ExamBharo · RRB Group D 2022 — 23 August 2022, Shift 1 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-23-aug-shift-1/
प्रश्न पत्र · आरआरबी ग्रुप डी
RRB Group D 2022 — 23 August 2022, Shift 1
23 अगस्त 2022 · 9:00 AM–10:30 AMपेपर के 100 में से 88 प्रश्नसही उत्तर पर +1, गलत उत्तर पर −0.33
प्रश्न रेलवे भर्ती बोर्ड के 23 अगस्त 2022, 9:00 AM–10:30 AM के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया
आरआरबी ग्रुप डी की तैयारी कर रहे हैं? और भी पाएँ, मुफ़्त
रोज़ पिछले साल के प्रश्नों का क्विज़, और आरआरबी ग्रुप डी की हर सूचना उसी दिन।
प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, जैसे मूल पेपर में थे।
Computer Based Test
1. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (7, 175, 5) (6, 294, 7)
- (a) (3, 192, 8)
- (b) (5, 140, 7)
- (c) (6, 216, 5)
- (d) (8, 412, 9)
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
2. निम्नलिखित में से कौन सा अधिनियम ईस्ट इंडिया कंपनी के विभिन्न अंगों की शक्तियों और जिम्मेदारियों को परिभाषित करते हुए ब्रिटिश संसद द्वारा पारित किया गया था?
- (a) भारत सरकार अधिनियम, 1858
- (b) विनियमन अधिनियम, 1773
- (c) भारतीय परिषद अधिनियम, 1892
- (d) पिट्स इंडिया एक्ट, 1784
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
4. CSIR जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए पहली भारतीय वर्चुअल साइंस लैब किसने लॉन्च की है?
- (a) डॉ. वीरेंद्र कुमार
- (b) धर्मेंद्र प्रधान
- (c) डॉ. जितेंद्र सिंह
- (d) अमित शाह
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
5. एक सम बहुभुज के प्रत्येक अंत: कोण का माप 120° है। इस बहुभुज की कितनी भुजाएं हैं?
- (a) 7
- (b) 8
- (c) 5
- (d) 6
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
8. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि 'मंत्रिपरिषद लोक सभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी'?
- (a) अनुच्छेद 75 (3)
- (b) अनुच्छेद 80 (4)
- (c) अनुच्छेद 75 (1)
- (d) अनुच्छेद 75 (2)
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
9. क्लोर-क्षार (chlor-alkali) प्रक्रिया में, क्लोर क्लोरीन गैस को निरूपित करता है और क्षार ______ को निरूपित करता है।
- (a) CaCO₃
- (b) ZnO
- (c) Ca(OH)₂
- (d) NaOH
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
10. चार सहेलियां - हिमानी, शलाका, मिताली और बृंदा, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं। वे चारों मेज के कोनों पर बैठी हैं। हिमानी, बृंदा के दाईं ओर ठीक बगल में है। मिताली, शलाका के बाईं ओर ठीक बगल में है। हिमानी, शलाका के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। कुछ समय के बाद, हिमानी अपना स्थान छोड़ देती है, और कामिनी उसका स्थान ले लेती है। इसी तरह, तारा, बृंदा का स्थान ले लेती है। अब तारा के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
- (a) कामिनी
- (b) शलाका
- (c) मिताली
- (d) बृंदा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
11. यदि A, किसी वस्तु को ₹384 में खरीदता है, और उसे ₹576 में बेचता है, और B, दूसरी वस्तु को ₹1,254 में खरीदता है, और उसे ₹1,672 में बेचता है। A के प्रतिशत लाभ और B के प्रतिशत लाभ का अनुपात ज्ञात कीजिए।
- (a) 5/2
- (b) 3/4
- (c) 3/2
- (d) 5/3
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
12. निम्न में से कौन सा हाइड्रोकार्बन समूह CₙH₂ₙ के सामान्य सूत्र का अनुसरण करता है?
- (a) एल्काइन (Alkyne)
- (b) एल्केन (Alkane)
- (c) एल्किल (Alkyl)
- (d) एल्कीन (Alkene)
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
13. इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: C ≤ F < E = D > G ≥ H < I निष्कर्ष: I. D > C II. E < H
- (a) निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
- (b) केवल निष्कर्ष I सही है।
- (c) केवल निष्कर्ष II सही है।
- (d) न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
14. एक सही समय बताने वाली घड़ी की सेकंड वाली सुई द्वारा 12 मिनट में तय की गई कोणीय दूरी कितनी होगी?
- (a) 5120°
- (b) 4320°
- (c) 4762°
- (d) 5611°
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
15. निम्नलिखित में से कौन सी, यमुना नदी प्रणाली की सहायक नदी नहीं है?
- (a) चिनाब
- (b) हिंडन
- (c) चंबल
- (d) सिंद
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
16. ट्वेंटी पॉइंट प्रोग्राम (TPP) भारत सरकार द्वारा ______ में शुरू किया गया था।
- (a) 1980
- (b) 1990
- (c) 1985
- (d) 1975
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
17. 'निशागंधी नृत्य उत्सव' इनमें से किस राज्य में मनाया जाता है?
- (a) केरल
- (b) कर्नाटक
- (c) उत्तर प्रदेश
- (d) तमिलनाडु
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
18. A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले किसी एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होनी है। सप्ताह में गुरुवार एकमात्र अवकाश का दिन है, जिस दिन कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जानी है। E की परीक्षा शनिवार को है। A और F की परीक्षाओं के बीच एक दिन का अंतर है, जो कि अवकाश का दिन है। D की परीक्षा, F की परीक्षा के ठीक पहले है, लेकिन C की परीक्षा के ठीक बाद है। B की परीक्षा रविवार को है। D की परीक्षा किस दिन आयोजित की जानी है?
- (a) सोमवार
- (b) शुक्रवार
- (c) बुधवार
- (d) मंगलवार
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
19. एक कथन और उसके बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित हैं? कथन: इमारत की बाहरी दीवारों में कई दरारें हैं, जिनकी मरम्मत दीवार की पेंटिंग शुरू होने से पहले की जानी चाहिए, जिससे बाद में रिसाव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। धारणा: I. बाहरी दीवारों को पेंट करने से रिसाव की समस्याएं हो सकती हैं। II. बाहरी दीवारों में दरारों के कारण रिसाव की समस्याएं हो सकती हैं।
- (a) धारणा I और II, दोनों निहित हैं
- (b) केवल धारणा II निहित है
- (c) केवल धारणा I निहित है
- (d) न तो धारणा I, और न ही II निहित है
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
20. राजकोषीय नीति, ______ की नीति है।
- (a) सरकार
- (b) नाबार्ड (NABARD)
- (c) आरबीआई (RBI)
- (d) सरकार और आरबीआई (RBI) दोनों
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
21. Which of the following materials is preferably used in making heating elements of electrical heating devices?
- (a) Constantan
- (b) Nichrome
- (c) Tungsten
- (d) Tin-lead alloy
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
22. फरवरी 2022 में, भारत ______ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाला दुनिया का पहला देश बना।
- (a) 1000
- (b) 1100
- (c) 800
- (d) 900
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
23. एक अवतल दर्पण मुख्य अक्ष पर किस स्थान पर, किसी वस्तु का अत्यधिक छोटा, वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब निर्मित करता है?
- (a) 2F
- (b) F और 2F के मध्य
- (c) F
- (d) 2F से परे
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
25. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
- (a) समचतुर्भुज के आसन्न कोणों के किसी भी युग्म का योग 180° नहीं होता है।
- (b) समचतुर्भुज के विकर्ण एक दूसरे को समकोण पर समद्विभाजित करते हैं।
- (c) सभी वर्ग समचतुर्भुज होते हैं।
- (d) एक समचतुर्भुज की सभी भुजाएं सर्वांगसम होती हैं।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
27. 12 ÷ 3 × (7 + 8 - 3) का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 48
- (b) 1/13
- (c) 24
- (d) 6/13
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
28. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 13, 27, 56, 115, 234,?
- (a) 473
- (b) 346
- (c) 332
- (d) 482
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
29. जून 2022 तक, इनमें से कौन सी भाषा भारत की शास्त्रीय भाषा नहीं है?
- (a) बंगाली
- (b) तमिल
- (c) ओड़िया
- (d) संस्कृत
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
30. 21 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, प्रत्येक विद्यार्थी ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। P का स्थान नीचे से 9वां है, जबकि Q का स्थान ऊपर से 9वां है। कितने विद्यार्थियों के स्थान Q और P के बीच हैं?
- (a) 3
- (b) 4
- (c) 2
- (d) 5
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
31. जन्म नियंत्रण के लिए उपयोग की जाने वाली मुखी गोलियां शरीर के हार्मोनल संतुलन को परिवर्तित कर देती हैं। इनके द्वारा गर्भावस्था को रोकने के सही तरीके का चयन कीजिए।
- (a) अंडाणु मुक्त होते हैं, लेकिन निषेचन नहीं होता है
- (b) अंडाणुओं का निर्माण नहीं होता है
- (c) गर्भाशय का आस्तर टूट जाता है
- (d) अंडाणु मुक्त नहीं होते हैं, और निषेचन नहीं होता है
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
32. यौगिक X एक पारदर्शी क्रिस्टलीय ठोस है। इसमें स्वच्छक गुण हैं, और इसका उपयोग कांच के विनिर्माण में किया जाता है। यौगिक X की पहचान कीजिए।
- (a) बेकिंग सोडा
- (b) सोडियम हाइड्रॉक्साइड
- (c) धावन सोडा
- (d) ब्लीचिंग पाउडर
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
33. आंकड़ों 9, 3, 5, 4, 4, 5 और y का माध्य y है। इन आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए।
- (a) 9
- (b) 4
- (c) 3
- (d) 5
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
34. Which of the following home appliances does NOT use an electric motor?
- (a) Electric mixer
- (b) Electric washing machine
- (c) Electric iron
- (d) Electric fan
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
35. तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी ब्लेज़र डंगरी हैं। 2. कोई भी डंगरी स्कार्फ़ नहीं है। 3. सभी पजामा डंगरी हैं। निष्कर्ष: I. कोई भी ब्लेज़र स्कार्फ़ नहीं है। II. कोई भी ब्लेज़र पजामा नहीं है। III. कुछ ब्लेज़र पजामा हैं।
- (a) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- (b) केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
- (c) कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
- (d) केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
36. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील किस राज्य में स्थित है?
- (a) गुजरात
- (b) ओडिशा
- (c) महाराष्ट्र
- (d) असम
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
37. एक व्यक्ति बिंदु L से शुरू करके दक्षिण की ओर 125 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और 70 m चलता है। वहां से, वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 80 m चलता है। उसके बाद, वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 115 m चलता है। अंत में, वह दाएं मुड़ता है, और 45 m चलकर बिंदु M तक पहुंचता है। बिंदु M, बिंदु L से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) 90 m, उत्तर
- (b) 45 m, पूर्व
- (c) 45 m, पश्चिम
- (d) 90 m, पूर्व
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
38. प्रत्येक 4 Ω के दो प्रतिरोध 5 V बैटरी स्रोत के साथ समानांतर क्रम में संयोजित हैं। परिपथ में प्रवाहित कुल धारा का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 5 A
- (b) 10 A
- (c) 2.5 A
- (d) 20 A
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
39. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। C _ P R _ D T _ R N _ T _ R N _ T P _ N
- (a) P N P E R F P
- (b) T N T E P F P
- (c) T N P E P F R
- (d) T P N D P F R
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
40. निम्नलिखित में से कौन सा, संविधान के अनुसार भारत में पंचायती राज व्यवस्था का हिस्सा नहीं है?
- (a) जिला पंचायत
- (b) पंचायत समिति
- (c) ग्राम निगम
- (d) ग्राम पंचायत
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
42. मटर के पौधों पर मेंडल के प्रयोगों के कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं, जिनमें से एक के अलावा अन्य सभी सही हैं। गलत निष्कर्ष का चयन कीजिए।
- (a) जीनों का पृथक्करण युग्मकों के निर्माण के दौरान होता है।
- (b) प्रत्येक युग्मक में एक ही जीन के दो प्रतिरूप होते हैं।
- (c) जीन विशिष्ट इकाइयों के रूप में वंशागत होते हैं।
- (d) जीन युग्मों में आते हैं।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
43. दस वर्ष पहले, एक मां की आयु उसके पुत्र की आयु की 3 गुनी थी। 5 वर्ष पहले, उसकी आयु उसके पुत्र की आयु की 5/2 गुनी थी। उसकी वर्तमान आयु कितनी है?
- (a) 55 वर्ष
- (b) 30 वर्ष
- (c) 35 वर्ष
- (d) 45 वर्ष
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
44. तीन संख्याएं एक दूसरे से इस प्रकार सह-अभाज्य (co-prime) हैं, कि उनमें से पहली दो संख्याओं का गुणनफल 357 है, और अंतिम दो संख्याओं का गुणनफल 609 है। तीनों संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।
- (a) 75
- (b) 67
- (c) 91
- (d) 83
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
45. The sum of three consecutive multiples of 9 is 2457, find the largest one.
- (a) 999
- (b) 819
- (c) 828
- (d) 990
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
48. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें, और सही उत्तर का चयन करें। कथन- I: अधिकांश कार्बन यौगिक विद्युत के कुचालक होते हैं। कथन- II: कार्बन यौगिकों के गलनांक और क्वथनांक निम्न होते हैं।
- (a) दोनों कथन असत्य हैं।
- (b) दोनों कथन सत्य हैं।
- (c) कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
- (d) कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
49. रासायनिक अभिक्रिया के दौरान किसी विलयन में बनने वाले अविलेय पदार्थ को ______ कहा जाता है।
- (a) अवशिष्ट
- (b) अवक्षेप
- (c) विलेय लवण
- (d) जलीय विलयन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
50. मार्च 2022 में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सितंबर 2022 तक विस्तारित दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम इनमें से कौन सा है?
- (a) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
- (b) अन्नपूर्णा योजना
- (c) प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
- (d) स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
51. Which physiographic division covers a distance of 2500 km from Indus to Brahmaputra in west-east direction?
- (a) Coastal plains
- (b) Peninsular plateau
- (c) Himalayan mountains
- (d) Northern plains
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
52. मार्च 2022 में, किस भारतीय क्रिकेटर ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेला?
- (a) रोहित शर्मा
- (b) इशांत शर्मा
- (c) विराट कोहली
- (d) रविचंद्रन अश्विन
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
53. तेरह क्रमागत पूर्णांकों का औसत 36 है। यदि इन 13 पूर्णांकों में से सबसे छोटे पूर्णांक के दो गुने को इन 13 पूर्णांकों में से सबसे बड़े पूर्णांक में जोड़ दिया जाए, तो प्राप्त योगफल कितना होगा?
- (a) 102
- (b) 110
- (c) 121
- (d) 115
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
55. 45, 78 और 117 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
- (a) 5
- (b) 7
- (c) 3
- (d) 9
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
56. यदि चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश की गई कोई धनराशि 10 वर्ष में स्वयं की दोगुनी हो जाती है, तो समान ब्याज दर पर समान धनराशि कितने वर्ष में स्वयं की 16 गुनी हो जाएगी?
- (a) 20
- (b) 40
- (c) 10
- (d) 30
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
57. संख्या 813924765 के प्रत्येक अंक को आरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- (a) दो
- (b) एक
- (c) तीन
- (d) शून्य
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
58. एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसके विकर्णों की लंबाइयां 12 cm और 15 cm हैं।
- (a) 45 cm²
- (b) 80 cm²
- (c) 60 cm²
- (d) 90 cm²
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
59. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? 125.99 - 35.92 + 3.89 × 16.11 =?
- (a) 158
- (b) 154
- (c) 166
- (d) 150
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
60. चार मकान A, B, C और D एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। मकान A, मकान D के उत्तर में 300 m की दूरी पर स्थित है। मकान C, मकान B के पूर्व में 400 m की दूरी पर स्थित है। मकान A, मकान B के दक्षिण में 300 m की दूरी पर स्थित है। मकान D, मकान B के सापेक्ष किस दिशा में स्थित है?
- (a) पश्चिम
- (b) पूर्व
- (c) उत्तर
- (d) दक्षिण
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
61. Kidney is an organ of excretion and osmoregulation in humans. Regulation of which two substances is done by the kidneys?
- (a) CO₂ and proteins
- (b) Water and O₂
- (c) Water and salts
- (d) Sugar and salts
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
62. √144 + √0.0169 - √4.41 का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 14.23
- (b) 11.2
- (c) 15.4
- (d) 10.03
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
63. तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी स्केच कार्ड हैं। सभी कार्ड पोस्टर हैं। कुछ स्केच फोल्डर हैं। निष्कर्ष: I. कुछ फोल्डर पोस्टर हैं। II. कुछ कार्ड फोल्डर हैं।
- (a) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- (b) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- (c) या तो निष्कर्ष I या II पालन करता है।
- (d) निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
64. यदि x² + xy + x = 18 और y² + xy + y = 24 है, तो x + y का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) -6 या 7
- (b) -5 या 6
- (c) 6 या -7
- (d) 5 या -6
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
65. एक निश्चित कूट भाषा में, ROUTINE को UORTENI लिखा जाता है, और PLAYERS को ALPYSRE लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में BANKING को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) NABKGNI
- (b) NBAIGKN
- (c) BNAKIGN
- (d) NABGNIK
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
66. 12 cm व्यास वाले एक गोले का आयतन ज्ञात कीजिए।
- (a) 288π cm³
- (b) 864π cm³
- (c) 284π cm³
- (d) 248π cm³
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
68. एक निश्चित कूट भाषा में, TOUGH को 20152178 लिखा जाता है, और PLEAD को 1612514 लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में CLOVE को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) 31115215
- (b) 31315235
- (c) 31215225
- (d) 31215324
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
69. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (4, 3, 16) (3, 5, 19)
- (a) (8, 1, 18)
- (b) (3, 2, 12)
- (c) (8, 2, 20)
- (d) (5, 2, 49)
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
70. वर्ष 2000 में, मोनू की आयु उसकी बहन की आयु की 3 गुनी थी। 2010 में, उसकी आयु उसकी बहन की आयु से 24 वर्ष अधिक थी। 2010 में मोनू की आयु ज्ञात कीजिए।
- (a) 46 वर्ष
- (b) 38 वर्ष
- (c) 52 वर्ष
- (d) 62 वर्ष
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
72. हल कीजिए: 2(5x - 3) + 3(3x - 5) = 93
- (a) x = 6
- (b) x = 9
- (c) x = -9
- (d) x = -6
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
73. द्विघात समीकरण 6 - 5x² - 8x = 0 के मूलों का गुणनफल क्या होगा?
- (a) 8/5
- (b) 6/5
- (c) -6/5
- (d) -8/5
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
74. A, B, C और D नामक 4 व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। A और C एक दूसरे के ठीक बगल में नहीं बैठे हैं, जबकि C और B एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी बैठक व्यवस्था संभव नहीं है?
- (a) DABC
- (b) BCAD
- (c) CBAD
- (d) ABCD
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
75. निम्न अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। इन युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो निम्न युग्मों के समान तर्क का पालन करता हो। TOP: VRU XOR: ZRW
- (a) NOR: PRW
- (b) NET: PGY
- (c) TOM: VRQ
- (d) QIP: SLV
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
76. (3⁰ + 3⁻² + 3⁻¹) × 27 का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 23
- (b) 3
- (c) 39
- (d) 32
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
77. एक बाइक 50 km/h की चाल से चलती हुई अपने गंतव्य स्थान पर 10 मिनट देरी से पहुँचती है। यदि यह 60 km/h की चाल से चलती है तो यह 5 मिनट देरी से पहुँचती है। समान मार्ग पर सामान्य चाल से यात्रा को पूरा करने के लिए, और समय पर पहुँचने के लिए बाइक को कितने मिनट लगेंगे?
- (a) 12 मिनट
- (b) 25 मिनट
- (c) 15 मिनट
- (d) 20 मिनट
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
78. पानी से भरे बीकर के अंदर रखे नींबू आकार में अपेक्षाकृत बड़े दिखाई देते हैं, इसका कारण क्या है?
- (a) प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण
- (b) प्रकाश का अपवर्तन
- (c) प्रकाश का प्रकीर्णन
- (d) प्रकाश का परावर्तन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
79. एक अवतल लेंस से 30 cm की दूरी पर रखी गई वस्तु द्वारा लेंस से 10 cm की दूरी पर एक आभासी सीधा प्रतिबिंब निर्मित होता है। लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन ______है।
- (a) -1/3
- (b) -3
- (c) 1/3
- (d) 3
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
80. मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी, मदर टेरेसा द्वारा ______ में स्थापित एक कैथोलिक धार्मिक धर्म-संगति (Catholic religious congregation) है।
- (a) 1952
- (b) 1947
- (c) 1950
- (d) 1954
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
81. महेश द्वारा कारखाने में एक वस्तु का उत्पादन करने की लागत ₹2,000 थी। उत्पाद को कारखाने से शोरूम तक ले जाने के लिए उसे उत्पादन लागत के 10% के बराबर खर्च करना पड़ा। शोरूम से वह उत्पाद को उस कीमत पर बेचता है, जो महेश द्वारा वस्तु के उत्पादन और परिवहन में खर्च की गई कुल लागत से 15% अधिक थी। महेश शोरूम से उत्पाद को किस मूल्य पर बेचता है?
- (a) ₹2,500
- (b) ₹2,530
- (c) ₹2,300
- (d) ₹2,250
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
82. एक विक्रेता किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 30% की छूट देता है, और फिर भी वह 10% का लाभ कमाता है। अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक है (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)?
- (a) 45.45%
- (b) 26.67%
- (c) 33.33%
- (d) 57.14%
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
83. निम्न में से क्या ओज़ोन परत के क्षरण का परिणाम नहीं है?
- (a) सुनामी
- (b) सूर्य से पृथ्वी पर अधिक पराबैंगनी किरणें आना
- (c) प्रतिरक्षा तंत्र का कमजोर होना
- (d) त्वचा कैंसर
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
84. एक धनराशि को चार सदस्यों A, B, C और D के बीच 4 : 7: 9 : 3 के अनुपात में बांटा जाना है। यदि C को D से ₹720 अधिक मिलते हैं, तो D का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹160
- (b) ₹360
- (c) ₹480
- (d) ₹240
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
85. गंगा नदी के कॉलीफार्म जीवाणु द्वारा प्रदूषित होने का मुख्य कारण क्या है?
- (a) उद्योगों से निकले रासायनिक अपशिष्ट
- (b) अदग्ध शवों का विसर्जन
- (c) अनुपचारित सीवेज का इसमें डाला जाना
- (d) कपड़े धोना
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
86. वे श्रमिक जो अपनी आजीविका कमाने के लिए किसी उद्यम के मालिक हैं और उसका संचालन भी करते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?
- (a) सरकारी नौकरीपेशा श्रमिक
- (b) स्वनियोजित श्रमिक
- (c) भाड़े के श्रमिक
- (d) नियमित वेतनभोगी नियोजित श्रमिक
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
87. पौधों में परिवहन की कुछ विशेषताओं का उल्लेख नीचे किया गया है। कौन सा विकल्प गलत विशेषता को दर्शाता है?
- (a) जाइलम जल का परिवहन करता है, और फ्लोएम भोजन का परिवहन करता है
- (b) जल और भोजन दोनों की गति द्विदिशीय होती है
- (c) वाहिकाएं (Vessels) और वाहिनिकाएं (Tracheids) मृत कोशिकाएं होती हैं, और चालनी नलिकाएं (Sieve tubes) जीवित कोशिकाएं होती हैं
- (d) जल की गति साधारण भौतिक बलों द्वारा होती है; भोजन की गति के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
88. केंद्रीय बजट 2022-23 में सहकारी समितियों के अधिभार को ______ से घटाकर 7% करना प्रस्तावित है, जिनकी आय ₹1 करोड़ से ₹10 करोड़ के बीच है।
- (a) 11%
- (b) 10%
- (c) 9%
- (d) 12%
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
89. एक साइकिल चालक 2.5 km की दूरी 4 मिनट 10 सेकंड में तय करता है। समान चाल से 6 km की दूरी तय करने में उसे कितना समय लगेगा?
- (a) 12 मिनट
- (b) 9 मिनट
- (c) 11 मिनट
- (d) 10 मिनट
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
90. भारत के किस राज्य से इसरो (ISRO) ने विकास इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो भारत के पहले मानव-वाहक रॉकेट गगनयान को शक्ति प्रदान करेगा?
- (a) राजस्थान
- (b) पंजाब
- (c) हरियाणा
- (d) तमिलनाडु
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
91. डायनमो में विद्युत धारा ______ के सिद्धांत का उपयोग करके उत्पन्न की जाती है।
- (a) विद्युत चुंबकीय प्रेरण
- (b) विद्युत चुंबकीय विकिरण
- (c) विद्युत चालन
- (d) विद्युतचुंबकत्व
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
92. चयनित पारगम्य झिल्लियां वे झिल्लियां हैं जो इनमें से किसको प्रवेश की अनुमति देती हैं?
- (a) केवल विलायक अणुओं, परंतु विलेय अणुओं को नहीं
- (b) केवल विलेय अणुओं, परंतु विलायक अणुओं को नहीं
- (c) न तो विलायक और न ही विलेय अणुओं
- (d) विलायक और विलेय दोनों अणुओं
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
93. दी गई द्वि-विस्थापन अभिक्रिया में, p और q के स्थान पर क्रमशः क्या आएगा? Ag - p + NaCl → Ag - q + NaNO₃
- (a) NO₃ और Cl
- (b) Cl और Cl
- (c) Cl और NO₃
- (d) NO₃ और NO₃
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
94. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 25, 36, 49, 66, 85,?
- (a) 110
- (b) 105
- (c) 108
- (d) 103
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
95. शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ग्रामीण) - 2021 के अनुसार, वर्ष 2021 में सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों की नामांकन दर कितनी थी?
- (a) 65.3%
- (b) 70.3%
- (c) 67.5%
- (d) 72.5%
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
97. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: आधुनिक आवर्त सारणी में 18 ऊर्ध्वाधर स्तंभ हैं, जिन्हें समूह कहा जाता है। कथन-II: आधुनिक आवर्त सारणी में 7 क्षैतिज पंक्तियां हैं, जिन्हें आवर्त कहा जाता है।
- (a) दोनों कथन गलत हैं।
- (b) दोनों कथन सही हैं।
- (c) कथन II सही है, कथन I गलत है।
- (d) कथन I सही है, कथन II गलत है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
98. निम्न में से कौन सा एंजाइम प्रोटीन का विखंडन करता है?
- (a) लाइपेज (Lipase)
- (b) एमाइलेज (Amylase)
- (c) टायलिन (Ptyalin)
- (d) पेप्सिन (Pepsin)
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
99. इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: N > M < K = L ≥ I > J निष्कर्ष: I. L > J II. N > L
- (a) निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
- (b) केवल निष्कर्ष I सही है।
- (c) केवल निष्कर्ष II सही है।
- (d) न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
100. V, W, X, Y, Z, A और B सात डिब्बे हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। A को W के ठीक ऊपर रखा गया है। B और W के बीच केवल चार डिब्बे रखे गए हैं। V और X के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। X को A के ठीक ऊपर रखा गया है। B को सबसे ऊपर रखा गया है। Z और Y के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
- (a) दो
- (b) एक
- (c) तीन
- (d) चार
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड की रिस्पॉन्स शीट में अंकित उत्तरों के अनुसार है। “—” का अर्थ है कि शीट में उत्तर स्पष्ट नहीं दिखा।
Computer Based Test
- प्र. 1
- (a)
- प्र. 2
- (b)
- प्र. 4
- (c)
- प्र. 5
- (d)
- प्र. 8
- (a)
- प्र. 9
- (d)
- प्र. 10
- (b)
- प्र. 11
- (c)
- प्र. 12
- (d)
- प्र. 13
- (b)
- प्र. 14
- (b)
- प्र. 15
- (a)
- प्र. 16
- (d)
- प्र. 17
- (a)
- प्र. 18
- (d)
- प्र. 19
- (b)
- प्र. 20
- (a)
- प्र. 21
- (b)
- प्र. 22
- (a)
- प्र. 23
- (c)
- प्र. 25
- (a)
- प्र. 27
- (a)
- प्र. 28
- (a)
- प्र. 29
- (a)
- प्र. 30
- (a)
- प्र. 31
- (d)
- प्र. 32
- (c)
- प्र. 33
- (d)
- प्र. 34
- (c)
- प्र. 35
- (a)
- प्र. 36
- (b)
- प्र. 37
- (c)
- प्र. 38
- (c)
- प्र. 39
- (c)
- प्र. 40
- (c)
- प्र. 42
- (b)
- प्र. 43
- (a)
- प्र. 44
- (b)
- प्र. 45
- (c)
- प्र. 48
- (b)
- प्र. 49
- (b)
- प्र. 50
- (c)
- प्र. 51
- (c)
- प्र. 52
- (c)
- प्र. 53
- (a)
- प्र. 55
- (c)
- प्र. 56
- (b)
- प्र. 57
- (a)
- प्र. 58
- (d)
- प्र. 59
- (b)
- प्र. 60
- (d)
- प्र. 61
- (c)
- प्र. 62
- (d)
- प्र. 63
- (d)
- प्र. 64
- (c)
- प्र. 65
- (a)
- प्र. 66
- (a)
- प्र. 68
- (c)
- प्र. 69
- (c)
- प्र. 70
- (a)
- प्र. 72
- (a)
- प्र. 73
- (c)
- प्र. 74
- (b)
- प्र. 75
- (a)
- प्र. 76
- (c)
- प्र. 77
- (d)
- प्र. 78
- (b)
- प्र. 79
- (c)
- प्र. 80
- (c)
- प्र. 81
- (b)
- प्र. 82
- (d)
- प्र. 83
- (a)
- प्र. 84
- (b)
- प्र. 85
- (c)
- प्र. 86
- (b)
- प्र. 87
- (b)
- प्र. 88
- (d)
- प्र. 89
- (d)
- प्र. 90
- (d)
- प्र. 91
- (a)
- प्र. 92
- (a)
- प्र. 93
- (a)
- प्र. 94
- (c)
- प्र. 95
- (b)
- प्र. 97
- (b)
- प्र. 98
- (d)
- प्र. 99
- (b)
- प्र. 100
- (c)