ExamBharo · RRB Group D 2022 — 26 August 2022, Shift 2 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-26-aug-shift-2/
Question paper · RRB Group D
RRB Group D 2022 — 26 August 2022, Shift 2
26 August 2022 · 12:45 PM–2:15 PM79 of the paper’s 100 questions+1 for a correct answer, −0.33 for a wrong one
Questions from the Railway Recruitment Board’s paper of 26 August 2022, 12:45 PM–2:15 PM. · typed by hand from the scan
Preparing for RRB Group D? Get more, free
Daily previous-year questions as quizzes, and every RRB Group D notice the day it is out.
Computer Based Test
2. ऋग्वेद चार वेदों में से पवित्रतम वेद है, जिसमें 10,600 ऋचाओं के ______ सूक्तों के10 अध्याय (जिन्हें मंडल कहा जाता है) शामिल हैं।
- (a) 1,028
- (b) 1,128
- (c) 1,210
- (d) 1,230
Show answer
Answer: (a)
3. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 34 : 51:: 28 : 42:: 46:?
- (a) 53
- (b) 26
- (c) 69
- (d) 35
Show answer
Answer: (c)
4. जीवों का निम्न में से कौन सा समूह अन्य पौधों और जीवों को मारे बिना उनसे पोषण प्राप्त करता है?
- (a) जूं, फीताकृमि, जोंक, अमरबेल
- (b) फीताकृमि, शेर, यीस्ट, जूं
- (c) अमरबेल, ऑर्किड, यीस्ट, मशरूम
- (d) कुटकी, जोंक, अमरबेल, ऑर्किड
Show answer
Answer: (a)
5. x² - 2x + 3 = 0 एक ______ है।
- (a) घन समीकरण
- (b) द्विघात समीकरण
- (c) द्विघात बहुपद
- (d) घन बहुपद
Show answer
Answer: (b)
6. मोहन की आयु रोहन की आयु की 150% है। सोहन की आयु रोहन की आयु की 250% है। यदि इन तीनों व्यक्तियों की आयु का योग 60 वर्ष है, तो रोहन की आयु ज्ञात कीजिए।
- (a) 14 वर्ष
- (b) 15 वर्ष
- (c) 13 वर्ष
- (d) 12 वर्ष
Show answer
Answer: (d)
7. 5 cm लंबाई, 10 cm चौड़ाई और 15 cm ऊंचाई वाला एक बॉक्स बनाने के लिए आवश्यक प्लास्टिक शीट का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
- (a) 650 cm²
- (b) 550 cm²
- (c) 600 cm²
- (d) 500 cm²
Show answer
Answer: (b)
8. यदि कोई पदार्थ अभिक्रिया के दौरान ऑक्सीजन ग्रहण करता है, तो उसे ______ कहा जाता है।
- (a) उदासीनीकृत हुआ
- (b) विघटित हुआ
- (c) ऑक्सीकृत हुआ
- (d) अपचयित हुआ
Show answer
Answer: (c)
9. ₹275 के अंकित मूल्य वाली किसी वस्तु को 5% छूट पर बेचा जाता है। विक्रेता को फिर भी 4.5% का लाभ प्राप्त होता है। उसने इसके लिए कितना भुगतान किया था?
- (a) ₹250
- (b) ₹225
- (c) ₹125
- (d) ₹200
Show answer
Answer: (a)
10. शनमुख एक बैंक से निकलकर दक्षिण दिशा की ओर 90 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 110 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 90 m चलती है। अंततः वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 220 m चलती है। अब वह बैंक के सापेक्ष किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) दक्षिण
- (b) उत्तर
- (c) पश्चिम
- (d) पूर्व
Show answer
Answer: (d)
11. एक वर्गाकार मेज आठ कुर्सियों से घिरी हुई थी, उनमें से चार मेज के कोनों पर थीं, जबकि चार अन्य मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में थीं। छह क्लर्क D, E, F, G, H और I, इस वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। मेज के दो कोनों पर पड़ी कुर्सियां खाली थीं। E और I एक-दूसरे के विकर्णतः सम्मुख कोनों पर बैठे थे। H, G के बाईं ओर दूसरे स्थान पर था। D, F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर था। G, E के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। इनमें से कौन H के सामने था?
- (a) I
- (b) खाली कुर्सी
- (c) D
- (d) F
Show answer
Answer: (d)
13. यदि ₹9,375 की राशि, अर्ध-वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर गणनीय 8% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश की जाती है, तो एक वर्ष बाद प्राप्त होने वाला मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹10,430
- (b) ₹10,220
- (c) ₹10,140
- (d) ₹10,300
Show answer
Answer: (c)
15. किसी 1.0-cm लंबी वस्तु को एक 8 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष पर 12 cm की दूरी पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब की ऊंचाई ______ होगी।
- (a) 2.0 cm
- (b) 3.0 cm
- (c) 1 cm
- (d) 1.5 cm
Show answer
Answer: (a)
16. चुंबकीय क्षेत्र में परिवर्तन के कारण कुंडली में उत्पन्न प्रेरित विभवांतर के परिमाण को बढ़ाने के लिए इनमें से किस विधि का उपयोग किया जा सकता है? (i) कुंडली में फेरों की संख्या में वृद्धि करना (ii) चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता में वृद्धि करना (iii) कुंडली के तार की प्रतिरोधकता में वृद्धि करना
- (a) (i) और (iii) दोनों
- (b) (i) और (ii) दोनों
- (c) केवल (ii)
- (d) केवल (i)
Show answer
Answer: (b)
17. इनमें से कौन सा मौलिक अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 में शामिल है?
- (a) लोक नियोजन में अवसर की समता
- (b) उपाधियों का अंत
- (c) अस्पृश्यता का अंत
- (d) विधि के समक्ष समता
Show answer
Answer: (a)
18. X हर महीने अपनी आय का 16% यात्रा पर, 40% किराने के सामान पर, और 14% पारिवारिक चिकित्सा खर्च पर व्यय करता है। उसके पास ₹9,630 की राशि शेष बचती है। उसकी वार्षिक आय ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹3,85,200
- (b) ₹23,767
- (c) ₹2,85,200
- (d) ₹32,100
Show answer
Answer: (a)
19. निम्न में से कौन सा आमाशय में बनने वाला एक प्रोटीन पाचक एंजाइम है?
- (a) HCl
- (b) एंटरोकाइनेज (Enterokinase)
- (c) पेप्सिन (Pepsin)
- (d) माल्टेस (Maltase)
Show answer
Answer: (c)
20. L लंबाई और A अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाले एक तार का प्रतिरोध 0.5 Ω है। समान पदार्थ से निर्मित, समान लंबाई (L) और 2A अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाले तार का प्रतिरोध ______ होगा।
- (a) 0.5 Ω
- (b) 0.25 Ω
- (c) 4.0 Ω
- (d) 1.0 Ω
Show answer
Answer: (b)
21. एक अवतल दर्पण,16.0 cm त्रिज्या वाले किसी गोले के पृष्ठ के एक भाग से बनाया गया है। इसका मुख्य फोकस, इसके ध्रुव से ______ की दूरी पर होगा।
- (a) 4.0 cm
- (b) 16.0 cm
- (c) 8.0 cm
- (d) 32.0 cm
Show answer
Answer: (c)
23. वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल, द्विघात समीकरण 2x² + 4x - 1 = 0 के मूलों के योग और गुणनफल के बराबर हों।
- (a) -x² + 5x + 1 = 0
- (b) x² + 2x + 5 = 0
- (c) 2x² - x + 5 = 0
- (d) 2x² + 5x + 2 = 0
Show answer
Answer: (d)
24. निम्नलिखित में से किस महोत्सव को 'ग्रामीण ओलंपिक' भी कहा जाता है?
- (a) किला रायपुर खेल महोत्सव
- (b) पुष्कर मेला
- (c) ड्री महोत्सव
- (d) ओणम महोत्सव
Show answer
Answer: (a)
26. यदि 27 और n का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 54 है, और महत्तम समापवर्तक (HCF) 9 है, तो n का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 54
- (b) 18
- (c) 24
- (d) 36
Show answer
Answer: (b)
27. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 25, 29, 23, 25, 21,?, 19, 17
- (a) 21
- (b) 19
- (c) 27
- (d) 31
Show answer
Answer: (a)
28. आठ व्यक्ति - A, B, C, D, E, F, G और H, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। H, बाएं सिरे से तीसरे स्थान पर है। A, H के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। A और D के बीच केवल तीन व्यक्ति हैं। G, D के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है, तथा G के ठीक बगल में F और C बैठे हैं। E और C के बीच केवल चार व्यक्ति हैं। B और F के बीच कितने व्यक्ति हैं?
- (a) एक
- (b) चार
- (c) तीन
- (d) दो
Show answer
Answer: (c)
29. P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के शनिवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होती है। R की परीक्षा मंगलवार को है। P और R के बीच केवल एक छात्र की परीक्षा है। Q की परीक्षा, P के ठीक बाद वाले दिन है। उनमें से किसी की भी परीक्षा U से पहले नहीं है, और S की परीक्षा, R के ठीक बाद वाले दिन है। T की परीक्षा किस दिन है?
- (a) शनिवार
- (b) गुरुवार
- (c) बुधवार
- (d) शुक्रवार
Show answer
Answer: (a)
30. यदि 5 × 7 - [23 - {35 - (20 - x)}] = 42 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) -15
- (b) 15
- (c) 17
- (d) -17
Show answer
Answer: (b)
31. नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: B > D > H < T = P < A
- (a) B > H
- (b) T > D
- (c) T = A
- (d) B < T
Show answer
Answer: (a)
32. यदि 4 + 4ⁿ⁺⁵ = 260 है, तो 5ⁿ⁺³ का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 25
- (b) 36
- (c) 49
- (d) 16
Show answer
Answer: (a)
33. भारत के किन तीन शहरों में उच्च न्यायालयों की स्थापना सबसे पहले की गई थी?
- (a) दिल्ली, मद्रास और बॉम्बे
- (b) कलकत्ता, बॉम्बे और मद्रास
- (c) कलकत्ता, दिल्ली और मद्रास
- (d) कलकत्ता, बॉम्बे और दिल्ली
Show answer
Answer: (b)
34. दिए गए तीन-अक्षर वाले अक्षर-समूहों पर आधारित प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) TED, LAY, HOC, CET, RGE (दाएं) दाईं ओर से पहले अक्षर-समूह के दूसरे अक्षर और बाईं ओर से पहले अक्षर-समूह के दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
- (a) दो
- (b) एक
- (c) शून्य
- (d) तीन
Show answer
Answer: (b)
35. भारतीय भाषा संस्थान ______ में स्थित है।
- (a) कोलकाता
- (b) मैसूर
- (c) हैदराबाद
- (d) नई दिल्ली
Show answer
Answer: (b)
38. निम्नलिखित में से किसका निर्वाचन नगर निगम में होता है?
- (a) सुरक्षा कर्मचारी वर्ग
- (b) आयुक्त
- (c) प्रशासनिक कर्मचारी वर्ग
- (d) पार्षद
Show answer
Answer: (d)
39. पौधों में उत्सर्जन के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से एक के अलावा अन्य सभी सही हैं। उस गलत कथन की पहचान कीजिए।
- (a) उत्सर्जन का तात्पर्य शरीर के अपशिष्ट उत्पादों को बाहर निकालना है।
- (b) पौधे अपशिष्ट उत्पादों का उत्सर्जन करते हैं, किंतु बहुत धीमी गति से करते हैं।
- (c) पौधों में उनके अपशिष्ट उत्पादों के निष्कासन के लिए कई विशिष्ट अंग होते हैं।
- (d) पौधे अपशिष्ट उत्पादों का उत्सर्जन बहुत कम मात्रा में करते हैं।
Show answer
Answer: (c)
40. शहनाज अपने घर से निकलकर पश्चिम की ओर 500 m चलती है। वहां से वह बाएं मुड़ती है, और 250 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 750 m चलती है। फिर वह पुनः बाएं मुड़ती है, और 250 m चलती है। अब वह अपने घर से किस दिशा में और कितनी दूर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) उत्तर, 250 m
- (b) पूर्व, 250 m
- (c) पश्चिम, 250 m
- (d) पश्चिम, 500 m
Show answer
Answer: (b)
42. मानव नर द्वारा उत्पन्न आधे युग्मकों में कौन सा गुणसूत्र पूरक होगा?
- (a) 22 + XX
- (b) 22 + X
- (c) 23 + X
- (d) 22 + XY
Show answer
Answer: (b)
43. यदि किसी विशेष डेटा समुच्चय की माध्यिका और बहुलक क्रमशः 12 और 15 है, तो एक अनुभवजन्य संबंध का उपयोग करते हुए, उसी डेटा समुच्चय के माध्य का मान ज्ञात करें।
- (a) 10.5
- (b) 10
- (c) 12
- (d) 11
Show answer
Answer: (a)
44. 'इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन (IVF)' विधि में शिशुओं का जन्म निम्न में से किस प्रक्रिया द्वारा होता है?
- (a) शुक्राणु और डिंब का बाह्य निषेचन
- (b) एकल माता-पिता से गर्भ का विकास
- (c) परखनली के अंदर गर्भ का विकास
- (d) शुक्राणु और डिंब का आंतरिक निषेचन और भ्रूण का बाह्य विकास
Show answer
Answer: (a)
45. हरियाणा सरकार द्वारा 24 मार्च 2021 को कौन सी कोविड-रोधी योजना शुरू की गई थी?
- (a) कोविड मुक्त हरियाणा परियोजना
- (b) जीरो कोविड परियोजना
- (c) रामबाण परियोजना
- (d) संजीवनी परियोजना
Show answer
Answer: (d)
48. निम्न में से कौन सी मेंडलीफ के आवर्त वर्गीकरण की विशेषता नहीं है?
- (a) उन्होंने तत्वों को समूहों और आवर्तों के रूप में सारणीबद्ध रूप में व्यवस्थित किया था।
- (b) वह कुछ अनुपस्थित तत्वों के गुणधर्मों की भविष्यवाणी कर सके थे, जिनकी खोज बाद में हुई।
- (c) उन्होंने तत्वों को भौतिक और रासायनिक, दोनों गुणधर्मों के आधार पर व्यवस्थित किया था।
- (d) समस्थानिकों की सही स्थिति।
Show answer
Answer: (d)
50. निम्नलिखित में से कौन सा अम्ल-क्षारक सूचक नहीं है?
- (a) फीनॉलफ्थेलिन
- (b) स्टार्च पेपर
- (c) मेथिल ऑरेंज
- (d) लिटमस
Show answer
Answer: (b)
51. उत्तर-पूर्वी भारत, पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों, अंडमान एवं निकोबार, ऊपरी असम, पूर्वी हिमालय के निचले ढलान, ओडिशा, हिमालय की तलहटी, भाबर और तराई क्षेत्रों में किस प्रकार की वनस्पति होती है?
- (a) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
- (b) उष्णकटिबंधीय नम पर्णपाती वन
- (c) शुष्क पर्णपाती वन
- (d) उपोष्णकटिबंधीय पर्वतीय वन
Show answer
Answer: (a)
52. एक कक्षा के सभी 40 छात्र उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में खड़े हैं। अशोक दाएं सिरे से 21वें स्थान पर है, जबकि अली बाएं सिरे से 15वें स्थान पर है। अशोक और अली के बीच कितने छात्र खड़े हैं?
- (a) चार
- (b) एक
- (c) दो
- (d) तीन
Show answer
Answer: (a)
53. एक समांतर चतुर्भुज ABCD में, AD और AC के मध्य बिंदुओं को मिलाने वाली रेखा की लंबाई 2 इकाई है। यदि समांतर चतुर्भुज का परिमाप 20 इकाई है, तो AD की लंबाई ज्ञात कीजिए।
- (a) 6 इकाई
- (b) 5 इकाई
- (c) 4 इकाई
- (d) 8 इकाई
Show answer
Answer: (a)
54. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक सूत्र CaOCl₂ है। कथन-II: ब्लीचिंग पाउडर तनु अम्लों के साथ अभिक्रिया करके क्लोरीन उत्पन्न करता है।
- (a) दोनों कथन सत्य हैं।
- (b) दोनों कथन असत्य हैं।
- (c) कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
- (d) कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
Show answer
Answer: (a)
55. एक निश्चित कूट भाषा में, 'SUJLAM' को 'TTKKBL' लिखा जाता है, और 'CHOKY' को 'DGPJZ' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'CURDX' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) TDPSC
- (b) TDSYC
- (c) DTSCY
- (d) TDPCY
Show answer
Answer: (c)
57. 2022 विश्व कप के दौरान ICC महिला विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज होने का गौरव किसे प्राप्त है?
- (a) पूनम यादव
- (b) मेघना सिंह
- (c) झूलन गोस्वामी
- (d) रेणुका सिंह
Show answer
Answer: (c)
58. एक निश्चित कूट भाषा में, 'MODEST' को 'QSHZNO' और 'OPTION' को 'STXDJI' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'MEDIUM' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) QHIYMQ
- (b) QIHMYQ
- (c) QIHDPH
- (d) QDIHHP
Show answer
Answer: (c)
59. किसी दिए गए आंकड़ों के लिए, माध्य और बहुलक का अंतर 72 है। माध्य, माध्यिका और बहुलक के बीच के प्रयोगसिद्ध संबंध का उपयोग करके, इसके माध्य और माध्यिका का अंतर ज्ञात कीजिए।
- (a) 26
- (b) 28
- (c) 24
- (d) 32
Show answer
Answer: (c)
60. पैरा-बैडमिंटन के संवर्धन हेतु नीति के एक अंग के रूप में, भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी, जनवरी 2022 में किस शहर में शुरू की गई है?
- (a) नागपुर
- (b) भोपाल
- (c) रायपुर
- (d) लखनऊ
Show answer
Answer: (d)
61. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में भारत का औसत मासिक महिला रोजगार, 2020 की तुलना में ______ अधिक था।
- (a) 5.2%
- (b) 5%
- (c) 4.9%
- (d) 6%
Show answer
Answer: (c)
62. क्रमशः 10 Ω और 20 Ω के दो प्रतिरोध A और B, 6 V की बैटरी के साथ समानांतर क्रम में संयोजित हैं। 1 सेकंड में बैटरी द्वारा परिपथ को आपूर्ति की गई कुल ऊर्जा ______होगी।
- (a) 1.2 J
- (b) 1.8 J
- (c) 3.6 J
- (d) 5.4 J
Show answer
Answer: (d)
63. निम्न में से कौन सा विकल्प पारितंत्र में ऊर्जा प्रवाह के सही क्रम को निरूपित करता है?
- (a) शीर्ष मांसाहारी → उत्पादक → शाकाहारी → सूर्य का प्रकाश
- (b) मांसाहारी ← शाकाहारी ← उत्पादक ← सूर्य का प्रकाश
- (c) शीर्ष मांसाहारी ← उत्पादक ← शाकाहारी ← सूर्य का प्रकाश
- (d) मांसाहारी → शाकाहारी → उत्पादक → सूर्य का प्रकाश
Show answer
Answer: (b)
64. एक चोर ने एक पुलिसकर्मी को 150 m की दूरी से देखा। चोर तुरंत 13 km/h की चाल से भागने लगा और पुलिसकर्मी ने 14 km/h की चाल से उसका पीछा किया। 6 मिनट की दौड़ के बाद उनके बीच की दूरी ज्ञात करें।
- (a) 75 m
- (b) 50 m
- (c) 100 m
- (d) 125 m
Show answer
Answer: (b)
65. क्रमशः 12 Ω और 24 Ω के दो प्रतिरोध A और B, 6 V की बैटरी के साथ श्रेणी क्रम में संयोजित हैं। 1 सेकंड में प्रतिरोधों में क्षय होने वाली कुल ऊष्मा ______होगी।
- (a) 0.15 J
- (b) 0.30 J
- (c) 1.0 J
- (d) 4.5 J
Show answer
Answer: (c)
66. किस वर्ष में उपभोक्ता संरक्षण विधेयक को संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया, और राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त हुई?
- (a) 1982
- (b) 1980
- (c) 1984
- (d) 1986
Show answer
Answer: (d)
67. दो संख्याओं के लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का अनुपात 3 : 1 है, और उन संख्याओं का गुणनफल 432 है। लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का मान क्रमशः ज्ञात कीजिए।
- (a) 36 और 12
- (b) 24 और 18
- (c) 54 और 8
- (d) 72 और 24
Show answer
Answer: (a)
70. मेंडेलीफ द्वारा किन तत्वों का नामकरण उसी समूह में उनके पूर्ववर्ती तत्वों के नाम से पहले शब्द 'एका (एक)' लगाकर किया गया था?
- (a) स्कैंडियम, गैलियम और जर्मेनियम
- (b) नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और आर्सेनिक
- (c) बोरॉन, एल्यूमीनियम और गैलियम
- (d) कार्बन, सिलिकॉन, जर्मेनियम
Show answer
Answer: (a)
72. निम्नलिखित में से कौन सी प्रकाशीय परिघटना सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य की चक्रिका के चपटी प्रतीत होने को परिभाषित कर सकती है?
- (a) प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण
- (b) पूर्ण आंतरिक परावर्तन
- (c) प्रकाश का प्रकीर्णन
- (d) वायुमंडलीय अपवर्तन
Show answer
Answer: (d)
75. तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कोई कंप्यूटर रिमोट नहीं है। कुछ टेलीविजन मशीनें हैं। सभी मशीनें कंप्यूटर हैं। निष्कर्ष: I. कोई रिमोट मशीन नहीं है। II. कुछ कंप्यूटर टेलीविजन हैं।
- (a) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- (b) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- (c) या तो निष्कर्ष I या II पालन करता है।
- (d) निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
Show answer
Answer: (d)
77. निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम भारत के लिए संविधान सभा के गठन का प्रस्ताव रखा था?
- (a) सच्चिदानंद सिन्हा
- (b) केएम मुंशी
- (c) बीएन राव
- (d) एमएन रॉय
Show answer
Answer: (d)
78. कौन सी नदी प्रणाली मध्य प्रदेश की बस्तर पहाड़ियों से निकलती है?
- (a) महानदी नदी प्रणाली
- (b) कृष्णा नदी प्रणाली
- (c) ताप्ती नदी प्रणाली
- (d) कावेरी नदी प्रणाली
Show answer
Answer: (a)
80. एक दुकानदार को अपने माल का अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक रखना चाहिए, ताकि अंकित मूल्य पर 8% की छूट देने के बाद भी उसे 15% का लाभ हो?
- (a) 25%
- (b) 40%
- (c) 30%
- (d) 27%
Show answer
Answer: (a)
81. एक विशेष जंतु ऊतक द्वारा किए जाने वाले कुछ कार्यों का उल्लेख नीचे किया गया है: a. यह अंगों के अंदर के अवकाश को भर देता है b. यह आंतरिक अंगों का सहारा देता है c. यह ऊतकों की मरम्मत में सहायक होता है नीचे दिए गए विकल्पों में से इस ऊतक की पहचान कीजिए।
- (a) पेशी ऊतक (Muscular tissue)
- (b) उपकला ऊतक (Epithelial Tissue)
- (c) वसा ऊतक (Adipose tissue)
- (d) अवकाशी ऊतक (Areolar tissue)
Show answer
Answer: (d)
82. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (3, 8, 1) (8, 48, 4)
- (a) (8, 55, 3)
- (b) (5, 10, 4)
- (c) (7, 42, 3)
- (d) (8, 50, 2)
Show answer
Answer: (a)
83. राम की आयु भीम की आयु से 6 वर्ष कम है। 3 वर्ष के बाद भीम की आयु राम से दोगुनी होगी। राम की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
- (a) 3 वर्ष
- (b) 6 वर्ष
- (c) 4 वर्ष
- (d) 5 वर्ष
Show answer
Answer: (a)
84. घंटे वाली सुई 18 मिनट में कितना कोण बनाएगी?
- (a) 12°
- (b) 9°
- (c) 10.5°
- (d) 7.5°
Show answer
Answer: (b)
85. यदि निम्नलिखित समीकरण में '+' और '-' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, और साथ ही '×' और '÷' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, तो समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 49 - 4 ÷ 120 × 8 + 100 =?
- (a) 3
- (b) 6
- (c) 12
- (d) 9
Show answer
Answer: (d)
86. निम्नलिखित में से कौन सा जीव पचमढ़ी बायोस्फीयर रिज़र्व में पाए जाने वाले जीवों में शामिल है?
- (a) सांभर
- (b) बारासिंघा
- (c) कस्तूरी मृग
- (d) चिंकारा
Show answer
Answer: (d)
87. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। CLEAR: ENGCT:: MIGHT: OKIJV:: TRUCK:?
- (a) USVDL
- (b) VTWEM
- (c) VSWDM
- (d) UTVEL
Show answer
Answer: (b)
88. यदि किसी संख्या का एक तिहाई स्वयं उस संख्या से 4 कम है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।
- (a) 4
- (b) 5
- (c) 6
- (d) 3
Show answer
Answer: (c)
89. IIT-मद्रास द्वारा विकसित भारत के प्रथम पॉलीसेंट्रिक प्रोस्थेटिक घुटने (polycentric prosthetic knee) का नाम क्या है?
- (a) कदम (Kadam)
- (b) स्वतंत्र (Svatantr)
- (c) पहल (Pehal)
- (d) आत्म निर्भर (Atma Nirbhar)
Show answer
Answer: (a)
90. निम्नलिखित में से किस वर्ष में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई थी?
- (a) 1959
- (b) 1963
- (c) 1965
- (d) 1995
Show answer
Answer: (a)
92. अप्रैल 2022 में, नीति (NITI) आयोग और यूनिसेफ इंडिया (UNICEF India) ने किस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करते हुए SDGs पर एक आशय-वक्तव्य (Statement of Intent) पर हस्ताक्षर किए?
- (a) शिक्षा
- (b) युवा
- (c) बच्चे
- (d) स्वास्थ्य
Show answer
Answer: (c)
93. दी गई संतुलित रासायनिक अभिक्रिया में, x, y, और z के मान क्रमशः क्या होंगे? xS₈ + yC → zCS₂
- (a) 2, 6, 3
- (b) 2, 3, 6
- (c) 1, 3, 5
- (d) 1, 4, 4
Show answer
Answer: (d)
95. MPC = MPS होने पर निवेश गुणक का मान कितना होता है?
- (a) 1
- (b) 2
- (c) अनंत
- (d) 10
Show answer
Answer: (b)
96. दी गई संख्या श्रेणी का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। 2, 6, _, 8, 2, _, 7, 5, _, 4, 7, 2, _, 3, 6, 9, 2, 2, _, 6 निम्न में से किस समूह की संख्याओं को उपरोक्त श्रेणी के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखे जाने पर श्रेणी तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी?
- (a) 7, 5, 2, 2, 6
- (b) 4, 2, 3, 3, 8
- (c) 8, 5, 3, 2, 6
- (d) 4, 2, 2, 3, 8
Show answer
Answer: (a)
97. त्रिभुज ABC और PQR में, AB = AC, ∠C = ∠P और ∠B = ∠Q है। तो दोनों त्रिभुज ______।
- (a) समद्विबाहु हैं, किंतु सर्वांगसम नहीं हैं।
- (b) सर्वांगसम हैं, किंतु समद्विबाहु नहीं हैं।
- (c) न तो सर्वांगसम हैं, और न ही समद्विबाहु हैं।
- (d) समद्विबाहु तथा सर्वांगसम हैं।
Show answer
Answer: (a)
98. 22 अप्रैल 2022 को शुरू की गई डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (DACE) योजना को लागू करने के लिए कितने केंद्रीय विश्वविद्यालयों का चयन किया गया है?
- (a) 4
- (b) 17
- (c) 12
- (d) 31
Show answer
Answer: (d)
99. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 11, 44, 85, 129, 181, 236,?
- (a) 279
- (b) 299
- (c) 289
- (d) 297
Show answer
Answer: (b)
100. छह व्यक्तियों - P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। P सबसे लंबा व्यक्ति है। R केवल एक अन्य व्यक्ति से लंबा है। S, U से लंबा है। U, R से लंबा है। ठीक तीन व्यक्तियों की लंबाई T और Q के बीच है, जबकि T, Q से लंबा है। सभी छह व्यक्तियों में से किसकी लंबाई सबसे कम है?
- (a) Q
- (b) S
- (c) T
- (d) U
Show answer
Answer: (a)
Show answers
Answer key
Answer key as marked in the Railway Recruitment Board’s response sheet. “—” means the sheet did not show it clearly.
Computer Based Test
- Q 2
- (a)
- Q 3
- (c)
- Q 4
- (a)
- Q 5
- (b)
- Q 6
- (d)
- Q 7
- (b)
- Q 8
- (c)
- Q 9
- (a)
- Q 10
- (d)
- Q 11
- (d)
- Q 13
- (c)
- Q 15
- (a)
- Q 16
- (b)
- Q 17
- (a)
- Q 18
- (a)
- Q 19
- (c)
- Q 20
- (b)
- Q 21
- (c)
- Q 23
- (d)
- Q 24
- (a)
- Q 26
- (b)
- Q 27
- (a)
- Q 28
- (c)
- Q 29
- (a)
- Q 30
- (b)
- Q 31
- (a)
- Q 32
- (a)
- Q 33
- (b)
- Q 34
- (b)
- Q 35
- (b)
- Q 38
- (d)
- Q 39
- (c)
- Q 40
- (b)
- Q 42
- (b)
- Q 43
- (a)
- Q 44
- (a)
- Q 45
- (d)
- Q 48
- (d)
- Q 50
- (b)
- Q 51
- (a)
- Q 52
- (a)
- Q 53
- (a)
- Q 54
- (a)
- Q 55
- (c)
- Q 57
- (c)
- Q 58
- (c)
- Q 59
- (c)
- Q 60
- (d)
- Q 61
- (c)
- Q 62
- (d)
- Q 63
- (b)
- Q 64
- (b)
- Q 65
- (c)
- Q 66
- (d)
- Q 67
- (a)
- Q 70
- (a)
- Q 72
- (d)
- Q 75
- (d)
- Q 77
- (d)
- Q 78
- (a)
- Q 80
- (a)
- Q 81
- (d)
- Q 82
- (a)
- Q 83
- (a)
- Q 84
- (b)
- Q 85
- (d)
- Q 86
- (d)
- Q 87
- (b)
- Q 88
- (c)
- Q 89
- (a)
- Q 90
- (a)
- Q 92
- (c)
- Q 93
- (d)
- Q 95
- (b)
- Q 96
- (a)
- Q 97
- (a)
- Q 98
- (d)
- Q 99
- (b)
- Q 100
- (a)