Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 26 August 2022, Shift 1

81 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—81 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 26 August 2022, 9:00 AM - 10:30 AM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 19 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01शहर P, शहर Q के पश्चिम में है। शहर P, शहर S के दक्षिण-पश्चिम में है। शहर S, शहर Q के उत्तर में है। यदि शहर R, शहर Q के दक्षिण-पूर्व में है और शहर M, शहर R के पूर्व में है, तो शहर M के सापेक्ष शहर P किस दिशा में है?

02यदि द्विघात समीकरण x² - kx + 169 = 0 के मूल समान हैं, तो k का मान ज्ञात करें।

03तीन व्यक्तियों की आयु का योग 44 वर्ष है, और उनकी आयु का संख्यात्मक गुणनफल 1950 है। साथ ही, दूसरे और तीसरे व्यक्ति की आयु के अंतर को पहले और दूसरे व्यक्ति की आयु के अंतर से घटाने पर 5 वर्ष आता है। दूसरे व्यक्ति की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

05हिमालय राष्ट्रीय उद्यान के अल्पाइन मीडोज़ (alpine meadows) में भेड़ों द्वारा नियंत्रित मौसमी चराई का क्या प्रभाव हुआ था?

06एक 3 cm ऊंची वस्तु को f फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के सामने 1.5f दूरी पर रखा जाता है। आवर्धन ज्ञात कीजिए।

07ΔABC के तीनों कोणों का इसी क्रम में अनुपात 3 : 4: 5 है। यदि भुजा AB को X तक बढ़ाया जाता है, तो बाह्य कोण ∠CBX का माप क्या होगा?

08भारत में, वार्षिक वित्तीय विवरण के साथ प्रस्तुत निम्नलिखित में से कौन-सा विधेयक, बजट में प्रस्तावित करों के आरोपण, उन्मूलन, छूट, परिवर्तन या विनियमन के संबंध में विवरण प्रदान करता है?

09सात डिब्बों- L, M, N, O, P, Q और E को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। L स्टैक में नीचे से पांचवें स्थान पर है। M, L के ठीक ऊपर है। O और L के बीच केवल तीन डिब्बे हैं। P और N के बीच केवल दो डिब्बे हैं। N, Q के ठीक ऊपर है। P, N के ऊपर किसी एक स्थान पर है। कौन सा डिब्बा नीचे से छठे स्थान पर रखा गया है?

10रिया के पास पेन और पेंसिलों की कुल संख्या 60 है। यदि उसके पास 25 और अधिक पेन तथा 5 कम पेंसिलें होतीं, तो पेनों की संख्या पेंसिलों की संख्या की तीन गुनी हो जाती। उसके पास मूलतः मौजूद पेनों और पेंसिलों की संख्या ज्ञात कीजिए।

11दिए गए संख्याओं के अनुक्रम का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 2 8 3 6 0 8 1 5 3 7 3 4 9 6 2 4 3 2 5 6 4 0 7 (दाएं) दिए गए अनुक्रम के आधार पर, निम्न (विकल्पों में दिए गए) चार संख्या समूहों में से तीन संख्या समूह एक निश्चित तरीके से संगत हैं, और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन सा विकल्प उस समूह से संबंधित नहीं है?

12'धर्मनिरपेक्ष' शब्द को ______ संशोधन अधिनियम के द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका में जोड़ा गया था।

13महिला दिवस 2022 को मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की थीम क्या थी?

14आनुभविक संबंध (empirical relation) का उपयोग करते हुए, उन आंकड़ों की माध्यिका ज्ञात कीजिए, जिनका माध्य 46 और बहुलक 45 है (उत्तर को एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित कीजिए)।

15पादपों में प्रांकुर (plumule) कहां पाया जाता है?

18प्रयुक्त चुंबकीय क्षेत्र, चालक की गति और प्रेरित धारा की दिशाएं, परस्पर एक-दूसरे के सापेक्ष ______ पर होने पर ही फ्लेमिंग का दाएं हाथ के नियम का प्रयोग किया जा सकता है।

19माधव बिंदु A से ड्राइव शुरू करता है और पूर्व की ओर 16 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 4 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 12 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करके बिंदु B पर रुकता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)

20भारत अपने 3.28 मिलियन वर्ग किमी (km²) क्षेत्रफल के साथ विश्व के भू-क्षेत्र का 2.4 प्रतिशत है, और यह विश्व का ______ सबसे बड़ा देश है।

21कार्बन यौगिक विद्युत के कुचालक क्यों होते हैं?

24दिए गए आंकड़ों की माध्यिका ज्ञात कीजिए। 12, 16, 26, 15, 17, 18, 73, 74, 25, 24

25ग्रीष्म ऋतु के निकट आते ही, विशेष रूप से केरल और कर्नाटक में मानसून पूर्व वर्षा का होना सामान्य घटना है। इस वर्षा को ______ कहा जाता है।

26एक निश्चित कूट भाषा में, 'SPACE' को 'QNDAH' लिखा जाता है, और 'CRAFT' को 'APDDR' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'SPEED' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

28छह दोस्तों A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। केवल एक व्यक्ति E से छोटा है। केवल दो व्यक्ति D से लंबे हैं। A, F से छोटा है, लेकिन C से लंबा है। F सबसे लंबा नहीं है। सभी दोस्तों में सबसे छोटा कौन है?

29राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नियामकीय दिशानिर्देश 2022 के प्रारूप के अनुसार, किसी बाल कलाकार को अनुबंधित करते हुए मनोरंजन उद्योग में बच्चों के नियोजन हेतु निर्माताओं को इनमें से किस जिला प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त करनी अपेक्षित है?

30______ कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट है।

31पश्चिमी तटीय मैदान ______ तटीय मैदानों के एक उदाहरण हैं।

34यदि संख्या 36275918 के सभी अंकों को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

35भारत सरकार के किस मंत्रालय ने वर्ष 2014 में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) की घोषणा की?

36इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: P = Q ≥ R ≤ S > T < U निष्कर्ष: I. Q > U II. R ≤ P

37उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है) (85,198,52) (77,270,32)

38'बीटिंग द रिट्रीट (Beating the Retreat)' आधिकारिक तौर पर भारत के किस राष्ट्रीय उत्सव की समाप्ति को दर्शाता है?

39उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। Q_T_T_BT_TQB_RT

40रवि अपनी आय का 20% पेट्रोल पर व्यय करता है, शेष आय का एक तिहाई भाग घरेलू-खर्च पर व्यय करता है, और उसके बाद बची शेष राशि उसकी बचत है। यदि वह पेट्रोल पर ₹7500 खर्च करता है, तो उसका घरेलू-खर्च ज्ञात कीजिए।

41दी गई अभिक्रिया में, कौन सा पदार्थ अविलेय है? 2KBr + BaI₂ → 2KI + BaBr₂

43हाल ही में, भारत सरकार ने लड़कियों की शादी की आयु बढ़ाकर 21 कर दी है। इस कानून का पालन करने से क्या लाभ है?

44भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा पाने वाली पहली भारतीय भाषा कौन सी है?

45निम्नलिखित में से कौन कोविड-19 का ओमिक्रॉन हाइब्रिड स्ट्रेन है, जो अप्रैल 2022 में पाया गया था?

46ब्राजील में 10.0 m आकार का एक स्टैलेक्टाइट पाया गया। यदि इस स्टैलेक्टाइट को किसी अवतल दर्पण से 20.0 m की दूरी पर रखा जाता है, और इसका 30.0 m आकार का वास्तविक प्रतिबिंब बनता है, तो दर्पण का मुख्य फोकस ______ पर होगा।

47न्याय पंचायत का प्रमुख कौन होता है?

48M, N, O, P, Q और R एक ही इमारत के छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। M, R से दो मंजिल ऊपर विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। Q, M के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। O और Q के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। O सबसे निचली मंजिल पर नहीं रहता है। यदि N, M के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है, तो Q और P के ठीक बीच में कितने व्यक्ति रहते हैं?

49नागर विमानन मंत्रालय द्वारा भारत की पहली राष्ट्रीय वायु खेल नीति (एन.ए.एस.पी.) किस वर्ष जारी की गई थी?

50यदि अक्षर-समूह 'DEHRAZUN' के सभी अक्षरों को अंग्रेजी वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो नए बने अक्षर समूह में कितने ऐसे स्वर होंगे जिनके ठीक पहले एक व्यंजन होगा?

51इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: कचरे को गीले और सूखे कचरे में अलग-अलग करने से इसे रिसाइकिल करने (पुनर्चक्रण) में मदद मिलेगी। तर्क: I. गीले कचरे को सही तरीके से प्रबंधित करके, उसे जैविक खाद या बायोगैस में बदला जा सकता है। II. रिसाइकिल प्लास्टिक को कालीन, कपड़ों के लिए अपसाइकिल किए गए पॉलिएस्टर, रिसाइकिल प्लास्टिक निर्माण सामग्री सहित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए फिर से तैयार किया जा सकता है।

52______ में वृद्धि के साथ, धारावाही चालक के चुंबकीय क्षेत्र के परिमाण में वृद्धि होती है।

53तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: सभी मेज, डिनर हैं। कुछ डिनर, प्लेट हैं। सभी प्लेट, कटोरे हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ मेज, प्लेट हैं। (II) सभी डिनर, कटोरे हैं।

54यदि asinq = bcosq और asin³q + bcos³q = sinq cosq है, जहां 0 < q < 90° है, तो a² + b² का मान ज्ञात करें।

55दिल्ली दरबार में ______ में किंग जॉर्ज पंचम का राज्यारोहण हुआ था और इसी दरबार में, किंग ने घोषणा की थी कि भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया जाएगा।

56एक 6 cm ऊंची सुई को -2.5 D की क्षमता वाले एक लेंस के सामने 20 cm की दूरी पर रखा गया है। सुई के प्रतिबिंब की ऊंचाई कितनी होगी?

58समान आधार त्रिज्या (r cm) और समान ऊंचाई (h cm) वाले 3 लंबवृत्तीय बेलनों को एक के ऊपर एक रखकर एक नया लंबवृत्तीय बेलन बनाया गया है, जिसकी आधार त्रिज्या r cm है। इस नए लंबवृत्तीय बेलनाकार ठोस का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए।

59उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (7, 19, 40) (12, 11, 47)

60इसरो (ISRO) ने EOS-04, INS-2TD और INSPIRES at-1 उपग्रह किस वर्ष लॉन्च किए थे?

61इनमें से कौन सा कार्बन यौगिक, बायोगैस और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस का एक प्रमुख घटक है?

62चतुर्भुज ABCD में, AD = 9 cm, BC = 8 cm और CD = 17 cm है, AD ⊥ AB और विकर्ण BD ⊥ BC है। चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

63दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। QJD: TMG GMS: JPV

64तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ बसें, वैन हैं। सभी वैन, ट्रक हैं। कुछ बसें, कार हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ ट्रक, बस हैं। (II) कुछ कार, ट्रक हैं।

65एक घर और बगीचे का कुल मूल्य ₹51 लाख है, और बगीचे का मूल्य घर के मूल्य का 5/12 है। बगीचे का मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।

66निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन सी संख्या आएगी? 2, 3, 6, 12,?, 37, 58

68प्रोटीनों के अमीनो अम्लों में, जटिल कार्बोहाइड्रेटों के ग्लूकोज में और वसा के वसा-अम्लों और ग्लिसरॉल में अंतिम रूपांतरण के लिए जिम्मेदार एंजाइम ______ में उपस्थित होते हैं।

69निम्नलिखित में से कौन सी संख्या एक अभाज्य संख्या है?

70एक निश्चित कूट भाषा में, 'ARMOR' को 'CVOST' और 'GLAND' को 'IPCRF' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'FARMS' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

72₹2500 की एक धनराशि को, वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर गणनीय, 6% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर एक बैंक में निवेशित किया गया है। परिपक्वता पर देय मिश्रधन ₹2809 है। निवेश की समयावधि ज्ञात कीजिए।

73A, B, C, D, E और F एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, इसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर की मंजिल का क्रमांक 6 है। A और F के बीच की मंजिलों पर केवल दो लोग रहते हैं। B और C के बीच की मंजिलों पर केवल तीन लोग रहते हैं। C, B के नीचे वाली मंजिल पर रहता है। E, D के नीचे वाली मंजिल पर नहीं रहता है। F के नीचे वाली मंजिलों पर केवल दो लोग रहते हैं। F के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर कौन रहता है?

75प्लास्टर ऑफ पेरिस, ______ तापन द्वारा तैयार किया जाता है।

76उस संख्या का चयन कीजिए, जो दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 43 41 37 31? 23

77X, एक वाशिंग मशीन को 20% के लाभ पर Y को बेचता है। Y इसे 12% की हानि पर Z को बेचता है, और फिर Z इसे 30% के लाभ पर T को बेचता है। यदि Z का लाभ, X के लाभ से ₹87.60 अधिक है, तो Y ने वाशिंग मशीन किस मूल्य (₹ में) पर खरीदी?

78आठ दोस्त, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से चार दोस्त मेज के कोनों पर बैठे हैं, और शेष चार दोस्त मेज की चारों भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। अमन, प्रिया के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। लक्ष्य, प्रिया और साक्षी दोनों के ठीक बगल में बैठा है। उत्कर्ष, साक्षी के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। रिद्धि, उत्कर्ष के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। प्रिया, विधि के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। विधि, तेजस्वी के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठी है। अमन के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा/बैठी है?

79आधुनिक आवर्त नियम के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?

82______ की क्रिया द्वारा सल्फर से सल्फाइड आयन का निर्माण होता है।

83यदि x = 5 होने पर, 7(x)+5, 7(x)+4, 5(x)+5 और y समानुपात में हैं, तो y का मान ज्ञात कीजिए।

85तीन घंटियां A, B और C क्रमशः हर 15 सेकंड, 24 सेकंड और 42 सेकंड में बजती हैं। यदि वे सभी सुबह 8 बजे एक साथ बजती हैं, तो उसी दिन सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे के बीच वे सभी घंटियां कितनी बार एक साथ बजेंगी, सुबह 8 बजे घंटियों के एक साथ बजने की घटना को गणना में शामिल कीजिए?

86अजैवनिम्नीकरणीय अपशिष्टों के संदर्भ में 'स्रोत पर पृथक्करण' का क्या अभिप्राय है?

88निम्नलिखित में से कौन सा ऐतिहासिक स्थान ईसा मसीह के जन्म से जुड़ा है?

89______, यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने वाला उपकरण है।

91तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ पिकनिक, घास हैं। सभी घास, बारिश हैं। कुछ बारिश, बादल हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ घास, बादल हैं। (II) सभी पिकनिक, बारिश हैं।

92निम्नलिखित में से कौन-सा सांकेतिक शब्द (कीवर्ड) देश में सरकार के एक से अधिक स्तरों के अस्तित्व को सुपरिभाषित करता है?

94KINDLE शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके बाद के अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके पहले के अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में निम्न में से कौन सा अक्षर दो बार दिखाई देगा?

95पांच मित्र - A, B, C, D और E एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। B, D और E दोनों के ठीक बगल में बैठा है। A, D के ठीक बगल में बैठा है। E का कौन से स्थान पर होना संभव नहीं है?

96जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईसीसी (ICC) महिला क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन हैं?

97जाइलम का इनमें से कौन सा घटक जल के परिवहन में कार्य नहीं करता है?

98यदि A का 60% = B का 1.2 = C का 2/5 है, तो A: B: C ज्ञात कीजिए।

99डॉबेराइनर के त्रिक के अनुसार, इनमें से कौन सा तत्व कैल्शियम और बेरियम के मध्य स्थित हो सकता है? (Ca का परमाणु द्रव्यमान= 40.1 और Ba का परमाणु द्रव्यमान = 137.3)

100सरकार की राजस्व प्राप्तियों की तुलना में राजस्व व्यय की अधिकता को ______ कहा जाता है।

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.