Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 22 August 2022, Shift 3

84 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—84 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 22 August 2022, 5:00 PM - 6:30 PM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 16 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01कुछ व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। D, H के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। A, C के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। H और L के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। L, C के दाईं ओर पांचवें स्थान पर बैठा है। D पंक्ति के दाएं सिरे पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?

02तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ बेड मेजें हैं। कुछ मेजें अलमारियां हैं। कुछ अलमारियां कुर्सियां हैं। निष्कर्ष: I. कुछ कुर्सियां बेड हैं। II. कुछ बेड अलमारियां हैं।

03झारखंड की गुआ खान (Gua mines) निम्नलिखित में से किस खनिज से संबंधित है?

04दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का पालन करते हैं? कथन: टीम A के विद्यार्थियों ने, पिछले सीजन में खेले गए 20 गेम में से 14 गेम हारे हैं। निष्कर्ष: I. टीम A के विद्यार्थी खेल की तुलना में शिक्षा में अधिक रुचि रखते हैं। II. टीम A के विद्यार्थी दुर्भाग्यशाली हैं।

05L, M, N, O, P, Q और R एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। Q और N के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। M और O एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। O पंक्ति के दाएं सिरे पर बैठा है। R, N के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। पंक्ति के बाएं सिरे से पांचवें स्थान पर कौन बैठा है?

06उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (5, 62, 7) (8, 188, 12)

07संविधान के भाग ______ में निहित अनुच्छेद 12 से 35 मौलिक अधिकारों से संबंधित हैं।

08एथेनॉल का एथेनोइक अम्ल में परिवर्तन निम्नलिखित में से किस अभिक्रिया का उदाहरण है?

09मोनेज़ाइट अयस्क भारत के इनमें से किस राज्य की रेत में पाया जाता है?

10जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, अटल पेंशन योजना में शामिल होने (अभिदाता बनने) के लिए व्यक्ति को किस आयु वर्ग का होना चाहिए?

1112 cm × 24 cm × 30 cm माप वाले एक घनाभाकार ब्लॉक को समान आकार के घनों की सटीक संख्या में काटा जाता है। इस प्रकार बनने वाले घनों की न्यूनतम संभव संख्या ज्ञात कीजिए।

12L, G, K, P, H और Z एक ही बहुमंजिला इमारत की आठ अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं, जिसमें 2 मंजिलें खाली हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 8 है। H मंजिल क्रमांक 1 पर रहता है, K मंजिल क्रमांक 2 पर रहता है, और P मंजिल क्रमांक 8 पर रहता है। Z के ठीक ऊपर वाली मंजिल और ठीक नीचे वाली मंजिल खाली है। G की मंजिल, उस मंजिल के ठीक ऊपर है, जिसमें L रहता है, और G की मंजिल, P की मंजिल के ठीक नीचे भी है। मंजिल क्रमांक 4 पर कौन रहता है?

13मानव नरों में, वृषण, उदर गुहा के बाहर वृषणकोश नामक थैली में क्यों स्थित होते हैं?

14दी गई अभिक्रिया में, ______ अपचायक के रूप में कार्य करता है। Fe₂O₃ + 3CO → 2Fe + 3CO₂

16एक निश्चित कूट भाषा में, 'CURRY' को 'BSONT' लिखा जाता है, और 'KHAKI' को 'JFXGD' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'BHEEM' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

17निम्नलिखित धातुओं के धात्विक गुण का सही क्रम क्या है?

20निम्न में से कौन सा वह द्विघात समीकरण है, जिसके मूल 7/3 और 12/5 हैं?

22रमेश ने किसी बैंक में 5% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर ₹1,232 की राशि निवेशित की। 3 वर्ष बाद, उसे प्राप्त होने वाला मिश्रधन ज्ञात कीजिए।

24सागा दावा उत्सव इनमें से किस भारतीय राज्य में मनाया जाता है?

25संसाधनों की संधारणीयता के लिए इनमें से कौन से प्रयास उपयोगी होंगे? a. आवश्यकता न होने पर लाइटों और पंखों को बंद कर देना b. सीढ़ियों की जगह लिफ्ट का इस्तेमाल करना c. जल के संरक्षण के लिए टपकने वाले नलों की मरम्मत करवाना d. वस्तुओं के संग्रहण के लिए खाली कंटेनरों का उपयोग करना e. स्कूल जाने के लिए साइकिल के बजाए अपनी कार का उपयोग करना

26श्रीमान शर्मा, श्रीमान गुप्ता और श्रीमती सिन्हा किसी व्यवसाय में क्रमशः ₹4,000, ₹8,000 और ₹6,000 निवेशित करते हैं। 6 महीने बाद, श्रीमान शर्मा व्यवसाय छोड़ देते हैं। यदि 8 महीने बाद ₹34,000 का लाभ हुआ हो, तो श्रीमान गुप्ता का हिस्सा कितना होगा?

28नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: G < D < R = T > Y > Q = H

29अर्थशास्त्र में, इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?

30उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 45, 52, 61, 73, 90,?

31वायुमंडल की समताप मंडल परत में ओजोन क्षय निम्नलिखित में से किसके लिए उत्तरदायी है?

3221 से 25 मार्च 2022 के बीच आयोजित दूसरी राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन कहां किया गया था?

33जनवरी 2022 में, भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी किस राज्य में शुरू की गई थी?

34इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: A = F ≥ S > H < Z > R = G निष्कर्ष: I. S < G II. S ≥ A

35मनुष्यों के परिसंचरण तंत्र की कुछ विशेषताओं का उल्लेख नीचे किया गया है। गलत विकल्प का चयन कीजिए।

36निम्न कथनों पर विचार करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: आयनिक यौगिक सामान्यतः भंगुर होते हैं और दाब आरोपित करने पर टुकड़ों में टूट जाते हैं। कथन-II: आयनिक यौगिकों के गलनांक तथा क्वथनांक निम्न होते हैं।

37एक नाव बिंदु P से धारा की दिशा में चलना शुरू करती है और बिंदु Q तक 3 घंटे में पहुंचती है और बिंदु Q से बिंदु P पर 4 घंटे में वापस आती है। यदि जल की चाल 3 km/h है, तो शांत जल में नाव की चाल ज्ञात कीजिए।

38A और B एक साथ मिलकर एक कार्य को 8 दिन में पूरा करते हैं। यदि B, A से 25% अधिक कार्यकुशल है, तो A अकेले उसी कार्य को कितने दिन में पूरा करेगा?

39निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प पौधों में उत्सर्जन के विभिन्न तरीकों को दर्शाता है?

41एक सही समय बताने वाली घड़ी की मिनट वाली सुई, 3 घंटे 10 मिनट की अवधि में कितनी कोणीय दूरी तय करेगी?

42एक अवतल दर्पण, जिसकी फोकस दूरी का परिमाण 20 cm है, उससे 60 cm की दूरी पर एक वास्तविक प्रतिबिंब निर्मित करता है। वस्तु की दूरी (cm में) ज्ञात कीजिए।

431000 W रेटिंग वाले एक इलेक्ट्रिक हीटर और 2000 W रेटिंग वाले एक इलेक्ट्रिक गीजर को प्रतिदिन 4 घंटे के लिए उपयोग किया जाता है। 10 दिनों में व्यय ऊर्जा (kWh में) ज्ञात कीजिए।

45x² - 6x + 9 = 0 समीकरण को ______ के रूप में लिखा जा सकता है।

46एक दुकानदार ने ₹5 प्रति अंडे की दर से 12 दर्जन अंडे खरीदे। परिवहन के दौरान 12 अंडे टूट गए। उसने शेष अंडे ₹6 प्रति अंडे की दर से बेचे। उसका प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।

477 + {4 + 3 of 4 - (5 + 3 - 6 ÷ 2)} का मान ज्ञात कीजिए।

48एक कॉस्मेटिक उत्पाद 75% छूट पर उपलब्ध है। यदि दुकानदार इसके लिए ₹1,874 लेता है, तो उसका अंकित मूल्य कितना है?

49उस अक्षरांकिक समूह का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा। ACE 9, BDF 12, GIK 27, HJL 30,?, NPR 48, SUW 63

51निम्न कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन- I: वाशिंग सोडा, सोडियम क्लोराइड से निर्मित किया जाता है। कथन- II: यह गंदगी और ग्रीस पर हमला करके जल में घुलनशील उत्पादों का निर्माण करता है, जिन्हें बाद में पानी से धो दिया जाता है।

52दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। HCM: MHR FET: KJY

53दो पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 36 मिनट और 48 मिनट में भर सकते हैं। दोनों पाइप एक ही समय में खोले जाते हैं, और कुछ समय बाद पाइप B को बंद कर दिया जाता है। यदि टंकी आधे घंटे में भर जाती है, तो पाइप B को कितने मिनट बाद बंद कर दिया गया था?

54ईसाई धर्म के उस पवित्र ग्रंथ का नाम क्या है, जिसके दो भाग हैं: पुराना नियम (Old Testament) जो अनिवार्यतः यीशु के समयकाल का हिब्रू ग्रंथ है; और नया नियम (New Testament), जिसमें यीशु मसीह और प्रारंभिक चर्च के बारे में लेख शामिल हैं?

55भारत का पहला 'वन हेल्थ कंसोर्टियम' किसने लॉन्च किया?

56एक उत्तल लेंस, लेंस से 1.5 m की दूरी पर रखी वस्तु के लिए -3 का आवर्धन उत्पन्न करता है। प्रतिबिंब की दूरी (सही चिह्न के साथ) ज्ञात कीजिए।

57हरितेजा अपने स्कूल 4 km/h की चाल से चल के गया और 20 km/h की चाल से स्कूटर पर लौट आया। दोतरफा (आने और जाने) यात्रा के दौरान उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।

58निम्नलिखित में से कौन सा त्रिक, डॉबेराइनर का त्रिक (Dobereiner's triad) नहीं है? (i) Li, Na, K (ii) Ca, Sr, Ba (iii) N, P, Sb (iv) Cl, Br, I

59जनवरी 2022 में, कौन सा गांव मिज़ोरम का पहला खुले में शौच मुक्त (ODF) प्लस गांव बना?

60जनवरी 2022 में, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) ने यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थल टैग प्राप्त करने के लिए किस राज्य के "लिविंग रूट ब्रिज" के लिए कुछ ग्रीन नियमों (green rules) को निर्धारित किया है?

61भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद, राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों में से एक को निहित करता है जो यह निर्धारित करता है कि 'राज्य ग्राम पंचायतों को संगठित करने के लिए कदम उठाएगा और उन्हें ऐसी शक्तियां और अधिकार प्रदान करेगा जो उन्हें स्वशासन के इकाइयों के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाने के लिए आवश्यक हो सकते हैं'?

62कुछ पक्षी (नारंगी, पीले, काले, हरे, धूसर, लाल रंग के प्रत्येक एक और तीन सफेद रंग के) उत्तर की ओर मुंह करके एक पंक्ति में बैठे थे। काला पक्षी लाल और धूसर पक्षी दोनों के बगल में बैठा था। पीला पक्षी हरे पक्षी के ठीक दाएं बैठा था। नारंगी और लाल पक्षी के बीच केवल तीन पक्षी बैठे थे और ये तीनों पक्षी सफेद थे। पीला पक्षी काले पक्षी के दाएं तीसरे स्थान पर बैठा था। क्रमशः कौन-से रंग के पक्षी पंक्ति के बाएं और दाएं सिरे पर बैठे थे?

63दो मित्रों - अनुज और मैथ्यू की मासिक आय का अनुपात 5 : 7 है और उनमें से प्रत्येक हर महीने ₹10,000 की बचत करता है। यदि उनके व्ययों का अनुपात 2 : 3 है, तो अनुज की आय ज्ञात कीजिए।

64एक गोलीय दर्पण एक किरण पुंज को मुख्य अक्ष पर किसी दिए गए बिंदु पर अभिसरित करता है। दर्पण के बारे में इनमें से कौन से कथन सत्य हैं? (a) प्रयुक्त दर्पण अवतल है। (b) दर्पण की फोकस दूरी धनात्मक है। (c) अभिसरण बिंदु दर्पण का मुख्य फोकस है।

66ZnO + C → Zn + CO अभिक्रिया में क्या होता है?

67दी गई अक्षर शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। Q I O M J E S T R U L E B A C K J M N ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनके ठीक पहले एक व्यंजन और ठीक बाद एक स्वर है?

69एक गोले की त्रिज्या में 2 cm की वृद्धि करने पर, उसके पृष्ठीय क्षेत्रफल में 704 cm² की वृद्धि होती है। π = 22/7 का उपयोग करते हुए, वृद्धि से पहले गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।

70मार्च 2022 तक, भारत के मुख्य न्यायाधीश कौन थे?

71उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (11, 64, 3) (17, 36, 11)

72जब किसी चुंबक को किसी कुंडली के पास ले जाया जाता है, तो यह कुंडली में एक प्रेरित विभवांतर उत्पन्न करता है। जब हम कुंडली के पास चुंबक की गति बढ़ाते हैं, तो क्या होता है?

73चौरी चौरा कांड किस वर्ष हुआ था?

74यदि 3ˣ⁻² + 3ˣ = 7290 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

75P एक बिंदु से उत्तर की ओर मुख करके चलना शुरू करता है, और फिर दाएं मुड़ता है, और पूर्व की ओर 24 m दौड़ता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 26 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और पहले 24 m दौड़ता है, और फिर 6 m चलता है, और फिर दाएं मुड़ता है और 6 m चलता है, वह पुनः दाएं मुड़ता है, और 30 m दौड़ता है। उसने कितनी दूरी चलकर तय की, और अब उसका मुख किस दिशा की ओर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

76एक दो-अंकीय संख्या के अंकों का योग 9 है। यदि इस संख्या का मान इसके इकाई अंक के 5 गुने से 6 अधिक है, तो संख्या ज्ञात कीजिए।

78कूपिका (alveoli) की कुछ विशेषताओं का उल्लेख नीचे किया गया है। गलत विकल्प का चयन कीजिए।

79OPTICAL शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पूर्ववर्ती अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षर समूह में इनमें से कौन सा अक्षर दो बार आएगा?

80श्वसन के दौरान पत्तियों के किस भाग में प्रचुर मात्रा में गैसीय विनिमय होता है?

82श्याम उत्तर की ओर 10 m चला, और फिर बाएं मुड़ा और 11 m चला। फिर वह दाएं मुड़ा और 13 m चला, पुनः दाएं मुड़ा और 10 m चला। फिर वह बाएं मुड़ा और 14 m चला, और फिर अंततः दाएं मुड़ा और 1 m चला। श्याम आरंभ बिंदु से कितनी दूर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

84कुछ महिलाओं में, अंडवाहिनियां अवरुद्ध हो जाती है। ऐसी महिलाएं बच्चे पैदा करने में असमर्थ होती हैं, क्योंकि शुक्राणु निषेचन के लिए अंडाणु तक पहुंच नहीं पाते हैं। ऐसे मामलों में डॉक्टर IVF (इनविट्रो फर्टिलाइजेशन) की सलाह देते हैं। इस प्रक्रिया के कुछ चरण नीचे दिए गए हैं। गलत चरण का चयन कीजिए।

85कोकबोरोक, त्रिपुरा की राज्य भाषाओं में से एक है। 19 जनवरी 2022 को, त्रिपुरा ने कौन-सा कोकबोरोक दिवस मनाया?

86एक इलेक्ट्रिक हीटर को 220 V पर 2200 W रेट किया गया है। उपकरण से संयोजित फ्यूज तार की न्यूनतम रेटिंग कितनी है?

87तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ पर्स चाबियां हैं। सभी लॉकर चाबियां हैं। सभी चाबियां पिन हैं। निष्कर्ष: I. कुछ पिन पर्स हैं। II. कोई पिन पर्स नहीं है।

88दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? [{(44 + 36) - (4 × 4)} ÷ (1 - 5)] × 2 = 8

89प्रेरित विभवांतर की S.I. इकाई ______ है।

911969 में चौथी पंचवर्षीय योजना के दौरान इंदिरा गांधी द्वारा कितने निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था?

927 से विभाजित होने वाली प्रथम 8 अभाज्य संख्याओं का योगफल ______ के बराबर होगा।

93______ वह धन है, जो किसी व्यक्ति की आय में से स्थानीय, राज्य और संघीय करों का भुगतान करने के बाद उपलब्ध होता है।

94कांच के प्रिज्म से होकर गुजरने पर श्वेत प्रकाश के किस रंग घटक का विचलन अधिकतम होता है?

95INCURABLE शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पूर्ववर्ती अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने नए शब्द में कितने स्वर होंगे?

96जनवरी 2022 में, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए डिजिटल गवर्नमेंट मिशन का उद्देश्य क्या है?

972022 में उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा शुरू किए गए उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का नाम क्या है?

99दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 5 × 4 ÷ 10 - 8 + 2 = 8

100दो संख्याओं का गुणनफल 1472 है, और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 8 है। उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.