Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 26 August 2022, Shift 2

79 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—79 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 26 August 2022, 12:45 PM - 2:15 PM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 21 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

02ऋग्वेद चार वेदों में से पवित्रतम वेद है, जिसमें 10,600 ऋचाओं के ______ सूक्तों के10 अध्याय (जिन्हें मंडल कहा जाता है) शामिल हैं।

03उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 34 : 51:: 28 : 42:: 46:?

04जीवों का निम्न में से कौन सा समूह अन्य पौधों और जीवों को मारे बिना उनसे पोषण प्राप्त करता है?

05x² - 2x + 3 = 0 एक ______ है।

06मोहन की आयु रोहन की आयु की 150% है। सोहन की आयु रोहन की आयु की 250% है। यदि इन तीनों व्यक्तियों की आयु का योग 60 वर्ष है, तो रोहन की आयु ज्ञात कीजिए।

075 cm लंबाई, 10 cm चौड़ाई और 15 cm ऊंचाई वाला एक बॉक्स बनाने के लिए आवश्यक प्लास्टिक शीट का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

08यदि कोई पदार्थ अभिक्रिया के दौरान ऑक्सीजन ग्रहण करता है, तो उसे ______ कहा जाता है।

09₹275 के अंकित मूल्य वाली किसी वस्तु को 5% छूट पर बेचा जाता है। विक्रेता को फिर भी 4.5% का लाभ प्राप्त होता है। उसने इसके लिए कितना भुगतान किया था?

10शनमुख एक बैंक से निकलकर दक्षिण दिशा की ओर 90 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 110 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 90 m चलती है। अंततः वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 220 m चलती है। अब वह बैंक के सापेक्ष किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

11एक वर्गाकार मेज आठ कुर्सियों से घिरी हुई थी, उनमें से चार मेज के कोनों पर थीं, जबकि चार अन्य मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में थीं। छह क्लर्क D, E, F, G, H और I, इस वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। मेज के दो कोनों पर पड़ी कुर्सियां खाली थीं। E और I एक-दूसरे के विकर्णतः सम्मुख कोनों पर बैठे थे। H, G के बाईं ओर दूसरे स्थान पर था। D, F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर था। G, E के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। इनमें से कौन H के सामने था?

13यदि ₹9,375 की राशि, अर्ध-वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर गणनीय 8% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश की जाती है, तो एक वर्ष बाद प्राप्त होने वाला मिश्रधन ज्ञात कीजिए।

15किसी 1.0-cm लंबी वस्तु को एक 8 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष पर 12 cm की दूरी पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब की ऊंचाई ______ होगी।

16चुंबकीय क्षेत्र में परिवर्तन के कारण कुंडली में उत्पन्न प्रेरित विभवांतर के परिमाण को बढ़ाने के लिए इनमें से किस विधि का उपयोग किया जा सकता है? (i) कुंडली में फेरों की संख्या में वृद्धि करना (ii) चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता में वृद्धि करना (iii) कुंडली के तार की प्रतिरोधकता में वृद्धि करना

17इनमें से कौन सा मौलिक अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 में शामिल है?

18X हर महीने अपनी आय का 16% यात्रा पर, 40% किराने के सामान पर, और 14% पारिवारिक चिकित्सा खर्च पर व्यय करता है। उसके पास ₹9,630 की राशि शेष बचती है। उसकी वार्षिक आय ज्ञात कीजिए।

19निम्न में से कौन सा आमाशय में बनने वाला एक प्रोटीन पाचक एंजाइम है?

20L लंबाई और A अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाले एक तार का प्रतिरोध 0.5 Ω है। समान पदार्थ से निर्मित, समान लंबाई (L) और 2A अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाले तार का प्रतिरोध ______ होगा।

21एक अवतल दर्पण,16.0 cm त्रिज्या वाले किसी गोले के पृष्ठ के एक भाग से बनाया गया है। इसका मुख्य फोकस, इसके ध्रुव से ______ की दूरी पर होगा।

23वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल, द्विघात समीकरण 2x² + 4x - 1 = 0 के मूलों के योग और गुणनफल के बराबर हों।

24निम्नलिखित में से किस महोत्सव को 'ग्रामीण ओलंपिक' भी कहा जाता है?

26यदि 27 और n का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 54 है, और महत्तम समापवर्तक (HCF) 9 है, तो n का मान ज्ञात कीजिए।

27उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 25, 29, 23, 25, 21,?, 19, 17

28आठ व्यक्ति - A, B, C, D, E, F, G और H, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। H, बाएं सिरे से तीसरे स्थान पर है। A, H के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। A और D के बीच केवल तीन व्यक्ति हैं। G, D के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है, तथा G के ठीक बगल में F और C बैठे हैं। E और C के बीच केवल चार व्यक्ति हैं। B और F के बीच कितने व्यक्ति हैं?

29P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के शनिवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होती है। R की परीक्षा मंगलवार को है। P और R के बीच केवल एक छात्र की परीक्षा है। Q की परीक्षा, P के ठीक बाद वाले दिन है। उनमें से किसी की भी परीक्षा U से पहले नहीं है, और S की परीक्षा, R के ठीक बाद वाले दिन है। T की परीक्षा किस दिन है?

30यदि 5 × 7 - [23 - {35 - (20 - x)}] = 42 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

31नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: B > D > H < T = P < A

32यदि 4 + 4ⁿ⁺⁵ = 260 है, तो 5ⁿ⁺³ का मान ज्ञात कीजिए।

33भारत के किन तीन शहरों में उच्च न्यायालयों की स्थापना सबसे पहले की गई थी?

34दिए गए तीन-अक्षर वाले अक्षर-समूहों पर आधारित प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) TED, LAY, HOC, CET, RGE (दाएं) दाईं ओर से पहले अक्षर-समूह के दूसरे अक्षर और बाईं ओर से पहले अक्षर-समूह के दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?

35भारतीय भाषा संस्थान ______ में स्थित है।

38निम्नलिखित में से किसका निर्वाचन नगर निगम में होता है?

39पौधों में उत्सर्जन के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से एक के अलावा अन्य सभी सही हैं। उस गलत कथन की पहचान कीजिए।

40शहनाज अपने घर से निकलकर पश्चिम की ओर 500 m चलती है। वहां से वह बाएं मुड़ती है, और 250 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 750 m चलती है। फिर वह पुनः बाएं मुड़ती है, और 250 m चलती है। अब वह अपने घर से किस दिशा में और कितनी दूर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

42मानव नर द्वारा उत्पन्न आधे युग्मकों में कौन सा गुणसूत्र पूरक होगा?

43यदि किसी विशेष डेटा समुच्चय की माध्यिका और बहुलक क्रमशः 12 और 15 है, तो एक अनुभवजन्य संबंध का उपयोग करते हुए, उसी डेटा समुच्चय के माध्य का मान ज्ञात करें।

44'इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन (IVF)' विधि में शिशुओं का जन्म निम्न में से किस प्रक्रिया द्वारा होता है?

45हरियाणा सरकार द्वारा 24 मार्च 2021 को कौन सी कोविड-रोधी योजना शुरू की गई थी?

48निम्न में से कौन सी मेंडलीफ के आवर्त वर्गीकरण की विशेषता नहीं है?

50निम्नलिखित में से कौन सा अम्ल-क्षारक सूचक नहीं है?

51उत्तर-पूर्वी भारत, पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों, अंडमान एवं निकोबार, ऊपरी असम, पूर्वी हिमालय के निचले ढलान, ओडिशा, हिमालय की तलहटी, भाबर और तराई क्षेत्रों में किस प्रकार की वनस्पति होती है?

52एक कक्षा के सभी 40 छात्र उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में खड़े हैं। अशोक दाएं सिरे से 21वें स्थान पर है, जबकि अली बाएं सिरे से 15वें स्थान पर है। अशोक और अली के बीच कितने छात्र खड़े हैं?

53एक समांतर चतुर्भुज ABCD में, AD और AC के मध्य बिंदुओं को मिलाने वाली रेखा की लंबाई 2 इकाई है। यदि समांतर चतुर्भुज का परिमाप 20 इकाई है, तो AD की लंबाई ज्ञात कीजिए।

54नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक सूत्र CaOCl₂ है। कथन-II: ब्लीचिंग पाउडर तनु अम्लों के साथ अभिक्रिया करके क्लोरीन उत्पन्न करता है।

55एक निश्चित कूट भाषा में, 'SUJLAM' को 'TTKKBL' लिखा जाता है, और 'CHOKY' को 'DGPJZ' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'CURDX' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

572022 विश्व कप के दौरान ICC महिला विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज होने का गौरव किसे प्राप्त है?

58एक निश्चित कूट भाषा में, 'MODEST' को 'QSHZNO' और 'OPTION' को 'STXDJI' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'MEDIUM' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

59किसी दिए गए आंकड़ों के लिए, माध्य और बहुलक का अंतर 72 है। माध्य, माध्यिका और बहुलक के बीच के प्रयोगसिद्ध संबंध का उपयोग करके, इसके माध्य और माध्यिका का अंतर ज्ञात कीजिए।

60पैरा-बैडमिंटन के संवर्धन हेतु नीति के एक अंग के रूप में, भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी, जनवरी 2022 में किस शहर में शुरू की गई है?

61सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में भारत का औसत मासिक महिला रोजगार, 2020 की तुलना में ______ अधिक था।

62क्रमशः 10 Ω और 20 Ω के दो प्रतिरोध A और B, 6 V की बैटरी के साथ समानांतर क्रम में संयोजित हैं। 1 सेकंड में बैटरी द्वारा परिपथ को आपूर्ति की गई कुल ऊर्जा ______होगी।

63निम्न में से कौन सा विकल्प पारितंत्र में ऊर्जा प्रवाह के सही क्रम को निरूपित करता है?

64एक चोर ने एक पुलिसकर्मी को 150 m की दूरी से देखा। चोर तुरंत 13 km/h की चाल से भागने लगा और पुलिसकर्मी ने 14 km/h की चाल से उसका पीछा किया। 6 मिनट की दौड़ के बाद उनके बीच की दूरी ज्ञात करें।

65क्रमशः 12 Ω और 24 Ω के दो प्रतिरोध A और B, 6 V की बैटरी के साथ श्रेणी क्रम में संयोजित हैं। 1 सेकंड में प्रतिरोधों में क्षय होने वाली कुल ऊष्मा ______होगी।

66किस वर्ष में उपभोक्ता संरक्षण विधेयक को संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया, और राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त हुई?

67दो संख्याओं के लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का अनुपात 3 : 1 है, और उन संख्याओं का गुणनफल 432 है। लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का मान क्रमशः ज्ञात कीजिए।

70मेंडेलीफ द्वारा किन तत्वों का नामकरण उसी समूह में उनके पूर्ववर्ती तत्वों के नाम से पहले शब्द 'एका (एक)' लगाकर किया गया था?

72निम्नलिखित में से कौन सी प्रकाशीय परिघटना सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य की चक्रिका के चपटी प्रतीत होने को परिभाषित कर सकती है?

75तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कोई कंप्यूटर रिमोट नहीं है। कुछ टेलीविजन मशीनें हैं। सभी मशीनें कंप्यूटर हैं। निष्कर्ष: I. कोई रिमोट मशीन नहीं है। II. कुछ कंप्यूटर टेलीविजन हैं।

77निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम भारत के लिए संविधान सभा के गठन का प्रस्ताव रखा था?

78कौन सी नदी प्रणाली मध्य प्रदेश की बस्तर पहाड़ियों से निकलती है?

80एक दुकानदार को अपने माल का अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक रखना चाहिए, ताकि अंकित मूल्य पर 8% की छूट देने के बाद भी उसे 15% का लाभ हो?

81एक विशेष जंतु ऊतक द्वारा किए जाने वाले कुछ कार्यों का उल्लेख नीचे किया गया है: a. यह अंगों के अंदर के अवकाश को भर देता है b. यह आंतरिक अंगों का सहारा देता है c. यह ऊतकों की मरम्मत में सहायक होता है नीचे दिए गए विकल्पों में से इस ऊतक की पहचान कीजिए।

82उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (3, 8, 1) (8, 48, 4)

83राम की आयु भीम की आयु से 6 वर्ष कम है। 3 वर्ष के बाद भीम की आयु राम से दोगुनी होगी। राम की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

84घंटे वाली सुई 18 मिनट में कितना कोण बनाएगी?

85यदि निम्नलिखित समीकरण में '+' और '-' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, और साथ ही '×' और '÷' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, तो समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 49 - 4 ÷ 120 × 8 + 100 =?

86निम्नलिखित में से कौन सा जीव पचमढ़ी बायोस्फीयर रिज़र्व में पाए जाने वाले जीवों में शामिल है?

87उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। CLEAR: ENGCT:: MIGHT: OKIJV:: TRUCK:?

88यदि किसी संख्या का एक तिहाई स्वयं उस संख्या से 4 कम है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।

89IIT-मद्रास द्वारा विकसित भारत के प्रथम पॉलीसेंट्रिक प्रोस्थेटिक घुटने (polycentric prosthetic knee) का नाम क्या है?

90निम्नलिखित में से किस वर्ष में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई थी?

92अप्रैल 2022 में, नीति (NITI) आयोग और यूनिसेफ इंडिया (UNICEF India) ने किस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करते हुए SDGs पर एक आशय-वक्तव्य (Statement of Intent) पर हस्ताक्षर किए?

93दी गई संतुलित रासायनिक अभिक्रिया में, x, y, और z के मान क्रमशः क्या होंगे? xS₈ + yC → zCS₂

95MPC = MPS होने पर निवेश गुणक का मान कितना होता है?

96दी गई संख्या श्रेणी का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। 2, 6, _, 8, 2, _, 7, 5, _, 4, 7, 2, _, 3, 6, 9, 2, 2, _, 6 निम्न में से किस समूह की संख्याओं को उपरोक्त श्रेणी के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखे जाने पर श्रेणी तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी?

97त्रिभुज ABC और PQR में, AB = AC, ∠C = ∠P और ∠B = ∠Q है। तो दोनों त्रिभुज ______।

9822 अप्रैल 2022 को शुरू की गई डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (DACE) योजना को लागू करने के लिए कितने केंद्रीय विश्वविद्यालयों का चयन किया गया है?

99उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 11, 44, 85, 129, 181, 236,?

100छह व्यक्तियों - P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। P सबसे लंबा व्यक्ति है। R केवल एक अन्य व्यक्ति से लंबा है। S, U से लंबा है। U, R से लंबा है। ठीक तीन व्यक्तियों की लंबाई T और Q के बीच है, जबकि T, Q से लंबा है। सभी छह व्यक्तियों में से किसकी लंबाई सबसे कम है?

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.