ExamBharo · RRB Group D 2022 — 22 August 2022, Shift 3 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-22-aug-shift-3/
Question paper · RRB Group D
RRB Group D 2022 — 22 August 2022, Shift 3
22 August 2022 · 5:00 PM–6:30 PM84 of the paper’s 100 questions+1 for a correct answer, −0.33 for a wrong one
Questions from the Railway Recruitment Board’s paper of 22 August 2022, 5:00 PM–6:30 PM. · typed by hand from the scan
Preparing for RRB Group D? Get more, free
Daily previous-year questions as quizzes, and every RRB Group D notice the day it is out.
Computer Based Test
1. कुछ व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। D, H के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। A, C के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। H और L के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। L, C के दाईं ओर पांचवें स्थान पर बैठा है। D पंक्ति के दाएं सिरे पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- (a) 12
- (b) 14
- (c) 18
- (d) 16
Show answer
Answer: (b)
2. तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ बेड मेजें हैं। कुछ मेजें अलमारियां हैं। कुछ अलमारियां कुर्सियां हैं। निष्कर्ष: I. कुछ कुर्सियां बेड हैं। II. कुछ बेड अलमारियां हैं।
- (a) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- (b) निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
- (c) न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
- (d) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
Show answer
Answer: (c)
3. झारखंड की गुआ खान (Gua mines) निम्नलिखित में से किस खनिज से संबंधित है?
- (a) कोयला
- (b) लौह अयस्क
- (c) बॉक्साइट
- (d) जस्ता
Show answer
Answer: (b)
4. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का पालन करते हैं? कथन: टीम A के विद्यार्थियों ने, पिछले सीजन में खेले गए 20 गेम में से 14 गेम हारे हैं। निष्कर्ष: I. टीम A के विद्यार्थी खेल की तुलना में शिक्षा में अधिक रुचि रखते हैं। II. टीम A के विद्यार्थी दुर्भाग्यशाली हैं।
- (a) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- (b) निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
- (c) न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
- (d) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
Show answer
Answer: (c)
5. L, M, N, O, P, Q और R एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। Q और N के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। M और O एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। O पंक्ति के दाएं सिरे पर बैठा है। R, N के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। पंक्ति के बाएं सिरे से पांचवें स्थान पर कौन बैठा है?
- (a) P
- (b) L
- (c) N
- (d) M
Show answer
Answer: (c)
6. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (5, 62, 7) (8, 188, 12)
- (a) 10, 181, 9
- (b) 11, 390, 13
- (c) 7, 114, 9
- (d) 6, 117, 19
Show answer
Answer: (c)
7. संविधान के भाग ______ में निहित अनुच्छेद 12 से 35 मौलिक अधिकारों से संबंधित हैं।
- (a) IV
- (b) I
- (c) II
- (d) III
Show answer
Answer: (d)
8. एथेनॉल का एथेनोइक अम्ल में परिवर्तन निम्नलिखित में से किस अभिक्रिया का उदाहरण है?
- (a) दहन अभिक्रिया
- (b) योगज अभिक्रिया
- (c) ऑक्सीकरण अभिक्रिया
- (d) प्रतिस्थापन अभिक्रिया
Show answer
Answer: (c)
9. मोनेज़ाइट अयस्क भारत के इनमें से किस राज्य की रेत में पाया जाता है?
- (a) केरल
- (b) राजस्थान
- (c) पंजाब
- (d) ओडिशा
Show answer
Answer: (a)
10. जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, अटल पेंशन योजना में शामिल होने (अभिदाता बनने) के लिए व्यक्ति को किस आयु वर्ग का होना चाहिए?
- (a) 18-40 वर्ष
- (b) 14-35 वर्ष
- (c) 16-25 वर्ष
- (d) 21-60 वर्ष
Show answer
Answer: (a)
11. 12 cm × 24 cm × 30 cm माप वाले एक घनाभाकार ब्लॉक को समान आकार के घनों की सटीक संख्या में काटा जाता है। इस प्रकार बनने वाले घनों की न्यूनतम संभव संख्या ज्ञात कीजिए।
- (a) 45
- (b) 40
- (c) 55
- (d) 50
Show answer
Answer: (b)
12. L, G, K, P, H और Z एक ही बहुमंजिला इमारत की आठ अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं, जिसमें 2 मंजिलें खाली हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 8 है। H मंजिल क्रमांक 1 पर रहता है, K मंजिल क्रमांक 2 पर रहता है, और P मंजिल क्रमांक 8 पर रहता है। Z के ठीक ऊपर वाली मंजिल और ठीक नीचे वाली मंजिल खाली है। G की मंजिल, उस मंजिल के ठीक ऊपर है, जिसमें L रहता है, और G की मंजिल, P की मंजिल के ठीक नीचे भी है। मंजिल क्रमांक 4 पर कौन रहता है?
- (a) H
- (b) G
- (c) L
- (d) Z
Show answer
Answer: (d)
13. मानव नरों में, वृषण, उदर गुहा के बाहर वृषणकोश नामक थैली में क्यों स्थित होते हैं?
- (a) यह शुक्राणुओं के निर्माण के लिए शरीर से 2-3 डिग्री निम्न तापमान बनाए रखने में मदद करता है
- (b) इन्हें रक्त वाहिकाओं द्वारा शुक्राणु निर्माण के लिए आवश्यक प्रचुर आपूर्ति प्रदान की जाती है
- (c) यह शुक्राणु निर्माण के लिए हार्मोन स्रावित करता है
- (d) यह शुक्राणु निर्माण के लिए शरीर की तुलना में निम्न दाब बनाए रखने में मदद करता है
Show answer
Answer: (a)
14. दी गई अभिक्रिया में, ______ अपचायक के रूप में कार्य करता है। Fe₂O₃ + 3CO → 2Fe + 3CO₂
- (a) Fe
- (b) CO₂
- (c) Fe₂O₃
- (d) CO
Show answer
Answer: (d)
16. एक निश्चित कूट भाषा में, 'CURRY' को 'BSONT' लिखा जाता है, और 'KHAKI' को 'JFXGD' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'BHEEM' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) AFBAH
- (b) AEBBI
- (c) AFBBI
- (d) CFBBH
Show answer
Answer: (a)
17. निम्नलिखित धातुओं के धात्विक गुण का सही क्रम क्या है?
- (a) Na < Mg < Cs < Ba
- (b) Cs < Ba < Na < Mg
- (c) Mg < Na < Ba < Cs
- (d) Ba < Cs < Mg < Na
Show answer
Answer: (c)
20. निम्न में से कौन सा वह द्विघात समीकरण है, जिसके मूल 7/3 और 12/5 हैं?
- (a) 15x² - 70x + 84 = 0
- (b) 15x² - 72x + 84 = 0
- (c) x² - 71x + 84 = 0
- (d) 15x² - 71x + 84 = 0
Show answer
Answer: (d)
22. रमेश ने किसी बैंक में 5% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर ₹1,232 की राशि निवेशित की। 3 वर्ष बाद, उसे प्राप्त होने वाला मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹1,416.80
- (b) ₹1,848.80
- (c) ₹2,145.80
- (d) ₹1,285.80
Show answer
Answer: (a)
24. सागा दावा उत्सव इनमें से किस भारतीय राज्य में मनाया जाता है?
- (a) अरुणाचल प्रदेश
- (b) केरल
- (c) उत्तर प्रदेश
- (d) मध्य प्रदेश
Show answer
Answer: (a)
25. संसाधनों की संधारणीयता के लिए इनमें से कौन से प्रयास उपयोगी होंगे? a. आवश्यकता न होने पर लाइटों और पंखों को बंद कर देना b. सीढ़ियों की जगह लिफ्ट का इस्तेमाल करना c. जल के संरक्षण के लिए टपकने वाले नलों की मरम्मत करवाना d. वस्तुओं के संग्रहण के लिए खाली कंटेनरों का उपयोग करना e. स्कूल जाने के लिए साइकिल के बजाए अपनी कार का उपयोग करना
- (a) a, c और d
- (b) केवल b
- (c) केवल e
- (d) b और e
Show answer
Answer: (a)
26. श्रीमान शर्मा, श्रीमान गुप्ता और श्रीमती सिन्हा किसी व्यवसाय में क्रमशः ₹4,000, ₹8,000 और ₹6,000 निवेशित करते हैं। 6 महीने बाद, श्रीमान शर्मा व्यवसाय छोड़ देते हैं। यदि 8 महीने बाद ₹34,000 का लाभ हुआ हो, तो श्रीमान गुप्ता का हिस्सा कितना होगा?
- (a) ₹14,000
- (b) ₹12,000
- (c) ₹20,000
- (d) ₹16,000
Show answer
Answer: (d)
28. नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: G < D < R = T > Y > Q = H
- (a) R < G
- (b) G = T
- (c) H > T
- (d) D < T
Show answer
Answer: (d)
29. अर्थशास्त्र में, इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?
- (a) औसत नियत लागत वक्र का ढलान नीचे की ओर होता है।
- (b) लंबे समय में, सभी इनपुट नियत (fixed) होते हैं।
- (c) कुल लागत, कुल परिवर्ती लागत और कुल नियत लागत का योग होती है।
- (d) अल्पकालीन सीमांत लागत (Short run marginal cost), औसत परिवर्ती लागत और अल्पकालीन औसत लागत (short run average cost) के वक्र 'U' आकार के होते हैं।
Show answer
Answer: (b)
30. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 45, 52, 61, 73, 90,?
- (a) 115
- (b) 114
- (c) 112
- (d) 116
Show answer
Answer: (b)
31. वायुमंडल की समताप मंडल परत में ओजोन क्षय निम्नलिखित में से किसके लिए उत्तरदायी है?
- (a) पृथ्वी की सतह पर पहुंचने वाले UV विकिरणों में वृद्धि
- (b) पृथ्वी के वायुमंडल का ठंडा होना
- (c) क्षोभमंडल में अवरक्त विकिरणों में वृद्धि
- (d) ग्रीनहाउस प्रभाव में वृद्धि
Show answer
Answer: (a)
32. 21 से 25 मार्च 2022 के बीच आयोजित दूसरी राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन कहां किया गया था?
- (a) नई दिल्ली
- (b) लक्षद्वीप
- (c) चंडीगढ़
- (d) पुदुचेरी
Show answer
Answer: (a)
33. जनवरी 2022 में, भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी किस राज्य में शुरू की गई थी?
- (a) हरियाणा
- (b) झारखंड
- (c) पंजाब
- (d) उत्तर प्रदेश
Show answer
Answer: (d)
34. इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: A = F ≥ S > H < Z > R = G निष्कर्ष: I. S < G II. S ≥ A
- (a) न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
- (b) केवल निष्कर्ष I सही है।
- (c) केवल निष्कर्ष II सही है।
- (d) निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
Show answer
Answer: (a)
35. मनुष्यों के परिसंचरण तंत्र की कुछ विशेषताओं का उल्लेख नीचे किया गया है। गलत विकल्प का चयन कीजिए।
- (a) केशिकाएं संयुक्त होकर शिराओं का निर्माण करती हैं
- (b) लसीका को ऊतक द्रव भी कहा जाता है
- (c) प्लेटलेट्स रक्त के थक्के जमाने में सहायक होते हैं
- (d) उच्च रक्तचाप, शिराओं के संकुचन के कारण होता है
Show answer
Answer: (d)
36. निम्न कथनों पर विचार करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: आयनिक यौगिक सामान्यतः भंगुर होते हैं और दाब आरोपित करने पर टुकड़ों में टूट जाते हैं। कथन-II: आयनिक यौगिकों के गलनांक तथा क्वथनांक निम्न होते हैं।
- (a) दोनों कथन सत्य हैं।
- (b) कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
- (c) दोनों कथन असत्य हैं।
- (d) कथन-I सत्य है, और कथन -II असत्य है।
Show answer
Answer: (d)
37. एक नाव बिंदु P से धारा की दिशा में चलना शुरू करती है और बिंदु Q तक 3 घंटे में पहुंचती है और बिंदु Q से बिंदु P पर 4 घंटे में वापस आती है। यदि जल की चाल 3 km/h है, तो शांत जल में नाव की चाल ज्ञात कीजिए।
- (a) 20 km/h
- (b) 32 km/h
- (c) 12 km/h
- (d) 21 km/h
Show answer
Answer: (d)
38. A और B एक साथ मिलकर एक कार्य को 8 दिन में पूरा करते हैं। यदि B, A से 25% अधिक कार्यकुशल है, तो A अकेले उसी कार्य को कितने दिन में पूरा करेगा?
- (a) 6 दिन
- (b) 18 दिन
- (c) 24 दिन
- (d) 12 दिन
Show answer
Answer: (b)
39. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प पौधों में उत्सर्जन के विभिन्न तरीकों को दर्शाता है?
- (a) वाष्पोत्सर्जन, विसरण और संग्रहण
- (b) केवल विसरण और संग्रहण
- (c) केवल वाष्पोत्सर्जन और संग्रहण
- (d) केवल वाष्पोत्सर्जन और विसरण
Show answer
Answer: (a)
41. एक सही समय बताने वाली घड़ी की मिनट वाली सुई, 3 घंटे 10 मिनट की अवधि में कितनी कोणीय दूरी तय करेगी?
- (a) 1202°
- (b) 1000°
- (c) 978°
- (d) 1140°
Show answer
Answer: (d)
42. एक अवतल दर्पण, जिसकी फोकस दूरी का परिमाण 20 cm है, उससे 60 cm की दूरी पर एक वास्तविक प्रतिबिंब निर्मित करता है। वस्तु की दूरी (cm में) ज्ञात कीजिए।
- (a) -15
- (b) +15
- (c) +30
- (d) -30
Show answer
Answer: (d)
43. 1000 W रेटिंग वाले एक इलेक्ट्रिक हीटर और 2000 W रेटिंग वाले एक इलेक्ट्रिक गीजर को प्रतिदिन 4 घंटे के लिए उपयोग किया जाता है। 10 दिनों में व्यय ऊर्जा (kWh में) ज्ञात कीजिए।
- (a) 12
- (b) 1200
- (c) 120
- (d) 12000
Show answer
Answer: (c)
45. x² - 6x + 9 = 0 समीकरण को ______ के रूप में लिखा जा सकता है।
- (a) (x - 2)(x - 3)² = 0
- (b) (x - 3)² = 0
- (c) (x + 3)² = 0
- (d) (x - 2)(x - 3) = 0
Show answer
Answer: (b)
46. एक दुकानदार ने ₹5 प्रति अंडे की दर से 12 दर्जन अंडे खरीदे। परिवहन के दौरान 12 अंडे टूट गए। उसने शेष अंडे ₹6 प्रति अंडे की दर से बेचे। उसका प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।
- (a) 5%
- (b) 15%
- (c) 10%
- (d) 20%
Show answer
Answer: (c)
47. 7 + {4 + 3 of 4 - (5 + 3 - 6 ÷ 2)} का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 21
- (b) 17
- (c) 18
- (d) 15
Show answer
Answer: (c)
48. एक कॉस्मेटिक उत्पाद 75% छूट पर उपलब्ध है। यदि दुकानदार इसके लिए ₹1,874 लेता है, तो उसका अंकित मूल्य कितना है?
- (a) ₹8,342
- (b) ₹7,496
- (c) ₹5,674
- (d) ₹6,145
Show answer
Answer: (b)
49. उस अक्षरांकिक समूह का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा। ACE 9, BDF 12, GIK 27, HJL 30,?, NPR 48, SUW 63
- (a) OPQ 48
- (b) MOQ 45
- (c) MNO 42
- (d) NOP 42
Show answer
Answer: (b)
51. निम्न कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन- I: वाशिंग सोडा, सोडियम क्लोराइड से निर्मित किया जाता है। कथन- II: यह गंदगी और ग्रीस पर हमला करके जल में घुलनशील उत्पादों का निर्माण करता है, जिन्हें बाद में पानी से धो दिया जाता है।
- (a) कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
- (b) दोनों कथन सत्य हैं।
- (c) दोनों कथन असत्य हैं।
- (d) कथन-I सत्य है, और कथन -II असत्य है।
Show answer
Answer: (b)
52. दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। HCM: MHR FET: KJY
- (a) UPJ: ZUO
- (b) GHK: HKJ
- (c) PRT: TPS
- (d) UFL: LKU
Show answer
Answer: (a)
53. दो पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 36 मिनट और 48 मिनट में भर सकते हैं। दोनों पाइप एक ही समय में खोले जाते हैं, और कुछ समय बाद पाइप B को बंद कर दिया जाता है। यदि टंकी आधे घंटे में भर जाती है, तो पाइप B को कितने मिनट बाद बंद कर दिया गया था?
- (a) 5
- (b) 10
- (c) 8
- (d) 9
Show answer
Answer: (c)
54. ईसाई धर्म के उस पवित्र ग्रंथ का नाम क्या है, जिसके दो भाग हैं: पुराना नियम (Old Testament) जो अनिवार्यतः यीशु के समयकाल का हिब्रू ग्रंथ है; और नया नियम (New Testament), जिसमें यीशु मसीह और प्रारंभिक चर्च के बारे में लेख शामिल हैं?
- (a) बुक ऑफ साल्म्स (Book of Psalms)
- (b) डी डॉक्ट्रिना क्रिस्टिआना (De doctrina Christiana)
- (c) नोईंग गॉड जीसस (Knowing God Jesus)
- (d) बाइबिल (Bible)
Show answer
Answer: (d)
55. भारत का पहला 'वन हेल्थ कंसोर्टियम' किसने लॉन्च किया?
- (a) शिक्षा मंत्रालय
- (b) गृह मंत्रालय
- (c) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
- (d) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
Show answer
Answer: (c)
56. एक उत्तल लेंस, लेंस से 1.5 m की दूरी पर रखी वस्तु के लिए -3 का आवर्धन उत्पन्न करता है। प्रतिबिंब की दूरी (सही चिह्न के साथ) ज्ञात कीजिए।
- (a) 0.5 m
- (b) 4.5 m
- (c) -4.5 m
- (d) -0.5 m
Show answer
Answer: (b)
57. हरितेजा अपने स्कूल 4 km/h की चाल से चल के गया और 20 km/h की चाल से स्कूटर पर लौट आया। दोतरफा (आने और जाने) यात्रा के दौरान उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।
- (a) 20/3 km/h
- (b) 8 km/h
- (c) 6 km/h
- (d) 12 km/h
Show answer
Answer: (a)
58. निम्नलिखित में से कौन सा त्रिक, डॉबेराइनर का त्रिक (Dobereiner's triad) नहीं है? (i) Li, Na, K (ii) Ca, Sr, Ba (iii) N, P, Sb (iv) Cl, Br, I
- (a) केवल iii
- (b) केवल i
- (c) केवल ii
- (d) केवल iv
Show answer
Answer: (a)
59. जनवरी 2022 में, कौन सा गांव मिज़ोरम का पहला खुले में शौच मुक्त (ODF) प्लस गांव बना?
- (a) दक्षिण मौबुआंग
- (b) सेलम
- (c) दुल्ते (Dulte)
- (d) खंपुई (Khanpui)
Show answer
Answer: (a)
60. जनवरी 2022 में, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) ने यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थल टैग प्राप्त करने के लिए किस राज्य के "लिविंग रूट ब्रिज" के लिए कुछ ग्रीन नियमों (green rules) को निर्धारित किया है?
- (a) हरियाणा
- (b) केरल
- (c) मेघालय
- (d) राजस्थान
Show answer
Answer: (c)
61. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद, राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों में से एक को निहित करता है जो यह निर्धारित करता है कि 'राज्य ग्राम पंचायतों को संगठित करने के लिए कदम उठाएगा और उन्हें ऐसी शक्तियां और अधिकार प्रदान करेगा जो उन्हें स्वशासन के इकाइयों के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाने के लिए आवश्यक हो सकते हैं'?
- (a) अनुच्छेद 32
- (b) अनुच्छेद 48
- (c) अनुच्छेद 40
- (d) अनुच्छेद 37
Show answer
Answer: (c)
62. कुछ पक्षी (नारंगी, पीले, काले, हरे, धूसर, लाल रंग के प्रत्येक एक और तीन सफेद रंग के) उत्तर की ओर मुंह करके एक पंक्ति में बैठे थे। काला पक्षी लाल और धूसर पक्षी दोनों के बगल में बैठा था। पीला पक्षी हरे पक्षी के ठीक दाएं बैठा था। नारंगी और लाल पक्षी के बीच केवल तीन पक्षी बैठे थे और ये तीनों पक्षी सफेद थे। पीला पक्षी काले पक्षी के दाएं तीसरे स्थान पर बैठा था। क्रमशः कौन-से रंग के पक्षी पंक्ति के बाएं और दाएं सिरे पर बैठे थे?
- (a) पीला (बाएं) और सफ़ेद (दाएं)
- (b) धूसर (बाएं) और लाल (दाएं)
- (c) नारंगी (बाएं) और पीला (दाएं)
- (d) सफ़ेद (बाएं) और नारंगी (दाएं)
Show answer
Answer: (c)
63. दो मित्रों - अनुज और मैथ्यू की मासिक आय का अनुपात 5 : 7 है और उनमें से प्रत्येक हर महीने ₹10,000 की बचत करता है। यदि उनके व्ययों का अनुपात 2 : 3 है, तो अनुज की आय ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹20,000
- (b) ₹50,000
- (c) ₹5,000
- (d) ₹15,000
Show answer
Answer: (b)
64. एक गोलीय दर्पण एक किरण पुंज को मुख्य अक्ष पर किसी दिए गए बिंदु पर अभिसरित करता है। दर्पण के बारे में इनमें से कौन से कथन सत्य हैं? (a) प्रयुक्त दर्पण अवतल है। (b) दर्पण की फोकस दूरी धनात्मक है। (c) अभिसरण बिंदु दर्पण का मुख्य फोकस है।
- (a) केवल (b)
- (b) (a) और (b) दोनों
- (c) (a) और (c) दोनों
- (d) केवल (a)
Show answer
Answer: (c)
66. ZnO + C → Zn + CO अभिक्रिया में क्या होता है?
- (a) ZnO अपचयित होकर Zn का निर्माण करता है।
- (b) Zn रेडॉक्स अभिक्रिया से नहीं गुजरता है।
- (c) ZnO ऑक्सीकृत होकर Zn का निर्माण करता है।
- (d) कार्बन अपचयित होकर CO का निर्माण करता है।
Show answer
Answer: (a)
67. दी गई अक्षर शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। Q I O M J E S T R U L E B A C K J M N ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनके ठीक पहले एक व्यंजन और ठीक बाद एक स्वर है?
- (a) 4
- (b) 1
- (c) 3
- (d) 2
Show answer
Answer: (d)
69. एक गोले की त्रिज्या में 2 cm की वृद्धि करने पर, उसके पृष्ठीय क्षेत्रफल में 704 cm² की वृद्धि होती है। π = 22/7 का उपयोग करते हुए, वृद्धि से पहले गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
- (a) 13 cm
- (b) 14 cm
- (c) 16 cm
- (d) 15 cm
Show answer
Answer: (a)
70. मार्च 2022 तक, भारत के मुख्य न्यायाधीश कौन थे?
- (a) उदय उमेश ललित
- (b) एनवी रमण
- (c) डीवाई चंद्रचूड़
- (d) रंजन गोगोई
Show answer
Answer: (b)
71. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (11, 64, 3) (17, 36, 11)
- (a) (24, 169, 11)
- (b) (21, 144, 32)
- (c) (30, 49, 11)
- (d) (26, 56, 8)
Show answer
Answer: (a)
72. जब किसी चुंबक को किसी कुंडली के पास ले जाया जाता है, तो यह कुंडली में एक प्रेरित विभवांतर उत्पन्न करता है। जब हम कुंडली के पास चुंबक की गति बढ़ाते हैं, तो क्या होता है?
- (a) कुंडली में प्रेरित विभवांतर बढ़ जाता है।
- (b) कुंडली में प्रेरित विभवांतर कम हो जाता है।
- (c) कुंडली में प्रेरित धारा समान रहती है।
- (d) प्रेरित विभवांतर समान रहता है।
Show answer
Answer: (a)
73. चौरी चौरा कांड किस वर्ष हुआ था?
- (a) 1922
- (b) 1921
- (c) 1920
- (d) 1919
Show answer
Answer: (a)
74. यदि 3ˣ⁻² + 3ˣ = 7290 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 8
- (b) 7
- (c) 6
- (d) 9
Show answer
Answer: (a)
75. P एक बिंदु से उत्तर की ओर मुख करके चलना शुरू करता है, और फिर दाएं मुड़ता है, और पूर्व की ओर 24 m दौड़ता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 26 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और पहले 24 m दौड़ता है, और फिर 6 m चलता है, और फिर दाएं मुड़ता है और 6 m चलता है, वह पुनः दाएं मुड़ता है, और 30 m दौड़ता है। उसने कितनी दूरी चलकर तय की, और अब उसका मुख किस दिशा की ओर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) 38 m, पूर्व
- (b) 126 m, पूर्व
- (c) 126 m, पश्चिम
- (d) 38 m, पश्चिम
Show answer
Answer: (a)
76. एक दो-अंकीय संख्या के अंकों का योग 9 है। यदि इस संख्या का मान इसके इकाई अंक के 5 गुने से 6 अधिक है, तो संख्या ज्ञात कीजिए।
- (a) 18
- (b) 45
- (c) 27
- (d) 36
Show answer
Answer: (d)
78. कूपिका (alveoli) की कुछ विशेषताओं का उल्लेख नीचे किया गया है। गलत विकल्प का चयन कीजिए।
- (a) इनमें रक्त वाहिकाओं का एक विस्तीर्ण जाल होता है
- (b) ये अंगुलीनुमा संरचनाएं होती हैं
- (c) इसका सतही क्षेत्रफल बड़ा होता है
- (d) इनकी भित्तियां पतली होती हैं
Show answer
Answer: (b)
79. OPTICAL शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पूर्ववर्ती अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षर समूह में इनमें से कौन सा अक्षर दो बार आएगा?
- (a) B
- (b) P
- (c) J
- (d) O
Show answer
Answer: (a)
80. श्वसन के दौरान पत्तियों के किस भाग में प्रचुर मात्रा में गैसीय विनिमय होता है?
- (a) थाइलेकॉयड (Thylakoid)
- (b) रंध्र (Stomata)
- (c) क्लोरोफिल (Chlorophyll)
- (d) ग्रेना (Grana)
Show answer
Answer: (b)
82. श्याम उत्तर की ओर 10 m चला, और फिर बाएं मुड़ा और 11 m चला। फिर वह दाएं मुड़ा और 13 m चला, पुनः दाएं मुड़ा और 10 m चला। फिर वह बाएं मुड़ा और 14 m चला, और फिर अंततः दाएं मुड़ा और 1 m चला। श्याम आरंभ बिंदु से कितनी दूर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) 35 m
- (b) 37 m
- (c) 34 m
- (d) 33 m
Show answer
Answer: (b)
84. कुछ महिलाओं में, अंडवाहिनियां अवरुद्ध हो जाती है। ऐसी महिलाएं बच्चे पैदा करने में असमर्थ होती हैं, क्योंकि शुक्राणु निषेचन के लिए अंडाणु तक पहुंच नहीं पाते हैं। ऐसे मामलों में डॉक्टर IVF (इनविट्रो फर्टिलाइजेशन) की सलाह देते हैं। इस प्रक्रिया के कुछ चरण नीचे दिए गए हैं। गलत चरण का चयन कीजिए।
- (a) युग्मनज को बाहर रखा जाता है, और उसका विकास एक परखनली में होता है
- (b) युग्मनज बनता है, और उसे एक सप्ताह के बाद गर्भाशय में रखा जाता है
- (c) अंडाणु और शुक्राणुओं का संलयन शरीर के बाहर होता है
- (d) पूर्ण विकास गर्भाशय में ही होता है
Show answer
Answer: (a)
85. कोकबोरोक, त्रिपुरा की राज्य भाषाओं में से एक है। 19 जनवरी 2022 को, त्रिपुरा ने कौन-सा कोकबोरोक दिवस मनाया?
- (a) 34वां
- (b) 44वां
- (c) 55वां
- (d) 24वां
Show answer
Answer: (b)
86. एक इलेक्ट्रिक हीटर को 220 V पर 2200 W रेट किया गया है। उपकरण से संयोजित फ्यूज तार की न्यूनतम रेटिंग कितनी है?
- (a) 10 A
- (b) 20 A
- (c) 22 A
- (d) 5 A
Show answer
Answer: (a)
87. तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ पर्स चाबियां हैं। सभी लॉकर चाबियां हैं। सभी चाबियां पिन हैं। निष्कर्ष: I. कुछ पिन पर्स हैं। II. कोई पिन पर्स नहीं है।
- (a) या तो निष्कर्ष I या II पालन करते है।
- (b) निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
- (c) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- (d) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
Show answer
Answer: (d)
88. दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? [{(44 + 36) - (4 × 4)} ÷ (1 - 5)] × 2 = 8
- (a) ×, ÷
- (b) +, ÷
- (c) +, -
- (d) +, ×
Show answer
Answer: (c)
89. प्रेरित विभवांतर की S.I. इकाई ______ है।
- (a) V
- (b) A
- (c) mA
- (d) mV
Show answer
Answer: (a)
91. 1969 में चौथी पंचवर्षीय योजना के दौरान इंदिरा गांधी द्वारा कितने निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था?
- (a) 14
- (b) 24
- (c) 17
- (d) 10
Show answer
Answer: (a)
92. 7 से विभाजित होने वाली प्रथम 8 अभाज्य संख्याओं का योगफल ______ के बराबर होगा।
- (a) 11
- (b) 13
- (c) 14
- (d) 10
Show answer
Answer: (a)
93. ______ वह धन है, जो किसी व्यक्ति की आय में से स्थानीय, राज्य और संघीय करों का भुगतान करने के बाद उपलब्ध होता है।
- (a) व्यक्तिगत आय
- (b) प्रयोज्य आय
- (c) राष्ट्रीय आय
- (d) प्रति व्यक्ति आय
Show answer
Answer: (b)
94. कांच के प्रिज्म से होकर गुजरने पर श्वेत प्रकाश के किस रंग घटक का विचलन अधिकतम होता है?
- (a) बैंगनी
- (b) हरा
- (c) लाल
- (d) नीला
Show answer
Answer: (a)
95. INCURABLE शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पूर्ववर्ती अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने नए शब्द में कितने स्वर होंगे?
- (a) 1
- (b) 3
- (c) 4
- (d) 2
Show answer
Answer: (a)
96. जनवरी 2022 में, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए डिजिटल गवर्नमेंट मिशन का उद्देश्य क्या है?
- (a) ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को रोजगार की जानकारी प्रदान करना
- (b) श्रमिकों की वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति करने में उनकी मदद करना
- (c) नागरिकों द्वारा मांग करने से पहले उनकी आवश्यकताओं का अग्रसक्रिय रूप से पूर्वानुमान करके सेवाएं प्रदान करना
- (d) बालिकाओं और महिलाओं के लिए कल्याणकारी सेवा प्रदान करना
Show answer
Answer: (c)
97. 2022 में उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा शुरू किए गए उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का नाम क्या है?
- (a) उपभोक्ता व्यवहार सप्ताह
- (b) उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह
- (c) उपभोक्ता अधिकार सप्ताह
- (d) उपभोक्ता सशक्तीकरण सप्ताह
Show answer
Answer: (d)
99. दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 5 × 4 ÷ 10 - 8 + 2 = 8
- (a) +, -
- (b) ×, ÷
- (c) +, ×
- (d) +, ÷
Show answer
Answer: (a)
100. दो संख्याओं का गुणनफल 1472 है, और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 8 है। उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
- (a) 184
- (b) 108
- (c) 176
- (d) 144
Show answer
Answer: (a)
Show answers
Answer key
Answer key as marked in the Railway Recruitment Board’s response sheet. “—” means the sheet did not show it clearly.
Computer Based Test
- Q 1
- (b)
- Q 2
- (c)
- Q 3
- (b)
- Q 4
- (c)
- Q 5
- (c)
- Q 6
- (c)
- Q 7
- (d)
- Q 8
- (c)
- Q 9
- (a)
- Q 10
- (a)
- Q 11
- (b)
- Q 12
- (d)
- Q 13
- (a)
- Q 14
- (d)
- Q 16
- (a)
- Q 17
- (c)
- Q 20
- (d)
- Q 22
- (a)
- Q 24
- (a)
- Q 25
- (a)
- Q 26
- (d)
- Q 28
- (d)
- Q 29
- (b)
- Q 30
- (b)
- Q 31
- (a)
- Q 32
- (a)
- Q 33
- (d)
- Q 34
- (a)
- Q 35
- (d)
- Q 36
- (d)
- Q 37
- (d)
- Q 38
- (b)
- Q 39
- (a)
- Q 41
- (d)
- Q 42
- (d)
- Q 43
- (c)
- Q 45
- (b)
- Q 46
- (c)
- Q 47
- (c)
- Q 48
- (b)
- Q 49
- (b)
- Q 51
- (b)
- Q 52
- (a)
- Q 53
- (c)
- Q 54
- (d)
- Q 55
- (c)
- Q 56
- (b)
- Q 57
- (a)
- Q 58
- (a)
- Q 59
- (a)
- Q 60
- (c)
- Q 61
- (c)
- Q 62
- (c)
- Q 63
- (b)
- Q 64
- (c)
- Q 66
- (a)
- Q 67
- (d)
- Q 69
- (a)
- Q 70
- (b)
- Q 71
- (a)
- Q 72
- (a)
- Q 73
- (a)
- Q 74
- (a)
- Q 75
- (a)
- Q 76
- (d)
- Q 78
- (b)
- Q 79
- (a)
- Q 80
- (b)
- Q 82
- (b)
- Q 84
- (a)
- Q 85
- (b)
- Q 86
- (a)
- Q 87
- (d)
- Q 88
- (c)
- Q 89
- (a)
- Q 91
- (a)
- Q 92
- (a)
- Q 93
- (b)
- Q 94
- (a)
- Q 95
- (a)
- Q 96
- (c)
- Q 97
- (d)
- Q 99
- (a)
- Q 100
- (a)