show answer

    Answer: (b)

  49. 57. H, N, P, T, W और Y एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 6 है। H, मंजिल क्रमांक 4 के ऊपर की किसी एक मंजिल पर रहता है। H और N के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। P, N के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। P और T के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। W, T के नीचे की किसी विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। Y के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर कौन रहता है?

    • (a) W
    • (b) H
    • (c) N
    • (d) T
    Show answer

    Answer: (b)

  50. 58. एक शो के टिकट का मूल्य अभिभावकों के लिए ₹7.50 और बच्चों के लिए ₹3 है। यदि कुल 952 टिकटों की बिक्री से ₹5,925 की राशि एकत्र की गई हो, तो बेचे गए बच्चों के टिकटों की संख्या ज्ञात कीजिए।

    • (a) 270
    • (b) 300
    • (c) 500
    • (d) 682
    Show answer

    Answer: (a)

  51. 59. लवण जल के विद्युत अपघटन के दौरान कौन सी गैस उत्पन्न होती है, जो पॉप ध्वनि के साथ जलती है?

    • (a) Cl₂
    • (b) N₂
    • (c) O₂
    • (d) H₂
    Show answer

    Answer: (d)

  52. 60. ______ में, भारत सरकार द्वारा कुछ निश्चित आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाली भारतीय भाषाओं को "शास्त्रीय भाषा" घोषित करने का निर्णय लिया गया था।

    • (a) 2006
    • (b) 2008
    • (c) 2004
    • (d) 2010
    Show answer

    Answer: (c)

  53. 61. आठ दोस्त, एक वर्गाकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से चार दोस्त मेज के कोनों पर बैठे हैं, और शेष चार दोस्त मेज की चारों भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। अरहान, सुनीता के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। हरि, तारिणी के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। तारिणी, अरहान के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। तारिणी और नीलिमा के बीच केवल डेज़ी बैठी है। हरि और नीलिमा के बीच केवल प्रशांत बैठा है। यश, प्रशांत के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। निम्न में से कौन तारिणी और अरहान के ठीक बगल में बैठा है?

    • (a) डेज़ी
    • (b) नीलिमा
    • (c) यश
    • (d) प्रशांत
    Show answer

    Answer: (c)

  54. 62. कमल, विष्णु का पिता है। उनकी वर्तमान आयु का योग 60 वर्ष है। यदि 6 वर्ष पूर्व, कमल की आयु विष्णु की तत्कालीन आयु की 5 गुनी थी, तो विष्णु की वर्तमान आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

    • (a) 14
    • (b) 20
    • (c) 10
    • (d) 15
    Show answer

    Answer: (a)

  55. 64. नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे छोटी भिन्न का चयन कीजिए।

    • (a) 1981/152
    • (b) 1981/150
    • (c) 1981/155
    • (d) 1981/153
    Show answer

    Answer: (c)

  56. 66. मार्च 2022 में, विद्यालयों में हेल्थ क्लीनिक स्थापित करने की परियोजना के तहत, छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर ध्यान देने हेतु, एक सरकारी विद्यालय में हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन, भारत के किस राज्य में किया गया था?

    • (a) पश्चिम बंगाल
    • (b) दिल्ली
    • (c) आंध्र प्रदेश
    • (d) पंजाब
    Show answer

    Answer: (b)

  57. 67. यदि आज सोमवार 22 जनवरी 2020 है, तो आज से 100 दिन बाद कौन-सी तिथि और दिन होगा?

    • (a) 2 मई 2020, बुधवार
    • (b) 1 मई 2020, बुधवार
    • (c) 3 मई 2020, गुरुवार
    • (d) 1 मई 2020, सोमवार
    Show answer

    Answer: (b)

  58. 68. कार्बन के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?

    • (a) कार्बन एक उत्कृष्ट गैस (noble gas) है।
    • (b) कार्बन प्रकृति में उपधातु है।
    • (c) कार्बन प्रकृति में धातु है।
    • (d) कार्बन प्रकृति में अधातु है।
    Show answer

    Answer: (d)

  59. 70. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (4, 11, 31) (3, 9, 25)

    • (a) (2, 8, 19)
    • (b) (6, 15, 43)
    • (c) (7, 11, 35)
    • (d) (5, 13, 29)
    Show answer

    Answer: (b)

  60. 71. अवक्षेपण अभिक्रियाएं, एक विशिष्ट श्रेणी की ______ हैं।

    • (a) रेडॉक्स अभिक्रियाएं
    • (b) संयोजन अभिक्रियाएं
    • (c) द्वि-विस्थापन अभिक्रियाएं
    • (d) अपघटन अभिक्रियाएं
    Show answer

    Answer: (c)

  61. 72. (3 + 11) × 4 ÷ (6 + 1) - 21 का मान ज्ञात कीजिए।

    • (a) 15
    • (b) -15
    • (c) -13
    • (d) 13
    Show answer

    Answer: (c)

  62. 75. यदि समीकरण 4x² - mx + 25 = 0 का एक मूल 5/2 है, तो m का मान कितना होगा?

    • (a) 10
    • (b) 25
    • (c) 50
    • (d) 20
    Show answer

    Answer: (d)

  63. 76. फरवरी 2022 में, किस सेवा प्रदाता ने घोषणा की कि वह अपनी नेक्स्ट जनरेशन मल्टी-टेराबिट इंडिया-एशिया-एक्सप्रेस (IAX) अंडर-सी (अंतः-समुद्री) केबल सिस्टम को हुलहुमाले, मालदीव में उतारेगा?

    • (a) भारती एयरटेल लिमिटेड
    • (b) रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड
    • (c) वोडाफोन आइडिया लिमिटेड
    • (d) रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड
    Show answer

    Answer: (d)

  64. 77. 5 m लंबाई वाले एक पदार्थ की प्रतिरोधकता 1.6 × 10⁻⁸ ohm-m है। यदि पदार्थ की लंबाई में 10 m की वृद्धि कर दी जाए, तो प्रतिरोधकता का मान ______ हो जाएगा।

    • (a) 12.4 × 10⁻⁸
    • (b) 3.2 × 10⁻⁸
    • (c) 1.6 × 10⁻⁸
    • (d) 0.8 × 10⁻⁸
    Show answer

    Answer: (c)

  65. 78. चुंबकीय क्षेत्र के अंदर स्थित धारावाही चालक पर बल की दिशा ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम के अनुसार, मध्यमा और तर्जनी अंगुलियां क्रमशः ______ और ______ की दिशाओं को निरूपित करती हैं।

    • (a) चुंबकीय क्षेत्र, धारा
    • (b) चुंबकीय क्षेत्र, बल
    • (c) बल, चुंबकीय क्षेत्र
    • (d) धारा, चुंबकीय क्षेत्र
    Show answer

    Answer: (d)

  66. 79. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने, ______ 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह को 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के एक भाग के रूप में 'विशेष सप्ताह (Iconic Week)' के रूप में मनाया।

    • (a) 22 से 28 मार्च
    • (b) 8 से 15 मार्च
    • (c) 1 से 8 मार्च
    • (d) 15 से 22 मार्च
    Show answer

    Answer: (c)

  67. 80. एक वयस्क मनुष्य के मुख में केवल ______ कृतंक होते हैं।

    • (a) दस
    • (b) चार
    • (c) आठ
    • (d) बारह
    Show answer

    Answer: (c)

  68. 84. प्रकाश संश्लेषण के दौरान निम्न में से कौन-सी प्रक्रिया नहीं होती है?

    • (a) ऑक्सीजन का अवशोषण
    • (b) जल के अणुओं का विभाजन
    • (c) प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण
    • (d) कार्बन डाईऑक्साइड का अपचयन
    Show answer

    Answer: (a)

  69. 85. ₹150 की एक धनराशि को दो भागों में विभाजित किया गया है। इसका पहला भाग, दूसरे भाग के तीन गुने से ₹2 अधिक है। दूसरा भाग ज्ञात कीजिए।

    • (a) ₹37
    • (b) ₹113
    • (c) ₹115
    • (d) ₹35
    Show answer

    Answer: (a)

  70. 86. एक उत्तल दर्पण द्वारा निर्मित प्रतिबिंब से संबंधित आंकड़े नीचे दिए गए हैं: वस्तु की दूरी = 30 cm, वस्तु का आकार = 10 cm, प्रतिबिंब का आकार = 2.5 cm, इस दर्पण की फोकस दूरी ______ होगी।

    • (a) 15 cm
    • (b) 30 cm
    • (c) 20 cm
    • (d) 10 cm
    Show answer

    Answer: (d)

  71. 87. तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ बर्तन, मिट्टी हैं। कुछ फूल, मिट्टी हैं। सभी मिट्टी, कीड़े हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ फूल, कीड़े हैं। (II) कुछ बर्तन, फूल हैं।

    • (a) न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    • (b) केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    • (c) केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
    • (d) दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
    Show answer

    Answer: (c)

  72. 88. एक कक्षा की परीक्षा में, कुछ विद्यार्थियों को उनके अंकों के आधार पर अलग-अलग स्थान प्राप्त हुआ। विवेक शीर्ष से 12वें स्थान पर है, और नीचे से 15वें स्थान पर है। कुल कितने विद्यार्थियों ने परीक्षा दी?

    • (a) 27
    • (b) 26
    • (c) 35
    • (d) 32
    Show answer

    Answer: (b)

  73. 90. जैन धर्म में तीर्थंकर किसे कहते हैं?

    • (a) धर्म का रक्षक एवं आध्यात्मिक शिक्षक, जो मोक्ष, या मुक्ति का मार्ग बताता है।
    • (b) वह व्यक्ति, जो एक ईश्वर और एक आत्मा में विश्वास करता है, तथा पुनर्जन्म में विश्वास रखता है।
    • (c) वह व्यक्ति, जो कभी भी ईश्वर में विश्वास नहीं करता है।
    • (d) तीर्थयात्रियों का एक समूह।
    Show answer

    Answer: (a)

  74. 91. एक निश्चित कूट भाषा में, 'ANGRY' को 'CKIOA' लिखा जाता है, और 'THINK' को 'VEKKM' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में, 'CROWN' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

    • (a) EOQTP
    • (b) FPRUQ
    • (c) EPRTQ
    • (d) FOQUP
    Show answer

    Answer: (a)

  75. 92. किस घटना ने भारत के विदेशी व्यापार पर ब्रिटिश नियंत्रण को और अधिक मजबूत कर दिया था?

    • (a) स्वेज नहर को खोल दिया जाना
    • (b) भारतीय धन की निकासी
    • (c) रेल पटरियों के निर्माण
    • (d) विदेशी व्यापार पर अंग्रेजों के एकाधिकार
    Show answer

    Answer: (a)

  76. 93. यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 567 243 186 689 427 (दाएं) (उदाहरण के लिए- 123 में - पहला अंक = 1, दूसरा अंक = 2 और तीसरा अंक = 3 है) नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर की जानी चाहिए। उपरोक्त श्रेणी की दूसरी सबसे बड़ी संख्या के पहले अंक को, सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक में जोड़ने पर प्राप्त परिणाम ज्ञात कीजिए।

    • (a) 12
    • (b) 10
    • (c) 11
    • (d) 13
    Show answer

    Answer: (c)

  77. 94. निम्न में से कौन सी संख्या 4 से विभाज्य है?

    • (a) 2123
    • (b) 2122
    • (c) 2125
    • (d) 2124
    Show answer

    Answer: (d)

  78. 95. उस विकल्प का चयन करें, जिसका तीसरे पद से वही संबंध है, जो दूसरे पद का पहले पद से है, और छठे पद का पांचवे पद से है। 48 : 16:: 96:?:: 108 : 21

    • (a) 23
    • (b) 21
    • (c) 22
    • (d) 20
    Show answer

    Answer: (d)

  79. 96. निम्नलिखित धातुओं को उनकी अभिक्रियाशीलता के अनुसार सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए: K, Al, Fe, Au, Pb

    • (a) K > Al > Fe > Au > Pb
    • (b) K > Al > Fe > Pb > Au
    • (c) K > Fe > Al > Pb > Au
    • (d) K > Al > Pb > Fe > Au
    Show answer

    Answer: (b)

  80. 97. एक प्रकाश किरण-पुंज, एक अवतल लेंस से गुजरने के बाद लेंस के पीछे 25 cm की दूरी पर स्थित एक बिंदु से अपसारित होता प्रतीत होता है। लेंस की क्षमता कितनी है?

    • (a) +0.25 D
    • (b) -0.25 D
    • (c) +4 D
    • (d) -4 D
    Show answer

    Answer: (d)

  81. 98. तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ घड़ियां, दीवार-घड़ियां हैं। सभी दीवार-घड़ियां, टावर हैं। सभी टावर, ईंटें हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ ईंटें, घड़ियां हैं। (II) कुछ दीवार-घड़ियां, ईंटें हैं।

    • (a) केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    • (b) दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
    • (c) न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    • (d) केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
    Show answer

    Answer: (b)

  82. 100. यदि संख्या 6311624 में प्रत्येक विषम अंक को 2 से गुणा किया जाए, और प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या के सबसे बड़े अंक और सबसे छोटे अंक का अंतर कितना होगा?

    • (a) 3
    • (b) 4
    • (c) 6
    • (d) 5
    Show answer

    Answer: (d)

Show answers

Answer key

Answer key as marked in the Railway Recruitment Board’s response sheet. “—” means the sheet did not show it clearly.

Computer Based Test

Q 1
(c)
Q 2
(a)
Q 3
(d)
Q 4
(c)
Q 5
(c)
Q 6
(b)
Q 7
(d)
Q 8
(c)
Q 9
(c)
Q 10
(c)
Q 11
(d)
Q 13
(c)
Q 14
(a)
Q 18
(c)
Q 20
(a)
Q 21
(a)
Q 22
(d)
Q 23
(d)
Q 24
(d)
Q 26
(d)
Q 27
(d)
Q 28
(a)
Q 29
(a)
Q 30
(b)
Q 31
(c)
Q 32
(a)
Q 33
(b)
Q 36
(b)
Q 37
(c)
Q 38
(d)
Q 39
(b)
Q 40
(a)
Q 41
(d)
Q 42
(c)
Q 43
(d)
Q 44
(d)
Q 45
(a)
Q 46
(a)
Q 47
(a)
Q 48
(d)
Q 49
(a)
Q 50
(c)
Q 51
(b)
Q 52
(b)
Q 53
(b)
Q 54
(a)
Q 55
(b)
Q 56
(b)
Q 57
(b)
Q 58
(a)
Q 59
(d)
Q 60
(c)
Q 61
(c)
Q 62
(a)
Q 64
(c)
Q 66
(b)
Q 67
(b)
Q 68
(d)
Q 70
(b)
Q 71
(c)
Q 72
(c)
Q 75
(d)
Q 76
(d)
Q 77
(c)
Q 78
(d)
Q 79
(c)
Q 80
(c)
Q 84
(a)
Q 85
(a)
Q 86
(d)
Q 87
(c)
Q 88
(b)
Q 90
(a)
Q 91
(a)
Q 92
(a)
Q 93
(c)
Q 94
(d)
Q 95
(d)
Q 96
(b)
Q 97
(d)
Q 98
(b)
Q 100
(d)