Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 25 August 2022, Shift 3

88 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—88 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 25 August 2022, 5:00 PM - 6:30 PM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 12 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01Reaction conditions are indicated at which place in the chemical equation?

02इनमें से किसे 'देशबंधु' के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने 1922 में एक सत्र के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, और मोतीलाल नेहरू के साथ मिलकर स्वराज पार्टी की सह-स्थापना की?

03किसी वस्तु को एक उत्तल दर्पण के सामने अनंत और दर्पण के ध्रुव के बीच स्थित किसी बिंदु पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब ______ होगा।

05'नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और पोषण' श्रेणी में राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021 प्राप्त करने वाले शैक्षणिक संस्थान का नाम बताइए।

06राज्य अधिनियम के अनुसार, ग्राम पंचायत के सरपंच या मुखिया का चुनाव वार्ड सदस्यों के द्वारा ______ वर्ष की अवधि के लिए किया जाता है।

07इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: U ≤ W = V < Y > I ≥ F > N निष्कर्ष: I. Y > U II. N < I

08वर्तमान में, एक पिता की आयु, उसके 3 बच्चों की आयु के योगफल की दोगुनी है। 15 वर्ष बाद, पिता की आयु उसके बच्चों की आयु के योगफल के बराबर होगी। आज से 15 वर्ष बाद पिता की आयु कितनी होगी?

09मराठी, जो एक इंडो-आर्यन भाषा है, 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या के 6.86% लोगों द्वारा बोली जाने वाली ______ सबसे बड़ी भाषा है।

10'गारो', 'खासी' और 'जयंतिया' पहाड़ियां भारत के किस भौतिक विभाजन का हिस्सा हैं?

11शैली अपने घर से निकलकर 45 m पूर्व की ओर जाती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 85 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 40 m चलती है। फिर अंततः वह बाएं मुड़ती है, और 85 m चलकर एक ATM पर पहुंचती है। उसके घर से ATM की दूरी कितनी है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

12'पेडोलॉजी (pedology)' के लिए किस अन्य शब्द का उपयोग किया जाता है?

13इनमें से किसने अपने उभरते मोबिलिटी समाधानों और आगामी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मार्च 2022 में एक नए ब्रांड 'विडा (VIDA)' का अनावरण किया?

14फरवरी 2022 में, भारत का सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर परम प्रवेग कहां लॉन्च किया गया था?

15निम्न में से कौन सी साधारण भिन्न, मिश्रित आवर्ती दशमलव 0.3125125125... के मान के बराबर होगी?

16Which of the following sequences of events occurs during the formation of urine in the human body?

17उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 35 : 21:: 20 : 12:: 40:?

18हल कीजिए। (a - b)³ + (b - 2c)³ + (-a + 2c)³

19एक राशि को साधारण ब्याज की एक निश्चित वार्षिक दर पर 2 वर्ष के लिए निवेश किया गया था। यदि इसे मौजूदा दर से 2% अधिक की वार्षिक दर पर निवेश किया गया होता, तो 2 वर्ष में अर्जित साधारण ब्याज ₹240 अधिक होता। निवेश की गई राशि ज्ञात कीजिए।

20केंद्रीय बैंक द्वारा पुनर्खरीद की तारीख और मूल्य के स्पष्ट विनिर्देश के साथ बेची गई प्रतिभूतियों को ______ कहा जाता है।

21UNEP का पूर्ण रूप क्या है?

22यदि किसी गोलाकार गेंद का पृष्ठीय क्षेत्रफल 616 m² है, तो उसका आयतन ज्ञात कीजिए।

23जनवरी 2022 में भारतीय संसद की कार्यवाहियों को बड़े पैमाने पर जनता के लिए सुलभ बनाने हेतु इनमें से कौन सा ऐप लॉन्च किया गया है?

25A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के शनिवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होती है। उनमें से किसी की भी परीक्षा C से पहले और B के बाद नहीं है। F की परीक्षा, A के ठीक बाद, और D से ठीक पहले है। E की परीक्षा मंगलवार को, और A से ठीक पहले है। इनमें से किसकी परीक्षा शुक्रवार को है?

27समांतर चतुर्भुज की एक समांतर भुजा की लंबाई 12 cm है, तथा इसके आधार और दूसरी समांतर भुजा के बीच की लंबवत दूरी 8 cm है। इसका क्षेत्रफल ______ है।

28निम्नलिखित में से किस देशांतर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा माना जाता है?

29उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 5, 24, 46, 74, 111, 160, 224,?

30त्रिभुज ABC में, AB = 3 m, BC = 4 m, और AC = 5 m है। त्रिभुज PRQ में, PR = 4 m, PQ = 5 m, और RQ = 3 m है। निम्न में से कौन सा सर्वांगसमता का सही क्रम है?

31एक बिंदु प्रकाश स्रोत से एक समानांतर किरण पुंज उत्पन्न करने के लिए इनमें से किस प्रकाशिक उपकरण का प्रयोग किया जा सकता है? (A) उत्तल लेंस (B) अवतल लेंस (C) अवतल दर्पण (D) उत्तल दर्पण

32आवर्त सारणी में परमाणु का आकार बाएं से दाएं जाने पर ______ और ऊपर से नीचे जाने पर ______।

33निम्नलिखित में से कौन सा धावन सोडा का उपयोग नहीं है? (i) कांच, साबुन और कागज के विनिर्माण में (ii) घरेलू प्रयोजनों के लिए शोधन मार्जक (cleaning agent) के रूप में (iii) जल की स्थाई कठोरता को दूर करने के लिए (iv) केक को सेंकने (Baking) करने के लिए

34मार्च 2022 में, किस बैंक ने ओडिशा में 'प्रोजेक्ट बैंकसखी' का शुभारंभ किया?

35विश्व जल दिवस ______ को मनाया जाता है।

36मार्च 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कौन हैं?

37तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ पुरस्कार टोपियां हैं। कुछ टोपियां पदक हैं। सभी पुरस्कार मास्क हैं। निष्कर्ष: I. कुछ मास्क टोपियां हैं। II. कुछ मास्क पदक हैं।

38वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसमें 7 घटाने पर प्राप्त संख्या 12, 16, 18 और 21 से विभाज्य होती है।

39भारतीय संविधान में शिक्षा के अधिकार को 86वें संविधान संशोधन द्वारा 2002 में मौलिक अधिकारों के अध्याय में एक नया अनुच्छेद, ______ शामिल करके जोड़ा गया था।

40सैम अपने घर से बाहर निकलता है, और पूर्व की ओर 160 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 50 m चलता है। वह पुनःदाएं मुड़ता है, और 70 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और 35 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 90 m चलकर एक गिफ्ट शॉप तक पहुंचता है। सैम के घर से गिफ्ट शॉप कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

41एक दुकानदार ने ₹28,000 के अंकित मूल्य वाली वस्तु पर 10% और 15% की क्रमिक छूट दी। वस्तु का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

4217 और 68 का मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।

43Urgelling Gompa is found in the Indian state of ______.

44मैं 10 km/h की चाल से चलता हूं, और 2 घंटे में गंतव्य तक पहुंच जाता हूं। यदि मैं अपनी चाल में 5 km/h की वृद्धि करता हूं, तो मैं अपने गंतव्य पर कितना पहले पहुंच जाऊंगा?

453.0 cm आकार वाली किसी वस्तु को एक 18 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 54 cm की दूरी पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब ______ होगा, और इसकी ऊंचाई ______होगी।

47निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर लगभग कितना मान आना चाहिए? (23.01 + 16.986) ÷ 2.023 × 4.05 - 41.999 + 643.999 =?

48सूर्य से आने वाली किरणें वायुमंडल द्वारा अपवर्तित होती हैं। इसके कारण, आभासी सूर्योदय, वास्तविक सूर्योदय से लगभग ______ होता है।

49नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: ग्रेफाइट विद्युत का कुचालक है। कथन II: ग्रेफाइट में, प्रत्येक कार्बन परमाणु समान तल में तीन अन्य कार्बन परमाणुओं के साथ बंध बनाकर जुड़ा होता है, जिससे एक षट्कोणीय सरणी (hexagonal array) बनती है।

50उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 313, 13) (7, 50, 1)

51दी गई संख्या श्रेणी का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। 29, 74, 93, 75, 19, 52, 75, 94, 93, 71 यदि सभी संख्याओं के दहाई और इकाई अंकों की स्थिति को आपस में बदल दिया जाए, तो मूल श्रेणी की कौन सी संख्याएं, श्रेणी की क्रमशः सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याएं बन जाएंगी?

52'कांगड़ा' और 'कुल्लू' घाटी भारत के किस राज्य में स्थित है?

53छः मित्रों ने अपनी वार्षिक मनोविज्ञान परीक्षा में अलग-अलग अंक प्राप्त किए। Q ने केवल चार मित्रों से अधिक अंक प्राप्त किए। M ने केवल 3 मित्रों से अधिक अंक प्राप्त किए। P और N, दोनों ने T से अधिक अंक प्राप्त किए। Y ने सबसे कम अंक प्राप्त किए। N ने सर्वाधिक अंक प्राप्त नहीं किए। किसने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए?

54कौन सा राज्य पोंगल का त्योहार मनाने के लिए प्रसिद्ध है?

56वाष्पोत्सर्जन, इनमें से मुख्यतः किस स्थल पर नहीं होता है?

58Which option correctly shows the path that the sperms take when they are released from the human male reproductive system?

59P, Q, R, S, T, U, V और W, आठ डिब्बे हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। V को ऊपर से चौथे स्थान पर, और R के ठीक नीचे रखा गया है। W को सबसे ऊपर, तथा P के ठीक ऊपर रखा गया है। S और T के बीच केवल एक डिब्बे को रखा गया है। T को S के नीचे रखा गया है, और U को Q के ऊपर रखा गया है। T और Q के बीच कितने डिब्बों को रखा गया है?

60एक व्यस्क मनुष्य 24 घंटे में मूत्र की औसतन कितनी मात्रा उत्सर्जित करता है?

63उस घनाभ का आयतन ज्ञात कीजिए, जिसकी लंबाई 12 m, चौड़ाई 10 m और ऊंचाई 15 m है।

64A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। E किसी एक भुजा पर, तथा B और D दोनों के ठीक बगल में बैठा है। C, D के ठीक सामने बैठा है, और H, B के ठीक सामने बैठा है। G, E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर, और D के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। F, G के ठीक सामने बैठा है। इनमें से कौन A के ठीक सामने बैठा है?

65The S.I unit of resistance is equivalent to:

66निम्नलिखित में से सही कथनों की पहचान कीजिए। (a) किसी बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र की दिशा, उस बिंदु पर चुंबकीय दिक्सूचक रखकर ज्ञात की जा सकती है। (b) एक स्वतंत्र रूप से निलंबित चुंबकीय सुई उत्तर-पूर्व दिशा में इंगित करती है। (c) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं चुंबक के ध्रुवों के निकट सघन होती हैं। (d) दो चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं किसी दिए गए बिंदु पर प्रतिच्छेदित कर सकती हैं।

67द्विघात समीकरण के वे मूल ज्ञात कीजिए, जो 12x² = 27x को संतुष्ट करते हों।

68सरल कीजिए: (a + 2b - c)(b - c) + (a - c)2b + b²

69उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। SEARCH: ESRAHC:: DESIGN: EDISNG:: LAYOUT:?

70एक निश्चित कूट भाषा में, 'NATURE' को 'QYWSUC' और 'REASON' को 'UCDQRL' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'LOTION' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

71कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। मोनिका और दीपेन के बीच में केवल 6 व्यक्ति बैठे हैं। मोनिका पंक्ति के दाएं सिरे से 8वें स्थान पर बैठी है। केतन, मोनिका के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। केतन और मोनिका के बीच ठीक 3 व्यक्ति बैठे हैं। केतन बाएं सिरे से 10वें स्थान पर बैठा है। दीपेन दाएं सिरे पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?

72एक विद्युत उपकरण 220 V आपूर्ति से संयोजित होने पर 5 A की धारा लेता है। विद्युत उपकरण की शक्ति ज्ञात कीजिए।

73A, B और C ने 20:15:12 के अनुपात में निवेश के साथ एक व्यवसाय शुरू किया। 3 माह बाद, C ने अपने निवेश का आधा हिस्सा निकाल लिया, और उससे अगले 9 माह बाद, ₹3,23,000 के लाभ को उनके बीच बांटा गया। C का हिस्सा ज्ञात कीजिए।

75A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। A किसी एक कोने पर, तथा E और F के ठीक बगल में बैठा है। D, A के ठीक सामने, और B के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। C किसी एक कोने पर, और F के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। निम्नलिखित में से कौन F के ठीक सामने बैठा है?

76किसी स्टोर में, लाभ, क्रय मूल्य के 260% के बराबर है। यदि विक्रय मूल्य ₹7,200 है, तो क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

77सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार, जून 2022 में किस राज्य में सर्वाधिक बेरोजगारी दर दर्ज की गई थी?

79एक धारावाही परिनालिका के कारण चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं का पैटर्न ______ के समान होता है।

80निम्न में से कौन सा यौन-संक्रमण रोग एक विषाणु के कारण होता है?

81यदि 1 जनवरी 2006 को रविवार था, तो 1 जनवरी 2009 को सप्ताह का कौन सा दिन था?

82एक निर्णय और उसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और सही विकल्प का चयन कीजिए। निर्णय: कंपनी K के पास देश M के सभी शहरों और यहां तक कि गांवों में भी किराने की दुकानों और मिठाई की दुकानों की एक विस्तृत शृंखला है। कंपनी K के सीईओ (CEO) ने अगले माह से नकदी के रूप में भुगतान को पूर्णतया बंद करने का फैसला किया है। कथन: I. पिछले 3 वर्षों की रिपोर्टों के अनुसार, प्रति माह लगभग 24% भुगतान नकदी के माध्यम से होता था। II. देश M की 35% आबादी या तो निरक्षर है या उनके पास बैंक खातों की सुविधा नहीं है।

84नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: लीथियम, सोडियम और रूबीडियम, डॉबेराइनर के त्रिक के तत्व हैं। कथन II: त्रिक में, मध्य तत्व का परमाणु द्रव्यमान, अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमानों के औसत के लगभग बराबर था।

85वह अभिक्रिया, जिसमें एक अभिकारक दो या दो से अधिक अपेक्षाकृत सरल उत्पादों में विभाजित हो जाता है, ______ कहलाती है।

86उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 25, 29, 38, 54, 79,?

87यदि शब्द BREAKDOWN के सभी अक्षरों को वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

89एक तापदीप्त बल्ब का फिलामेंट बनाने हेतु सर्वाधिक उपयुक्त पदार्थ क्या है?

90निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर लगभग कितना मान आना चाहिए? 126.012 × 14.987 - 603.045 =? + 261.987

91उर्वरकों के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन गलत है?

92निम्नलिखित में से कौन से ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया के उदाहरण हैं? i. बुझा हुआ चूना बनाना ii. प्राकृतिक गैस का जलना iii. श्वसन

93दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 385 है, और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 7 है। यदि दोनों संख्याओं का योग 112 है, तो उनका अंतर ज्ञात कीजिए।

94Which state on 23 December 2021, passed Shakti Criminal Laws?

95मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में केंद्र शासित प्रदेशों का प्रभारी निम्नलिखित में से कौन होता है?

96यदि संख्या 4681342 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी संख्या के सबसे बड़े और सबसे छोटे अंकों का अंतर क्या होगा?

973x² - 6x + 5 = 0 के मूलों की प्रकृति क्या है?

98निम्नलिखित में से कौन सा धावन सोडा के निर्माण के लिए के लिए प्रयुक्त कच्चे पदार्थों के सही समूह को दर्शाता है?

99चंद्रा की आयु, चंद्रिका की आयु से 10 वर्ष कम है। 5 वर्ष बाद चंद्रिका की आयु, चंद्रा की आयु की दोगुनी हो जाएगी। चंद्रिका की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

100निम्नलिखित में से उस पद का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर तार्किक रूप से शृंखला को पूर्ण करेगा? RBM 7, NXI 11, JTE 13, FPA 17, BLW 19,?

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.