आधिकारिक स्रोतों से सत्यापितसत्यापितअंतिम अपडेट

ExamBharo
English

टाइप करके खोजें · Esc से बंद करें

ExamBharo · RRB Group D 2022 — 24 August 2022, Shift 2 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-24-aug-shift-2/

प्रश्न पत्र · आरआरबी ग्रुप डी

RRB Group D 2022 — 24 August 2022, Shift 2

24 अगस्त 2022 · 12:45 PM–2:15 PMपेपर के 100 में से 89 प्रश्नसही उत्तर पर +1, गलत उत्तर पर −0.33

प्रश्न रेलवे भर्ती बोर्ड के 24 अगस्त 2022, 12:45 PM–2:15 PM के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया

प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, जैसे मूल पेपर में थे।

89 में से प्र. 1ऊपर ↑

Computer Based Test

  1. 1. निम्न में से कौन सी धातु एल्यूमिनियम सल्फेट विलयन से एल्यूमिनियम को विस्थापित कर सकती है?

    • (a) Cu
    • (b) Mg
    • (c) Hg
    • (d) Fe
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  2. 2. मानव शरीर में श्वसन वर्णक कहां पाया जाता है?

    • (a) श्वेत रक्त कणिकाओं में
    • (b) लाल रक्त कणिकाओं में
    • (c) रक्त प्लाज्मा में
    • (d) प्लाज्मा और श्वेत रक्त कणिकाओं दोनों में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  3. 3. गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति निम्नलिखित में से किस शहर में हुई थी?

    • (a) कौशांबी
    • (b) बोधगया
    • (c) सांची
    • (d) लुंबिनी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  4. 4. यदि 50 Ω प्रतिरोध वाली चालक कुंडली समय के साथ परिवर्तनशील चुंबकीय क्षेत्र में इस प्रकार है कि प्रेरित EMF 5V है, तो कुंडली में प्रेरित धारा ज्ञात कीजिए।

    • (a) 0.1 A
    • (b) शून्य
    • (c) अनंत
    • (d) 0.01 A
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  5. 5. एक निश्चित कूट भाषा में, 'DOVE' को 'PEFW' और 'CROW' को 'SDXP' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'MYNA' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

    • (a) NZOB
    • (b) ZMBO
    • (c) ZNOB
    • (d) ZNBO
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  6. 6. बारह वर्ष पहले, रेखा की आयु उसकी बहन की आयु के 2/5 के बराबर थी। रेखा और उसकी बहन की वर्तमान आयु का अनुपात 3 : 4 है। उनकी वर्तमान आयु का योग कितना है?

    • (a) 28 वर्ष
    • (b) 36 वर्ष
    • (c) 48 वर्ष
    • (d) 42 वर्ष
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  7. 9. भारत में देश का सर्वोच्च कार्यपालक कौन होता है?

    • (a) राष्ट्रपति
    • (b) उपराष्ट्रपति
    • (c) लोकसभा अध्यक्ष
    • (d) प्रधानमंत्री
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  8. 10. किस वर्ष से, भारत का केंद्रीय बजट फरवरी के अंतिम कार्य दिवस के बजाय 1 फरवरी को प्रस्तुत किया जाता है?

    • (a) 2021
    • (b) 2015
    • (c) 2017
    • (d) 2019
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  9. 12. एक इलेक्ट्रिक ओवन की रेटिंग 2500 W है। इसके द्वारा 5 घंटे में उपयोग की जाने वाली ऊर्जा कितनी होगी?

    • (a) 12500 kWh
    • (b) 12.5 kWh
    • (c) 12500 J
    • (d) 12.5 J
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  10. 13. निम्नलिखित प्रश्न दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 721, 463, 227, 316, 627 (दाएं) (उदाहरण के लिए, संख्या 456 में: 6 = इकाई अंक, 5 = दहाई अंक और 4 = सैकड़े का अंक है) नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर की जाएंगी। यदि प्रत्येक संख्या के इकाई अंक को उसी संख्या के सैकड़े के अंक से बदल दिया जाए, तो कौन सी मूल संख्या सबसे बड़ी संख्या बन जाएगी?

    • (a) 721
    • (b) 316
    • (c) 227
    • (d) 627
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  11. 15. P, Q, R, S, T और U नामक छह टीमों ने एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों अर्थात - जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून में टूर्नामेंट जीते। टीम R ने जनवरी में टूर्नामेंट जीता। टीम Q ने टीम U से ठीक पहले वाले महीने में टूर्नामेंट जीता। टीम P ने टीम S के ठीक पहले वाले महीने में टूर्नामेंट जीता। टीम R और टीम S के महीनों के बीच ठीक दो टीमों ने टूर्नामेंट जीता। टीम T ने किस महीने में टूर्नामेंट जीता?

    • (a) मार्च
    • (b) फरवरी
    • (c) अप्रैल
    • (d) मई
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  12. 16. दिए गए कथन के आधार पर, दो निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य हैं? कथन: A < Q, Q ≤ X, E = A < T निष्कर्ष: 1. T < E 2. A = X

    • (a) न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 सत्य है।
    • (b) केवल निष्कर्ष 1 सत्य है।
    • (c) केवल निष्कर्ष 2 सत्य है।
    • (d) निष्कर्ष 1 और 2 दोनों ही सत्य हैं।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  13. 17. 2 फरवरी 2022 को विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) मनाया गया था। इस वर्ष की विषय वस्तु (थीम) क्या थी?

    • (a) वेटलैंड्स एंड वॉटर (Wetlands and water)
    • (b) वेटलैंड्स एक्शन फॉर पीपल एंड नेचर (Wetland's action for people and nature)
    • (c) वेटलैंड्स एंड क्लाइमेट चेंज (Wetlands and climate change)
    • (d) वेटलैंड्स एंड बायोडायवर्सिटी (Wetlands and Biodiversity)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  14. 18. एक माध्यम के निरपेक्ष अपवर्तनांक का मान हमेशा ______ होता है।

    • (a) 0 के बराबर
    • (b) 1 से अधिक
    • (c) 1 के बराबर
    • (d) 1 से कम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  15. 19. 12, 24 और 45 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।

    • (a) 90
    • (b) 25
    • (c) 30
    • (d) 60
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  16. 20. एक प्रकाश किरण एक अवतल दर्पण के ध्रुव पर आपतित होती है। आपतित किरण और मुख्य अक्ष के बीच निर्मित न्यून कोण क्या कहलाता है?

    • (a) निर्गमन कोण
    • (b) परावर्तन कोण
    • (c) विचलन कोण
    • (d) आपतन कोण
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  17. 21. निम्नलिखित में से कौन सा लवण, लगभग 7 pH वाला जलीय विलयन उत्पन्न करेगा? (i) NH₄Cl (ii) Na₂CO₃ (iii) K₂SO₄

    • (a) केवल (ii)
    • (b) (i) और (ii) दोनों
    • (c) केवल (i)
    • (d) केवल (iii)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  18. 22. जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौलाना आज़ाद फेलोशिप योजना (MANF) के तहत कितने अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को एम. फिल. और पीएच.डी करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित वित्तीय सहायता के रूप में पांच वर्ष के लिए फेलोशिप प्रदान की जाती है?

    • (a) आठ
    • (b) चार
    • (c) दो
    • (d) छह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  19. 23. 12 वर्ष में किसी राशि पर प्राप्त साधारण ब्याज, मूलधन के 3/5 के बराबर है। वार्षिक ब्याज दर ज्ञात कीजिए।

    • (a) 8%
    • (b) 5%
    • (c) 7%
    • (d) 6%
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  20. 24. यदि आंकड़ों 11, 17, x + 1, 3x, 19, 2x - 4, x + 5 का माध्य 21 है, तो इन आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए।

    • (a) 17
    • (b) 15
    • (c) 11
    • (d) 19
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  21. 25. 2 AgCl → 2Ag (s) + Cl₂ (g) उपरोक्त अभिक्रिया के घटित होने के लिए उपयुक्त स्थिति क्या है?

    • (a) ऊष्मा
    • (b) सूर्य का प्रकाश
    • (c) ऊष्मा + दाब
    • (d) सूर्य का प्रकाश + दाब
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  22. 27. निम्नलिखित में से किस दर्पण द्वारा हमेशा आभासी एवं सीधा प्रतिबिंब निर्मित होता है? (A) उत्तल दर्पण (B) समतल दर्पण (C) अवतल दर्पण

    • (a) केवल B
    • (b) केवल A
    • (c) A और B दोनों
    • (d) B और C दोनों
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  23. 28. 2³ × 3² × 5, 2² × 5² × 7 और 3³ × 5² × 7² का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।

    • (a) 2³ × 3³ × 5² × 7²
    • (b) 2³ × 3² × 5 × 7³
    • (c) 2³ × 3² × 5³ × 7²
    • (d) 2³ × 3⁴ × 5² × 7
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  24. 29. जिप्सम से प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने के लिए कितने तापमान की आवश्यकता होगी?

    • (a) 173°C
    • (b) 100°C
    • (c) 373°C
    • (d) 0°C
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  25. 30. निम्नलिखित में से किस अवसर पर प्रति वर्ष तमिलनाडु में 'नाट्यंजलि उत्सव' मनाया जाता है?

    • (a) महाशिवरात्रि
    • (b) पोंगल
    • (c) दीवाली
    • (d) जन्माष्टमी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  26. 31. पौधों में अपशिष्ट उत्पाद के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन कब होता है?

    • (a) प्रकाश संश्लेषण के दौरान
    • (b) श्वसन के दौरान
    • (c) श्वसन और प्रकाश संश्लेषण दोनों के दौरान
    • (d) वाष्पोत्सर्जन के दौरान
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  27. 32. यदि a/b = 4/3 और 3a + 2b = 24 हैं, तो a का मान ज्ञात कीजिए।

    • (a) 4
    • (b) 13/3
    • (c) 5
    • (d) 16/3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  28. 33. समुद्री संसाधनों के मानचित्रण, खोज और उपयोग संबंधी असाधारण अवसरों हेतु भारत के केंद्रीय बजट, 2021 में किस नए मिशन की घोषणा की गई है?

    • (a) डीप ओशन मिशन (Deep Ocean Mission)
    • (b) मेरीटाइम एक्सरसाइज मिशन (Maritime Exercise Mission)
    • (c) समुंद्र सेतु मिशन (Samundra Setu Mission)
    • (d) ब्लू इकोनॉमी मिशन (Blue Economy Mission)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  29. 34. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य, चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा?

    • (a) हरियाणा
    • (b) मणिपुर
    • (c) कर्नाटक
    • (d) राजस्थान
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  30. 35. निम्नलिखित में से गलत कथनों का चयन कीजिए। (i) न्यूलैंड ने तत्वों को बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में व्यवस्थित किया और अष्टक नियम दिया। (ii) सोडियम, लीथियम के बाद आठवां तत्व है। (iii) कैल्शियम, बेरीलियम के बाद आठवां तत्व है। (iv) अष्टक नियम केवल मैग्नीशियम तक ही लागू था, क्योंकि मैग्नीशियम के बाद प्रत्येक आठवें तत्व में पहले के समान गुण मौजूद नहीं थे।

    • (a) iv
    • (b) i
    • (c) ii
    • (d) iii
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  31. 36. 14 फरवरी 2022 को, ISRO ने 2022 के अपने पहले पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, EOS-04 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे किस रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया था?

    • (a) PSLV-C54
    • (b) PSLV-C53
    • (c) PSLV-C52
    • (d) PSLV-C51
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  32. 37. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें केवल जैव निम्नीकरणीय पदार्थ शामिल हैं।

    • (a) बैटरियां, सब्जियों के छिलके, बासी रोटी, कांच, धातुएं
    • (b) टेट्रा पैक, धातुएं, चमड़ा, बासी बिस्किट, फल
    • (c) कांच, धातुएं, अंडे के छिलके, कागज, टेट्रा पैक
    • (d) अंडे के छिलके, कागज, बासी बिस्किट, फल, सब्जियों के छिलके
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  33. 38. समीकरण 5x² - 11x + 6 = 0 के मूलों का योग ______ है।

    • (a) 6/5
    • (b) -11/5
    • (c) -6/5
    • (d) 11/5
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  34. 39. छह मकान - K, L, M, N, O और P एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। L, K के दक्षिण में 50 m की दूरी पर स्थित है। P, K के पश्चिम में 250 m की दूरी पर स्थित है। O, K के उत्तर में 200 m की दूरी पर स्थित है। N, L के दक्षिण में 190 m की दूरी पर स्थित है। M, L के पूर्व में 150 m की दूरी पर स्थित है। मकान O, मकान L के सापेक्ष किस दिशा में है?

    • (a) दक्षिण
    • (b) पूर्व
    • (c) उत्तर
    • (d) पश्चिम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  35. 40. नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. कुछ बंदर, पांडा हैं। II. कुछ पांडा, जिराफ हैं। III. सभी जिराफ, शेर हैं। निष्कर्ष: I. कुछ शेर, पांडा हैं। II. कुछ शेर, बंदर हैं। III: कुछ जिराफ, बंदर हैं।

    • (a) केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    • (b) निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
    • (c) सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
    • (d) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  36. 41. उत्तर की ओर मुख करके बैठे हुए छात्रों की एक पंक्ति में, कृष बाएं सिरे से 19वें स्थान पर है, जबकि माया दाएं सिरे से 30वें स्थान पर है। जब वे दोनों अपने स्थान आपस में बदल लेते हैं, तो कृष बाएं सिरे से 36वें स्थान पर आ जाता है। पंक्ति में कितने छात्र हैं?

    • (a) 65
    • (b) 63
    • (c) 66
    • (d) 62
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  37. 42. विद्युत पारेषण लाइनों के लिए इनमें से प्रमुखतः किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है?

    • (a) तांबा
    • (b) निक्रोम
    • (c) टिन-लेड मिश्र धातु
    • (d) टंगस्टन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  38. 43. यदि 1 + √3 और 1 - √3 एक द्विघात समीकरण के मूल हैं, तो वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए।

    • (a) x² - 2x - 3 = 0
    • (b) x² - 2x + 2 = 0
    • (c) x² - 2x - 2 = 0
    • (d) x² - 2x + 3 = 0
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  39. 44. एक श्वेत प्रकाश पुंज किसी त्रिभुजाकार कांच के प्रिज्म के माध्यम से वर्ण-विक्षेपित होकर सात रंगों की एक पट्टिका निर्मित करता है। इनमें से कौन से कथन सही हैं? (a) लाल रंग घटक का अपवर्तनांक न्यूनतम होता है। (b) बैंगनी रंग घटक का विचलन न्यूनतम होता है। (c) कांच में श्वेत प्रकाश के सभी घटकों की चाल समान होती है।

    • (a) केवल (a)
    • (b) (b) और (c) दोनों
    • (c) (a) और (b) दोनों
    • (d) केवल (b)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  40. 45. भारतीय संविधान में 11वें मौलिक कर्तव्य को किस वर्ष में जोड़ा गया?

    • (a) 2012
    • (b) 2002
    • (c) 2004
    • (d) 1998
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  41. 47. उस समषट्भुज का क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए, जिसकी भुजा का माप 6 cm है।

    • (a) 5√2
    • (b) 18
    • (c) 36
    • (d) 54√3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  42. 48. आज बुधवार है। 75 दिन बाद सप्ताह का कौन सा दिन होगा?

    • (a) शुक्रवार
    • (b) बुधवार
    • (c) मंगलवार
    • (d) सोमवार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  43. 49. छह मेंढक - P, Q, R, S, T और U एक वृत्ताकार तालाब के परितः उसके केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। T, S के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। P, U के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। P, Q के दाईं ओर तीसरे स्थान पर नहीं बैठा था। Q और S के बीच में केवल दो मेंढक बैठे थे। P के दाईं ओर ठीक बगल में कौन सा मेंढक बैठा था?

    • (a) T
    • (b) U
    • (c) S
    • (d) R
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  44. 50. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 24, 28, 35, 48, 73,?

    • (a) 122
    • (b) 121
    • (c) 123
    • (d) 120
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  45. 51. एक वस्तु का क्रय मूल्य, अंकित मूल्य के 64% के बराबर है। 4% की छूट देने के बाद प्राप्त प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।

    • (a) 45%
    • (b) 60%
    • (c) 40%
    • (d) 50%
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  46. 52. तीन कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी तोते फाख्ते हैं। 2. कोई फाख्ता कनारी नहीं है। 3. सभी राजहंस कनारी हैं। निष्कर्ष: I. कुछ राजहंस तोते हैं। II. कोई कनारी तोता नहीं है। III. कोई तोता राजहंस नहीं है। IV. कुछ कनारी तोते हैं।

    • (a) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    • (b) केवल निष्कर्ष IV पालन करता है।
    • (c) केवल निष्कर्ष I और IV पालन करते हैं।
    • (d) केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  47. 53. 'पैंथालासा (Panthalassa)' शब्द इनमें से किससे संबंधित है?

    • (a) महासागर
    • (b) वायुमंडल
    • (c) मृदा
    • (d) पर्वत
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  48. 54. यदि x = 3 है, तो x + 7x, x + 5 और x + 6 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।

    • (a) 8
    • (b) 9
    • (c) 24
    • (d) 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  49. 55. वह समांतर चतुर्भुज, जिसकी सभी भुजाएं समान हों और विकर्ण असमान हों, ______ कहलाता है।

    • (a) पतंग
    • (b) समचतुर्भुज
    • (c) वर्ग
    • (d) आयत
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  50. 56. सरल कीजिए: (2/3 + 1/3) × 23 - 13 + 6

    • (a) 23
    • (b) 10
    • (c) 29
    • (d) 16
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  51. 57. एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की वर्तमान आयु का अनुपात 7 : 6 है। 6 वर्ष बाद, यह अनुपात 8 : 7 होगा। यदि उनके विवाह के समय, उनकी आयु का अनुपात 4 : 3 था, तो उनका विवाह आज से कितने वर्ष पहले हुआ था?

    • (a) 18 वर्ष
    • (b) 16 वर्ष
    • (c) 15 वर्ष
    • (d) 13 वर्ष
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  52. 58. निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरणीय कारक कुछ जंतुओं में विकासशील जीव के लिंग निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?

    • (a) प्रकाश
    • (b) आर्द्रता
    • (c) वायु
    • (d) तापमान
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  53. 59. महात्मा गांधी ने 1919 में इनमें से किस अधिनियम के खिलाफ राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह शुरू करने का निर्णय लिया था?

    • (a) अंतर्देशीय उत्प्रवास अधिनियम
    • (b) पिट्स इंडिया एक्ट
    • (c) रॉलेट एक्ट
    • (d) विनियमन अधिनियम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  54. 60. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 3 : 25:: 7 : 81:: 11:?

    • (a) 144
    • (b) 121
    • (c) 169
    • (d) 196
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  55. 61. शब्द 'PARTICLE' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?

    • (a) तीन
    • (b) शून्य
    • (c) दो
    • (d) एक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  56. 62. छह शिक्षक - C, D, E, F, G और H, एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। H और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं, जबकि F, C के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। E, H के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। D, G और F दोनों के ठीक बगल में बैठा है। C के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

    • (a) H
    • (b) C
    • (c) G
    • (d) D
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  57. 63. P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले किसी एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होनी है। केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षाएं R और V के बीच हैं। केवल दो व्यक्तियों की परीक्षाएं Q और P के बीच हैं। V की परीक्षा शनिवार को है। Q की परीक्षा, R की परीक्षा के ठीक पहले है। केवल U की परीक्षा, P और V के बीच है। T की परीक्षा बुधवार को नहीं है। Q की परीक्षा सोमवार को है। S की परीक्षा किस दिन आयोजित की जाती है?

    • (a) बुधवार
    • (b) रविवार
    • (c) सोमवार
    • (d) मंगलवार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  58. 64. श्रीमान सक्सेना ₹150 प्रति दर्जन की दर से कुछ पेन खरीदते हैं। वह उन्हें ₹15 प्रत्येक की दर से बेचते हैं। उनका प्रतिशत लाभ/हानि ज्ञात कीजिए।

    • (a) 20% लाभ
    • (b) 28.6% हानि
    • (c) 37.5% हानि
    • (d) 18.5% लाभ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  59. 66. मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में आधुनिक आवर्त सारणी के किस समूह का उल्लेख नहीं किया गया है?

    • (a) हैलोजेन समूह (Halogen group)
    • (b) निक्टोजेन समूह (Pnictogen group)
    • (c) उत्कृष्ट गैस समूह (Noble gas group)
    • (d) कैल्कोजेन समूह (Chalcogen group)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  60. 67. एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: बढ़ती लागतों का हवाला देते हुए, प्राइवेट विद्यालयों ने इस शैक्षणिक वर्ष के लिए अपनी फीस में 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। तर्क: I. इस वर्ष सरकार ने प्राइवेट विद्यालयों पर लगाए जाने वाले करों में 8 प्रतिशत की कमी की है। II. शिक्षक संघ, प्राइवेट विद्यालयों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

    • (a) तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन करते हैं
    • (b) तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
    • (c) तर्क II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क I कथन का समर्थन करता है
    • (d) तर्क I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क II कथन का समर्थन करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  61. 68. दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य है? कथन: P = L ≥ K > J < F < N

    • (a) P > J
    • (b) K = F
    • (c) J = L
    • (d) N > K
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  62. 69. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 8 : 67:: 10 : 103:: 17:?

    • (a) 145
    • (b) 312
    • (c) 192
    • (d) 292
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  63. 70. भारत का कौन सा माइक्रोफाइनेंस संस्थान केवल स्वर्ण आभूषणों पर ऋण प्रदान करता है, और विदेशी मुद्रा विनिमय सेवाएं, धन अंतरण सेवाएं, धन प्रबंधन सेवाएं, यात्रा एवं पर्यटन सेवाएं प्रदान करता है?

    • (a) महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
    • (b) मुथूट फाइनेंस लिमिटेड
    • (c) पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
    • (d) आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  64. 71. महेंद्रगिरि की पहाड़ियां किस राज्य में स्थित हैं?

    • (a) झारखंड
    • (b) पश्चिम बंगाल
    • (c) छत्तीसगढ़
    • (d) ओडिशा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  65. 72. अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और नीति (NITI) आयोग ने ______ के सहयोग से कम्युनिटी इनोवेटर्स फेलोशिप (CIF) लॉन्च की, जो 'विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस' को चिह्नित करती है।

    • (a) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
    • (b) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
    • (c) भारतीय विज्ञान संस्थान
    • (d) विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  66. 73. जून 2022 तक, भारत में कितने भाषा विश्वविद्यालय स्थित हैं?

    • (a) 26
    • (b) 16
    • (c) 6
    • (d) 20
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  67. 76. यह प्रश्न निम्नलिखित तीन-अक्षरों वाले शब्दों पर आधारित है: (बाएं) CAR HAT FED EYE (दाएं) बाएं से पहले शब्द के दूसरे अक्षर और दाएं से पहले शब्द के पहले अक्षर के बीच कितने अक्षर हैं?

    • (a) 6
    • (b) 7
    • (c) 9
    • (d) 8
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  68. 77. यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '÷' है, '÷' का अर्थ '×' है, और '×' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 21 + 48 - 8 × 6 ÷ 4 =?

    • (a) 40
    • (b) 37
    • (c) 39
    • (d) 38
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  69. 78. मानव नरों में मौजूद लिंग गुणसूत्र XY हैं। इनके बीच क्या अंतर है?

    • (a) इनके आकार में कोई अंतर नहीं होता है।
    • (b) X-गुणसूत्र बड़ा होता है, जबकि Y-गुणसूत्र छोटा होता है।
    • (c) Y-गुणसूत्र में X-गुणसूत्र से अधिक जीन होते हैं।
    • (d) Y-गुणसूत्र बड़ा होता है, जबकि X-गुणसूत्र छोटा होता है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  70. 80. निम्न भिन्न संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। 1/3, 4/7, 2/5, 5/6, 3/5

    • (a) 1/3, 2/5, 4/7, 3/5, 5/6
    • (b) 2/5, 1/3, 3/5, 4/7, 5/6
    • (c) 5/6, 1/3, 4/7, 2/5, 3/5
    • (d) 1/3, 2/5, 3/5, 4/7, 5/6
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  71. 81. ₹30 प्रति मीटर की दर से उस आयताकार भूखंड के चारों ओर बाड़ लगाने की लागत ज्ञात कीजिए, जिसका क्षेत्रफल 100 m² है, और एक भुजा की लंबाई 20 m है।

    • (a) ₹1,500
    • (b) ₹2,400
    • (c) ₹3,000
    • (d) ₹1,200
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  72. 82. यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '÷' है, '÷' का अर्थ '×' है, और '×' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 24 - 3 × 12 + 4 ÷ 3 =?

    • (a) 12
    • (b) 8
    • (c) 11
    • (d) 10
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  73. 83. तीन अलग-अलग क्रॉसिंग पर लगी ट्रैफिक लाइटें क्रमशः प्रत्येक 30 sec, 45 sec और 60 sec के बाद लाल हो जाती हैं। यदि वे सभी 8.30 a.m. बजे एक साथ लाल होती हैं, तो वे कितने बजे पुनः एक साथ लाल होंगी?

    • (a) 8.33 a.m.
    • (b) 8.38 a.m.
    • (c) 8.35 a.m.
    • (d) 8.34 a.m.
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  74. 84. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। G _ Q _ A _ T _ N _ G T Q N _ G _ Q N D

    • (a) T A G N B C T
    • (b) T N G Q B Q C
    • (c) T N G Q B C T
    • (d) T G G Q B C Q
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  75. 85. जब किसी विद्युत उपकरण के टर्मिनलों पर 50 V का विभवांतर आरोपित किया जाता है, तो उसमें 5 A की धारा प्रवाहित होती है। यदि विभवांतर को बढ़ाकर 110 V कर दिया जाए, तो उपकरण द्वारा ली जाने वाली धारा कितनी होगी?

    • (a) 10 A
    • (b) 25 A
    • (c) 5 A
    • (d) 11 A
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  76. 86. इनमें से कौन सा नियामक निकाय, भारत में एकमात्र नोट जारी करने वाला प्राधिकरण है?

    • (a) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक
    • (b) भारतीय रिजर्व बैंक
    • (c) भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण
    • (d) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  77. 87. कलकत्ता में एक शाही चार्टर द्वारा नगर निगम की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

    • (a) 1726
    • (b) 1736
    • (c) 1687
    • (d) 1688
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  78. 88. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 6, 8, 13, 23, 40,?

    • (a) 75
    • (b) 52
    • (c) 86
    • (d) 66
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  79. 89. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। NECTAR: TCVEGP:: POCKET: VGMEQR:: MONKEY:?

    • (a) AGMRSO
    • (b) BHMPQP
    • (c) AGMPQO
    • (d) AFMPQN
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  80. 90. रासायनिक अभिक्रिया N₂ + xH₂ → 2NH₃ में, x का मान कितना है?

    • (a) 1
    • (b) 4
    • (c) 3
    • (d) 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  81. 91. वायूतक कोशिकाएं (Aerenchyma cells) ______ में पाई जाती हैं।

    • (a) मटर
    • (b) जलकुंभी
    • (c) नीम
    • (d) नागफनी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  82. 92. फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम के अनुसार, दाएं हाथ की तर्जनी और मध्यमा उंगली क्रमशः ______ और ______ की दिशाओं को निरुपित करती हैं।

    • (a) चालक की गति, चुंबकीय क्षेत्र
    • (b) चालक की गति, प्रेरित धारा
    • (c) प्रेरित धारा, चुंबकीय क्षेत्र
    • (d) चुंबकीय क्षेत्र, प्रेरित धारा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  83. 93. 320 m और 380 m लंबी दो एक्सप्रेस रेलगाड़ियां एक ही समय पर अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। इनकी चालें क्रमशः 84 km/h और 42 km/h है। तेज़ चाल से चलने वाली रेलगाड़ी, धीमी चाल से चलने वाली रेलगाड़ी को कितने सेकंड में पार करेगी?

    • (a) 45 सेकंड
    • (b) 120 सेकंड
    • (c) 60 सेकंड
    • (d) 50 सेकंड
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  84. 94. दो रेलगाड़ियां एक ही समय पर क्रमशः स्टेशन A और स्टेशन B से, क्रमशः 60 km/h और 40 km/h की चाल से एक-दूसरे की ओर चलना शुरू करती हैं। जिस समय वे एक-दूसरे से मिलती हैं, उस समय तक तेज़ चलने वाली रेलगाड़ी, धीमे चलने वाली रेलगाड़ी से 60 km अधिक की दूरी तय कर चुकी होती है। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी कितनी है?

    • (a) 300 km
    • (b) 420 km
    • (c) 450 km
    • (d) 360 km
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  85. 95. ______ का बिश्नोई समुदाय वन और पशु संरक्षण में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है।

    • (a) मध्य प्रदेश
    • (b) हरियाणा
    • (c) गुजरात
    • (d) राजस्थान
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  86. 96. इंदिरा गांधी सरकार ने भारतीय रुपये का अवमूल्यन किस वर्ष किया था?

    • (a) 1956
    • (b) 1978
    • (c) 1970
    • (d) 1966
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  87. 97. किसी भिन्न के अंश में 2 और हर में 5 जोड़ने पर प्राप्त भिन्न 1/2 के बराबर होती है। इसके अलावा इसके अंश और हर दोनों में से 2 घटाने पर प्राप्त भिन्न 1/3 के बराबर होती है। भिन्न ज्ञात कीजिए।

    • (a) 4/17
    • (b) 8/15
    • (c) 1/7
    • (d) 3/5
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  88. 99. शीतकालीन ओलंपिक में भारत के/की एकमात्र प्रतिभागी का नाम बताइए, जो विशाल जायंट स्लालोम स्पर्धा (giant slalom event) में 45वें स्थान पर रहे/रही।

    • (a) हिमांशु ठाकुर
    • (b) आंचल ठाकुर
    • (c) शैलजा कुमार
    • (d) आरिफ खान
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  89. 100. अनुज एक बिंदु A से चलना शुरू करता है, और उत्तर की ओर 10 m चलता है, और फिर बाएं मुड़ता है और 5 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 5 m चलता है, और पुनः दाएं मुड़ता है और 5 m की दूरी तय करके बिंदु P पर पहुंचकर रुक जाता है। बिंदु P से शुरू करके बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में चलना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

    • (a) 10 m पश्चिम की ओर
    • (b) 5 m पूर्व की ओर
    • (c) 15 m उत्तर की ओर
    • (d) 15 m दक्षिण की ओर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

उत्तर देखें

उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड की रिस्पॉन्स शीट में अंकित उत्तरों के अनुसार है। “—” का अर्थ है कि शीट में उत्तर स्पष्ट नहीं दिखा।

Computer Based Test

प्र. 1
(b)
प्र. 2
(b)
प्र. 3
(b)
प्र. 4
(d)
प्र. 5
(d)
प्र. 6
(b)
प्र. 9
(a)
प्र. 10
(c)
प्र. 12
(b)
प्र. 13
(d)
प्र. 15
(b)
प्र. 16
(a)
प्र. 17
(b)
प्र. 18
(b)
प्र. 19
(a)
प्र. 20
(d)
प्र. 21
(d)
प्र. 22
(d)
प्र. 23
(b)
प्र. 24
(d)
प्र. 25
(b)
प्र. 27
(c)
प्र. 28
(a)
प्र. 29
(b)
प्र. 30
(a)
प्र. 31
(b)
प्र. 32
(d)
प्र. 33
(a)
प्र. 34
(a)
प्र. 35
(a)
प्र. 36
(c)
प्र. 37
(d)
प्र. 38
(d)
प्र. 39
(c)
प्र. 40
(d)
प्र. 41
(a)
प्र. 42
(a)
प्र. 43
(c)
प्र. 44
(a)
प्र. 45
(b)
प्र. 47
(d)
प्र. 48
(d)
प्र. 49
(d)
प्र. 50
(a)
प्र. 51
(d)
प्र. 52
(d)
प्र. 53
(a)
प्र. 54
(d)
प्र. 55
(b)
प्र. 56
(d)
प्र. 57
(a)
प्र. 58
(d)
प्र. 59
(c)
प्र. 60
(c)
प्र. 61
(c)
प्र. 62
(c)
प्र. 63
(a)
प्र. 64
(a)
प्र. 66
(c)
प्र. 67
(b)
प्र. 68
(a)
प्र. 69
(d)
प्र. 70
(b)
प्र. 71
(d)
प्र. 72
(b)
प्र. 73
(c)
प्र. 76
(b)
प्र. 77
(c)
प्र. 78
(b)
प्र. 80
(a)
प्र. 81
(a)
प्र. 82
(b)
प्र. 83
(a)
प्र. 84
(c)
प्र. 85
(d)
प्र. 86
(b)
प्र. 87
(a)
प्र. 88
(d)
प्र. 89
(c)
प्र. 90
(c)
प्र. 91
(b)
प्र. 92
(d)
प्र. 93
(c)
प्र. 94
(a)
प्र. 95
(d)
प्र. 96
(d)
प्र. 97
(d)
प्र. 99
(d)
प्र. 100
(d)