Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 25 August 2022, Shift 2

84 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—84 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 25 August 2022, 12:45 PM - 2:15 PM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 16 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01पांच छात्र - 1, 2, 3, 4 और 5, एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। 4, 1 के दाईं ओर ठीक बगल में, और 2 के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। 5, 1 के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

02उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 13 : 96:: 18 : 131:: 14:?

03निम्न में से कौन सा कोशिकांग अमीबा में जल की मात्रा को बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होता है?

04कार्बन के किस रूप का उपयोग शुष्क स्नेहक के रूप में किया जाता है?

05निम्नलिखित में से कौन सा संख्या-युग्म सह-अभाज्य है?

06अक्षांश के समांतर निम्नलिखित में से कौन सी रेखा उनके स्थान के साथ सुमेलित नहीं हैं?

07धातु के दो तार A और B एक ही पदार्थ से बने हैं। तार A की लंबाई l और त्रिज्या r है, जबकि तार B की लंबाई 2l और त्रिज्या 2r है। तार A और तार B के प्रतिरोधों का अनुपात ज्ञात कीजिए।

08आधुनिक आवर्त सारणी में ______ समूह और ______ आवर्त हैं।

092021 में पहली हरित हाइड्रोजन माइक्रोग्रिड परियोजना कहां शुरू हुई?

10निम्नलिखित में से गलत कथन की पहचान कीजिए।

11यीस्ट में होने वाले किण्वन और मनुष्यों की पेशीय कोशिकाओं में होने वाले अनॉक्सी श्वसन में क्या समानता है?

12यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है, और '÷' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 24 + 16 ÷ 132 × 11 - 3 =?

13भारतीय संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से किस मामले में कानून बनाने का अधिकार केवल केंद्रीय विधायिका को ही है?

14यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है, और '÷' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 28 - 2 + 80 × 5 ÷ 14 =?

15माध्यम A से माध्यम B की ओर जाते समय एक प्रकाश किरण अभिलंब की ओर झुकती है। इनमें से कौन से कथन सही हैं? (A) माध्यम A, माध्यम B की तुलना में प्रकाशिक रूप से सघन है। (B) माध्यम A में प्रकाश की चाल, माध्यम B की तुलना में अधिक है। (C) माध्यम B का अपवर्तनांक, माध्यम A के अपवर्तनांक से अधिक है।

16भारत में किस प्रकार की राजनीतिक दल प्रणाली है?

17अमीबा में, भोजन का ग्रहण ______ द्वारा होता है।

18एक सम बहुभुज के सभी अंतः कोणों के योग और एक बाह्य कोण के माप का अनुपात 24 : 1 है। बहुभुज की भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।

19व्यक्ति का लिंग निर्धारण ______ द्वारा होता है।

20लड़कों की एक पंक्ति में, सूरज और भीम के बीच केवल 8 लड़के खड़े हैं। सूरज आगे से 21वें स्थान पर है, जबकि भीम पीछे से पहले स्थान पर है। पंक्ति में कुल कितने लड़के हैं?

22यदि a = 2 है, 4a + 7, 11a + 3 और 6a का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।

23दो प्रतिरोधों A और B के प्रतिरोध क्रमशः 5 ओम और 10 ओम हैं। यदि वे 5 V के एक वोल्टेज स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित हैं, तो प्रतिरोध A में उत्पन्न शक्ति और प्रतिरोध B में उत्पन्न शक्ति का अनुपात ज्ञात कीजिए।

24भारत में मानवजातीय अल्पसंख्यकों के लिए स्वतंत्रता एवं समान अवसरों के अधिकार को बनाए रखने के लिए और अल्पसंख्यकों के सम्मान तथा गरिमा हेतु जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रति वर्ष किस दिन को 'अल्पसंख्यक अधिकार दिवस' के रूप में मनाया जाता है?

25A, B, C, D, E, F और G, एक साथ मिलकर खरीदे गए एक वीडियो गेम को खेलना चाहते हैं। उनमें से प्रत्येक को, सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के किसी एक दिन, यह गेम मिलेगा। यह सप्ताह के किसी एक दिन में एक को ही मिलेगा। A रविवार को खेलेगा। D, A के ठीक पहले वाले दिन खेलेगा। B, E के ठीक बाद वाले दिन खेलेगा। E बुधवार को खेलेगा। C को यह सोमवार को नहीं मिलेगा। F को यह B और D के बीच वाले दिन मिलेगा। G को यह किस दिन खेलने को मिलेगा?

30यदि एक अलमारी का विक्रय मूल्य दोगुना कर दिया जाए, तो उस पर होने वाला लाभ तीन गुना हो जाता है। प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।

32भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

35इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। ज्ञात कीजिए कि दिए गए कथन के आधार पर कौन सा निष्कर्ष सत्य है? कथन: Q = R > S ≤ T < U > V = Z निष्कर्ष: 1. U > S 2. Q < T 3. S < V 4. Z > U

3611 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, प्रत्येक विद्यार्थी ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। V का स्थान नीचे से 6वां है, जबकि D का स्थान ऊपर से चौथा है। ऊपर से देखे जाने पर, T का स्थान, V और D के स्थानों के ठीक मध्य में है। नीचे से T का स्थान कौन सा है?

37नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2021 तक किस राज्य में पवन ऊर्जा की क्षमता सर्वाधिक है?

38सबसे लंबी मूंछें प्रतियोगिता का आयोजन निम्नलिखित में से किस त्योहार/मेले में किया जाता है?

39सिख धर्म के लिए सामाजिक सुधार आंदोलन - निरंकारी आंदोलन के संस्थापक कौन थे?

40दो संख्याओं के बीच अंतर 42 है, और उनका अनुपात 5 : 3 हैं। छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।

41प्रतिरोधकता की S.I. इकाई ______ है।

44डॉबेराइनर के अनुसार, निम्न में से कौन सा सत्य है?

47यदि एक व्यक्ति ₹5 में 6 पेंसिल खरीदता है, और उन्हें ₹6 में 5 पेंसिल की दर पर बेचता है, तो प्रतिशत लाभ ______ है।

48यदि a और b, समीकरण x² - x - 12 = 0 के मूल हैं, जहां a > b है, तो x के पदों में वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल (2a - 1) और (2b + 1) होंगे।

49-48 ÷ [4 × (6 - 5 + 1)] ÷ 24 का मान ज्ञात कीजिए।

50क्लोरीन गैस पोटैशियम आयोडाइड विलयन से अभिक्रिया करके पोटैशियम क्लोराइड और आयोडीन का निर्माण करती है। यह किस प्रकार की अभिक्रिया का उदाहरण है?

51सरदार सरोवर बांध का निर्माण गुजरात में ______ पर किया गया है।

53किसी समजातीय श्रेणी के अगले सदस्य में एक कार्बन परमाणु के साथ कितने हाइड्रोजन परमाणु जोड़े जाएंगे?

54किसी राशि को दो मित्रों के बीच 2 : 5 के अनुपात में विभाजित किया जाता है। यदि दूसरा भाग, पहले भाग से ₹6 अधिक है, तो प्रारंभिक राशि ज्ञात कीजिए।

55फसल उत्पादन में इनमें से किस पर बहुत अधिक लागत शामिल नहीं होती है?

56भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243B के अनुसार, मध्यवर्ती स्तर पर पंचायतों का गठन ______ से अनधिक जनसंख्या वाले राज्य में नहीं किया जा सकता है।

57जनवरी 2022 में, Jio ने किस विश्वविद्यालय के साथ 6G प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और मानकीकरण से संबंधित गतिविधियों को शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?

58एक निर्णय और उसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और सही विकल्प का चयन कीजिए। निर्णय: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, देश W अपने 20 शहरों को विरासत स्थल घोषित कर रहा है। कथन: I. 20 में से 4 शहर पहाड़ी इलाकों में स्थित हैं, और वहां परिवहन के सीमित साधन मौजूद हैं। II. अतीत में, जब भी देश W के किसी शहर द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है, तो इससे उस शहर में रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है।

59100 km/h की चाल से चल रही एक 250 m लंबी रेलगाड़ी, सम्मुख दिशा से 62 km/h की चाल से आने वाली दूसरी रेलगाड़ी को 10 सेकंड में पार करती है। दूसरी रेलगाड़ी की लंबाई कितनी है?

60भारतीय भाषा संस्थान (CIIL) का मुख्यालय ______ में स्थित है।

62जब 9:25 बजे हो, तो 12 घंटे वाली घड़ी की मिनट वाली सुई और घंटे वाली सुई के बीच बना कोण लगभग कितना होगा?

63आरोही क्रम में चार अभाज्य संख्याएं ली गई हैं। उनमें से पहली तीन अभाज्य संख्याओं का गुणनफल 1771 है, और अंतिम दो अभाज्य संख्याओं का योग 82 है। अंतिम दो अभाज्य संख्याओं का गुणनफल ज्ञात कीजिए।

64एक चतुर्भुज के कोणों का अनुपात 2 : 5: 7 : 10 है। चतुर्भुज के सबसे बड़े कोण और सबसे छोटे कोण का अंतर ज्ञात कीजिए।

65______ ने हिंदू धर्म के पुनरुद्धार और पश्चिम में 'नव-वेदांत' के रूप में ज्ञात अद्वैत वेदांत के उनके विवेचन के प्रसार में प्रमुख भूमिका निभाई।

66सरल कीजिए: (1.5a² - 2.5b²)(1.5a² + 2.5b²) + 6.25ab

67पांच व्यक्ति - A, B, C, D और E एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। D, A के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। D और B के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C पंक्ति के दाएं सिरे से दूसरे स्थान पर बैठा है। C और E के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?

68वित्तीय साक्षरता सप्ताह के लिए 2022 की थीम के रूप में RBI द्वारा किस विषय वस्तु (थीम) का चयन किया गया है?

69जून 2022 तक, कारखाना अधिनियम में कितनी बार संशोधन किया गया है?

70रोवर्स कप का संबंध किस खेल से है?

7118 और 54 का तृतीयानुपाती ज्ञात कीजिए।

72उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (5, 21, 2) (7, 33, 4)

74दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य नहीं है? कथन: B > F ≥ P > L = K ≤ W < M

75उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 8, 17, 33, 63, 114, 193,?

76स्तंभ E, स्तंभ U के उत्तर में, और स्तंभ R के पूर्व में है। स्तंभ N, स्तंभ U के पश्चिम में, और स्तंभ I के पूर्व में है। स्तंभ J, स्तंभ I के दक्षिण में है। स्तंभ U के सापेक्ष स्तंभ R की स्थिति क्या है?

77एक रेलगाड़ी उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर चल रही है। यह समान दिशा में 2 km/h और 4 km/h की चाल से चल रहे राज और मधुर को क्रमशः 9 सेकंड और 10 सेकंड में पार करती है। यदि रेलगाड़ी की लंबाई x मीटर है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

78एक सामान्य मानसून वर्ष के दौरान निम्न में से किस अवधि में, मानसूनी हवाएं संभवतः पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पहुंच जाती हैं?

79निम्न कथनों पर विचार करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र CaSO₄ 1/2 H₂O है। कथन-II: बेकिंग सोडा का उपयोग खिलौने और सजावटी सामान बनाने में तथा सतहों को चिकना करने के लिए किया जाता है।

80सुजलम एक बिंदु से पश्चिम की ओर मुख करके चलना शुरू करता है, वह बाएं मुड़ता है और 10 m चलता है, फिर दाएं मुड़ता है, और 12 m चलता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 11 m चलता है, और फिर बिंदु P पर पुनः बाएं मुड़ता है और 17 m चलता है। बिंदु P पर बाएं मुड़ने से पहले, उसका मुख किस दिशा की ओर था? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

81किसी धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा परिवर्तित करने के लिए इनमें से किस विधि का उपयोग किया जा सकता है? (i) धारा का परिमाण बदलना (ii) चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता परिवर्तित करना (iii) धारा की दिशा बदलना

82सरल कीजिए: √729 - √400

83सरल कीजिए: (1 + tan² θ)(1 - sin θ)(1 + sin θ)

8420 cm त्रिज्या और 100 cm ऊंचाई वाला एक बेलनाकार बर्तन पानी से पूरा भरा है। इसके पानी से 10 cm त्रिज्या और 20 cm ऊंचाई वाले कितने बेलनाकार बर्तन भरे जा सकते हैं?

85यदि निम्नलिखित समीकरण में '+' और '-' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, और साथ ही '×' और '÷' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, तो समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 12 - 104 × 8 + 5 ÷ 4 =?

86कीटनाशक, हालांकि ये अजैवनिम्नीकरणीय होते हैं, कृषि के लिए लाभकारी और हानिकारक दोनों होते हैं। कीटनाशकों के संबंध में गलत विकल्प का चयन कीजिए।

87मुन्नार में स्थित एक ट्रैवल कंपनी में तीन 4-सीटर कारें और दो 8-सीटर मैक्सी कैब हैं। कार में एक राउंड ट्रिप के लिए प्रत्येक यात्री से ₹25 की दर से, और मैक्सी कैब में एक राउंड ट्रिप के लिए ₹20 की दर से किराया लिया जाता है। उनकी औसतन 100% सीटें भरी रहती हैं। एक राउंड ट्रिप में प्रत्येक वाहन द्वारा होने वाली औसत कमाई कितनी है?

88शब्द 'DEVELOP' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?

89किसी वस्तु को एक 12 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष पर 18 cm की दूरी पर रखा गया है। लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन ______ होगा, और प्रतिबिंब ______ होगा।

90उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 23, 31, 95, 311,?

91राज और उसकी बहन की औसत आयु 8 वर्ष है। यदि राज की आयु 10 वर्ष है, तो उसकी बहन की आयु ज्ञात कीजिए।

92निम्नलिखित में से कौन सा उत्सर्जी उत्पाद पौधों के पुराने जाइलम में संग्रहित होता है?

93निम्न में से कौन सा वह द्विघात समीकरण है, जिसके मूल -2 और 4 हैं?

94किसी बेलन की त्रिज्या और ऊंचाई का अनुपात 2 : 1 है। यदि इसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 616 m² है, तो इसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

9510 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर कोई धनराशि कितने समय में स्वयं की दोगुनी हो जाएगी?

97शब्द 'ABILITY' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?

98बाबू, एक परखनली में तनु नाइट्रिक अम्ल की कुछ मात्रा लेता है, और परखनली को 70° C पर लगभग 10 मिनट तक गर्म करता है। नाइट्रिक अम्ल के pH पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

99एक निश्चित कूट भाषा में, MUTINY को 25149202113 लिखा जाता है, और MAGIC को 397113 लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में NECTAR को किस प्रकार लिखा जाएगा?

100उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। FINE: GKQI:: MOST: NQVX:: SEAL:?

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.