Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 18 August 2022, Shift 2

90 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—90 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 18 August 2022, 12:45 PM - 2:15 PM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 10 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01तीन कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. कुछ हिमस्खलन, वर्षण हैं। 2. कुछ प्रलय, हिमस्खलन हैं। 3. सभी हिमस्खलन, तूफान हैं। निष्कर्ष: I. कुछ तूफान, प्रलय हैं। II. कोई वर्षण, तूफान नहीं है।

02जून 2022 तक, इनमें से किस राज्य में पंचायती राज संस्थान मौजूद नहीं थे?

03भारतीय राजभाषा अधिनियम इनमें से किस वर्ष पारित किया गया था?

0422 अक्टूबर 2021 से, 'जियो पारसी' योजना के तहत, 60 वर्ष की आयु के बाद बुजुर्गों को प्रति व्यक्ति प्रति माह प्रदान की जाने वाली सहायता राशि कितनी है?

05दो तार A और B एक ही पदार्थ से निर्मित हैं, और उनकी लंबाइयां समान हैं, किंतु अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल भिन्न-भिन्न हैं। यदि तार A का प्रतिरोध, तार B के प्रतिरोध के 9 गुने के बराबर है, तो तार A की त्रिज्या और तार B की त्रिज्या का अनुपात क्या होगा?

07निम्न में से कौन सा सर्वाधिक विद्युत धनात्मक तत्व है?

08P और Q की आयु का योग, Q और R की आयु के योग से 15 वर्ष अधिक है। R की आयु, P से कितने वर्ष कम है?

09यदि x² + 2x + 9 = (x - 2)(x - 3) है, तो परिणामी समीकरण ______ है।

10यदि sec 4A = cosec (3A - 50°) है, जहां 4A और 3A न्यून कोण हैं, तो A + 75 का मान ज्ञात कीजिए।

1115 जून 2022 तक, लेखा नियंत्रक (CGA) कौन था?

12एशियाई शेरों की आबादी बड़े पैमाने पर ______ के संरक्षित उद्यान क्षेत्र में निवास करती है।

13Which of the following reactions represents symbolic combination reaction?

14______ is represented by the root apex's constantly dividing cells.

15विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार, 2021 के प्राप्तकर्ता वैज्ञानिकों के सही समूह का चयन करें।

16कई प्रतिरोधों को समानांतर क्रम में संयोजित करने को इनमें से किसके समतुल्य माना जा सकता है?

17तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी खिलौने, प्लास्टिक हैं। सभी प्लास्टिक, डिस्पोजेबल हैं। कुछ खिलौने, फाइबर हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ फाइबर, प्लास्टिक हैं। (II) कुछ डिस्पोजेबल, फाइबर हैं। (III) कोई भी फाइबर, डिस्पोजेबल नहीं है।

18कौन सा अनुच्छेद जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संरक्षण से संबंधित है?

19यदि एक समबहुभुज के प्रत्येक अंतःकोण का माप 135° है, तो उस बहुभुज में भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।

20औपनिवेशिक भारत की भारतीय आबादी का लगभग 85% भाग, अर्थव्यवस्था के इनमें से किस क्षेत्र पर निर्भर था?

21कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। F और U के बीच में केवल 7 व्यक्ति बैठे हैं। F पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है। H और U के बीच में केवल 9 व्यक्ति बैठे हैं। E और H के बीच में केवल 12 व्यक्ति बैठे हैं। E दाएं सिरे पर बैठा है। H बाएं सिरे से 19वें स्थान पर बैठा है। H दाएं सिरे से 14वें स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?

22The formation of water from hydrogen and oxygen is an example of ______.

23इनमें से किस राष्ट्र ने अतिथि राष्ट्र के रूप में हैदराबाद साहित्य महोत्सव 2022 में भाग लिया?

25उस अक्षरांकिक समूह का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा। BE 2, GJ 3, LO 5, QT 7,?

26दो पाइप X और Y एक टंकी को क्रमशः 21 घंटे और 24 घंटे में भर सकते हैं। दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाता है और यह पाया गया कि टंकी के तल में एक रिसाव के कारण टंकी को भरने में 48 मिनट अधिक समय लगता है। टंकी के पूरी तरह से भरी होने पर, यदि सभी पाइपों को बंद कर दिया जाए, तो केवल रिसाव के द्वारा टंकी कितने समय में पूरी तरह से खाली हो जाएगी?

27दिए गए कथन के आधार पर, दो निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य हैं? कथन: B ≥ M > G, S < G ≥ Y = L निष्कर्ष: 1. B > Y 2. M = L

29छह फेरों वाली एक धारावाही वृत्ताकार कुंडली के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र, समान धारा प्रवाह वाले एकल वृत्ताकार पाश (loop) के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र के ______ के बराबर होगा।

31बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने रजत पदक जीता?

32लैंगिक जनन करने वाले एक जीव में गुणसूत्रों की संख्या 2n = 18 है। इसमें अलैंगिक गुणसूत्रों (autosomes) की संख्या कितनी होगी?

33घंटे वाली सुई द्वारा 23 मिनट में निर्मित कोण कितना होगा?

34उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। SMILE: ELIMS:: MASTE: ETSAM:: STARV:?

35बंगाल में सामाजिक-धार्मिक सुधारों के प्रणेता राजा राममोहन राय द्वारा इनमें से किसकी स्थापना की गई थी?

36मार्च 2022 तक, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?

37अजैवनिम्नीकरणीय प्लास्टिकों से संबंधित निम्नलिखित में से तीन कथन जंतु, पादप और हमारे आसपास के वातावरण पर उनके प्रभाव को दर्शाते हैं। असंगत कथन का चयन कीजिए।

38कुसुम, शीशम, खैर, अर्जुन और शहतूत किस प्रकार की वनस्पति के प्रमुख वृक्ष हैं?

400.474747... को तुल्य भिन्न के रूप में निरूपित कीजिए।

41सात गिफ्ट बॉक्स, X, Y, Z, A, B, C और D, एक सीधी पंक्ति में एक-दूसरे के बगल में उत्तर की ओर मुख करके रखे गए हैं, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। Y को B के दाईं ओर ठीक बगल में रखा गया है। X को D और A दोनों के ठीक बगल में रखा गया है। C को Z के बाईं ओर ठीक बगल में रखा गया है। B को X के दाईं ओर दूसरे स्थान पर रखा गया है। Y और C को एक-दूसरे के ठीक बगल में रखा गया है। पंक्ति के दाएं सिरे पर कौन सा गिफ्ट बॉक्स रखा गया है?

42यदि AB = x + 3, BC = 2x और AC = 4x - 5 है, तो 'x' के किस मान के लिए B, AC पर स्थित होगा?

43एक विक्रेता ने 25 लैपटॉप 12% के लाभ पर और 15 लैपटॉप 20% के लाभ पर बेचे। यदि उसने सभी 40 लैपटॉप 18% के लाभ पर बेचे होते, तो उसका लाभ ₹30,000 बढ़ जाता। यदि सभी 40 लैपटॉपों के क्रय मूल्य बराबर हैं, तो प्रत्येक लैपटॉप का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

45वह छोटी से छोटी प्राकृत संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 1212 में जोड़ने पर प्राप्त संख्या पूर्ण वर्ग होगी।

462021-22 में आयोजित, फुटबॉल टूर्नामेंट - संतोष ट्रॉफी के 75वें संस्करण की विजेता टीम का नाम बताइए।

47नीति (NITI) आयोग- राष्ट्रीय बहुआयामी निर्धनता सूचकांक- 2021 के अनुसार, भारत का इनमें से कौन सा राज्य सबसे गरीब है?

48______ का रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट डाइहाइड्रेट है।

49एक निश्चित कूट भाषा में 'LEFT' को 'VGFN' और 'DESK' को 'MTFF' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'HELP' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

51निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? 26.52 × 3.89 - 7.79 × 2 + 27.39 =?

52Oral contraceptive pills work by stopping ______.

53P, Q, R, S और T एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। न तो Q और न ही S पंक्ति के ठीक मध्य स्थान पर बैठा है। R, S के ठीक बगल में बैठा है, जबकि P और T पंक्ति के सिरों पर बैठे हैं। पंक्ति के ठीक मध्य स्थान पर कौन बैठा है?

54एक आदमी कुल ₹15 में 15 एक-समान वस्तुएं खरीदता है। यदि वह उनमें से प्रत्येक को ₹1.23 में बेचता है, तो उसका प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।

55निम्नलिखित में से कौन सा शहर मुगल साम्राज्य द्वारा नियोजित पहला शहर था?

56निम्न में से गलत कथन की पहचान कीजिए।

57यदि a + b = 56 और (a - b)² = 496 है, तो a और b के गुणनफल का मान ज्ञात कीजिए।

58एक आयताकार भूखंड के विकर्ण और एक भुजा के माप क्रमशः 65 m और 63 m हैं। उस आयताकार भूखंड का परिमाप ज्ञात कीजिए।

59लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन किसके बराबर होता है?

60विकास ने बस स्टॉप से बस पकड़ी। बस ने पश्चिम की ओर 50 m की दूरी तय की। फिर वह दाएं मुड़ी और 70 m की दूरी तय की। फिर वह बाएं मुड़ी, और 15 m की दूरी तय की। फिर, वह पुनः बाएं मुड़ी, और 30 m की दूरी तय की। फिर, वह पुनः बाएं मुड़ी, और 35 m की दूरी तय की। फिर वह दाएं मुड़ी, और 10 m की दूरी तय की। अंत में यह बाएं मुड़ी, और 30 m की दूरी तय करके स्कूल पहुंची। बस स्टॉप, स्कूल से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

61Q एक बिंदु से चलना शुरू करता है, और दक्षिण की ओर 42 m चलता है, फिर वहां से वह दाएं मुड़ता है, और 2 m चलता है, वह पुनः दाएं मुड़ता है, और 30 m चलता है, और फिर बाएं मुड़ता है, और 10 m चलता है। अब Q का मुख किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

62Which of the following events takes place during diastole in the human heart?

63एक लड़का 6 km/h की चाल से दौड़ते हुए 38 मीटर भुजा वाले एक वर्गाकार मैदान के चारों ओर एक पूरा चक्कर लगाने में कितने सेकंड का समय लेगा?

64नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: K = U = R > N > E > G < W

65दी गई अक्षर शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। K I O X J E T R U L E B A C K J M N उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने स्वर हैं, जिनके ठीक बाद कम से कम दो व्यंजन आए हैं?

66उस त्रिभुज का क्षेत्रफल (वर्ग इकाई में) ज्ञात कीजिए, जिसके शीर्ष (0,2), (2,3) और (3,1) हैं।

67उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 3 : 12:: 25 : 78:: 21:?

68उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 13, 21, 33, 54, 91,?

69यदि 3x - 2y = 10 और xy = 11 है, तो 27x³ - 8y³ का मान ज्ञात कीजिए।

70A और B एक व्यवसाय में क्रमशः ₹42,000 और ₹56,000 निवेश करते हैं। वर्ष के अंत में, वे ₹87,220 का लाभ कमाते हैं। लाभ में B का हिस्सा ज्ञात कीजिए।

71दिए गए आंकड़ो का बहुलक ज्ञात कीजिए। 2, 2, 3, 5, 15, 15, 15, 20, 21, 23, 25, 15, 23, 25

72एक गोलीय दर्पण एक सीधा तथा छोटा प्रतिबिंब निर्मित करता है। गोलीय दर्पण के बारे में सही कथनों की पहचान कीजिए। (A) दर्पण अवतल है। (B) दर्पण एक आभासी प्रतिबिंब निर्मित करता है। (C) दर्पण की फोकस दूरी धनात्मक है।

73किसी तारे की स्थिति में थोड़ा-थोड़ा परिवर्तन होता प्रतीत होता है, इसका क्या कारण है?

74निम्न में से किस समूह के सभी यौगिक समान समजातीय श्रेणी से संबंधित हैं?

76निम्न में से कौन-सा संख्या युग्म सह-अभाज्य (co-prime) है?

78दो पूरक कोणों में से बड़े कोण का माप, छोटे कोण के माप के तीन गुने से 6° कम है। बड़े कोण का माप ज्ञात कीजिए।

79यदि ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होता है, तो 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर ₹10,000 की राशि कितने वर्ष में बढ़कर ₹13,310 हो जाएगी?

80एक निश्चित कूट भाषा में, TRIP को WULS और SOME को VRPH लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में CLAN को किस प्रकार लिखा जाएगा?

81देश का पहला व्यावसायिक स्तर का बायोमास आधारित हाइड्रोजन संयंत्र, मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थापित किया जाएगा?

82यदि x के 24% के 10% का मान 240 के बराबर है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

83The first and second members, respectively, of the ketone homologous series are:

84उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 51, 5) (5, 36, 7)

85आय में एक इकाई वृद्धि के परिणाम स्वरूप प्रत्याशित खपत (ex-ante consumption) में वृद्धि की दर ______ कहलाती है।

86मेंडलीफ के आवर्त नियम के अनुसार, इनमें से कौन सा सत्य है?

87एक कक्षा के 30 विद्यार्थियों ने एक परीक्षा में भाग लिया। 12 विद्यार्थियों के प्राप्तांकों का औसत 80 है, और शेष विद्यार्थियों के प्राप्तांकों का औसत 75 है। कक्षा के प्राप्तांकों का औसत ज्ञात कीजिए।

88शब्द 'CAPITAL' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?

89G, H, I, J, K और L एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 6 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 5 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 1 है। J एक सम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। G और K में से प्रत्येक विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। I मंजिल क्रमांक 2 पर रहता है। H, L के ठीक ऊपर और I के ठीक नीचे की विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। G सबसे ऊपर वाली मंजिल पर नहीं रहता है। सबसे नीचे वाली मंजिल पर कौन रहता है?

90Which of the following is NOT a part of the 5 R's needed to be followed for sustainable development?

91जनवरी 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, निम्न में से कौन सा देश दुनिया में खीरे का शीर्ष निर्यातक बन गया है?

92निम्न में से कौन सा औषधीय पौधा रक्तचाप के उपचार के लिए सबसे अच्छी औषधि (उपाय) है?

93L, K, J, H, G, F, D और S एक ही इमारत की आठ अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 8 है। L, K के ठीक एक मंजिल ऊपर, और G के ठीक एक मंजिल नीचे रहता है। केवल K, H और L के बीच में रहता है, जबकि H, J के ठीक एक मंजिल ऊपर रहता है। केवल D, S और J के बीच में रहता है। F, आठवीं मंजिल पर रहता है, जबकि S पहली मंजिल पर रहता है। K किस मंजिल पर रहता है?

94निम्नलिखित में से कौन सी वह बड़ी से बड़ी संख्या है, जिससे 72 और 119 को विभाजित करने पर क्रमशः 3 और 4 शेषफल प्राप्त होता है?

96निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? 48.9 × 3.95 - 2.97 + 17.86 =?

97एक प्रकाशिक उपकरण Y की फोकस दूरी धनात्मक है। Y एक ______ है।

98कॉस्टिक सोडा का उपयोग सामान्यतः ______ में नहीं किया जाता है।

99जब किसी चुंबक को किसी कुंडली के पास ले जाया जाता है, तो यह कुंडली में एक प्रेरित धारा उत्पन्न करता है। प्रेरित धारा के परिमाण को बढ़ाने के लिए इनमें से किस विधि का उपयोग किया जा सकता है? (i) कुंडली में फेरों की संख्या में वृद्धि करना (ii) चुंबक की गति में वृद्धि करना (iii) कुंडली के तार की प्रतिरोधकता में वृद्धि करना

100वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिससे 6300 को गुणा करने पर प्राप्त संख्या पूर्ण वर्ग होगी।

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.