आधिकारिक स्रोतों से सत्यापितसत्यापितअंतिम अपडेट

ExamBharo
English

टाइप करके खोजें · Esc से बंद करें

ExamBharo · RRB Group D 2022 — 18 August 2022, Shift 1 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-18-aug-shift-1/

प्रश्न पत्र · आरआरबी ग्रुप डी

RRB Group D 2022 — 18 August 2022, Shift 1

18 अगस्त 2022 · 9:00 AM–10:30 AMपेपर के 100 में से 87 प्रश्नसही उत्तर पर +1, गलत उत्तर पर −0.33

प्रश्न रेलवे भर्ती बोर्ड के 18 अगस्त 2022, 9:00 AM–10:30 AM के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया

प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, जैसे मूल पेपर में थे।

87 में से प्र. 1ऊपर ↑

Computer Based Test

  1. 1. वर्ष 2021 में U-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारत के लंबी-कूद खिलाड़ी (long jumper) की पहचान कीजिए।

    • (a) मर्सी कुट्टन
    • (b) सीमा पूनिया
    • (c) नयना जेम्स
    • (d) शैली सिंह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  2. 2. किसी वस्तु का क्रय मूल्य ₹5,000 से ₹2,000 कम है। डीलर इस पर 10% की छूट देता है, और इसके बाद रिटेलर अपने क्रय मूल्य (CP) पर 5% की छूट देता है। ग्राहक के लिए अंतिम विक्रय मूल्य (SP) कितना है?

    • (a) ₹3,454
    • (b) ₹1,987
    • (c) ₹2,878
    • (d) ₹2,565
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  3. 3. P, Q, R, S, T, U और V एक ही इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, इसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 7 है। U सबसे ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। T और Q की मंजिलों के बीच में केवल दो व्यक्ति रहते हैं। Q मंजिल क्रमांक 3 पर रहता है। V, P की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। S, R की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। Q, R की मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। मंजिल क्रमांक 6 पर कौन रहता है?

    • (a) V
    • (b) S
    • (c) T
    • (d) R
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  4. 4. कोयले और पेट्रोलियम के संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से क्या किया जाना चाहिए?

    • (a) एयर कंडीशनिंग या हीटिंग सिस्टम का अत्यधिक उपयोग नहीं करना चाहिए।
    • (b) सौर कुकर का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
    • (c) मानक तापदीप्त बल्बों के स्थान पर CFL बल्बों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
    • (d) सार्वजनिक परिवहन या कारपूल का उपयोग नहीं करना चाहिए।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  5. 5. तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी गधे, जेब्रा हैं। कुछ सांड, बिल्लियां हैं। कुछ गधे, लंगूर हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ जेब्रा, सांड हैं। (II) कुछ जेब्रा, लंगूर हैं। (III) कुछ गधे, बिल्लियां हैं।

    • (a) केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    • (b) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    • (c) कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
    • (d) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  6. 6. छः लड़कियों ने एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन में अपनी बातचीत का एक वीडियो रिकॉर्ड करने का फैसला किया। रविवार विश्राम का दिन होगा। P ने कहा कि शुक्रवार उसके लिए अनुकूल होगा। U प्रक्रिया शुरू करेगी और सोमवार को रिकॉर्ड करेगी। S, T के ठीक पहले वाले दिन रिकॉर्ड करेगी। Q, U और S के दोनों के ठीक मध्य वाले दिन रिकॉर्ड करेगी। T ने गुरुवार का चयन किया। वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए R के पास कौन सा दिन शेष है?

    • (a) गुरुवार
    • (b) सोमवार
    • (c) बुधवार
    • (d) शनिवार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  7. 7. जान्हवी अपने घर से निकलकर पश्चिम की ओर 45 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 32 m चलती है। फिर, वह दाएं मुड़ती है, और 88 m चलती है। उसके बाद, वह दाएं मुड़ती है, और 50 m मीटर चलती है। अंत में, वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 43 m चलती है। अब वह अपने घर से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

    • (a) 16 m, दक्षिण
    • (b) 18 m, उत्तर
    • (c) 45 m, उत्तर
    • (d) 18 m, दक्षिण
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  8. 8. छह मित्र - A, B, C, D, E और F, एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके खड़े होकर एक गेम खेल रहे थे। E, A के बाईं ओर ठीक बगल में खड़ा था। C, F के बाईं ओर दूसरे स्थान पर खड़ा था। D और A के बीच केवल दो व्यक्ति थे। B, A के दाईं ओर ठीक बगल में खड़ा था। F के दाईं ओर ठीक बगल में कौन सा मित्र था?

    • (a) E
    • (b) C
    • (c) D
    • (d) A
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  9. 9. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: डॉबेराइनर ने त्रिक का नियम दिया। कथन II: डॉबेराइनर ने विभिन्न गुणों वाले तत्वों को समूहों में व्यवस्थित करने का प्रयास किया, जिनमें प्रत्येक में तीन तत्व थे।

    • (a) दोनों कथन सही हैं। कथन I, कथन II की सही व्याख्या है।
    • (b) केवल कथन I सही है।
    • (c) दोनों कथन सही हैं। कथन II, कथन I की सही व्याख्या है।
    • (d) केवल कथन II सही है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  10. 10. निम्नलिखित में से क्या पारिस्थितिक तंत्र का एक जैविक घटक नहीं है?

    • (a) मेंढक
    • (b) मृदा
    • (c) पुष्प
    • (d) कीट
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  11. 11. निम्नलिखित में से कौन सा, भारत के वित्तीय बजट में शामिल नहीं है?

    • (a) साख नियंत्रण
    • (b) प्राथमिक घाटा
    • (c) राजकोषीय घाटा
    • (d) राजस्व घाटा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  12. 13. According to the 'World Economic Outlook-April 2022' report, raised India's GDP growth estimate to 9% for 2022-23 and for 2023-24 it forecast the economy to grow by 7.1%.Who released this report?

    • (a) Reserve Bank of India
    • (b) World Bank
    • (c) International Monetary Fund (IMF)
    • (d) Ministry of Finance of India
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  13. 15. अनीता उत्तर दिशा की ओर मुख करके खड़ी है। फिर, वह 135° वामावर्त मुड़ती है, और उसके बाद वह 90° दक्षिणावर्त मुड़ती है। अब उसका मुख किस दिशा की ओर है?

    • (a) उत्तर-पश्चिम
    • (b) दक्षिण-पूर्व
    • (c) दक्षिण-पश्चिम
    • (d) उत्तर-पूर्व
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  14. 16. यदि 9 : 12:: 12: x और 28 : 42:: 42: y है, तो 2x + y का मान ज्ञात कीजिए।

    • (a) 84
    • (b) 79
    • (c) 95
    • (d) 69
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  15. 17. निम्न में से कौन सा तत्व सर्वाधिक अभिक्रियाशील है?

    • (a) Pb
    • (b) Al
    • (c) Mg
    • (d) Ca
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  16. 18. जून 2022 तक की स्थिति के अनुसार, भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में कितनी भाषाएं हैं?

    • (a) 19
    • (b) 22
    • (c) 15
    • (d) 25
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  17. 19. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 11 : 130:: 7 : 58:: 15:?

    • (a) 234
    • (b) 216
    • (c) 224
    • (d) 248
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  18. 20. नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: H = W > F ≥ S ≥ T > Y

    • (a) T ≥ F
    • (b) H < F
    • (c) Y < S
    • (d) W < T
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  19. 21. भारत सरकार द्वारा ग्रामीण अवसंरचना के उन्नयन हेतु, भारत निर्माण किस पंचवर्षीय योजना के तहत शुरू किया गया था?

    • (a) छठी पंचवर्षीय योजना
    • (b) आठवीं पंचवर्षीय योजना
    • (c) नौवीं पंचवर्षीय योजना
    • (d) दसवीं पंचवर्षीय योजना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  20. 22. भारत में मैंग्रोव वन मुख्यतः इनमें से किस राज्य में पाए जाते हैं?

    • (a) महाराष्ट्र
    • (b) तेलंगाना
    • (c) नागालैंड
    • (d) पश्चिम बंगाल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  21. 23. यदि दो संख्याओं के बीच अंतर 52 है, और वे 7 : 3 के अनुपात में हैं, तो दोनों संख्याओं में से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।

    • (a) 70
    • (b) 84
    • (c) 65
    • (d) 91
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  22. 24. आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, वन क्षेत्र में औसत वार्षिक शुद्ध वृद्धि के संदर्भ में भारत का स्थान (वैश्विक रूप से) कौन सा है?

    • (a) 2
    • (b) 4
    • (c) 1
    • (d) 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  23. 25. 1 अश्वशक्ति इनमें से किसके बराबर है?

    • (a) 74.6 J/s
    • (b) 746 kW
    • (c) 746 J
    • (d) 746 W
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  24. 26. उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसकी भुजाएं 12 m, 14 m और 16 m हैं।

    • (a) 2√15 m²
    • (b) √15 m²
    • (c) 21√15 m²
    • (d) 7√15 m²
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  25. 27. यदि '+' का अर्थ '÷' है, '-' का अर्थ '+' है, '×' का अर्थ '-' है, और '÷' का अर्थ '×' है, तो निम्न व्यंजक का मान क्या होगा? [{(23 × 15) - (1 ÷ 4)} + (2 - 2)] ÷ 2

    • (a) 4
    • (b) 8
    • (c) 10
    • (d) 6
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  26. 29. एक कथन और उसके बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित हैं? कथन: निबंध लेखन एक कला है। एक अच्छा निबंध लिखने में सक्षम होने के लिए विषय की समझ के साथ-साथ भाषा पर पकड़ होनी भी आवश्यक है। धारणा: I. विषय पर पूर्ण निपुणता के बिना निबंध नहीं लिखा जा सकता है। II. भाषा पर अच्छी पकड़ वाला कोई भी व्यक्ति अच्छा निबंध लिख सकता है।

    • (a) न तो धारणा I और न ही II निहित है
    • (b) केवल धारणा II निहित है
    • (c) केवल धारणा I निहित है
    • (d) धारणा I और II, दोनों निहित हैं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  27. 30. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। B _ M _ Q _ V M W _ B V M W _ B V _ _ T

    • (a) V W V R S M R
    • (b) V W B V S W M
    • (c) V W B R S M W
    • (d) V W V R R M W
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  28. 31. भारत ने इनमें से किस देश के साथ राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए एक स्मारक लोगो (commemorative logo) का शुभारंभ किया?

    • (a) अमेरिका
    • (b) स्पेन
    • (c) इज़राइल
    • (d) कनाडा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  29. 33. 2.666... + 2.77... को भिन्न के रूप में निरूपित कीजिए।

    • (a) 47/9
    • (b) 29/9
    • (c) 31/9
    • (d) 49/9
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  30. 34. पूर्ण टीकाकरण कवरेज बढ़ाने के प्रयोजनार्थ, फरवरी 2022 में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मिशन इंद्रधनुष (IMI) 4.0 के पहले चरण का संचालन कितने राज्यों में किया गया था?

    • (a) 11
    • (b) 14
    • (c) 16
    • (d) 8
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  31. 35. पौधों में अपशिष्ट उत्पाद के रूप में ऑक्सीजन कब और कैसे उत्सर्जित होती है?

    • (a) रात के समय प्रकाश संश्लेषण के द्वारा
    • (b) दिन के समय प्रकाश संश्लेषण के द्वारा
    • (c) रात के समय में श्वसन के द्वारा
    • (d) दिन के समय श्वसन के द्वारा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  32. 36. एक ट्रक 60 km/h की चाल से शहर P से शहर Q तक की यात्रा करता है, और उसी मार्ग से 100 km/h की चाल से शहर P तक वापस लौटता है। दी गई यात्रा में ट्रक की औसत चाल कितनी है?

    • (a) 75 km/h
    • (b) 70 km/h
    • (c) 80 km/h
    • (d) 85 km/h
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  33. 37. किस समाज सुधारक ने 1828 में 'ब्रह्म समाज' की स्थापना की, और शिक्षा की वकालत करने तथा सती, बाल विवाह और सामाजिक विभाजन जैसी प्रथाओं का विरोध करने में अपनी अग्रणी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हुए?

    • (a) राजा राममोहन राय
    • (b) ईश्वरचंद्र विद्यासागर
    • (c) स्वामी दयानंद सरस्वती
    • (d) स्वामी विवेकानंद
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  34. 38. एक वस्तु को एक अवतल लेंस के मुख्य फोकस पर रखा गया है। इनमें से कौन सा विकल्प निर्मित प्रतिबिंब के अभिलक्षणों को निरूपित करता है?

    • (a) वास्तविक और छोटा
    • (b) आभासी और बड़ा
    • (c) वास्तविक और बड़ा
    • (d) आभासी और अत्यधिक छोटा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  35. 39. 1950 के मूल संविधान में एक सर्वोच्च न्यायालय की परिकल्पना की गई थी जिसमें एक मुख्य न्यायाधीश और ______ अवर न्यायाधीश (puisne Judges) हो सकते हे- जहां इस संख्या को बढ़ाने की ज़िम्मेदारी संसद पर छोड़ दी गई थी।

    • (a) 17
    • (b) 7
    • (c) 14
    • (d) 11
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  36. 40. विद्यालयों में यौन शिक्षा देने के महत्व को उजागर करने वाले कुछ कारणों का उल्लेख नीचे किया गया है। गलत विकल्प का चयन कीजिए।

    • (a) अपने शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में जानकर, किशोर/किशोरियां एक-दूसरे का मजाक उड़ाने लगते हैं
    • (b) विभिन्न मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना
    • (c) यौवनारंभ के दौरान होने वाले परिवर्तनों के बारे में ज्ञान
    • (d) किशोरों/किशोरियों को यौन शोषण से बचाने में सहायक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  37. 41. A, 100 अंडे 4 मिनट में गिन सकता है जबकि B उतने ही अंडे 5 मिनट में गिन सकता है। यदि वे एक साथ मिलकर 450 अंडे गिनने के लिए काम करते हैं, तो उन्हें कितना समय लगेगा?

    • (a) 15 मिनट
    • (b) 5 मिनट
    • (c) 20 मिनट
    • (d) 10 मिनट
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  38. 42. यदि शब्द 'DIRECT' के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

    • (a) शून्य
    • (b) दो
    • (c) तीन
    • (d) एक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  39. 44. पंकज आडवाणी ने किसे हराकर, एशियाई 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 में अपना 8वां खिताब जीतने के साथ, अपना 41वां खिताब हासिल किया?

    • (a) ध्रुव सीतवाला
    • (b) मनन चंद्र
    • (c) आदित्य मेहता
    • (d) सौरव कोठारी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  40. 45. वर्तमान में, मेरे पिता की आयु मुझसे 25 वर्ष अधिक है। 5 वर्ष पहले, हमारी आयु का योगफल 39 वर्ष था। मेरी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

    • (a) 20 वर्ष
    • (b) 12 वर्ष
    • (c) 13 वर्ष
    • (d) 15 वर्ष
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  41. 46. निम्न में से कौन सा हेक्सेन का संभावित समावयव नहीं है?

    • (a) 2-मेथिल पेंटेन
    • (b) 2-एथिल पेंटेन
    • (c) 3-मेथिल पेंटेन
    • (d) 2, 2 डाइमेथिल ब्यूटेन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  42. 47. एक टेलीविजन की कीमत एक प्रिंटर की कीमत से ₹35,000 कम है। यदि प्रिंटर की कीमत टेलीविजन की कीमत से दोगुनी है, तो टेलीविजन की कीमत ज्ञात कीजिए।

    • (a) ₹15,700
    • (b) ₹35,000
    • (c) ₹17,500
    • (d) ₹53,000
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  43. 48. सहसंयोजी यौगिक सामान्यतः निम्न में से कौन सा गुणधर्म प्रदर्शित नहीं करते हैं?

    • (a) ये विद्युत और ऊष्मा के कुचालक होते हैं।
    • (b) ये इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी से बनते हैं।
    • (c) ये सामान्यतः आयन नहीं बनाते हैं।
    • (d) ये कार्बनिक विलायक में विलेय नहीं होते हैं।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  44. 49. दिए गए समीकरण में किन दो संख्याओं के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 7 × 8 + 9 - 6 ÷ 3 = 59

    • (a) 8 और 9
    • (b) 3 और 6
    • (c) 6 और 9
    • (d) 7 और 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  45. 50. 30 व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में खड़े हैं। मनोज आगे से 11वें स्थान पर खड़ा हैं। शाहीन पीछे से 7वें स्थान पर खड़ा हैं। नीरज, शाहीन के ठीक आगे खड़ा है। नीरज और मनोज के बीच कितने व्यक्ति खड़े हैं?

    • (a) 13
    • (b) 11
    • (c) 10
    • (d) 12
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  46. 51. भारत के संविधान का कौन सा संशोधन ग्राम सभा को राज्य विधानमंडलों द्वारा सौंपे गए कार्यों और शक्तियों को करने के लिए पंचायत राज प्रणाली की नींव के रूप में परिकल्पित करता है?

    • (a) 71वां
    • (b) 54वां
    • (c) 63वां
    • (d) 73वां
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  47. 52. डॉबेराइनर के त्रिक की उपलब्धि क्या थी?

    • (a) अणुओं की परमाणुकता का अध्ययन करने का पहला प्रयास।
    • (b) तत्वों के गुणधर्मों को परमाणु द्रव्यमानों के साथ जोड़ने का पहला प्रयास।
    • (c) तत्वों के रंग का अध्ययन करने का पहला प्रयास।
    • (d) परमाणुओं के आकार का अध्ययन करने का पहला प्रयास।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  48. 54. निम्नलिखित में से कौन सा स्थान भारत में भूतापीय ऊर्जा का दोहन स्थल (harnessing site) है?

    • (a) मणिकर्ण
    • (b) तारापुर
    • (c) बोकारो
    • (d) कोलकाता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  49. 56. यह प्रश्न नीचे दी गई पांच तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है: (बाएं) 158 438 182 325 230 (दाएं) यदि प्रत्येक संख्या के पहले अंक में 5 जोड़ दिया जाए, तो कितनी संख्याओं का पहला अंक दूसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?

    • (a) 1
    • (b) 3
    • (c) 2
    • (d) 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  50. 57. किसी दिए गए पदार्थ के एक तार की लंबाई 'l' और प्रतिरोध 'R' है। उसी पदार्थ से निर्मित, पहले वाले तार की तीन गुनी लंबाई और दोगुने अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाले एक अन्य तार का प्रतिरोध इनमें से किसके बराबर होगा?

    • (a) 1/2 R
    • (b) 3/2 R
    • (c) 3 R
    • (d) 2/3 R
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  51. 58. छह व्यक्तियों - P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक का वजन अलग है। Q का वजन, केवल दो अन्य व्यक्तियों से अधिक है। P का वजन, U के वजन से अधिक है। S का वजन, Q के वजन से अधिक है। R का वजन, T के वजन से कम है। Q का वजन, T के वजन से अधिक है। सभी छह व्यक्तियों में से U का वजन दूसरा सबसे अधिक है। सभी छह व्यक्तियों में से तीसरा सबसे अधिक वजन किसका है?

    • (a) R
    • (b) S
    • (c) T
    • (d) P
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  52. 59. यदि शब्द 'LAMENT' के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

    • (a) शून्य
    • (b) दो
    • (c) एक
    • (d) तीन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  53. 60. पोंगल के त्योहार के दौरान लोगों द्वारा इनमें से किसकी पूजा की जाती है?

    • (a) भगवान शिव
    • (b) चंद्रमा
    • (c) मां दुर्गा
    • (d) सूर्य
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  54. 61. नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. सभी घास, झाड़ियां हैं। II. सभी जड़ें, फल हैं। III. सभी फल, फूल हैं। निष्कर्ष: I. सभी घास, फूल हैं। II. सभी जड़ें, फूल हैं। III. कुछ फूल, फल हैं।

    • (a) केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    • (b) निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
    • (c) सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
    • (d) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  55. 63. निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं? (a) किसी लेंस के लिए, पहला मुख्य फोकस उस वस्तु की स्थिति है जिसका प्रतिबिंब अनंत पर है। (b) किसी लेंस के लिए, पहला मुख्य फोकस उस वस्तु की स्थिति है, जिसका प्रतिबिंब फोकस दूरी की दोगुनी दूरी पर बनता है। (c) किसी लेंस के लिए, दूसरा मुख्य फोकस उस वास्तविक प्रतिबिंब की स्थिति है, जिसकी वस्तु अनंत पर स्थित है। (d) किसी लेंस के लिए, दूसरा मुख्य फोकस उस वस्तु की स्थिति है, जिसका प्रतिबिंब फोकस दूरी की दोगुनी दूरी पर बनता है।

    • (a) (a) और (b) दोनों
    • (b) (b) और (c) दोनों
    • (c) (b) और (d) दोनों
    • (d) (a) और (c) दोनों
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  56. 64. 10 सह-अभाज्य संख्याओं के किसी भी समुच्चय का महत्तम समापवर्तक (HCF) हमेशा ______ होता है।

    • (a) 1
    • (b) 2
    • (c) 0
    • (d) 10
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  57. 65. निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं? (i) चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता छड़ चुंबक के केंद्र में सर्वाधिक प्रबल होती है। (ii) कोई भी दो चुंबकीय बल रेखाएं प्रतिच्छेदित नहीं कर सकती हैं। (iii) चुंबकीय बल रेखाएं बंद सतत वक्र (closed continuous curves) निर्मित करती हैं।

    • (a) केवल (ii)
    • (b) केवल (i)
    • (c) (i) और (ii) दोनों
    • (d) (ii) और (iii) दोनों
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  58. 66. एक लड़का एक लेंस का उपयोग करके एक दूरस्थ वस्तु का एक स्पष्ट प्रतिबिंब एक पर्दे पर फोकस करता है। लेंस और पर्दे के बीच की दूरी लगभग ______ के बराबर होगी।

    • (a) f/2
    • (b) f
    • (c) 2f
    • (d) f/3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  59. 67. 0.0486 ÷ 0.002 का मान ज्ञात कीजिए।

    • (a) 24.3
    • (b) 21.5
    • (c) 13.8
    • (d) 18.7
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  60. 68. निम्नलिखित में से किसे इस्लाम धर्म का संस्थापक माना जाता है?

    • (a) पैगंबर यूसुफ
    • (b) पैगंबर नूह
    • (c) पैगंबर मुहम्मद
    • (d) पैगंबर अब्राहम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  61. 70. मार्च 2022 में, कौन सा राज्य ग्रामीण क्षेत्रों में 'वायु स्वास्थ्य सेवा' शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है?

    • (a) तमिलनाडु
    • (b) गुजरात
    • (c) बिहार
    • (d) ओडिशा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  62. 71. दो डिब्बों में 7 : 5 के अनुपात में चॉकलेट हैं। यदि दोनों डिब्बों में चॉकलेटों की संख्या का अंतर 28 है, तो अधिक संख्या वाले डिब्बे में चॉकलेटों की संख्या ज्ञात कीजिए।

    • (a) 91
    • (b) 98
    • (c) 77
    • (d) 84
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  63. 72. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। BEING: YVRMT:: PRIDE: KIRWV:: CLEAN:?

    • (a) XOWZM
    • (b) XOVZM
    • (c) GOVZP
    • (d) XPVRM
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  64. 73. तीन कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी कूरियर शिपमेंट हैं। 2. सभी शिपमेंट ट्रांसपोर्ट हैं। 3. कोई हॉल ट्रांसपोर्ट नहीं है। निष्कर्ष: I. कोई ट्रांसपोर्ट शिपमेंट नहीं है। II. सभी कूरियर ट्रांसपोर्ट हैं। III. कुछ ट्रांसपोर्ट शिपमेंट हैं। IV. कोई कूरियर हॉल नहीं है।

    • (a) सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
    • (b) केवल निष्कर्ष II, III और IV पालन करते हैं।
    • (c) केवल निष्कर्ष I और IV पालन करते हैं।
    • (d) केवल निष्कर्ष II और IV पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  65. 74. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: यदि कोई पदार्थ किसी अभिक्रिया के दौरान ऑक्सीजन का त्याग करता है, तो उसे अपचयित हुआ कहा जाता है। कथन-II: यदि कोई पदार्थ किसी अभिक्रिया के दौरान हाइड्रोजन ग्रहण करता है, तो उसे अपचयित हुआ कहा जाता है।

    • (a) दोनों कथन सत्य हैं।
    • (b) कथन-I असत्य है, और कथन-II सत्य है।
    • (c) कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
    • (d) दोनों कथन असत्य हैं।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  66. 76. ब्लीचिंग पाउडर बनाने में शामिल सही रासायनिक अभिक्रिया की पहचान कीजिए।

    • (a) 2 NaCl (aq) + 2 H₂O (l) → 2 NaOH (aq) + Cl₂ (g) + H₂ (g)
    • (b) NaHCO₃ + H⁺→ CO₂ + H₂O + अम्ल का सोडियम लवण
    • (c) NaCl + H₂O + CO₂ + NH₃→ NH₄Cl + NaHCO₃
    • (d) Ca(OH)₂ + Cl₂→ CaOCl₂ + H₂O
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  67. 77. निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए: 5³ × 5⁴ × 5² =?

    • (a) 5⁹
    • (b) 5⁶
    • (c) 5⁷
    • (d) 5⁵
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  68. 78. Which of the following uses spores to reproduce?

    • (a) Ferns
    • (b) Amoeba
    • (c) Yeast
    • (d) Mango
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  69. 79. यदि तीन संख्याओं का अनुपात 5 : 6: 8 है, और उनके वर्गों का योग 1250 है, तो उन संख्याओं का गुणनफल ज्ञात कीजिए।

    • (a) 1200
    • (b) 2400
    • (c) 1200√10
    • (d) 2400√10
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  70. 80. एक निश्चित कूट भाषा में, 'GLEPK' को 'DIBMH' लिखा जाता है, और 'QRYHN' को 'NOVEK' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'POTER' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

    • (a) MLQBO
    • (b) LMPOB
    • (c) MLPOB
    • (d) LMQOB
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  71. 81. यदि दो समानांतर रेखाओं को एक तिर्यक रेखा द्वारा प्रतिच्छेद किया जाता है, तो नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा विकल्प अनिवार्य रूप से सही नहीं है?

    • (a) शीर्षाभिमुख कोण युग्म के कोणों का माप समान होता है।
    • (b) तिर्यक रेखा के एक ओर के अंतः कोण युग्म के कोणों का माप समान होता है।
    • (c) संगत कोण युग्म के कोणों का माप समान होता है।
    • (d) एकांतर अंतः कोण युग्म में कोणों का माप समान होता है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  72. 83. शीर्षों A (0,-2), B (2,1), C (0,4) और D (-2,1) से बनने वाले चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल (वर्ग इकाई में) ज्ञात कीजिए।

    • (a) 13
    • (b) 12
    • (c) 15
    • (d) 14
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  73. 84. निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने 5 अप्रैल 2022 को, लोकसभा में सामूहिक विनाश के हथियार एवं उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों का निषेध) संशोधन विधेयक, 2022 पेश किया?

    • (a) विदेश मंत्रालय
    • (b) गृह मंत्रालय
    • (c) विधि एवं न्याय मंत्रालय
    • (d) रक्षा मंत्रालय
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  74. 85. एक मोटर कार 60 km/h की चाल से चलना शुरू करती है, और प्रत्येक दो घंटे के बाद इसकी चाल में 15 km/h की वृद्धि होती है। इसे 360 km की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?

    • (a) 7 घंटे
    • (b) 5 घंटे
    • (c) 2 घंटे
    • (d) 9 घंटे
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  75. 86. यदि x और y, संख्या 115xy के ऐसे दो अंक हैं कि यह संख्या 90 से विभाज्य है, तो x + y का मान ज्ञात कीजिए।

    • (a) 3
    • (b) 6
    • (c) 5
    • (d) 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  76. 87. किसी रियायती बिक्री में, ₹10,490 के अंकित मूल्य वाली एक साड़ी, अब ₹9,441 में बेची जाती है। साड़ी पर कितने प्रतिशत की छूट दी गई है?

    • (a) 18%
    • (b) 10%
    • (c) 15%
    • (d) 12%
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  77. 88. निम्नलिखित में से कौन सा, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A के अंतर्गत आता है?

    • (a) मौलिक अधिकार
    • (b) संस्कृति व शिक्षा का अधिकार
    • (c) मौलिक कर्तव्य
    • (d) अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  78. 89. An AC generator works on the principle of:

    • (a) force on a current carrying conductor
    • (b) heating effect of electric current
    • (c) electromagnetic induction
    • (d) electromagnetism
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  79. 91. समीकरण x² - 12x + k = 0 के मूलों में से एक मूल x = 3 है। तो दूसरा मूल ज्ञात कीजिए।

    • (a) x = -9
    • (b) x = 9
    • (c) x = 4
    • (d) x = -4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  80. 92. दो दिन की अवधि में घड़ी की घंटे और मिनट वाली सुइयां कितनी बार समकोण पर होंगी?

    • (a) 48
    • (b) 77
    • (c) 92
    • (d) 88
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  81. 93. आठ मित्र - कृति, दुर्गा, मानसी, सूर्या, ताहिरा, वृत्ति, आहना और योशिता एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं, कि चार मित्र मेज के कोनों पर बैठे हैं, जबकि अन्य चार मेज के भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। सभी का मुख मेज के केंद्र की ओर है। सूर्या, दुर्गा के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। कृति और दुर्गा के बीच में केवल ताहिरा है। मानसी, दुर्गा के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। सूर्य और योशिता के बीच में केवल वृत्ति बैठी है। योशिता, आहना के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। वृत्ति मानसी के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। ताहिरा के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा/बैठी है?

    • (a) आहना
    • (b) योशिता
    • (c) मानसी
    • (d) सूर्या
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  82. 94. यदि a और b, समीकरण x² + x - 2 = 0 के मूल हैं, तो x के पदों में वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल 1/a + 1/b और ab होंगे।

    • (a) 2x² - 5x + 2 = 0
    • (b) 2x² + 3x - 2 = 0
    • (c) 2x² - 3x + 2 = 0
    • (d) 2x² + 5x - 2 = 0
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  83. 95. जनवरी 2022 में, पेटीएम मनी (Paytm Money) ने ______ नामक भारत का पहला इंटेलीजेंट मैसेंजर लॉन्च किया।

    • (a) पे यू (PayU)
    • (b) पे मनी (Pay Money)
    • (c) कॉप्स (Cops)
    • (d) पॉप्स (Pops)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  84. 96. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (1, 8, 3) (2, 21, 5)

    • (a) (4, 33, 7)
    • (b) (2, 26, 3)
    • (c) (5, 112, 11)
    • (d) (7, 128, 10)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  85. 97. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 5, 13, 23, 49,?, 193

    • (a) 82
    • (b) 95
    • (c) 120
    • (d) 105
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  86. 99. यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '÷' है, '÷' का अर्थ '×' है, और '×' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 12 ÷ 6 + 28 - 7 × 14 =?

    • (a) 80
    • (b) 78
    • (c) 82
    • (d) 72
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  87. 100. ₹1,280 की राशि पर 5% वार्षिक दर से 3 वर्ष में प्राप्त साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।

    • (a) ₹195
    • (b) ₹180
    • (c) ₹192
    • (d) ₹480
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

उत्तर देखें

उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड की रिस्पॉन्स शीट में अंकित उत्तरों के अनुसार है। “—” का अर्थ है कि शीट में उत्तर स्पष्ट नहीं दिखा।

Computer Based Test

प्र. 1
(d)
प्र. 2
(d)
प्र. 3
(c)
प्र. 4
(a)
प्र. 5
(b)
प्र. 6
(d)
प्र. 7
(d)
प्र. 8
(a)
प्र. 9
(b)
प्र. 10
(b)
प्र. 11
(a)
प्र. 13
(c)
प्र. 15
(a)
प्र. 16
(c)
प्र. 17
(d)
प्र. 18
(b)
प्र. 19
(a)
प्र. 20
(c)
प्र. 21
(d)
प्र. 22
(d)
प्र. 23
(d)
प्र. 24
(d)
प्र. 25
(d)
प्र. 26
(c)
प्र. 27
(d)
प्र. 29
(a)
प्र. 30
(c)
प्र. 31
(c)
प्र. 33
(d)
प्र. 34
(a)
प्र. 35
(b)
प्र. 36
(a)
प्र. 37
(a)
प्र. 38
(d)
प्र. 39
(b)
प्र. 40
(a)
प्र. 41
(d)
प्र. 42
(d)
प्र. 44
(a)
प्र. 45
(b)
प्र. 46
(b)
प्र. 47
(b)
प्र. 48
(d)
प्र. 49
(c)
प्र. 50
(b)
प्र. 51
(d)
प्र. 52
(b)
प्र. 54
(a)
प्र. 56
(c)
प्र. 57
(b)
प्र. 58
(b)
प्र. 59
(b)
प्र. 60
(d)
प्र. 61
(b)
प्र. 63
(d)
प्र. 64
(a)
प्र. 65
(d)
प्र. 66
(b)
प्र. 67
(a)
प्र. 68
(c)
प्र. 70
(d)
प्र. 71
(b)
प्र. 72
(b)
प्र. 73
(b)
प्र. 74
(a)
प्र. 76
(d)
प्र. 77
(a)
प्र. 78
(a)
प्र. 79
(d)
प्र. 80
(a)
प्र. 81
(b)
प्र. 83
(b)
प्र. 84
(a)
प्र. 85
(b)
प्र. 86
(d)
प्र. 87
(b)
प्र. 88
(c)
प्र. 89
(c)
प्र. 91
(b)
प्र. 92
(d)
प्र. 93
(c)
प्र. 94
(b)
प्र. 95
(d)
प्र. 96
(a)
प्र. 97
(b)
प्र. 99
(c)
प्र. 100
(c)