Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 22 August 2022, Shift 1

83 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—83 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 22 August 2022, 9:00 AM - 10:30 AM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 17 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01भारतीय संविधान की कौन सी विशेषता राज्य स्तर पर और केंद्र में सरकारों के अस्तित्व को संदर्भित करती है?

02उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (24, 12, 72) (15, 16, 60)

03यदि किसी त्रिभुज के दो कोणों का माप क्रमशः 60° और 80° है, तो इस त्रिभुज के तीसरे कोण का माप ______ है।

04एक निश्चित कूट भाषा में, 'ACADEMY' को 'FSJHDEB' और 'BARRIER' को 'YKNVUCC' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'ATTEMPT' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

05भारतीय सेना ने मिसाइलों के निर्माण और आपूर्ति के लिए ₹3131.82 करोड़ के अनुबंध पर किसके साथ हस्ताक्षर किए?

06निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता मरुस्थल से संबद्ध है?

08दिए गए चार-अक्षर वाले अक्षर-समूहों पर आधारित प्रश्न का उत्तर दें। STED, LAYM, JOEK, CLDP यदि प्रत्येक अक्षर-समूह में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने अक्षर समूहों एक भी स्वर नहीं होगा?

09निम्नलिखित में से कौन सा अधिनियम कानूनी रूप से एक ग्रामीण परिवार के ऐसे वयस्क सदस्यों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन के वैतनिक रोजगार की गारंटी देता है, जो रोजगार की तलाश में हैं, और अकुशल शारीरिक श्रम करने के इच्छुक हैं?

10रानी ने एक व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से ₹2,00,000 की राशि उधार ली। वह 7% वार्षिक दर से 2 वर्ष बाद कितना साधारण ब्याज अदा करेगी?

12धातु ऑक्साइड सामान्यतः ______ प्रकृति के होते हैं।

13एक विद्यार्थी को टर्म 1 में 80/80 अंक प्राप्त हुए, और टर्म 2 में 75/90 अंक प्राप्त हुए। यदि दोनों टर्म के लिए दिए गए भारांक, क्रमशः 40% और 60% हैं, तो उसके अंतिम प्राप्तांकों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित)

14ऐल्कोहॉल, सोडियम के साथ अभिक्रिया करके निम्नलिखित में से किस गैस का निर्माण करता है?

15किसी संख्या को 335 और 265 के योग से विभाजित करने पर भागफल के रूप में, 335 और 265 के अंतर के तीन गुने के बराबर मान प्राप्त होता है, और शेषफल के रूप में 35 प्राप्त होता है। संख्या ज्ञात कीजिए।

16एक वस्तु के मूल्य में 20% की वृद्धि की जाती है, और फिर उस पर प्रत्येक 5% की दो क्रमिक छूटें दी जाती हैं। इस स्थिति में वस्तु का विक्रय मूल्य उसके क्रय मूल्य से ______ अधिक होगा।

17एक त्रिभुज की भुजाओं की लंबाइयां 5 cm, 7 cm और 10 cm हैं। त्रिभुज का क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए।

18माल एवं सेवा कर, जिसमें माल और सेवाएं दोनों शामिल हैं, भारत सरकार द्वारा ______ से प्रभावी रूप से लागू किया गया था।

20सरल कीजिए: 6² + 7² + √16

22चुंबकीय क्षेत्र में परिवर्तन द्वारा प्रेरित धारा उत्पन्न करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?

23नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: मानव आमाशय, नाइट्रिक अम्ल का उत्पादन करता है। कथन-II: हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, आमाशय को क्षति पहुंचाए बिना भोजन के पाचन में मदद करता है।

25निम्न में से किस समूह के तत्वों में अम्लीय ऑक्साइड बनाने की प्रवृत्ति होती है?

26______, मध्य प्रदेश में पाई जाने वाली एक प्रकार की जल संग्रहण प्रणाली है।

27दो पारदर्शी माध्यमों A और B में प्रकाश की चाल 2 × 10⁸ m/sec और 2.25 × 10⁸ m/sec है। माध्यम B के सापेक्ष माध्यम A का अपवर्तनांक ______ के बराबर है।

28उस द्विघात समीकरण का चयन कीजिए, जिसका एक मूल (1 + √3) है।

29अधिकांश जंतुओं में गति इनमें से किन तंत्रों की समन्वित गतिविधि है?

30रंगहीन लवक क्या कहलाते हैं?

31दो ट्रेनें जो समान चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। यदि उनकी लंबाई 120 m और 140 m है, और वे एक दूसरे को 10 s में पार करती हैं, तो प्रत्येक ट्रेन की चाल ज्ञात कीजिए।

32यदि अवतल दर्पण किसी वस्तु का वास्तविक, उल्टा एवं समान आकार का प्रतिबिंब निर्मित करता है। तो वस्तु कहां स्थित होगी?

33प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस ने इनमें से किसकी स्थापना की?

35एक कंबल को ₹1,148 में बेचने पर 30% की हानि होती है। 5% का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे किस मूल्य पर बेचा जाना चाहिए?

36जनवरी 2022 में, इनमें से किसे विज्ञान एवं अभियांत्रिकी में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

37सरल कीजिए: 3x(x - 6) + x² + 6x - 9 + 24 - x³

41दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। PARTS: RDVYY CLOSE: EOSXK

42कोहली की आयु, रोहित से 3 वर्ष कम है। यदि कोहली और रोहित की आयु का अनुपात 7 : 8 है, तो कोहली की आयु कितनी है?

43100 Ω प्रतिरोध वाले एक धातु का तार को मोड़कर तार की लंबाई के बराबर परिधि वाला एक वृत्त बनाया जाता है। वृत्त के दो व्यासतः सम्मुख बिंदुओं के बीच तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।

45दो संख्याओं का अनुपात 5 : 7 है। यदि उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 17 है, तो संख्याएं ज्ञात कीजिए।

46एक कस्बे की जनसंख्या 2,24,375 है। यदि यह प्रति वर्ष 4% की दर से बढ़ती है, तो 2 वर्ष बाद इसकी जनसंख्या कितनी होगी?

47भारतीय संविधान में पंचायत के लिए कितने विषय स्वत्वाधिकारी (entitled) तथा सूचीबद्ध हैं?

48भारत का पहला ग्राफीन नवाचार केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?

49छोटा नागपुर पठार इनमें से किस भारतीय राज्य में स्थित है?

50उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 12 : 145:: 9 : 82:: 11:?

51शेखर बिंदु X से शुरू करके उत्तर की ओर 70 m चलता है। फिर, वह बाएं मुड़ता है, और 150 m चलता है। वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 70 m चलता है। अंत में, वह बाएं मुड़ता है, और 90 m चलकर बिंदु Y पर पहुंचता है। बिंदु X, बिंदु Y से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

52उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 7, 20, 37, 56, 79, 108,?

53विधिक मामलों पर राज्य सरकार को सलाह देने, और विधिक स्वरूप के अन्य कर्तव्यों का पालन करने का कार्यकारी अधिकार किसके पास होता है?

54रवि ने ₹50,000 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। छह माह बाद राजू ₹1,00,000 का निवेश करके उनके व्यवसाय में शामिल हो गया। रवि द्वारा निवेश किए जाने के बाद से एक वर्ष में, उन्होंने ₹63,000 का लाभ अर्जित किया। लाभ में राजू का हिस्सा कितना है?

55उस पद का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा? D6W, G7T, M11N, V20E,?

56मेघालय की गारो जनजाति के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय महोत्सव कौन सा है?

57किसी दिए गए पारदर्शी माध्यम का अपवर्तनांक 1.5 है। उस माध्यम में प्रकाश की चाल क्या होगी?

58Three statements are given, followed by three conclusions numbered I, II and III. Assuming the statements to be true, even if they seem to be at variance with commonly known facts, decide which of the conclusions logically follow(s) from the statements. Statements: 1. All tigers are lions. 2. No cat is lion. 3. Some jaguars are cats. Conclusions: I. Some jaguars are lions. II. No jaguar is tiger. III. Some lions are tigers.

59उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 45, 65, 90, 125, 180,?

61विद्युत धारा के चालन की जांच करने के लिए, रवि एक प्रयोग करता है। वह विभिन्न जलीय विलयन या द्रव (विद्युत-अपघट्य के रूप में) लेता है, और इसमें से विद्युत प्रवाहित करने का प्रयास करता है, और परिपथ को एक बल्ब से जोड़ता है। निम्न में से किसकी उपस्थिति में, बल्ब नहीं जलेगा?

62n फेरों वाली एक धारावाही वृत्ताकार कुंडली के कारण उत्पन्न क्षेत्र और समान धारा को वहन करने वाले समान त्रिज्या के एकल वृत्ताकार लूप के कारण उत्पन्न क्षेत्र का अनुपात ______ है।

63तीन कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. कुछ पंपलेट कॉपियां हैं। 2. सभी कॉपियां रीडर हैं। 3. सभी रीडर स्क्रॉल हैं। निष्कर्ष: I. सभी पंपलेट स्क्रॉल हैं। II. सभी कॉपियां स्क्रॉल हैं। III. कुछ रीडर कॉपियां हैं। IV. कुछ स्क्रॉल पंपलेट हैं।

64दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 28 - 28 ÷ 14 + 7 × 2 = 16

66निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? (√360 + 12 ÷ 6 × 3 - √170) ÷ 2 =?

67वर्तमान में एक पिता की आयु उसकी पुत्री की आयु की 3 गुनी है। 10 वर्ष बाद, उसकी आयु, उसकी पुत्री की आयु की दोगुनी होगी। पुत्री की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

70P, Q, R, S, T और U नामक छः विद्यार्थी एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। P और S पंक्ति के सिरों पर बैठे हैं। T, P के ठीक बगल में बैठा है, जबकि U, S के ठीक बगल में बैठा है। Q और S के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। R के अलावा, Q के ठीक बगल में कौन बैठा है?

712sec²A + 4cosec²A - 2tan²A - 4cot²A का मान ज्ञात कीजिए।

7220 जनवरी 2022 से मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में आयोजित इनमें से किस खेल कार्यक्रम की मेजबानी भारत द्वारा की गई थी?

73एक 210 m लंबी रेलगाड़ी, सम्मुख दिशा से 4.5 km/h की चाल से आ रहे एक व्यक्ति को 12 सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की चाल (km/h में) ज्ञात कीजिए।

74800 km की एक यात्रा के लिए, एक ट्रक पहले 300 km की दूरी 50 km/h की चाल से तय करता है। उसे शेष दूरी को किस चाल से तय करना चाहिए, ताकि उसकी औसत चाल 60 km/h हो?

75यह प्रश्न निम्नलिखित तीन अक्षर वाले शब्दों पर आधारित है। RAT DOT FRY CUT यदि उपरोक्त में से प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार बने कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?

76जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य ने 'भरोसा' केंद्र स्थापित किए हैं, जो यौन उत्पीड़न एवं हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए वन-स्टॉप सुविधा प्रदान करते हैं?

77Humans have ______ pairs of autosomes.

78निम्नलिखित में से कौन सा शब्द समुद्री वातावरण में एक ऐसी जलवायु स्थिति को संदर्भित करता है, जिसके परिणामस्वरूप जल निकाय आवधिक रूप से गर्म होता है?

79Which reproductive parts of the flower contain the germ cells?

80यदि किसी चालक के टर्मिनलों के बीच 5 V का विभवांतर आरोपित करने पर उसमें 2.5 mA की धारा उत्पन्न होती है। तो चालक का प्रतिरोध (Ω में) ज्ञात कीजिए।

81______ बनाने में यीस्ट का उपयोग किया जाता है।

82सात डिब्बों - P, Q, R, S, T, U और V, को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। R को T के ठीक नीचे रखा गया है। V को Q के ठीक ऊपर रखा गया है, जो S के ठीक ऊपर है। V और U के बीच में केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। V सबसे ऊपर वाला डिब्बा है। डिब्बा P की सही स्थिति कौन सी है?

83P, Q, R, S, T और U एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 6 है। R और Q की मंजिलों के बीच ठीक तीन व्यक्ति रहते हैं। T, P की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। U, Q की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। R, S की मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। T मंजिल क्रमांक 4 पर रहता है। Q मंजिल क्रमांक 5 पर नहीं रहता है। मंजिल क्रमांक 6 पर कौन रहता है?

87जब मिनट वाली सुई 2 घंटे 20 मिनट की अवधि के समतुल्य दूरी तय करती है, तो उसके द्वारा तय की गई कोणीय दूरी कितनी होगी?

88आज के परिदृश्य में, मनुष्यों की अभिवृत्ति में हुए किस परिवर्तन ने अजैवनिम्नीकरणीय अपशिष्ट के उत्पादन को कुछ हद तक कम करने में सहायता की है?

89'भारतीय भाषा संस्थान (CIIL)' इनमें से किस शहर में स्थित है?

90न्यूलैंड के अष्टक, क्रमशः ______ से शुरू होते हैं, और ______ पर समाप्त होते हैं।

91इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: T= S ≥ N = A ≤ U > P < Q निष्कर्ष: I. S > Q II. A ≤ T

92महेश एक बिंदु से पश्चिम की ओर मुख करके चलना शुरू करता है। वह बाएं मुड़ता है, और X m चलता है, फिर दाएं मुड़ता है, और 22 m चलता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 11 m चलता है, और फिर पुनः बाएं मुड़ता है, और 22 m चलता है। वह आरंभ बिंदु से ठीक 21 m दूर है। उसके द्वारा यात्रा के पहले चरण में तय की गई दूरी X का मान ज्ञात कीजिए। (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

93एक तत्व A जल के साथ अभिक्रिया करके एक विलयन बनाता है, जो फीनॉलफ्थेलिन के विलयन को गुलाबी कर देता है। तत्व A के ______ होने की सर्वाधिक संभावना है।

94जब किसी वस्तु को लेंस से 2f की दूरी पर रखा जाता है, तो उत्तल लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन 'm' को ______ द्वारा दर्शाया जाता है।

95किसी चतुर्भुज के विकर्ण की लंबाई 32 m है, और इसके दो अंतर्लंबों (offsets) की लंबाइयां 6 m और 10 m हैं। चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

96एक 91 cm लंबे तार को इस प्रकार दो टुकड़ों में काटा जाता है कि एक टुकड़े की लंबाई, दूसरे की लंबाई के तीन-चौथाई के बराबर हो। छोटे टुकड़े की लंबाई ज्ञात कीजिए।

97दी गई रासायनिक अभिक्रिया में, निम्न में से कौन सी रासायनिक जातियां, क्रमशः ऑक्सीकारक और अपचायक के रूप में कार्य करती हैं? 2Al + Fe₂O₃ → Al₂O₃ + 2Fe

98x² - 14x + 49 = 0 के मूलों की प्रकृति ज्ञात कीजिए।

99भारत सरकार द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?

100किसी चालक का प्रतिरोध इनमें से किस पर निर्भर नहीं करता है?

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.