Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 23 August 2022, Shift 3

83 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—83 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 23 August 2022, 5:00 PM - 6:30 PM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 17 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01एक समांतर चतुर्भुज में दो आसन्न भुजाएं 3 : 2 के अनुपात में हैं और उसका परिमाप 65 cm है। इस समांतर चतुर्भुज की दो छोटी भुजाओं में से प्रत्येक की लंबाई क्या है?

02निम्नलिखित में से कौन सी नदी, ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी नहीं है?

03वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए, जिससे 8954, 9806 और 11297 को विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में समान शेषफल प्राप्त होगा।

04निम्नलिखित में से कौन सा उपकरण विद्युत चुंबकीय प्रेरण के सिद्धांत पर आधारित है?

05नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: सोडियम हाइड्रॉक्साइड, क्लोर-एल्कली (chlor-alkali) प्रक्रिया द्वारा तैयार किया जाता है। कथन-II: सोडियम हाइड्रॉक्साइड का उपयोग कृत्रिम वस्त्र रेशे (जैसे रेयान) बनाने के लिए किया जाता है।

061989 में ______ ने स्थानीय सरकारी निकायों के लिए संवैधानिक मान्यता की सिफारिश की।

07रक्षक कोशिकाओं में होने वाले कौन से परिवर्तन रंध्रों के खुलने का कारण होते हैं?

08एक जादुई दर्पण संयोजन के सम्मुख खड़ा एक लड़का दर्पण में अपने सिर को बड़ा, शरीर को समान आकार का, और पैरों को छोटे आकार का पाता है। जादुई दर्पण विन्यास के शीर्ष, मध्य और निचले भाग में प्रयुक्त दर्पण क्रमशः ______ हैं।

0919वीं एशियाई 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप, 2022 में अपना आठवां खिताब किसने जीता है?

10उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 15 : 180:: 17 : 204:: 21:?

12छह डिब्बों - A, B, C, D, E और F, को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। B और D के बीच में केवल एक डिब्बा रखा गया है। B और E के बीच में केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। E को A के ठीक ऊपर रखा गया है। F को B के ठीक ऊपर रखा गया है। डिब्बे A को सबसे निचले स्थान पर नहीं रखा गया है। कौन सा डिब्बा सबसे ऊपर रखा गया है?

14निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून पवनों से अधिकतम वर्षा प्राप्त करने के लिए जाना जाता है?

15यदि a + b + c = 6 और ab + bc + ca = - 2 है, तो a³ + b³ + c³ - 3abc का मान ज्ञात कीजिए।

16राजीव के वेतन में पहले 40% की कमी की गई, और फिर 50% की वृद्धि की गई। नया वेतन उसके आरंभिक वेतन से कितने प्रतिशत कम है?

17भारत में माइक्रोफाइनेंस, वित्तीय सेवा का वह रूप है, जो गरीब और निम्न आय वाले परिवारों को ______ के लिए छोटे ऋण और अन्य वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है।

18What part of the plant is used to store waste material?

19W, X, Y और Z नामक चार मित्र एक वर्गाकार मेज के कोनों पर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। W और Z सम्मुख कोनों पर नहीं बैठे हैं, किंतु W, Y के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। निम्नलिखित में से कौन X के सामने बैठा है?

20यदि किसी वस्तु का क्रय मूल्य ₹4,500 है, और लाभ 5% है, तो वस्तु का विक्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।

21यदि 2³ᵏ⁻⁵ = 4096 है, तो k का मान ज्ञात कीजिए।

23यदि शब्द QUALITY के सभी अक्षरों को वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

25G, H, I, J, K और L नामक छह लड़कियां एक वृत्ताकार मेज के परितः बैठकर पिकनिक के स्थान के बारे में चर्चा कर रही थीं। उन सभी के मुख मेज के केंद्र की ओर थे। L, G या H के ठीक बगल में नहीं बैठी थी। I, K के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी थी। J और G के बीच केवल दो लड़कियां बैठी थीं। I, G के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी थी। K, H के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी थी। L के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठी थी?

26एक टंकी को तीन पाइपों A, B और C द्वारा 4 घंटे में भरा जाता है। पाइप C, पाइप B से दोगुना तेज है, और पाइप B, पाइप A से दोगुना तेज है। पाइप A द्वारा टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?

27किसी कार का ओडोमीटर यात्रा की शुरुआत में 12,000 km और यात्रा के अंत में 12,800 km का पाठ्यांक दर्शाता है। यदि इस यात्रा में 4 घंटे का समय लगता है, तो कार की औसत चाल m/sec में ज्ञात कीजिए।

28निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं? (A) प्रतिरोध तापमान से स्वतंत्र होता है। (B) किसी चालक के टर्मिनलों के बीच वोल्टेज जितना अधिक होगा, प्रतिरोध उतना ही अधिक होगा। (C) प्रतिरोध की S.I. इकाई ओम है।

33दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का पालन करते हैं? कथन: प्याज की कमी और कुछ व्यापारियों द्वारा बड़े पैमाने पर जमाखोरी के कारण प्याज की कीमतों में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है। निष्कर्ष: I. सरकार को जमाखोरों पर कड़ी कानूनी कार्यबाही करनी चाहिए, और जमाखोरी करने बालों पर कठोर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। II. लोगों को प्याज खाना बंद कर देना चाहिए, और उसके बजाय आलू खाना चाहिए।

34इंडिया ओपन 2022 में, पुरुष एकल का फाइनल निम्नलिखित में से किसने जीता?

35पांच मकान - P, Q, R, S और T, एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। T, Q के पूर्व में 40 m की दूरी पर स्थित है। P, Q के दक्षिण में 30 m की दूरी पर स्थित है। R, Q के पश्चिम में 40 m की दूरी पर स्थित है। Q, S के दक्षिण में 35 m की दूरी पर स्थित है। R, T के सापेक्ष किस दिशा में स्थित है?

36समीकरण x² + 11x - 26 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।

371000 W की रेटिंग बाले एक इलेक्ट्रिक हीटर को प्रतिदिन 5 घंटे के लिए उपयोग किया जाता है। ₹6.00 प्रति इकाई लागत के आधार पर, सितंबर माह के लिए उस उपकरण को चलाने की कुल लागत (₹ में) ज्ञात कीजिए।

38कल्पित एक पार्क में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खड़ा है। फिर, वह लगातार दो बार, प्रत्येक बार 45° दक्षिणावर्त मुड़ता है। फिर, वह कुछ डिग्री का एक तीसरा मोड़ लेता है, जिसके बाद अब उसका मुख दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर है। उसने तीसरा मोड़ कितने डिग्री का और किस दिशा में लिया?

39चार भिन्न तत्व और उनके परमाणु क्रमांक दिए गए हैं: A (9), B (11), C (19) और D (37)। आवर्त सारणी में उनकी स्थितियों के संदर्भ में, इनमें से असंगत तत्व का चयन कीजिए।

40नताशा, युविका, अदिति, तान्या, शहनाज़ और दलजीत नामक छह लड़कियों की लंबाइयां अलग-अलग हैं। तान्या की लंबाई सबसे कम है। अदिति की लंबाई, केवल नताशा और एक अन्य लड़की से अधिक है। शहनाज की लंबाई दलजीत से कम है, जिसकी लंबाई युविका से कम है। इन छह लड़कियों में से तीसरी सबसे लंबी लड़की कौन है?

43Which of the following is an example of a thermal decomposition reaction?

44संख्या 34135278 के सभी अंकों को आरोही क्रम में बाएं से दाएं व्यवस्थित करने पर, मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

45वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 2488 में जोड़ने पर प्राप्त संख्या 3, 4, 5 और 6 से पूर्णतः विभाज्य होगी।

465, 15, 23, 26 और 29 का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए।

47सही समय बताने वाली घड़ी में, घंटे और मिनट वाली सुइयां 48 घंटे में विपरीत दिशाओं में कितनी बार सीधी होंगी?

48एक निश्चित कूट भाषा में, 'FEELING' को 'VVUOTMR' और 'HEAVILY' को 'ZVSEBOR' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'FORTUNE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

50जैन धर्म से संबंधित जल मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?

51एक दुकानदार गलत बाटों का उपयोग करके प्रत्येक 40 kg के स्थान पर 35 kg चीनी तौलकर बेचता है। यदि वह चीनी को क्रय मूल्य पर बेचता है, तो उसे कितने प्रतिशत लाभ होता है (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)?

52स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु चित्तरंजन दास का पेशा क्या था?

53मधु और शाइनी एक साथ मिलकर किसी कार्य को 20 दिन में पूरा कर सकते हैं। शाइनी और रोजी एक साथ मिलकर उसी कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं, और रोजी और मधु एक साथ मिलकर उसी कार्य को 15 दिन में पूरा कर सकते हैं। वे तीनों एक साथ मिलकर उस कार्य को कितने दिन में पूरा करेंगे?

54निम्नलिखित में से किसके अनुसार, "कानून किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा पर ध्यान दिए बिना, सभी के लिए समान रुप से लागू होते हैं।"?

55दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। KDRB: PWIY UNCG: FMTX

56निम्नलिखित में से किन कारकों द्वारा वनों का संरक्षण किया जा सकता है? a) वृक्षों की नियमित एवं नियोजित कटाई b) वनों की आग पर नियंत्रण c) वनों में सड़कों का निर्माण d) एकल कृषि रोपण e) वनरोपण और पुनर्वनीकरण को बढ़ावा देना f) वन एवं वन उत्पादों का उचित उपयोग g) मवेशियों के चरने के लिए भूमि साफ करना

58उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 8, 18, 38, 78, 158,?

59Which part of the human brain controls the involuntary action of vomiting?

6016 मार्च 2022 को, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाइड्रोजन आधारित उन्नत ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन (FCEV) के लिए एक पायलट परियोजना का उद्घाटन किया। यह पायलट परियोजना किसके द्वारा शुरू की गई थी?

61भारतीय सेना द्वारा सैन्य क्षेत्र के लिए इन-हाउस मैसेजिंग एप्लिकेशन हेतु जारी किए गए ऐप का नाम बताएं।

62उदासीनीकरण अभिक्रिया के दौरान, क्रमशः H⁺ आयन ______ से आता है, और OH⁻ आयन ______ से आता है, जिससे जल का अणु बनता है।

63भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में विशेष रूप से उल्लिखित किया गया है कि, "संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी"?

64नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: यौगिकों की वह श्रेणी, जिसमें कार्बन श्रृंखला में एक ही क्रियात्मक समूह हाइड्रोजन का प्रतिस्थापन करता है, समजातीय श्रेणी कहलाती है। कथन II: जैसे-जैसे किसी समजातीय श्रेणी में आणविक द्रव्यमान बढ़ता है, भौतिक गुणों में क्रमिक परिवर्तन प्रदर्शित होता है।

65निम्न के संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए। दो त्रिभुज समरूप होते हैं यदि: a) उनकी कोई भी दो भुजाएं बराबर हों b) उनकी संगत भुजाएं समानुपाती हों c) उनके कोई भी दो कोण बराबर हों d) उनके संगत कोण बराबर हों

66भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के अनुसार, भारत में राज्यसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या ______ होती है।

67छह व्यक्तियों, L, M, N, O, P और Q की एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों, अर्थात फरवरी, मार्च, जून, अगस्त, सितंबर और दिसंबर में पाक कला की कक्षाएं हैं। P की कक्षा Q के ठीक पहले है। केवल M की कक्षा O से पहले है। L की कक्षा N के ठीक बाद और Q से ठीक पहले है। इस जानकारी के आधार पर इनमें से कौन सा कथन सही होगा?

68रक्त का निम्नलिखित में से कौन सा घटक थक्कों के निर्माण में सहायक होता है?

69जिन तत्वों के बाह्यतम कोश में 2 इलेक्ट्रॉन होते हैं, वे सामान्यतः ______ होते हैं।

70नरसिम्हा राव सरकार द्वारा आर्थिक सुधारों की शुरुआत ______ में की गई थी।

72उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 4 : 8:: 8 : 32:: 12:?

73उस समबाहु त्रिभुज की भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए, जिसका क्षेत्रफल 4√3 वर्ग इकाई है।

74जीव विज्ञान की कौन सी शाखा वंशानुक्रम पैटर्न के अध्ययन पर केंद्रित है?

7517 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, प्रत्येक विद्यार्थी ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। A का स्थान ऊपर से 9वां है, जबकि B का स्थान नीचे से 11वां है। ऊपर से देखे जाने पर, C का स्थान, A से ऊपर है, किंतु B से नीचे है। ऊपर से C का स्थान कौन सा है?

76नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. कुछ शेर, बिल्लियां हैं। II. सभी बिल्लियां, जानवर हैं। III. कुछ जानवर, शेर नहीं हैं। निष्कर्ष: I. कुछ जानवर, शेर हैं। II. सभी शेर, जानवर हैं। III. कोई भी जानवर, शेर नहीं है।

78श्वेत प्रकाश का वह घटक, जिसका अपवर्तनांक अधिकतम होता है, वह ______रंग का होता है।

79तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी उपहार पत्र हैं। सभी पत्र चैट हैं। सभी शब्द उपहार हैं। निष्कर्ष: I. कुछ चैट शब्द हैं। II. सभी उपहार चैट हैं। III. कुछ शब्द पत्र नहीं हैं।

80निम्न में से कौन सा द्विघात समीकरण है? A. x(x - 4) = 2x + x² - 7 B. 5 (2y + 3) - 6y = 5y(y² - 8y) C. k(k + 1) - k(k - 2) 2k = 0 D. p(p² + 7) = p² + p³ - 18

81निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए: (-2/5)⁻² × (-4/5)⁴

83उस पद का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा? 8G, 14C, 20Y, 26U,?

85नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: X < Z = T > V > P < Y = O

86निम्नलिखित में से कौन सा फसल उत्सव मुख्यतः दक्षिण भारत में मनाया जाता है?

87ओडिशा के कोरापुट, रायगड़ा, कालाहांडी, बलांगिर जिले, किस खनिज के खनन के लिए प्रसिद्ध हैं?

88विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा "Dare2eraD TB" को विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर इनमें से किसके द्वारा लांच किया गया था?

901987 में UNEP द्वारा किए गए समझौते का मुख्य उद्देश्य क्या था?

91सरल कीजिए: x² + 5x - 12 - 3(x² - 2x + 9)

92अर्थशास्त्र विषय के संदर्भ में मांग के नियम के बारे में इनमें से कौन सा कथन सही है? a) मांग का नियम अर्थशास्त्र का एक मौलिक सिद्धांत है, जो बताता है कि उच्च मूल्य होने पर उपभोक्ता किसी वस्तु की कम मात्रा की मांग करेगा। b) मांग, ह्रासमान सीमांत उपयोगिता के नियम से व्युत्पन्न है, यह इस तथ्य पर आधारित है कि उपभोक्ता सबसे पहले अपनी सबसे जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए किफायती वस्तुओं का उपयोग करते हैं। c) मूल्य में परिवर्तन के प्रत्युत्तर में मांग का आकार (रूप) और परिमाण बदल जाता है।

93किसी घनाकार कमरे की लंबाई 15 m, चौड़ाई 17 m और ऊंचाई 21 m है। ₹40/m² की दर से इसकी दीवारों और छत को पेंट करने की लागत ज्ञात कीजिए।

94दी गई संख्या, प्रतीक शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। # 9 1 @ 4 * 7 ^ 5 3 # 9 1 < 5 4 @ 3 $ # 2 * 6! 4 2 & 9 < 3 6 ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद एक सम संख्या है?

95रासायनिक समीकरण में किसी पदार्थ के प्रतीक/सूत्र के बाद लिखा गया पद (aq) यह दर्शाता है कि वह ______ में मौजूद है।

96टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने इंडस टावर्स में वोडाफ़ोन की कितनी प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

97______, कुछ सरीसृपों में निषेचित अंडों का लिंग निर्धारण करते/ करती हैं।

98यदि 18 : 30:: 30: x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

99चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेशित एक निश्चित धनराशि 3 वर्ष बाद ₹13,380 और 6 वर्ष बाद ₹20,070 हो जाती है, जबकि ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है। धनराशि ज्ञात कीजिए।

100एक 2 Ω का प्रतिरोध, एक 4Ω के प्रतिरोध के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित है। उनका तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.