Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

ExamBharo · RRB Group D 2022 — 24 August 2022, Shift 3 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-24-aug-shift-3/

Question paper · RRB Group D

RRB Group D 2022 — 24 August 2022, Shift 3

24 August 2022 · 5:00 PM–6:30 PM83 of the paper’s 100 questions+1 for a correct answer, −0.33 for a wrong one

Questions from the Railway Recruitment Board’s paper of 24 August 2022, 5:00 PM–6:30 PM. · typed by hand from the scan

Q 1 of 83Top ↑

Computer Based Test

  1. 1. (2 मिलियन से अधिक जनसंख्या वाले राज्यों में) पंचायती राज संस्थानों में प्रशासन के कितने स्तर होते हैं?

    • (a) 6
    • (b) 1
    • (c) 3
    • (d) 5
    Show answer

    Answer: (c)

  2. 4. एक बेलन के आधार की त्रिज्या 7 cm और ऊंचाई 15 cm है। उसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

    • (a) 830π cm²
    • (b) 803π cm²
    • (c) 308π cm²
    • (d) 380π cm²
    Show answer

    Answer: (c)

  3. 5. दो पाइप A और B एक 1000 लीटर की टंकी को क्रमशः 5 घंटे और 6 घंटे में भर सकते हैं। यदि उन्हें एक साथ खोल दिया जाए, तो वे 1800 लीटर की एक खाली टंकी को भरने में कितने घंटे का समय लेंगे?

    • (a) 52/11
    • (b) 54/11
    • (c) 25/11
    • (d) 45/11
    Show answer

    Answer: (b)

  4. 6. क्लोरोफ्लोरोकार्बन निर्गमित न करने वाले रेफ्रिजरेटरों का निर्माण संपूर्ण विश्व में अनिवार्य कर दिया गया है। यह ओजोन के क्षरण को रोकने में किस प्रकार सहायक होगा?

    • (a) यह ओजोन अणुओं के साथ अभिक्रिया करने वाले CFC के निर्गमन को कम करेगा।
    • (b) यह ऑक्सीजन अणुओं से CFC के उत्पादन को कम करेगा।
    • (c) इससे CFC ओजोन अणुओं में बदल जाएंगे।
    • (d) यह ऑक्सीजन के अणुओं को ओजोन में बदलने में सहायता करेगा।
    Show answer

    Answer: (a)

  5. 7. कुल ______ तत्वों में से, ______ तत्वों की खोज प्रयोगशाला प्रक्रियाओं के माध्यम से की गई।

    • (a) 114, 20
    • (b) 118, 24
    • (c) 114, 22
    • (d) 118, 26
    Show answer

    Answer: (b)

  6. 8. निम्नलिखित में से कौन सा, एक चतुर्भुज नहीं है?

    • (a) समांतर चतुर्भुज
    • (b) वृत्त
    • (c) समलंब चतुर्भुज
    • (d) समचतुर्भुज
    Show answer

    Answer: (b)

  7. 9. छः डिब्बों - A, B, C, D, E और F को एक ऊर्ध्वाधर स्तंभ में व्यवस्थित किया गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। B को ऊपर से दूसरे स्थान पर रखा गया है। केवल D को A और B के बीच रखा गया है। E, D के नीचे किसी एक स्थान पर है, और E और D के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। F सबसे निचले स्थान पर नहीं है। कौन सा डिब्बा नीचे से दूसरे स्थान पर रखा गया है?

    • (a) C
    • (b) E
    • (c) D
    • (d) A
    Show answer

    Answer: (b)

  8. 10. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित मिशन वात्सल्य योजना के नीतिगत मानदंड, 2022 के किस महीने की पहली तारीख से लागू किए गए हैं?

    • (a) मार्च
    • (b) अगस्त
    • (c) अप्रैल
    • (d) जनवरी
    Show answer

    Answer: (c)

  9. 11. एक पिता की आयु, उसके पुत्र की आयु की सात गुनी है। अब से तीन वर्ष बाद, पिता की आयु उसके पुत्र की आयु की पांच गुनी हो जाएगी। पिता की वर्तमान आयु कितनी है?

    • (a) 36 वर्ष
    • (b) 45 वर्ष
    • (c) 39 वर्ष
    • (d) 42 वर्ष
    Show answer

    Answer: (d)

  10. 13. रैखिक समीकरण युग्म 5x - 3y = 7 और 7x + 4y = 18 के कितने हल हो सकते हैं?

    • (a) एक
    • (b) अनंत
    • (c) एक भी नहीं
    • (d) तीन
    Show answer

    Answer: (a)

  11. 14. 2 Ω प्रतिरोध वाले एक चालक से 5 A की धारा प्रवाहित होती है। चालक के सिरों के बीच विभवांतर (वोल्ट में) ज्ञात कीजिए।

    • (a) 2.5
    • (b) 3
    • (c) 7
    • (d) 10
    Show answer

    Answer: (d)

  12. 15. निम्न में से कौन सा वर्ष एक अधिवर्ष (leap year?) था?

    • (a) 2012
    • (b) 2006
    • (c) 2018
    • (d) 2002
    Show answer

    Answer: (a)

  13. 16. छह डॉक्टर - K, L, M, N, O और P एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। N और L के बीच में केवल O बैठा है। L और K के बीच में केवल P बैठा है। K, M के दाईं ओर पांचवें स्थान पर बैठा है। M के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?

    • (a) P
    • (b) O
    • (c) N
    • (d) L
    Show answer

    Answer: (c)

  14. 17. तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ होटल, डॉरमेट्री हैं। कुछ गेट, शेल्टर हैं। सभी शेल्टर, फेंस हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ गेट, डॉरमेट्री हैं। (II) कुछ फेंस, गेट हैं। (III) कुछ होटल, शेल्टर हैं।

    • (a) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    • (b) या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष III पालन करता है।
    • (c) कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
    • (d) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    Show answer

    Answer: (d)

  15. 18. 'भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण' का मुख्यालय इनमें से किस शहर में स्थित है?

    • (a) कोलकाता
    • (b) मुंबई
    • (c) नई दिल्ली
    • (d) चंडीगढ़
    Show answer

    Answer: (c)

  16. 19. यह प्रश्न नीचे दी गई पांच तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है: (बाएं) 448 455 275 563 215 (दाएं) यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ दिया जाए, तो प्राप्त परिणाम क्या होगा?

    • (a) 4
    • (b) 3
    • (c) 6
    • (d) 5
    Show answer

    Answer: (a)

  17. 20. जनन में मूल घटना क्या है?

    • (a) RNA की प्रतिकृति
    • (b) DNA की प्रतिकृति
    • (c) प्रोटीन का निर्माण
    • (d) कोशिका विभाजन
    Show answer

    Answer: (b)

  18. 21. Which of the following is NOT true about the demand curve?

    • (a) It is the plots of quantities demanded at various price.
    • (b) It is the plots of quantities demanded at various time.
    • (c) It reflects the law of demand.
    • (d) It is negatively sloped.
    Show answer

    Answer: (b)

  19. 22. यदि कोई पदार्थ अभिक्रिया के दौरान हाइड्रोजन का त्याग करता है, तो उसे ______ कहा जाता है।

    • (a) ऑक्सीकृत हुआ
    • (b) अपचयित हुआ
    • (c) विघटित हुआ
    • (d) उदासीनीकृत हुआ
    Show answer

    Answer: (a)

  20. 23. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 5, 6, 10, 12, 15,?, 20, 24

    • (a) 18
    • (b) 21
    • (c) 19
    • (d) 20
    Show answer

    Answer: (a)

  21. 24. NaOH के एक विलयन की 5 ml मात्रा, HCl के एक दिए गए विलयन की 5 ml मात्रा द्वारा पूर्णतः उदासीनीकृत हो जाती है। यदि हम NaOH के उसी विलयन की 10 ml मात्रा लेते हैं, तो इसे उदासीनीकृत करने के लिए आवश्यक HCl विलयन की मात्रा ज्ञात कीजिए।

    • (a) 5 ml
    • (b) 2.5 ml
    • (c) 15 ml
    • (d) 10 ml
    Show answer

    Answer: (d)

  22. 25. कोशिका के ______ में, ग्लूकोज से पाइरुवेट बनता है।

    • (a) केंद्रक
    • (b) राइबोसोम
    • (c) माइटोकॉन्ड्रिया
    • (d) कोशिकाद्रव्य
    Show answer

    Answer: (d)

  23. 26. दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। STM: RUL PJR: OKQ

    • (a) MTL: LUM
    • (b) BUP: AVQ
    • (c) TCS: SDR
    • (d) VEW: UDV
    Show answer

    Answer: (c)

  24. 27. नुब्रा, श्योक और हुंजा नदी ______ की सहायक नदियां हैं।

    • (a) ब्रह्मपुत्र
    • (b) सिंधु
    • (c) सतलुज
    • (d) गंगा
    Show answer

    Answer: (b)

  25. 28. जंतु प्रजनन (Animal Reproduction) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता गलत है?

    • (a) मानव मादा में अंडाणु का निषेचन गर्भाशय में होता है
    • (b) अमीबा में, दो कोशिकाओं का विभाजन किसी भी तल में होता है
    • (c) शुक्राशय मानव नरों में मौजूद एक ग्रंथि है
    • (d) पुनर्जनन प्रजनन के समान नहीं होता है
    Show answer

    Answer: (a)

  26. 29. जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की 'नई मंजिल' योजना के तहत, प्रतिभागी को 9 से 12 महीनों के लिए गैर-आवासीय एकीकृत शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किया जाएगा, जिसमें से उसे कम से कम ______ महीने कौशल प्रशिक्षण के लिए समर्पित करने होंगे।

    • (a) चार
    • (b) तीन
    • (c) दो
    • (d) पांच
    Show answer

    Answer: (b)

  27. 30. जल और गैसें कार्क (Cork) को पार नहीं कर पाती हैं, क्योंकि इसकी कोशिकाओं में ______ पाया जाता है।

    • (a) सेल्यूलोज
    • (b) सूबेरिन
    • (c) क्यूटिन
    • (d) लिग्निन
    Show answer

    Answer: (b)

  28. 31. 8118, निम्न में से किससे विभाज्य है?

    • (a) 7
    • (b) 6
    • (c) 8
    • (d) 5
    Show answer

    Answer: (b)

  29. 32. धावन सोडा का रासायनिक नाम ______ है।

    • (a) सोडियम कार्बोनेट डेकाहाईड्रेट
    • (b) सोडियम कार्बोनेट ट्राईहाइड्रेट
    • (c) सोडियम कार्बोनेट टेट्राहाइड्रेट
    • (d) सोडियम कार्बोनेट पेंटाहाइड्रेट
    Show answer

    Answer: (a)

  30. 33. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 27 : 140:: 22 : 115:: 32:?

    • (a) 155
    • (b) 140
    • (c) 165
    • (d) 130
    Show answer

    Answer: (c)

  31. 34. भारतीय संविधान की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से ली गई है?

    • (a) विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया
    • (b) मौलिक अधिकार
    • (c) संसदीय सरकार
    • (d) मौलिक कर्तव्य
    Show answer

    Answer: (b)

  32. 35. प्रथम वित्त आयोग का गठन ______ की अध्यक्षता में राष्ट्रपति के 22.11.1951 दिनांकित आदेश के तहत किया गया था।

    • (a) विजय केलकर
    • (b) सी रंगराजन
    • (c) वाईवी रेड्डी
    • (d) केसी नियोगी
    Show answer

    Answer: (d)

  33. 36. Sujata is standing in a park facing the east direction. She then turns 135° anticlockwise. After that, she turns 90° anticlockwise. Then, she turns 45° clockwise. In which direction is she facing now?

    • (a) North-west
    • (b) South-west
    • (c) West
    • (d) East
    Show answer

    Answer: (c)

  34. 39. जून 2022 तक की स्थिति के अनुसार, भारत के कितने प्रधानमंत्री चुने गए हैं, जो अपने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री भी थे?

    • (a) 6
    • (b) 8
    • (c) 9
    • (d) 10
    Show answer

    Answer: (a)

  35. 40. z के किन मानों के लिए निम्न समीकरण के मूल समान होंगे? (z + 4)x² + (z + 1)x + 1 = 0

    • (a) 5, -3
    • (b) 2, -3
    • (c) 2, -5
    • (d) 4, 3
    Show answer

    Answer: (a)

  36. 43. श्वास रंध्र निम्नलिखित में से किस प्राणी में पाए जाते हैं?

    • (a) मनुष्य
    • (b) मछली
    • (c) तिलचिट्टा
    • (d) केंचुए
    Show answer

    Answer: (c)

  37. 44. बोरदोईसिला (Bordoisila) तूफान, इनमें से किस भारतीय राज्य में उठता है?

    • (a) महाराष्ट्र
    • (b) मध्य प्रदेश
    • (c) केरल
    • (d) असम
    Show answer

    Answer: (d)

  38. 45. यदि '+' का अर्थ '÷' है, '-' का अर्थ '+' है, '×' का अर्थ '-' है, और '÷' का अर्थ '×' है, तो निम्न व्यंजक का मान क्या होगा? [{(12 × 3) - (2 ÷ 3)} + (1 - 4)] ÷ 4

    • (a) 8
    • (b) 9
    • (c) 12
    • (d) 16
    Show answer

    Answer: (c)

  39. 46. इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: F = E ≥ D = A > Z < S = O निष्कर्ष: I. F ≥ D II. D < O

    • (a) केवल निष्कर्ष I सही है।
    • (b) केवल निष्कर्ष II सही है।
    • (c) निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
    • (d) न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
    Show answer

    Answer: (a)

  40. 47. हृदय में ऑक्सीजन युक्त रक्त और कार्बन डाइऑक्साइड युक्त रक्त को आपस में मिलने से रोकने में निम्न में से क्या सहायक होता है?

    • (a) महाधमनी कपाट
    • (b) त्रिवलन-कपाट
    • (c) फुफ्फुसीय कपाट
    • (d) कक्षों के बीच की भित्ति
    Show answer

    Answer: (d)

  41. 48. दो पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 15 घंटे और 20 घंटे में भर सकते हैं, जबकि एक तीसरा पाइप C, पूरी भरी हुई टंकी को 30 घंटे में खाली कर सकता है। यदि तीनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, तो एक खाली टैंक कितने समय में भर जाएगा?

    • (a) 13 घंटे
    • (b) 18 घंटे
    • (c) 15 घंटे
    • (d) 12 घंटे
    Show answer

    Answer: (d)

  42. 49. यदि x: 6:: 6: y और x: y:: y: 6 है, तो नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा क्रमशः x और y के सही मानों को दर्शाता है?

    • (a) 12 और 12
    • (b) 6 और 6
    • (c) 6 और 12
    • (d) 12 और 6
    Show answer

    Answer: (b)

  43. 50. एक कार्यालय के फर्श की विमाएं 5 m × 3 m हैं। ₹60/m² की दर से इसकी दीवारों और छत को पेंट करने की लागत ₹7,440 है। कमरे की ऊंचाई (m में) ज्ञात कीजिए। (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित कीजिए)

    • (a) 6.8
    • (b) 5.6
    • (c) 3.5
    • (d) 4.5
    Show answer

    Answer: (a)

  44. 51. यदि समीकरण (a + 3)x² - 13ax + 7 - a = 0 का एक मूल दूसरे मूल का व्युत्क्रम है, तो a का मान ज्ञात कीजिए।

    • (a) 3
    • (b) -2
    • (c) 2
    • (d) -3
    Show answer

    Answer: (c)

  45. 52. रचना, 60 मिनट में 21 संतरे खा सकती है। वह जानना चाहती है कि उसे समान गति से 35 संतरे खाने में कितने मिनट लगेंगे?

    • (a) 100 मिनट
    • (b) 80 मिनट
    • (c) 120 मिनट
    • (d) 90 मिनट
    Show answer

    Answer: (a)

  46. 53. एक कक्षा के 65 विद्यार्थी उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में खड़े हैं। अमृत पंक्ति के बाएं सिरे से 46वें स्थान पर है, जबकि काशवी पंक्ति के दाएं सिरे से 14वें स्थान पर है। अमृत और काशवी के बीच कुल कितने विद्यार्थी खड़े हैं?

    • (a) 5
    • (b) 4
    • (c) 6
    • (d) 7
    Show answer

    Answer: (a)

  47. 54. एक सम षट्भुज के प्रत्येक बाह्य: कोण का माप क्या होता है?

    • (a) 60°
    • (b) 30°
    • (c) 45°
    • (d) 120°
    Show answer

    Answer: (a)

  48. 56. भारत का कौन सा सांस्कृतिक उत्सव, शास्त्रीय नृत्य, लोक कला और सौम्य संगीत का दस-दिवसीय उत्सव है, और प्रति वर्ष फरवरी और मार्च के बीच शिल्पग्राम में आयोजित किया जाता है?

    • (a) निशागंधी उत्सव
    • (b) ताज महोत्सव
    • (c) हंपी नृत्य उत्सव
    • (d) नाट्यांजलि उत्सव
    Show answer

    Answer: (b)

  49. 57. The magnetic field lines inside a bar magnet are directed from:

    • (a) centre to south pole
    • (b) north pole to south pole
    • (c) centre to north pole
    • (d) south pole to north pole
    Show answer

    Answer: (d)

  50. 58. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन आयनिक यौगिकों के लिए सत्य नहीं है/हैं? i. आयनिक यौगिकों के गलनांक और क्वथनांक निम्न होते हैं। ii. आयनिक यौगिक भंगुर होते हैं और दाब आरोपित करने पर टुकड़ों में टूट जाते हैं। iii. धनात्मक और ऋणात्मक आयनों के बीच प्रबल आकर्षण बल के कारण आयनिक यौगिक ठोस होते हैं, और कुछ हद तक कठोर होते हैं। iv. आयनिक यौगिक गलित अवस्था में विद्युत का चालन करते हैं।

    • (a) i और ii
    • (b) i और iv
    • (c) केवल i
    • (d) i और iii
    Show answer

    Answer: (c)

  51. 60. भारत की केंद्र सरकार ने 12 फरवरी 2022 से कच्चे पाम ऑयल (CPO) पर कृषि अवसंरचना विकास उपकर (AIDC) को 7.5% से घटाकर ______ कर दिया है।

    • (a) 6%
    • (b) 5%
    • (c) 3%
    • (d) 4%
    Show answer

    Answer: (b)

  52. 62. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (2, 4, 18) (4, 6, 50)

    • (a) (2, 5, 49)
    • (b) (5, 4, 18)
    • (c) (3, 5, 32)
    • (d) (6, 7, 65)
    Show answer

    Answer: (c)

  53. 63. यदि 2 वर्ष पहले रवि ने मोनू से 4% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर ₹3,000 की राशि उधार ली थी, तो उसे चुकाने के लिए रवि द्वारा मोनू को कुल कितनी राशि का भुगतान करना होगा?

    • (a) ₹2,344.80
    • (b) ₹4,321
    • (c) ₹3,244.80
    • (d) ₹3,453.90
    Show answer

    Answer: (c)

  54. 64. संयोजी कोश इलेक्ट्रॉनों की संख्या के लिए गलत क्रम की पहचान कीजिए।

    • (a) Al < P < Si < S < Cl
    • (b) B < N < O < F < Ne
    • (c) Na < Mg < Al < P <Ar
    • (d) Li < Be < B < C < N
    Show answer

    Answer: (a)

  55. 65. भारत के किस राज्य में पेयजल के भंडारण के लिए 'खड़ीन (Khadins)' बनाए जाते हैं?

    • (a) राजस्थान
    • (b) पश्चिम बंगाल
    • (c) कर्नाटक
    • (d) गुजरात
    Show answer

    Answer: (a)

  56. 66. P, Q, R, S, T और U नामक छह लड़कियां एक सीधी पंक्ति में बैठी हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। U, R के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। S, Q के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। U, Q के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। T, U के ठीक बगल में नहीं है। पंक्ति में P का स्थान कौन सा है?

    • (a) बाएं सिरे से तीसरा
    • (b) बाएं सिरे पर
    • (c) बाएं सिरे से दूसरा
    • (d) दाएं सिरे से तीसरा
    Show answer

    Answer: (c)

  57. 67. भारत सरकार ने किस वर्ष पोखरण के मरुस्थल में अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था?

    • (a) 1962
    • (b) 1974
    • (c) 1968
    • (d) 1981
    Show answer

    Answer: (b)

  58. 68. 156.025 + 251.216 - 52.156 का मान ज्ञात कीजिए।

    • (a) 302.152
    • (b) 355.085
    • (c) 332.074
    • (d) 326.327
    Show answer

    Answer: (b)

  59. 69. भारत का सबसे छोटा नदी द्वीप उमानंद किस नदी में स्थित है?

    • (a) गंगा नदी
    • (b) यमुना नदी
    • (c) सरस्वती नदी
    • (d) ब्रह्मपुत्र नदी
    Show answer

    Answer: (d)

  60. 70. एक प्रकाश किरण, वायु माध्यम से जल माध्यम (अपवर्तनांक = 1.3) में इस प्रकार जाती है कि आपतन कोण x डिग्री है और अपवर्तन कोण y डिग्री है। अनुपात (sin y)/ (sin x) का मान ज्ञात कीजिए।

    • (a) 1/1.3
    • (b) 1.3
    • (c) 1
    • (d) 0.3
    Show answer

    Answer: (a)

  61. 71. जब चुंबकीय क्षेत्र और चालक की गति के बीच का कोण ______ होता है, तो प्रेरित धारा की दिशा निर्धारित करने के लिए फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम का उपयोग किया जा सकता है।

    • (a) 90°
    • (b) 180°
    • (c) 0°
    • (d) 30°
    Show answer

    Answer: (a)

  62. 73. संख्या 318924765 के प्रत्येक अंक को अवरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

    • (a) तीन
    • (b) शून्य
    • (c) एक
    • (d) दो
    Show answer

    Answer: (c)

  63. 74. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। Q W _ R _ X E _ Q _ E R Q Z E _

    • (a) EQZYR
    • (b) EQRYR
    • (c) EQRER
    • (d) EQRYE
    Show answer

    Answer: (b)

  64. 75. सरल कीजिए: √625 - √324 + 33²

    • (a) 1096
    • (b) 1906
    • (c) 1609
    • (d) 1069
    Show answer

    Answer: (a)

  65. 76. निम्न में से किस यौगिक का क्वथनांक अधिकतम होता है?

    • (a) एथेनॉल
    • (b) मेथेन
    • (c) एसिटिक अम्ल
    • (d) क्लोरोफॉर्म
    Show answer

    Answer: (c)

  66. 77. जनवरी 2022 में, इनमें से किस IIT ने ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन अफोर्डेबल ऐंड क्लीन एनर्जी (GCoE-ACE) का शुभारंभ किया?

    • (a) आईआईटी धारवाड़ (IIT Dharwad )
    • (b) आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee)
    • (c) आईआईटी हैदराबाद (IIT Hyderabad )
    • (d) आईआईएससी बेंगलुरु (IISc Bengaluru)
    Show answer

    Answer: (a)

  67. 78. जान्हवी और प्रणीता एक पंक्ति के सिरों पर खड़ी हैं, जिसमें सभी विद्यार्थियों का मुख उत्तर दिशा की ओर है। जान्हवी और रवि के बीच में केवल 26 विद्यार्थी खड़े हैं। रवि और प्रणीता के बीच में केवल 14 विद्यार्थी खड़े हैं। पंक्ति में कुल कितने विद्यार्थी खड़े हैं?

    • (a) 43
    • (b) 45
    • (c) 42
    • (d) 44
    Show answer

    Answer: (a)

  68. 79. क्रमशः 2 Ω और 3 Ω के दो प्रतिरोध R₁ और R₂, एक 15V बैटरी स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित हैं। R₂ में प्रवाहित धारा का मान (A में) ज्ञात कीजिए।

    • (a) 7.5
    • (b) 5
    • (c) 3
    • (d) 15
    Show answer

    Answer: (c)

  69. 81. (3x - 2y)²(x² + y³)² के विस्तारित रूप में x⁴y³ का गुणांक क्या होगा?

    • (a) 12
    • (b) 18
    • (c) 14
    • (d) 15
    Show answer

    Answer: (b)

  70. 82. विशाल एक पार्क में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खड़ा है। फिर वह उसी बिंदु पर 90° दक्षिणावर्त मुड़ता है। उसके बाद, वह 45° दक्षिणावर्त मुड़ता है। अब उसका मुख किस दिशा की ओर है?

    • (a) दक्षिण-पूर्व
    • (b) उत्तर-पूर्व
    • (c) उत्तर-पश्चिम
    • (d) दक्षिण-पश्चिम
    Show answer

    Answer: (c)

  71. 83. मुस्लिमों के उस पवित्र ग्रंथ का नाम क्या है, जो सर्वशक्तिमान एवं सर्वदर्शी ईश्वर तथा उनकी रचनाओं के बीच के संबंध का वर्णन करता है?

    • (a) तोराह
    • (b) इंजिल
    • (c) सहीह अल-बुखारी
    • (d) कुरान
    Show answer

    Answer: (d)

  72. 84. Which ministry has launched the world's first multicentre phase III clinical trial to assess Ayurveda's efficacy in Rheumatoid Arthritis treatment?

    • (a) Ministry of Ayush
    • (b) Ministry of Chemicals and Fertilizers
    • (c) Ministry of Health and Family Welfare
    • (d) Ministry of Science and Technology
    Show answer

    Answer: (a)

  73. 86. 2022 में, BWF सुपर 100 टूर्नामेंट जीतने वाले/वाली सबसे कम उम्र के/की भारतीय कौन बने/बनी?

    • (a) मालविका बंसोड़
    • (b) अश्मिता चालिहा
    • (c) उन्नति हुड्डा
    • (d) मुग्धा अग्रे
    Show answer

    Answer: (c)

  74. 87. एक फल विक्रेता ₹4,800 में 800 सेब खरीदता है। वह परिवहन पर ₹800 खर्च करता है। उसे प्रत्येक सेब पर ₹10 का लाभ प्राप्त करने के लिए, प्रत्येक सेब को किस मूल्य पर बेचना चाहिए?

    • (a) ₹17
    • (b) ₹76
    • (c) ₹32
    • (d) ₹12
    Show answer

    Answer: (a)

  75. 88. निम्न संख्या श्रेणी के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 2 5 2 6 5 2 2 6 3 8 9 5 6 3 6 2 2 5 5 3 उपरोक्त श्रेणी में ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है, और ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?

    • (a) 3
    • (b) 1
    • (c) 2
    • (d) 4
    Show answer

    Answer: (a)

  76. 90. छह अंकों की वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जो 8, 10, 12 और 16 से पूर्णतः विभाज्य हो।

    • (a) 100080
    • (b) 100020
    • (c) 100040
    • (d) 100060
    Show answer

    Answer: (a)

  77. 91. C₆H₁₀ यौगिक का अगला समजातीय श्रेणी सदस्य कौन सा होगा?

    • (a) C₇H₁₆
    • (b) C₇H₁₂
    • (c) C₇H₁₄
    • (d) C₇H₁₀
    Show answer

    Answer: (b)

  78. 92. यदि दो संख्याओं का औसत 26 है, और उनमें से एक संख्या 12 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।

    • (a) 52
    • (b) 14
    • (c) 20
    • (d) 40
    Show answer

    Answer: (d)

  79. 95. छः मित्रों - अरुण, सुरेश, राहुल, प्रियंका, दिलन और हिबा ने एक ऑनलाइन परीक्षा दी। उस परीक्षा में सभी को अलग-अलग अंक प्राप्त हुए। सुरेश ने प्रियंका से अधिक, किंतु अरुण से कम अंक प्राप्त किए। हिबा को सबसे कम अंक प्राप्त हुए। दिलन ने राहुल से कम अंक प्राप्त किए। अरुण ने प्रियंका और राहुल, दोनों से अधिक अंक प्राप्त किए। इन छः मित्रों में किसने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए?

    • (a) प्रियंका
    • (b) अरुण
    • (c) राहुल
    • (d) सुरेश
    Show answer

    Answer: (b)

  80. 96. यदि नीचे दी गई संख्या के सभी अंकों को अवरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे और दाएं से तीसरे अंक का योग कितना होगा? (बाएं) 259812357 (दाएं)

    • (a) 10
    • (b) 11
    • (c) 12
    • (d) 8
    Show answer

    Answer: (a)

  81. 97. परावर्तन के नियम इनमें से किस दर्पण के लिए सत्य हैं? (A) अवतल दर्पण (B) उत्तल दर्पण (C) समतल दर्पण

    • (a) A, B और C
    • (b) केवल B और C
    • (c) केवल A और B
    • (d) केवल A और C
    Show answer

    Answer: (a)

  82. 98. केंद्रीय बजट के हिस्से के रूप में पहला आर्थिक सर्वेक्षण किस वर्ष प्रस्तुत किया गया था?

    • (a) 1953-54
    • (b) 1947-48
    • (c) 1960-61
    • (d) 1950-51
    Show answer

    Answer: (d)

  83. 100. √1234321 का मान ज्ञात कीजिए।

    • (a) 121
    • (b) 1219
    • (c) 139
    • (d) 1111
    Show answer

    Answer: (d)

Show answers

Answer key

Answer key as marked in the Railway Recruitment Board’s response sheet. “—” means the sheet did not show it clearly.

Computer Based Test

Q 1
(c)
Q 4
(c)
Q 5
(b)
Q 6
(a)
Q 7
(b)
Q 8
(b)
Q 9
(b)
Q 10
(c)
Q 11
(d)
Q 13
(a)
Q 14
(d)
Q 15
(a)
Q 16
(c)
Q 17
(d)
Q 18
(c)
Q 19
(a)
Q 20
(b)
Q 21
(b)
Q 22
(a)
Q 23
(a)
Q 24
(d)
Q 25
(d)
Q 26
(c)
Q 27
(b)
Q 28
(a)
Q 29
(b)
Q 30
(b)
Q 31
(b)
Q 32
(a)
Q 33
(c)
Q 34
(b)
Q 35
(d)
Q 36
(c)
Q 39
(a)
Q 40
(a)
Q 43
(c)
Q 44
(d)
Q 45
(c)
Q 46
(a)
Q 47
(d)
Q 48
(d)
Q 49
(b)
Q 50
(a)
Q 51
(c)
Q 52
(a)
Q 53
(a)
Q 54
(a)
Q 56
(b)
Q 57
(d)
Q 58
(c)
Q 60
(b)
Q 62
(c)
Q 63
(c)
Q 64
(a)
Q 65
(a)
Q 66
(c)
Q 67
(b)
Q 68
(b)
Q 69
(d)
Q 70
(a)
Q 71
(a)
Q 73
(c)
Q 74
(b)
Q 75
(a)
Q 76
(c)
Q 77
(a)
Q 78
(a)
Q 79
(c)
Q 81
(b)
Q 82
(c)
Q 83
(d)
Q 84
(a)
Q 86
(c)
Q 87
(a)
Q 88
(a)
Q 90
(a)
Q 91
(b)
Q 92
(d)
Q 95
(b)
Q 96
(a)
Q 97
(a)
Q 98
(d)
Q 100
(d)