Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 24 August 2022, Shift 2

89 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—89 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 24 August 2022, 12:45 PM - 2:15 PM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 11 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01निम्न में से कौन सी धातु एल्यूमिनियम सल्फेट विलयन से एल्यूमिनियम को विस्थापित कर सकती है?

02मानव शरीर में श्वसन वर्णक कहां पाया जाता है?

03गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति निम्नलिखित में से किस शहर में हुई थी?

04यदि 50 Ω प्रतिरोध वाली चालक कुंडली समय के साथ परिवर्तनशील चुंबकीय क्षेत्र में इस प्रकार है कि प्रेरित EMF 5V है, तो कुंडली में प्रेरित धारा ज्ञात कीजिए।

05एक निश्चित कूट भाषा में, 'DOVE' को 'PEFW' और 'CROW' को 'SDXP' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'MYNA' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

06बारह वर्ष पहले, रेखा की आयु उसकी बहन की आयु के 2/5 के बराबर थी। रेखा और उसकी बहन की वर्तमान आयु का अनुपात 3 : 4 है। उनकी वर्तमान आयु का योग कितना है?

09भारत में देश का सर्वोच्च कार्यपालक कौन होता है?

10किस वर्ष से, भारत का केंद्रीय बजट फरवरी के अंतिम कार्य दिवस के बजाय 1 फरवरी को प्रस्तुत किया जाता है?

12एक इलेक्ट्रिक ओवन की रेटिंग 2500 W है। इसके द्वारा 5 घंटे में उपयोग की जाने वाली ऊर्जा कितनी होगी?

13निम्नलिखित प्रश्न दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 721, 463, 227, 316, 627 (दाएं) (उदाहरण के लिए, संख्या 456 में: 6 = इकाई अंक, 5 = दहाई अंक और 4 = सैकड़े का अंक है) नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर की जाएंगी। यदि प्रत्येक संख्या के इकाई अंक को उसी संख्या के सैकड़े के अंक से बदल दिया जाए, तो कौन सी मूल संख्या सबसे बड़ी संख्या बन जाएगी?

15P, Q, R, S, T और U नामक छह टीमों ने एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों अर्थात - जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून में टूर्नामेंट जीते। टीम R ने जनवरी में टूर्नामेंट जीता। टीम Q ने टीम U से ठीक पहले वाले महीने में टूर्नामेंट जीता। टीम P ने टीम S के ठीक पहले वाले महीने में टूर्नामेंट जीता। टीम R और टीम S के महीनों के बीच ठीक दो टीमों ने टूर्नामेंट जीता। टीम T ने किस महीने में टूर्नामेंट जीता?

16दिए गए कथन के आधार पर, दो निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य हैं? कथन: A < Q, Q ≤ X, E = A < T निष्कर्ष: 1. T < E 2. A = X

172 फरवरी 2022 को विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) मनाया गया था। इस वर्ष की विषय वस्तु (थीम) क्या थी?

18एक माध्यम के निरपेक्ष अपवर्तनांक का मान हमेशा ______ होता है।

1912, 24 और 45 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।

20एक प्रकाश किरण एक अवतल दर्पण के ध्रुव पर आपतित होती है। आपतित किरण और मुख्य अक्ष के बीच निर्मित न्यून कोण क्या कहलाता है?

21निम्नलिखित में से कौन सा लवण, लगभग 7 pH वाला जलीय विलयन उत्पन्न करेगा? (i) NH₄Cl (ii) Na₂CO₃ (iii) K₂SO₄

22जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौलाना आज़ाद फेलोशिप योजना (MANF) के तहत कितने अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को एम. फिल. और पीएच.डी करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित वित्तीय सहायता के रूप में पांच वर्ष के लिए फेलोशिप प्रदान की जाती है?

2312 वर्ष में किसी राशि पर प्राप्त साधारण ब्याज, मूलधन के 3/5 के बराबर है। वार्षिक ब्याज दर ज्ञात कीजिए।

24यदि आंकड़ों 11, 17, x + 1, 3x, 19, 2x - 4, x + 5 का माध्य 21 है, तो इन आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए।

252 AgCl → 2Ag (s) + Cl₂ (g) उपरोक्त अभिक्रिया के घटित होने के लिए उपयुक्त स्थिति क्या है?

27निम्नलिखित में से किस दर्पण द्वारा हमेशा आभासी एवं सीधा प्रतिबिंब निर्मित होता है? (A) उत्तल दर्पण (B) समतल दर्पण (C) अवतल दर्पण

282³ × 3² × 5, 2² × 5² × 7 और 3³ × 5² × 7² का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।

29जिप्सम से प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने के लिए कितने तापमान की आवश्यकता होगी?

30निम्नलिखित में से किस अवसर पर प्रति वर्ष तमिलनाडु में 'नाट्यंजलि उत्सव' मनाया जाता है?

31पौधों में अपशिष्ट उत्पाद के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन कब होता है?

32यदि a/b = 4/3 और 3a + 2b = 24 हैं, तो a का मान ज्ञात कीजिए।

33समुद्री संसाधनों के मानचित्रण, खोज और उपयोग संबंधी असाधारण अवसरों हेतु भारत के केंद्रीय बजट, 2021 में किस नए मिशन की घोषणा की गई है?

34निम्नलिखित में से कौन सा राज्य, चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा?

35निम्नलिखित में से गलत कथनों का चयन कीजिए। (i) न्यूलैंड ने तत्वों को बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में व्यवस्थित किया और अष्टक नियम दिया। (ii) सोडियम, लीथियम के बाद आठवां तत्व है। (iii) कैल्शियम, बेरीलियम के बाद आठवां तत्व है। (iv) अष्टक नियम केवल मैग्नीशियम तक ही लागू था, क्योंकि मैग्नीशियम के बाद प्रत्येक आठवें तत्व में पहले के समान गुण मौजूद नहीं थे।

3614 फरवरी 2022 को, ISRO ने 2022 के अपने पहले पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, EOS-04 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे किस रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया था?

37उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें केवल जैव निम्नीकरणीय पदार्थ शामिल हैं।

38समीकरण 5x² - 11x + 6 = 0 के मूलों का योग ______ है।

39छह मकान - K, L, M, N, O और P एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। L, K के दक्षिण में 50 m की दूरी पर स्थित है। P, K के पश्चिम में 250 m की दूरी पर स्थित है। O, K के उत्तर में 200 m की दूरी पर स्थित है। N, L के दक्षिण में 190 m की दूरी पर स्थित है। M, L के पूर्व में 150 m की दूरी पर स्थित है। मकान O, मकान L के सापेक्ष किस दिशा में है?

40नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. कुछ बंदर, पांडा हैं। II. कुछ पांडा, जिराफ हैं। III. सभी जिराफ, शेर हैं। निष्कर्ष: I. कुछ शेर, पांडा हैं। II. कुछ शेर, बंदर हैं। III: कुछ जिराफ, बंदर हैं।

41उत्तर की ओर मुख करके बैठे हुए छात्रों की एक पंक्ति में, कृष बाएं सिरे से 19वें स्थान पर है, जबकि माया दाएं सिरे से 30वें स्थान पर है। जब वे दोनों अपने स्थान आपस में बदल लेते हैं, तो कृष बाएं सिरे से 36वें स्थान पर आ जाता है। पंक्ति में कितने छात्र हैं?

42विद्युत पारेषण लाइनों के लिए इनमें से प्रमुखतः किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है?

43यदि 1 + √3 और 1 - √3 एक द्विघात समीकरण के मूल हैं, तो वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए।

44एक श्वेत प्रकाश पुंज किसी त्रिभुजाकार कांच के प्रिज्म के माध्यम से वर्ण-विक्षेपित होकर सात रंगों की एक पट्टिका निर्मित करता है। इनमें से कौन से कथन सही हैं? (a) लाल रंग घटक का अपवर्तनांक न्यूनतम होता है। (b) बैंगनी रंग घटक का विचलन न्यूनतम होता है। (c) कांच में श्वेत प्रकाश के सभी घटकों की चाल समान होती है।

45भारतीय संविधान में 11वें मौलिक कर्तव्य को किस वर्ष में जोड़ा गया?

47उस समषट्भुज का क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए, जिसकी भुजा का माप 6 cm है।

48आज बुधवार है। 75 दिन बाद सप्ताह का कौन सा दिन होगा?

49छह मेंढक - P, Q, R, S, T और U एक वृत्ताकार तालाब के परितः उसके केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। T, S के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। P, U के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। P, Q के दाईं ओर तीसरे स्थान पर नहीं बैठा था। Q और S के बीच में केवल दो मेंढक बैठे थे। P के दाईं ओर ठीक बगल में कौन सा मेंढक बैठा था?

50उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 24, 28, 35, 48, 73,?

51एक वस्तु का क्रय मूल्य, अंकित मूल्य के 64% के बराबर है। 4% की छूट देने के बाद प्राप्त प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।

52तीन कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी तोते फाख्ते हैं। 2. कोई फाख्ता कनारी नहीं है। 3. सभी राजहंस कनारी हैं। निष्कर्ष: I. कुछ राजहंस तोते हैं। II. कोई कनारी तोता नहीं है। III. कोई तोता राजहंस नहीं है। IV. कुछ कनारी तोते हैं।

53'पैंथालासा (Panthalassa)' शब्द इनमें से किससे संबंधित है?

54यदि x = 3 है, तो x + 7x, x + 5 और x + 6 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।

55वह समांतर चतुर्भुज, जिसकी सभी भुजाएं समान हों और विकर्ण असमान हों, ______ कहलाता है।

56सरल कीजिए: (2/3 + 1/3) × 23 - 13 + 6

57एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की वर्तमान आयु का अनुपात 7 : 6 है। 6 वर्ष बाद, यह अनुपात 8 : 7 होगा। यदि उनके विवाह के समय, उनकी आयु का अनुपात 4 : 3 था, तो उनका विवाह आज से कितने वर्ष पहले हुआ था?

58निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरणीय कारक कुछ जंतुओं में विकासशील जीव के लिंग निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?

59महात्मा गांधी ने 1919 में इनमें से किस अधिनियम के खिलाफ राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह शुरू करने का निर्णय लिया था?

60उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 3 : 25:: 7 : 81:: 11:?

61शब्द 'PARTICLE' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?

62छह शिक्षक - C, D, E, F, G और H, एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। H और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं, जबकि F, C के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। E, H के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। D, G और F दोनों के ठीक बगल में बैठा है। C के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

63P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले किसी एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होनी है। केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षाएं R और V के बीच हैं। केवल दो व्यक्तियों की परीक्षाएं Q और P के बीच हैं। V की परीक्षा शनिवार को है। Q की परीक्षा, R की परीक्षा के ठीक पहले है। केवल U की परीक्षा, P और V के बीच है। T की परीक्षा बुधवार को नहीं है। Q की परीक्षा सोमवार को है। S की परीक्षा किस दिन आयोजित की जाती है?

64श्रीमान सक्सेना ₹150 प्रति दर्जन की दर से कुछ पेन खरीदते हैं। वह उन्हें ₹15 प्रत्येक की दर से बेचते हैं। उनका प्रतिशत लाभ/हानि ज्ञात कीजिए।

66मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में आधुनिक आवर्त सारणी के किस समूह का उल्लेख नहीं किया गया है?

67एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: बढ़ती लागतों का हवाला देते हुए, प्राइवेट विद्यालयों ने इस शैक्षणिक वर्ष के लिए अपनी फीस में 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। तर्क: I. इस वर्ष सरकार ने प्राइवेट विद्यालयों पर लगाए जाने वाले करों में 8 प्रतिशत की कमी की है। II. शिक्षक संघ, प्राइवेट विद्यालयों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

68दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य है? कथन: P = L ≥ K > J < F < N

69उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 8 : 67:: 10 : 103:: 17:?

70भारत का कौन सा माइक्रोफाइनेंस संस्थान केवल स्वर्ण आभूषणों पर ऋण प्रदान करता है, और विदेशी मुद्रा विनिमय सेवाएं, धन अंतरण सेवाएं, धन प्रबंधन सेवाएं, यात्रा एवं पर्यटन सेवाएं प्रदान करता है?

71महेंद्रगिरि की पहाड़ियां किस राज्य में स्थित हैं?

72अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और नीति (NITI) आयोग ने ______ के सहयोग से कम्युनिटी इनोवेटर्स फेलोशिप (CIF) लॉन्च की, जो 'विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस' को चिह्नित करती है।

73जून 2022 तक, भारत में कितने भाषा विश्वविद्यालय स्थित हैं?

76यह प्रश्न निम्नलिखित तीन-अक्षरों वाले शब्दों पर आधारित है: (बाएं) CAR HAT FED EYE (दाएं) बाएं से पहले शब्द के दूसरे अक्षर और दाएं से पहले शब्द के पहले अक्षर के बीच कितने अक्षर हैं?

77यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '÷' है, '÷' का अर्थ '×' है, और '×' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 21 + 48 - 8 × 6 ÷ 4 =?

78मानव नरों में मौजूद लिंग गुणसूत्र XY हैं। इनके बीच क्या अंतर है?

80निम्न भिन्न संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। 1/3, 4/7, 2/5, 5/6, 3/5

81₹30 प्रति मीटर की दर से उस आयताकार भूखंड के चारों ओर बाड़ लगाने की लागत ज्ञात कीजिए, जिसका क्षेत्रफल 100 m² है, और एक भुजा की लंबाई 20 m है।

82यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '÷' है, '÷' का अर्थ '×' है, और '×' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 24 - 3 × 12 + 4 ÷ 3 =?

83तीन अलग-अलग क्रॉसिंग पर लगी ट्रैफिक लाइटें क्रमशः प्रत्येक 30 sec, 45 sec और 60 sec के बाद लाल हो जाती हैं। यदि वे सभी 8.30 a.m. बजे एक साथ लाल होती हैं, तो वे कितने बजे पुनः एक साथ लाल होंगी?

84उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। G _ Q _ A _ T _ N _ G T Q N _ G _ Q N D

85जब किसी विद्युत उपकरण के टर्मिनलों पर 50 V का विभवांतर आरोपित किया जाता है, तो उसमें 5 A की धारा प्रवाहित होती है। यदि विभवांतर को बढ़ाकर 110 V कर दिया जाए, तो उपकरण द्वारा ली जाने वाली धारा कितनी होगी?

86इनमें से कौन सा नियामक निकाय, भारत में एकमात्र नोट जारी करने वाला प्राधिकरण है?

87कलकत्ता में एक शाही चार्टर द्वारा नगर निगम की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

88उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 6, 8, 13, 23, 40,?

89उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। NECTAR: TCVEGP:: POCKET: VGMEQR:: MONKEY:?

90रासायनिक अभिक्रिया N₂ + xH₂ → 2NH₃ में, x का मान कितना है?

91वायूतक कोशिकाएं (Aerenchyma cells) ______ में पाई जाती हैं।

92फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम के अनुसार, दाएं हाथ की तर्जनी और मध्यमा उंगली क्रमशः ______ और ______ की दिशाओं को निरुपित करती हैं।

93320 m और 380 m लंबी दो एक्सप्रेस रेलगाड़ियां एक ही समय पर अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। इनकी चालें क्रमशः 84 km/h और 42 km/h है। तेज़ चाल से चलने वाली रेलगाड़ी, धीमी चाल से चलने वाली रेलगाड़ी को कितने सेकंड में पार करेगी?

94दो रेलगाड़ियां एक ही समय पर क्रमशः स्टेशन A और स्टेशन B से, क्रमशः 60 km/h और 40 km/h की चाल से एक-दूसरे की ओर चलना शुरू करती हैं। जिस समय वे एक-दूसरे से मिलती हैं, उस समय तक तेज़ चलने वाली रेलगाड़ी, धीमे चलने वाली रेलगाड़ी से 60 km अधिक की दूरी तय कर चुकी होती है। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी कितनी है?

95______ का बिश्नोई समुदाय वन और पशु संरक्षण में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है।

96इंदिरा गांधी सरकार ने भारतीय रुपये का अवमूल्यन किस वर्ष किया था?

97किसी भिन्न के अंश में 2 और हर में 5 जोड़ने पर प्राप्त भिन्न 1/2 के बराबर होती है। इसके अलावा इसके अंश और हर दोनों में से 2 घटाने पर प्राप्त भिन्न 1/3 के बराबर होती है। भिन्न ज्ञात कीजिए।

99शीतकालीन ओलंपिक में भारत के/की एकमात्र प्रतिभागी का नाम बताइए, जो विशाल जायंट स्लालोम स्पर्धा (giant slalom event) में 45वें स्थान पर रहे/रही।

100अनुज एक बिंदु A से चलना शुरू करता है, और उत्तर की ओर 10 m चलता है, और फिर बाएं मुड़ता है और 5 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 5 m चलता है, और पुनः दाएं मुड़ता है और 5 m की दूरी तय करके बिंदु P पर पहुंचकर रुक जाता है। बिंदु P से शुरू करके बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में चलना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.