Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 2 September 2022, Shift 3

88 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—88 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 2 September 2022, 5:00 PM - 6:30 PM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 12 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01एक तत्व X क्लोरीन के साथ मिलकर एक यौगिक XCl बनाता है। तत्व X को आवर्त सारणी में बाईं ओर रखा गया है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन तत्व X के लिए सही है? (i) इसमें एक संयोजी इलेक्ट्रॉन होता है। (ii) यह धातु है, और ठोस है। (iii) यह अधातु है, और गैस है। (iv) इसमें पांच संयोजी इलेक्ट्रॉन हैं।

02राज्यसभा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

03A, B, C, D, W, X, Y और Z, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ व्यक्ति कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ मेज की भुजाओं के मध्य बैठे हैं। C, W के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। C, किसी एक कोने पर बैठा है। A, किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। Y, A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, C के ठीक बगल में नहीं बैठा है। B और D के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B, Z के ठीक बगल में बैठा है। B, किसी भी भुजा के मध्य में नहीं बैठा है। Y के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

04संख्या 64, 86, 108 और 260 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।

05______ चालक का प्रतिरोध कहलाता है।

06जब बेकिंग सोडा को गर्म किया जाता है, तो यह ______, जल और कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है।

07दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है। 188, 187, 183, 174, 158,?

08किसी चतुर्भुज ABCD में, ∠A = 86° और ∠B = 72° है। ∠C और ∠D के समद्विभाजक, O पर मिलते हैं। ∠DOC का माप ज्ञात कीजिए।

10पुरानी दिल्ली में लाल किले पर प्रधान मंत्री भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को किस राष्ट्रीय त्योहार पर फहराते हैं?

11निम्नलिखित में से कौन-सी स्वदेश में विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है, जिसका परीक्षण भारत में मार्च 2022 में किया गया?

12इनमें से कौन सी भाषा, भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से एक शास्त्रीय भाषा है?

13मार्च 2022 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस राज्य में ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन स्थापित करने के लिए भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?

15इंडियन प्रीमियर लीग (क्रिकेट), 2022 के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए कितनी टीमें निर्धारित की गई थीं?

16दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है। 10, 132, 234, 318,?, 440.

18भारतीय रिजर्व बैंक की मुख्य भूमिका क्या है?

19छह दोस्तों P, Q, R, S, T और U में सभी की लंबाई अलग-अलग है। R केवल तीन अन्य दोस्तों से लंबा है। T केवल एक दोस्त से लंबा है। Q, T से लंबा है लेकिन U से छोटा है। U, P से छोटा है। सभी दोस्तों में दूसरा सबसे लंबा कौन है?

20______ शृंखलन गुण को दर्शाता है।

22इनमें से किस अपशिष्ट को जीवाणुओं या अन्य मृतजीवियों (saprophytes) द्वारा विघटित नहीं किया जा सकता है?

23छह सहपाठी - L, M, N, O, P और Q अपनी IGCSE की अंतिम परीक्षा के परिणामों की तुलना करते हैं। उनमें से प्रत्येक ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए हैं। O ने N से अधिक, लेकिन L से कम अंक प्राप्त किए हैं। M ने N से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। P ने N से कम, लेकिन Q से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। L ने M से कम अंक प्राप्त किए हैं। इन छह सहपाठियों में से किसने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं?

24निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए। यौगिक - नाम i. C₆H₆ - a. एथेन ii. H₂C=CH₂ - b. बेंजीन iii. CH₃-CHO - c. एसीटैल्डिहाइड iv. CH₃COCH₃ - d. एथिलीन v. CH₃CH₃ - e. एसीटोन

25किसी निश्चित संख्या में व्यक्ति, एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। B, E के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। C, B के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। A, E के बाईं ओर छठे स्थान पर बैठा है। C और D के बीच केवल दो व्यक्ति हैं। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठता है, तो बैठे हुए व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?

26वह प्राकृतिक संसाधन कौन सा है, जिससे पेट्रोल और डीजल प्राप्त किया जाता है?

27ADP को ATP अणुओं में भंडारित और स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में, निम्नलिखित में से कौन सा खनिज महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?

28शरद पश्चिम की ओर 4 km चलता है, और फिर दाएं मुड़ता है, और 5 km चलता है। वह फिर से बाएं मुड़ता है, और 7 km चलता है। अंत में, वह अपने बाईं ओर मुड़ता है, और 5 km चलता है। वह आरंभिक बिंदु से कितनी दूर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)

29जुलाई 2022 में, भारत के उच्चतम न्यायालय ने भूल जाने के अधिकार (right to be forgotten) को और अधिक शक्ति प्रदान करने का आदेश दिया, जिसे शीर्षस्थ न्यायालय द्वारा 2017 के एक ऐतिहासिक फैसले में निजता के अधिकार के एक पहलू के रूप में स्वीकार किया है, यह नया आदेश किससे संबंधित है?

3074वें संविधान संशोधन अधिनियम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बीच संक्रमणकालीन क्षेत्र के लिए ______ का प्रावधान है।

31प्रत्येक अलग-अलग ब्रांड के कुल 88 मोबाइल फोन हैं, जिन्हें एक मोबाइल स्टोर में एक सीधी पंक्ति में व्यवस्थित करके रखा गया है। K ब्रांड का मोबाइल पंक्ति के बाएं सिरे से 47वें स्थान पर और M ब्रांड का मोबाइल पंक्ति के दाएं सिरे से 34वें स्थान पर है। K और M ब्रांड के मोबाइलों के बीच कितने मोबाइल फोन हैं?

32सुमन की वर्तमान आयु वेंकट की वर्तमान आयु की दोगुनी है। 12 वर्ष के बाद वेंकट की आयु 21 वर्ष होगी। सुमन की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

33एक प्रकाश किरण, किसी अवतल दर्पण पर बिंदु M पर आपतित होती है। किरण, बिंदु M को वक्रता केंद्र से मिलाने वाली रेखा के साथ 10° का कोण बनाती है। किरण ______ के कोण पर परावर्तित होगी।

34पिंकी उत्तर की ओर 160 m चलती है, फिर वह दाएं मुड़ती है, और 240 m चलती है। वह फिर से दाएं मुड़ती है, और 280 m चलती है, फिर वह बाएं मुड़ती है, और 120 m चलती है। अंत में, वह बाएं मुड़ती है, और 120 m चलती है। अब वह अपनी आरंभिक स्थिति से किस दिशा में और कितने m की दूरी पर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)

35पैगंबर मुहम्मद के कथनों या दैनिक शिक्षाओं को उनकी मृत्यु के बाद उनके अनुयायियों द्वारा संकलित किया गया और उसे ______ कहा गया।

36निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) E # R & H & @ J & M N # B & V && D # P @ W % & Q & A % & # E & (दाएं) यदि उपरोक्त शृंखला से सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर बाएं से तीसरे स्थान पर होगा?

37एक नाव धारा की विपरीत दिशा में 12.6 km जाने में 21 मिनट का समय लेती है। शांत जल में नाव की चाल और धारा की चाल का अनुपात 7 : 2 है। नाव को धारा की विपरीत दिशा में 43.2 km और धारा की दिशा में 38.88 km जाने में कुल कितना समय (घंटे में) लगेगा?

38LOVABLE शब्द में (अग्र और पश्च दोनों दिशाओं में) अक्षरों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?

39यदि a = 5 है, तो √(4a² - 4a + 1) + 6a का मान ज्ञात कीजिए।

40हड्डी निम्न में से किस प्रकार के ऊतकों का उदाहरण है?

41भारत के उत्तरी मैदानों का वह भाग, जिसमें प्राचीन जलोढ़ मौजूद है, क्या कहलाता है?

42उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 13 : 28:: 15 : 30:: 20:?

43निम्न में से कौन-सी धातु नहीं है?

44प्रथम 7 विषम अभाज्य संख्याओं का माध्य ज्ञात कीजिए।

45किसी वस्तु को ₹19.50 में बेचने पर, एक व्यक्ति को 30% का लाभ होता है। 40% लाभ प्राप्त करने के लिए, विक्रय मूल्य में कितनी वृद्धि की जानी चाहिए?

46निम्नलिखित में से कौन सा कण (molecule), संतान द्वारा किसी लक्षण (trait) की वंशानुगति को नियंत्रित करता है?

47एक निश्चित कूट भाषा में, '856 458 1265' का अर्थ 'you are good' है, 568 235 1265 1452' का अर्थ 'good boy bad habit ' है, और '25475 458 568' का अर्थ 'evils are bad' है। उसी कूट भाषा में 'are' शब्द का कूट क्या होगा?

48एक दुकानदार अपने माल को 10% हानि पर बेचने का दावा करता है, लेकिन गलत तराजू का उपयोग करता है, और 15% का लाभ प्राप्त करता है। 1 kg के लिए उसके द्वारा उपयोग किया जाने वाला वास्तविक बाट/वजन (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) कितना है?

4920 और 80 के बीच कितनी अभाज्य संख्याएं मौजूद हैं?

51यदि एक निश्चित कूट भाषा में, CARBON को DCUFTT और ENABLE को FPDFQK लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में CANDLE को किस प्रकार लिखा जाएगा?

52यदि 3.2: x:: x: 16.2 है, और x > 0 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

53भारतीय संविधान की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता, आयरलैंड के संविधान से ली गई है?

54जहां हवा के प्रवाह की दिशा अत्यधिक स्थिर हो, उन क्षेत्रों में निर्मित अर्धचंद्राकार बालू के टीले क्या कहलाते हैं?

55उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) 13 : 195:: 11 : 143:: 7:?

56एक बड़े टैंकर को पाइप A और B द्वारा क्रमशः 60 मिनट और 30 मिनट में भरा जा सकता है। यदि पाइप B को आधे समय के लिए खोला जाता है, और शेष समय के लिए पाइप A और B दोनों को खोल दिया जाता है, तो खाली टैंकर को भरने में कितना समय लगेगा?

58उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। PROFESS: ORPSSEF:: CONTAIN: NOCNIAT:: ROUTINE:?

59तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ काष्ठ, चारकोल हैं। कुछ पेट्रोल, डीजल हैं। सभी डीजल, जीवाश्म हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ पेट्रोल, चारकोल हैं। (II) कुछ जीवाश्म, पेट्रोल हैं। (III) कुछ काष्ठ, डीजल हैं।

60निम्न में से किस स्थिति में कुंडली में कोई भी विभवांतर प्रेरित नहीं होगा? (a) किसी छड़ चुंबक के एक स्थिर कुंडली की ओर गतिमान होने पर (b) किसी कुंडली के एक स्थिर छड़ चुंबक की ओर गतिमान होने पर (c) कुंडली और छड़ चुंबक, दोनों के समान चाल से समान दिशा में गतिमान होने पर (d) कुंडली और छड़ चुंबक के समान चाल से एक दूसरे की ओर गतिमान होने पर

6112 cm भुजा वाले घन का आयतन ज्ञात कीजिए।

64निम्न में से कौन सा क्षार (alkali) नहीं है?

65दिए गए विकल्पों में से उस पद का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित अक्षरांकीय शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर तार्किक रूप से शृंखला को पूर्ण करेगा। 3Z6, 8Y12, 15X18, 24W24, 35V30,?

66AB, CD के समानांतर है। एक तिर्यक रेखा PQ, AB और CD को क्रमशः E और F पर प्रतिच्छेदित करती है, और ∠PEB = 78° है। AB और CD के बीच G ऐसा बिंदु है कि ∠BEG = 18° और ∠GFE = 30° है। ∠EGF का माप कितना है?

67राम की वार्षिक आय ₹5,62,400 है। उन्होंने इस आय का 20% घर के किराए पर, शेष आय का 15% भोजन पर, और उसके बाद शेष आय का 30% बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया। यदि तदुपरांत शेष राशि उनकी बचत थी, तो निम्नलिखित में से कौन सी राशि उसकी वास्तविक बचत के निकटतम है?

682200 W का एक इलेक्ट्रिक टोस्टर, 220 V पर संचालित होता है। इसकी कुंडली का प्रतिरोध ______ होगा।

69यदि संख्या 485136785 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे, और दाएं से तीसरे अंक का अंतर कितना होगा?

70जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम के 'प्रतिभा खोज एवं विकास' घटक के तहत प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए, देश को कितने क्षेत्रों में विभाजित किया गया है?

71दो कुंडलियां - A और B इस प्रकार हैं, कि A एक कुंजी और एक धारा नियंत्रक के माध्यम से एक बैटरी से संयोजित है, और B एक गैल्वेनोमीटर से संयोजित है, इन्हें एक दूसरे के समानांतर, और एक दूसरे के निकट व्यवस्थित किया गया है। निम्न में से किस अवधि के दौरान B में प्रेरित धाराएं नीचे वर्णित किए गए अनुसार होंगी? (a) 0 से 50 s: A में धारा स्थिर रहती है (b) 50 से 60 s: A में धारा नियत दर से घटती है

72एक वस्तु को 20 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस से 40 cm की दूरी पर रखा गया है। निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा प्रतिबिंब की प्रकृति और तुलनात्मक आकार का क्रमशः सही वर्णन करता है?

73नीचे एक कथन और उसके दो संभावित निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनें। कथन: देश B अपनी ईंधन जरूरतें पूरी करने के लिए, कुछ दशकों से देश Y से 80% कच्चे तेल और पेट्रोलियम का आयात कर रहा है। हालांकि, देश में मौजूदा वित्तीय संकट के कारण, देश Y अन्य देशों को कच्चे तेल और पेट्रोलियम का निर्यात अब 30% अधिक कीमतों पर कर रहा है। दी गई जानकारी के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है? I. आने वाले महीनों में, देश B में कार पुनर्बिक्री उद्योग के पूरी तरह बंद होने की संभावना है। II. देश B द्वारा ईंधन कर में 30% की वृद्धि की जाएगी।

74यदि संख्या 417593286 के सभी अंकों को आरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

75भारत में, जून ______ में, पेट्रोल की कीमतों को मुक्त और निर्विनियमित किया गया।

77नई कार्तीय चिह्न परिपाटी का पालन करते हुए, किसी उत्तल दर्पण का वक्रता केंद्र +18 cm पर स्थित है। इसका फोकस ______ पर स्थित होगा।

78किसी संख्या का पांच गुना 65 है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।

79निम्न अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। A F R C D S Y H N T E D C I D Q A C V Y U I N G R F S C W R उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर है, और ठीक बाद भी एक स्वर है?

81यदि ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर किए जाने पर, ₹12,500 की राशि पर x% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्ष में प्राप्त मिश्रधन ₹15,680 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

82उस प्रक्रिया का नाम बताइए, जिसके द्वारा प्रकाश संश्लेषण के विलेय उत्पादों को पादपों के अन्य भागों में पहुंचाया जाता है।

8318 दिसंबर, 2021 को पश्चिमी भारत के निम्नलिखित में से किस जिले में 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया?

84रॉलेट एक्ट पारित किए जाने के समय ब्रिटिश भारत का वायसराय कौन था?

85एक पंक्ति में कुछ व्यक्ति बैठे हुए हैं, और सभी के मुख उत्तर की ओर हैं। G और K के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। I, J के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। H, G के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। I और K के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। M, K के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। यदि उपरोक्त के अतिरिक्त, पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?

86'महिलाओं की सुरक्षा एवं रक्षा' पर जागरूकता बढ़ाने के लिए, 2022 में ______ तक महिला दिवस सप्ताह मनाया गया।

87MnO₂ + 4HCl → MnCl₂ + 2H₂O + Cl₂ अभिक्रिया में क्या होता है?

88√74529 का मान ज्ञात कीजिए।

89वंशागति के नियमों (laws of inheritance) का प्रतिपादन किसने किया?

91वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल -2/3 और -3/2 हैं।

92लाल और पीली मिट्टी ______ और ______ के कुछ हिस्सों में आसानी से पाई जा सकती हैं।

93एक पिता और उसके पुत्र की वर्तमान आयु का योग, पुत्र की वर्तमान आयु के 3 गुने से 6 वर्ष अधिक है। 2 वर्ष बाद, पिता की आयु का 2 गुना, पुत्र की आयु के 5 गुने से 7 वर्ष कम होगा। पिता और पुत्र की आयु का अंतर (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

954 cm × 10 cm × 15 cm भुजाओं वाले धातु के एक ठोस घनाभ को पिघलाया जाता है, और उससे 2 cm × 2 cm × 2 cm के छोटे एक समान पासे बनाए जाते हैं। ऐसे कितने पासे बनाए जा सकते हैं?

96समीकरण 2x² + bx + 3 = 0 का छोटा मूल 0.5 है। b का मान ज्ञात कीजिए।

974 Ω प्रतिरोध प्राप्त करने के लिए 12 Ω के कितने प्रतिरोधकों को समानांतर क्रम संयोजन में संयोजित किया जाना चाहिए?

98दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 13 + 6 ÷ 12 - 4 × 5 = 4

99छह मित्र, A, B, C, D, E और F, एक वृत्ताकार व्यवस्था में वृत्त के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। A, E के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। F और D के बीच केवल एक मित्र बैठा है। B और D अगल-बगल बैठे हुए हैं। F, B के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है। C, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। D और F के बीच में कौन बैठा हुआ है?

100जुलाई 2019 में, उस समय के सबसे बड़े NBFC - MFI ______ का इंडसइंड बैंक के साथ विलय हो गया।

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.