ExamBharo · RRB Group D 2022 — 25 August 2022, Shift 1 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-25-aug-shift-1/
प्रश्न पत्र · आरआरबी ग्रुप डी
RRB Group D 2022 — 25 August 2022, Shift 1
25 अगस्त 2022 · 9:00 AM–10:30 AMपेपर के 100 में से 82 प्रश्नसही उत्तर पर +1, गलत उत्तर पर −0.33
प्रश्न रेलवे भर्ती बोर्ड के 25 अगस्त 2022, 9:00 AM–10:30 AM के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया
आरआरबी ग्रुप डी की तैयारी कर रहे हैं? और भी पाएँ, मुफ़्त
रोज़ पिछले साल के प्रश्नों का क्विज़, और आरआरबी ग्रुप डी की हर सूचना उसी दिन।
प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, जैसे मूल पेपर में थे।
Computer Based Test
1. एक संख्या का 5/4, उसी संख्या के 3/4 से 6 अधिक है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
- (a) 12
- (b) 10
- (c) 14
- (d) 8
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
2. यदि संख्या 457943246 के प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक विषम अंक से 1 घटाया जाता है, तो बाएं से चौथे और दाएं से चौथे अंकों का योग क्या होगा?
- (a) 12
- (b) 16
- (c) 8
- (d) 10
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
4. यदि 12 घंटे वाली घड़ी के दर्पण प्रतिबिंब में 3:55 बजे है, तो वास्तविक समय ज्ञात कीजिए।
- (a) 8:05
- (b) 7:25
- (c) 7:05
- (d) 8:25
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
5. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर आएगी? 11, 31, 55, 84, 119,?
- (a) 131
- (b) 161
- (c) 157
- (d) 142
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
6. निम्न में से कौन सा 'वैद्युत-अपघटनी अपघटन अभिक्रिया' का उदाहरण है?
- (a) ZnCO₃ → ZnO + CO₂
- (b) 2AgBr → 2Ag + Br₂
- (c) 2H₂O → 2H₂ + O₂
- (d) 2KClO₃ → 2KCl + 3O₂
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
7. निम्नलिखित में से किस राज्य में नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने 1961 में अपना पहला कारखाना स्थापित किया था?
- (a) मध्य प्रदेश
- (b) पंजाब
- (c) हरियाणा
- (d) केरल
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
8. एक गोले की त्रिज्या 7 cm है, उसका पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [π = 22/7 का प्रयोग करें]
- (a) 166 cm²
- (b) 661 cm²
- (c) 666 cm²
- (d) 616 cm²
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
9. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर आएगी? 43, 80, 117, 154,?
- (a) 193
- (b) 196
- (c) 190
- (d) 191
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
10. फरवरी 2022 में, भारत और इनमें से किस देश ने दोनों देशों के निवेशों से "एक जलविद्युत परियोजना के निर्माण हेतु प्रस्ताव" पर एक संयुक्त टास्क फ़ोर्स बनाने पर सहमति दी?
- (a) म्यांमार
- (b) नेपाल
- (c) बांग्लादेश
- (d) भूटान
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
11. एक द्विघात समीकरण का एक मूल α, उसी समीकरण के दूसरे मूल का आधा है, तो द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए।
- (a) x² + 3αx + 2α² = 0
- (b) x² - 3αx - 2α² = 0
- (c) x² + 3αx - 2α² = 0
- (d) x² - 3αx + 2α² = 0
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
13. निम्नलिखित में से उच्चतम संयोजकता वाले तत्व का चयन कीजिए।
- (a) N
- (b) Al
- (c) Li
- (d) Ca
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
15. 1.0 cm ऊंचाई वाली किसी वस्तु को एक 10.0 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 18.0 cm की दूरी पर उसके मुख्य अक्ष पर रखा गया है। इसके प्रतिबिंब की ऊंचाई ______होगी, और यह ______होगा।
- (a) 1.0 cm से अधिक,उल्टा
- (b) 1.0 cm से कम,उल्टा
- (c) 1.0 cm से कम,सीधा
- (d) 1.0 cm से अधिक,सीधा
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
17. किसी धारावाही परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र ______ होता है।
- (a) सिरों पर कम और केंद्र में अधिक
- (b) सिरों पर अधिक और केंद्र में कम
- (c) एकसमान और अशून्य
- (d) शून्य
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
18. एक अवतल दर्पण किसी वस्तु का वास्तविक, उल्टा और छोटा प्रतिबिंब निर्मित करता है। वस्तु कहां स्थित होगी?
- (a) ध्रुव और फोकस के मध्य
- (b) फोकस पर
- (c) वक्रता केंद्र से परे
- (d) फोकस और वक्रता केंद्र के मध्य
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
20. कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। राहुल पंक्ति के बाएं सिरे से 8वें स्थान पर बैठा है। राहुल और समर के बीच में केवल 11 व्यक्ति बैठे हैं। समर, राहुल के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। मोहित, जीशान के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है, जो दाएं सिरे पर बैठा है। समर दाएं सिरे से 9वें स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
- (a) 27
- (b) 26
- (c) 29
- (d) 28
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
23. छह खंभे - A, B, C, D, E और F एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। B, C के पश्चिम में 20 m की दूरी पर स्थित है। F, E के दक्षिण में 60 m की दूरी पर स्थित है। C, E के उत्तर में 30 m की दूरी पर स्थित है। A, B के पश्चिम में 60 m की दूरी पर स्थित है। D, B के दक्षिण में 30 m की दूरी पर स्थित है। A, C के सापेक्ष किस दिशा में स्थित है?
- (a) दक्षिण
- (b) पश्चिम
- (c) उत्तर
- (d) पूर्व
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
25. तारपीन के तेल और कांच के अपवर्तनांक क्रमशः 1.47 और 1.52 हैं। कोई प्रकाश किरण तारपीन के तेल से कांच में गमन करती है। तारपीन के तेल के सापेक्ष कांच का अपवर्तनांक ______होगा, और किरण कांच में अभिलंब ______ झुकेगी।
- (a) 0.97, से दूर
- (b) 1.03, से दूर
- (c) 0.97, की ओर
- (d) 1.03, की ओर
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
26. ______, बड़ी वसा गोलिकाओं के आकार को संकुचित करता है, जिससे एंजाइम अधिक प्रभावी ढंग से काम करते हैं।
- (a) पित्त लवण
- (b) आंत्ररस
- (c) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
- (d) अग्न्याशयी रस
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
27. पार्वती बिंदु A से चलना शुरू करती है, और दक्षिण की ओर 35 m की दूरी तय करती है। वहां से वह बाएं मुड़ती है, और 60 m चलती है। फिर, वह बाएं मुड़ती है, और 15 m चलती है। उसके बाद, वह बाएं मुड़ती है, और 90 m चलती है। अंत में, वह दाएं मुड़ती है, और 20 m चलकर बिंदु D पर पहुंचती है। बिंदु D, बिंदु A से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) 30 m, पश्चिम
- (b) 20 m, पश्चिम
- (c) 20 m, दक्षिण
- (d) 30 m, पूर्व
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
29. NABARD का पूर्ण रूप क्या है?
- (a) National Bank for Agriculture and Regional Development (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रीजनल डेवलपमेंट)
- (b) National Agriculture Bank Authority for Rural Development (नेशनल एग्रीकल्चर बैंक अथॉरिटी फॉर रूरल डेवलपमेंट)
- (c) National Bank for Agriculture and Rural Development (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट)
- (d) National Bank for Rural Development (नेशनल बैंक फॉर रूरल डेवलपमेंट)
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
31. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। F _ L N _ S V _ Z C _
- (a) IPXE
- (b) IPXF
- (c) IPYF
- (d) IQXF
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
32. निम्नलिखित में से कौन से दुर्बल अम्ल हैं? HCl, CH₃COOH, H₂SO₄, HNO₃, H₂CO₃, H₂SO₃
- (a) CH₃COOH, H₂CO₃
- (b) H₂SO₄, HNO₃, H₂CO₃
- (c) HCl, CH₃COOH, H₂SO₄,
- (d) CH₃COOH, H₂SO₄, HNO₃, H₂CO₃
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
33. किस भारतीय भाषा को सिंगापुर और श्रीलंका की आधिकारिक भाषा/राजभाषा के रूप में भी मान्यता प्राप्त है?
- (a) कन्नड़
- (b) बंगाली
- (c) तेलगू
- (d) तमिल
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
34. जनवरी 2022 में, रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट और आरएमआई (RMI) इंडिया के सहयोग से 'बैंकिंग ऑन इलेक्ट्रिक व्हीकल इन इंडिया' रिपोर्ट किसने जारी की?
- (a) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
- (b) नीति (NITI) आयोग
- (c) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
- (d) वित्त मंत्रालय
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
35. J, K, L, M, N, O और P सात हास्य कलाकार हैं, जो एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। O और L एक-दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। K के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। L, N के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। P, K और N दोनों के ठीक बगल में बैठा है। यदि J पंक्ति के बाएं सिरे पर बैठा है, तो दाएं सिरे पर कौन बैठा है?
- (a) P
- (b) N
- (c) O
- (d) M
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
36. यदि x: y = 7 : 3 है,तो (x² + y²): (x² - y²) का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 25 : 4
- (b) 29 : 20
- (c) 5 : 2
- (d) 5 : 1
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
37. सरल कीजिए: a² + 9b² + c² - 6ab + 6bc - 2ac
- (a) (a - 3b - c)²
- (b) (a - 3b - 2c)²
- (c) (a - 3b + c)²
- (d) (a + 3b + c)²
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
38. समान लंबाई की दो ट्रेनें समान दिशा में समानांतर पटरियों पर 56 m/s और 46 m/s की चाल से चल रही हैं। तेज गति वाली ट्रेन धीमी गति वाली ट्रेन को 26 सेकंड में पार करती है। प्रत्येक ट्रेन की लंबाई ज्ञात कीजिए।
- (a) 140 m
- (b) 120 m
- (c) 130 m
- (d) 100 m
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
39. सात डिब्बों - A, B, C, D, E, F और G को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। C और D के बीच ठीक दो डिब्बे रखे गए हैं, जहां C को D से ऊपर रखा गया है। F, A के ठीक नीचे है। G, B के ठीक ऊपर है। B ऊपर से तीसरा डिब्बा है। D और E के बीच ठीक दो डिब्बे रखे गए हैं, और D को E से ऊपर रखा गया है। E और A के बीच में केवल एक डिब्बा रखा गया है। कौन सा डिब्बा E के ठीक ऊपर रखा गया है?
- (a) G
- (b) C
- (c) D
- (d) F
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
40. निम्नलिखित में से कौन सा प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग है? (i) कांच, साबुन और कागज के विनिर्माण में (ii) घरेलू प्रयोजनों के लिए शोधन मार्जक (cleaning agent) के रूप में (iii) खिलौने और सजावटी सामान बनाने में तथा सतहों को चिकना करने के लिए (iv) बेकिंग के लिए
- (a) केवल iii
- (b) केवल ii
- (c) केवल iv
- (d) केवल i
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
41. दिए गए कथन के आधार पर, दो निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य हैं? कथन: T ≥ C, B < D, C > B निष्कर्ष: 1. D = C 2. T > B
- (a) निष्कर्ष 1 और 2 दोनों ही सत्य हैं।
- (b) केवल निष्कर्ष 1 सत्य है।
- (c) केवल निष्कर्ष 2 सत्य है।
- (d) न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 सत्य है।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
42. जब तक MP (सीमांत उत्पाद), औसत उत्पाद (AP) से अधिक रहता है, तब तक औसत उत्पाद ______ रहता है।
- (a) ह्रासमान दर के साथ गिरता
- (b) बढ़ना जारी
- (c) स्थिर
- (d) गिरना जारी
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
43. A, B, C, D, E, F और G में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होनी है। C की परीक्षा मंगलवार को है। A और G की परीक्षाओं के बीच केवल एक छात्र की परीक्षा है, A की परीक्षा G की परीक्षा से पहले है। D की परीक्षा A की परीक्षा के ठीक पहले वाले दिन है, लेकिन यह गुरुवार को नहीं है। F की परीक्षा E की परीक्षा से पहले के किसी दिन है, किंतु B के बाद है। E की परीक्षा रविवार को है। निम्नलिखित में से किसकी परीक्षा सोमवार को है?
- (a) F
- (b) E
- (c) B
- (d) D
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
45. दो धन पूर्णांकों का योगफल 55 है। यदि उनके महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः 5 और 120 हैं, तो उनके व्युत्क्रमों का योगफल ______ है।
- (a) 11/120
- (b) 14/6
- (c) 12/13
- (d) 120/13
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
46. निम्नलिखित में से कौन सा पहला स्वदेशी RT-PCR किट है, जिसे ओमिक्रॉन संस्करण (omicron variant) के परीक्षण हेतु 'CSIR - सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट' द्वारा विकसित किया गया है?
- (a) इंडीकोव-ओम (INDICoV-Om)
- (b) विनकॉम (VinCom)
- (c) कोविन (Cowin)
- (d) शांति (Shanti)
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
48. इनमें से कौन वर्ष 2022 में पद्म भूषण प्राप्त करने वाले भारत के पहले पैरा-एथलीट बने?
- (a) देवेंद्र झाझरिया
- (b) मनोज सरकार
- (c) प्रमोद भगत
- (d) हरविंदर सिंह
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
53. पौधों में कायिक प्रवर्धन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
- (a) बीज से उत्पन्न होने वाले पौधों की तुलना में, इन पौधे में फूल और फल पहले आते हैं।
- (b) पौधे जड़, तने और पत्तियों से उगाए जाते हैं।
- (c) उत्पन्न पौधे, मूल पौधों से आनुवंशिक रूप से भिन्न होते हैं।
- (d) जो पौधे बीज पैदा करने की क्षमता खो चुके हैं, उन्हें उगाया जा सकता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
54. यदि किन्हीं आंकड़ों का माध्य 65 है, और उनका बहुलक 23 है, तो मूलानुपाती सूत्र का उपयोग करके, उनकी माध्यिका ज्ञात कीजिए।
- (a) 54
- (b) 52
- (c) 51
- (d) 53
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
56. रॉयल बंगाल टाइगर मुख्यतः किस प्रकार के वनों में निवास करते हैं?
- (a) मैंग्रोव वन
- (b) पर्णपाती वन
- (c) पर्वतीय वन
- (d) कंटीले वन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
57. कौन सा महोत्सव नागालैंड की समृद्ध संस्कृति को पुनर्जीवित तथा संरक्षित करता है, और यह राज्य की विलक्षण परंपराओं को प्रदर्शित करता है?
- (a) त्रिशूर पूरम महोत्सव
- (b) हॉर्नबिल महोत्सव
- (c) थाईपुसम महोत्सव
- (d) लोसर महोत्सव
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
58. यदि शब्द 'ANOTHER' के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- (a) 1
- (b) 2
- (c) 3
- (d) शून्य
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
59. दिगंबर संप्रदाय इनमें से किस धर्म से संबंधित है?
- (a) सिख धर्म
- (b) बौद्ध धर्म
- (c) इस्लाम धर्म
- (d) जैन धर्म
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
60. लंबी अवधि के दौरान मृत पौधों के ______ में परिवर्तित होने की प्रक्रिया कार्बनीकरण कहलाती है।
- (a) जीवाश्म
- (b) कोयले
- (c) डीज़ल
- (d) पेट्रोल
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
61. समांतर रेखाओं के एक युग्म को एक तिर्यक रेखा द्वारा इस प्रकार प्रतिच्छेद किया जाता है कि ∠1 और ∠2 तिर्यक रेखा के एक ही ओर अंत: कोण युग्म बनाते हैं। यदि m∠1 = 35° है, तो ∠2 का माप क्या है?
- (a) 65°
- (b) 55°
- (c) 145°
- (d) 35°
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
62. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 61, 7) (15, 51, 6)
- (a) (20, 54, 5)
- (b) (16, 70, 9)
- (c) (12, 46, 4)
- (d) (14, 78, 8)
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
63. दस वर्ष पहले, एक पुत्र की आयु उसके पिता की आयु के 1/8 के बराबर थी। अब, उसकी आयु, उसके पिता की वर्तमान आयु के 9/37 के बराबर है। पिता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
- (a) 57 वर्ष
- (b) 67 वर्ष
- (c) 87 वर्ष
- (d) 74 वर्ष
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
64. पाइप A, पाइप B से 3 गुना तेज है। दोनों पाइप एक साथ मिलकर किसी टंकी को 36 min में भरते हैं। अकेले पाइप A को उस टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?
- (a) 48 min
- (b) 156 min
- (c) 100 min
- (d) 80 min
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
65. पौधों में, विभज्योतक ऊतक की कोशिकाएं एक ऐसी प्रक्रिया से गुजरती हैं, जिसमें वे विभाजित होने की क्षमता खो देती हैं, तथा एक स्थाई आकृति और आकार ग्रहण कर लेती हैं, और एक विशिष्ट कार्य करने के लिए विशेषीकृत हो जाती हैं। इस प्रक्रिया को किस नाम से जाना जाता है?
- (a) पुनर्जनन (Regeneration)
- (b) विभेदन (Differentiation)
- (c) प्रचुरोद्भवन (Proliferation)
- (d) विकास (Development)
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
66. किसानों द्वारा बाजार में बेचे जाने वाले कृषि उत्पाद के हिस्से को मुख्यतः ______ कहा जाता है।
- (a) विपणित अधिशेष
- (b) अनुमत कृषि उत्पाद
- (c) विपणन योग्य कृषि उत्पाद
- (d) न्यूनतम विपणित उत्पाद
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
67. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में, देश में चुनावों के आयोजन एवं विनियमन हेतु, भारतीय संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय के रूप में, भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) की परिकल्पना की गई है?
- (a) अनुच्छेद 350 B
- (b) अनुच्छेद 148
- (c) अनुच्छेद 324
- (d) अनुच्छेद 76
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
68. शब्द 'ROASTERS' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?
- (a) तीन
- (b) एक
- (c) दो
- (d) चार
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
69. यह प्रश्न निम्नलिखित तीन-अक्षरों वाले शब्दों पर आधारित है: (बाएं) NAT PAL COT TAN (दाएं) यदि इनमें से प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार निर्मित कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?
- (a) चार
- (b) एक
- (c) तीन
- (d) दो
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
70. एक व्यापारी अपने माल पर क्रय मूल्य से 26% अधिक मूल्य अंकित करता है, और फिर उस पर 13% की छूट प्रदान करता है। उसका लाभ (% में) ज्ञात कीजिए।
- (a) 6.29
- (b) 6.92
- (c) 9.62
- (d) 9.26
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
71. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 6 : 150:: 4 : 36:: 5:?
- (a) 78
- (b) 80
- (c) 82
- (d) 84
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
72. दो बल्बों A और B को दिए गए वोल्टेज पर क्रमशः 100 W और 25 W रेट किया गया है। बल्ब A और बल्ब B के प्रतिरोधों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
- (a) 1 : 2
- (b) 4 : 1
- (c) 2 : 1
- (d) 1 : 4
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
73. एक दुकानदार ₹2,000 अंकित मूल्य वाली वस्तु पर 20% और 15% की क्रमिक छूट देता है। वह वस्तु को किस मूल्य पर बेचता है?
- (a) ₹1,200
- (b) ₹1,240
- (c) ₹1,300
- (d) ₹1,360
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
74. 5 अंकों की वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 15, 24, 35 और 42 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 13 प्राप्त होगा।
- (a) 10106
- (b) 10067
- (c) 10073
- (d) 10093
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
75. कौन सा कोशिकांग विषाक्त पदार्थों और औषधियों के जहरीले प्रभाव को खत्म कर देता है?
- (a) अंतर्द्रव्यी जालिका
- (b) राइबोसोम
- (c) गॉल्जी काय
- (d) माइटोकॉन्ड्रिया
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
76. ______, तमिलनाडु राज्य एवं पुदुचेरी नामक केंद्र शासित प्रदेश का एक भारतीय क्षेत्रीय राजनीतिक दल है, जिसकी स्थापना 1972 में हुई थी।
- (a) INLD
- (b) BJD
- (c) AIADMK
- (d) DMDK
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
77. प्रत्येक 9 Ω के तीन प्रतिरोध समानांतर क्रम में संयोजित हैं। उनका तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
- (a) 27 Ω
- (b) 3 Ω
- (c) 18 Ω
- (d) 9 Ω
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
78. 18 m भुजा वाला एक घन दूध से पूरा भरा हुआ है। दूध को 27 m लंबाई और 7 m ऊंचाई वाले एक घनाभ में स्थानांतरित किया जाता है। घनाभ की चौड़ाई कितनी है?
- (a) 54.6 m
- (b) 72.5 m
- (c) 12.7 m
- (d) 30.8 m
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
79. किस शहर को 2023 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र के मेजबान के रूप में नामित किया गया है?
- (a) मुंबई
- (b) नई दिल्ली
- (c) बेंगलुरु
- (d) पुणे
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
80. वह छोटी से छोटी पूर्ण संख्या ज्ञात कीजिए, जिसको 1083 से गुणा करने पर प्राप्त संख्या पूर्ण वर्ग होगी।
- (a) 2
- (b) 11
- (c) 4
- (d) 3
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
81. तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी तार स्विच हैं। कोई स्विच पाइप नहीं है। सभी बल्ब पाइप हैं। निष्कर्ष: I. कोई तार पाइप नहीं है। II. कोई बल्ब स्विच नहीं है।
- (a) निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
- (b) न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
- (c) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- (d) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
82. निम्न में से कौन सा समूह शून्य संयोजकता को निरूपित करता है?
- (a) 12
- (b) 16
- (c) 18
- (d) 14
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
83. दो बैंकों - A और B ने क्रमशः 4.5% और 5.5% वार्षिक दर से ऋण की पेशकश की। रमेश ने प्रत्येक बैंक से ₹2,00,000 की राशि उधार ली। रमेश द्वारा 2 वर्ष बाद दोनों बैंकों को चुकाए गए साधारण ब्याज की राशियों का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹ 2,000
- (b) ₹ 8,000
- (c) ₹ 4,000
- (d) ₹ 6,000
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
84. डोलड्रम (doldrums), भूमध्य रेखा के इर्द-गिर्द ______ दाब वाला क्षेत्र है, जहां चलने वाली हवाएं शांत होती हैं।
- (a) उच्चावच
- (b) स्थिर
- (c) निम्न
- (d) उच्च
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
85. एक वर्ष पहले, कृष्ण की आयु उसकी पुत्री कविता की आयु की चार गुनी थी। छह वर्ष बाद, कृष्ण की आयु, उसकी पुत्री की आयु से 12 वर्ष अधिक होगी। कृष्ण और उसकी पुत्री की वर्तमान आयु का अनुपात ज्ञात कीजिए।
- (a) 17 : 5
- (b) 9 : 2
- (c) 12 : 5
- (d) 11 : 3
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
86. निम्न में से कौन सा संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण है?
- (a) MgCl₂ + Na → 2NaCl + Mg
- (b) 2NaCl → 2Na + Cl₂
- (c) N₂ + H₂ → 2NH₃
- (d) ZnCO₃ → ZnO + CO₂
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
87. हमें प्लास्टिक का उपयोग करने से बचना चाहिए, क्योंकि ______।
- (a) प्लास्टिक कीटों द्वारा आसानी से नष्ट हो जाती है
- (b) प्लास्टिक लंबे समय तक नहीं चलता है
- (c) एंजाइम प्लास्टिक का विघटन कर पाने में अक्षम होते हैं
- (d) प्लास्टिक पानी में घुलनशील होता है
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
88. उस त्रिक का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का पालन करता है। दोनों त्रिक एक ही पैटर्न का पालन करते हैं। PY - RW - TU EN - GL - IJ
- (a) DE - EF - FG
- (b) UV - TU - ST
- (c) MT - OR - QP
- (d) XC - YB - ZA
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
89. निम्न में से कौन सा वह परिवर्तन नहीं है जो यौवनारंभ की शुरुआत का प्रतीक होता है?
- (a) नाखूनों में वृद्धि
- (b) लंबाई में अचानक वृद्धि
- (c) आवाज बदलना
- (d) शरीर के आकार में परिवर्तन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
90. यदि नीचे दी गई संख्या के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे और दाएं से तीसरे अंक का अंतर कितना होगा? (बाएं) 86547231 (दाएं)
- (a) 5
- (b) 3
- (c) 4
- (d) 6
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
91. निम्नलिखित में से किस राज्य में आप 'काल बैसाखी' का अनुभव करेंगे?
- (a) गुजरात
- (b) पंजाब
- (c) पश्चिम बंगाल
- (d) तमिलनाडु
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
92. भारत सरकार द्वारा उपभोक्ता संरक्षण (प्रत्यक्ष बिक्री) नियम, 2021 किस तिथि को पेश किया गया था?
- (a) 28 दिसंबर 2021
- (b) 26 दिसंबर 2021
- (c) 24 दिसंबर 2021
- (d) 25 दिसंबर 2021
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
94. पांच लड़कियां - बीना, एलिसा, हेमा, केतकी और जोया, एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं। बीना, केतकी के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। हेमा, जोया के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। बीना और एलिसा के बीच में केवल केतकी बैठी है। एलिसा के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठी है?
- (a) हेमा
- (b) केतकी
- (c) जोया
- (d) बीना
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
95. एक कथन और उसके बाद दो संभावित निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें, और निर्णय लें कि दी गई जानकारी से इनमें से कौन से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं? कथन: एक ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म ने तब से सब्सक्रिप्शन के माध्यम से लगभग दोगुनी कमाई करने की सूचना दी है, जब से उन्होंने प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रॉब्लम-सॉल्विंग कक्षाएं शुरू की हैं। निष्कर्ष: I. कोई भी अन्य ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म लाइव प्रॉब्लम-सॉल्विंग कक्षाएं पेश नहीं करता है। II. जो छात्र उक्त प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रॉब्लम-सॉल्विंग सेशन का विकल्प चुनते हैं, उन्हें नियमित कक्षाओं का विकल्प चुनने वालों की तुलना में दोगुना शुल्क देना पड़ता है।
- (a) केवल निष्कर्ष II निकाला जा सकता है।
- (b) केवल निष्कर्ष I निकाला जा सकता है।
- (c) I और II दोनों निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
- (d) न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II निकाला जा सकता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
96. यदि एक चतुर्भुज के चारों कोणों के मापों p, q, r और s का अनुपात 3 : 5: 4 : 6 है, तो 3p + 2r का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 360°
- (b) 330°
- (c) 310°
- (d) 340°
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
97. दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य है? कथन: J > H = N ≥ B ≤ C < E
- (a) N > C
- (b) N > E
- (c) H < B
- (d) B < J
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
98. जुलाई 2022 में, लोकसभा द्वारा हिमाचल प्रदेश और ______ राज्यों में पारिवारिक न्यायालयों के न्यायक्षेत्र की कमी के मुद्दे को दूर करने के लिए परिवार न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया गया।
- (a) मिजोरम
- (b) मेघालय
- (c) नागालैंड
- (d) सिक्किम
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
99. तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी चीनी गुड़ हैं। 2. कोई भी गुड़ स्वीटनर नहीं है। 3. सभी स्वीटनर फल हैं। निष्कर्ष: I. कोई भी चीनी स्वीटनर नहीं है। II. कुछ गुड़ स्वीटनर हैं। III. कुछ गुड़ चीनी हैं।
- (a) केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
- (b) केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
- (c) सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
- (d) केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
100. ______, एक समावयवी युग्म (isomeric pair) बनाते हैं।
- (a) प्रोपेन और ब्यूटेन
- (b) ब्यूटेन और 2-मेथिल प्रोपेन
- (c) ब्यूटेन और 2-एथिल ब्यूटेन
- (d) प्रोपेन और 2-मेथिल प्रोपेन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड की रिस्पॉन्स शीट में अंकित उत्तरों के अनुसार है। “—” का अर्थ है कि शीट में उत्तर स्पष्ट नहीं दिखा।
Computer Based Test
- प्र. 1
- (a)
- प्र. 2
- (d)
- प्र. 4
- (a)
- प्र. 5
- (b)
- प्र. 6
- (c)
- प्र. 7
- (b)
- प्र. 8
- (d)
- प्र. 9
- (d)
- प्र. 10
- (b)
- प्र. 11
- (d)
- प्र. 13
- (a)
- प्र. 15
- (a)
- प्र. 17
- (c)
- प्र. 18
- (c)
- प्र. 20
- (d)
- प्र. 23
- (b)
- प्र. 25
- (d)
- प्र. 26
- (a)
- प्र. 27
- (a)
- प्र. 29
- (c)
- प्र. 31
- (b)
- प्र. 32
- (a)
- प्र. 33
- (d)
- प्र. 34
- (b)
- प्र. 35
- (c)
- प्र. 36
- (b)
- प्र. 37
- (a)
- प्र. 38
- (c)
- प्र. 39
- (d)
- प्र. 40
- (a)
- प्र. 41
- (c)
- प्र. 42
- (b)
- प्र. 43
- (c)
- प्र. 45
- (a)
- प्र. 46
- (a)
- प्र. 48
- (a)
- प्र. 53
- (c)
- प्र. 54
- (c)
- प्र. 56
- (a)
- प्र. 57
- (b)
- प्र. 58
- (a)
- प्र. 59
- (d)
- प्र. 60
- (b)
- प्र. 61
- (c)
- प्र. 62
- (d)
- प्र. 63
- (d)
- प्र. 64
- (a)
- प्र. 65
- (b)
- प्र. 66
- (a)
- प्र. 67
- (c)
- प्र. 68
- (a)
- प्र. 69
- (b)
- प्र. 70
- (c)
- प्र. 71
- (b)
- प्र. 72
- (d)
- प्र. 73
- (d)
- प्र. 74
- (d)
- प्र. 75
- (a)
- प्र. 76
- (c)
- प्र. 77
- (b)
- प्र. 78
- (d)
- प्र. 79
- (a)
- प्र. 80
- (d)
- प्र. 81
- (a)
- प्र. 82
- (c)
- प्र. 83
- (c)
- प्र. 84
- (c)
- प्र. 85
- (a)
- प्र. 86
- (c)
- प्र. 87
- (c)
- प्र. 88
- (c)
- प्र. 89
- (a)
- प्र. 90
- (a)
- प्र. 91
- (c)
- प्र. 92
- (a)
- प्र. 94
- (c)
- प्र. 95
- (d)
- प्र. 96
- (d)
- प्र. 97
- (d)
- प्र. 98
- (c)
- प्र. 99
- (a)
- प्र. 100
- (b)