ExamBharo · RRB Group D 2022 — 22 August 2022, Shift 1 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-22-aug-shift-1/
Question paper · RRB Group D
RRB Group D 2022 — 22 August 2022, Shift 1
22 August 2022 · 9:00 AM–10:30 AM83 of the paper’s 100 questions+1 for a correct answer, −0.33 for a wrong one
Questions from the Railway Recruitment Board’s paper of 22 August 2022, 9:00 AM–10:30 AM. · typed by hand from the scan
Preparing for RRB Group D? Get more, free
Daily previous-year questions as quizzes, and every RRB Group D notice the day it is out.
Computer Based Test
1. भारतीय संविधान की कौन सी विशेषता राज्य स्तर पर और केंद्र में सरकारों के अस्तित्व को संदर्भित करती है?
- (a) धर्मनिरपेक्षता
- (b) संघवाद
- (c) सरकार का संसदीय स्वरूप
- (d) मौलिक अधिकार
Show answer
Answer: (b)
2. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (24, 12, 72) (15, 16, 60)
- (a) (30, 40, 156)
- (b) (18, 12, 56)
- (c) (17, 20, 65)
- (d) (20, 24, 120)
Show answer
Answer: (d)
3. यदि किसी त्रिभुज के दो कोणों का माप क्रमशः 60° और 80° है, तो इस त्रिभुज के तीसरे कोण का माप ______ है।
- (a) 50°
- (b) 70°
- (c) 60°
- (d) 40°
Show answer
Answer: (d)
4. एक निश्चित कूट भाषा में, 'ACADEMY' को 'FSJHDEB' और 'BARRIER' को 'YKNVUCC' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'ATTEMPT' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) AVRMWVB
- (b) BVWMRVA
- (c) AVRIWVB
- (d) AVRNWVB
Show answer
Answer: (c)
5. भारतीय सेना ने मिसाइलों के निर्माण और आपूर्ति के लिए ₹3131.82 करोड़ के अनुबंध पर किसके साथ हस्ताक्षर किए?
- (a) ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड (Troop Comforts Limited)
- (b) इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (India Optel Limited)
- (c) भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Limited)
- (d) यंत्र इंडिया लिमिटेड (Yantra India Limited)
Show answer
Answer: (c)
6. निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता मरुस्थल से संबद्ध है?
- (a) हिमोढ़ (Moraines)
- (b) जलोढ़ पंख (Alluvial fan)
- (c) टार्न पूल (Tarn pools)
- (d) बरखान (Barchans)
Show answer
Answer: (d)
8. दिए गए चार-अक्षर वाले अक्षर-समूहों पर आधारित प्रश्न का उत्तर दें। STED, LAYM, JOEK, CLDP यदि प्रत्येक अक्षर-समूह में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने अक्षर समूहों एक भी स्वर नहीं होगा?
- (a) तीन
- (b) दो
- (c) एक
- (d) शून्य
Show answer
Answer: (b)
9. निम्नलिखित में से कौन सा अधिनियम कानूनी रूप से एक ग्रामीण परिवार के ऐसे वयस्क सदस्यों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन के वैतनिक रोजगार की गारंटी देता है, जो रोजगार की तलाश में हैं, और अकुशल शारीरिक श्रम करने के इच्छुक हैं?
- (a) आंबेडकर राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
- (b) इंदिरा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
- (c) नेहरू राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
- (d) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
Show answer
Answer: (d)
10. रानी ने एक व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से ₹2,00,000 की राशि उधार ली। वह 7% वार्षिक दर से 2 वर्ष बाद कितना साधारण ब्याज अदा करेगी?
- (a) ₹28,500
- (b) ₹28,000
- (c) ₹24,000
- (d) ₹26,000
Show answer
Answer: (b)
12. धातु ऑक्साइड सामान्यतः ______ प्रकृति के होते हैं।
- (a) क्षारीय
- (b) उदासीन
- (c) मीठे
- (d) अम्लीय
Show answer
Answer: (a)
13. एक विद्यार्थी को टर्म 1 में 80/80 अंक प्राप्त हुए, और टर्म 2 में 75/90 अंक प्राप्त हुए। यदि दोनों टर्म के लिए दिए गए भारांक, क्रमशः 40% और 60% हैं, तो उसके अंतिम प्राप्तांकों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित)
- (a) 70%
- (b) 90%
- (c) 85%
- (d) 95%
Show answer
Answer: (b)
14. ऐल्कोहॉल, सोडियम के साथ अभिक्रिया करके निम्नलिखित में से किस गैस का निर्माण करता है?
- (a) हाइड्रोजन
- (b) कोई गैस निर्मित नहीं होती
- (c) ऑक्सीजन
- (d) कार्बन डाइऑक्साइड
Show answer
Answer: (a)
15. किसी संख्या को 335 और 265 के योग से विभाजित करने पर भागफल के रूप में, 335 और 265 के अंतर के तीन गुने के बराबर मान प्राप्त होता है, और शेषफल के रूप में 35 प्राप्त होता है। संख्या ज्ञात कीजिए।
- (a) 128235
- (b) 127535
- (c) 126035
- (d) 124535
Show answer
Answer: (c)
16. एक वस्तु के मूल्य में 20% की वृद्धि की जाती है, और फिर उस पर प्रत्येक 5% की दो क्रमिक छूटें दी जाती हैं। इस स्थिति में वस्तु का विक्रय मूल्य उसके क्रय मूल्य से ______ अधिक होगा।
- (a) 6.9%
- (b) 7.8%
- (c) 9.2%
- (d) 8.3%
Show answer
Answer: (d)
17. एक त्रिभुज की भुजाओं की लंबाइयां 5 cm, 7 cm और 10 cm हैं। त्रिभुज का क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए।
- (a) 25
- (b) 2√66
- (c) 7√10
- (d) 350
Show answer
Answer: (b)
18. माल एवं सेवा कर, जिसमें माल और सेवाएं दोनों शामिल हैं, भारत सरकार द्वारा ______ से प्रभावी रूप से लागू किया गया था।
- (a) 28 फरवरी 2016
- (b) 1 मार्च 2018
- (c) 1 जुलाई 2017
- (d) 1 अप्रैल 2015
Show answer
Answer: (c)
20. सरल कीजिए: 6² + 7² + √16
- (a) 94
- (b) 80
- (c) 89
- (d) 98
Show answer
Answer: (c)
22. चुंबकीय क्षेत्र में परिवर्तन द्वारा प्रेरित धारा उत्पन्न करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
- (a) विद्युत चुंबकीय विकिरण
- (b) विद्युतचुंबकत्व
- (c) विद्युत चुंबकीय प्रेरण
- (d) विद्युत चालन
Show answer
Answer: (c)
23. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: मानव आमाशय, नाइट्रिक अम्ल का उत्पादन करता है। कथन-II: हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, आमाशय को क्षति पहुंचाए बिना भोजन के पाचन में मदद करता है।
- (a) केवल कथन II सही है।
- (b) दोनों कथन सही हैं। कथन I, कथन II की सही व्याख्या है।
- (c) केवल कथन I सही है।
- (d) दोनों कथन सही हैं। कथन II, कथन I की सही व्याख्या है।
Show answer
Answer: (a)
25. निम्न में से किस समूह के तत्वों में अम्लीय ऑक्साइड बनाने की प्रवृत्ति होती है?
- (a) 13
- (b) 2
- (c) 1
- (d) 16
Show answer
Answer: (d)
26. ______, मध्य प्रदेश में पाई जाने वाली एक प्रकार की जल संग्रहण प्रणाली है।
- (a) कुल्ह
- (b) कट्टा
- (c) सुरंगम
- (d) बंधीस
Show answer
Answer: (d)
27. दो पारदर्शी माध्यमों A और B में प्रकाश की चाल 2 × 10⁸ m/sec और 2.25 × 10⁸ m/sec है। माध्यम B के सापेक्ष माध्यम A का अपवर्तनांक ______ के बराबर है।
- (a) 4.25
- (b) 4.50
- (c) 0.89
- (d) 1.125
Show answer
Answer: (d)
28. उस द्विघात समीकरण का चयन कीजिए, जिसका एक मूल (1 + √3) है।
- (a) x² + 2x + 2 = 0
- (b) x² + √3x + 1 = 0
- (c) x² + 2x + 1 = 0
- (d) x² - 2x - 2 = 0
Show answer
Answer: (d)
29. अधिकांश जंतुओं में गति इनमें से किन तंत्रों की समन्वित गतिविधि है?
- (a) पेशी, कंकाल और तंत्रिका तंत्र
- (b) केवल पेशी तंत्र
- (c) केवल तंत्रिका तंत्र
- (d) केवल कंकाल और तंत्रिका तंत्र
Show answer
Answer: (a)
30. रंगहीन लवक क्या कहलाते हैं?
- (a) ल्यूकोप्लास्टिड (leucoplastids)
- (b) एपिकोप्लास्टिड (apicoplastids)
- (c) क्रोमोप्लास्टिड (chromoplastids)
- (d) क्लोरोप्लास्टिड (chloroplastids)
Show answer
Answer: (a)
31. दो ट्रेनें जो समान चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। यदि उनकी लंबाई 120 m और 140 m है, और वे एक दूसरे को 10 s में पार करती हैं, तो प्रत्येक ट्रेन की चाल ज्ञात कीजिए।
- (a) 13 m/s
- (b) 10 m/s
- (c) 16 m/s
- (d) 14 m/s
Show answer
Answer: (a)
32. यदि अवतल दर्पण किसी वस्तु का वास्तविक, उल्टा एवं समान आकार का प्रतिबिंब निर्मित करता है। तो वस्तु कहां स्थित होगी?
- (a) अनंत पर
- (b) C पर
- (c) f और ध्रुव के मध्य
- (d) f और C के मध्य
Show answer
Answer: (b)
33. प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस ने इनमें से किसकी स्थापना की?
- (a) लखनऊ विश्वविद्यालय
- (b) भारतीय विद्या भवन
- (c) मिरांडा हाउस
- (d) भारतीय सांख्यिकी संस्थान
Show answer
Answer: (d)
35. एक कंबल को ₹1,148 में बेचने पर 30% की हानि होती है। 5% का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे किस मूल्य पर बेचा जाना चाहिए?
- (a) ₹1,734
- (b) ₹1,543
- (c) ₹1,423
- (d) ₹1,722
Show answer
Answer: (d)
36. जनवरी 2022 में, इनमें से किसे विज्ञान एवं अभियांत्रिकी में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
- (a) सुब्बन्ना अय्यप्पन
- (b) संजय राजाराम
- (c) बुद्धदेव भट्टाचार्य
- (d) सिरपी बालासुब्रमण्यम
Show answer
Answer: (b)
37. सरल कीजिए: 3x(x - 6) + x² + 6x - 9 + 24 - x³
- (a) 15 + 12x + 4x² + x³
- (b) 15 - 12x + 4x² + x³
- (c) 15 + 12x + 4x² - x³
- (d) 15 - 12x + 4x² - x³
Show answer
Answer: (d)
41. दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। PARTS: RDVYY CLOSE: EOSXK
- (a) RHINO: TKMSU
- (b) MANGO: ODRTS
- (c) TEMPO: PQOFU
- (d) CLASS: EODVV
Show answer
Answer: (a)
42. कोहली की आयु, रोहित से 3 वर्ष कम है। यदि कोहली और रोहित की आयु का अनुपात 7 : 8 है, तो कोहली की आयु कितनी है?
- (a) 21 वर्ष
- (b) 24 वर्ष
- (c) 27 वर्ष
- (d) 18 वर्ष
Show answer
Answer: (a)
43. 100 Ω प्रतिरोध वाले एक धातु का तार को मोड़कर तार की लंबाई के बराबर परिधि वाला एक वृत्त बनाया जाता है। वृत्त के दो व्यासतः सम्मुख बिंदुओं के बीच तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
- (a) 100 Ω
- (b) 25 Ω
- (c) 75 Ω
- (d) 50 Ω
Show answer
Answer: (b)
45. दो संख्याओं का अनुपात 5 : 7 है। यदि उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 17 है, तो संख्याएं ज्ञात कीजिए।
- (a) 102, 136
- (b) 85, 102
- (c) 85, 119
- (d) 68, 85
Show answer
Answer: (c)
46. एक कस्बे की जनसंख्या 2,24,375 है। यदि यह प्रति वर्ष 4% की दर से बढ़ती है, तो 2 वर्ष बाद इसकी जनसंख्या कितनी होगी?
- (a) 2,32,846
- (b) 2,36,864
- (c) 2,40,468
- (d) 2,42,684
Show answer
Answer: (d)
47. भारतीय संविधान में पंचायत के लिए कितने विषय स्वत्वाधिकारी (entitled) तथा सूचीबद्ध हैं?
- (a) 33
- (b) 29
- (c) 25
- (d) 19
Show answer
Answer: (b)
48. भारत का पहला ग्राफीन नवाचार केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?
- (a) केरल
- (b) हरियाणा
- (c) पंजाब
- (d) महाराष्ट्र
Show answer
Answer: (a)
49. छोटा नागपुर पठार इनमें से किस भारतीय राज्य में स्थित है?
- (a) कर्नाटक
- (b) झारखंड
- (c) असम
- (d) राजस्थान
Show answer
Answer: (b)
50. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 12 : 145:: 9 : 82:: 11:?
- (a) 120
- (b) 121
- (c) 123
- (d) 122
Show answer
Answer: (d)
51. शेखर बिंदु X से शुरू करके उत्तर की ओर 70 m चलता है। फिर, वह बाएं मुड़ता है, और 150 m चलता है। वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 70 m चलता है। अंत में, वह बाएं मुड़ता है, और 90 m चलकर बिंदु Y पर पहुंचता है। बिंदु X, बिंदु Y से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) 50 m, पश्चिम
- (b) 60 m, पूर्व
- (c) 50 m, दक्षिण
- (d) 60 m, पश्चिम
Show answer
Answer: (b)
52. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 7, 20, 37, 56, 79, 108,?
- (a) 139
- (b) 126
- (c) 122
- (d) 136
Show answer
Answer: (a)
53. विधिक मामलों पर राज्य सरकार को सलाह देने, और विधिक स्वरूप के अन्य कर्तव्यों का पालन करने का कार्यकारी अधिकार किसके पास होता है?
- (a) महान्यायाभिकर्ता (Solicitor General)
- (b) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General)
- (c) महाधिवक्ता (Advocate-General)
- (d) महान्यायवादी (Attorney General)
Show answer
Answer: (c)
54. रवि ने ₹50,000 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। छह माह बाद राजू ₹1,00,000 का निवेश करके उनके व्यवसाय में शामिल हो गया। रवि द्वारा निवेश किए जाने के बाद से एक वर्ष में, उन्होंने ₹63,000 का लाभ अर्जित किया। लाभ में राजू का हिस्सा कितना है?
- (a) ₹ 31,000
- (b) ₹32,500
- (c) ₹31,500
- (d) ₹32,000
Show answer
Answer: (c)
55. उस पद का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा? D6W, G7T, M11N, V20E,?
- (a) G36S
- (b) H36T
- (c) H36S
- (d) H34S
Show answer
Answer: (c)
56. मेघालय की गारो जनजाति के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय महोत्सव कौन सा है?
- (a) पोराग महोत्सव
- (b) नुआखाई महोत्सव
- (c) वांगला महोत्सव
- (d) याओशांग महोत्सव
Show answer
Answer: (c)
57. किसी दिए गए पारदर्शी माध्यम का अपवर्तनांक 1.5 है। उस माध्यम में प्रकाश की चाल क्या होगी?
- (a) 3 × 10⁸m/ sec
- (b) 2 × 10⁸m/ sec
- (c) 4.5 × 10⁸m/ sec
- (d) 0.5 × 10⁸m/ sec
Show answer
Answer: (b)
58. Three statements are given, followed by three conclusions numbered I, II and III. Assuming the statements to be true, even if they seem to be at variance with commonly known facts, decide which of the conclusions logically follow(s) from the statements. Statements: 1. All tigers are lions. 2. No cat is lion. 3. Some jaguars are cats. Conclusions: I. Some jaguars are lions. II. No jaguar is tiger. III. Some lions are tigers.
- (a) Only conclusions I follows
- (b) Only conclusions I and II follow.
- (c) Only conclusions II and III follow.
- (d) Only III follows
Show answer
Answer: (d)
59. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 45, 65, 90, 125, 180,?
- (a) 285
- (b) 280
- (c) 270
- (d) 275
Show answer
Answer: (d)
61. विद्युत धारा के चालन की जांच करने के लिए, रवि एक प्रयोग करता है। वह विभिन्न जलीय विलयन या द्रव (विद्युत-अपघट्य के रूप में) लेता है, और इसमें से विद्युत प्रवाहित करने का प्रयास करता है, और परिपथ को एक बल्ब से जोड़ता है। निम्न में से किसकी उपस्थिति में, बल्ब नहीं जलेगा?
- (a) कैल्शियम क्लोराइड (aq)
- (b) कॉपर सल्फेट (aq)
- (c) सोडियम क्लोराइड (aq)
- (d) ऑक्टेन (l)
Show answer
Answer: (d)
62. n फेरों वाली एक धारावाही वृत्ताकार कुंडली के कारण उत्पन्न क्षेत्र और समान धारा को वहन करने वाले समान त्रिज्या के एकल वृत्ताकार लूप के कारण उत्पन्न क्षेत्र का अनुपात ______ है।
- (a) n: 1
- (b) 1 : 1
- (c) 1: n²
- (d) 1: n
Show answer
Answer: (a)
63. तीन कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. कुछ पंपलेट कॉपियां हैं। 2. सभी कॉपियां रीडर हैं। 3. सभी रीडर स्क्रॉल हैं। निष्कर्ष: I. सभी पंपलेट स्क्रॉल हैं। II. सभी कॉपियां स्क्रॉल हैं। III. कुछ रीडर कॉपियां हैं। IV. कुछ स्क्रॉल पंपलेट हैं।
- (a) केवल निष्कर्ष II, III और IV पालन करते हैं।
- (b) केवल निष्कर्ष I, III और IV पालन करते हैं।
- (c) केवल निष्कर्ष II और IV पालन करते हैं।
- (d) केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
Show answer
Answer: (a)
64. दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 28 - 28 ÷ 14 + 7 × 2 = 16
- (a) + और ÷
- (b) + और -
- (c) × और -
- (d) × और ÷
Show answer
Answer: (b)
66. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? (√360 + 12 ÷ 6 × 3 - √170) ÷ 2 =?
- (a) 8
- (b) 6
- (c) 5
- (d) 4
Show answer
Answer: (b)
67. वर्तमान में एक पिता की आयु उसकी पुत्री की आयु की 3 गुनी है। 10 वर्ष बाद, उसकी आयु, उसकी पुत्री की आयु की दोगुनी होगी। पुत्री की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
- (a) 15 वर्ष
- (b) 5 वर्ष
- (c) 20 वर्ष
- (d) 10 वर्ष
Show answer
Answer: (d)
70. P, Q, R, S, T और U नामक छः विद्यार्थी एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। P और S पंक्ति के सिरों पर बैठे हैं। T, P के ठीक बगल में बैठा है, जबकि U, S के ठीक बगल में बैठा है। Q और S के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। R के अलावा, Q के ठीक बगल में कौन बैठा है?
- (a) T
- (b) U
- (c) R
- (d) S
Show answer
Answer: (b)
71. 2sec²A + 4cosec²A - 2tan²A - 4cot²A का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 4
- (b) 2
- (c) 8
- (d) 6
Show answer
Answer: (d)
72. 20 जनवरी 2022 से मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में आयोजित इनमें से किस खेल कार्यक्रम की मेजबानी भारत द्वारा की गई थी?
- (a) फीफा महिला विश्व कप
- (b) एएफसी महिला एशियाई कप
- (c) एशियन चैंपियंस ट्रॉफी
- (d) एशियन ट्रैक और पैरा-साइक्लिंग चैंपियनशिप
Show answer
Answer: (b)
73. एक 210 m लंबी रेलगाड़ी, सम्मुख दिशा से 4.5 km/h की चाल से आ रहे एक व्यक्ति को 12 सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की चाल (km/h में) ज्ञात कीजिए।
- (a) 58.5
- (b) 59.5
- (c) 61.5
- (d) 60.5
Show answer
Answer: (a)
74. 800 km की एक यात्रा के लिए, एक ट्रक पहले 300 km की दूरी 50 km/h की चाल से तय करता है। उसे शेष दूरी को किस चाल से तय करना चाहिए, ताकि उसकी औसत चाल 60 km/h हो?
- (a) 600/13 km/h
- (b) 72 km/h
- (c) 52 km/h
- (d) 750/11 km/h
Show answer
Answer: (d)
75. यह प्रश्न निम्नलिखित तीन अक्षर वाले शब्दों पर आधारित है। RAT DOT FRY CUT यदि उपरोक्त में से प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार बने कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?
- (a) एक
- (b) दो
- (c) शून्य
- (d) तीन
Show answer
Answer: (a)
76. जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य ने 'भरोसा' केंद्र स्थापित किए हैं, जो यौन उत्पीड़न एवं हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए वन-स्टॉप सुविधा प्रदान करते हैं?
- (a) केरल
- (b) तेलंगाना
- (c) गुजरात
- (d) ओडिशा
Show answer
Answer: (b)
77. Humans have ______ pairs of autosomes.
- (a) 22
- (b) 23
- (c) 46
- (d) 2
Show answer
Answer: (a)
78. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द समुद्री वातावरण में एक ऐसी जलवायु स्थिति को संदर्भित करता है, जिसके परिणामस्वरूप जल निकाय आवधिक रूप से गर्म होता है?
- (a) अल नीनो (El Nino)
- (b) अल मीनो (El Mino)
- (c) ला मीनो (La Mino)
- (d) ला नीना (La Nina)
Show answer
Answer: (a)
79. Which reproductive parts of the flower contain the germ cells?
- (a) Petals and style
- (b) Anther and sepals
- (c) Sepals and stamen
- (d) Stamens and pistils
Show answer
Answer: (d)
80. यदि किसी चालक के टर्मिनलों के बीच 5 V का विभवांतर आरोपित करने पर उसमें 2.5 mA की धारा उत्पन्न होती है। तो चालक का प्रतिरोध (Ω में) ज्ञात कीजिए।
- (a) 2
- (b) 2000
- (c) 200
- (d) 20
Show answer
Answer: (b)
81. ______ बनाने में यीस्ट का उपयोग किया जाता है।
- (a) चीज़
- (b) दही
- (c) शराब
- (d) एंटीबायोटिक दवाएं
Show answer
Answer: (c)
82. सात डिब्बों - P, Q, R, S, T, U और V, को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। R को T के ठीक नीचे रखा गया है। V को Q के ठीक ऊपर रखा गया है, जो S के ठीक ऊपर है। V और U के बीच में केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। V सबसे ऊपर वाला डिब्बा है। डिब्बा P की सही स्थिति कौन सी है?
- (a) ऊपर से दूसरा डिब्बा
- (b) U के ठीक नीचे
- (c) Q के ठीक ऊपर
- (d) S के ठीक नीचे
Show answer
Answer: (d)
83. P, Q, R, S, T और U एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 6 है। R और Q की मंजिलों के बीच ठीक तीन व्यक्ति रहते हैं। T, P की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। U, Q की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। R, S की मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। T मंजिल क्रमांक 4 पर रहता है। Q मंजिल क्रमांक 5 पर नहीं रहता है। मंजिल क्रमांक 6 पर कौन रहता है?
- (a) U
- (b) S
- (c) P
- (d) R
Show answer
Answer: (b)
87. जब मिनट वाली सुई 2 घंटे 20 मिनट की अवधि के समतुल्य दूरी तय करती है, तो उसके द्वारा तय की गई कोणीय दूरी कितनी होगी?
- (a) 590°
- (b) 840°
- (c) 720°
- (d) 480°
Show answer
Answer: (b)
88. आज के परिदृश्य में, मनुष्यों की अभिवृत्ति में हुए किस परिवर्तन ने अजैवनिम्नीकरणीय अपशिष्ट के उत्पादन को कुछ हद तक कम करने में सहायता की है?
- (a) जूट के थैलों का उपयोग
- (b) जीवन शैली में सुधार
- (c) यूज एंड थ्रो अभिवृत्ति
- (d) पैकेजिंग में प्लास्टिक का उपयोग
Show answer
Answer: (a)
89. 'भारतीय भाषा संस्थान (CIIL)' इनमें से किस शहर में स्थित है?
- (a) हुबली
- (b) मैसूर
- (c) बेंगलुरु
- (d) मंगलुरु
Show answer
Answer: (b)
90. न्यूलैंड के अष्टक, क्रमशः ______ से शुरू होते हैं, और ______ पर समाप्त होते हैं।
- (a) Mg; Ca
- (b) He; Ar
- (c) Li; Na
- (d) H; Th
Show answer
Answer: (d)
91. इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: T= S ≥ N = A ≤ U > P < Q निष्कर्ष: I. S > Q II. A ≤ T
- (a) न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
- (b) केवल निष्कर्ष II सही है।
- (c) केवल निष्कर्ष I सही है।
- (d) निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
Show answer
Answer: (b)
92. महेश एक बिंदु से पश्चिम की ओर मुख करके चलना शुरू करता है। वह बाएं मुड़ता है, और X m चलता है, फिर दाएं मुड़ता है, और 22 m चलता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 11 m चलता है, और फिर पुनः बाएं मुड़ता है, और 22 m चलता है। वह आरंभ बिंदु से ठीक 21 m दूर है। उसके द्वारा यात्रा के पहले चरण में तय की गई दूरी X का मान ज्ञात कीजिए। (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) 10 m
- (b) 12 m
- (c) 21 m
- (d) 11 m
Show answer
Answer: (a)
93. एक तत्व A जल के साथ अभिक्रिया करके एक विलयन बनाता है, जो फीनॉलफ्थेलिन के विलयन को गुलाबी कर देता है। तत्व A के ______ होने की सर्वाधिक संभावना है।
- (a) Ag
- (b) Mg
- (c) C
- (d) S
Show answer
Answer: (b)
94. जब किसी वस्तु को लेंस से 2f की दूरी पर रखा जाता है, तो उत्तल लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन 'm' को ______ द्वारा दर्शाया जाता है।
- (a) m = +2
- (b) m = -2
- (c) m = -1
- (d) m = +1
Show answer
Answer: (c)
95. किसी चतुर्भुज के विकर्ण की लंबाई 32 m है, और इसके दो अंतर्लंबों (offsets) की लंबाइयां 6 m और 10 m हैं। चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
- (a) 250 m²
- (b) 276 m²
- (c) 256 m²
- (d) 220 m²
Show answer
Answer: (c)
96. एक 91 cm लंबे तार को इस प्रकार दो टुकड़ों में काटा जाता है कि एक टुकड़े की लंबाई, दूसरे की लंबाई के तीन-चौथाई के बराबर हो। छोटे टुकड़े की लंबाई ज्ञात कीजिए।
- (a) 36.23 cm
- (b) 39 cm
- (c) 42.17 cm
- (d) 38 cm
Show answer
Answer: (b)
97. दी गई रासायनिक अभिक्रिया में, निम्न में से कौन सी रासायनिक जातियां, क्रमशः ऑक्सीकारक और अपचायक के रूप में कार्य करती हैं? 2Al + Fe₂O₃ → Al₂O₃ + 2Fe
- (a) Al₂O₃ और Fe
- (b) Al और Fe
- (c) Fe₂O₃ और Al
- (d) Fe और Al
Show answer
Answer: (c)
98. x² - 14x + 49 = 0 के मूलों की प्रकृति ज्ञात कीजिए।
- (a) भिन्न मूल
- (b) वास्तविक और समान मूल
- (c) काल्पनिक मूल
- (d) कोई वास्तविक मूल नहीं
Show answer
Answer: (b)
99. भारत सरकार द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?
- (a) 1996
- (b) 1966
- (c) 1986
- (d) 1976
Show answer
Answer: (d)
100. किसी चालक का प्रतिरोध इनमें से किस पर निर्भर नहीं करता है?
- (a) चालक की लंबाई
- (b) चालक की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल
- (c) चालक का तापमान
- (d) चालक से होकर प्रवाहित होने वाली धारा
Show answer
Answer: (d)
Show answers
Answer key
Answer key as marked in the Railway Recruitment Board’s response sheet. “—” means the sheet did not show it clearly.
Computer Based Test
- Q 1
- (b)
- Q 2
- (d)
- Q 3
- (d)
- Q 4
- (c)
- Q 5
- (c)
- Q 6
- (d)
- Q 8
- (b)
- Q 9
- (d)
- Q 10
- (b)
- Q 12
- (a)
- Q 13
- (b)
- Q 14
- (a)
- Q 15
- (c)
- Q 16
- (d)
- Q 17
- (b)
- Q 18
- (c)
- Q 20
- (c)
- Q 22
- (c)
- Q 23
- (a)
- Q 25
- (d)
- Q 26
- (d)
- Q 27
- (d)
- Q 28
- (d)
- Q 29
- (a)
- Q 30
- (a)
- Q 31
- (a)
- Q 32
- (b)
- Q 33
- (d)
- Q 35
- (d)
- Q 36
- (b)
- Q 37
- (d)
- Q 41
- (a)
- Q 42
- (a)
- Q 43
- (b)
- Q 45
- (c)
- Q 46
- (d)
- Q 47
- (b)
- Q 48
- (a)
- Q 49
- (b)
- Q 50
- (d)
- Q 51
- (b)
- Q 52
- (a)
- Q 53
- (c)
- Q 54
- (c)
- Q 55
- (c)
- Q 56
- (c)
- Q 57
- (b)
- Q 58
- (d)
- Q 59
- (d)
- Q 61
- (d)
- Q 62
- (a)
- Q 63
- (a)
- Q 64
- (b)
- Q 66
- (b)
- Q 67
- (d)
- Q 70
- (b)
- Q 71
- (d)
- Q 72
- (b)
- Q 73
- (a)
- Q 74
- (d)
- Q 75
- (a)
- Q 76
- (b)
- Q 77
- (a)
- Q 78
- (a)
- Q 79
- (d)
- Q 80
- (b)
- Q 81
- (c)
- Q 82
- (d)
- Q 83
- (b)
- Q 87
- (b)
- Q 88
- (a)
- Q 89
- (b)
- Q 90
- (d)
- Q 91
- (b)
- Q 92
- (a)
- Q 93
- (b)
- Q 94
- (c)
- Q 95
- (c)
- Q 96
- (b)
- Q 97
- (c)
- Q 98
- (b)
- Q 99
- (d)
- Q 100
- (d)