ExamBharo · RRB Group D 2022 — 26 August 2022, Shift 1 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-26-aug-shift-1/
Question paper · RRB Group D
RRB Group D 2022 — 26 August 2022, Shift 1
26 August 2022 · 9:00 AM–10:30 AM81 of the paper’s 100 questions+1 for a correct answer, −0.33 for a wrong one
Questions from the Railway Recruitment Board’s paper of 26 August 2022, 9:00 AM–10:30 AM. · typed by hand from the scan
Preparing for RRB Group D? Get more, free
Daily previous-year questions as quizzes, and every RRB Group D notice the day it is out.
Computer Based Test
1. शहर P, शहर Q के पश्चिम में है। शहर P, शहर S के दक्षिण-पश्चिम में है। शहर S, शहर Q के उत्तर में है। यदि शहर R, शहर Q के दक्षिण-पूर्व में है और शहर M, शहर R के पूर्व में है, तो शहर M के सापेक्ष शहर P किस दिशा में है?
- (a) उत्तर-पश्चिम
- (b) दक्षिण-पश्चिम
- (c) पश्चिम
- (d) दक्षिण
Show answer
Answer: (a)
2. यदि द्विघात समीकरण x² - kx + 169 = 0 के मूल समान हैं, तो k का मान ज्ञात करें।
- (a) ±14
- (b) ±26
- (c) ±13
- (d) ±17
Show answer
Answer: (b)
3. तीन व्यक्तियों की आयु का योग 44 वर्ष है, और उनकी आयु का संख्यात्मक गुणनफल 1950 है। साथ ही, दूसरे और तीसरे व्यक्ति की आयु के अंतर को पहले और दूसरे व्यक्ति की आयु के अंतर से घटाने पर 5 वर्ष आता है। दूसरे व्यक्ति की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
- (a) 6 वर्ष
- (b) 13 वर्ष
- (c) 10 वर्ष
- (d) 25 वर्ष
Show answer
Answer: (b)
5. हिमालय राष्ट्रीय उद्यान के अल्पाइन मीडोज़ (alpine meadows) में भेड़ों द्वारा नियंत्रित मौसमी चराई का क्या प्रभाव हुआ था?
- (a) इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा, क्योंकि भेड़ों की संख्या कम थी, और उद्यान विशाल है।
- (b) इससे पुरानी घास हट गई और नई घास उगना संभव हुआ।
- (c) राष्ट्रीय उद्यान स्थानीय चरवाहों को आय और आजीविका प्रदान करता था।
- (d) इससे जमीन का आवरण नष्ट हो गया, और मृदा अपरदन का कारण बना।
Show answer
Answer: (b)
6. एक 3 cm ऊंची वस्तु को f फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के सामने 1.5f दूरी पर रखा जाता है। आवर्धन ज्ञात कीजिए।
- (a) 3.0
- (b) 1.5
- (c) 2.0
- (d) 2.5
Show answer
Answer: (c)
7. ΔABC के तीनों कोणों का इसी क्रम में अनुपात 3 : 4: 5 है। यदि भुजा AB को X तक बढ़ाया जाता है, तो बाह्य कोण ∠CBX का माप क्या होगा?
- (a) 100°
- (b) 60°
- (c) 120°
- (d) 80°
Show answer
Answer: (c)
8. भारत में, वार्षिक वित्तीय विवरण के साथ प्रस्तुत निम्नलिखित में से कौन-सा विधेयक, बजट में प्रस्तावित करों के आरोपण, उन्मूलन, छूट, परिवर्तन या विनियमन के संबंध में विवरण प्रदान करता है?
- (a) वित्त विधेयक
- (b) अध्यादेश प्रतिस्थापन विधेयक
- (c) साधारण विधेयक
- (d) धन विधेयक
Show answer
Answer: (a)
9. सात डिब्बों- L, M, N, O, P, Q और E को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। L स्टैक में नीचे से पांचवें स्थान पर है। M, L के ठीक ऊपर है। O और L के बीच केवल तीन डिब्बे हैं। P और N के बीच केवल दो डिब्बे हैं। N, Q के ठीक ऊपर है। P, N के ऊपर किसी एक स्थान पर है। कौन सा डिब्बा नीचे से छठे स्थान पर रखा गया है?
- (a) L
- (b) K
- (c) N
- (d) M
Show answer
Answer: (d)
10. रिया के पास पेन और पेंसिलों की कुल संख्या 60 है। यदि उसके पास 25 और अधिक पेन तथा 5 कम पेंसिलें होतीं, तो पेनों की संख्या पेंसिलों की संख्या की तीन गुनी हो जाती। उसके पास मूलतः मौजूद पेनों और पेंसिलों की संख्या ज्ञात कीजिए।
- (a) 10
- (b) 25
- (c) 30
- (d) 5
Show answer
Answer: (a)
11. दिए गए संख्याओं के अनुक्रम का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 2 8 3 6 0 8 1 5 3 7 3 4 9 6 2 4 3 2 5 6 4 0 7 (दाएं) दिए गए अनुक्रम के आधार पर, निम्न (विकल्पों में दिए गए) चार संख्या समूहों में से तीन संख्या समूह एक निश्चित तरीके से संगत हैं, और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन सा विकल्प उस समूह से संबंधित नहीं है?
- (a) 013
- (b) 746
- (c) 230
- (d) 462
Show answer
Answer: (d)
12. 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द को ______ संशोधन अधिनियम के द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका में जोड़ा गया था।
- (a) बयालीसवें
- (b) सातवें
- (c) पहले
- (d) चौवालीसवें
Show answer
Answer: (a)
13. महिला दिवस 2022 को मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की थीम क्या थी?
- (a) जेंडर इक्वलिटी टुडे फॉर अ सस्टेनेबल टुमारो (Gender Equality Today for a Sustainable Tomorrow)
- (b) एन इक्वल वर्ल्ड इज एन इनेबल्ड वर्ल्ड (An Equal World is an Enabled World)
- (c) थिंक इक्वल, बिल्ड स्मार्ट, इनोवेट फॉर चेंज (Think Equal, Build Smart, Innovate for Change)
- (d) वीमेन इन लीडरशिप: अचीविंग एन इक्वल फ्यूचर इन अ कोविड-19 वर्ल्ड (Women in Leadership: Achieving an Equal Future in a Covid-19 World)
Show answer
Answer: (a)
14. आनुभविक संबंध (empirical relation) का उपयोग करते हुए, उन आंकड़ों की माध्यिका ज्ञात कीजिए, जिनका माध्य 46 और बहुलक 45 है (उत्तर को एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित कीजिए)।
- (a) 45.9
- (b) 45.1
- (c) 45.5
- (d) 45.7
Show answer
Answer: (d)
15. पादपों में प्रांकुर (plumule) कहां पाया जाता है?
- (a) बीज (seed) में
- (b) पत्ती (leaf) में
- (c) पुष्प (flower) में
- (d) मूलाग्र (root tips) में
Show answer
Answer: (a)
18. प्रयुक्त चुंबकीय क्षेत्र, चालक की गति और प्रेरित धारा की दिशाएं, परस्पर एक-दूसरे के सापेक्ष ______ पर होने पर ही फ्लेमिंग का दाएं हाथ के नियम का प्रयोग किया जा सकता है।
- (a) 90°
- (b) 30°
- (c) 60°
- (d) 45°
Show answer
Answer: (a)
19. माधव बिंदु A से ड्राइव शुरू करता है और पूर्व की ओर 16 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 4 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 12 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करके बिंदु B पर रुकता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
- (a) 7 km, दक्षिण की ओर
- (b) 6 km, पूर्व की ओर
- (c) 8 km, दक्षिण की ओर
- (d) 12 km, पश्चिम की ओर
Show answer
Answer: (a)
20. भारत अपने 3.28 मिलियन वर्ग किमी (km²) क्षेत्रफल के साथ विश्व के भू-क्षेत्र का 2.4 प्रतिशत है, और यह विश्व का ______ सबसे बड़ा देश है।
- (a) पांचवां
- (b) आठवां
- (c) सातवां
- (d) छठवां
Show answer
Answer: (c)
21. कार्बन यौगिक विद्युत के कुचालक क्यों होते हैं?
- (a) क्योंकि कार्बन यौगिक प्रकृति में ठोस होते हैं
- (b) क्योंकि वे प्रकृति में आयनिक होते हैं
- (c) क्योंकि वे कोई आयन नहीं बनाते हैं
- (d) क्योंकि उनके गलनांक और क्वथनांक उच्च होते हैं
Show answer
Answer: (c)
24. दिए गए आंकड़ों की माध्यिका ज्ञात कीजिए। 12, 16, 26, 15, 17, 18, 73, 74, 25, 24
- (a) 17
- (b) 19
- (c) 18
- (d) 21
Show answer
Answer: (d)
25. ग्रीष्म ऋतु के निकट आते ही, विशेष रूप से केरल और कर्नाटक में मानसून पूर्व वर्षा का होना सामान्य घटना है। इस वर्षा को ______ कहा जाता है।
- (a) आम्र वर्षा (Mango showers)
- (b) नारंगी वर्षा (Orange showers)
- (c) पपीता वर्षा (Papaya showers)
- (d) अंगूर वर्षा (Grape showers)
Show answer
Answer: (a)
26. एक निश्चित कूट भाषा में, 'SPACE' को 'QNDAH' लिखा जाता है, और 'CRAFT' को 'APDDR' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'SPEED' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) QSHHG
- (b) QNHHB
- (c) QSHHB
- (d) QNCCB
Show answer
Answer: (b)
28. छह दोस्तों A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। केवल एक व्यक्ति E से छोटा है। केवल दो व्यक्ति D से लंबे हैं। A, F से छोटा है, लेकिन C से लंबा है। F सबसे लंबा नहीं है। सभी दोस्तों में सबसे छोटा कौन है?
- (a) E
- (b) C
- (c) A
- (d) D
Show answer
Answer: (b)
29. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नियामकीय दिशानिर्देश 2022 के प्रारूप के अनुसार, किसी बाल कलाकार को अनुबंधित करते हुए मनोरंजन उद्योग में बच्चों के नियोजन हेतु निर्माताओं को इनमें से किस जिला प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त करनी अपेक्षित है?
- (a) जिला कल्याण अधिकारी
- (b) जिला न्यायाधीश
- (c) पुलिस अधीक्षक
- (d) जिला अधिकारी
Show answer
Answer: (d)
30. ______ कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट है।
- (a) चूनापत्थर
- (b) प्लास्टर ऑफ पेरिस
- (c) जिप्सम
- (d) अनबुझा चूना
Show answer
Answer: (b)
31. पश्चिमी तटीय मैदान ______ तटीय मैदानों के एक उदाहरण हैं।
- (a) संकीर्ण
- (b) शुष्क
- (c) जलमग्न
- (d) चौड़े
Show answer
Answer: (c)
34. यदि संख्या 36275918 के सभी अंकों को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- (a) 1
- (b) 3
- (c) 2
- (d) शून्य
Show answer
Answer: (d)
35. भारत सरकार के किस मंत्रालय ने वर्ष 2014 में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) की घोषणा की?
- (a) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
- (b) गृह मंत्रालय
- (c) ग्रामीण विकास मंत्रालय
- (d) वित्त मंत्रालय
Show answer
Answer: (c)
36. इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: P = Q ≥ R ≤ S > T < U निष्कर्ष: I. Q > U II. R ≤ P
- (a) न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
- (b) निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
- (c) केवल निष्कर्ष II सही है।
- (d) केवल निष्कर्ष I सही है।
Show answer
Answer: (c)
37. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है) (85,198,52) (77,270,32)
- (a) (62,90,47)
- (b) (61,90,47)
- (c) (62,90,45)
- (d) (62,94,47)
Show answer
Answer: (a)
38. 'बीटिंग द रिट्रीट (Beating the Retreat)' आधिकारिक तौर पर भारत के किस राष्ट्रीय उत्सव की समाप्ति को दर्शाता है?
- (a) गांधी जयंती
- (b) संविधान दिवस
- (c) स्वतंत्रता दिवस
- (d) गणतंत्र दिवस
Show answer
Answer: (d)
39. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। Q_T_T_BT_TQB_RT
- (a) BRQRT
- (b) BQRRT
- (c) BRRQT
- (d) BRTRQ
Show answer
Answer: (a)
40. रवि अपनी आय का 20% पेट्रोल पर व्यय करता है, शेष आय का एक तिहाई भाग घरेलू-खर्च पर व्यय करता है, और उसके बाद बची शेष राशि उसकी बचत है। यदि वह पेट्रोल पर ₹7500 खर्च करता है, तो उसका घरेलू-खर्च ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹8,500
- (b) ₹10,000
- (c) ₹8,666.70
- (d) ₹8,566.70
Show answer
Answer: (b)
41. दी गई अभिक्रिया में, कौन सा पदार्थ अविलेय है? 2KBr + BaI₂ → 2KI + BaBr₂
- (a) 2KBr
- (b) BaBr₂
- (c) 2KI
- (d) BaI₂
Show answer
Answer: (b)
43. हाल ही में, भारत सरकार ने लड़कियों की शादी की आयु बढ़ाकर 21 कर दी है। इस कानून का पालन करने से क्या लाभ है?
- (a) इससे जनसंख्या वृद्धि में कमी आएगी।
- (b) इससे किशोर गर्भावस्थाओं में कमी आएगी।
- (c) इससे लड़कियों का यौवनारंभ तक पहुंचना सुनिश्चित होगा।
- (d) इससे युगल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे।
Show answer
Answer: (b)
44. भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा पाने वाली पहली भारतीय भाषा कौन सी है?
- (a) ओड़िया
- (b) तमिल
- (c) कन्नड़
- (d) मलयालम
Show answer
Answer: (b)
45. निम्नलिखित में से कौन कोविड-19 का ओमिक्रॉन हाइब्रिड स्ट्रेन है, जो अप्रैल 2022 में पाया गया था?
- (a) एक्सई (XE)
- (b) ज़ेडई (ZE)
- (c) एफ़ई (FE)
- (d) एक्सएक्स (XX)
Show answer
Answer: (a)
46. ब्राजील में 10.0 m आकार का एक स्टैलेक्टाइट पाया गया। यदि इस स्टैलेक्टाइट को किसी अवतल दर्पण से 20.0 m की दूरी पर रखा जाता है, और इसका 30.0 m आकार का वास्तविक प्रतिबिंब बनता है, तो दर्पण का मुख्य फोकस ______ पर होगा।
- (a) +30.0 m
- (b) -30.0 m
- (c) -15.0 m
- (d) +15.0 m
Show answer
Answer: (c)
47. न्याय पंचायत का प्रमुख कौन होता है?
- (a) अध्यक्ष
- (b) सरपंच
- (c) ब्लॉक प्रमुख
- (d) बी.डी.ओ.
Show answer
Answer: (b)
48. M, N, O, P, Q और R एक ही इमारत के छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। M, R से दो मंजिल ऊपर विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। Q, M के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। O और Q के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। O सबसे निचली मंजिल पर नहीं रहता है। यदि N, M के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है, तो Q और P के ठीक बीच में कितने व्यक्ति रहते हैं?
- (a) दो
- (b) तीन
- (c) चार
- (d) एक
Show answer
Answer: (b)
49. नागर विमानन मंत्रालय द्वारा भारत की पहली राष्ट्रीय वायु खेल नीति (एन.ए.एस.पी.) किस वर्ष जारी की गई थी?
- (a) 2017
- (b) 2021
- (c) 2019
- (d) 2022
Show answer
Answer: (d)
50. यदि अक्षर-समूह 'DEHRAZUN' के सभी अक्षरों को अंग्रेजी वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो नए बने अक्षर समूह में कितने ऐसे स्वर होंगे जिनके ठीक पहले एक व्यंजन होगा?
- (a) 0
- (b) 3
- (c) 1
- (d) 2
Show answer
Answer: (d)
51. इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: कचरे को गीले और सूखे कचरे में अलग-अलग करने से इसे रिसाइकिल करने (पुनर्चक्रण) में मदद मिलेगी। तर्क: I. गीले कचरे को सही तरीके से प्रबंधित करके, उसे जैविक खाद या बायोगैस में बदला जा सकता है। II. रिसाइकिल प्लास्टिक को कालीन, कपड़ों के लिए अपसाइकिल किए गए पॉलिएस्टर, रिसाइकिल प्लास्टिक निर्माण सामग्री सहित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए फिर से तैयार किया जा सकता है।
- (a) तर्क II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क I कथन का समर्थन करता है।
- (b) तर्क I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।
- (c) तर्क I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं।
- (d) तर्क I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क II कथन का समर्थन करता है।
Show answer
Answer: (b)
52. ______ में वृद्धि के साथ, धारावाही चालक के चुंबकीय क्षेत्र के परिमाण में वृद्धि होती है।
- (a) प्रतिरोध
- (b) धारा
- (c) प्रतिरोधकता
- (d) दूरी
Show answer
Answer: (b)
53. तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: सभी मेज, डिनर हैं। कुछ डिनर, प्लेट हैं। सभी प्लेट, कटोरे हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ मेज, प्लेट हैं। (II) सभी डिनर, कटोरे हैं।
- (a) केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- (b) दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
- (c) न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- (d) केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
Show answer
Answer: (c)
54. यदि asinq = bcosq और asin³q + bcos³q = sinq cosq है, जहां 0 < q < 90° है, तो a² + b² का मान ज्ञात करें।
- (a) 1
- (b) 0
- (c) 2
- (d) 3
Show answer
Answer: (a)
55. दिल्ली दरबार में ______ में किंग जॉर्ज पंचम का राज्यारोहण हुआ था और इसी दरबार में, किंग ने घोषणा की थी कि भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया जाएगा।
- (a) 1877
- (b) 1911
- (c) 1903
- (d) 1910
Show answer
Answer: (b)
56. एक 6 cm ऊंची सुई को -2.5 D की क्षमता वाले एक लेंस के सामने 20 cm की दूरी पर रखा गया है। सुई के प्रतिबिंब की ऊंचाई कितनी होगी?
- (a) 6 cm
- (b) 4 cm
- (c) 5 cm
- (d) 7 cm
Show answer
Answer: (b)
58. समान आधार त्रिज्या (r cm) और समान ऊंचाई (h cm) वाले 3 लंबवृत्तीय बेलनों को एक के ऊपर एक रखकर एक नया लंबवृत्तीय बेलन बनाया गया है, जिसकी आधार त्रिज्या r cm है। इस नए लंबवृत्तीय बेलनाकार ठोस का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए।
- (a) 6πrh + 2πr²
- (b) 6πrh + 6πr²
- (c) 4πrh + 4πr²
- (d) 6πrh + 4πr²
Show answer
Answer: (a)
59. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (7, 19, 40) (12, 11, 47)
- (a) (14, 23, 74)
- (b) (15, 31, 48)
- (c) (9, 27, 72)
- (d) (16, 5, 53)
Show answer
Answer: (d)
60. इसरो (ISRO) ने EOS-04, INS-2TD और INSPIRES at-1 उपग्रह किस वर्ष लॉन्च किए थे?
- (a) 2022
- (b) 2019
- (c) 2020
- (d) 2021
Show answer
Answer: (a)
61. इनमें से कौन सा कार्बन यौगिक, बायोगैस और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस का एक प्रमुख घटक है?
- (a) प्रोपेन
- (b) ब्यूटेन
- (c) एथेन
- (d) मेथेन
Show answer
Answer: (d)
62. चतुर्भुज ABCD में, AD = 9 cm, BC = 8 cm और CD = 17 cm है, AD ⊥ AB और विकर्ण BD ⊥ BC है। चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
- (a) 110 cm²
- (b) 114 cm²
- (c) 112 cm²
- (d) 111 cm²
Show answer
Answer: (b)
63. दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। QJD: TMG GMS: JPV
- (a) MYO: PQJ
- (b) NIH: SXB
- (c) RPH: USK
- (d) AWL: ZDT
Show answer
Answer: (c)
64. तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ बसें, वैन हैं। सभी वैन, ट्रक हैं। कुछ बसें, कार हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ ट्रक, बस हैं। (II) कुछ कार, ट्रक हैं।
- (a) न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- (b) केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
- (c) दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
- (d) केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
Show answer
Answer: (b)
65. एक घर और बगीचे का कुल मूल्य ₹51 लाख है, और बगीचे का मूल्य घर के मूल्य का 5/12 है। बगीचे का मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
- (a) 36 लाख
- (b) 15 लाख
- (c) 30 लाख
- (d) 16 लाख
Show answer
Answer: (b)
66. निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन सी संख्या आएगी? 2, 3, 6, 12,?, 37, 58
- (a) 22
- (b) 24
- (c) 20
- (d) 26
Show answer
Answer: (a)
68. प्रोटीनों के अमीनो अम्लों में, जटिल कार्बोहाइड्रेटों के ग्लूकोज में और वसा के वसा-अम्लों और ग्लिसरॉल में अंतिम रूपांतरण के लिए जिम्मेदार एंजाइम ______ में उपस्थित होते हैं।
- (a) जठर रस
- (b) पित्त रस
- (c) अग्न्याशयी रस
- (d) आंत्र रस
Show answer
Answer: (d)
69. निम्नलिखित में से कौन सी संख्या एक अभाज्य संख्या है?
- (a) 153
- (b) 983
- (c) 986
- (d) 319
Show answer
Answer: (b)
70. एक निश्चित कूट भाषा में, 'ARMOR' को 'CVOST' और 'GLAND' को 'IPCRF' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'FARMS' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) HDTPU
- (b) HEQTU
- (c) HETQU
- (d) HFTRU
Show answer
Answer: (c)
72. ₹2500 की एक धनराशि को, वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर गणनीय, 6% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर एक बैंक में निवेशित किया गया है। परिपक्वता पर देय मिश्रधन ₹2809 है। निवेश की समयावधि ज्ञात कीजिए।
- (a) 2.5 वर्ष
- (b) 1.5 वर्ष
- (c) 2 वर्ष
- (d) 1 वर्ष
Show answer
Answer: (c)
73. A, B, C, D, E और F एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, इसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर की मंजिल का क्रमांक 6 है। A और F के बीच की मंजिलों पर केवल दो लोग रहते हैं। B और C के बीच की मंजिलों पर केवल तीन लोग रहते हैं। C, B के नीचे वाली मंजिल पर रहता है। E, D के नीचे वाली मंजिल पर नहीं रहता है। F के नीचे वाली मंजिलों पर केवल दो लोग रहते हैं। F के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर कौन रहता है?
- (a) E
- (b) D
- (c) A
- (d) B
Show answer
Answer: (a)
75. प्लास्टर ऑफ पेरिस, ______ तापन द्वारा तैयार किया जाता है।
- (a) चूनापत्थर के 373 K पर
- (b) जिप्सम के 373 K पर
- (c) चूनापत्थर के 273 K पर
- (d) जिप्सम के 273 K पर
Show answer
Answer: (b)
76. उस संख्या का चयन कीजिए, जो दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 43 41 37 31? 23
- (a) 21
- (b) 29
- (c) 27
- (d) 25
Show answer
Answer: (b)
77. X, एक वाशिंग मशीन को 20% के लाभ पर Y को बेचता है। Y इसे 12% की हानि पर Z को बेचता है, और फिर Z इसे 30% के लाभ पर T को बेचता है। यदि Z का लाभ, X के लाभ से ₹87.60 अधिक है, तो Y ने वाशिंग मशीन किस मूल्य (₹ में) पर खरीदी?
- (a) 900
- (b) 980
- (c) 1,020
- (d) 960
Show answer
Answer: (a)
78. आठ दोस्त, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से चार दोस्त मेज के कोनों पर बैठे हैं, और शेष चार दोस्त मेज की चारों भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। अमन, प्रिया के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। लक्ष्य, प्रिया और साक्षी दोनों के ठीक बगल में बैठा है। उत्कर्ष, साक्षी के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। रिद्धि, उत्कर्ष के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। प्रिया, विधि के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। विधि, तेजस्वी के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठी है। अमन के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा/बैठी है?
- (a) लक्ष्य
- (b) रिद्धि
- (c) विधि
- (d) तेजस्वी
Show answer
Answer: (d)
79. आधुनिक आवर्त नियम के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?
- (a) किसी उदासीन परमाणु में, परमाणु क्रमांक केवल प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होता है।
- (b) किसी उदासीन परमाणु में, परमाणु क्रमांक इलेक्ट्रॉनों या प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होता है।
- (c) किसी उदासीन परमाणु में, परमाणु क्रमांक न तो इलेक्ट्रॉनों की संख्या और न ही प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होता है।
- (d) किसी उदासीन परमाणु में, परमाणु क्रमांक केवल इलेक्ट्रॉनों की संख्या के बराबर होता है।
Show answer
Answer: (b)
82. ______ की क्रिया द्वारा सल्फर से सल्फाइड आयन का निर्माण होता है।
- (a) विहाइड्रोजनीकरण
- (b) ऑक्सीकरण
- (c) संयोजन
- (d) अपचयन
Show answer
Answer: (d)
83. यदि x = 5 होने पर, 7(x)+5, 7(x)+4, 5(x)+5 और y समानुपात में हैं, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 29.75
- (b) 29
- (c) 29.25
- (d) 29.5
Show answer
Answer: (c)
85. तीन घंटियां A, B और C क्रमशः हर 15 सेकंड, 24 सेकंड और 42 सेकंड में बजती हैं। यदि वे सभी सुबह 8 बजे एक साथ बजती हैं, तो उसी दिन सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे के बीच वे सभी घंटियां कितनी बार एक साथ बजेंगी, सुबह 8 बजे घंटियों के एक साथ बजने की घटना को गणना में शामिल कीजिए?
- (a) 9
- (b) 6
- (c) 8
- (d) 7
Show answer
Answer: (a)
86. अजैवनिम्नीकरणीय अपशिष्टों के संदर्भ में 'स्रोत पर पृथक्करण' का क्या अभिप्राय है?
- (a) अजैवनिम्नीकरणीय वस्तुओं का उपयोग करने वाले लोगों को इन वस्तुओं के साथ जैवनिम्नीकरणीय वस्तुओं को मिश्रित नहीं करना चाहिए।
- (b) परिवारों को कचरे में अजैवनिम्नीकरणीय वस्तुओं को जैवनिम्नीकरणीय वस्तुओं से अलग रखना चाहिए।
- (c) अजैवनिम्नीकरणीय उपभोज्य वस्तुओं का उत्पादन करने वाले कारखानों को उन्हें जैवनिम्नीकरणीय पदार्थ के साथ मिश्रित नहीं करना चाहिए।
- (d) नगर पालिकाओं को अजैवनिम्नीकरणीय और जैवनिम्नीकरणीय अपशिष्ट के लिए अलग-अलग निपटान स्थल बनाने चाहिए।
Show answer
Answer: (b)
88. निम्नलिखित में से कौन सा ऐतिहासिक स्थान ईसा मसीह के जन्म से जुड़ा है?
- (a) माउंट ताबोर
- (b) वैटिकन सिटी
- (c) बेथलहम
- (d) बाईजान्टियम
Show answer
Answer: (c)
89. ______, यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने वाला उपकरण है।
- (a) दिक्सूचक की सुई
- (b) विद्युत डायनेमो
- (c) शुष्क सेल
- (d) विद्युत मोटर
Show answer
Answer: (b)
91. तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ पिकनिक, घास हैं। सभी घास, बारिश हैं। कुछ बारिश, बादल हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ घास, बादल हैं। (II) सभी पिकनिक, बारिश हैं।
- (a) केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
- (b) न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- (c) दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
- (d) केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
Show answer
Answer: (b)
92. निम्नलिखित में से कौन-सा सांकेतिक शब्द (कीवर्ड) देश में सरकार के एक से अधिक स्तरों के अस्तित्व को सुपरिभाषित करता है?
- (a) तानाशाही (Dictatorship)
- (b) विचारशील लोकतंत्र (Deliberative democracy)
- (c) संघवाद (Federalism)
- (d) सर्वसत्तावाद (Totalitarianism)
Show answer
Answer: (c)
94. KINDLE शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके बाद के अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके पहले के अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में निम्न में से कौन सा अक्षर दो बार दिखाई देगा?
- (a) J
- (b) K
- (c) M
- (d) F
Show answer
Answer: (a)
95. पांच मित्र - A, B, C, D और E एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। B, D और E दोनों के ठीक बगल में बैठा है। A, D के ठीक बगल में बैठा है। E का कौन से स्थान पर होना संभव नहीं है?
- (a) C के बाईं ओर ठीक बगल में
- (b) D के बाईं ओर तीसरे स्थान पर
- (c) A के दाईं ओर तीसरे स्थान पर
- (d) A के ठीक बगल में
Show answer
Answer: (d)
96. जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईसीसी (ICC) महिला क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन हैं?
- (a) मिताली राज
- (b) शेफाली वर्मा
- (c) झूलन गोस्वामी
- (d) हरमनप्रीत कौर
Show answer
Answer: (c)
97. जाइलम का इनमें से कौन सा घटक जल के परिवहन में कार्य नहीं करता है?
- (a) जाइलम तंतु (Xylem Fibre)
- (b) जाइलम वाहिकाएं (Xylem vessels)
- (c) जाइलम वाहिनिकाएं (Xylem tracheids)
- (d) जाइलम मृदूतक (Xylem parenchyma)
Show answer
Answer: (a)
98. यदि A का 60% = B का 1.2 = C का 2/5 है, तो A: B: C ज्ञात कीजिए।
- (a) 3 : 2: 1
- (b) 3 : 1: 2
- (c) 2 : 1: 3
- (d) 1 : 2: 3
Show answer
Answer: (c)
99. डॉबेराइनर के त्रिक के अनुसार, इनमें से कौन सा तत्व कैल्शियम और बेरियम के मध्य स्थित हो सकता है? (Ca का परमाणु द्रव्यमान= 40.1 और Ba का परमाणु द्रव्यमान = 137.3)
- (a) नाइट्रोजन (परमाणु द्रव्यमान = 14.00)
- (b) क्लोरीन (परमाणु द्रव्यमान = 35.5)
- (c) स्ट्रॉन्शियम (परमाणु द्रव्यमान = 87.62)
- (d) फॉस्फोरस (परमाणु द्रव्यमान = 30.97)
Show answer
Answer: (c)
100. सरकार की राजस्व प्राप्तियों की तुलना में राजस्व व्यय की अधिकता को ______ कहा जाता है।
- (a) राजस्व घाटा
- (b) आयकर
- (c) पूंजीगत व्यय
- (d) पूंजीगत प्राप्ति
Show answer
Answer: (a)
Show answers
Answer key
Answer key as marked in the Railway Recruitment Board’s response sheet. “—” means the sheet did not show it clearly.
Computer Based Test
- Q 1
- (a)
- Q 2
- (b)
- Q 3
- (b)
- Q 5
- (b)
- Q 6
- (c)
- Q 7
- (c)
- Q 8
- (a)
- Q 9
- (d)
- Q 10
- (a)
- Q 11
- (d)
- Q 12
- (a)
- Q 13
- (a)
- Q 14
- (d)
- Q 15
- (a)
- Q 18
- (a)
- Q 19
- (a)
- Q 20
- (c)
- Q 21
- (c)
- Q 24
- (d)
- Q 25
- (a)
- Q 26
- (b)
- Q 28
- (b)
- Q 29
- (d)
- Q 30
- (b)
- Q 31
- (c)
- Q 34
- (d)
- Q 35
- (c)
- Q 36
- (c)
- Q 37
- (a)
- Q 38
- (d)
- Q 39
- (a)
- Q 40
- (b)
- Q 41
- (b)
- Q 43
- (b)
- Q 44
- (b)
- Q 45
- (a)
- Q 46
- (c)
- Q 47
- (b)
- Q 48
- (b)
- Q 49
- (d)
- Q 50
- (d)
- Q 51
- (b)
- Q 52
- (b)
- Q 53
- (c)
- Q 54
- (a)
- Q 55
- (b)
- Q 56
- (b)
- Q 58
- (a)
- Q 59
- (d)
- Q 60
- (a)
- Q 61
- (d)
- Q 62
- (b)
- Q 63
- (c)
- Q 64
- (b)
- Q 65
- (b)
- Q 66
- (a)
- Q 68
- (d)
- Q 69
- (b)
- Q 70
- (c)
- Q 72
- (c)
- Q 73
- (a)
- Q 75
- (b)
- Q 76
- (b)
- Q 77
- (a)
- Q 78
- (d)
- Q 79
- (b)
- Q 82
- (d)
- Q 83
- (c)
- Q 85
- (a)
- Q 86
- (b)
- Q 88
- (c)
- Q 89
- (b)
- Q 91
- (b)
- Q 92
- (c)
- Q 94
- (a)
- Q 95
- (d)
- Q 96
- (c)
- Q 97
- (a)
- Q 98
- (c)
- Q 99
- (c)
- Q 100
- (a)