आधिकारिक स्रोतों से सत्यापितसत्यापितअंतिम अपडेट

ExamBharo
English

टाइप करके खोजें · Esc से बंद करें

ExamBharo · RRB Group D 2022 — 25 August 2022, Shift 2 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-25-aug-shift-2/

प्रश्न पत्र · आरआरबी ग्रुप डी

RRB Group D 2022 — 25 August 2022, Shift 2

25 अगस्त 2022 · 12:45 PM–2:15 PMपेपर के 100 में से 84 प्रश्नसही उत्तर पर +1, गलत उत्तर पर −0.33

प्रश्न रेलवे भर्ती बोर्ड के 25 अगस्त 2022, 12:45 PM–2:15 PM के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया

प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, जैसे मूल पेपर में थे।

84 में से प्र. 1ऊपर ↑

Computer Based Test

  1. 1. पांच छात्र - 1, 2, 3, 4 और 5, एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। 4, 1 के दाईं ओर ठीक बगल में, और 2 के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। 5, 1 के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

    • (a) 5, 3 के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है।
    • (b) 3, 5 और 1 के बीच में बैठा है।
    • (c) 1, 5 के ठीक बगल में बैठा है।
    • (d) 2, 4 और 1 के बीच में बैठा है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  2. 2. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 13 : 96:: 18 : 131:: 14:?

    • (a) 103
    • (b) 100
    • (c) 102
    • (d) 104
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  3. 3. निम्न में से कौन सा कोशिकांग अमीबा में जल की मात्रा को बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होता है?

    • (a) कोशिका द्रव्य
    • (b) खाद्य रसधानी
    • (c) प्लाज्मा झिल्ली
    • (d) संकुचनशील रसधानी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  4. 4. कार्बन के किस रूप का उपयोग शुष्क स्नेहक के रूप में किया जाता है?

    • (a) कोक
    • (b) हीरा
    • (c) कोयला
    • (d) ग्रेफाइट
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  5. 5. निम्नलिखित में से कौन सा संख्या-युग्म सह-अभाज्य है?

    • (a) (17, 23)
    • (b) (15, 25)
    • (c) (14, 21)
    • (d) (12, 24)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  6. 6. अक्षांश के समांतर निम्नलिखित में से कौन सी रेखा उनके स्थान के साथ सुमेलित नहीं हैं?

    • (a) कर्क रेखा - उत्तरी गोलार्ध
    • (b) अंटार्कटिक वृत्त - भूमध्य रेखा के दक्षिण में
    • (c) आर्कटिक वृत्त - भूमध्य रेखा के उत्तर में
    • (d) मकर रेखा - पूर्वी गोलार्ध
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  7. 7. धातु के दो तार A और B एक ही पदार्थ से बने हैं। तार A की लंबाई l और त्रिज्या r है, जबकि तार B की लंबाई 2l और त्रिज्या 2r है। तार A और तार B के प्रतिरोधों का अनुपात ज्ञात कीजिए।

    • (a) 1 : 2
    • (b) 2 : 1
    • (c) 4 : 1
    • (d) 1 : 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  8. 8. आधुनिक आवर्त सारणी में ______ समूह और ______ आवर्त हैं।

    • (a) 18, 6
    • (b) 18, 5
    • (c) 18, 7
    • (d) 17, 8
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  9. 9. 2021 में पहली हरित हाइड्रोजन माइक्रोग्रिड परियोजना कहां शुरू हुई?

    • (a) आंध्र प्रदेश
    • (b) केरल
    • (c) तमिलनाडु
    • (d) महाराष्ट्र
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  10. 10. निम्नलिखित में से गलत कथन की पहचान कीजिए।

    • (a) एक स्वतंत्र रूप से लटका हुआ छड़ चुंबक उत्तर-दक्षिण दिशा में इंगित करता है।
    • (b) प्रतिकर्षण, चुंबकत्व का सुपुष्ट परीक्षण (sure test) है।
    • (c) किसी छड़ चुंबक के बाहर, चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव की ओर होती है।
    • (d) कई क्षेत्र रेखाएं चुंबकीय क्षेत्र के अंदर किसी दिए गए बिंदु पर प्रतिच्छेदित करती हैं।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  11. 11. यीस्ट में होने वाले किण्वन और मनुष्यों की पेशीय कोशिकाओं में होने वाले अनॉक्सी श्वसन में क्या समानता है?

    • (a) दोनों माइटोकॉन्ड्रिया में होते हैं
    • (b) दोनों में एथेनॉल बनता है
    • (c) दोनों कोशिका द्रव्य में होते हैं
    • (d) दोनों में लैक्टिक अम्ल बनता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  12. 12. यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है, और '÷' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 24 + 16 ÷ 132 × 11 - 3 =?

    • (a) 46
    • (b) 40
    • (c) 42
    • (d) 44
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  13. 13. भारतीय संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से किस मामले में कानून बनाने का अधिकार केवल केंद्रीय विधायिका को ही है?

    • (a) कृषि
    • (b) कारागार/जेल
    • (c) व्यापार एवं वाणिज्य
    • (d) डाक एवं तार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  14. 14. यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है, और '÷' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 28 - 2 + 80 × 5 ÷ 14 =?

    • (a) 45
    • (b) 25
    • (c) 54
    • (d) 52
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  15. 15. माध्यम A से माध्यम B की ओर जाते समय एक प्रकाश किरण अभिलंब की ओर झुकती है। इनमें से कौन से कथन सही हैं? (A) माध्यम A, माध्यम B की तुलना में प्रकाशिक रूप से सघन है। (B) माध्यम A में प्रकाश की चाल, माध्यम B की तुलना में अधिक है। (C) माध्यम B का अपवर्तनांक, माध्यम A के अपवर्तनांक से अधिक है।

    • (a) A और B दोनों
    • (b) B और C दोनों
    • (c) A, B और C
    • (d) A और C दोनों
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  16. 16. भारत में किस प्रकार की राजनीतिक दल प्रणाली है?

    • (a) द्वि-दलीय प्रणाली
    • (b) बहु-दलीय प्रणाली
    • (c) एक-दलीय प्रणाली
    • (d) त्रि-दलीय प्रणाली
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  17. 17. अमीबा में, भोजन का ग्रहण ______ द्वारा होता है।

    • (a) मुंह
    • (b) शरीर की पूरी त्वचा
    • (c) कशाभिका की गति
    • (d) पक्ष्माभ की गति
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  18. 18. एक सम बहुभुज के सभी अंतः कोणों के योग और एक बाह्य कोण के माप का अनुपात 24 : 1 है। बहुभुज की भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।

    • (a) 8
    • (b) 80
    • (c) 10
    • (d) 78
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  19. 19. व्यक्ति का लिंग निर्धारण ______ द्वारा होता है।

    • (a) शुक्राणु और डिंब दोनों में मौजूद गुणसूत्रों
    • (b) शुक्राणु में मौजूद गुणसूत्रों
    • (c) शुक्राणु और डिंब दोनों में मौजूद गुणसूत्रों और माता-पिता की आहार संबंधी आदतों
    • (d) डिंब में मौजूद गुणसूत्रों
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  20. 20. लड़कों की एक पंक्ति में, सूरज और भीम के बीच केवल 8 लड़के खड़े हैं। सूरज आगे से 21वें स्थान पर है, जबकि भीम पीछे से पहले स्थान पर है। पंक्ति में कुल कितने लड़के हैं?

    • (a) 31
    • (b) 32
    • (c) 30
    • (d) 29
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  21. 22. यदि a = 2 है, 4a + 7, 11a + 3 और 6a का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।

    • (a) 20
    • (b) 30
    • (c) 15
    • (d) 25
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  22. 23. दो प्रतिरोधों A और B के प्रतिरोध क्रमशः 5 ओम और 10 ओम हैं। यदि वे 5 V के एक वोल्टेज स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित हैं, तो प्रतिरोध A में उत्पन्न शक्ति और प्रतिरोध B में उत्पन्न शक्ति का अनुपात ज्ञात कीजिए।

    • (a) 1 : 2
    • (b) 2 : 1
    • (c) 1 : 4
    • (d) 4 : 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  23. 24. भारत में मानवजातीय अल्पसंख्यकों के लिए स्वतंत्रता एवं समान अवसरों के अधिकार को बनाए रखने के लिए और अल्पसंख्यकों के सम्मान तथा गरिमा हेतु जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रति वर्ष किस दिन को 'अल्पसंख्यक अधिकार दिवस' के रूप में मनाया जाता है?

    • (a) 29 अगस्त
    • (b) 18 दिसंबर
    • (c) 25 दिसंबर
    • (d) 27 फरवरी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  24. 25. A, B, C, D, E, F और G, एक साथ मिलकर खरीदे गए एक वीडियो गेम को खेलना चाहते हैं। उनमें से प्रत्येक को, सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के किसी एक दिन, यह गेम मिलेगा। यह सप्ताह के किसी एक दिन में एक को ही मिलेगा। A रविवार को खेलेगा। D, A के ठीक पहले वाले दिन खेलेगा। B, E के ठीक बाद वाले दिन खेलेगा। E बुधवार को खेलेगा। C को यह सोमवार को नहीं मिलेगा। F को यह B और D के बीच वाले दिन मिलेगा। G को यह किस दिन खेलने को मिलेगा?

    • (a) गुरुवार
    • (b) शुक्रवार
    • (c) शनिवार
    • (d) सोमवार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  25. 30. यदि एक अलमारी का विक्रय मूल्य दोगुना कर दिया जाए, तो उस पर होने वाला लाभ तीन गुना हो जाता है। प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।

    • (a) 50%
    • (b) 25%
    • (c) 100%
    • (d) 10%
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  26. 32. भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

    • (a) 23 जनवरी
    • (b) 23 फरवरी
    • (c) 13 फरवरी
    • (d) 13 जनवरी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  27. 35. इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। ज्ञात कीजिए कि दिए गए कथन के आधार पर कौन सा निष्कर्ष सत्य है? कथन: Q = R > S ≤ T < U > V = Z निष्कर्ष: 1. U > S 2. Q < T 3. S < V 4. Z > U

    • (a) 4
    • (b) 3
    • (c) 1
    • (d) 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  28. 36. 11 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, प्रत्येक विद्यार्थी ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। V का स्थान नीचे से 6वां है, जबकि D का स्थान ऊपर से चौथा है। ऊपर से देखे जाने पर, T का स्थान, V और D के स्थानों के ठीक मध्य में है। नीचे से T का स्थान कौन सा है?

    • (a) 8वां
    • (b) 5वां
    • (c) 7वां
    • (d) 9वां
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  29. 37. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2021 तक किस राज्य में पवन ऊर्जा की क्षमता सर्वाधिक है?

    • (a) गुजरात
    • (b) कर्नाटक
    • (c) राजस्थान
    • (d) तमिलनाडु
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  30. 38. सबसे लंबी मूंछें प्रतियोगिता का आयोजन निम्नलिखित में से किस त्योहार/मेले में किया जाता है?

    • (a) त्रिशूर पूरम महोत्सव
    • (b) किला रायपुर खेल महोत्सव
    • (c) हॉर्नबिल महोत्सव
    • (d) पुष्कर मेला
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  31. 39. सिख धर्म के लिए सामाजिक सुधार आंदोलन - निरंकारी आंदोलन के संस्थापक कौन थे?

    • (a) बाबा दयाल दास
    • (b) बाबा गुरमीत देव
    • (c) श्री सोहन सिंह
    • (d) बाबा बालक सिंह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  32. 40. दो संख्याओं के बीच अंतर 42 है, और उनका अनुपात 5 : 3 हैं। छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।

    • (a) 21
    • (b) 63
    • (c) 105
    • (d) 36
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  33. 41. प्रतिरोधकता की S.I. इकाई ______ है।

    • (a) ohm/m
    • (b) mho
    • (c) ohm m
    • (d) ohm
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  34. 44. डॉबेराइनर के अनुसार, निम्न में से कौन सा सत्य है?

    • (a) त्रिक के पहले और तीसरे तत्वों के परमाणु द्रव्यमानों का योगफल, दूसरे तत्व के परमाणु द्रव्यमान के बराबर होता है।
    • (b) त्रिक के पहले और तीसरे तत्वों के परमाणु द्रव्यमानों का समांतर माध्य, दूसरे तत्व के परमाणु द्रव्यमान के बराबर होता है।
    • (c) त्रिक के पहले और दूसरे तत्वों के परमाणु द्रव्यमानों का योगफल, तीसरे तत्व के परमाणु द्रव्यमान के बराबर होता है।
    • (d) त्रिक के दूसरे और तीसरे तत्वों के परमाणु द्रव्यमानों का समांतर माध्य, पहले तत्व के परमाणु द्रव्यमान के बराबर होता है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  35. 47. यदि एक व्यक्ति ₹5 में 6 पेंसिल खरीदता है, और उन्हें ₹6 में 5 पेंसिल की दर पर बेचता है, तो प्रतिशत लाभ ______ है।

    • (a) 42%
    • (b) 41%
    • (c) 43%
    • (d) 44%
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  36. 48. यदि a और b, समीकरण x² - x - 12 = 0 के मूल हैं, जहां a > b है, तो x के पदों में वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल (2a - 1) और (2b + 1) होंगे।

    • (a) x² - 2x + 35 = 0
    • (b) x² - 2x - 35 = 0
    • (c) x² - 4x - 45 = 0
    • (d) x² - 4x + 45 = 0
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  37. 49. -48 ÷ [4 × (6 - 5 + 1)] ÷ 24 का मान ज्ञात कीजिए।

    • (a) -1/4
    • (b) -7/4
    • (c) 12
    • (d) -9
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  38. 50. क्लोरीन गैस पोटैशियम आयोडाइड विलयन से अभिक्रिया करके पोटैशियम क्लोराइड और आयोडीन का निर्माण करती है। यह किस प्रकार की अभिक्रिया का उदाहरण है?

    • (a) द्वि-विस्थापन अभिक्रिया
    • (b) विस्थापन अभिक्रिया
    • (c) अपघटन अभिक्रिया
    • (d) संयोजन अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  39. 51. सरदार सरोवर बांध का निर्माण गुजरात में ______ पर किया गया है।

    • (a) सतलुज नदी
    • (b) नर्मदा नदी
    • (c) गंगा नदी
    • (d) महानदी नदी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  40. 53. किसी समजातीय श्रेणी के अगले सदस्य में एक कार्बन परमाणु के साथ कितने हाइड्रोजन परमाणु जोड़े जाएंगे?

    • (a) 2
    • (b) 1
    • (c) 3
    • (d) 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  41. 54. किसी राशि को दो मित्रों के बीच 2 : 5 के अनुपात में विभाजित किया जाता है। यदि दूसरा भाग, पहले भाग से ₹6 अधिक है, तो प्रारंभिक राशि ज्ञात कीजिए।

    • (a) ₹23
    • (b) ₹13
    • (c) ₹14
    • (d) ₹12
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  42. 55. फसल उत्पादन में इनमें से किस पर बहुत अधिक लागत शामिल नहीं होती है?

    • (a) पशु आहार पर लागत
    • (b) उर्वरकों पर लागत
    • (c) कीटनाशकों पर लागत
    • (d) बीजों पर लागत
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  43. 56. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243B के अनुसार, मध्यवर्ती स्तर पर पंचायतों का गठन ______ से अनधिक जनसंख्या वाले राज्य में नहीं किया जा सकता है।

    • (a) 20 लाख
    • (b) 25 लाख
    • (c) 5 लाख
    • (d) 10 लाख
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  44. 57. जनवरी 2022 में, Jio ने किस विश्वविद्यालय के साथ 6G प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और मानकीकरण से संबंधित गतिविधियों को शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?

    • (a) बार्सिलोना इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
    • (b) कैनेडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ रिसर्च
    • (c) इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस बेंगलुरु
    • (d) यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओउलू, फ़िनलैंड
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  45. 58. एक निर्णय और उसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और सही विकल्प का चयन कीजिए। निर्णय: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, देश W अपने 20 शहरों को विरासत स्थल घोषित कर रहा है। कथन: I. 20 में से 4 शहर पहाड़ी इलाकों में स्थित हैं, और वहां परिवहन के सीमित साधन मौजूद हैं। II. अतीत में, जब भी देश W के किसी शहर द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है, तो इससे उस शहर में रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है।

    • (a) कथन I एक तटस्थ कथन है, और कथन II निर्णय का समर्थन करता है।
    • (b) कथन I और II, दोनों निर्णय का समर्थन नहीं करते हैं।
    • (c) कथन I और II, दोनों निर्णय का समर्थन करते हैं।
    • (d) कथन I निर्णय का समर्थन नहीं करता है, और कथन II निर्णय का समर्थन करता है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  46. 59. 100 km/h की चाल से चल रही एक 250 m लंबी रेलगाड़ी, सम्मुख दिशा से 62 km/h की चाल से आने वाली दूसरी रेलगाड़ी को 10 सेकंड में पार करती है। दूसरी रेलगाड़ी की लंबाई कितनी है?

    • (a) 230 m
    • (b) 270 m
    • (c) 200 m
    • (d) 240 m
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  47. 60. भारतीय भाषा संस्थान (CIIL) का मुख्यालय ______ में स्थित है।

    • (a) चेन्नई
    • (b) पांडिचेरी
    • (c) मैसूर
    • (d) बेंगलुरु
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  48. 62. जब 9:25 बजे हो, तो 12 घंटे वाली घड़ी की मिनट वाली सुई और घंटे वाली सुई के बीच बना कोण लगभग कितना होगा?

    • (a) 190 डिग्री
    • (b) 150 डिग्री
    • (c) 130 डिग्री
    • (d) 100 डिग्री
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  49. 63. आरोही क्रम में चार अभाज्य संख्याएं ली गई हैं। उनमें से पहली तीन अभाज्य संख्याओं का गुणनफल 1771 है, और अंतिम दो अभाज्य संख्याओं का योग 82 है। अंतिम दो अभाज्य संख्याओं का गुणनफल ज्ञात कीजिए।

    • (a) 1357
    • (b) 1387
    • (c) 1127
    • (d) 1537
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  50. 64. एक चतुर्भुज के कोणों का अनुपात 2 : 5: 7 : 10 है। चतुर्भुज के सबसे बड़े कोण और सबसे छोटे कोण का अंतर ज्ञात कीजिए।

    • (a) 180°
    • (b) 60°
    • (c) 120°
    • (d) 50°
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  51. 65. ______ ने हिंदू धर्म के पुनरुद्धार और पश्चिम में 'नव-वेदांत' के रूप में ज्ञात अद्वैत वेदांत के उनके विवेचन के प्रसार में प्रमुख भूमिका निभाई।

    • (a) सम्राट अशोक
    • (b) स्वामी दयानंद
    • (c) श्री रामकृष्ण परमहंस
    • (d) स्वामी विवेकानंद
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  52. 66. सरल कीजिए: (1.5a² - 2.5b²)(1.5a² + 2.5b²) + 6.25ab

    • (a) 2.25a⁴ - 6.25b⁴
    • (b) 2.5a⁴ - 6.25b⁴ + 6.25ab
    • (c) 2.25a⁴ - 6.5b⁴ + 6.25ab
    • (d) 2.25a⁴ - 6.25b⁴ + 6.25ab
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  53. 67. पांच व्यक्ति - A, B, C, D और E एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। D, A के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। D और B के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C पंक्ति के दाएं सिरे से दूसरे स्थान पर बैठा है। C और E के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?

    • (a) B
    • (b) D
    • (c) A
    • (d) C
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  54. 68. वित्तीय साक्षरता सप्ताह के लिए 2022 की थीम के रूप में RBI द्वारा किस विषय वस्तु (थीम) का चयन किया गया है?

    • (a) किसान (Farmers)
    • (b) गो डिजिटल, गो सिक्योर (Go Digital, Go Secure)
    • (c) ऋण अनुशासन तथा औपचारिक संस्थानों से ऋण (Credit Discipline and Credit from Formal Institutions)
    • (d) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (Micro, Small and Medium Enterprises)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  55. 69. जून 2022 तक, कारखाना अधिनियम में कितनी बार संशोधन किया गया है?

    • (a) 4
    • (b) 9
    • (c) 5
    • (d) 8
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  56. 70. रोवर्स कप का संबंध किस खेल से है?

    • (a) क्रिकेट
    • (b) फुटबॉल
    • (c) नौकायन
    • (d) हॉकी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  57. 71. 18 और 54 का तृतीयानुपाती ज्ञात कीजिए।

    • (a) 121
    • (b) 144
    • (c) 162
    • (d) 172
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  58. 72. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (5, 21, 2) (7, 33, 4)

    • (a) (11, 24, 3)
    • (b) (8, 51, 9)
    • (c) (6, 40, 8)
    • (d) (10, 93, 3)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  59. 74. दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य नहीं है? कथन: B > F ≥ P > L = K ≤ W < M

    • (a) L < M
    • (b) B > L
    • (c) F > K
    • (d) P = K
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  60. 75. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 8, 17, 33, 63, 114, 193,?

    • (a) 370
    • (b) 307
    • (c) 347
    • (d) 377
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  61. 76. स्तंभ E, स्तंभ U के उत्तर में, और स्तंभ R के पूर्व में है। स्तंभ N, स्तंभ U के पश्चिम में, और स्तंभ I के पूर्व में है। स्तंभ J, स्तंभ I के दक्षिण में है। स्तंभ U के सापेक्ष स्तंभ R की स्थिति क्या है?

    • (a) उत्तर में
    • (b) उत्तर-पश्चिम में
    • (c) दक्षिण-पश्चिम में
    • (d) दक्षिण में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  62. 77. एक रेलगाड़ी उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर चल रही है। यह समान दिशा में 2 km/h और 4 km/h की चाल से चल रहे राज और मधुर को क्रमशः 9 सेकंड और 10 सेकंड में पार करती है। यदि रेलगाड़ी की लंबाई x मीटर है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

    • (a) 70
    • (b) 30
    • (c) 90
    • (d) 50
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  63. 78. एक सामान्य मानसून वर्ष के दौरान निम्न में से किस अवधि में, मानसूनी हवाएं संभवतः पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पहुंच जाती हैं?

    • (a) मई के पहले सप्ताह में
    • (b) जुलाई के पहले सप्ताह में
    • (c) अगस्त के पहले सप्ताह में
    • (d) जून के पहले सप्ताह में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  64. 79. निम्न कथनों पर विचार करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र CaSO₄ 1/2 H₂O है। कथन-II: बेकिंग सोडा का उपयोग खिलौने और सजावटी सामान बनाने में तथा सतहों को चिकना करने के लिए किया जाता है।

    • (a) दोनों कथन असत्य हैं।
    • (b) कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
    • (c) दोनों कथन सत्य हैं।
    • (d) कथन-I सत्य है, और कथन -II असत्य है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  65. 80. सुजलम एक बिंदु से पश्चिम की ओर मुख करके चलना शुरू करता है, वह बाएं मुड़ता है और 10 m चलता है, फिर दाएं मुड़ता है, और 12 m चलता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 11 m चलता है, और फिर बिंदु P पर पुनः बाएं मुड़ता है और 17 m चलता है। बिंदु P पर बाएं मुड़ने से पहले, उसका मुख किस दिशा की ओर था? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

    • (a) पूर्व
    • (b) उत्तर
    • (c) पश्चिम
    • (d) दक्षिण
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  66. 81. किसी धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा परिवर्तित करने के लिए इनमें से किस विधि का उपयोग किया जा सकता है? (i) धारा का परिमाण बदलना (ii) चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता परिवर्तित करना (iii) धारा की दिशा बदलना

    • (a) केवल (iii)
    • (b) (i) और (iii) दोनों
    • (c) (ii) और (iii) दोनों
    • (d) केवल (i)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  67. 82. सरल कीजिए: √729 - √400

    • (a) 6
    • (b) 7
    • (c) 5
    • (d) 8
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  68. 83. सरल कीजिए: (1 + tan² θ)(1 - sin θ)(1 + sin θ)

    • (a) 2
    • (b) 1
    • (c) 0
    • (d) -1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  69. 84. 20 cm त्रिज्या और 100 cm ऊंचाई वाला एक बेलनाकार बर्तन पानी से पूरा भरा है। इसके पानी से 10 cm त्रिज्या और 20 cm ऊंचाई वाले कितने बेलनाकार बर्तन भरे जा सकते हैं?

    • (a) 40
    • (b) 20
    • (c) 30
    • (d) 60
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  70. 85. यदि निम्नलिखित समीकरण में '+' और '-' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, और साथ ही '×' और '÷' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, तो समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 12 - 104 × 8 + 5 ÷ 4 =?

    • (a) 5
    • (b) 11
    • (c) 9
    • (d) 7
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  71. 86. कीटनाशक, हालांकि ये अजैवनिम्नीकरणीय होते हैं, कृषि के लिए लाभकारी और हानिकारक दोनों होते हैं। कीटनाशकों के संबंध में गलत विकल्प का चयन कीजिए।

    • (a) ये पौधे की वृद्धि को कम करते हैं
    • (b) इनका उपयोग खरपतवार, कीटों और पौधों के रोगों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है
    • (c) ये पौधे में क्लोरोफिल की मात्रा को कम करते हैं, और इसलिए प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करते हैं
    • (d) ये नाइट्रोजन चयापचय में फेरबदल करते हैं, इसलिए पौधों में प्रोटीन की मात्रा कम हो जाती है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  72. 87. मुन्नार में स्थित एक ट्रैवल कंपनी में तीन 4-सीटर कारें और दो 8-सीटर मैक्सी कैब हैं। कार में एक राउंड ट्रिप के लिए प्रत्येक यात्री से ₹25 की दर से, और मैक्सी कैब में एक राउंड ट्रिप के लिए ₹20 की दर से किराया लिया जाता है। उनकी औसतन 100% सीटें भरी रहती हैं। एक राउंड ट्रिप में प्रत्येक वाहन द्वारा होने वाली औसत कमाई कितनी है?

    • (a) ₹126
    • (b) ₹124
    • (c) ₹127
    • (d) ₹125
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  73. 88. शब्द 'DEVELOP' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?

    • (a) 2
    • (b) 1
    • (c) 3
    • (d) 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  74. 89. किसी वस्तु को एक 12 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष पर 18 cm की दूरी पर रखा गया है। लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन ______ होगा, और प्रतिबिंब ______ होगा।

    • (a) 1 से अधिक,उल्टा
    • (b) 1 से कम,उल्टा
    • (c) 1 से कम,सीधा
    • (d) 1 से अधिक,सीधा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  75. 90. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 23, 31, 95, 311,?

    • (a) 818
    • (b) 876
    • (c) 832
    • (d) 823
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  76. 91. राज और उसकी बहन की औसत आयु 8 वर्ष है। यदि राज की आयु 10 वर्ष है, तो उसकी बहन की आयु ज्ञात कीजिए।

    • (a) 8 वर्ष
    • (b) 9 वर्ष
    • (c) 7 वर्ष
    • (d) 6 वर्ष
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  77. 92. निम्नलिखित में से कौन सा उत्सर्जी उत्पाद पौधों के पुराने जाइलम में संग्रहित होता है?

    • (a) राल (Resin)
    • (b) साइट्रिक अम्ल
    • (c) कार्बन डाइऑक्साइड
    • (d) मॉरफीन (Morphin)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  78. 93. निम्न में से कौन सा वह द्विघात समीकरण है, जिसके मूल -2 और 4 हैं?

    • (a) 3x² - 5x - 24 = 0
    • (b) 3x² - 6x - 20 = 0
    • (c) 3x² - 6x - 24 = 0
    • (d) 2x² - 6x - 24 = 0
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  79. 94. किसी बेलन की त्रिज्या और ऊंचाई का अनुपात 2 : 1 है। यदि इसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 616 m² है, तो इसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

    • (a) 1512 m²
    • (b) 1232 m²
    • (c) 908 m²
    • (d) 1848 m²
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  80. 95. 10 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर कोई धनराशि कितने समय में स्वयं की दोगुनी हो जाएगी?

    • (a) 8 वर्ष
    • (b) 5 वर्ष
    • (c) 12 वर्ष
    • (d) 10 वर्ष
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  81. 97. शब्द 'ABILITY' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?

    • (a) 1
    • (b) 2
    • (c) 4
    • (d) 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  82. 98. बाबू, एक परखनली में तनु नाइट्रिक अम्ल की कुछ मात्रा लेता है, और परखनली को 70° C पर लगभग 10 मिनट तक गर्म करता है। नाइट्रिक अम्ल के pH पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

    • (a) स्थिर रहेगा
    • (b) बढ़ेगा
    • (c) पहले बढ़ेगा और फिर घटेगा
    • (d) घटेगा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  83. 99. एक निश्चित कूट भाषा में, MUTINY को 25149202113 लिखा जाता है, और MAGIC को 397113 लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में NECTAR को किस प्रकार लिखा जाएगा?

    • (a) 191253014
    • (b) 181203514
    • (c) 182203614
    • (d) 182103513
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  84. 100. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। FINE: GKQI:: MOST: NQVX:: SEAL:?

    • (a) PGTD
    • (b) TPGD
    • (c) TGPD
    • (d) TGDP
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

उत्तर देखें

उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड की रिस्पॉन्स शीट में अंकित उत्तरों के अनुसार है। “—” का अर्थ है कि शीट में उत्तर स्पष्ट नहीं दिखा।

Computer Based Test

प्र. 1
(b)
प्र. 2
(a)
प्र. 3
(d)
प्र. 4
(d)
प्र. 5
(a)
प्र. 6
(d)
प्र. 7
(b)
प्र. 8
(c)
प्र. 9
(a)
प्र. 10
(d)
प्र. 11
(c)
प्र. 12
(d)
प्र. 13
(d)
प्र. 14
(c)
प्र. 15
(b)
प्र. 16
(b)
प्र. 17
(b)
प्र. 18
(a)
प्र. 19
(b)
प्र. 20
(c)
प्र. 22
(a)
प्र. 23
(a)
प्र. 24
(b)
प्र. 25
(d)
प्र. 30
(c)
प्र. 32
(c)
प्र. 35
(c)
प्र. 36
(c)
प्र. 37
(a)
प्र. 38
(d)
प्र. 39
(a)
प्र. 40
(b)
प्र. 41
(c)
प्र. 44
(b)
प्र. 47
(d)
प्र. 48
(b)
प्र. 49
(a)
प्र. 50
(b)
प्र. 51
(b)
प्र. 53
(a)
प्र. 54
(c)
प्र. 55
(a)
प्र. 56
(a)
प्र. 57
(d)
प्र. 58
(d)
प्र. 59
(c)
प्र. 60
(c)
प्र. 62
(c)
प्र. 63
(a)
प्र. 64
(c)
प्र. 65
(d)
प्र. 66
(d)
प्र. 67
(b)
प्र. 68
(b)
प्र. 69
(d)
प्र. 70
(b)
प्र. 71
(c)
प्र. 72
(b)
प्र. 74
(d)
प्र. 75
(b)
प्र. 76
(b)
प्र. 77
(d)
प्र. 78
(b)
प्र. 79
(a)
प्र. 80
(d)
प्र. 81
(a)
प्र. 82
(b)
प्र. 83
(b)
प्र. 84
(b)
प्र. 85
(a)
प्र. 86
(b)
प्र. 87
(b)
प्र. 88
(a)
प्र. 89
(a)
प्र. 90
(d)
प्र. 91
(d)
प्र. 92
(a)
प्र. 93
(c)
प्र. 94
(d)
प्र. 95
(d)
प्र. 97
(a)
प्र. 98
(d)
प्र. 99
(b)
प्र. 100
(d)