Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 22 August 2022, Shift 2

82 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—82 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 22 August 2022, 12:45 PM - 2:15 PM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 18 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

02DC मोटर के लिए इनमें से कौन से कथन सत्य हैं? (i) विभक्त वलय (split rings) का कार्य धारा के प्रवाह को उलटना है। (ii) चुंबकीय क्षेत्र के समानांतर संरेखित कुंडली की भुजाओं पर अधिकतम बल लगता है। (iii) प्रत्येक आधे घूर्णन के बाद धारा को उलटने की वजह से कुंडली में निरंतर घूर्णन होता रहता है।

03निम्न अभिक्रिया ______ का उदाहरण है। Mg(OH)₂ + 2HCl → MgCl₂ + 2H₂O

04श्लाइडेन (Schleiden) और श्वान (Schwann) द्वारा दिया गया कोशिका सिद्धांत निम्नलिखित में से किन जीवों पर लागू नहीं होता है?

05उस फर्म का नाम बताइए, जिसने मार्च 2022 में नियो बैंक एवेल फाइनेंस का अधिग्रहण किया है?

06यदि संख्या 53478231 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक से 2 घटाया जाता है, तो बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे अंकों का योग क्या होगा?

07किस भारतीय राष्ट्रवादी की जयंती को प्रति वर्ष 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाया जाता है?

08यदि शब्द 'ACQUIRE' के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

09एक सीधे धारावाही चालक के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र की दिशा इनमें से किसका उपयोग करके निर्धारित की जा सकती है?

11जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित विषयों पर लिखी गई मूल पुस्तकों को हिंदी में लिखने के लिए लेखकों को पुरस्कृत करने हेतु जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा कौन सी योजना शुरू की गई है?

1251 आदमी एक कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। उनके कार्य शुरू करने के चार दिन बाद, 6 और आदमी उनके साथ कार्य में शामिल हो जाते हैं। अब वे शेष कार्य को कितने दिन में पूरा कर लेंगे?

13उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 28, 29, 31, 35, 43,?

14किसी चालक का प्रतिरोध ______ के अनुक्रमानुपाती होता है।

15बड़े बांधों के निर्माण से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रभाव की आलोचना निम्न में से किस आधार पर नहीं की गई है?

16छह लड़के - प्रतीक, कार्तिक, यश, हिम्मत, देव और निहित, एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। प्रतीक, कार्तिक के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। देव पंक्ति के एक सिरे पर बैठा है। यश और हिम्मत के बीच में केवल प्रतीक बैठा है। कार्तिक, निहित के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। हिम्मत, देव के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। कार्तिक के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?

17भारतीय संविधान के किस भाग में पंचायती राज का वर्णन किया गया है?

19जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत के 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?

21एक समकोण त्रिभुज में, यदि कर्ण एक भुजा से 4 इकाई बड़ा है, और दूसरी भुजा से 8 इकाई बड़ा है, तो त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

23किसी बेलन का आयतन 5500 m³ है। यदि बेलन की ऊंचाई 70 m है, तो इसका व्यास ज्ञात कीजिए।

245 D क्षमता वाले एक उत्तल लेंस को -3 D क्षमता वाले एक अवतल लेंस के साथ जोड़कर रखा गया है। इस संयोजन की फोकस दूरी कितनी होगी?

25विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए आकर्षित करने हेतु सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन सा कदम नहीं उठाया गया है?

27प्रोपीन यौगिक की समजातीय श्रेणी का अगला चौथा सदस्य कौन सा होगा?

28पादप कोशिकाओं में मौजूद ______ की मात्रा, संचलन को सुगम बनाने के लिए कोशिकाओं की संरचना में परिवर्तन कर देती है।

294.2222... को तुल्य भिन्न के रूप में निरूपित कीजिए।

30सात सर्जन - W, X, Y, Z, A, B और C, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। उनमें से चार मेज के कोनों पर बैठे थे, जबकि तीन मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे थे। मेज की एक भुजा के ठीक मध्य में कोई भी नहीं बैठा था। C, जोकि एक कोने पर बैठा था, B और Y दोनों के ठीक बगल में बैठा था। Z, B और X दोनों के ठीक बगल में बैठा था। A, X के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। W के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन सा सर्जन बैठा था?

32कार्बन C⁴⁺ आयन बनाने में असमर्थ क्यों होता है?

33किसी दिए गए गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या -20 cm है। दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।

34उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। FAST: JDUU:: SLOW: WOQX:: JUMP:?

35नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: गर्म करने पर, कॉपर (तांबा) पाउडर की सतह पर कॉपर (II) ऑक्साइड की काले रंग की परत चढ़ जाती है। कथन-II: यदि इस गर्म किए गए पदार्थ (CuO) के ऊपर से हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाती है, तो सतह पर मौजूद काली परत, भूरी हो जाती है।

36संख्याओं 51, 52, 53,....100 में से सबसे छोटी और सबसे बड़ी अभाज्य संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।

37एक निश्चित कूट भाषा में, 'PTEJAD' को 'OUEIAE' लिखा जाता है, और 'FHNOI' को 'EIMOI' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'TUPAI' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

38निम्नलिखित में से कौन सा एक सत्य कथन नहीं है?

39दो संख्याओं का अनुपात 5 : 3 है। यदि संख्याओं का अंतर 54 है, तो छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।

41अपरदन के माध्यम से पृथ्वी की सतह की उच्चावच विभिन्नताओं (relief variations) के अपक्षय होने (wearing down) की घटना को क्या कहा जाता है?

44सिंधु दर्शन उत्सव भारत के किस भाग में मनाया जाता है?

45जून 2022 तक, भारत में कितनी भाषाओं को 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा प्राप्त है?

46तत्वों के संयोजी कोश इलेक्ट्रॉनों के अनुसार उनका सही क्रम क्या है?

47निम्नलिखित में से कौन से उपकरण विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर आधारित हैं? (i) तापदीप्त लैंप (ii) इलेक्ट्रिक गीजर (iii) विद्युत जेनरेटर

48कुछ खाद्य पदार्थों को जल्दी से पकाने के लिए, हम ______ का उपयोग कर सकते हैं।

49x² - 7x + 12 = 0 के मूलों का गुणनफल ज्ञात कीजिए।

50एक त्रिभुजाकार कांच के प्रिज्म के माध्यम से अपवर्तित होने वाली प्रकाश किरण के लिए, विचलन कोण ______ के बीच का कोण होता है।

51एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: पिछले वर्ष, X जिले में केवल 30 प्रतिशत छात्राओं ने स्कूल के बाद स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन कराया, जबकि 95 प्रतिशत छात्रों ने स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन कराया। तर्क: I. राज्य सरकार ने सरकारी कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की संख्या में वृद्धि की है। II. कई छात्राएं स्नातक पाठ्यक्रमों के बजाय स्कूल के बाद व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन कराना पसंद करती हैं।

52किस राज्य सरकार ने मार्च 2022 में राज्य के दलित परिवारों को सशक्त बनाने तथा प्रति परिवार ₹10 लाख का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण करके उन्हें उद्यमिता में सक्षम बनाने के लिए 'दलित बंधु' कल्याण योजना शुरू की है?

53भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को इनमें से किस समिति की सिफारिश से जोड़ा गया था?

54निम्नलिखित में से किस खाद्य पदार्थ में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?

56मार्च 2022 में, किस राज्य सरकार ने पहली बार अपनी वार्षिक वित्तीय योजना के हिस्से के रूप में 'बच्चों का बजट (Children's Budget)' प्रस्तुत किया?

57निम्न संख्या श्रेणी के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 2 5 6 9 8 0 3 8 6 7 2 5 2 2 6 8 3 6 5 3 उपरोक्त श्रेणी में ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या, और ठीक बाद एक विषम संख्या है?

58दिए गए कथन के आधार पर, दो निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य हैं? कथन: C < D, E ≥ B, B > D निष्कर्ष: 1. B > C 2. E < D

59अप्रैल 2022 में, लोकसभा द्वारा संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया गया, जिसके द्वारा ______ के कुछ जिलों में गोंड और संबंधित जनजातियों को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने हेतु संविधान में संशोधन का प्रावधान किया गया है।

60साड़ी बेचने वाली किसी दुकान पर एक ऑफर के तहत ग्राहकों को 3 साड़ियों की खरीद पर 2 साड़ियां मुफ्त मिल रही थीं। ग्राहक को मिलने वाली छूट ज्ञात कीजिए।

62A, 9:00 a.m बजे X से चलना शुरू करता है, और उसी दिन 1:00 p.m बजे Y पर पहुंचता है। A के समान मार्ग का अनुसरण करते हुए, B भी 9:00 a.m बजे Y से चलना शुरू करता है, और उसी दिन 3 p.m बजे X पर पहुंचता है। दोनों किस समय मिलते हैं?

63उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (36, 78, 13) (121, 77, 7)

64दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य नहीं है? कथन: A < B < C ≤ D = E > F > G

65दो अंकों की सबसे बड़ी अभाज्य संख्या के दोगुने और तीन अंकों की सबसे बड़ी अभाज्य संख्या के तीन गुने का योगफल ______ के बराबर होगा।

66सेंट थॉमस कैथेड्रल बेसिलिका (St. Thomas Cathedral Basilica Church) चर्च किस राज्य में स्थित है?

67सरल कीजिए: 234 × [8 - (6 + 2) × 3] + 4234

68यदि नीचे दी गई संख्या के सभी अंकों को अवरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे और दाएं से चौथे अंक का गुणनफल कितना होगा? (बाएं) 521987624 (दाएं)

69उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (11, 57, 8) (12, 63, 9)

70कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। M बाएं सिरे पर बैठा है। K, M के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G, K के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G और D के बीच में केवल पांच व्यक्ति बैठे हैं। D, दाएं सिरे से छठवें स्थान पर बैठा है। G, D के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?

71कितने प्रतिशत वार्षिक दर से ₹1,300 की राशि पर 5 वर्ष में प्राप्त साधारण ब्याज ₹520 होगा?

72संख्याओं p और q का मध्यानुपाती 8 है। निम्नलिखित में से कौन-सा संख्या युग्म p और q का मान हो सकता है?

73नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. सभी कुर्सियां, डेस्क हैं। II. सभी डेस्क, चाक हैं। III. सभी चाक, बोर्ड हैं। निष्कर्ष: I. कुछ बोर्ड, डेस्क हैं। II. कुछ चाक, कुर्सियां हैं। III. कुछ बोर्ड, कुर्सियां हैं।

75मिनट वाली सुई द्वारा 48 मिनट में निर्मित कोण कितना होगा?

77एक वस्तु को 10% लाभ पर बेचने पर एक विक्रेता ₹777.70 का लाभ अर्जित करता है। वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

7811 के प्रथम बारह गुणजों का औसत क्या होगा?

79कुछ व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। P, Z के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G और D के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है। G, D के बाईं ओर बैठा है। H, G के बाईं ओर पांचवें स्थान पर बैठा है। K, D के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। P, K के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?

80जियोमोर्फोलॉजी ( Geomorphology), जो कि भौतिक भूगोल की एक शाखा है, इनमें से किस क्षेत्र के अध्ययन के लिए समर्पित है?

81मार्च 2022 में, भारत के पहले वर्चुअल स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?

82बर्मिंघम में आयोजित 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में टीम इंडिया का ध्वजवाहक निम्नलिखित में से कौन था?

8370 m त्रिज्या और 140 m ऊंचाई वाले बेलन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

84______ में 'दोहरा परिसंचरण' नहीं होता है।

85उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 8, 9, 20, 63, 256,?

88जनवरी 2022 में, भारत सरकार ने कोयला क्षेत्र के प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (key performance indicators) को साझा करने के लिए कौन सा पोर्टल लॉन्च किया?

89फरवरी 2022 में, भारत ने फाइनल में किस देश को चार विकेट से हराकर, लगातार पांचवां अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया?

91{4 - 3 × [7 - 8 × (2 × 4 - 10)]} का मान ज्ञात कीजिए।

92एक फूल की दुकान से बाहर निकलकर, जया उत्तर की ओर 100 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 45 m चलती है। वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 175 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 50 m चलती है। वह एक बार फिर बाएं मुड़ती है, और 75 m चलकर एक टी स्टॉल तक पहुंचती है। फूल की दुकान, टी स्टॉल से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

93निम्न में से कौन सा तत्व, अधिकतम संयोजी इलेक्ट्रॉनों को दर्शाता है?

94वरुण अपने घर से शुरू करके उत्तर की ओर 60 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 30 m चलता है। वह पुनः दाएं मुड़ता है, और 90 m चलता है। अंत में, वह एक और बार दाएं मुड़ता है, और 30 m चलता है। वरुण अब अपने घर से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

95रमेश एक बल्ब का फिलामेंट बनाने के लिए एक पदार्थ का चयन करना चाहता है। चयनित पदार्थ में इनमें से कौन से गुण होने चाहिए? (i) निम्न गलनांक (ii) उच्च तापमानों पर चमकने की क्षमता (iii) उच्च प्रतिरोध

96फ्लोएम पौधे का संवहनी ऊतक होता है, जो ______ का परिवहन करता है।

97x² + 7x + 6 = 0 समीकरण को ______ के रूप में लिखा जा सकता है।

9816 और 144 का माध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।

100______ के उपयोग से पर्यावरण के अनुकूल कैरी बैग (carry bags) तैयार किए जा सकते हैं।

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.