Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 23 August 2022, Shift 2

81 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—81 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 23 August 2022, 12:45 PM - 2:15 PM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 19 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

02उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 14 : 203:: 16 : 264:: 18:?

04श्वेत प्रकाश का कांच के प्रिज्म में प्रवेश करते ही सात घटकों में विभाजित होना ______ कहलाता है।

05HNO₃ (aq) + KOH (aq) → KNO₃ (aq) + H₂O (l) उपरोक्त अभिक्रिया ______ का एक उदाहरण है।

06फरवरी 2022 में, भारत की पहली जैव सुरक्षा स्तर-3 मोबाइल प्रयोगशाला का उद्घाटन कहां किया गया था?

07उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 7, 56, 28, 224, 112,?

08P, Q और R संयुक्त रूप से एक व्यवसाय शुरू करते हैं। यह सहमति हुई कि P, 6 महीने के लिए ₹25,000 का, Q, 5 महीने के लिए ₹44,000 का, और R, 3 महीने के लिए ₹50,000 का निवेश करेगा। ₹1,04,000 के कुल लाभ में से, P को कितनी राशि प्राप्त होगी?

10ऐतरेय उपनिषद, ______ के ऐतरेय आरण्यक की दूसरी पुस्तक के चौथे, पांचवें और छठे अध्याय से संबंधित है, और इसे सबसे पुराना उपनिषद माना जाता है।

11शक्ति (P), धारा (I), प्रतिरोध (R) और विभवांतर (V) के बीच गलत संबंध की पहचान करें।

13यदि एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल 25√3 cm² है, तो त्रिभुज की प्रत्येक भुजा की लंबाई ______ है।

14यदि 'ANOTHER' शब्द के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो इस प्रकार निर्मित शब्द में बाएं सिरे से चौथे अक्षर और दाएं सिरे से दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला शृंखला में कितने अक्षर होंगे?

15गोलीय दर्पण के ध्रुव और फोकस के बीच की दूरी कितनी होती है?

16बीड़ी बनाने के लिए ______ का उपयोग किया जाता है।

17निम्न में से कौन सी संख्या 7 और 11 दोनों से विभाज्य है?

18एक उत्तल लेंस वस्तु के आकार के दोगुने आकार का वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब निर्मित करता है। लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन किसके बराबर है?

19यदि 22, 25, 27, 24 और x का माध्य 26 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

21√729 + √1681 + √576 - √1849 का मान ज्ञात कीजिए।

22यह प्रश्न नीचे दी गई पांच तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है: (बाएं) 815 458 512 630 235 (दाएं) यदि दूसरी सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ दिया जाए, तो प्राप्त परिणाम क्या होगा?

2310 जनवरी 2006 को सप्ताह का कौन सा दिन था?

24फरवरी 2022 में, इनमें से किसे भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था?

26उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 20 : 42:: 25 : 52:: 18:?

28मार्च 2021 तक, पवन ऊर्जा में भारत का स्थान क्या है?

29______ के पौधे की पत्तियों में मेथेनोइक अम्ल होता है।

30समानांतर क्रम संयोजन में संयोजित कई प्रतिरोधों के लिए इनमें से कौन से कथन सत्य हैं? I. सभी प्रतिरोध दो दिए गए बिंदुओं के बीच संयोजित हैं। II. परिपथ का तुल्य प्रतिरोध व्यष्टि प्रतिरोध से अधिक होता है। III. प्रत्येक प्रतिरोध के टर्मिनलों के बीच विभवांतर समान होता है।

31एक निश्चित कूट भाषा में, MONDAY को ZBEOPN लिखा जाता है, और MARCH को IDSBN लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में APRIL को किस प्रकार लिखा जाएगा?

32यदि एक वृत्त की परिधि 88/7 cm है, तो उस वर्ग का परिमाप (cm में) ज्ञात कीजिए जिसकी प्रत्येक भुजा की लंबाई दिए गए वृत्त की त्रिज्या के बराबर है। [π = 22/7 का प्रयोग करें]

33ईस्टर टोकरी (Easter basket) इनमें से किस धर्म से संबंधित है?

34B उत्तर की ओर मुख करके एक बिंदु पर खड़ा है। B मुड़ता है, और पूर्व की ओर 50 m दौड़ता है, फिर दक्षिण की ओर मुड़ता है, और 30 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और 40 m दौड़ता है, फिर दाएं मुड़ता है, और 50 m दौड़ता है, वह फिर से दाएं मुड़ता है, और 10 m चलता है, और अंत में दाएं मुड़ता है, और 20 m चलता है। B ने कितनी दूरी केवल चलकर तय की, और अब उसका मुख किस दिशा की ओर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

35एक लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन 1/2 है। लेंस द्वारा बने प्रतिबिंब की प्रकृति और तुलनात्मक आकार क्रमशः ______ है।

36यदि एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 36π cm² है, तो गोले की त्रिज्या ______ है।

37तीन अंकों वाली ऐसी संख्याओं की कुल संख्या ज्ञात कीजिए, जो 2 या 5 से विभाज्य हैं।

38वर्तमान में ______ तत्व ज्ञात हैं, जिनमें से ______ प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले तत्व हैं।

40भारत को कितने भौतिक भागों/क्षेत्रों (physical regions) में बांटा गया है?

41भोपाल गैस त्रासदी के दौरान यूनियन कार्बाइड के अध्यक्ष कौन थे?

42पहले नगर निगम की स्थापना 1688 में ______ के पूर्व प्रेसीडेंसी टाउन में ब्रिटिश काल के दौरान की गई थी।

43यदि 5 क्रमागत सम संख्याओं का औसत 10 है, तो इन पांच संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर मध्य स्थान पर स्थित संख्या ज्ञात कीजिए।

44पांच व्यक्तियों K, L, M, N और P को एक ही महीने की पांच अलग-अलग तारीखों अर्थात पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं को उनका वेतन मिलता है। L को M के ठीक बाद वाली तारीख को वेतन मिलता है। N को K के ठीक पहले वाली तारीख को वेतन मिलता है। P को K के ठीक बाद वाली तारीख को वेतन मिलता है। P को महीने की 3 तारीख को वेतन मिलता है। M को किस तारीख को वेतन मिलता है?

45रानी की बहन की आयु उसकी आयु से 4 वर्ष अधिक है। यदि उसकी बहन की आयु 28 वर्ष है, तो रानी की आयु ज्ञात कीजिए।

47शीला प्रातःकाल सूर्य की ओर मुख करके खड़ी थी। उसने प्रातःकाल के सूर्य की ओर चलना शुरू किया, और अपने दाएं मुड़ी, फिर कुछ मिनट चली, और फिर बाएं मुड़ी और 3 m चलकर रुक गई। अब शीला का मुख किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

48भारतीय संविधान में कितने देशों से विशेषताएं (features) ली गई हैं?

49वर्ष 2021 में, नीरज चोपड़ा ने ______ ओलंपिक में एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता था।

50तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. कुछ पहाड़ियां पठार हैं। 2. कुछ पठार मरुस्थल हैं। 3. सभी मरुस्थल मैदान हैं। निष्कर्ष: I. कुछ मैदान पठार हैं। II. कुछ मैदान पहाड़ियां हैं। III. सभी मरुस्थल पहाड़ियां हैं।

51सात डिब्बों - P, Q, R, S, T, U और V, को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। R के नीचे केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। S, Q के ठीक नीचे है। V, T के ठीक नीचे है। P, Q के ठीक ऊपर है। S ऊपर से तीसरा डिब्बा है। T, R के ठीक नीचे नहीं है। नीचे से तीसरा डिब्बा कौन सा है?

52भारतीय संविधान की संघीय व्यवस्था के संबंध में इनमें से कौन सी विशेषता सही है?

54एक बेलन के आधार का व्यास 14 m और ऊंचाई 24 m है। उसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [π = 22/7 का प्रयोग करें]

57मनुष्यों में सामान्य प्रकुंचन (systolic) और अनुशिथिलन (diastolic) दाब क्रमशः ______ होता है।

58फरवरी 2022 में, पतंजलि ने किस बैंक के साथ एक सह-ब्रांडेड संपर्क रहित क्रेडिट कार्ड (contactless credit card) लॉन्च किया?

59A और B एक कार्य को ₹600 में पूरा करने का अनुबंध करते हैं। A अकेले इसे 4 दिन में पूरा कर सकता है, जबकि B अकेले इसे 6 दिन में पूरा कर सकता है। C की सहायता से, वे कार्य को 2 दिन में पूरा करते हैं। प्राप्त भुगतान में C का हिस्सा ज्ञात कीजिए।

60निम्नलिखित में से कौन सी भाषा, द्रविड़ भाषा परिवार की चार सबसे बड़ी भाषाओं का हिस्सा नहीं है?

61KIT 20 और PRG 50 के बीच एक निश्चित संबंध है। ENT 16 और VMG 40 के बीच भी वही संबंध है। समान तर्क के आधार पर, MFG 18 निम्न में से किससे संबंधित होगा?

64उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 3, 6, 8, 16, 18, 36,?

65आठ मित्र - P, Q, R, S, T, U, V और W, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से चार मित्र इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि अन्य चार मित्र मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। T मेज के एक कोने पर बैठा है। U, T के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है। S, V के बाईं ओर ठीक बगल में है। T, V के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। केवल U, R और P के बीच में है। केवल W, T और R के बीच में है। T के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?

66क्रमशः 40 W, 60 W और 100 W की रेटिंग वाले तीन बल्ब A, B और C, 220 V के वोल्टेज स्रोत के साथ समानांतर क्रम में संयोजित हैं। अधिकतम दीप्ति के साथ चमकने वाला बल्ब कौन सा है?

67निम्न में से कौन सा अभिकारक A के स्थान पर आएगा, और उदासीनीकरण अभिक्रिया प्रदान करेगा? Ca(OH)₂ + A → CaCl₂ + H₂O

68निम्नलिखित में से कौन सा, वायु प्रदूषण का एक प्राकृतिक स्रोत है?

69अक्टूबर 2021 में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा भारत में रोजगार के अवसर तलाशने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक मंच प्रदान करने हेतु कौन सा पोर्टल लॉन्च किया गया था?

70पहले चरण के आरंभ में, ऑक्सी और अनॉक्सी श्वसन के दौरान, उत्पन्न उभयनिष्ठ उत्पाद निम्न में से कौन सा है?

71नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: R > G > A > B = D = F > S

72राष्ट्रीय युद्ध स्मारक कहां स्थित है?

73उस पद का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा? GRM-2, EPK-6, CNI-14, ALG-30,?

74दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का पालन करते हैं? कथन: पेय-पदार्थ की पसंद पर हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में, 65 प्रतिशत लोगों ने चाय, 28 प्रतिशत लोगों ने कॉफी, 5 प्रतिशत लोगों ने दूध पसंद किया, जबकि 2 प्रतिशत लोगों ने कुछ भी पसंद नहीं किया। निष्कर्ष: I. चाय, कॉफी से बेहतर पेय-पदार्थ है। II. दूध की तुलना में, अधिक लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं।

75निम्न में से किस जीव की छोटी आंत अपेक्षाकृत लंबी होती है?

76निम्नलिखित अभिक्रिया के लिए अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए। पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड विलयन (जलीय), नाइट्रिक अम्ल विलयन (जलीय) के साथ अभिक्रिया करके सोडियम नाइट्रेट विलयन और जल उत्पन्न करता है।

77एक बेईमान विक्रेता अपने माल को क्रय मूल्य पर बेचने का दावा करता है, लेकिन गलत बाट का उपयोग करता है, और इस प्रकार 25% का लाभ अर्जित करता है। वह एक किलोग्राम के लिए अनाज की कितनी मात्रा देता है?

78यदि दो समानांतर रेखाओं को एक तिर्यक रेखा द्वारा प्रतिच्छेद किया जाता है, तो नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा विकल्प अनिवार्य रूप से सत्य है?

79नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: अष्टक नियम केवल कैल्शियम तक ही लागू होता था। कथन II: कैल्शियम के बाद, प्रत्येक आठवें तत्व में पहले के समान गुण मौजूद नहीं थे।

81निम्नलिखित में से कौन सी नदी हिमालय की सबसे पूर्वी सीमा को चिह्नित करती है?

83नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: कार्बन में कार्बन के अन्य परमाणुओं के साथ बंध बनाने की अद्वितीय क्षमता होती है, जिसके परिणामस्वरूप बड़े अणु बनते हैं। कथन II: इस गुण को शृंखलन (catenation) कहा जाता है।

84यदि एक निश्चित राशि पर 5.5% वार्षिक दर से 18 माह में प्राप्त साधारण ब्याज, उसी राशि पर 6% वार्षिक दर से 14 माह में प्राप्त साधारण ब्याज से ₹62.50 अधिक है। राशि ज्ञात कीजिए।

85एक मां, पुत्र और पुत्री की आयु का योगफल 70 वर्ष है। यदि मां की आयु, उसके पुत्र की आयु की तीन गुनी है, और पुत्री की आयु उसके भाई से 5 वर्ष अधिक है, तो मां की आयु कितनी है?

86एक व्यक्ति को 1 घंटे में 8 km की दूरी तय करनी है। यदि वह कुल समय के एक-तिहाई समय में एक-चौथाई दूरी तय करता है, तो शेष समय में शेष दूरी तय करने के लिए उसकी चाल (km/h में) कितनी होनी चाहिए, ताकि वह ठीक समय पर गंतव्य तक पहुंच सके?

87नारियल के छिलके में मौजूद कौन सा ऊतक उसे कठोर और दृढ़ बनाता है?

89नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: V > R > N = U = H > C < G

917 मित्रों ने रविवार से शुरू होकर शनिवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के किसी एक दिन अपनी पसंद की मिठाई नहीं खाने का फैसला किया। प्रत्येक मित्र ने सप्ताह के अलग-अलग दिन को चुना। P ने शनिवार का दिन चुना। Q ने बुधवार का दिन चुना। R ने कहा कि वह P के ठीक पहले वाले दिन का चयन करेगा। S ने P और Q द्वारा चुने गए दिनों के बीच किसी भी उपलब्ध दिन को चुना। T ने रविवार का दिन चुना। U ने कहा कि वह Q के ठीक पहले वाले दिन का चयन करेगा। अब V द्वारा चुने जाने के लिए कौन सा दिन शेष है?

924² + √8² - 4√25 - 10 का मान ज्ञात कीजिए।

93स्वतंत्र रूप से लटका हुआ छड़ चुंबक किस दिशा में इंगित करता है?

94निम्न में से कौन सा वायरस का उदाहरण है?

95भूपेश को कुछ वर्ष तक फसल विफलता का सामना करना पड़ा। जब उसने मिट्टी के pH की जांच कराई, तो यह लगभग 11.6 था। वह अपने कृषि क्षेत्र की मिट्टी के उपचार के लिए निम्न में से किस यौगिक का उपयोग कर सकता है?

97तीन कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. कोई पेंट, भित्तिचित्र नहीं है। 2. कोई भित्तिचित्र, रोगन नहीं है। 3. कुछ पेंट, रोगन हैं। निष्कर्ष: I. कोई रोगन, पेंट नहीं है। II. कोई रोगन, भित्तिचित्र नहीं है। III. कुछ भित्तिचित्र, पेंट हैं। IV. सभी रोगन, पेंट हैं।

98एक सीधे धारावाही चालक के लिए इनमें से कौन से कथन सत्य हैं? (i) चुंबकीय बल रेखाएं केंद्र में चालक युक्त संकेंद्रित वृत्त होती हैं। (ii) जैसे-जैसे हम चालक से दूर जाते हैं, चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता बढ़ती जाती है। (iii) चुंबकीय क्षेत्र की दिशा दाएं हाथ के अंगूठे के नियम का उपयोग करके निर्धारित की जा सकती है।

99छह छात्र - F, E, D, C, B और A, कॉलेज की लाइब्रेरी में एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। उनमें से चार मेज के चारों कोनों पर बैठे हुए थे, जबकि अन्य दो किन्हीं दो भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे थे। C और E एक दूसरे के विकर्णतः सामने बैठे थे। A, मेज के किसी भी कोने पर नहीं बैठा था, और वह E और D दोनों के ठीक बगल में बैठा था। D, F के विकर्णतः सामने बैठा था। B, F के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। C और D तथा E और F के बीच में कोई भी छात्र नहीं बैठा था। B के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन सा छात्र बैठा था?

100यदि 48: x:: x: 75, जहां x > 0 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.