Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 15 September 2022, Shift 2

89 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—89 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 15 September 2022, 12:45 PM - 2:15 PM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 11 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01एक धारावाही सीधे चालक पर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं सदैव ______ होंगी।

02आरक्षित नकदी निधि अनुपात क्या है?

03[[(0.413) ÷ (0.00413)] - 74.27 - 25.72] का मान ज्ञात कीजिए।

04यदि 5, 15, 20, और y समानुपात में हैं, तो y का मान ज्ञात कीजिए।

05आठ दोस्त, A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। B, H के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है, जो E के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। C और D, A के ठीक बगल में बैठे हैं। C और F, G के ठीक बगल में बैठे हैं। E, F और H के ठीक बगल में बैठा है। यदि C, D, F और H, मेज के कोनों पर बैठे हैं लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है, तो E के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?

06मार्च 2022 में, भारत के उस समय के राष्ट्रपति - श्री राम नाथ कोविंद द्वारा प्रदान किए गए तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में इनमें से किस राज्य को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया था?

07यह प्रश्न नीचे दी गई पांच तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है: (बाएं) 158 518 182 305 510 (दाएं) यदि दूसरी सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक को सबसे बड़ी संख्या के पहले अंक में जोड़ दिया जाए, तो प्राप्त परिणाम क्या होगा?

08अवध बिंदु F से शुरू करता है और पश्चिम की ओर 5 km ड्राइव करता है। वह दाएं मुड़ता है, 5 km ड्राइव करता है। वह फिर से दाएं मुड़ता है और 5 km ड्राइव करता है। अंत में वह बाएं मुड़ता है, 2 km ड्राइव करता है और बिंदु D पर रुक जाता है। बिंदु D से बिंदु F तक पहुंचने के लिए उसे किस दिशा में और कितनी दूरी तय करनी होगी? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)

09जलीय जीवों की श्वसन दर, स्थलीय जीवों की श्वसन दर की तुलना में बहुत तेज होती है। क्यों?

1012 cm लंबी एक वस्तु को अवतल लेंस से 15 cm की दूरी पर रखा जाता है। इस वस्तु का 8 cm लंबा आभासी प्रतिबिंब लेंस से ______ की दूरी पर प्राप्त होगा।

11निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? 17.99 - 16.02 + 19.89 × 8.19 =?

13वर्ष 2021 तक के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, निम्नांकित में से किस राज्य की महिला साक्षरता दर निम्नतम है?

143 पुरुष या 4 महिलाएं किसी कार्य को 15 दिन में कर सकती हैं। 3 पुरुष 9 दिन कार्य करने के बाद कार्य छोड़कर चले जाते हैं। शेष कार्य को 12 दिन में पूरा करने के लिए कितनी महिलाओं की आवश्यकता होगी?

15निम्न में से भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद ग्राम सभा से संबंधित है?

17संख्या 43162857 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे अंक और दाएं से दूसरे अंक के बीच अंतर क्या होगा?

18A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 48, 12 और 24 दिन में पूरा कर सकते हैं। एक साथ मिलकर कार्य करते हुए, वे कार्य को ______ दिन में पूरा करेंगे।

19प्रथम 35 प्राकृतिक संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।

20कमल और कीर्ति की वर्तमान आयु का अनुपात 3 : 5 है। 9 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 3 : 4 हो जाएगा। कीर्ति की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

21निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लेते हुए पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 2 3 5 6 5 7 9 2 4 8 6 5 8 4 8 4 8 3 3 7 8 3 उपरोक्त श्रेणी में ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या है और ठीक बाद भी एक सम संख्या है?

2250 लड़कों वाली कक्षा की औसत आयु 12.9 वर्ष है। जब एक नया लड़का कक्षा में शामिल होता है, तो औसत आयु बढ़कर 13 वर्ष हो जाती है। नए लड़के की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

23स्वर्ण सिंह समिति ने भारत के संविधान में निम्न में से किसे शामिल करने की सिफारिश की?

24निम्न में से ओडिशा राज्य का कौन सा त्योहार, ओडिशा के समृद्ध समुद्री इतिहास को स्मरण करते हुए पूरे राज्य में मनाया जाता है?

25मई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत में कितनी भाषाओं को 'शास्त्रीय' दर्जा प्राप्त है?

26मेंडलीफ की आवर्त सारणी के बारे में कौन सा कथन गलत है?

27______ का रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट है।

28जीवन में जिन पांच बंधनों को जैन धर्म के लोगों द्वारा पालन करना होता है, उनमें से निम्न में से किसका अर्थ गैर-अभिग्रहण (non-acquisition) है?

29200 में 5% की वृद्धि और 15% की कमी करने पर प्राप्त संख्याएं क्रमशः ______ होंगी।

30'कुल्हड़' का उपयोग क्यों बंद कर दिया गया है?

31समीकरण (x + 1)² - 2(x + 1) = 0 के ______ है/हैं।

32निम्न में से कौन सी संख्या 11 से विभाज्य है?

33दिए गए कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन करें। कथन: स्कूलों द्वारा प्रत्येक आयु-वर्ग के बच्चों में आत्मानुशासन का विकास करना चाहिए। तर्क: I. 7 वर्ष की आयु तक के बच्चे अनुशासन की अवधारणा को समझने के लिए परिपक्व नहीं होते हैं। II. यदि अनुशासन की शिक्षा किसी अन्य द्वारा दिए जाने के बजाए अनुशासन की भावना स्वतः विकसित हो, तो वह दीर्घकालिक और अधिक प्रभावी रहती है।

34TtWw जीनप्ररूप वाले पौधे द्वारा निर्मित tW युग्मकों का प्रतिशत कितना होगा?

35कार्बन यौगिकों की किसी भी समजातीय श्रेणी में कौन सा गुण बढ़ते आणविक द्रव्यमान के साथ क्रमबद्धता (gradation) नहीं दर्शाता है?

36दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो समान तर्क का पालन करता है। ALM: EPQ NSO: RWS

37उस विकल्प का चयन कीजिए, जो सातवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से, चौथी संख्या तीसरी संख्या से और छठी संख्या पांचवीं संख्या से संबंधित है। 20 : 5:: 56 : 8:: 12 : 4:: 42:?

38एक निश्चित कूट भाषा में, 'DOCTOR' को 'SPUDPE' लिखा जाता है और 'NURSE' को 'FTSVO' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'WOUND' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

39उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 5, 11, 7, 12, 10, 14, 14, 17, 19,?

40इनमें से कौन सा, लैक्टिक अम्ल का प्राकृतिक स्रोत है?

4105 सितंबर 2022 तक, निम्न में से कौन भारत के नियंत्रक एवं लेखा परीक्षक थे?

44कौन सी नदी गौमुख हिमनद (ग्लेशियर) से निकलती है, और देवप्रयाग में गंगा बनने के लिए अलकनंदा नदी में मिलने से पहले लगभग 193 km तक प्रवाहित होती है?

45आत्मीय सभा के संस्थापक कौन थे?

46एक दुकानदार को अलग-अलग प्रकार के सूखे मेवों अर्थात् काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, और पाइन नट्स की पांच डिलीवरी करनी हैं- प्रत्येक की डिलीवरी अलग-अलग तारीख अर्थात- 1, 6, 12, 20 और 30 जुलाई 2022 को निर्धारित की गई है। बादाम की डिलीवरी के ठीक बाद पाइन नट्स की डिलीवरी निर्धारित की गई है, जिसकी डिलीवरी पिस्ता की डिलीवरी के ठीक बाद निर्धारित है। काजू की डिलीवरी, पाइन नट्स और अखरोट की डिलीवरी के ठीक बीच की जानी है। यदि अखरोट की डिलीवरी अंतिम डिलीवरी है, तो बादाम की डिलीवरी किस तारीख को निर्धारित की गई है?

47दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण गणितीय रूप से संतुलित हो जाएगा? 69 - 23 + 15 ÷ 11 × 12 = -114

49एक निश्चित कूट भाषा में, 'DAGGLE' को 'GAJGOE' और 'MARKET' को 'PAUKHT' के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'ACTION' को किस रूप में लिखा जाएगा?

50यदि ब्याज ₹3,000 है, वार्षिक साधारण ब्याज दर 6% है, और समय अवधि 4 वर्ष है, तो मूलधन ज्ञात कीजिए।

51वर्तमान में ज्ञात तत्वों की कुल संख्या कितनी है?

52उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है। 4, 5, 13, 40,?, 229, 445, 788, 1300

53निम्नलिखित में से क्या निश्चित तौर पर एक समचतुर्भुज की विशेषता नहीं है?

54निम्न में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्न समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? 14.96 + 10.96 + 13.16 - 12.89 × 2.04 =?

55सात व्यक्ति, J, K, L, M, N, O और P, एक ही इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 7 है। J एक विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है, लेकिन वह मंजिल क्रमांक 5 पर नहीं रहता है। K और L के बीच तीन लोग रहते हैं, और L सबसे निचली मंजिल पर रहता है। O, K और N के ठीक बीच में रहता है। N सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता है। P, J के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। निम्न में से कौन दूसरी मंजिल पर रहता है?

56टंगस्टन, मैंगनीन और कठोर रबर के समान विमाओं वाले तीन तार हैं, इसमें से ______ होगा।

57एक दुकानदार द्वारा 20%, 10% और 5% की क्रमिक छूटें दिए जाने के बाद, ₹800 अंकित मूल्य वाली वस्तु को 50% के लाभ पर बेचा जाता है। यदि समान क्रय मूल्य वाली वस्तु को 60% लाभ पर बेचा जाए, तो उसका विक्रय मूल्य (निकटतम रुपए तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।

58भारत के उस राज्य की पहचान करें जिसमें बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान स्थित है?

59निम्नलिखित में से किन दो लोगों को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 2022 के पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

60निम्न में से किसमें उपास्थि मौजूद नहीं होती है?

61चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं कभी भी ______ नहीं हो सकती?

63वाहन के पार्श्व दर्पण द्वारा निर्मित प्रतिबिंब की प्रकृति किस प्रकार की होगी?

64दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ तौलिये, साबुन हैं। सभी साबुन, शैंपू हैं। सभी शैंपू, ब्रश हैं। निष्कर्ष: (I) सभी साबुन, ब्रश हैं। (II) कुछ ब्रश, शैंपू हैं।

65समीकरण 2x² - 3x - 20 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।

67नीचे दिए गए कथनों से निकाले जा सकने वाले सही निष्कर्ष का चयन कीजिए। कथन: 1. A ≤ G < D ≥ M 2. R > H ≥ M

68उस बंद घन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए, जिसकी प्रत्येक भुजा की लंबाई 8 cm है।

69उस विकल्प का चयन कीजिए, जो सातवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से, चौथी संख्या तीसरी संख्या से और छठी संख्या पांचवीं संख्या से संबंधित है। 7 : 2:: 26 : 3:: 63 : 4:: 124:?

70छह दोस्त, G, K, M, P, R, और V में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। R, K से छोटा है लेकिन V से लंबा है, जो कि G से लंबा है। P, M से लंबा है लेकिन G से छोटा है। सभी छह दोस्तों में सबसे छोटा कौन है?

71स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री कौन थे?

72पांच दोस्त प्रियंका, मृणालिनी, गीतांजलि, अर्णव और शिवालिका ने एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों अर्थात जनवरी, जुलाई, अगस्त, सितंबर और दिसंबर में यात्रा की। वर्ष में यात्रा करने वाली पहली व्यक्ति गीतांजलि थीं। मृणालिनी ने प्रियंका के तुरंत बाद के महीने में यात्रा की। अर्णव ने शिवालिका से ठीक पहले वाले महीने में यात्रा की, जिसने वर्ष में सबसे अंत में यात्रा की थी। अगस्त के महीने में किसने यात्रा की?

73कविता अपने कार्यालय से 2 km उत्तर की ओर चलती है, फिर वह 270 डिग्री दक्षिणावर्त मुड़ती है और 3 km सीधे चलती है और फिर वह बाएं मुड़ती है और अपने घर पहुंचने के लिए 2 km सीधे चलती है। प्रारंभिक बिंदु के सापेक्ष अब वह किस दिशा में है?

74यदि 4sin²θ = 1 है, और θ एक न्यून कोण है, तो cos²θ + tan²θ का मान ज्ञात कीजिए।

75पादप के वायवीय भागों से वाष्प के रूप में जल की हानि को ______ कहा जाता है।

76NBFC (एनबीएफसी) का पूर्ण रूप क्या है?

77एक उदासीनीकरण अभिक्रिया के लिए, अभिकारक क्या होने चाहिए?

78______ के बीच की दूरी, गोलीय दर्पण की फोकस दूरी कहलाती है।

79तीन कथन और उनके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं। कथन: 1. सभी कार, स्कूटर हैं। 2. सभी स्कूटर, ट्रक हैं। 3. कोई भी हेलीकॉप्टर, ट्रक नहीं है। निष्कर्ष: I. कोई भी ट्रक, स्कूटर नहीं है। II. सभी कार, ट्रक हैं। III. कुछ ट्रक, स्कूटर हैं। IV. कोई भी कार, हेलीकॉप्टर नहीं है।

80प्रकाश संश्लेषण के बाद निम्न में से किस प्रकार का कार्बोहाइड्रेट बनता है?

81(6, y) सह-अभाज्य संख्याओं का एक ऐसा युग्म है, जिसमें y एक प्राकृतिक संख्या है जो 20 से अधिक नहीं है। y के कितने संभावित मान हो सकते हैं?

82एक तिर्यक रेखा p, दो समानांतर रेखाओं l और m को प्रतिच्छेदित करती है। इस प्रकार प्राप्त अंतःकोणों के द्विभाजकों द्वारा निर्मित चतुर्भुज निश्चित तौर पर एक ______ होगा।

85एक उत्तल लेंस, लेंस से 20 cm की दूरी पर रखे गए पर्दे पर किसी दूरस्थ वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिंब निर्मित करता है। लेंस की क्षमता लगभग ______ के बराबर है।

86एक समांतर चतुर्भुज का आधार और संगत ऊंचाई क्रमशः 10 cm और 6 cm है। समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए।

88100 Ω प्रतिरोध वाले चालक में 2 A की अपरिवर्ती धारा का प्रवाह होने पर चालक पर विभवांतर निम्नांकित में से कितना होगा?

9025 - [7 + 7 of (33 - 4 × 23)] को सरल कीजिए।

91अप्रत्यक्ष करों या सब्सिडी के अभाव में, अंतिम माल उत्पाद का कुल मूल्य, उत्पादन के विभिन्न कारकों जैसे मजदूरों को पारिश्रमिक, पूंजी पर ब्याज, भूमि का किराया, आदि के बीच वितरित किया जाता है। और जो कुछ भी बचा है वह उद्यमी द्वारा विनियोजित किया जाता है, उसे ______ कहा जाता है।

92संगमरमर (मार्बल) का रासायनिक सूत्र क्या है?

93मार्च 2022 में, किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता?

94निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर आकर उसे तार्किक रूप से पूर्ण करेगा? X4KT, W8PO, V12UJ, U16ZE,?

95पांच व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। रॉबिन, सुधाकर और रुद्र दोनों के ठीक बगल में बैठा है। राजेश, रॉबिन के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। रुद्र, सुधाकर के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। रमेश, राजेश और रुद्र दोनों के ठीक बगल में बैठा है। रमेश और रॉबिन दोनों के ठीक बगल में निम्न में से कौन बैठा हुआ है?

96वह शटलर कौन हैं, जिन्होंने वर्ष 2021 में BWF (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय होने का गौरव हासिल किया?

97संतुलित रासायनिक समीकरण के बारे में सही कथन का चयन करें।

98वर्तमान में, अमित और सुमित की आयु का अनुपात 4 : 3 है। 6 वर्ष बाद, अमित की आयु 50 वर्ष होगी। वर्तमान में सुमित की आयु कितनी है?

99√1225 + √6.25 + √12.25 - 8 का मान ज्ञात कीजिए।

100एक आदमी ₹3,30,000 में एक पुरानी कार खरीदता है और उसकी मरम्मत पर ₹40,000 खर्च करता है। यदि वह इस कार पर 15% लाभ अर्जित करना चाहता है, तो उसे कार किस मूल्य पर बेचनी होगी?

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.