Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 18 August 2022, Shift 1

87 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—87 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 18 August 2022, 9:00 AM - 10:30 AM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 13 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01वर्ष 2021 में U-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारत के लंबी-कूद खिलाड़ी (long jumper) की पहचान कीजिए।

02किसी वस्तु का क्रय मूल्य ₹5,000 से ₹2,000 कम है। डीलर इस पर 10% की छूट देता है, और इसके बाद रिटेलर अपने क्रय मूल्य (CP) पर 5% की छूट देता है। ग्राहक के लिए अंतिम विक्रय मूल्य (SP) कितना है?

03P, Q, R, S, T, U और V एक ही इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, इसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 7 है। U सबसे ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। T और Q की मंजिलों के बीच में केवल दो व्यक्ति रहते हैं। Q मंजिल क्रमांक 3 पर रहता है। V, P की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। S, R की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। Q, R की मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। मंजिल क्रमांक 6 पर कौन रहता है?

04कोयले और पेट्रोलियम के संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से क्या किया जाना चाहिए?

05तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी गधे, जेब्रा हैं। कुछ सांड, बिल्लियां हैं। कुछ गधे, लंगूर हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ जेब्रा, सांड हैं। (II) कुछ जेब्रा, लंगूर हैं। (III) कुछ गधे, बिल्लियां हैं।

06छः लड़कियों ने एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन में अपनी बातचीत का एक वीडियो रिकॉर्ड करने का फैसला किया। रविवार विश्राम का दिन होगा। P ने कहा कि शुक्रवार उसके लिए अनुकूल होगा। U प्रक्रिया शुरू करेगी और सोमवार को रिकॉर्ड करेगी। S, T के ठीक पहले वाले दिन रिकॉर्ड करेगी। Q, U और S के दोनों के ठीक मध्य वाले दिन रिकॉर्ड करेगी। T ने गुरुवार का चयन किया। वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए R के पास कौन सा दिन शेष है?

07जान्हवी अपने घर से निकलकर पश्चिम की ओर 45 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 32 m चलती है। फिर, वह दाएं मुड़ती है, और 88 m चलती है। उसके बाद, वह दाएं मुड़ती है, और 50 m मीटर चलती है। अंत में, वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 43 m चलती है। अब वह अपने घर से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

08छह मित्र - A, B, C, D, E और F, एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके खड़े होकर एक गेम खेल रहे थे। E, A के बाईं ओर ठीक बगल में खड़ा था। C, F के बाईं ओर दूसरे स्थान पर खड़ा था। D और A के बीच केवल दो व्यक्ति थे। B, A के दाईं ओर ठीक बगल में खड़ा था। F के दाईं ओर ठीक बगल में कौन सा मित्र था?

09नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: डॉबेराइनर ने त्रिक का नियम दिया। कथन II: डॉबेराइनर ने विभिन्न गुणों वाले तत्वों को समूहों में व्यवस्थित करने का प्रयास किया, जिनमें प्रत्येक में तीन तत्व थे।

10निम्नलिखित में से क्या पारिस्थितिक तंत्र का एक जैविक घटक नहीं है?

11निम्नलिखित में से कौन सा, भारत के वित्तीय बजट में शामिल नहीं है?

13According to the 'World Economic Outlook-April 2022' report, raised India's GDP growth estimate to 9% for 2022-23 and for 2023-24 it forecast the economy to grow by 7.1%.Who released this report?

15अनीता उत्तर दिशा की ओर मुख करके खड़ी है। फिर, वह 135° वामावर्त मुड़ती है, और उसके बाद वह 90° दक्षिणावर्त मुड़ती है। अब उसका मुख किस दिशा की ओर है?

16यदि 9 : 12:: 12: x और 28 : 42:: 42: y है, तो 2x + y का मान ज्ञात कीजिए।

17निम्न में से कौन सा तत्व सर्वाधिक अभिक्रियाशील है?

18जून 2022 तक की स्थिति के अनुसार, भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में कितनी भाषाएं हैं?

19उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 11 : 130:: 7 : 58:: 15:?

20नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: H = W > F ≥ S ≥ T > Y

21भारत सरकार द्वारा ग्रामीण अवसंरचना के उन्नयन हेतु, भारत निर्माण किस पंचवर्षीय योजना के तहत शुरू किया गया था?

22भारत में मैंग्रोव वन मुख्यतः इनमें से किस राज्य में पाए जाते हैं?

23यदि दो संख्याओं के बीच अंतर 52 है, और वे 7 : 3 के अनुपात में हैं, तो दोनों संख्याओं में से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।

24आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, वन क्षेत्र में औसत वार्षिक शुद्ध वृद्धि के संदर्भ में भारत का स्थान (वैश्विक रूप से) कौन सा है?

251 अश्वशक्ति इनमें से किसके बराबर है?

26उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसकी भुजाएं 12 m, 14 m और 16 m हैं।

27यदि '+' का अर्थ '÷' है, '-' का अर्थ '+' है, '×' का अर्थ '-' है, और '÷' का अर्थ '×' है, तो निम्न व्यंजक का मान क्या होगा? [{(23 × 15) - (1 ÷ 4)} + (2 - 2)] ÷ 2

29एक कथन और उसके बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित हैं? कथन: निबंध लेखन एक कला है। एक अच्छा निबंध लिखने में सक्षम होने के लिए विषय की समझ के साथ-साथ भाषा पर पकड़ होनी भी आवश्यक है। धारणा: I. विषय पर पूर्ण निपुणता के बिना निबंध नहीं लिखा जा सकता है। II. भाषा पर अच्छी पकड़ वाला कोई भी व्यक्ति अच्छा निबंध लिख सकता है।

30उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। B _ M _ Q _ V M W _ B V M W _ B V _ _ T

31भारत ने इनमें से किस देश के साथ राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए एक स्मारक लोगो (commemorative logo) का शुभारंभ किया?

332.666... + 2.77... को भिन्न के रूप में निरूपित कीजिए।

34पूर्ण टीकाकरण कवरेज बढ़ाने के प्रयोजनार्थ, फरवरी 2022 में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मिशन इंद्रधनुष (IMI) 4.0 के पहले चरण का संचालन कितने राज्यों में किया गया था?

35पौधों में अपशिष्ट उत्पाद के रूप में ऑक्सीजन कब और कैसे उत्सर्जित होती है?

36एक ट्रक 60 km/h की चाल से शहर P से शहर Q तक की यात्रा करता है, और उसी मार्ग से 100 km/h की चाल से शहर P तक वापस लौटता है। दी गई यात्रा में ट्रक की औसत चाल कितनी है?

37किस समाज सुधारक ने 1828 में 'ब्रह्म समाज' की स्थापना की, और शिक्षा की वकालत करने तथा सती, बाल विवाह और सामाजिक विभाजन जैसी प्रथाओं का विरोध करने में अपनी अग्रणी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हुए?

38एक वस्तु को एक अवतल लेंस के मुख्य फोकस पर रखा गया है। इनमें से कौन सा विकल्प निर्मित प्रतिबिंब के अभिलक्षणों को निरूपित करता है?

391950 के मूल संविधान में एक सर्वोच्च न्यायालय की परिकल्पना की गई थी जिसमें एक मुख्य न्यायाधीश और ______ अवर न्यायाधीश (puisne Judges) हो सकते हे- जहां इस संख्या को बढ़ाने की ज़िम्मेदारी संसद पर छोड़ दी गई थी।

40विद्यालयों में यौन शिक्षा देने के महत्व को उजागर करने वाले कुछ कारणों का उल्लेख नीचे किया गया है। गलत विकल्प का चयन कीजिए।

41A, 100 अंडे 4 मिनट में गिन सकता है जबकि B उतने ही अंडे 5 मिनट में गिन सकता है। यदि वे एक साथ मिलकर 450 अंडे गिनने के लिए काम करते हैं, तो उन्हें कितना समय लगेगा?

42यदि शब्द 'DIRECT' के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

44पंकज आडवाणी ने किसे हराकर, एशियाई 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 में अपना 8वां खिताब जीतने के साथ, अपना 41वां खिताब हासिल किया?

45वर्तमान में, मेरे पिता की आयु मुझसे 25 वर्ष अधिक है। 5 वर्ष पहले, हमारी आयु का योगफल 39 वर्ष था। मेरी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

46निम्न में से कौन सा हेक्सेन का संभावित समावयव नहीं है?

47एक टेलीविजन की कीमत एक प्रिंटर की कीमत से ₹35,000 कम है। यदि प्रिंटर की कीमत टेलीविजन की कीमत से दोगुनी है, तो टेलीविजन की कीमत ज्ञात कीजिए।

48सहसंयोजी यौगिक सामान्यतः निम्न में से कौन सा गुणधर्म प्रदर्शित नहीं करते हैं?

49दिए गए समीकरण में किन दो संख्याओं के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 7 × 8 + 9 - 6 ÷ 3 = 59

5030 व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में खड़े हैं। मनोज आगे से 11वें स्थान पर खड़ा हैं। शाहीन पीछे से 7वें स्थान पर खड़ा हैं। नीरज, शाहीन के ठीक आगे खड़ा है। नीरज और मनोज के बीच कितने व्यक्ति खड़े हैं?

51भारत के संविधान का कौन सा संशोधन ग्राम सभा को राज्य विधानमंडलों द्वारा सौंपे गए कार्यों और शक्तियों को करने के लिए पंचायत राज प्रणाली की नींव के रूप में परिकल्पित करता है?

52डॉबेराइनर के त्रिक की उपलब्धि क्या थी?

54निम्नलिखित में से कौन सा स्थान भारत में भूतापीय ऊर्जा का दोहन स्थल (harnessing site) है?

56यह प्रश्न नीचे दी गई पांच तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है: (बाएं) 158 438 182 325 230 (दाएं) यदि प्रत्येक संख्या के पहले अंक में 5 जोड़ दिया जाए, तो कितनी संख्याओं का पहला अंक दूसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?

57किसी दिए गए पदार्थ के एक तार की लंबाई 'l' और प्रतिरोध 'R' है। उसी पदार्थ से निर्मित, पहले वाले तार की तीन गुनी लंबाई और दोगुने अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाले एक अन्य तार का प्रतिरोध इनमें से किसके बराबर होगा?

58छह व्यक्तियों - P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक का वजन अलग है। Q का वजन, केवल दो अन्य व्यक्तियों से अधिक है। P का वजन, U के वजन से अधिक है। S का वजन, Q के वजन से अधिक है। R का वजन, T के वजन से कम है। Q का वजन, T के वजन से अधिक है। सभी छह व्यक्तियों में से U का वजन दूसरा सबसे अधिक है। सभी छह व्यक्तियों में से तीसरा सबसे अधिक वजन किसका है?

59यदि शब्द 'LAMENT' के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

60पोंगल के त्योहार के दौरान लोगों द्वारा इनमें से किसकी पूजा की जाती है?

61नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. सभी घास, झाड़ियां हैं। II. सभी जड़ें, फल हैं। III. सभी फल, फूल हैं। निष्कर्ष: I. सभी घास, फूल हैं। II. सभी जड़ें, फूल हैं। III. कुछ फूल, फल हैं।

63निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं? (a) किसी लेंस के लिए, पहला मुख्य फोकस उस वस्तु की स्थिति है जिसका प्रतिबिंब अनंत पर है। (b) किसी लेंस के लिए, पहला मुख्य फोकस उस वस्तु की स्थिति है, जिसका प्रतिबिंब फोकस दूरी की दोगुनी दूरी पर बनता है। (c) किसी लेंस के लिए, दूसरा मुख्य फोकस उस वास्तविक प्रतिबिंब की स्थिति है, जिसकी वस्तु अनंत पर स्थित है। (d) किसी लेंस के लिए, दूसरा मुख्य फोकस उस वस्तु की स्थिति है, जिसका प्रतिबिंब फोकस दूरी की दोगुनी दूरी पर बनता है।

6410 सह-अभाज्य संख्याओं के किसी भी समुच्चय का महत्तम समापवर्तक (HCF) हमेशा ______ होता है।

65निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं? (i) चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता छड़ चुंबक के केंद्र में सर्वाधिक प्रबल होती है। (ii) कोई भी दो चुंबकीय बल रेखाएं प्रतिच्छेदित नहीं कर सकती हैं। (iii) चुंबकीय बल रेखाएं बंद सतत वक्र (closed continuous curves) निर्मित करती हैं।

66एक लड़का एक लेंस का उपयोग करके एक दूरस्थ वस्तु का एक स्पष्ट प्रतिबिंब एक पर्दे पर फोकस करता है। लेंस और पर्दे के बीच की दूरी लगभग ______ के बराबर होगी।

670.0486 ÷ 0.002 का मान ज्ञात कीजिए।

68निम्नलिखित में से किसे इस्लाम धर्म का संस्थापक माना जाता है?

70मार्च 2022 में, कौन सा राज्य ग्रामीण क्षेत्रों में 'वायु स्वास्थ्य सेवा' शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है?

71दो डिब्बों में 7 : 5 के अनुपात में चॉकलेट हैं। यदि दोनों डिब्बों में चॉकलेटों की संख्या का अंतर 28 है, तो अधिक संख्या वाले डिब्बे में चॉकलेटों की संख्या ज्ञात कीजिए।

72उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। BEING: YVRMT:: PRIDE: KIRWV:: CLEAN:?

73तीन कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी कूरियर शिपमेंट हैं। 2. सभी शिपमेंट ट्रांसपोर्ट हैं। 3. कोई हॉल ट्रांसपोर्ट नहीं है। निष्कर्ष: I. कोई ट्रांसपोर्ट शिपमेंट नहीं है। II. सभी कूरियर ट्रांसपोर्ट हैं। III. कुछ ट्रांसपोर्ट शिपमेंट हैं। IV. कोई कूरियर हॉल नहीं है।

74नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: यदि कोई पदार्थ किसी अभिक्रिया के दौरान ऑक्सीजन का त्याग करता है, तो उसे अपचयित हुआ कहा जाता है। कथन-II: यदि कोई पदार्थ किसी अभिक्रिया के दौरान हाइड्रोजन ग्रहण करता है, तो उसे अपचयित हुआ कहा जाता है।

76ब्लीचिंग पाउडर बनाने में शामिल सही रासायनिक अभिक्रिया की पहचान कीजिए।

77निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए: 5³ × 5⁴ × 5² =?

78Which of the following uses spores to reproduce?

79यदि तीन संख्याओं का अनुपात 5 : 6: 8 है, और उनके वर्गों का योग 1250 है, तो उन संख्याओं का गुणनफल ज्ञात कीजिए।

80एक निश्चित कूट भाषा में, 'GLEPK' को 'DIBMH' लिखा जाता है, और 'QRYHN' को 'NOVEK' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'POTER' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

81यदि दो समानांतर रेखाओं को एक तिर्यक रेखा द्वारा प्रतिच्छेद किया जाता है, तो नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा विकल्प अनिवार्य रूप से सही नहीं है?

83शीर्षों A (0,-2), B (2,1), C (0,4) और D (-2,1) से बनने वाले चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल (वर्ग इकाई में) ज्ञात कीजिए।

84निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने 5 अप्रैल 2022 को, लोकसभा में सामूहिक विनाश के हथियार एवं उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों का निषेध) संशोधन विधेयक, 2022 पेश किया?

85एक मोटर कार 60 km/h की चाल से चलना शुरू करती है, और प्रत्येक दो घंटे के बाद इसकी चाल में 15 km/h की वृद्धि होती है। इसे 360 km की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?

86यदि x और y, संख्या 115xy के ऐसे दो अंक हैं कि यह संख्या 90 से विभाज्य है, तो x + y का मान ज्ञात कीजिए।

87किसी रियायती बिक्री में, ₹10,490 के अंकित मूल्य वाली एक साड़ी, अब ₹9,441 में बेची जाती है। साड़ी पर कितने प्रतिशत की छूट दी गई है?

88निम्नलिखित में से कौन सा, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A के अंतर्गत आता है?

89An AC generator works on the principle of:

91समीकरण x² - 12x + k = 0 के मूलों में से एक मूल x = 3 है। तो दूसरा मूल ज्ञात कीजिए।

92दो दिन की अवधि में घड़ी की घंटे और मिनट वाली सुइयां कितनी बार समकोण पर होंगी?

93आठ मित्र - कृति, दुर्गा, मानसी, सूर्या, ताहिरा, वृत्ति, आहना और योशिता एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं, कि चार मित्र मेज के कोनों पर बैठे हैं, जबकि अन्य चार मेज के भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। सभी का मुख मेज के केंद्र की ओर है। सूर्या, दुर्गा के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। कृति और दुर्गा के बीच में केवल ताहिरा है। मानसी, दुर्गा के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। सूर्य और योशिता के बीच में केवल वृत्ति बैठी है। योशिता, आहना के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। वृत्ति मानसी के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। ताहिरा के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा/बैठी है?

94यदि a और b, समीकरण x² + x - 2 = 0 के मूल हैं, तो x के पदों में वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल 1/a + 1/b और ab होंगे।

95जनवरी 2022 में, पेटीएम मनी (Paytm Money) ने ______ नामक भारत का पहला इंटेलीजेंट मैसेंजर लॉन्च किया।

96उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (1, 8, 3) (2, 21, 5)

97उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 5, 13, 23, 49,?, 193

99यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '÷' है, '÷' का अर्थ '×' है, और '×' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 12 ÷ 6 + 28 - 7 × 14 =?

100₹1,280 की राशि पर 5% वार्षिक दर से 3 वर्ष में प्राप्त साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.