ExamBharo · RRB Group D 2022 — 18 August 2022, Shift 2 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-18-aug-shift-2/
प्रश्न पत्र · आरआरबी ग्रुप डी
RRB Group D 2022 — 18 August 2022, Shift 2
18 अगस्त 2022 · 12:45 PM–2:15 PMपेपर के 100 में से 90 प्रश्नसही उत्तर पर +1, गलत उत्तर पर −0.33
प्रश्न रेलवे भर्ती बोर्ड के 18 अगस्त 2022, 12:45 PM–2:15 PM के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया
आरआरबी ग्रुप डी की तैयारी कर रहे हैं? और भी पाएँ, मुफ़्त
रोज़ पिछले साल के प्रश्नों का क्विज़, और आरआरबी ग्रुप डी की हर सूचना उसी दिन।
प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, जैसे मूल पेपर में थे।
Computer Based Test
1. तीन कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. कुछ हिमस्खलन, वर्षण हैं। 2. कुछ प्रलय, हिमस्खलन हैं। 3. सभी हिमस्खलन, तूफान हैं। निष्कर्ष: I. कुछ तूफान, प्रलय हैं। II. कोई वर्षण, तूफान नहीं है।
- (a) निष्कर्ष I और II दोनों ही पालन करते हैं।
- (b) न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II पालन करता है।
- (c) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- (d) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
2. जून 2022 तक, इनमें से किस राज्य में पंचायती राज संस्थान मौजूद नहीं थे?
- (a) नागालैंड
- (b) त्रिपुरा
- (c) मणिपुर
- (d) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
3. भारतीय राजभाषा अधिनियम इनमें से किस वर्ष पारित किया गया था?
- (a) 1953
- (b) 1973
- (c) 1963
- (d) 1936
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
4. 22 अक्टूबर 2021 से, 'जियो पारसी' योजना के तहत, 60 वर्ष की आयु के बाद बुजुर्गों को प्रति व्यक्ति प्रति माह प्रदान की जाने वाली सहायता राशि कितनी है?
- (a) ₹20,000
- (b) ₹15,000
- (c) ₹10,000
- (d) ₹25,000
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
5. दो तार A और B एक ही पदार्थ से निर्मित हैं, और उनकी लंबाइयां समान हैं, किंतु अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल भिन्न-भिन्न हैं। यदि तार A का प्रतिरोध, तार B के प्रतिरोध के 9 गुने के बराबर है, तो तार A की त्रिज्या और तार B की त्रिज्या का अनुपात क्या होगा?
- (a) 1 : 3
- (b) 9 : 1
- (c) 1 : 9
- (d) 3 : 1
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
7. निम्न में से कौन सा सर्वाधिक विद्युत धनात्मक तत्व है?
- (a) Mg
- (b) Cs
- (c) Na
- (d) Ca
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
8. P और Q की आयु का योग, Q और R की आयु के योग से 15 वर्ष अधिक है। R की आयु, P से कितने वर्ष कम है?
- (a) 19
- (b) 15
- (c) 13
- (d) 12
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
9. यदि x² + 2x + 9 = (x - 2)(x - 3) है, तो परिणामी समीकरण ______ है।
- (a) एक द्विघात समीकरण नहीं
- (b) एक घन समीकरण
- (c) एक घन बहुपद
- (d) एक द्विघात समीकरण
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
10. यदि sec 4A = cosec (3A - 50°) है, जहां 4A और 3A न्यून कोण हैं, तो A + 75 का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 95°
- (b) 67°
- (c) 78°
- (d) 105°
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
11. 15 जून 2022 तक, लेखा नियंत्रक (CGA) कौन था?
- (a) सोमा रॉय
- (b) सोनाली सिंह
- (c) गिरराज प्रसाद गुप्ता
- (d) दीपक दास
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
12. एशियाई शेरों की आबादी बड़े पैमाने पर ______ के संरक्षित उद्यान क्षेत्र में निवास करती है।
- (a) गिर राष्ट्रीय उद्यान
- (b) बलफकरम राष्ट्रीय उद्यान
- (c) भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान
- (d) अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
13. Which of the following reactions represents symbolic combination reaction?
- (a) XY → X + Y
- (b) AB + CD → AC + BD
- (c) PQ + R → PR + Q
- (d) A + B → C
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
14. ______ is represented by the root apex's constantly dividing cells.
- (a) Germination
- (b) Maturation
- (c) Increase hormonal level
- (d) Meristematic growth
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
15. विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार, 2021 के प्राप्तकर्ता वैज्ञानिकों के सही समूह का चयन करें।
- (a) डॉ. वत्सला थिरुमलाई, डॉ. अभिजीत मुखर्जी और डॉ. सुबी जैकब जॉर्ज
- (b) डॉ. अमित सिंह, डॉ. कनिष्क विश्वास और डॉ. अनीश घोष
- (c) डॉ. बुशरा अतीक, डॉ. रितेश अग्रवाल और डॉ. सुरजीत धारा
- (d) डॉ. सुबिमल घोष, डॉ. नीना गुप्ता और डॉ. धीरज कुमार
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
16. कई प्रतिरोधों को समानांतर क्रम में संयोजित करने को इनमें से किसके समतुल्य माना जा सकता है?
- (a) चालक की अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल में वृद्धि करना
- (b) चालक की अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल में कमी करना
- (c) चालक की लंबाई में वृद्धि करना
- (d) चालक के प्रतिरोध में वृद्धि करना
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
17. तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी खिलौने, प्लास्टिक हैं। सभी प्लास्टिक, डिस्पोजेबल हैं। कुछ खिलौने, फाइबर हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ फाइबर, प्लास्टिक हैं। (II) कुछ डिस्पोजेबल, फाइबर हैं। (III) कोई भी फाइबर, डिस्पोजेबल नहीं है।
- (a) या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष III पालन करता है।
- (b) कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
- (c) केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
- (d) केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
18. कौन सा अनुच्छेद जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संरक्षण से संबंधित है?
- (a) अनुच्छेद 31
- (b) अनुच्छेद 12
- (c) अनुच्छेद 22
- (d) अनुच्छेद 21
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
19. यदि एक समबहुभुज के प्रत्येक अंतःकोण का माप 135° है, तो उस बहुभुज में भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
- (a) 15
- (b) 12
- (c) 8
- (d) 10
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
20. औपनिवेशिक भारत की भारतीय आबादी का लगभग 85% भाग, अर्थव्यवस्था के इनमें से किस क्षेत्र पर निर्भर था?
- (a) हस्तशिल्प उद्योग
- (b) परिवहन (Transport)
- (c) कृषि
- (d) आतिथ्य एवं अचल संपत्ति (Hospitality and real estate)
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
21. कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। F और U के बीच में केवल 7 व्यक्ति बैठे हैं। F पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है। H और U के बीच में केवल 9 व्यक्ति बैठे हैं। E और H के बीच में केवल 12 व्यक्ति बैठे हैं। E दाएं सिरे पर बैठा है। H बाएं सिरे से 19वें स्थान पर बैठा है। H दाएं सिरे से 14वें स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
- (a) 33
- (b) 34
- (c) 31
- (d) 32
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
22. The formation of water from hydrogen and oxygen is an example of ______.
- (a) combination reaction
- (b) oxidation and reduction
- (c) displacement reaction
- (d) decomposition reaction
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
23. इनमें से किस राष्ट्र ने अतिथि राष्ट्र के रूप में हैदराबाद साहित्य महोत्सव 2022 में भाग लिया?
- (a) ऑस्ट्रेलिया
- (b) चीन
- (c) कनाडा
- (d) यूनाइटेड किंगडम
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
25. उस अक्षरांकिक समूह का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा। BE 2, GJ 3, LO 5, QT 7,?
- (a) WX 6
- (b) WX 7
- (c) VY 6
- (d) VY11
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
26. दो पाइप X और Y एक टंकी को क्रमशः 21 घंटे और 24 घंटे में भर सकते हैं। दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाता है और यह पाया गया कि टंकी के तल में एक रिसाव के कारण टंकी को भरने में 48 मिनट अधिक समय लगता है। टंकी के पूरी तरह से भरी होने पर, यदि सभी पाइपों को बंद कर दिया जाए, तो केवल रिसाव के द्वारा टंकी कितने समय में पूरी तरह से खाली हो जाएगी?
- (a) 168 घंटे
- (b) 144 घंटे
- (c) 130 घंटे
- (d) 120 घंटे
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
27. दिए गए कथन के आधार पर, दो निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य हैं? कथन: B ≥ M > G, S < G ≥ Y = L निष्कर्ष: 1. B > Y 2. M = L
- (a) केवल निष्कर्ष 1 सत्य है।
- (b) केवल निष्कर्ष 2 सत्य है।
- (c) निष्कर्ष 1 और 2 दोनों ही सत्य हैं।
- (d) न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 सत्य है।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
29. छह फेरों वाली एक धारावाही वृत्ताकार कुंडली के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र, समान धारा प्रवाह वाले एकल वृत्ताकार पाश (loop) के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र के ______ के बराबर होगा।
- (a) 4 गुने
- (b) 8 गुने
- (c) 6 गुने
- (d) 2 गुने
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
31. बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने रजत पदक जीता?
- (a) साइना नेहवाल
- (b) लक्ष्य सेन
- (c) पीवी सिंधु
- (d) किदांबी श्रीकांत
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
32. लैंगिक जनन करने वाले एक जीव में गुणसूत्रों की संख्या 2n = 18 है। इसमें अलैंगिक गुणसूत्रों (autosomes) की संख्या कितनी होगी?
- (a) 17
- (b) 15
- (c) 16
- (d) 18
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
33. घंटे वाली सुई द्वारा 23 मिनट में निर्मित कोण कितना होगा?
- (a) 12.5°
- (b) 13°
- (c) 11.5°
- (d) 12°
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
34. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। SMILE: ELIMS:: MASTE: ETSAM:: STARV:?
- (a) VRTAS
- (b) VRATS
- (c) VTARS
- (d) SRVAT
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
35. बंगाल में सामाजिक-धार्मिक सुधारों के प्रणेता राजा राममोहन राय द्वारा इनमें से किसकी स्थापना की गई थी?
- (a) आत्मीय सभा
- (b) धर्म सभा
- (c) प्रार्थना समाज
- (d) आर्य समाज
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
36. मार्च 2022 तक, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
- (a) राजीव कुमार
- (b) सुशील चंद्रा
- (c) केके मेनन
- (d) अनूप चंद्र पांडेय
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
37. अजैवनिम्नीकरणीय प्लास्टिकों से संबंधित निम्नलिखित में से तीन कथन जंतु, पादप और हमारे आसपास के वातावरण पर उनके प्रभाव को दर्शाते हैं। असंगत कथन का चयन कीजिए।
- (a) यह मृदा की उर्वरा शक्ति को कम करते हैं
- (b) जानवरों द्वारा खाए जाने पर घातक साबित हो सकते हैं
- (c) ये नालियों को जाम कर देते हैं
- (d) प्लास्टिक के थैले टिकाऊ होते हैं
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
38. कुसुम, शीशम, खैर, अर्जुन और शहतूत किस प्रकार की वनस्पति के प्रमुख वृक्ष हैं?
- (a) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
- (b) पर्वतीय वन
- (c) मैंग्रोव वन
- (d) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
40. 0.474747... को तुल्य भिन्न के रूप में निरूपित कीजिए।
- (a) 27/100
- (b) 47/99
- (c) 27/9
- (d) 11/27
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
41. सात गिफ्ट बॉक्स, X, Y, Z, A, B, C और D, एक सीधी पंक्ति में एक-दूसरे के बगल में उत्तर की ओर मुख करके रखे गए हैं, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। Y को B के दाईं ओर ठीक बगल में रखा गया है। X को D और A दोनों के ठीक बगल में रखा गया है। C को Z के बाईं ओर ठीक बगल में रखा गया है। B को X के दाईं ओर दूसरे स्थान पर रखा गया है। Y और C को एक-दूसरे के ठीक बगल में रखा गया है। पंक्ति के दाएं सिरे पर कौन सा गिफ्ट बॉक्स रखा गया है?
- (a) B
- (b) X
- (c) Z
- (d) Y
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
42. यदि AB = x + 3, BC = 2x और AC = 4x - 5 है, तो 'x' के किस मान के लिए B, AC पर स्थित होगा?
- (a) 5
- (b) 8
- (c) 2
- (d) 3
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
43. एक विक्रेता ने 25 लैपटॉप 12% के लाभ पर और 15 लैपटॉप 20% के लाभ पर बेचे। यदि उसने सभी 40 लैपटॉप 18% के लाभ पर बेचे होते, तो उसका लाभ ₹30,000 बढ़ जाता। यदि सभी 40 लैपटॉपों के क्रय मूल्य बराबर हैं, तो प्रत्येक लैपटॉप का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹26,000
- (b) ₹27,000
- (c) ₹28,000
- (d) ₹25,000
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
45. वह छोटी से छोटी प्राकृत संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 1212 में जोड़ने पर प्राप्त संख्या पूर्ण वर्ग होगी।
- (a) 24
- (b) 27
- (c) 13
- (d) 18
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
46. 2021-22 में आयोजित, फुटबॉल टूर्नामेंट - संतोष ट्रॉफी के 75वें संस्करण की विजेता टीम का नाम बताइए।
- (a) पश्चिम बंगाल
- (b) मेघालय
- (c) केरल
- (d) कर्नाटक
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
47. नीति (NITI) आयोग- राष्ट्रीय बहुआयामी निर्धनता सूचकांक- 2021 के अनुसार, भारत का इनमें से कौन सा राज्य सबसे गरीब है?
- (a) हिमाचल प्रदेश
- (b) झारखंड
- (c) बिहार
- (d) छत्तीसगढ़
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
48. ______ का रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट डाइहाइड्रेट है।
- (a) बेकिंग सोडा
- (b) प्लास्टर ऑफ पेरिस
- (c) जिप्सम
- (d) धावन सोडा
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
49. एक निश्चित कूट भाषा में 'LEFT' को 'VGFN' और 'DESK' को 'MTFF' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'HELP' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) QMFJ
- (b) RNFJ
- (c) RMFJ
- (d) SMFJ
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
51. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? 26.52 × 3.89 - 7.79 × 2 + 27.39 =?
- (a) 82
- (b) 119
- (c) 181
- (d) 136
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
52. Oral contraceptive pills work by stopping ______.
- (a) ovulation and implantation
- (b) ovulation
- (c) fertilisation and implantation
- (d) ovulation and fertilisation
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
53. P, Q, R, S और T एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। न तो Q और न ही S पंक्ति के ठीक मध्य स्थान पर बैठा है। R, S के ठीक बगल में बैठा है, जबकि P और T पंक्ति के सिरों पर बैठे हैं। पंक्ति के ठीक मध्य स्थान पर कौन बैठा है?
- (a) S
- (b) Q
- (c) T
- (d) R
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
54. एक आदमी कुल ₹15 में 15 एक-समान वस्तुएं खरीदता है। यदि वह उनमें से प्रत्येक को ₹1.23 में बेचता है, तो उसका प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।
- (a) 23%
- (b) 50%
- (c) 32%
- (d) 8%
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
55. निम्नलिखित में से कौन सा शहर मुगल साम्राज्य द्वारा नियोजित पहला शहर था?
- (a) दिल्ली
- (b) फतेहपुर सीकरी
- (c) इस्लामाबाद
- (d) आगरा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
56. निम्न में से गलत कथन की पहचान कीजिए।
- (a) जड़ों के भूमि में नीचे की ओर बढ़ने की प्रवृत्ति गुरुत्वानुवर्तन कहलाती है।
- (b) सूरजमुखी एक प्रकाशानुवर्ती पौधा है।
- (c) परागनलिकाओं की बीजांड की ओर वृद्धि गुरुत्वानुवर्तन का एक उदाहरण है।
- (d) नम स्थानों में जड़ों की वृद्धि अर्थात उच्च आर्द्रता की ओर जड़ों की गति की प्रकृति जलानुवर्तन कहलाती है।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
57. यदि a + b = 56 और (a - b)² = 496 है, तो a और b के गुणनफल का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 460
- (b) 760
- (c) 560
- (d) 660
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
58. एक आयताकार भूखंड के विकर्ण और एक भुजा के माप क्रमशः 65 m और 63 m हैं। उस आयताकार भूखंड का परिमाप ज्ञात कीजिए।
- (a) 225 m
- (b) 256 m
- (c) 196 m
- (d) 158 m
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
59. लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन किसके बराबर होता है?
- (a) v/u
- (b) u/v
- (c) -u/v
- (d) -v/u
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
60. विकास ने बस स्टॉप से बस पकड़ी। बस ने पश्चिम की ओर 50 m की दूरी तय की। फिर वह दाएं मुड़ी और 70 m की दूरी तय की। फिर वह बाएं मुड़ी, और 15 m की दूरी तय की। फिर, वह पुनः बाएं मुड़ी, और 30 m की दूरी तय की। फिर, वह पुनः बाएं मुड़ी, और 35 m की दूरी तय की। फिर वह दाएं मुड़ी, और 10 m की दूरी तय की। अंत में यह बाएं मुड़ी, और 30 m की दूरी तय करके स्कूल पहुंची। बस स्टॉप, स्कूल से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) 40 m, दक्षिण
- (b) 40 m, पूर्व
- (c) 30 m, दक्षिण
- (d) 30 m, उत्तर
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
61. Q एक बिंदु से चलना शुरू करता है, और दक्षिण की ओर 42 m चलता है, फिर वहां से वह दाएं मुड़ता है, और 2 m चलता है, वह पुनः दाएं मुड़ता है, और 30 m चलता है, और फिर बाएं मुड़ता है, और 10 m चलता है। अब Q का मुख किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) पश्चिम
- (b) उत्तर
- (c) दक्षिण
- (d) पूर्व
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
62. Which of the following events takes place during diastole in the human heart?
- (a) Blood enters the lungs
- (b) Blood enters the aorta
- (c) Blood leaves the ventricle
- (d) Blood enters the ventricle
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
63. एक लड़का 6 km/h की चाल से दौड़ते हुए 38 मीटर भुजा वाले एक वर्गाकार मैदान के चारों ओर एक पूरा चक्कर लगाने में कितने सेकंड का समय लेगा?
- (a) 91.2
- (b) 61.2
- (c) 71.2
- (d) 50.1
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
64. नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: K = U = R > N > E > G < W
- (a) K = N
- (b) K < N
- (c) G < R
- (d) W < N
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
65. दी गई अक्षर शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। K I O X J E T R U L E B A C K J M N उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने स्वर हैं, जिनके ठीक बाद कम से कम दो व्यंजन आए हैं?
- (a) 3
- (b) 1
- (c) 2
- (d) 4
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
66. उस त्रिभुज का क्षेत्रफल (वर्ग इकाई में) ज्ञात कीजिए, जिसके शीर्ष (0,2), (2,3) और (3,1) हैं।
- (a) 3.5
- (b) 5.5
- (c) 2.5
- (d) 4.4
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
67. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 3 : 12:: 25 : 78:: 21:?
- (a) 63
- (b) 66
- (c) 48
- (d) 42
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
68. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 13, 21, 33, 54, 91,?
- (a) 175
- (b) 153
- (c) 183
- (d) 162
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
69. यदि 3x - 2y = 10 और xy = 11 है, तो 27x³ - 8y³ का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 2569
- (b) 3336
- (c) 3170
- (d) 2980
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
70. A और B एक व्यवसाय में क्रमशः ₹42,000 और ₹56,000 निवेश करते हैं। वर्ष के अंत में, वे ₹87,220 का लाभ कमाते हैं। लाभ में B का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹47,240
- (b) ₹48,480
- (c) ₹45,620
- (d) ₹49,840
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
71. दिए गए आंकड़ो का बहुलक ज्ञात कीजिए। 2, 2, 3, 5, 15, 15, 15, 20, 21, 23, 25, 15, 23, 25
- (a) 23
- (b) 21
- (c) 25
- (d) 15
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
72. एक गोलीय दर्पण एक सीधा तथा छोटा प्रतिबिंब निर्मित करता है। गोलीय दर्पण के बारे में सही कथनों की पहचान कीजिए। (A) दर्पण अवतल है। (B) दर्पण एक आभासी प्रतिबिंब निर्मित करता है। (C) दर्पण की फोकस दूरी धनात्मक है।
- (a) केवल A
- (b) केवल B
- (c) A और B दोनों
- (d) B और C दोनों
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
73. किसी तारे की स्थिति में थोड़ा-थोड़ा परिवर्तन होता प्रतीत होता है, इसका क्या कारण है?
- (a) क्योंकि वायुमंडल गैसों के मिश्रण से बना होता है।
- (b) क्योंकि वायुमंडल की भौतिक स्थितियां स्थिर रहती हैं।
- (c) क्योंकि वायुमंडल की भौतिक स्थितियां बदलती रहती हैं।
- (d) क्योंकि वायुमंडल तारों के प्रकाश का प्रकीर्णन करता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
74. निम्न में से किस समूह के सभी यौगिक समान समजातीय श्रेणी से संबंधित हैं?
- (a) C₄H₈, C₅H₈, C₆H₁₀
- (b) C₃H₈, C₄H₁₀, C₅H₁₂
- (c) C₂H₆, C₂H₄, C₂H₂
- (d) C₆H₁₀, C₆H₁₂, C₆H₁₄
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
76. निम्न में से कौन-सा संख्या युग्म सह-अभाज्य (co-prime) है?
- (a) 7 और 14
- (b) 12 और 18
- (c) 34 और 35
- (d) 17 और 170
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
78. दो पूरक कोणों में से बड़े कोण का माप, छोटे कोण के माप के तीन गुने से 6° कम है। बड़े कोण का माप ज्ञात कीजिए।
- (a) 63°
- (b) 57°
- (c) 66°
- (d) 54°
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
79. यदि ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होता है, तो 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर ₹10,000 की राशि कितने वर्ष में बढ़कर ₹13,310 हो जाएगी?
- (a) 2
- (b) 3
- (c) 4
- (d) 5
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
80. एक निश्चित कूट भाषा में, TRIP को WULS और SOME को VRPH लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में CLAN को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) FODQ
- (b) FODR
- (c) FOEQ
- (d) FPDQ
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
81. देश का पहला व्यावसायिक स्तर का बायोमास आधारित हाइड्रोजन संयंत्र, मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थापित किया जाएगा?
- (a) अनूपपुर
- (b) खंडवा
- (c) बैतूल
- (d) आगर मालवा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
82. यदि x के 24% के 10% का मान 240 के बराबर है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 1000
- (b) 10000
- (c) 100
- (d) 100000
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
83. The first and second members, respectively, of the ketone homologous series are:
- (a) propanone, butanone
- (b) methanone, ethanone
- (c) ethanone, propanone
- (d) butanone, propanone
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
84. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 51, 5) (5, 36, 7)
- (a) (14, 120, 16)
- (b) (13, 10, 7)
- (c) (11, 51, 6)
- (d) (19, 44, 3)
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
85. आय में एक इकाई वृद्धि के परिणाम स्वरूप प्रत्याशित खपत (ex-ante consumption) में वृद्धि की दर ______ कहलाती है।
- (a) औसत उपभोग प्रवृत्ति
- (b) सीमांत बचत प्रवृत्ति
- (c) औसत बचत प्रवृत्ति
- (d) सीमांत उपभोग प्रवृत्ति
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
86. मेंडलीफ के आवर्त नियम के अनुसार, इनमें से कौन सा सत्य है?
- (a) तत्वों के गुणधर्म उनके परमाणु द्रव्यमानों के आवर्ती फलन होते हैं
- (b) तत्वों के गुणधर्म उनके चुंबकीय गुणों के आवर्ती फलन होते हैं
- (c) तत्वों के गुणधर्म उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं
- (d) तत्वों के गुणधर्म उनके रंग के आवर्ती फलन होते हैं
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
87. एक कक्षा के 30 विद्यार्थियों ने एक परीक्षा में भाग लिया। 12 विद्यार्थियों के प्राप्तांकों का औसत 80 है, और शेष विद्यार्थियों के प्राप्तांकों का औसत 75 है। कक्षा के प्राप्तांकों का औसत ज्ञात कीजिए।
- (a) 77
- (b) 67
- (c) 56
- (d) 87
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
88. शब्द 'CAPITAL' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?
- (a) 2
- (b) 3
- (c) 1
- (d) 4
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
89. G, H, I, J, K और L एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 6 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 5 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 1 है। J एक सम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। G और K में से प्रत्येक विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। I मंजिल क्रमांक 2 पर रहता है। H, L के ठीक ऊपर और I के ठीक नीचे की विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। G सबसे ऊपर वाली मंजिल पर नहीं रहता है। सबसे नीचे वाली मंजिल पर कौन रहता है?
- (a) K
- (b) J
- (c) G
- (d) L
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
90. Which of the following is NOT a part of the 5 R's needed to be followed for sustainable development?
- (a) Repurpose
- (b) Regeneration
- (c) Recycle
- (d) Refuse
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
91. जनवरी 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, निम्न में से कौन सा देश दुनिया में खीरे का शीर्ष निर्यातक बन गया है?
- (a) चीन
- (b) कनाडा
- (c) भारत
- (d) अमेरिका
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
92. निम्न में से कौन सा औषधीय पौधा रक्तचाप के उपचार के लिए सबसे अच्छी औषधि (उपाय) है?
- (a) आलुकम् (Alukam)
- (b) सर्पगंधा (Sarpagandha)
- (c) नवमल्लिका (Navmallika)
- (d) रजनीगंधा (Rajnigandha)
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
93. L, K, J, H, G, F, D और S एक ही इमारत की आठ अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 8 है। L, K के ठीक एक मंजिल ऊपर, और G के ठीक एक मंजिल नीचे रहता है। केवल K, H और L के बीच में रहता है, जबकि H, J के ठीक एक मंजिल ऊपर रहता है। केवल D, S और J के बीच में रहता है। F, आठवीं मंजिल पर रहता है, जबकि S पहली मंजिल पर रहता है। K किस मंजिल पर रहता है?
- (a) चौथी
- (b) पांचवीं
- (c) सातवीं
- (d) तीसरी
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
94. निम्नलिखित में से कौन सी वह बड़ी से बड़ी संख्या है, जिससे 72 और 119 को विभाजित करने पर क्रमशः 3 और 4 शेषफल प्राप्त होता है?
- (a) 17
- (b) 19
- (c) 21
- (d) 23
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
96. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? 48.9 × 3.95 - 2.97 + 17.86 =?
- (a) 125
- (b) 140
- (c) 250
- (d) 211
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
97. एक प्रकाशिक उपकरण Y की फोकस दूरी धनात्मक है। Y एक ______ है।
- (a) या तो उत्तल लेंस या अवतल दर्पण
- (b) या तो अवतल लेंस या उत्तल दर्पण
- (c) या तो उत्तल लेंस या उत्तल दर्पण
- (d) या तो अवतल लेंस या अवतल दर्पण
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
98. कॉस्टिक सोडा का उपयोग सामान्यतः ______ में नहीं किया जाता है।
- (a) कपड़ा उद्योग
- (b) डिटर्जेंट उद्योग
- (c) कागज एवं लुगदी उद्योग
- (d) अमोनिया निर्माण
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
99. जब किसी चुंबक को किसी कुंडली के पास ले जाया जाता है, तो यह कुंडली में एक प्रेरित धारा उत्पन्न करता है। प्रेरित धारा के परिमाण को बढ़ाने के लिए इनमें से किस विधि का उपयोग किया जा सकता है? (i) कुंडली में फेरों की संख्या में वृद्धि करना (ii) चुंबक की गति में वृद्धि करना (iii) कुंडली के तार की प्रतिरोधकता में वृद्धि करना
- (a) (i) और (ii) दोनों
- (b) केवल (iii)
- (c) केवल (i)
- (d) (ii) और (iii) दोनों
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
100. वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिससे 6300 को गुणा करने पर प्राप्त संख्या पूर्ण वर्ग होगी।
- (a) 6
- (b) 15
- (c) 7
- (d) 12
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड की रिस्पॉन्स शीट में अंकित उत्तरों के अनुसार है। “—” का अर्थ है कि शीट में उत्तर स्पष्ट नहीं दिखा।
Computer Based Test
- प्र. 1
- (d)
- प्र. 2
- (a)
- प्र. 3
- (c)
- प्र. 4
- (c)
- प्र. 5
- (a)
- प्र. 7
- (b)
- प्र. 8
- (b)
- प्र. 9
- (a)
- प्र. 10
- (a)
- प्र. 11
- (b)
- प्र. 12
- (a)
- प्र. 13
- (d)
- प्र. 14
- (d)
- प्र. 15
- (b)
- प्र. 16
- (a)
- प्र. 17
- (c)
- प्र. 18
- (d)
- प्र. 19
- (c)
- प्र. 20
- (c)
- प्र. 21
- (d)
- प्र. 22
- (a)
- प्र. 23
- (d)
- प्र. 25
- (d)
- प्र. 26
- (a)
- प्र. 27
- (a)
- प्र. 29
- (c)
- प्र. 31
- (b)
- प्र. 32
- (c)
- प्र. 33
- (c)
- प्र. 34
- (b)
- प्र. 35
- (a)
- प्र. 36
- (b)
- प्र. 37
- (d)
- प्र. 38
- (d)
- प्र. 40
- (b)
- प्र. 41
- (c)
- प्र. 42
- (b)
- प्र. 43
- (d)
- प्र. 45
- (c)
- प्र. 46
- (c)
- प्र. 47
- (c)
- प्र. 48
- (c)
- प्र. 49
- (c)
- प्र. 51
- (b)
- प्र. 52
- (d)
- प्र. 53
- (d)
- प्र. 54
- (a)
- प्र. 55
- (b)
- प्र. 56
- (c)
- प्र. 57
- (d)
- प्र. 58
- (d)
- प्र. 59
- (a)
- प्र. 60
- (c)
- प्र. 61
- (a)
- प्र. 62
- (d)
- प्र. 63
- (a)
- प्र. 64
- (c)
- प्र. 65
- (a)
- प्र. 66
- (c)
- प्र. 67
- (b)
- प्र. 68
- (b)
- प्र. 69
- (d)
- प्र. 70
- (d)
- प्र. 71
- (d)
- प्र. 72
- (d)
- प्र. 73
- (c)
- प्र. 74
- (b)
- प्र. 76
- (c)
- प्र. 78
- (c)
- प्र. 79
- (b)
- प्र. 80
- (a)
- प्र. 81
- (b)
- प्र. 82
- (b)
- प्र. 83
- (a)
- प्र. 84
- (c)
- प्र. 85
- (d)
- प्र. 86
- (a)
- प्र. 87
- (a)
- प्र. 88
- (a)
- प्र. 89
- (b)
- प्र. 90
- (b)
- प्र. 91
- (c)
- प्र. 92
- (b)
- प्र. 93
- (b)
- प्र. 94
- (d)
- प्र. 96
- (d)
- प्र. 97
- (c)
- प्र. 98
- (d)
- प्र. 99
- (a)
- प्र. 100
- (c)