ExamBharo · RRB Group D 2022 — 22 August 2022, Shift 2 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-22-aug-shift-2/
प्रश्न पत्र · आरआरबी ग्रुप डी
RRB Group D 2022 — 22 August 2022, Shift 2
22 अगस्त 2022 · 12:45 PM–2:15 PMपेपर के 100 में से 82 प्रश्नसही उत्तर पर +1, गलत उत्तर पर −0.33
प्रश्न रेलवे भर्ती बोर्ड के 22 अगस्त 2022, 12:45 PM–2:15 PM के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया
आरआरबी ग्रुप डी की तैयारी कर रहे हैं? और भी पाएँ, मुफ़्त
रोज़ पिछले साल के प्रश्नों का क्विज़, और आरआरबी ग्रुप डी की हर सूचना उसी दिन।
प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, जैसे मूल पेपर में थे।
Computer Based Test
2. DC मोटर के लिए इनमें से कौन से कथन सत्य हैं? (i) विभक्त वलय (split rings) का कार्य धारा के प्रवाह को उलटना है। (ii) चुंबकीय क्षेत्र के समानांतर संरेखित कुंडली की भुजाओं पर अधिकतम बल लगता है। (iii) प्रत्येक आधे घूर्णन के बाद धारा को उलटने की वजह से कुंडली में निरंतर घूर्णन होता रहता है।
- (a) केवल (ii)
- (b) (i) और (ii) दोनों
- (c) केवल (i)
- (d) (i) और (iii) दोनों
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
3. निम्न अभिक्रिया ______ का उदाहरण है। Mg(OH)₂ + 2HCl → MgCl₂ + 2H₂O
- (a) उदासीनीकरण अभिक्रिया
- (b) संयोजन अभिक्रिया
- (c) अवक्षेप अभिक्रिया
- (d) अपघटन अभिक्रिया
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
4. श्लाइडेन (Schleiden) और श्वान (Schwann) द्वारा दिया गया कोशिका सिद्धांत निम्नलिखित में से किन जीवों पर लागू नहीं होता है?
- (a) कवकों पर
- (b) जंतुओं पर
- (c) विषाणुओं पर
- (d) शैवालों पर
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
5. उस फर्म का नाम बताइए, जिसने मार्च 2022 में नियो बैंक एवेल फाइनेंस का अधिग्रहण किया है?
- (a) फोनपे
- (b) पेटीएम
- (c) उबर
- (d) ओला
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
6. यदि संख्या 53478231 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक से 2 घटाया जाता है, तो बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे अंकों का योग क्या होगा?
- (a) 10
- (b) 8
- (c) 6
- (d) 4
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
7. किस भारतीय राष्ट्रवादी की जयंती को प्रति वर्ष 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाया जाता है?
- (a) नेताजी सुभाष चंद्र बोस
- (b) भगत सिंह
- (c) लाला लाजपत राय
- (d) रानी लक्ष्मी बाई
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
8. यदि शब्द 'ACQUIRE' के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- (a) 1
- (b) 4
- (c) 2
- (d) 3
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
9. एक सीधे धारावाही चालक के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र की दिशा इनमें से किसका उपयोग करके निर्धारित की जा सकती है?
- (a) फ्लेमिंग का दाएं हाथ का नियम
- (b) बाएं हाथ के अंगूठे का नियम
- (c) फ्लेमिंग का बाएं हाथ का नियम
- (d) दाएं हाथ के अंगूठे का नियम
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
11. जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित विषयों पर लिखी गई मूल पुस्तकों को हिंदी में लिखने के लिए लेखकों को पुरस्कृत करने हेतु जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा कौन सी योजना शुरू की गई है?
- (a) डॉ. हरगोविंद खुराना हिंदी ग्रंथ लेखन पुरस्कार योजना
- (b) डॉ. जगदीश चंद्र बोस हिंदी ग्रंथ लेखन पुरस्कार योजना
- (c) डॉ. रमन बोस हिंदी ग्रंथ लेखन पुरस्कार योजना
- (d) डॉ. आर्यभट्ट हिंदी ग्रंथ लेखन पुरस्कार योजना
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
12. 51 आदमी एक कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। उनके कार्य शुरू करने के चार दिन बाद, 6 और आदमी उनके साथ कार्य में शामिल हो जाते हैं। अब वे शेष कार्य को कितने दिन में पूरा कर लेंगे?
- (a) 7 3/19 दिन
- (b) 8 1/19 दिन
- (c) 5 9/19 दिन
- (d) 6 7/19 दिन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
13. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 28, 29, 31, 35, 43,?
- (a) 55
- (b) 59
- (c) 61
- (d) 53
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
14. किसी चालक का प्रतिरोध ______ के अनुक्रमानुपाती होता है।
- (a) चालक के टर्मिनलों के बीच आरोपित विभवांतर
- (b) चालक से होकर प्रवाहित होने वाली धारा
- (c) चालक की अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल
- (d) चालक की लंबाई
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
15. बड़े बांधों के निर्माण से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रभाव की आलोचना निम्न में से किस आधार पर नहीं की गई है?
- (a) आर्थिक
- (b) पर्यावरणीय
- (c) मनोवैज्ञानिक
- (d) सामाजिक
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
16. छह लड़के - प्रतीक, कार्तिक, यश, हिम्मत, देव और निहित, एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। प्रतीक, कार्तिक के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। देव पंक्ति के एक सिरे पर बैठा है। यश और हिम्मत के बीच में केवल प्रतीक बैठा है। कार्तिक, निहित के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। हिम्मत, देव के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। कार्तिक के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
- (a) यश
- (b) प्रतीक
- (c) देव
- (d) हिम्मत
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
17. भारतीय संविधान के किस भाग में पंचायती राज का वर्णन किया गया है?
- (a) भाग VII
- (b) भाग IX
- (c) भाग VIII
- (d) भाग VI
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
19. जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत के 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?
- (a) एन के सिंह
- (b) अशोक लाहिड़ी
- (c) अनूप सिंह
- (d) अरविंद मेहता
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
21. एक समकोण त्रिभुज में, यदि कर्ण एक भुजा से 4 इकाई बड़ा है, और दूसरी भुजा से 8 इकाई बड़ा है, तो त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
- (a) 96 वर्ग इकाई
- (b) 16 वर्ग इकाई
- (c) 32 वर्ग इकाई
- (d) 100 वर्ग इकाई
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
23. किसी बेलन का आयतन 5500 m³ है। यदि बेलन की ऊंचाई 70 m है, तो इसका व्यास ज्ञात कीजिए।
- (a) 10 m
- (b) 5 m
- (c) 8 m
- (d) 12 m
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
24. 5 D क्षमता वाले एक उत्तल लेंस को -3 D क्षमता वाले एक अवतल लेंस के साथ जोड़कर रखा गया है। इस संयोजन की फोकस दूरी कितनी होगी?
- (a) 50 cm
- (b) -50 cm
- (c) 0.5 cm
- (d) -0.5 cm
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
25. विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए आकर्षित करने हेतु सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन सा कदम नहीं उठाया गया है?
- (a) श्रम कानूनों में लचीलापन
- (b) SEZ सेटअप उत्पादन इकाइयों को पांच वर्ष की शुरुआती अवधि के लिए करों का भुगतान नहीं करना पड़ता है।
- (c) कराधान प्रणाली में लचीलापन
- (d) विशेष आर्थिक क्षेत्र (स्पेशल इकोनॉमिक जोन) बनाए जा रहे हैं।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
27. प्रोपीन यौगिक की समजातीय श्रेणी का अगला चौथा सदस्य कौन सा होगा?
- (a) C₂H₄
- (b) C₆H₁₂
- (c) C₇H₁₄
- (d) C₄H₈
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
28. पादप कोशिकाओं में मौजूद ______ की मात्रा, संचलन को सुगम बनाने के लिए कोशिकाओं की संरचना में परिवर्तन कर देती है।
- (a) जल
- (b) विद्युत-रासायनिक स्पंदों
- (c) हार्मोन
- (d) प्रोटीन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
29. 4.2222... को तुल्य भिन्न के रूप में निरूपित कीजिए।
- (a) 42/99
- (b) 38/100
- (c) 422/99
- (d) 38/9
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
30. सात सर्जन - W, X, Y, Z, A, B और C, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। उनमें से चार मेज के कोनों पर बैठे थे, जबकि तीन मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे थे। मेज की एक भुजा के ठीक मध्य में कोई भी नहीं बैठा था। C, जोकि एक कोने पर बैठा था, B और Y दोनों के ठीक बगल में बैठा था। Z, B और X दोनों के ठीक बगल में बैठा था। A, X के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। W के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन सा सर्जन बैठा था?
- (a) B
- (b) X
- (c) Y
- (d) C
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
32. कार्बन C⁴⁺ आयन बनाने में असमर्थ क्यों होता है?
- (a) क्योंकि यह श्रृंखलन गुण प्रदर्शित करता है
- (b) क्योंकि यह आसानी से इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है
- (c) क्योंकि इसके निर्माण के लिए अधिक मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है
- (d) क्योंकि इसमें चतुष्संयोजकता होती है
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
33. किसी दिए गए गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या -20 cm है। दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।
- (a) -40 cm
- (b) 10 cm
- (c) 40 cm
- (d) -10 cm
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
34. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। FAST: JDUU:: SLOW: WOQX:: JUMP:?
- (a) XNOQ
- (b) QXON
- (c) NXOQ
- (d) NOXQ
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
35. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: गर्म करने पर, कॉपर (तांबा) पाउडर की सतह पर कॉपर (II) ऑक्साइड की काले रंग की परत चढ़ जाती है। कथन-II: यदि इस गर्म किए गए पदार्थ (CuO) के ऊपर से हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाती है, तो सतह पर मौजूद काली परत, भूरी हो जाती है।
- (a) कथन-I असत्य है, और कथन-II सत्य है।
- (b) दोनों कथन सत्य है।
- (c) कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
- (d) दोनों कथन असत्य हैं।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
36. संख्याओं 51, 52, 53,....100 में से सबसे छोटी और सबसे बड़ी अभाज्य संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।
- (a) 123
- (b) 150
- (c) 139
- (d) 154
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
37. एक निश्चित कूट भाषा में, 'PTEJAD' को 'OUEIAE' लिखा जाता है, और 'FHNOI' को 'EIMOI' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'TUPAI' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) SUQAI
- (b) UVPAH
- (c) PUHVA
- (d) VUPHI
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
38. निम्नलिखित में से कौन सा एक सत्य कथन नहीं है?
- (a) एक आयत की सम्मुख भुजाएं सर्वांगसम और समांतर होती हैं।
- (b) एक आयत के विकर्ण एक दूसरे को समद्विभाजित नहीं करते हैं।
- (c) सभी आयत समांतर चतुर्भुज हैं।
- (d) एक आयत के आसन्न कोणों के किसी भी युग्म का योग 180° होता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
39. दो संख्याओं का अनुपात 5 : 3 है। यदि संख्याओं का अंतर 54 है, तो छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
- (a) 81
- (b) 135
- (c) 91
- (d) 115
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
41. अपरदन के माध्यम से पृथ्वी की सतह की उच्चावच विभिन्नताओं (relief variations) के अपक्षय होने (wearing down) की घटना को क्या कहा जाता है?
- (a) तलसंतुलन (Gradation)
- (b) पिंडन (Solidification)
- (c) विस्फोटन (Eruptions)
- (d) अंकुरण (Germination)
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
44. सिंधु दर्शन उत्सव भारत के किस भाग में मनाया जाता है?
- (a) उत्तर प्रदेश
- (b) पंजाब
- (c) लद्दाख
- (d) सिक्किम
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
45. जून 2022 तक, भारत में कितनी भाषाओं को 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा प्राप्त है?
- (a) 5
- (b) 6
- (c) 3
- (d) 4
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
46. तत्वों के संयोजी कोश इलेक्ट्रॉनों के अनुसार उनका सही क्रम क्या है?
- (a) F > O > C > Li
- (b) Ne > N > F > Be
- (c) Li > O > C > F
- (d) B > C > O > F
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
47. निम्नलिखित में से कौन से उपकरण विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर आधारित हैं? (i) तापदीप्त लैंप (ii) इलेक्ट्रिक गीजर (iii) विद्युत जेनरेटर
- (a) केवल (ii)
- (b) (i) और (ii) दोनों
- (c) केवल (i)
- (d) (i) और (iii) दोनों
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
48. कुछ खाद्य पदार्थों को जल्दी से पकाने के लिए, हम ______ का उपयोग कर सकते हैं।
- (a) बेकिंग पाउडर
- (b) सोडियम क्लोराइड
- (c) अमोनियम क्लोराइड
- (d) ब्लीचिंग पाउडर
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
49. x² - 7x + 12 = 0 के मूलों का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
- (a) -7
- (b) -12
- (c) 12
- (d) 7
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
50. एक त्रिभुजाकार कांच के प्रिज्म के माध्यम से अपवर्तित होने वाली प्रकाश किरण के लिए, विचलन कोण ______ के बीच का कोण होता है।
- (a) आपतित किरण और आपतन बिंदु पर अभिलंब
- (b) अपवर्तित किरण और निर्गत किरण
- (c) आपतित किरण और अपवर्तित किरण
- (d) आपतित किरण और निर्गत किरण
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
51. एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: पिछले वर्ष, X जिले में केवल 30 प्रतिशत छात्राओं ने स्कूल के बाद स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन कराया, जबकि 95 प्रतिशत छात्रों ने स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन कराया। तर्क: I. राज्य सरकार ने सरकारी कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की संख्या में वृद्धि की है। II. कई छात्राएं स्नातक पाठ्यक्रमों के बजाय स्कूल के बाद व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन कराना पसंद करती हैं।
- (a) तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन करते हैं
- (b) तर्क I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क II कथन का समर्थन करता है
- (c) तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
- (d) तर्क II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क I कथन का समर्थन करता है
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
52. किस राज्य सरकार ने मार्च 2022 में राज्य के दलित परिवारों को सशक्त बनाने तथा प्रति परिवार ₹10 लाख का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण करके उन्हें उद्यमिता में सक्षम बनाने के लिए 'दलित बंधु' कल्याण योजना शुरू की है?
- (a) उत्तराखंड
- (b) तेलंगाना
- (c) पंजाब
- (d) ओडिशा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
53. भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को इनमें से किस समिति की सिफारिश से जोड़ा गया था?
- (a) संघ संविधान समिति
- (b) स्वर्ण सिंह समिति
- (c) प्रांतीय संविधान समिति
- (d) संघ शक्ति समिति
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
54. निम्नलिखित में से किस खाद्य पदार्थ में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?
- (a) चावल
- (b) मक्खन
- (c) गुड़
- (d) दूध
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
56. मार्च 2022 में, किस राज्य सरकार ने पहली बार अपनी वार्षिक वित्तीय योजना के हिस्से के रूप में 'बच्चों का बजट (Children's Budget)' प्रस्तुत किया?
- (a) आंध्र प्रदेश
- (b) मध्य प्रदेश
- (c) उत्तर प्रदेश
- (d) हिमाचल प्रदेश
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
57. निम्न संख्या श्रेणी के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 2 5 6 9 8 0 3 8 6 7 2 5 2 2 6 8 3 6 5 3 उपरोक्त श्रेणी में ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या, और ठीक बाद एक विषम संख्या है?
- (a) 5
- (b) 3
- (c) 4
- (d) 2
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
58. दिए गए कथन के आधार पर, दो निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य हैं? कथन: C < D, E ≥ B, B > D निष्कर्ष: 1. B > C 2. E < D
- (a) निष्कर्ष 1 और 2 दोनों ही सत्य हैं।
- (b) न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 सत्य है।
- (c) केवल निष्कर्ष 2 सत्य है।
- (d) केवल निष्कर्ष 1 सत्य है।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
59. अप्रैल 2022 में, लोकसभा द्वारा संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया गया, जिसके द्वारा ______ के कुछ जिलों में गोंड और संबंधित जनजातियों को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने हेतु संविधान में संशोधन का प्रावधान किया गया है।
- (a) उत्तर प्रदेश
- (b) सिक्किम
- (c) हिमाचल प्रदेश
- (d) असम
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
60. साड़ी बेचने वाली किसी दुकान पर एक ऑफर के तहत ग्राहकों को 3 साड़ियों की खरीद पर 2 साड़ियां मुफ्त मिल रही थीं। ग्राहक को मिलने वाली छूट ज्ञात कीजिए।
- (a) 30%
- (b) 60%
- (c) 40%
- (d) 50%
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
62. A, 9:00 a.m बजे X से चलना शुरू करता है, और उसी दिन 1:00 p.m बजे Y पर पहुंचता है। A के समान मार्ग का अनुसरण करते हुए, B भी 9:00 a.m बजे Y से चलना शुरू करता है, और उसी दिन 3 p.m बजे X पर पहुंचता है। दोनों किस समय मिलते हैं?
- (a) 11:24 hrs
- (b) 11:12 hrs
- (c) 11:30 hrs
- (d) 10:00 hrs
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
63. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (36, 78, 13) (121, 77, 7)
- (a) (9, 56, 18)
- (b) (49, 63, 9)
- (c) (36, 72, 10)
- (d) (64, 85, 12)
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
64. दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य नहीं है? कथन: A < B < C ≤ D = E > F > G
- (a) A > E
- (b) E > B
- (c) D > G
- (d) C ≤ E
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
65. दो अंकों की सबसे बड़ी अभाज्य संख्या के दोगुने और तीन अंकों की सबसे बड़ी अभाज्य संख्या के तीन गुने का योगफल ______ के बराबर होगा।
- (a) 3185
- (b) 2195
- (c) 6523
- (d) 3029
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
66. सेंट थॉमस कैथेड्रल बेसिलिका (St. Thomas Cathedral Basilica Church) चर्च किस राज्य में स्थित है?
- (a) केरल
- (b) तमिलनाडु
- (c) महाराष्ट्र
- (d) गोवा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
67. सरल कीजिए: 234 × [8 - (6 + 2) × 3] + 4234
- (a) 940
- (b) 490
- (c) 423
- (d) 324
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
68. यदि नीचे दी गई संख्या के सभी अंकों को अवरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे और दाएं से चौथे अंक का गुणनफल कितना होगा? (बाएं) 521987624 (दाएं)
- (a) 21
- (b) 36
- (c) 35
- (d) 28
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
69. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (11, 57, 8) (12, 63, 9)
- (a) (15, 75, 7)
- (b) (12, 54, 11)
- (c) (12, 45, 8)
- (d) (10, 64, 6)
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
70. कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। M बाएं सिरे पर बैठा है। K, M के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G, K के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G और D के बीच में केवल पांच व्यक्ति बैठे हैं। D, दाएं सिरे से छठवें स्थान पर बैठा है। G, D के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
- (a) 12
- (b) 15
- (c) 13
- (d) 14
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
71. कितने प्रतिशत वार्षिक दर से ₹1,300 की राशि पर 5 वर्ष में प्राप्त साधारण ब्याज ₹520 होगा?
- (a) 8%
- (b) 7%
- (c) 4%
- (d) 5%
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
72. संख्याओं p और q का मध्यानुपाती 8 है। निम्नलिखित में से कौन-सा संख्या युग्म p और q का मान हो सकता है?
- (a) 16 और 4
- (b) 12 और 3
- (c) 10 और 6
- (d) 12 और 16
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
73. नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. सभी कुर्सियां, डेस्क हैं। II. सभी डेस्क, चाक हैं। III. सभी चाक, बोर्ड हैं। निष्कर्ष: I. कुछ बोर्ड, डेस्क हैं। II. कुछ चाक, कुर्सियां हैं। III. कुछ बोर्ड, कुर्सियां हैं।
- (a) निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
- (b) निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
- (c) निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
- (d) सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
75. मिनट वाली सुई द्वारा 48 मिनट में निर्मित कोण कितना होगा?
- (a) 420°
- (b) 372°
- (c) 288°
- (d) 190°
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
77. एक वस्तु को 10% लाभ पर बेचने पर एक विक्रेता ₹777.70 का लाभ अर्जित करता है। वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹7,777
- (b) ₹7,277
- (c) ₹7,707
- (d) ₹7,177
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
78. 11 के प्रथम बारह गुणजों का औसत क्या होगा?
- (a) 69.5
- (b) 68.5
- (c) 71.5
- (d) 70.5
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
79. कुछ व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। P, Z के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G और D के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है। G, D के बाईं ओर बैठा है। H, G के बाईं ओर पांचवें स्थान पर बैठा है। K, D के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। P, K के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- (a) 11
- (b) 10
- (c) 12
- (d) 13
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
80. जियोमोर्फोलॉजी ( Geomorphology), जो कि भौतिक भूगोल की एक शाखा है, इनमें से किस क्षेत्र के अध्ययन के लिए समर्पित है?
- (a) पानी का अध्ययन
- (b) भू-आकृतियों का अध्ययन
- (c) वायुमंडल का अध्ययन
- (d) मृदा का अध्ययन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
81. मार्च 2022 में, भारत के पहले वर्चुअल स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?
- (a) हिमाचल प्रदेश
- (b) झारखंड
- (c) पंजाब
- (d) हरियाणा
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
82. बर्मिंघम में आयोजित 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में टीम इंडिया का ध्वजवाहक निम्नलिखित में से कौन था?
- (a) पीवी सिंधु
- (b) अदिति अशोक
- (c) लवलीना बोरगोहेन
- (d) मीराबाई चानू
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
83. 70 m त्रिज्या और 140 m ऊंचाई वाले बेलन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
- (a) 61,524 m²
- (b) 82,500 m²
- (c) 5124 m²
- (d) 92,400 m²
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
84. ______ में 'दोहरा परिसंचरण' नहीं होता है।
- (a) सर्पों
- (b) मछलियों
- (c) मेंढकों
- (d) गरुड़ो
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
85. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 8, 9, 20, 63, 256,?
- (a) 1284
- (b) 1285
- (c) 1286
- (d) 1280
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
88. जनवरी 2022 में, भारत सरकार ने कोयला क्षेत्र के प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (key performance indicators) को साझा करने के लिए कौन सा पोर्टल लॉन्च किया?
- (a) कोयला दर्पण (Koyla Darpan)
- (b) कोयला बिट (Koyla Bit)
- (c) कोयला ज्ञान (Koyla Gyan)
- (d) कोयला डेटा (Koyla Data)
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
89. फरवरी 2022 में, भारत ने फाइनल में किस देश को चार विकेट से हराकर, लगातार पांचवां अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया?
- (a) कनाडा
- (b) ऑस्ट्रेलिया
- (c) पाकिस्तान
- (d) इंग्लैंड
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
91. {4 - 3 × [7 - 8 × (2 × 4 - 10)]} का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) -65
- (b) 65
- (c) 73
- (d) -25
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
92. एक फूल की दुकान से बाहर निकलकर, जया उत्तर की ओर 100 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 45 m चलती है। वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 175 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 50 m चलती है। वह एक बार फिर बाएं मुड़ती है, और 75 m चलकर एक टी स्टॉल तक पहुंचती है। फूल की दुकान, टी स्टॉल से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) 95 m, पश्चिम
- (b) 105 m, उत्तर
- (c) 105 m, पश्चिम
- (d) 95 m, पूर्व
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
93. निम्न में से कौन सा तत्व, अधिकतम संयोजी इलेक्ट्रॉनों को दर्शाता है?
- (a) N
- (b) Al
- (c) F
- (d) H
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
94. वरुण अपने घर से शुरू करके उत्तर की ओर 60 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 30 m चलता है। वह पुनः दाएं मुड़ता है, और 90 m चलता है। अंत में, वह एक और बार दाएं मुड़ता है, और 30 m चलता है। वरुण अब अपने घर से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) 25 m, पूर्व
- (b) 25 m, दक्षिण
- (c) 30 m, उत्तर
- (d) 30 m, दक्षिण
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
95. रमेश एक बल्ब का फिलामेंट बनाने के लिए एक पदार्थ का चयन करना चाहता है। चयनित पदार्थ में इनमें से कौन से गुण होने चाहिए? (i) निम्न गलनांक (ii) उच्च तापमानों पर चमकने की क्षमता (iii) उच्च प्रतिरोध
- (a) (ii) और (iii) दोनों
- (b) केवल (ii)
- (c) (i) और (ii) दोनों
- (d) केवल (i)
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
96. फ्लोएम पौधे का संवहनी ऊतक होता है, जो ______ का परिवहन करता है।
- (a) जल
- (b) गैसों
- (c) ऑक्सीजन
- (d) पोषकों
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
97. x² + 7x + 6 = 0 समीकरण को ______ के रूप में लिखा जा सकता है।
- (a) (x - 1)(x + 6) = 0
- (b) (x + 1)(x + 6) = 0
- (c) (x - 1)(x - 6) = 0
- (d) (x + 1)(x - 6) = 0
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
98. 16 और 144 का माध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
- (a) 48
- (b) 36
- (c) 34
- (d) 44
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
100. ______ के उपयोग से पर्यावरण के अनुकूल कैरी बैग (carry bags) तैयार किए जा सकते हैं।
- (a) कांच
- (b) प्लास्टिक
- (c) कागज़
- (d) रबड़
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड की रिस्पॉन्स शीट में अंकित उत्तरों के अनुसार है। “—” का अर्थ है कि शीट में उत्तर स्पष्ट नहीं दिखा।
Computer Based Test
- प्र. 2
- (d)
- प्र. 3
- (a)
- प्र. 4
- (c)
- प्र. 5
- (d)
- प्र. 6
- (b)
- प्र. 7
- (a)
- प्र. 8
- (d)
- प्र. 9
- (d)
- प्र. 11
- (b)
- प्र. 12
- (a)
- प्र. 13
- (b)
- प्र. 14
- (d)
- प्र. 15
- (c)
- प्र. 16
- (d)
- प्र. 17
- (b)
- प्र. 19
- (a)
- प्र. 21
- (a)
- प्र. 23
- (a)
- प्र. 24
- (a)
- प्र. 25
- (c)
- प्र. 27
- (c)
- प्र. 28
- (a)
- प्र. 29
- (d)
- प्र. 30
- (a)
- प्र. 32
- (c)
- प्र. 33
- (d)
- प्र. 34
- (c)
- प्र. 35
- (b)
- प्र. 36
- (b)
- प्र. 37
- (a)
- प्र. 38
- (b)
- प्र. 39
- (a)
- प्र. 41
- (a)
- प्र. 44
- (c)
- प्र. 45
- (b)
- प्र. 46
- (a)
- प्र. 47
- (b)
- प्र. 48
- (a)
- प्र. 49
- (c)
- प्र. 50
- (d)
- प्र. 51
- (b)
- प्र. 52
- (b)
- प्र. 53
- (b)
- प्र. 54
- (c)
- प्र. 56
- (b)
- प्र. 57
- (c)
- प्र. 58
- (d)
- प्र. 59
- (a)
- प्र. 60
- (c)
- प्र. 62
- (a)
- प्र. 63
- (b)
- प्र. 64
- (a)
- प्र. 65
- (a)
- प्र. 66
- (b)
- प्र. 67
- (b)
- प्र. 68
- (d)
- प्र. 69
- (d)
- प्र. 70
- (d)
- प्र. 71
- (a)
- प्र. 72
- (a)
- प्र. 73
- (d)
- प्र. 75
- (c)
- प्र. 77
- (a)
- प्र. 78
- (c)
- प्र. 79
- (d)
- प्र. 80
- (b)
- प्र. 81
- (d)
- प्र. 82
- (a)
- प्र. 83
- (d)
- प्र. 84
- (c)
- प्र. 85
- (b)
- प्र. 88
- (a)
- प्र. 89
- (d)
- प्र. 91
- (a)
- प्र. 92
- (a)
- प्र. 93
- (c)
- प्र. 94
- (d)
- प्र. 95
- (a)
- प्र. 96
- (d)
- प्र. 97
- (b)
- प्र. 98
- (a)
- प्र. 100
- (c)