Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 24 August 2022, Shift 1

84 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—84 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 24 August 2022, 9:00 AM - 10:30 AM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 16 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01सरल कीजिए: (x² + m² - z²)² - (x² - m² + z²)²

03निम्नलिखित संख्या श्रेणी के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 2 5 4 3 7 8 6 7 9 4 3 7 8 6 2 3 4 8 9 4 8 7 6 4 3 7 2 8 9 7 5 3 2 4 5 9 (दाएं) उपरोक्त श्रेणी में ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं जिनके ठीक पहले एक सम संख्या है और ठीक बाद भी एक सम संख्या है? (कोई भी गणना केवल बाएं से दाएं कीजिए)

04पौधे अपने अपशिष्ट उत्पादों को किन विभिन्न भागों में संग्रहित करते हैं?

05ईस्ट इंडिया कंपनी अधिनियम, 1813 को ______ के रूप में भी जाना जाता है।

06जब किसी टीवी का विक्रय मूल्य ₹18,700 होता है, तो दुकानदार को 15% की हानि होती है। 15% का लाभ प्राप्त करने के लिए उस टीवी का विक्रय मूल्य कितना रखा जाना चाहिए?

08भारतीय संविधान के अनुच्छेद 53 के अनुसार, संघ की सभी कार्यकारी शक्तियां किसमें निहित होती हैं?

09A एक निश्चित कार्य को 32 दिनों में पूरा कर सकता है। B, A से 60% अधिक कार्य कुशल है। B अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?

10पांच लड़कियां - अमिता, फौजिया, गार्गी, रंजीता और सुचेता, एक सीधी पंक्ति में बैठी हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। सुचेता, गार्गी के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। फौजिया, सुचेता के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। अमिता और रंजीता के बीच में केवल एक लड़की बैठी है। अमिता किसी भी सिरे पर नहीं बैठी है। कौन सी दो लड़कियां पंक्ति के सिरों पर बैठी हैं?

11दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 84 है। यदि संख्याओं का अनुपात 2 : 3 है, तो संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।

12निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? 68.27 - 140.1 + 9.99 × 7.7 =?

13निम्नलिखित में से कौन सा संबंध, उत्तल दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन m को सही ढंग से दर्शाता है?

14उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 225, 221, 214, 201, 176,?

15निम्न में से कौन सी अभिक्रिया संभव होगी?

16BTE 11 और DVG120 के बीच एक निश्चित संबंध है। PAN 9 और RCP 80 के बीच भी वही संबंध है। समान तर्क के आधार पर, GMT 12 निम्न में से किससे संबंधित होगा?

19नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: Z > M = A < U ≥ G ≥ L = D

21B सुबह की सैर कर रही थी। वह एक बिंदु से चलना शुरू करती है, और पूर्व की ओर 50 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, 30 m चलती है, पुनः दाएं मुड़ती है, और 50 m चलती है। वह अंततः बाएं मुड़ती है, 10 m चलती है, और रुक जाती है। वह मूल आरंभ बिंदु से कितनी दूर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

22K, L, M, N और P में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले किसी एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। शुक्रवार और शनिवार को कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। केवल दो व्यक्तियों की परीक्षाएं N और M के बीच हैं। L की परीक्षा बुधवार को आयोजित की जाती है। N और L के बीच में केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। P की परीक्षा रविवार को आयोजित की जाती है। किसकी परीक्षा सोमवार को आयोजित की जाती है?

23निम्नलिखित में से कौन 2021 में अपना NFT (नॉन-फंजिबल टोकन) संग्रह जारी करने वाला भारत का पहला फिल्म स्टार बना?

24निम्न में से कौन सा शारीरिक परिवर्तन यौन विकास के चरण का एक हिस्सा नहीं है?

25सात बच्चे - P, Q, R, S, T, U और V, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। उनमें से तीन मेज के कोनों पर बैठे थे, जबकि अन्य चार मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे थे। एक कोना खाली था। U, जोकि मेज की किसी एक भुजा के मध्य में बैठा था, T के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। P और U के बीच एक खाली कुर्सी मौजूद थी। R और Q एक-दूसरे के विकर्णतः सामने बैठे थे। T, Q के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। S, V के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। निम्नलिखित में से कौन सा बच्चा मेज के एक कोने पर बैठा था?

26यदि किसी धनराशि पर 8% वार्षिक दर से 2 वर्ष का साधारण ब्याज ₹1,000 है, तो ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर करने पर, समान राशि पर समान दर से समान अवधि का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए।

27निम्न में से क्या नमामि गंगे कार्यक्रम के लक्ष्यों में से एक है?

28भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने अपना हजारवां एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच किस टीम के खिलाफ खेला था?

29उस समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसका आधार 15cm है, और संगत ऊंचाई 6 cm है।

30नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. सभी कैंडी, खरबूजे हैं। II. सभी बिस्किट, खरबूजे हैं। III. सभी केक, बिस्किट हैं। निष्कर्ष: I. सभी केक, खरबूजे हैं। II. कुछ कैंडी, बिस्किट हैं। III. कुछ कैंडी, बिस्किट नहीं हैं।

31एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: घरेलू बाजारों में बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए, सरकार ने अगले 4 सप्ताह के लिए गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाना प्रस्तावित किया है। तर्क: I. देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण, इस मौसम में गेहूं की फसल के उत्पादन में तीव्र गिरावट आई है। II. गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध के परिणामस्वरूप मौजूदा अनुबंधों के पूरा न होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी जुर्माना लगेगा।

32ब्लीचिंग पाउडर बनाने में किस गैस का प्रयोग किया जाता है?

33एक निश्चित कूट भाषा में, MARKS को QEVOW और CLOSE को GPSWI लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में DRIVE को किस प्रकार लिखा जाएगा?

34निम्न अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। G Y A B B R I B R X M R A Y E J S F U Y H U Y H N R P Q S D A I उपरोक्त शृंखला के बाएं सिरे से सातवें और बाएं सिरे से छठे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला में कितने अक्षर हैं?

35जब कोयले और पेट्रोलियम को अपर्याप्त वायु (ऑक्सीजन) की उपस्थिति में जलाया जाता है, तो कौन सी प्रदूषणकारी हानिकारक गैस उत्पन्न होती है?

36फरवरी 2022 में ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी एक ब्रांड मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्तर पर बीमा ब्रांडों की सूची में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की रैंक क्या है?

37यदि, चतुर्भुज ABCD में, कोणों A, B, C, और D के माप 2 : 3: 5 : 6 के अनुपात में हैं, तो यह चतुर्भुज एक ______ होगा।

38निम्नलिखित में से किस मामले में एक वृत्ताकार कुंडली से संयोजित गैल्वेनोमीटर द्वारा एक धारा दर्ज की जाएगी? (i) जब किसी चुंबक को कुंडली के पास स्थिर रखा जाता है। (ii) जब चुंबक को कुंडली की ओर ले जाया जाता है। (iii) जब किसी चुंबक को कुंडली से दूर ले जाया जाता है।

40Q, W, E, R, T और Y एक ही इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं, जिसमें एक मंजिल खाली है। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 7 है। T, सातवीं मंजिल पर रहता है, और W पहली मंजिल पर रहता है। Q, E और R के बीच की मंजिल पर रहता है। E के ठीक ऊपर की एक मंजिल खाली है। R और W के बीच केवल Y रहता है। 5वीं मंजिल पर E रहता है। Q किस मंजिल पर रहता है?

41दिए गए समीकरण में किन दो संख्याओं के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 11 + 13 × 3 - 14 ÷ 7 = 44

42Systolic blood pressure is exerted by the blood against the walls of the artery during which of the following phases?

43प्रोपेन अणु में तीन कार्बन परमाणुओं द्वारा सभी हाइड्रोजन परमाणुओं के साथ कुल कितने इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी की जाती है?

44पौधों को ऊर्जा की कम आवश्यकता क्यों होती है?

45यदि निम्नलिखित समीकरण में '+' और '-' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, और साथ ही '×' और '÷' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, तो समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 15 - 8 ÷ 4 + 30 × 5 =?

47अगस्त 2021 में, जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को किस वैक्सीन के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (EUA) के लिए मंजूरी मिली है?

481960 में हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि के विनियम के अनुसार, भारत सिंधु नदी प्रणाली द्वारा प्रवाहित कुल जल के केवल ______ भाग का उपयोग कर सकता है।

49रेड सैंडर्स (Red Sanders) नामक स्थानिक वृक्ष प्रजाति, इनमें से किस भारतीय भौतिक विभाजन तक सीमित है?

50π = 22/7 का प्रयोग करते हुए, उस अर्धवृत्त का परिमाप ज्ञात कीजिए जिसके व्यास की लंबाई 21 cm है।

51विद्युत चुंबकीय प्रेरण की खोज किसने की थी?

52एक उत्तल लेंस एक वास्तविक, उल्टा और छोटा प्रतिबिंब निर्मित करता है। वस्तु की स्थिति क्या है?

54What will be the angle of incidence for a ray of light incident along the principal axis of a convex mirror?

55निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें: (बाएं) 5 2 # 3 % 2 3 & 8 $ 7 8 # 9 5 @ 6 & 4 9 $ 3 6 # 7 5 $ 8 % 6 2 & 8 2 % 3 8 @ 9 (दाएं) यदि उपरोक्त शृंखला से सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दाएं से सातवें स्थान पर होगी?

56निम्नलिखित में से कौन सा ग्रंथ वैदिक साहित्य का हिस्सा नहीं है?

57निम्नलिखित में से किस संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में शिक्षा का अधिकार शामिल किया गया था?

601500 व्यक्ति शनिवार को प्रदर्शनी देखने गए, जबकि 1680 लोग रविवार को प्रदर्शनी देखने गए। प्रदर्शनी में जाने वाले लोगों की संख्या में हुई प्रतिशत वृद्धि ______ है।

61पुलकित, आर्यन, माही, सोमी, विनय और जीनत नामक छह मित्रों में से प्रत्येक ने एक परीक्षा में अलग-अलग अंक प्राप्त किए। आर्यन ने केवल चार अन्य मित्रों से कम अंक प्राप्त किए। सोमी ने माही से कम अंक प्राप्त किए। जीनत ने विनय से कम अंक प्राप्त किए। पुलकित ने आर्यन से कम अंक प्राप्त किए। माही ने जीनत से कम अंक प्राप्त किए। सभी छह मित्रों में से किसने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए?

63निम्नलिखित में से कौन सी उदासीनीकरण अभिक्रियाएं हैं? (i) NaOH (aq) + HCl (aq) →NaCl (aq) + H₂O (l) (ii) HNO₃ (aq) + KOH (aq) → KNO₃ (aq) + H₂O (l) (iii) HCl (aq) + NaOH (aq) → NaCl (aq) + H₂O (l))

64निम्नलिखित में से कौन सा एल्यूमिनियम का अयस्क है?

65तत्वों के रासायनिक गुणों का अध्ययन करने के लिए, मेंडलीफ ने किन दो तत्वों से बनने वाले यौगिकों पर ध्यान केंद्रित किया था?

6610 और 50 का तृतीयानुपाती ज्ञात कीजिए।

67भारत का प्रसिद्ध त्योहार मकर संक्रांति किस माह में मनाया जाता है?

68दो बल्ब A और B, एक 3 V स्रोत के साथ समानांतर क्रम में संयोजित हैं। यदि बल्ब A और बल्ब B के प्रतिरोधों का अनुपात 1:3 है, तो एक निश्चित समय में बल्ब A और बल्ब B द्वारा उत्पन्न ऊष्माओं का अनुपात ज्ञात कीजिए।

6915 जून 2022 तक, इनमें से कौन ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री थे?

72A ray of light travelling in air enters a glass slab. Which of the following statements is/are correct? (i) Angle of incidence is greater than the angle of refraction. (ii) Angle of incidence is equal to angle of emergence. (iii) The emergent ray is parallel to the incident ray.

73फोर्ब्स के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से बंगाली भाषा का स्थान कौन सा है?

742.5 mA की एक धारा 2 Ω प्रतिरोध वाले किसी चालक से होकर प्रवाहित होती है। चालक के सिरों के मध्य विभवांतर ज्ञात कीजिए।

75निम्नलिखित में से कौन सी शक्ति की इकाई नहीं है?

76उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। B _ G K M _ T V _ C E _ L

77The production function of a firm is a relationship between:

78उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 13, 17, 19, 23, 29,?

79चंद्रशेखर ने 12 एक-समान वस्तुओं को कुल ₹420 में बेचा, जिसमें उसे 7 वस्तुओं के क्रय मूल्य के बराबर हानि हुई। एक वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

80दो क्रमागत प्राकृतिक संख्याओं के वर्गों का योग 313 है। इन दोनों संख्याओं में से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।

8112 + 12 × 12 - 12 ÷ 12 का मान ज्ञात कीजिए।

82पांच व्यक्ति - P, Q, R, S और T को पांच अलग-अलग वर्षों, अर्थात 1991, 1992, 1993, 1994 और 1995 में नौकरी मिली। Q को T से ठीक पहले नौकरी मिली। R को P के ठीक बाद नौकरी मिली। S को R के ठीक बाद नौकरी मिली। T को वर्ष 1992 में नौकरी मिली। इनमें से किसे वर्ष 1995 में नौकरी मिली?

83Why are mitochondria considered as a 'weird' organelle?

84उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 18 : 96:: 22 : 116:: 23:?

85A, जिसकी आधुनिक आवर्त सारणी में स्थिति इसके गुणों के आधार पर, असंगत है। इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्षार धातुओं के समान है, लेकिन यह द्विपरमाणुक अणुओं के रूप में मौजूद है। B वह तत्व है, जो तीसरे आवर्त में सोडियम के ठीक बाद आता है, और आधुनिक आवर्त सारणी में समूह C के अंतर्गत आता है। A, B और C की पहचान कीजिए।

86केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्मृति जुबिन ईरानी ने किसके सहयोग से 'स्त्री मनोरक्षा परियोजना' शुरू की?

88उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 15 : 24:: 35 : 48:: 63:?

89जनवरी 2022 में, पंजाब और महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक का किस बैंक में विलय हो गया है?

918 पुरुष और 12 महिलाएं किसी दीवार को 10 दिन में बना सकते हैं। 6 पुरुष और 8 महिलाएं इसे 14 दिन में बना सकते हैं। 1 महिला को अकेले इसे बनाने में कितना समय लगेगा?

92निम्नलिखित में से किस पंचवर्षीय योजना के दौरान लाइसेंस राज शुरू किया गया था?

93यदि 10 अगस्त 2021 को मंगलवार था, तो 18 सितंबर 2021 को सप्ताह का कौन सा दिन था?

94शोभा बिंदु A से चलना शुरू करती है, और पूर्व की ओर 10 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 10 m और चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 30 m चलती है। वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 15 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 40 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 5 m चलकर एक शॉपिंग मॉल तक पहुंचती है। बिंदु A, शॉपिंग मॉल से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

95A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 20, 30 और 60 दिन में कर सकते हैं। यदि प्रत्येक तीसरे दिन B और C, A की सहायता करते हैं, तो A उस कार्य को कितने दिन में पूरा कर सकता है?

975 अंकों की वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए, जो 18, 15 और 21 से विभाज्य हो।

986 पुरुष और 8 महिलाएं एक कार्य को 14 दिन में पूरा कर सकते हैं। 8 पुरुष और 12 महिलाएं उसी कार्य को 10 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि एक पुरुष अकेले कार्य करे, तो उसी कार्य को पूरा करने में उसे कितने दिन लगेंगे?

99उस उदासीनीकरण अभिक्रिया के अभिकारकों का अनुमान लगाएं, जिसके उत्पाद लीथियम सल्फेट और जल हैं।

10028 नवंबर से 9 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित, राष्ट्रीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किस राज्य में किया गया था?

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.