Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 25 August 2022, Shift 1

82 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—82 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 25 August 2022, 9:00 AM - 10:30 AM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 18 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01एक संख्या का 5/4, उसी संख्या के 3/4 से 6 अधिक है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।

02यदि संख्या 457943246 के प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक विषम अंक से 1 घटाया जाता है, तो बाएं से चौथे और दाएं से चौथे अंकों का योग क्या होगा?

04यदि 12 घंटे वाली घड़ी के दर्पण प्रतिबिंब में 3:55 बजे है, तो वास्तविक समय ज्ञात कीजिए।

05उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर आएगी? 11, 31, 55, 84, 119,?

06निम्न में से कौन सा 'वैद्युत-अपघटनी अपघटन अभिक्रिया' का उदाहरण है?

07निम्नलिखित में से किस राज्य में नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने 1961 में अपना पहला कारखाना स्थापित किया था?

08एक गोले की त्रिज्या 7 cm है, उसका पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [π = 22/7 का प्रयोग करें]

09उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर आएगी? 43, 80, 117, 154,?

10फरवरी 2022 में, भारत और इनमें से किस देश ने दोनों देशों के निवेशों से "एक जलविद्युत परियोजना के निर्माण हेतु प्रस्ताव" पर एक संयुक्त टास्क फ़ोर्स बनाने पर सहमति दी?

11एक द्विघात समीकरण का एक मूल α, उसी समीकरण के दूसरे मूल का आधा है, तो द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए।

13निम्नलिखित में से उच्चतम संयोजकता वाले तत्व का चयन कीजिए।

151.0 cm ऊंचाई वाली किसी वस्तु को एक 10.0 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 18.0 cm की दूरी पर उसके मुख्य अक्ष पर रखा गया है। इसके प्रतिबिंब की ऊंचाई ______होगी, और यह ______होगा।

17किसी धारावाही परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र ______ होता है।

18एक अवतल दर्पण किसी वस्तु का वास्तविक, उल्टा और छोटा प्रतिबिंब निर्मित करता है। वस्तु कहां स्थित होगी?

20कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। राहुल पंक्ति के बाएं सिरे से 8वें स्थान पर बैठा है। राहुल और समर के बीच में केवल 11 व्यक्ति बैठे हैं। समर, राहुल के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। मोहित, जीशान के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है, जो दाएं सिरे पर बैठा है। समर दाएं सिरे से 9वें स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?

23छह खंभे - A, B, C, D, E और F एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। B, C के पश्चिम में 20 m की दूरी पर स्थित है। F, E के दक्षिण में 60 m की दूरी पर स्थित है। C, E के उत्तर में 30 m की दूरी पर स्थित है। A, B के पश्चिम में 60 m की दूरी पर स्थित है। D, B के दक्षिण में 30 m की दूरी पर स्थित है। A, C के सापेक्ष किस दिशा में स्थित है?

25तारपीन के तेल और कांच के अपवर्तनांक क्रमशः 1.47 और 1.52 हैं। कोई प्रकाश किरण तारपीन के तेल से कांच में गमन करती है। तारपीन के तेल के सापेक्ष कांच का अपवर्तनांक ______होगा, और किरण कांच में अभिलंब ______ झुकेगी।

26______, बड़ी वसा गोलिकाओं के आकार को संकुचित करता है, जिससे एंजाइम अधिक प्रभावी ढंग से काम करते हैं।

27पार्वती बिंदु A से चलना शुरू करती है, और दक्षिण की ओर 35 m की दूरी तय करती है। वहां से वह बाएं मुड़ती है, और 60 m चलती है। फिर, वह बाएं मुड़ती है, और 15 m चलती है। उसके बाद, वह बाएं मुड़ती है, और 90 m चलती है। अंत में, वह दाएं मुड़ती है, और 20 m चलकर बिंदु D पर पहुंचती है। बिंदु D, बिंदु A से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

29NABARD का पूर्ण रूप क्या है?

31उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। F _ L N _ S V _ Z C _

32निम्नलिखित में से कौन से दुर्बल अम्ल हैं? HCl, CH₃COOH, H₂SO₄, HNO₃, H₂CO₃, H₂SO₃

33किस भारतीय भाषा को सिंगापुर और श्रीलंका की आधिकारिक भाषा/राजभाषा के रूप में भी मान्यता प्राप्त है?

34जनवरी 2022 में, रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट और आरएमआई (RMI) इंडिया के सहयोग से 'बैंकिंग ऑन इलेक्ट्रिक व्हीकल इन इंडिया' रिपोर्ट किसने जारी की?

35J, K, L, M, N, O और P सात हास्य कलाकार हैं, जो एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। O और L एक-दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। K के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। L, N के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। P, K और N दोनों के ठीक बगल में बैठा है। यदि J पंक्ति के बाएं सिरे पर बैठा है, तो दाएं सिरे पर कौन बैठा है?

36यदि x: y = 7 : 3 है,तो (x² + y²): (x² - y²) का मान ज्ञात कीजिए।

37सरल कीजिए: a² + 9b² + c² - 6ab + 6bc - 2ac

38समान लंबाई की दो ट्रेनें समान दिशा में समानांतर पटरियों पर 56 m/s और 46 m/s की चाल से चल रही हैं। तेज गति वाली ट्रेन धीमी गति वाली ट्रेन को 26 सेकंड में पार करती है। प्रत्येक ट्रेन की लंबाई ज्ञात कीजिए।

39सात डिब्बों - A, B, C, D, E, F और G को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। C और D के बीच ठीक दो डिब्बे रखे गए हैं, जहां C को D से ऊपर रखा गया है। F, A के ठीक नीचे है। G, B के ठीक ऊपर है। B ऊपर से तीसरा डिब्बा है। D और E के बीच ठीक दो डिब्बे रखे गए हैं, और D को E से ऊपर रखा गया है। E और A के बीच में केवल एक डिब्बा रखा गया है। कौन सा डिब्बा E के ठीक ऊपर रखा गया है?

40निम्नलिखित में से कौन सा प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग है? (i) कांच, साबुन और कागज के विनिर्माण में (ii) घरेलू प्रयोजनों के लिए शोधन मार्जक (cleaning agent) के रूप में (iii) खिलौने और सजावटी सामान बनाने में तथा सतहों को चिकना करने के लिए (iv) बेकिंग के लिए

41दिए गए कथन के आधार पर, दो निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य हैं? कथन: T ≥ C, B < D, C > B निष्कर्ष: 1. D = C 2. T > B

42जब तक MP (सीमांत उत्पाद), औसत उत्पाद (AP) से अधिक रहता है, तब तक औसत उत्पाद ______ रहता है।

43A, B, C, D, E, F और G में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होनी है। C की परीक्षा मंगलवार को है। A और G की परीक्षाओं के बीच केवल एक छात्र की परीक्षा है, A की परीक्षा G की परीक्षा से पहले है। D की परीक्षा A की परीक्षा के ठीक पहले वाले दिन है, लेकिन यह गुरुवार को नहीं है। F की परीक्षा E की परीक्षा से पहले के किसी दिन है, किंतु B के बाद है। E की परीक्षा रविवार को है। निम्नलिखित में से किसकी परीक्षा सोमवार को है?

45दो धन पूर्णांकों का योगफल 55 है। यदि उनके महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः 5 और 120 हैं, तो उनके व्युत्क्रमों का योगफल ______ है।

46निम्नलिखित में से कौन सा पहला स्वदेशी RT-PCR किट है, जिसे ओमिक्रॉन संस्करण (omicron variant) के परीक्षण हेतु 'CSIR - सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट' द्वारा विकसित किया गया है?

48इनमें से कौन वर्ष 2022 में पद्म भूषण प्राप्त करने वाले भारत के पहले पैरा-एथलीट बने?

53पौधों में कायिक प्रवर्धन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

54यदि किन्हीं आंकड़ों का माध्य 65 है, और उनका बहुलक 23 है, तो मूलानुपाती सूत्र का उपयोग करके, उनकी माध्यिका ज्ञात कीजिए।

56रॉयल बंगाल टाइगर मुख्यतः किस प्रकार के वनों में निवास करते हैं?

57कौन सा महोत्सव नागालैंड की समृद्ध संस्कृति को पुनर्जीवित तथा संरक्षित करता है, और यह राज्य की विलक्षण परंपराओं को प्रदर्शित करता है?

58यदि शब्द 'ANOTHER' के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

59दिगंबर संप्रदाय इनमें से किस धर्म से संबंधित है?

60लंबी अवधि के दौरान मृत पौधों के ______ में परिवर्तित होने की प्रक्रिया कार्बनीकरण कहलाती है।

61समांतर रेखाओं के एक युग्म को एक तिर्यक रेखा द्वारा इस प्रकार प्रतिच्छेद किया जाता है कि ∠1 और ∠2 तिर्यक रेखा के एक ही ओर अंत: कोण युग्म बनाते हैं। यदि m∠1 = 35° है, तो ∠2 का माप क्या है?

62उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 61, 7) (15, 51, 6)

63दस वर्ष पहले, एक पुत्र की आयु उसके पिता की आयु के 1/8 के बराबर थी। अब, उसकी आयु, उसके पिता की वर्तमान आयु के 9/37 के बराबर है। पिता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

64पाइप A, पाइप B से 3 गुना तेज है। दोनों पाइप एक साथ मिलकर किसी टंकी को 36 min में भरते हैं। अकेले पाइप A को उस टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?

65पौधों में, विभज्योतक ऊतक की कोशिकाएं एक ऐसी प्रक्रिया से गुजरती हैं, जिसमें वे विभाजित होने की क्षमता खो देती हैं, तथा एक स्थाई आकृति और आकार ग्रहण कर लेती हैं, और एक विशिष्ट कार्य करने के लिए विशेषीकृत हो जाती हैं। इस प्रक्रिया को किस नाम से जाना जाता है?

66किसानों द्वारा बाजार में बेचे जाने वाले कृषि उत्पाद के हिस्से को मुख्यतः ______ कहा जाता है।

67भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में, देश में चुनावों के आयोजन एवं विनियमन हेतु, भारतीय संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय के रूप में, भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) की परिकल्पना की गई है?

68शब्द 'ROASTERS' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?

69यह प्रश्न निम्नलिखित तीन-अक्षरों वाले शब्दों पर आधारित है: (बाएं) NAT PAL COT TAN (दाएं) यदि इनमें से प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार निर्मित कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?

70एक व्यापारी अपने माल पर क्रय मूल्य से 26% अधिक मूल्य अंकित करता है, और फिर उस पर 13% की छूट प्रदान करता है। उसका लाभ (% में) ज्ञात कीजिए।

71उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 6 : 150:: 4 : 36:: 5:?

72दो बल्बों A और B को दिए गए वोल्टेज पर क्रमशः 100 W और 25 W रेट किया गया है। बल्ब A और बल्ब B के प्रतिरोधों का अनुपात ज्ञात कीजिए।

73एक दुकानदार ₹2,000 अंकित मूल्य वाली वस्तु पर 20% और 15% की क्रमिक छूट देता है। वह वस्तु को किस मूल्य पर बेचता है?

745 अंकों की वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 15, 24, 35 और 42 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 13 प्राप्त होगा।

75कौन सा कोशिकांग विषाक्त पदार्थों और औषधियों के जहरीले प्रभाव को खत्म कर देता है?

76______, तमिलनाडु राज्य एवं पुदुचेरी नामक केंद्र शासित प्रदेश का एक भारतीय क्षेत्रीय राजनीतिक दल है, जिसकी स्थापना 1972 में हुई थी।

77प्रत्येक 9 Ω के तीन प्रतिरोध समानांतर क्रम में संयोजित हैं। उनका तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।

7818 m भुजा वाला एक घन दूध से पूरा भरा हुआ है। दूध को 27 m लंबाई और 7 m ऊंचाई वाले एक घनाभ में स्थानांतरित किया जाता है। घनाभ की चौड़ाई कितनी है?

79किस शहर को 2023 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र के मेजबान के रूप में नामित किया गया है?

80वह छोटी से छोटी पूर्ण संख्या ज्ञात कीजिए, जिसको 1083 से गुणा करने पर प्राप्त संख्या पूर्ण वर्ग होगी।

81तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी तार स्विच हैं। कोई स्विच पाइप नहीं है। सभी बल्ब पाइप हैं। निष्कर्ष: I. कोई तार पाइप नहीं है। II. कोई बल्ब स्विच नहीं है।

82निम्न में से कौन सा समूह शून्य संयोजकता को निरूपित करता है?

83दो बैंकों - A और B ने क्रमशः 4.5% और 5.5% वार्षिक दर से ऋण की पेशकश की। रमेश ने प्रत्येक बैंक से ₹2,00,000 की राशि उधार ली। रमेश द्वारा 2 वर्ष बाद दोनों बैंकों को चुकाए गए साधारण ब्याज की राशियों का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।

84डोलड्रम (doldrums), भूमध्य रेखा के इर्द-गिर्द ______ दाब वाला क्षेत्र है, जहां चलने वाली हवाएं शांत होती हैं।

85एक वर्ष पहले, कृष्ण की आयु उसकी पुत्री कविता की आयु की चार गुनी थी। छह वर्ष बाद, कृष्ण की आयु, उसकी पुत्री की आयु से 12 वर्ष अधिक होगी। कृष्ण और उसकी पुत्री की वर्तमान आयु का अनुपात ज्ञात कीजिए।

86निम्न में से कौन सा संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण है?

87हमें प्लास्टिक का उपयोग करने से बचना चाहिए, क्योंकि ______।

88उस त्रिक का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का पालन करता है। दोनों त्रिक एक ही पैटर्न का पालन करते हैं। PY - RW - TU EN - GL - IJ

89निम्न में से कौन सा वह परिवर्तन नहीं है जो यौवनारंभ की शुरुआत का प्रतीक होता है?

90यदि नीचे दी गई संख्या के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे और दाएं से तीसरे अंक का अंतर कितना होगा? (बाएं) 86547231 (दाएं)

91निम्नलिखित में से किस राज्य में आप 'काल बैसाखी' का अनुभव करेंगे?

92भारत सरकार द्वारा उपभोक्ता संरक्षण (प्रत्यक्ष बिक्री) नियम, 2021 किस तिथि को पेश किया गया था?

94पांच लड़कियां - बीना, एलिसा, हेमा, केतकी और जोया, एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं। बीना, केतकी के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। हेमा, जोया के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। बीना और एलिसा के बीच में केवल केतकी बैठी है। एलिसा के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठी है?

95एक कथन और उसके बाद दो संभावित निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें, और निर्णय लें कि दी गई जानकारी से इनमें से कौन से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं? कथन: एक ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म ने तब से सब्सक्रिप्शन के माध्यम से लगभग दोगुनी कमाई करने की सूचना दी है, जब से उन्होंने प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रॉब्लम-सॉल्विंग कक्षाएं शुरू की हैं। निष्कर्ष: I. कोई भी अन्य ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म लाइव प्रॉब्लम-सॉल्विंग कक्षाएं पेश नहीं करता है। II. जो छात्र उक्त प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रॉब्लम-सॉल्विंग सेशन का विकल्प चुनते हैं, उन्हें नियमित कक्षाओं का विकल्प चुनने वालों की तुलना में दोगुना शुल्क देना पड़ता है।

96यदि एक चतुर्भुज के चारों कोणों के मापों p, q, r और s का अनुपात 3 : 5: 4 : 6 है, तो 3p + 2r का मान ज्ञात कीजिए।

97दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य है? कथन: J > H = N ≥ B ≤ C < E

98जुलाई 2022 में, लोकसभा द्वारा हिमाचल प्रदेश और ______ राज्यों में पारिवारिक न्यायालयों के न्यायक्षेत्र की कमी के मुद्दे को दूर करने के लिए परिवार न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया गया।

99तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी चीनी गुड़ हैं। 2. कोई भी गुड़ स्वीटनर नहीं है। 3. सभी स्वीटनर फल हैं। निष्कर्ष: I. कोई भी चीनी स्वीटनर नहीं है। II. कुछ गुड़ स्वीटनर हैं। III. कुछ गुड़ चीनी हैं।

100______, एक समावयवी युग्म (isomeric pair) बनाते हैं।

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.