Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 24 August 2022, Shift 3

83 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—83 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 24 August 2022, 5:00 PM - 6:30 PM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 17 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01(2 मिलियन से अधिक जनसंख्या वाले राज्यों में) पंचायती राज संस्थानों में प्रशासन के कितने स्तर होते हैं?

04एक बेलन के आधार की त्रिज्या 7 cm और ऊंचाई 15 cm है। उसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

05दो पाइप A और B एक 1000 लीटर की टंकी को क्रमशः 5 घंटे और 6 घंटे में भर सकते हैं। यदि उन्हें एक साथ खोल दिया जाए, तो वे 1800 लीटर की एक खाली टंकी को भरने में कितने घंटे का समय लेंगे?

06क्लोरोफ्लोरोकार्बन निर्गमित न करने वाले रेफ्रिजरेटरों का निर्माण संपूर्ण विश्व में अनिवार्य कर दिया गया है। यह ओजोन के क्षरण को रोकने में किस प्रकार सहायक होगा?

07कुल ______ तत्वों में से, ______ तत्वों की खोज प्रयोगशाला प्रक्रियाओं के माध्यम से की गई।

08निम्नलिखित में से कौन सा, एक चतुर्भुज नहीं है?

09छः डिब्बों - A, B, C, D, E और F को एक ऊर्ध्वाधर स्तंभ में व्यवस्थित किया गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। B को ऊपर से दूसरे स्थान पर रखा गया है। केवल D को A और B के बीच रखा गया है। E, D के नीचे किसी एक स्थान पर है, और E और D के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। F सबसे निचले स्थान पर नहीं है। कौन सा डिब्बा नीचे से दूसरे स्थान पर रखा गया है?

10महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित मिशन वात्सल्य योजना के नीतिगत मानदंड, 2022 के किस महीने की पहली तारीख से लागू किए गए हैं?

11एक पिता की आयु, उसके पुत्र की आयु की सात गुनी है। अब से तीन वर्ष बाद, पिता की आयु उसके पुत्र की आयु की पांच गुनी हो जाएगी। पिता की वर्तमान आयु कितनी है?

13रैखिक समीकरण युग्म 5x - 3y = 7 और 7x + 4y = 18 के कितने हल हो सकते हैं?

142 Ω प्रतिरोध वाले एक चालक से 5 A की धारा प्रवाहित होती है। चालक के सिरों के बीच विभवांतर (वोल्ट में) ज्ञात कीजिए।

15निम्न में से कौन सा वर्ष एक अधिवर्ष (leap year?) था?

16छह डॉक्टर - K, L, M, N, O और P एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। N और L के बीच में केवल O बैठा है। L और K के बीच में केवल P बैठा है। K, M के दाईं ओर पांचवें स्थान पर बैठा है। M के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?

17तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ होटल, डॉरमेट्री हैं। कुछ गेट, शेल्टर हैं। सभी शेल्टर, फेंस हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ गेट, डॉरमेट्री हैं। (II) कुछ फेंस, गेट हैं। (III) कुछ होटल, शेल्टर हैं।

18'भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण' का मुख्यालय इनमें से किस शहर में स्थित है?

19यह प्रश्न नीचे दी गई पांच तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है: (बाएं) 448 455 275 563 215 (दाएं) यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ दिया जाए, तो प्राप्त परिणाम क्या होगा?

20जनन में मूल घटना क्या है?

21Which of the following is NOT true about the demand curve?

22यदि कोई पदार्थ अभिक्रिया के दौरान हाइड्रोजन का त्याग करता है, तो उसे ______ कहा जाता है।

23उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 5, 6, 10, 12, 15,?, 20, 24

24NaOH के एक विलयन की 5 ml मात्रा, HCl के एक दिए गए विलयन की 5 ml मात्रा द्वारा पूर्णतः उदासीनीकृत हो जाती है। यदि हम NaOH के उसी विलयन की 10 ml मात्रा लेते हैं, तो इसे उदासीनीकृत करने के लिए आवश्यक HCl विलयन की मात्रा ज्ञात कीजिए।

25कोशिका के ______ में, ग्लूकोज से पाइरुवेट बनता है।

26दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। STM: RUL PJR: OKQ

27नुब्रा, श्योक और हुंजा नदी ______ की सहायक नदियां हैं।

28जंतु प्रजनन (Animal Reproduction) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता गलत है?

29जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की 'नई मंजिल' योजना के तहत, प्रतिभागी को 9 से 12 महीनों के लिए गैर-आवासीय एकीकृत शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किया जाएगा, जिसमें से उसे कम से कम ______ महीने कौशल प्रशिक्षण के लिए समर्पित करने होंगे।

30जल और गैसें कार्क (Cork) को पार नहीं कर पाती हैं, क्योंकि इसकी कोशिकाओं में ______ पाया जाता है।

318118, निम्न में से किससे विभाज्य है?

32धावन सोडा का रासायनिक नाम ______ है।

33उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 27 : 140:: 22 : 115:: 32:?

34भारतीय संविधान की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से ली गई है?

35प्रथम वित्त आयोग का गठन ______ की अध्यक्षता में राष्ट्रपति के 22.11.1951 दिनांकित आदेश के तहत किया गया था।

36Sujata is standing in a park facing the east direction. She then turns 135° anticlockwise. After that, she turns 90° anticlockwise. Then, she turns 45° clockwise. In which direction is she facing now?

39जून 2022 तक की स्थिति के अनुसार, भारत के कितने प्रधानमंत्री चुने गए हैं, जो अपने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री भी थे?

40z के किन मानों के लिए निम्न समीकरण के मूल समान होंगे? (z + 4)x² + (z + 1)x + 1 = 0

43श्वास रंध्र निम्नलिखित में से किस प्राणी में पाए जाते हैं?

44बोरदोईसिला (Bordoisila) तूफान, इनमें से किस भारतीय राज्य में उठता है?

45यदि '+' का अर्थ '÷' है, '-' का अर्थ '+' है, '×' का अर्थ '-' है, और '÷' का अर्थ '×' है, तो निम्न व्यंजक का मान क्या होगा? [{(12 × 3) - (2 ÷ 3)} + (1 - 4)] ÷ 4

46इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: F = E ≥ D = A > Z < S = O निष्कर्ष: I. F ≥ D II. D < O

47हृदय में ऑक्सीजन युक्त रक्त और कार्बन डाइऑक्साइड युक्त रक्त को आपस में मिलने से रोकने में निम्न में से क्या सहायक होता है?

48दो पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 15 घंटे और 20 घंटे में भर सकते हैं, जबकि एक तीसरा पाइप C, पूरी भरी हुई टंकी को 30 घंटे में खाली कर सकता है। यदि तीनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, तो एक खाली टैंक कितने समय में भर जाएगा?

49यदि x: 6:: 6: y और x: y:: y: 6 है, तो नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा क्रमशः x और y के सही मानों को दर्शाता है?

50एक कार्यालय के फर्श की विमाएं 5 m × 3 m हैं। ₹60/m² की दर से इसकी दीवारों और छत को पेंट करने की लागत ₹7,440 है। कमरे की ऊंचाई (m में) ज्ञात कीजिए। (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित कीजिए)

51यदि समीकरण (a + 3)x² - 13ax + 7 - a = 0 का एक मूल दूसरे मूल का व्युत्क्रम है, तो a का मान ज्ञात कीजिए।

52रचना, 60 मिनट में 21 संतरे खा सकती है। वह जानना चाहती है कि उसे समान गति से 35 संतरे खाने में कितने मिनट लगेंगे?

53एक कक्षा के 65 विद्यार्थी उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में खड़े हैं। अमृत पंक्ति के बाएं सिरे से 46वें स्थान पर है, जबकि काशवी पंक्ति के दाएं सिरे से 14वें स्थान पर है। अमृत और काशवी के बीच कुल कितने विद्यार्थी खड़े हैं?

54एक सम षट्भुज के प्रत्येक बाह्य: कोण का माप क्या होता है?

56भारत का कौन सा सांस्कृतिक उत्सव, शास्त्रीय नृत्य, लोक कला और सौम्य संगीत का दस-दिवसीय उत्सव है, और प्रति वर्ष फरवरी और मार्च के बीच शिल्पग्राम में आयोजित किया जाता है?

57The magnetic field lines inside a bar magnet are directed from:

58निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन आयनिक यौगिकों के लिए सत्य नहीं है/हैं? i. आयनिक यौगिकों के गलनांक और क्वथनांक निम्न होते हैं। ii. आयनिक यौगिक भंगुर होते हैं और दाब आरोपित करने पर टुकड़ों में टूट जाते हैं। iii. धनात्मक और ऋणात्मक आयनों के बीच प्रबल आकर्षण बल के कारण आयनिक यौगिक ठोस होते हैं, और कुछ हद तक कठोर होते हैं। iv. आयनिक यौगिक गलित अवस्था में विद्युत का चालन करते हैं।

60भारत की केंद्र सरकार ने 12 फरवरी 2022 से कच्चे पाम ऑयल (CPO) पर कृषि अवसंरचना विकास उपकर (AIDC) को 7.5% से घटाकर ______ कर दिया है।

62उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (2, 4, 18) (4, 6, 50)

63यदि 2 वर्ष पहले रवि ने मोनू से 4% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर ₹3,000 की राशि उधार ली थी, तो उसे चुकाने के लिए रवि द्वारा मोनू को कुल कितनी राशि का भुगतान करना होगा?

64संयोजी कोश इलेक्ट्रॉनों की संख्या के लिए गलत क्रम की पहचान कीजिए।

65भारत के किस राज्य में पेयजल के भंडारण के लिए 'खड़ीन (Khadins)' बनाए जाते हैं?

66P, Q, R, S, T और U नामक छह लड़कियां एक सीधी पंक्ति में बैठी हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। U, R के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। S, Q के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। U, Q के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। T, U के ठीक बगल में नहीं है। पंक्ति में P का स्थान कौन सा है?

67भारत सरकार ने किस वर्ष पोखरण के मरुस्थल में अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था?

68156.025 + 251.216 - 52.156 का मान ज्ञात कीजिए।

69भारत का सबसे छोटा नदी द्वीप उमानंद किस नदी में स्थित है?

70एक प्रकाश किरण, वायु माध्यम से जल माध्यम (अपवर्तनांक = 1.3) में इस प्रकार जाती है कि आपतन कोण x डिग्री है और अपवर्तन कोण y डिग्री है। अनुपात (sin y)/ (sin x) का मान ज्ञात कीजिए।

71जब चुंबकीय क्षेत्र और चालक की गति के बीच का कोण ______ होता है, तो प्रेरित धारा की दिशा निर्धारित करने के लिए फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम का उपयोग किया जा सकता है।

73संख्या 318924765 के प्रत्येक अंक को अवरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

74उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। Q W _ R _ X E _ Q _ E R Q Z E _

75सरल कीजिए: √625 - √324 + 33²

76निम्न में से किस यौगिक का क्वथनांक अधिकतम होता है?

77जनवरी 2022 में, इनमें से किस IIT ने ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन अफोर्डेबल ऐंड क्लीन एनर्जी (GCoE-ACE) का शुभारंभ किया?

78जान्हवी और प्रणीता एक पंक्ति के सिरों पर खड़ी हैं, जिसमें सभी विद्यार्थियों का मुख उत्तर दिशा की ओर है। जान्हवी और रवि के बीच में केवल 26 विद्यार्थी खड़े हैं। रवि और प्रणीता के बीच में केवल 14 विद्यार्थी खड़े हैं। पंक्ति में कुल कितने विद्यार्थी खड़े हैं?

79क्रमशः 2 Ω और 3 Ω के दो प्रतिरोध R₁ और R₂, एक 15V बैटरी स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित हैं। R₂ में प्रवाहित धारा का मान (A में) ज्ञात कीजिए।

81(3x - 2y)²(x² + y³)² के विस्तारित रूप में x⁴y³ का गुणांक क्या होगा?

82विशाल एक पार्क में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खड़ा है। फिर वह उसी बिंदु पर 90° दक्षिणावर्त मुड़ता है। उसके बाद, वह 45° दक्षिणावर्त मुड़ता है। अब उसका मुख किस दिशा की ओर है?

83मुस्लिमों के उस पवित्र ग्रंथ का नाम क्या है, जो सर्वशक्तिमान एवं सर्वदर्शी ईश्वर तथा उनकी रचनाओं के बीच के संबंध का वर्णन करता है?

84Which ministry has launched the world's first multicentre phase III clinical trial to assess Ayurveda's efficacy in Rheumatoid Arthritis treatment?

862022 में, BWF सुपर 100 टूर्नामेंट जीतने वाले/वाली सबसे कम उम्र के/की भारतीय कौन बने/बनी?

87एक फल विक्रेता ₹4,800 में 800 सेब खरीदता है। वह परिवहन पर ₹800 खर्च करता है। उसे प्रत्येक सेब पर ₹10 का लाभ प्राप्त करने के लिए, प्रत्येक सेब को किस मूल्य पर बेचना चाहिए?

88निम्न संख्या श्रेणी के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 2 5 2 6 5 2 2 6 3 8 9 5 6 3 6 2 2 5 5 3 उपरोक्त श्रेणी में ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है, और ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?

90छह अंकों की वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जो 8, 10, 12 और 16 से पूर्णतः विभाज्य हो।

91C₆H₁₀ यौगिक का अगला समजातीय श्रेणी सदस्य कौन सा होगा?

92यदि दो संख्याओं का औसत 26 है, और उनमें से एक संख्या 12 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।

95छः मित्रों - अरुण, सुरेश, राहुल, प्रियंका, दिलन और हिबा ने एक ऑनलाइन परीक्षा दी। उस परीक्षा में सभी को अलग-अलग अंक प्राप्त हुए। सुरेश ने प्रियंका से अधिक, किंतु अरुण से कम अंक प्राप्त किए। हिबा को सबसे कम अंक प्राप्त हुए। दिलन ने राहुल से कम अंक प्राप्त किए। अरुण ने प्रियंका और राहुल, दोनों से अधिक अंक प्राप्त किए। इन छः मित्रों में किसने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए?

96यदि नीचे दी गई संख्या के सभी अंकों को अवरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे और दाएं से तीसरे अंक का योग कितना होगा? (बाएं) 259812357 (दाएं)

97परावर्तन के नियम इनमें से किस दर्पण के लिए सत्य हैं? (A) अवतल दर्पण (B) उत्तल दर्पण (C) समतल दर्पण

98केंद्रीय बजट के हिस्से के रूप में पहला आर्थिक सर्वेक्षण किस वर्ष प्रस्तुत किया गया था?

100√1234321 का मान ज्ञात कीजिए।

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.