ExamBharo · RRB Group D 2022 — 23 August 2022, Shift 3 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-23-aug-shift-3/
प्रश्न पत्र · आरआरबी ग्रुप डी
RRB Group D 2022 — 23 August 2022, Shift 3
23 अगस्त 2022 · 5:00 PM–6:30 PMपेपर के 100 में से 83 प्रश्नसही उत्तर पर +1, गलत उत्तर पर −0.33
प्रश्न रेलवे भर्ती बोर्ड के 23 अगस्त 2022, 5:00 PM–6:30 PM के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया
आरआरबी ग्रुप डी की तैयारी कर रहे हैं? और भी पाएँ, मुफ़्त
रोज़ पिछले साल के प्रश्नों का क्विज़, और आरआरबी ग्रुप डी की हर सूचना उसी दिन।
प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, जैसे मूल पेपर में थे।
Computer Based Test
1. एक समांतर चतुर्भुज में दो आसन्न भुजाएं 3 : 2 के अनुपात में हैं और उसका परिमाप 65 cm है। इस समांतर चतुर्भुज की दो छोटी भुजाओं में से प्रत्येक की लंबाई क्या है?
- (a) 19 cm
- (b) 13 cm
- (c) 18 cm
- (d) 21 cm
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
2. निम्नलिखित में से कौन सी नदी, ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी नहीं है?
- (a) सुबानसिरी
- (b) लोहित
- (c) गंडक
- (d) मानस
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
3. वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए, जिससे 8954, 9806 और 11297 को विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में समान शेषफल प्राप्त होगा।
- (a) 213
- (b) 230
- (c) 125
- (d) 222
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
4. निम्नलिखित में से कौन सा उपकरण विद्युत चुंबकीय प्रेरण के सिद्धांत पर आधारित है?
- (a) विद्युत पंखा
- (b) विद्युत मोटर
- (c) विद्युत जनित्र
- (d) विद्युत बल्ब
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
5. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: सोडियम हाइड्रॉक्साइड, क्लोर-एल्कली (chlor-alkali) प्रक्रिया द्वारा तैयार किया जाता है। कथन-II: सोडियम हाइड्रॉक्साइड का उपयोग कृत्रिम वस्त्र रेशे (जैसे रेयान) बनाने के लिए किया जाता है।
- (a) दोनों कथन असत्य हैं।
- (b) दोनों कथन सत्य हैं।
- (c) कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
- (d) कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
6. 1989 में ______ ने स्थानीय सरकारी निकायों के लिए संवैधानिक मान्यता की सिफारिश की।
- (a) सरकारिया आयोग
- (b) राजा चेलैया समिति
- (c) पीके थुंगन समिति
- (d) खुसरो समिति
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
7. रक्षक कोशिकाओं में होने वाले कौन से परिवर्तन रंध्रों के खुलने का कारण होते हैं?
- (a) रक्षक कोशिकाओं में जल का प्रवेश और उनका फूलना
- (b) रक्षक कोशिकाओं में जल का प्रवेश और उनका संकुचित होना
- (c) रक्षक कोशिकाओं से जल का निकलना और उनका संकुचित होना
- (d) रक्षक कोशिकाओं से जल का निकलना और उनका फूलना
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
8. एक जादुई दर्पण संयोजन के सम्मुख खड़ा एक लड़का दर्पण में अपने सिर को बड़ा, शरीर को समान आकार का, और पैरों को छोटे आकार का पाता है। जादुई दर्पण विन्यास के शीर्ष, मध्य और निचले भाग में प्रयुक्त दर्पण क्रमशः ______ हैं।
- (a) उत्तल, समतल, अवतल
- (b) उत्तल, अवतल, समतल
- (c) अवतल, समतल, उत्तल
- (d) अवतल, उत्तल, समतल
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
9. 19वीं एशियाई 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप, 2022 में अपना आठवां खिताब किसने जीता है?
- (a) आदित्य मेहता
- (b) गीत सेठी
- (c) ध्रुव सीतवाला
- (d) पंकज आडवाणी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
10. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 15 : 180:: 17 : 204:: 21:?
- (a) 240
- (b) 248
- (c) 232
- (d) 252
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
12. छह डिब्बों - A, B, C, D, E और F, को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। B और D के बीच में केवल एक डिब्बा रखा गया है। B और E के बीच में केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। E को A के ठीक ऊपर रखा गया है। F को B के ठीक ऊपर रखा गया है। डिब्बे A को सबसे निचले स्थान पर नहीं रखा गया है। कौन सा डिब्बा सबसे ऊपर रखा गया है?
- (a) C
- (b) B
- (c) D
- (d) E
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
14. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून पवनों से अधिकतम वर्षा प्राप्त करने के लिए जाना जाता है?
- (a) पश्चिमी घाट
- (b) पूर्वी घाट
- (c) मध्य पठारी क्षेत्र
- (d) गंगा के मैदान
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
15. यदि a + b + c = 6 और ab + bc + ca = - 2 है, तो a³ + b³ + c³ - 3abc का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 252
- (b) 240
- (c) 200
- (d) 192
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
16. राजीव के वेतन में पहले 40% की कमी की गई, और फिर 50% की वृद्धि की गई। नया वेतन उसके आरंभिक वेतन से कितने प्रतिशत कम है?
- (a) 10%
- (b) 14%
- (c) 12%
- (d) 15%
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
17. भारत में माइक्रोफाइनेंस, वित्तीय सेवा का वह रूप है, जो गरीब और निम्न आय वाले परिवारों को ______ के लिए छोटे ऋण और अन्य वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है।
- (a) लघु अवधि
- (b) मध्यम अवधि
- (c) मध्यम अवधि और दीर्घ अवधि
- (d) दीर्घ अवधि
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
18. What part of the plant is used to store waste material?
- (a) Vacuoles
- (b) Lysosomes
- (c) Plastids
- (d) Nucleus
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
19. W, X, Y और Z नामक चार मित्र एक वर्गाकार मेज के कोनों पर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। W और Z सम्मुख कोनों पर नहीं बैठे हैं, किंतु W, Y के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। निम्नलिखित में से कौन X के सामने बैठा है?
- (a) Y
- (b) Z
- (c) W
- (d) X
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
20. यदि किसी वस्तु का क्रय मूल्य ₹4,500 है, और लाभ 5% है, तो वस्तु का विक्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
- (a) 4,675
- (b) 4,527
- (c) 4,657
- (d) 4,725
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
21. यदि 2³ᵏ⁻⁵ = 4096 है, तो k का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 11
- (b) 7
- (c) 16/3
- (d) 17/3
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
23. यदि शब्द QUALITY के सभी अक्षरों को वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- (a) 1
- (b) 4
- (c) 3
- (d) 2
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
25. G, H, I, J, K और L नामक छह लड़कियां एक वृत्ताकार मेज के परितः बैठकर पिकनिक के स्थान के बारे में चर्चा कर रही थीं। उन सभी के मुख मेज के केंद्र की ओर थे। L, G या H के ठीक बगल में नहीं बैठी थी। I, K के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी थी। J और G के बीच केवल दो लड़कियां बैठी थीं। I, G के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी थी। K, H के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी थी। L के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठी थी?
- (a) K
- (b) J
- (c) G
- (d) I
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
26. एक टंकी को तीन पाइपों A, B और C द्वारा 4 घंटे में भरा जाता है। पाइप C, पाइप B से दोगुना तेज है, और पाइप B, पाइप A से दोगुना तेज है। पाइप A द्वारा टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?
- (a) 25 घंटे
- (b) 26 घंटे
- (c) 20 घंटे
- (d) 28 घंटे
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
27. किसी कार का ओडोमीटर यात्रा की शुरुआत में 12,000 km और यात्रा के अंत में 12,800 km का पाठ्यांक दर्शाता है। यदि इस यात्रा में 4 घंटे का समय लगता है, तो कार की औसत चाल m/sec में ज्ञात कीजिए।
- (a) 500/9 m/sec
- (b) 430/8 m/sec
- (c) 188/9 m/sec
- (d) 270/8 m/sec
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
28. निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं? (A) प्रतिरोध तापमान से स्वतंत्र होता है। (B) किसी चालक के टर्मिनलों के बीच वोल्टेज जितना अधिक होगा, प्रतिरोध उतना ही अधिक होगा। (C) प्रतिरोध की S.I. इकाई ओम है।
- (a) केवल C
- (b) A और B दोनों
- (c) A और C दोनों
- (d) केवल A
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
33. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का पालन करते हैं? कथन: प्याज की कमी और कुछ व्यापारियों द्वारा बड़े पैमाने पर जमाखोरी के कारण प्याज की कीमतों में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है। निष्कर्ष: I. सरकार को जमाखोरों पर कड़ी कानूनी कार्यबाही करनी चाहिए, और जमाखोरी करने बालों पर कठोर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। II. लोगों को प्याज खाना बंद कर देना चाहिए, और उसके बजाय आलू खाना चाहिए।
- (a) न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
- (b) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- (c) निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
- (d) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
34. इंडिया ओपन 2022 में, पुरुष एकल का फाइनल निम्नलिखित में से किसने जीता?
- (a) चिराग शेट्टी
- (b) लक्ष्य सेन
- (c) किदांबी श्रीकांत
- (d) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
35. पांच मकान - P, Q, R, S और T, एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। T, Q के पूर्व में 40 m की दूरी पर स्थित है। P, Q के दक्षिण में 30 m की दूरी पर स्थित है। R, Q के पश्चिम में 40 m की दूरी पर स्थित है। Q, S के दक्षिण में 35 m की दूरी पर स्थित है। R, T के सापेक्ष किस दिशा में स्थित है?
- (a) पश्चिम
- (b) पूर्व
- (c) उत्तर
- (d) दक्षिण
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
36. समीकरण x² + 11x - 26 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
- (a) 13 और -2
- (b) -2 और 11
- (c) -13 और 2
- (d) 11 और 2
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
37. 1000 W की रेटिंग बाले एक इलेक्ट्रिक हीटर को प्रतिदिन 5 घंटे के लिए उपयोग किया जाता है। ₹6.00 प्रति इकाई लागत के आधार पर, सितंबर माह के लिए उस उपकरण को चलाने की कुल लागत (₹ में) ज्ञात कीजिए।
- (a) 180
- (b) 500
- (c) 150
- (d) 900
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
38. कल्पित एक पार्क में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खड़ा है। फिर, वह लगातार दो बार, प्रत्येक बार 45° दक्षिणावर्त मुड़ता है। फिर, वह कुछ डिग्री का एक तीसरा मोड़ लेता है, जिसके बाद अब उसका मुख दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर है। उसने तीसरा मोड़ कितने डिग्री का और किस दिशा में लिया?
- (a) 90°, दक्षिणावर्त
- (b) 135°, दक्षिणावर्त
- (c) 90°, वामावर्त
- (d) 135°, वामावर्त
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
39. चार भिन्न तत्व और उनके परमाणु क्रमांक दिए गए हैं: A (9), B (11), C (19) और D (37)। आवर्त सारणी में उनकी स्थितियों के संदर्भ में, इनमें से असंगत तत्व का चयन कीजिए।
- (a) D
- (b) B
- (c) A
- (d) C
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
40. नताशा, युविका, अदिति, तान्या, शहनाज़ और दलजीत नामक छह लड़कियों की लंबाइयां अलग-अलग हैं। तान्या की लंबाई सबसे कम है। अदिति की लंबाई, केवल नताशा और एक अन्य लड़की से अधिक है। शहनाज की लंबाई दलजीत से कम है, जिसकी लंबाई युविका से कम है। इन छह लड़कियों में से तीसरी सबसे लंबी लड़की कौन है?
- (a) युविका
- (b) अदिति
- (c) शहनाज़
- (d) दलजीत
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
43. Which of the following is an example of a thermal decomposition reaction?
- (a) ZnCO₃ → ZnO + CO₂
- (b) 2NaCl (molten)→ 2Na + Cl₂
- (c) 2H₂O → 2H₂+ O₂
- (d) 2AgCl → 2Ag + Cl₂
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
44. संख्या 34135278 के सभी अंकों को आरोही क्रम में बाएं से दाएं व्यवस्थित करने पर, मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- (a) 4
- (b) 3
- (c) 1
- (d) 2
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
45. वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 2488 में जोड़ने पर प्राप्त संख्या 3, 4, 5 और 6 से पूर्णतः विभाज्य होगी।
- (a) 34
- (b) 28
- (c) 42
- (d) 32
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
46. 5, 15, 23, 26 और 29 का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए।
- (a) 20.6
- (b) 18.6
- (c) 19.6
- (d) 17.6
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
47. सही समय बताने वाली घड़ी में, घंटे और मिनट वाली सुइयां 48 घंटे में विपरीत दिशाओं में कितनी बार सीधी होंगी?
- (a) 88
- (b) 76
- (c) 94
- (d) 102
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
48. एक निश्चित कूट भाषा में, 'FEELING' को 'VVUOTMR' और 'HEAVILY' को 'ZVSEBOR' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'FORTUNE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) ILUGFMV
- (b) ILUGVMF
- (c) ULIGFMV
- (d) ILGUVMF
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
50. जैन धर्म से संबंधित जल मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
- (a) सम्राट अशोक
- (b) ऋषभदेव
- (c) राजा नंदिवर्धन
- (d) पार्श्वनाथ
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
51. एक दुकानदार गलत बाटों का उपयोग करके प्रत्येक 40 kg के स्थान पर 35 kg चीनी तौलकर बेचता है। यदि वह चीनी को क्रय मूल्य पर बेचता है, तो उसे कितने प्रतिशत लाभ होता है (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)?
- (a) 17.66%
- (b) 12.50%
- (c) 15.33%
- (d) 14.28%
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
52. स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु चित्तरंजन दास का पेशा क्या था?
- (a) चित्रकार
- (b) चिकित्सक
- (c) वकील
- (d) शिक्षक
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
53. मधु और शाइनी एक साथ मिलकर किसी कार्य को 20 दिन में पूरा कर सकते हैं। शाइनी और रोजी एक साथ मिलकर उसी कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं, और रोजी और मधु एक साथ मिलकर उसी कार्य को 15 दिन में पूरा कर सकते हैं। वे तीनों एक साथ मिलकर उस कार्य को कितने दिन में पूरा करेंगे?
- (a) 15 दिन
- (b) 10 दिन
- (c) 12 दिन
- (d) 5 दिन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
54. निम्नलिखित में से किसके अनुसार, "कानून किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा पर ध्यान दिए बिना, सभी के लिए समान रुप से लागू होते हैं।"?
- (a) सरकार का शासन
- (b) शक्ति का शासन
- (c) विधि का शासन
- (d) राज्य का शासन
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
55. दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। KDRB: PWIY UNCG: FMTX
- (a) VQCX: EPXZ
- (b) FTZN: UGVW
- (c) TNDK: GMRP
- (d) DHEL: WSVO
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
56. निम्नलिखित में से किन कारकों द्वारा वनों का संरक्षण किया जा सकता है? a) वृक्षों की नियमित एवं नियोजित कटाई b) वनों की आग पर नियंत्रण c) वनों में सड़कों का निर्माण d) एकल कृषि रोपण e) वनरोपण और पुनर्वनीकरण को बढ़ावा देना f) वन एवं वन उत्पादों का उचित उपयोग g) मवेशियों के चरने के लिए भूमि साफ करना
- (a) b, c, e और g
- (b) a, c, d और e
- (c) a, b, e और f
- (d) d, e, f और g
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
58. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 8, 18, 38, 78, 158,?
- (a) 306
- (b) 224
- (c) 324
- (d) 318
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
59. Which part of the human brain controls the involuntary action of vomiting?
- (a) Midbrain
- (b) Hindbrain
- (c) Spinal cord
- (d) Forebrain
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
60. 16 मार्च 2022 को, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाइड्रोजन आधारित उन्नत ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन (FCEV) के लिए एक पायलट परियोजना का उद्घाटन किया। यह पायलट परियोजना किसके द्वारा शुरू की गई थी?
- (a) टाटा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड
- (b) मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड
- (c) किआ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
- (d) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
61. भारतीय सेना द्वारा सैन्य क्षेत्र के लिए इन-हाउस मैसेजिंग एप्लिकेशन हेतु जारी किए गए ऐप का नाम बताएं।
- (a) SAI
- (b) MY IAF
- (c) ASIGMA
- (d) DGNCC
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
62. उदासीनीकरण अभिक्रिया के दौरान, क्रमशः H⁺ आयन ______ से आता है, और OH⁻ आयन ______ से आता है, जिससे जल का अणु बनता है।
- (a) क्षार; अम्ल
- (b) अम्ल; लवणों
- (c) लवणों; क्षार
- (d) अम्ल; क्षार
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
63. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में विशेष रूप से उल्लिखित किया गया है कि, "संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी"?
- (a) अनुच्छेद 343(1)
- (b) अनुच्छेद 395
- (c) अनुच्छेद 51A
- (d) अनुच्छेद 80
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
64. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: यौगिकों की वह श्रेणी, जिसमें कार्बन श्रृंखला में एक ही क्रियात्मक समूह हाइड्रोजन का प्रतिस्थापन करता है, समजातीय श्रेणी कहलाती है। कथन II: जैसे-जैसे किसी समजातीय श्रेणी में आणविक द्रव्यमान बढ़ता है, भौतिक गुणों में क्रमिक परिवर्तन प्रदर्शित होता है।
- (a) कथन II सत्य है, और कथन I असत्य है।
- (b) दोनों कथन असत्य हैं।
- (c) दोनों कथन सत्य हैं।
- (d) कथन I सत्य है, और कथन II असत्य है।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
65. निम्न के संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए। दो त्रिभुज समरूप होते हैं यदि: a) उनकी कोई भी दो भुजाएं बराबर हों b) उनकी संगत भुजाएं समानुपाती हों c) उनके कोई भी दो कोण बराबर हों d) उनके संगत कोण बराबर हों
- (a) b और c दोनों
- (b) b और d दोनों
- (c) a और d दोनों
- (d) a और b दोनों
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
66. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के अनुसार, भारत में राज्यसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या ______ होती है।
- (a) 542
- (b) 250
- (c) 475
- (d) 122
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
67. छह व्यक्तियों, L, M, N, O, P और Q की एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों, अर्थात फरवरी, मार्च, जून, अगस्त, सितंबर और दिसंबर में पाक कला की कक्षाएं हैं। P की कक्षा Q के ठीक पहले है। केवल M की कक्षा O से पहले है। L की कक्षा N के ठीक बाद और Q से ठीक पहले है। इस जानकारी के आधार पर इनमें से कौन सा कथन सही होगा?
- (a) L की कक्षा जून में है।
- (b) P की कक्षा सितंबर में है।
- (c) Q की कक्षा फरवरी में है।
- (d) M की कक्षा मार्च में है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
68. रक्त का निम्नलिखित में से कौन सा घटक थक्कों के निर्माण में सहायक होता है?
- (a) लाल रक्त कणिकाएं
- (b) बिंबाणु (प्लेटलेट्स)
- (c) प्लाज़्मा प्रोटीन
- (d) श्वेत रक्त कणिकाएं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
69. जिन तत्वों के बाह्यतम कोश में 2 इलेक्ट्रॉन होते हैं, वे सामान्यतः ______ होते हैं।
- (a) अधातु
- (b) उत्कृष्ट गैस
- (c) उपधातु
- (d) धातु
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
70. नरसिम्हा राव सरकार द्वारा आर्थिक सुधारों की शुरुआत ______ में की गई थी।
- (a) आठवीं पंचवर्षीय योजना
- (b) सातवीं पंचवर्षीय योजना
- (c) नौवीं पंचवर्षीय योजना
- (d) पांचवी पंचवर्षीय योजना
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
72. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 4 : 8:: 8 : 32:: 12:?
- (a) 24
- (b) 72
- (c) 36
- (d) 144
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
73. उस समबाहु त्रिभुज की भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए, जिसका क्षेत्रफल 4√3 वर्ग इकाई है।
- (a) 2 इकाई
- (b) √3 इकाई
- (c) 16 इकाई
- (d) 4 इकाई
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
74. जीव विज्ञान की कौन सी शाखा वंशानुक्रम पैटर्न के अध्ययन पर केंद्रित है?
- (a) विकासीय जीव विज्ञान
- (b) मानवशास्त्र
- (c) आनुवंशिकी
- (d) जैव प्रौद्योगिकी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
75. 17 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, प्रत्येक विद्यार्थी ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। A का स्थान ऊपर से 9वां है, जबकि B का स्थान नीचे से 11वां है। ऊपर से देखे जाने पर, C का स्थान, A से ऊपर है, किंतु B से नीचे है। ऊपर से C का स्थान कौन सा है?
- (a) 6वां
- (b) 7वां
- (c) 8वां
- (d) 9वां
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
76. नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. कुछ शेर, बिल्लियां हैं। II. सभी बिल्लियां, जानवर हैं। III. कुछ जानवर, शेर नहीं हैं। निष्कर्ष: I. कुछ जानवर, शेर हैं। II. सभी शेर, जानवर हैं। III. कोई भी जानवर, शेर नहीं है।
- (a) केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
- (b) निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
- (c) कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
- (d) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
78. श्वेत प्रकाश का वह घटक, जिसका अपवर्तनांक अधिकतम होता है, वह ______रंग का होता है।
- (a) लाल
- (b) बैंगनी
- (c) पीला
- (d) हरा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
79. तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी उपहार पत्र हैं। सभी पत्र चैट हैं। सभी शब्द उपहार हैं। निष्कर्ष: I. कुछ चैट शब्द हैं। II. सभी उपहार चैट हैं। III. कुछ शब्द पत्र नहीं हैं।
- (a) केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
- (b) केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
- (c) सभी निष्कर्ष I, II और III पालन करते हैं।
- (d) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
80. निम्न में से कौन सा द्विघात समीकरण है? A. x(x - 4) = 2x + x² - 7 B. 5 (2y + 3) - 6y = 5y(y² - 8y) C. k(k + 1) - k(k - 2) 2k = 0 D. p(p² + 7) = p² + p³ - 18
- (a) केवल C
- (b) केवल A
- (c) केवल B
- (d) केवल D
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
81. निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए: (-2/5)⁻² × (-4/5)⁴
- (a) 26/25
- (b) 25/64
- (c) 64/25
- (d) 25/26
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
83. उस पद का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा? 8G, 14C, 20Y, 26U,?
- (a) 32P
- (b) 30R
- (c) 32Q
- (d) 30Q
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
85. नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: X < Z = T > V > P < Y = O
- (a) T < X
- (b) V > Y
- (c) T > Y
- (d) O > P
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
86. निम्नलिखित में से कौन सा फसल उत्सव मुख्यतः दक्षिण भारत में मनाया जाता है?
- (a) ओणम
- (b) माघी
- (c) उत्तरायण
- (d) बिहू
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
87. ओडिशा के कोरापुट, रायगड़ा, कालाहांडी, बलांगिर जिले, किस खनिज के खनन के लिए प्रसिद्ध हैं?
- (a) तांबा
- (b) अभ्रक
- (c) चूना पत्थर
- (d) बॉक्साइट
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
88. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा "Dare2eraD TB" को विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर इनमें से किसके द्वारा लांच किया गया था?
- (a) डॉ. मनसुख मंडाविया
- (b) डॉ. वी. के. पॉल
- (c) डॉ. जितेंद्र सिंह
- (d) डॉ. भारती प्रवीण पवार
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
90. 1987 में UNEP द्वारा किए गए समझौते का मुख्य उद्देश्य क्या था?
- (a) जल प्रदूषण को रोकना
- (b) अग्निशामक यंत्रों में अधिक CFCs का उपयोग
- (c) ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को रोकना
- (d) CFCs के उत्पादन को 1986 के स्तर पर स्थिर करना
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
91. सरल कीजिए: x² + 5x - 12 - 3(x² - 2x + 9)
- (a) -2x² + 11x + 39
- (b) 2x² - 11x - 39
- (c) -2x² + 11x - 39
- (d) 2x² + 11x - 39
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
92. अर्थशास्त्र विषय के संदर्भ में मांग के नियम के बारे में इनमें से कौन सा कथन सही है? a) मांग का नियम अर्थशास्त्र का एक मौलिक सिद्धांत है, जो बताता है कि उच्च मूल्य होने पर उपभोक्ता किसी वस्तु की कम मात्रा की मांग करेगा। b) मांग, ह्रासमान सीमांत उपयोगिता के नियम से व्युत्पन्न है, यह इस तथ्य पर आधारित है कि उपभोक्ता सबसे पहले अपनी सबसे जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए किफायती वस्तुओं का उपयोग करते हैं। c) मूल्य में परिवर्तन के प्रत्युत्तर में मांग का आकार (रूप) और परिमाण बदल जाता है।
- (a) केवल b
- (b) केवल a
- (c) a और b दोनों
- (d) केवल c
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
93. किसी घनाकार कमरे की लंबाई 15 m, चौड़ाई 17 m और ऊंचाई 21 m है। ₹40/m² की दर से इसकी दीवारों और छत को पेंट करने की लागत ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹44,250
- (b) ₹63,960
- (c) ₹58,912
- (d) ₹85,126
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
94. दी गई संख्या, प्रतीक शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। # 9 1 @ 4 * 7 ^ 5 3 # 9 1 < 5 4 @ 3 $ # 2 * 6! 4 2 & 9 < 3 6 ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद एक सम संख्या है?
- (a) 4
- (b) 3
- (c) 6
- (d) 5
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
95. रासायनिक समीकरण में किसी पदार्थ के प्रतीक/सूत्र के बाद लिखा गया पद (aq) यह दर्शाता है कि वह ______ में मौजूद है।
- (a) द्रव अवस्था
- (b) जलीय विलयन के रूप
- (c) ठोस अवस्था
- (d) गैसीय अवस्था
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
96. टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने इंडस टावर्स में वोडाफ़ोन की कितनी प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
- (a) 4.7
- (b) 5.7
- (c) 6.7
- (d) 3.7
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
97. ______, कुछ सरीसृपों में निषेचित अंडों का लिंग निर्धारण करते/ करती हैं।
- (a) तापमान (Temperature)
- (b) नमी (Moisture)
- (c) एलोसोम (Allosome)
- (d) ऑटोसोम (Autosome)
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
98. यदि 18 : 30:: 30: x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 35
- (b) 45
- (c) 50
- (d) 40
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
99. चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेशित एक निश्चित धनराशि 3 वर्ष बाद ₹13,380 और 6 वर्ष बाद ₹20,070 हो जाती है, जबकि ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है। धनराशि ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹8,505
- (b) ₹7,020
- (c) ₹8,920
- (d) ₹7,007
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
100. एक 2 Ω का प्रतिरोध, एक 4Ω के प्रतिरोध के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित है। उनका तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
- (a) 3/4 Ω
- (b) 1 Ω
- (c) 4/3 Ω
- (d) 6 Ω
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड की रिस्पॉन्स शीट में अंकित उत्तरों के अनुसार है। “—” का अर्थ है कि शीट में उत्तर स्पष्ट नहीं दिखा।
Computer Based Test
- प्र. 1
- (b)
- प्र. 2
- (c)
- प्र. 3
- (a)
- प्र. 4
- (c)
- प्र. 5
- (b)
- प्र. 6
- (c)
- प्र. 7
- (a)
- प्र. 8
- (c)
- प्र. 9
- (d)
- प्र. 10
- (d)
- प्र. 12
- (d)
- प्र. 14
- (a)
- प्र. 15
- (a)
- प्र. 16
- (a)
- प्र. 17
- (a)
- प्र. 18
- (a)
- प्र. 19
- (c)
- प्र. 20
- (d)
- प्र. 21
- (d)
- प्र. 23
- (a)
- प्र. 25
- (d)
- प्र. 26
- (d)
- प्र. 27
- (a)
- प्र. 28
- (a)
- प्र. 33
- (b)
- प्र. 34
- (b)
- प्र. 35
- (a)
- प्र. 36
- (c)
- प्र. 37
- (d)
- प्र. 38
- (d)
- प्र. 39
- (c)
- प्र. 40
- (c)
- प्र. 43
- (a)
- प्र. 44
- (b)
- प्र. 45
- (d)
- प्र. 46
- (c)
- प्र. 47
- (a)
- प्र. 48
- (b)
- प्र. 50
- (c)
- प्र. 51
- (d)
- प्र. 52
- (c)
- प्र. 53
- (b)
- प्र. 54
- (c)
- प्र. 55
- (d)
- प्र. 56
- (c)
- प्र. 58
- (d)
- प्र. 59
- (b)
- प्र. 60
- (d)
- प्र. 61
- (c)
- प्र. 62
- (d)
- प्र. 63
- (a)
- प्र. 64
- (c)
- प्र. 65
- (b)
- प्र. 66
- (b)
- प्र. 67
- (b)
- प्र. 68
- (b)
- प्र. 69
- (d)
- प्र. 70
- (a)
- प्र. 72
- (b)
- प्र. 73
- (d)
- प्र. 74
- (c)
- प्र. 75
- (c)
- प्र. 76
- (d)
- प्र. 78
- (b)
- प्र. 79
- (b)
- प्र. 80
- (d)
- प्र. 81
- (c)
- प्र. 83
- (c)
- प्र. 85
- (d)
- प्र. 86
- (a)
- प्र. 87
- (d)
- प्र. 88
- (c)
- प्र. 90
- (d)
- प्र. 91
- (c)
- प्र. 92
- (c)
- प्र. 93
- (b)
- प्र. 94
- (b)
- प्र. 95
- (b)
- प्र. 96
- (a)
- प्र. 97
- (a)
- प्र. 98
- (c)
- प्र. 99
- (c)
- प्र. 100
- (d)