Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 23 August 2022, Shift 1

88 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—88 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 23 August 2022, 9:00 AM - 10:30 AM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 12 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (7, 175, 5) (6, 294, 7)

02निम्नलिखित में से कौन सा अधिनियम ईस्ट इंडिया कंपनी के विभिन्न अंगों की शक्तियों और जिम्मेदारियों को परिभाषित करते हुए ब्रिटिश संसद द्वारा पारित किया गया था?

04CSIR जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए पहली भारतीय वर्चुअल साइंस लैब किसने लॉन्च की है?

05एक सम बहुभुज के प्रत्येक अंत: कोण का माप 120° है। इस बहुभुज की कितनी भुजाएं हैं?

08भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि 'मंत्रिपरिषद लोक सभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी'?

09क्लोर-क्षार (chlor-alkali) प्रक्रिया में, क्लोर क्लोरीन गैस को निरूपित करता है और क्षार ______ को निरूपित करता है।

10चार सहेलियां - हिमानी, शलाका, मिताली और बृंदा, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं। वे चारों मेज के कोनों पर बैठी हैं। हिमानी, बृंदा के दाईं ओर ठीक बगल में है। मिताली, शलाका के बाईं ओर ठीक बगल में है। हिमानी, शलाका के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। कुछ समय के बाद, हिमानी अपना स्थान छोड़ देती है, और कामिनी उसका स्थान ले लेती है। इसी तरह, तारा, बृंदा का स्थान ले लेती है। अब तारा के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?

11यदि A, किसी वस्तु को ₹384 में खरीदता है, और उसे ₹576 में बेचता है, और B, दूसरी वस्तु को ₹1,254 में खरीदता है, और उसे ₹1,672 में बेचता है। A के प्रतिशत लाभ और B के प्रतिशत लाभ का अनुपात ज्ञात कीजिए।

12निम्न में से कौन सा हाइड्रोकार्बन समूह CₙH₂ₙ के सामान्य सूत्र का अनुसरण करता है?

13इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: C ≤ F < E = D > G ≥ H < I निष्कर्ष: I. D > C II. E < H

14एक सही समय बताने वाली घड़ी की सेकंड वाली सुई द्वारा 12 मिनट में तय की गई कोणीय दूरी कितनी होगी?

15निम्नलिखित में से कौन सी, यमुना नदी प्रणाली की सहायक नदी नहीं है?

16ट्वेंटी पॉइंट प्रोग्राम (TPP) भारत सरकार द्वारा ______ में शुरू किया गया था।

17'निशागंधी नृत्य उत्सव' इनमें से किस राज्य में मनाया जाता है?

18A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले किसी एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होनी है। सप्ताह में गुरुवार एकमात्र अवकाश का दिन है, जिस दिन कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जानी है। E की परीक्षा शनिवार को है। A और F की परीक्षाओं के बीच एक दिन का अंतर है, जो कि अवकाश का दिन है। D की परीक्षा, F की परीक्षा के ठीक पहले है, लेकिन C की परीक्षा के ठीक बाद है। B की परीक्षा रविवार को है। D की परीक्षा किस दिन आयोजित की जानी है?

19एक कथन और उसके बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित हैं? कथन: इमारत की बाहरी दीवारों में कई दरारें हैं, जिनकी मरम्मत दीवार की पेंटिंग शुरू होने से पहले की जानी चाहिए, जिससे बाद में रिसाव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। धारणा: I. बाहरी दीवारों को पेंट करने से रिसाव की समस्याएं हो सकती हैं। II. बाहरी दीवारों में दरारों के कारण रिसाव की समस्याएं हो सकती हैं।

20राजकोषीय नीति, ______ की नीति है।

21Which of the following materials is preferably used in making heating elements of electrical heating devices?

22फरवरी 2022 में, भारत ______ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाला दुनिया का पहला देश बना।

23एक अवतल दर्पण मुख्य अक्ष पर किस स्थान पर, किसी वस्तु का अत्यधिक छोटा, वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब निर्मित करता है?

25निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

2712 ÷ 3 × (7 + 8 - 3) का मान ज्ञात कीजिए।

28उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 13, 27, 56, 115, 234,?

29जून 2022 तक, इनमें से कौन सी भाषा भारत की शास्त्रीय भाषा नहीं है?

3021 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, प्रत्येक विद्यार्थी ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। P का स्थान नीचे से 9वां है, जबकि Q का स्थान ऊपर से 9वां है। कितने विद्यार्थियों के स्थान Q और P के बीच हैं?

31जन्म नियंत्रण के लिए उपयोग की जाने वाली मुखी गोलियां शरीर के हार्मोनल संतुलन को परिवर्तित कर देती हैं। इनके द्वारा गर्भावस्था को रोकने के सही तरीके का चयन कीजिए।

32यौगिक X एक पारदर्शी क्रिस्टलीय ठोस है। इसमें स्वच्छक गुण हैं, और इसका उपयोग कांच के विनिर्माण में किया जाता है। यौगिक X की पहचान कीजिए।

33आंकड़ों 9, 3, 5, 4, 4, 5 और y का माध्य y है। इन आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए।

34Which of the following home appliances does NOT use an electric motor?

35तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी ब्लेज़र डंगरी हैं। 2. कोई भी डंगरी स्कार्फ़ नहीं है। 3. सभी पजामा डंगरी हैं। निष्कर्ष: I. कोई भी ब्लेज़र स्कार्फ़ नहीं है। II. कोई भी ब्लेज़र पजामा नहीं है। III. कुछ ब्लेज़र पजामा हैं।

36भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील किस राज्य में स्थित है?

37एक व्यक्ति बिंदु L से शुरू करके दक्षिण की ओर 125 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और 70 m चलता है। वहां से, वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 80 m चलता है। उसके बाद, वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 115 m चलता है। अंत में, वह दाएं मुड़ता है, और 45 m चलकर बिंदु M तक पहुंचता है। बिंदु M, बिंदु L से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

38प्रत्येक 4 Ω के दो प्रतिरोध 5 V बैटरी स्रोत के साथ समानांतर क्रम में संयोजित हैं। परिपथ में प्रवाहित कुल धारा का मान ज्ञात कीजिए।

39उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। C _ P R _ D T _ R N _ T _ R N _ T P _ N

40निम्नलिखित में से कौन सा, संविधान के अनुसार भारत में पंचायती राज व्यवस्था का हिस्सा नहीं है?

42मटर के पौधों पर मेंडल के प्रयोगों के कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं, जिनमें से एक के अलावा अन्य सभी सही हैं। गलत निष्कर्ष का चयन कीजिए।

43दस वर्ष पहले, एक मां की आयु उसके पुत्र की आयु की 3 गुनी थी। 5 वर्ष पहले, उसकी आयु उसके पुत्र की आयु की 5/2 गुनी थी। उसकी वर्तमान आयु कितनी है?

44तीन संख्याएं एक दूसरे से इस प्रकार सह-अभाज्य (co-prime) हैं, कि उनमें से पहली दो संख्याओं का गुणनफल 357 है, और अंतिम दो संख्याओं का गुणनफल 609 है। तीनों संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।

45The sum of three consecutive multiples of 9 is 2457, find the largest one.

48निम्नलिखित कथनों पर विचार करें, और सही उत्तर का चयन करें। कथन- I: अधिकांश कार्बन यौगिक विद्युत के कुचालक होते हैं। कथन- II: कार्बन यौगिकों के गलनांक और क्वथनांक निम्न होते हैं।

49रासायनिक अभिक्रिया के दौरान किसी विलयन में बनने वाले अविलेय पदार्थ को ______ कहा जाता है।

50मार्च 2022 में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सितंबर 2022 तक विस्तारित दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम इनमें से कौन सा है?

51Which physiographic division covers a distance of 2500 km from Indus to Brahmaputra in west-east direction?

52मार्च 2022 में, किस भारतीय क्रिकेटर ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेला?

53तेरह क्रमागत पूर्णांकों का औसत 36 है। यदि इन 13 पूर्णांकों में से सबसे छोटे पूर्णांक के दो गुने को इन 13 पूर्णांकों में से सबसे बड़े पूर्णांक में जोड़ दिया जाए, तो प्राप्त योगफल कितना होगा?

5545, 78 और 117 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।

56यदि चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश की गई कोई धनराशि 10 वर्ष में स्वयं की दोगुनी हो जाती है, तो समान ब्याज दर पर समान धनराशि कितने वर्ष में स्वयं की 16 गुनी हो जाएगी?

57संख्या 813924765 के प्रत्येक अंक को आरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

58एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसके विकर्णों की लंबाइयां 12 cm और 15 cm हैं।

59निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? 125.99 - 35.92 + 3.89 × 16.11 =?

60चार मकान A, B, C और D एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। मकान A, मकान D के उत्तर में 300 m की दूरी पर स्थित है। मकान C, मकान B के पूर्व में 400 m की दूरी पर स्थित है। मकान A, मकान B के दक्षिण में 300 m की दूरी पर स्थित है। मकान D, मकान B के सापेक्ष किस दिशा में स्थित है?

61Kidney is an organ of excretion and osmoregulation in humans. Regulation of which two substances is done by the kidneys?

62√144 + √0.0169 - √4.41 का मान ज्ञात कीजिए।

63तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी स्केच कार्ड हैं। सभी कार्ड पोस्टर हैं। कुछ स्केच फोल्डर हैं। निष्कर्ष: I. कुछ फोल्डर पोस्टर हैं। II. कुछ कार्ड फोल्डर हैं।

64यदि x² + xy + x = 18 और y² + xy + y = 24 है, तो x + y का मान ज्ञात कीजिए।

65एक निश्चित कूट भाषा में, ROUTINE को UORTENI लिखा जाता है, और PLAYERS को ALPYSRE लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में BANKING को किस प्रकार लिखा जाएगा?

6612 cm व्यास वाले एक गोले का आयतन ज्ञात कीजिए।

68एक निश्चित कूट भाषा में, TOUGH को 20152178 लिखा जाता है, और PLEAD को 1612514 लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में CLOVE को किस प्रकार लिखा जाएगा?

69उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (4, 3, 16) (3, 5, 19)

70वर्ष 2000 में, मोनू की आयु उसकी बहन की आयु की 3 गुनी थी। 2010 में, उसकी आयु उसकी बहन की आयु से 24 वर्ष अधिक थी। 2010 में मोनू की आयु ज्ञात कीजिए।

72हल कीजिए: 2(5x - 3) + 3(3x - 5) = 93

73द्विघात समीकरण 6 - 5x² - 8x = 0 के मूलों का गुणनफल क्या होगा?

74A, B, C और D नामक 4 व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। A और C एक दूसरे के ठीक बगल में नहीं बैठे हैं, जबकि C और B एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी बैठक व्यवस्था संभव नहीं है?

75निम्न अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। इन युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो निम्न युग्मों के समान तर्क का पालन करता हो। TOP: VRU XOR: ZRW

76(3⁰ + 3⁻² + 3⁻¹) × 27 का मान ज्ञात कीजिए।

77एक बाइक 50 km/h की चाल से चलती हुई अपने गंतव्य स्थान पर 10 मिनट देरी से पहुँचती है। यदि यह 60 km/h की चाल से चलती है तो यह 5 मिनट देरी से पहुँचती है। समान मार्ग पर सामान्य चाल से यात्रा को पूरा करने के लिए, और समय पर पहुँचने के लिए बाइक को कितने मिनट लगेंगे?

78पानी से भरे बीकर के अंदर रखे नींबू आकार में अपेक्षाकृत बड़े दिखाई देते हैं, इसका कारण क्या है?

79एक अवतल लेंस से 30 cm की दूरी पर रखी गई वस्तु द्वारा लेंस से 10 cm की दूरी पर एक आभासी सीधा प्रतिबिंब निर्मित होता है। लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन ______है।

80मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी, मदर टेरेसा द्वारा ______ में स्थापित एक कैथोलिक धार्मिक धर्म-संगति (Catholic religious congregation) है।

81महेश द्वारा कारखाने में एक वस्तु का उत्पादन करने की लागत ₹2,000 थी। उत्पाद को कारखाने से शोरूम तक ले जाने के लिए उसे उत्पादन लागत के 10% के बराबर खर्च करना पड़ा। शोरूम से वह उत्पाद को उस कीमत पर बेचता है, जो महेश द्वारा वस्तु के उत्पादन और परिवहन में खर्च की गई कुल लागत से 15% अधिक थी। महेश शोरूम से उत्पाद को किस मूल्य पर बेचता है?

82एक विक्रेता किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 30% की छूट देता है, और फिर भी वह 10% का लाभ कमाता है। अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक है (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)?

83निम्न में से क्या ओज़ोन परत के क्षरण का परिणाम नहीं है?

84एक धनराशि को चार सदस्यों A, B, C और D के बीच 4 : 7: 9 : 3 के अनुपात में बांटा जाना है। यदि C को D से ₹720 अधिक मिलते हैं, तो D का हिस्सा ज्ञात कीजिए।

85गंगा नदी के कॉलीफार्म जीवाणु द्वारा प्रदूषित होने का मुख्य कारण क्या है?

86वे श्रमिक जो अपनी आजीविका कमाने के लिए किसी उद्यम के मालिक हैं और उसका संचालन भी करते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?

87पौधों में परिवहन की कुछ विशेषताओं का उल्लेख नीचे किया गया है। कौन सा विकल्प गलत विशेषता को दर्शाता है?

88केंद्रीय बजट 2022-23 में सहकारी समितियों के अधिभार को ______ से घटाकर 7% करना प्रस्तावित है, जिनकी आय ₹1 करोड़ से ₹10 करोड़ के बीच है।

89एक साइकिल चालक 2.5 km की दूरी 4 मिनट 10 सेकंड में तय करता है। समान चाल से 6 km की दूरी तय करने में उसे कितना समय लगेगा?

90भारत के किस राज्य से इसरो (ISRO) ने विकास इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो भारत के पहले मानव-वाहक रॉकेट गगनयान को शक्ति प्रदान करेगा?

91डायनमो में विद्युत धारा ______ के सिद्धांत का उपयोग करके उत्पन्न की जाती है।

92चयनित पारगम्य झिल्लियां वे झिल्लियां हैं जो इनमें से किसको प्रवेश की अनुमति देती हैं?

93दी गई द्वि-विस्थापन अभिक्रिया में, p और q के स्थान पर क्रमशः क्या आएगा? Ag - p + NaCl → Ag - q + NaNO₃

94उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 25, 36, 49, 66, 85,?

95शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ग्रामीण) - 2021 के अनुसार, वर्ष 2021 में सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों की नामांकन दर कितनी थी?

97नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: आधुनिक आवर्त सारणी में 18 ऊर्ध्वाधर स्तंभ हैं, जिन्हें समूह कहा जाता है। कथन-II: आधुनिक आवर्त सारणी में 7 क्षैतिज पंक्तियां हैं, जिन्हें आवर्त कहा जाता है।

98निम्न में से कौन सा एंजाइम प्रोटीन का विखंडन करता है?

99इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: N > M < K = L ≥ I > J निष्कर्ष: I. L > J II. N > L

100V, W, X, Y, Z, A और B सात डिब्बे हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। A को W के ठीक ऊपर रखा गया है। B और W के बीच केवल चार डिब्बे रखे गए हैं। V और X के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। X को A के ठीक ऊपर रखा गया है। B को सबसे ऊपर रखा गया है। Z और Y के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.