ExamBharo · RRB Group D 2022 — 24 August 2022, Shift 1 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-24-aug-shift-1/
Question paper · RRB Group D
RRB Group D 2022 — 24 August 2022, Shift 1
24 August 2022 · 9:00 AM–10:30 AM84 of the paper’s 100 questions+1 for a correct answer, −0.33 for a wrong one
Questions from the Railway Recruitment Board’s paper of 24 August 2022, 9:00 AM–10:30 AM. · typed by hand from the scan
Preparing for RRB Group D? Get more, free
Daily previous-year questions as quizzes, and every RRB Group D notice the day it is out.
Computer Based Test
1. सरल कीजिए: (x² + m² - z²)² - (x² - m² + z²)²
- (a) 4x(m² - z²)
- (b) 4x²(m² - z²)
- (c) 3x²(m² - z²)
- (d) 2x²(m² - z²)
Show answer
Answer: (b)
3. निम्नलिखित संख्या श्रेणी के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 2 5 4 3 7 8 6 7 9 4 3 7 8 6 2 3 4 8 9 4 8 7 6 4 3 7 2 8 9 7 5 3 2 4 5 9 (दाएं) उपरोक्त श्रेणी में ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं जिनके ठीक पहले एक सम संख्या है और ठीक बाद भी एक सम संख्या है? (कोई भी गणना केवल बाएं से दाएं कीजिए)
- (a) चार
- (b) पांच
- (c) छह
- (d) सात
Show answer
Answer: (a)
4. पौधे अपने अपशिष्ट उत्पादों को किन विभिन्न भागों में संग्रहित करते हैं?
- (a) रसधानियों, छाल और लाइसोसोम में
- (b) पत्तियों, लाइसोसोम और अवर्णीलवक में
- (c) लाइसोसोम, फलों और अवर्णीलवकों में
- (d) पत्तियों, रसधानियों और पुराने जाइलम में
Show answer
Answer: (d)
5. ईस्ट इंडिया कंपनी अधिनियम, 1813 को ______ के रूप में भी जाना जाता है।
- (a) चार्टर अधिनियम
- (b) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम
- (c) ब्रिटिश संसद अधिनियम
- (d) भारतीय परिषद अधिनियम
Show answer
Answer: (a)
6. जब किसी टीवी का विक्रय मूल्य ₹18,700 होता है, तो दुकानदार को 15% की हानि होती है। 15% का लाभ प्राप्त करने के लिए उस टीवी का विक्रय मूल्य कितना रखा जाना चाहिए?
- (a) ₹43,200
- (b) ₹25,300
- (c) ₹34,200
- (d) ₹19,800
Show answer
Answer: (b)
8. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 53 के अनुसार, संघ की सभी कार्यकारी शक्तियां किसमें निहित होती हैं?
- (a) राष्ट्रपति
- (b) मुख्य न्यायाधीश
- (c) प्रधानमंत्री
- (d) राज्यपाल
Show answer
Answer: (a)
9. A एक निश्चित कार्य को 32 दिनों में पूरा कर सकता है। B, A से 60% अधिक कार्य कुशल है। B अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
- (a) 32 दिन
- (b) 10 दिन
- (c) 15 दिन
- (d) 20 दिन
Show answer
Answer: (d)
10. पांच लड़कियां - अमिता, फौजिया, गार्गी, रंजीता और सुचेता, एक सीधी पंक्ति में बैठी हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। सुचेता, गार्गी के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। फौजिया, सुचेता के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। अमिता और रंजीता के बीच में केवल एक लड़की बैठी है। अमिता किसी भी सिरे पर नहीं बैठी है। कौन सी दो लड़कियां पंक्ति के सिरों पर बैठी हैं?
- (a) गार्गी और सुचेता
- (b) सुचेता और फौजिया
- (c) रंजीता और फौजिया
- (d) रंजीता और गार्गी
Show answer
Answer: (c)
11. दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 84 है। यदि संख्याओं का अनुपात 2 : 3 है, तो संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।
- (a) 40
- (b) 70
- (c) 25
- (d) 60
Show answer
Answer: (b)
12. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? 68.27 - 140.1 + 9.99 × 7.7 =?
- (a) 35
- (b) 16
- (c) 25
- (d) 8
Show answer
Answer: (d)
13. निम्नलिखित में से कौन सा संबंध, उत्तल दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन m को सही ढंग से दर्शाता है?
- (a) m = 1
- (b) m > 1
- (c) m < 0
- (d) 0 < m < 1
Show answer
Answer: (d)
14. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 225, 221, 214, 201, 176,?
- (a) 132
- (b) 125
- (c) 127
- (d) 129
Show answer
Answer: (c)
15. निम्न में से कौन सी अभिक्रिया संभव होगी?
- (a) MgCl₂ + Cu → CuCl₂ + Mg
- (b) Al₂(SO₄)₃ + Pb → PbSO₄ + Al
- (c) ZnSO₄ + Fe → FeSO₄ + Zn
- (d) CuSO₄ + Ca → CaSO₄ + Cu
Show answer
Answer: (d)
16. BTE 11 और DVG120 के बीच एक निश्चित संबंध है। PAN 9 और RCP 80 के बीच भी वही संबंध है। समान तर्क के आधार पर, GMT 12 निम्न में से किससे संबंधित होगा?
- (a) IOV 119
- (b) IOV 120
- (c) IOV 143
- (d) IOW 143
Show answer
Answer: (c)
19. नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: Z > M = A < U ≥ G ≥ L = D
- (a) G < D
- (b) A > Z
- (c) U > M
- (d) A = G
Show answer
Answer: (c)
21. B सुबह की सैर कर रही थी। वह एक बिंदु से चलना शुरू करती है, और पूर्व की ओर 50 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, 30 m चलती है, पुनः दाएं मुड़ती है, और 50 m चलती है। वह अंततः बाएं मुड़ती है, 10 m चलती है, और रुक जाती है। वह मूल आरंभ बिंदु से कितनी दूर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) 20 m
- (b) 50 m
- (c) 40 m
- (d) 30 m
Show answer
Answer: (c)
22. K, L, M, N और P में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले किसी एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। शुक्रवार और शनिवार को कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। केवल दो व्यक्तियों की परीक्षाएं N और M के बीच हैं। L की परीक्षा बुधवार को आयोजित की जाती है। N और L के बीच में केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। P की परीक्षा रविवार को आयोजित की जाती है। किसकी परीक्षा सोमवार को आयोजित की जाती है?
- (a) M
- (b) L
- (c) K
- (d) N
Show answer
Answer: (d)
23. निम्नलिखित में से कौन 2021 में अपना NFT (नॉन-फंजिबल टोकन) संग्रह जारी करने वाला भारत का पहला फिल्म स्टार बना?
- (a) रजनीकांत
- (b) अमिताभ बच्चन
- (c) शाहरुख खान
- (d) सलमान खान
Show answer
Answer: (b)
24. निम्न में से कौन सा शारीरिक परिवर्तन यौन विकास के चरण का एक हिस्सा नहीं है?
- (a) मासिक धर्म
- (b) मोटापा
- (c) आवाज़ में बदलाव
- (d) मुंहासे आना
Show answer
Answer: (b)
25. सात बच्चे - P, Q, R, S, T, U और V, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। उनमें से तीन मेज के कोनों पर बैठे थे, जबकि अन्य चार मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे थे। एक कोना खाली था। U, जोकि मेज की किसी एक भुजा के मध्य में बैठा था, T के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। P और U के बीच एक खाली कुर्सी मौजूद थी। R और Q एक-दूसरे के विकर्णतः सामने बैठे थे। T, Q के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। S, V के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। निम्नलिखित में से कौन सा बच्चा मेज के एक कोने पर बैठा था?
- (a) U
- (b) V
- (c) T
- (d) S
Show answer
Answer: (b)
26. यदि किसी धनराशि पर 8% वार्षिक दर से 2 वर्ष का साधारण ब्याज ₹1,000 है, तो ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर करने पर, समान राशि पर समान दर से समान अवधि का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹1,260
- (b) ₹1,140
- (c) ₹1,060
- (d) ₹1,040
Show answer
Answer: (d)
27. निम्न में से क्या नमामि गंगे कार्यक्रम के लक्ष्यों में से एक है?
- (a) पीने के प्रयोजनों के लिए गंगा नदी के जल की आपूर्ति में वृद्धि करना
- (b) पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंगा नदी में क्रूज का यातायात शुरू करना
- (c) गंगा नदी को पुनर्जीवित करना
- (d) गंगा नदी के जल से धार्मिक अनुष्ठान करना
Show answer
Answer: (c)
28. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने अपना हजारवां एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच किस टीम के खिलाफ खेला था?
- (a) ऑस्ट्रेलिया
- (b) दक्षिण अफ्रीका
- (c) श्रीलंका
- (d) वेस्ट इंडीज
Show answer
Answer: (d)
29. उस समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसका आधार 15cm है, और संगत ऊंचाई 6 cm है।
- (a) 45 cm²
- (b) 80 cm²
- (c) 60 cm²
- (d) 90 cm²
Show answer
Answer: (d)
30. नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. सभी कैंडी, खरबूजे हैं। II. सभी बिस्किट, खरबूजे हैं। III. सभी केक, बिस्किट हैं। निष्कर्ष: I. सभी केक, खरबूजे हैं। II. कुछ कैंडी, बिस्किट हैं। III. कुछ कैंडी, बिस्किट नहीं हैं।
- (a) कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
- (b) निष्कर्ष I और या तो निष्कर्ष II या निष्कर्ष III पालन करता है।
- (c) केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
- (d) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
Show answer
Answer: (b)
31. एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: घरेलू बाजारों में बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए, सरकार ने अगले 4 सप्ताह के लिए गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाना प्रस्तावित किया है। तर्क: I. देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण, इस मौसम में गेहूं की फसल के उत्पादन में तीव्र गिरावट आई है। II. गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध के परिणामस्वरूप मौजूदा अनुबंधों के पूरा न होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी जुर्माना लगेगा।
- (a) तर्क II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क I कथन का समर्थन करता है
- (b) तर्क I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क II कथन का समर्थन करता है
- (c) तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
- (d) तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन करते हैं
Show answer
Answer: (a)
32. ब्लीचिंग पाउडर बनाने में किस गैस का प्रयोग किया जाता है?
- (a) कार्बन डाइआक्साइड
- (b) ऑक्सीजन
- (c) हाइड्रोजन
- (d) क्लोरीन
Show answer
Answer: (d)
33. एक निश्चित कूट भाषा में, MARKS को QEVOW और CLOSE को GPSWI लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में DRIVE को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) HVMAJ
- (b) HVMZI
- (c) GVNZI
- (d) HVMZK
Show answer
Answer: (b)
34. निम्न अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। G Y A B B R I B R X M R A Y E J S F U Y H U Y H N R P Q S D A I उपरोक्त शृंखला के बाएं सिरे से सातवें और बाएं सिरे से छठे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला में कितने अक्षर हैं?
- (a) 8
- (b) 7
- (c) 6
- (d) 5
Show answer
Answer: (a)
35. जब कोयले और पेट्रोलियम को अपर्याप्त वायु (ऑक्सीजन) की उपस्थिति में जलाया जाता है, तो कौन सी प्रदूषणकारी हानिकारक गैस उत्पन्न होती है?
- (a) सल्फर डाइऑक्साइड
- (b) कार्बन डाइऑक्साइड
- (c) कार्बन मोनोऑक्साइड
- (d) नाइट्रोजन के ऑक्साइड
Show answer
Answer: (c)
36. फरवरी 2022 में ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी एक ब्रांड मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्तर पर बीमा ब्रांडों की सूची में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की रैंक क्या है?
- (a) 8 वीं
- (b) 7 वीं
- (c) 9 वीं
- (d) 10 वीं
Show answer
Answer: (d)
37. यदि, चतुर्भुज ABCD में, कोणों A, B, C, और D के माप 2 : 3: 5 : 6 के अनुपात में हैं, तो यह चतुर्भुज एक ______ होगा।
- (a) पतंग
- (b) समांतर चतुर्भुज
- (c) वर्ग
- (d) समलंब
Show answer
Answer: (d)
38. निम्नलिखित में से किस मामले में एक वृत्ताकार कुंडली से संयोजित गैल्वेनोमीटर द्वारा एक धारा दर्ज की जाएगी? (i) जब किसी चुंबक को कुंडली के पास स्थिर रखा जाता है। (ii) जब चुंबक को कुंडली की ओर ले जाया जाता है। (iii) जब किसी चुंबक को कुंडली से दूर ले जाया जाता है।
- (a) (ii) और (iii) दोनों
- (b) केवल (i)
- (c) (i) और (ii) दोनों
- (d) केवल (iii)
Show answer
Answer: (a)
40. Q, W, E, R, T और Y एक ही इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं, जिसमें एक मंजिल खाली है। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 7 है। T, सातवीं मंजिल पर रहता है, और W पहली मंजिल पर रहता है। Q, E और R के बीच की मंजिल पर रहता है। E के ठीक ऊपर की एक मंजिल खाली है। R और W के बीच केवल Y रहता है। 5वीं मंजिल पर E रहता है। Q किस मंजिल पर रहता है?
- (a) तीसरी
- (b) पांचवीं
- (c) चौथी
- (d) दूसरी
Show answer
Answer: (c)
41. दिए गए समीकरण में किन दो संख्याओं के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 11 + 13 × 3 - 14 ÷ 7 = 44
- (a) 11 और 13
- (b) 14 और 11
- (c) 11 और 7
- (d) 14 और 13
Show answer
Answer: (a)
42. Systolic blood pressure is exerted by the blood against the walls of the artery during which of the following phases?
- (a) Ventricular relaxation
- (b) Auricular relaxation
- (c) Auricular contraction
- (d) Ventricular contraction
Show answer
Answer: (d)
43. प्रोपेन अणु में तीन कार्बन परमाणुओं द्वारा सभी हाइड्रोजन परमाणुओं के साथ कुल कितने इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी की जाती है?
- (a) 8
- (b) 6
- (c) 4
- (d) 2
Show answer
Answer: (a)
44. पौधों को ऊर्जा की कम आवश्यकता क्यों होती है?
- (a) क्योंकि उनमें अत्यधिक मृत कोशिकाएं पाई जाती हैं।
- (b) क्योंकि वे केवल ऊंचाई में बढ़ते हैं।
- (c) क्योंकि वे अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।
- (d) क्योंकि वे ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं।
Show answer
Answer: (a)
45. यदि निम्नलिखित समीकरण में '+' और '-' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, और साथ ही '×' और '÷' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, तो समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 15 - 8 ÷ 4 + 30 × 5 =?
- (a) 39
- (b) 41
- (c) 42
- (d) 40
Show answer
Answer: (b)
47. अगस्त 2021 में, जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को किस वैक्सीन के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (EUA) के लिए मंजूरी मिली है?
- (a) जायकोवडिला (ZyCovdila)
- (b) जायकोव-डी (ZyCoV-D)
- (c) जायकोर्बेवैक्स (ZyCorbeVax)
- (d) जायकोविड (ZyCovid)
Show answer
Answer: (b)
48. 1960 में हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि के विनियम के अनुसार, भारत सिंधु नदी प्रणाली द्वारा प्रवाहित कुल जल के केवल ______ भाग का उपयोग कर सकता है।
- (a) 10%
- (b) 50%
- (c) 40%
- (d) 20%
Show answer
Answer: (d)
49. रेड सैंडर्स (Red Sanders) नामक स्थानिक वृक्ष प्रजाति, इनमें से किस भारतीय भौतिक विभाजन तक सीमित है?
- (a) हिमालय पर्वतीय क्षेत्र
- (b) पश्चिमी घाट
- (c) गंगा के मैदान
- (d) पूर्वी घाट
Show answer
Answer: (d)
50. π = 22/7 का प्रयोग करते हुए, उस अर्धवृत्त का परिमाप ज्ञात कीजिए जिसके व्यास की लंबाई 21 cm है।
- (a) 64.5 cm
- (b) 54.0 cm
- (c) 72.5 cm
- (d) 77.5 cm
Show answer
Answer: (b)
51. विद्युत चुंबकीय प्रेरण की खोज किसने की थी?
- (a) अल्बर्ट आइंस्टीन
- (b) आइजैक न्यूटन
- (c) माइकल फैराडे
- (d) एलेसेंड्रो वोल्टा
Show answer
Answer: (c)
52. एक उत्तल लेंस एक वास्तविक, उल्टा और छोटा प्रतिबिंब निर्मित करता है। वस्तु की स्थिति क्या है?
- (a) F और 2F के मध्य
- (b) O और F के मध्य
- (c) अनंत पर
- (d) 2F से परे
Show answer
Answer: (d)
54. What will be the angle of incidence for a ray of light incident along the principal axis of a convex mirror?
- (a) 60°
- (b) 90°
- (c) 0°
- (d) 30°
Show answer
Answer: (c)
55. निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें: (बाएं) 5 2 # 3 % 2 3 & 8 $ 7 8 # 9 5 @ 6 & 4 9 $ 3 6 # 7 5 $ 8 % 6 2 & 8 2 % 3 8 @ 9 (दाएं) यदि उपरोक्त शृंखला से सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दाएं से सातवें स्थान पर होगी?
- (a) 8
- (b) 2
- (c) 6
- (d) 5
Show answer
Answer: (c)
56. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रंथ वैदिक साहित्य का हिस्सा नहीं है?
- (a) ब्राह्मण
- (b) आरण्यक
- (c) पिटक
- (d) उपनिषद
Show answer
Answer: (c)
57. निम्नलिखित में से किस संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में शिक्षा का अधिकार शामिल किया गया था?
- (a) 83
- (b) 85
- (c) 87
- (d) 86
Show answer
Answer: (d)
60. 1500 व्यक्ति शनिवार को प्रदर्शनी देखने गए, जबकि 1680 लोग रविवार को प्रदर्शनी देखने गए। प्रदर्शनी में जाने वाले लोगों की संख्या में हुई प्रतिशत वृद्धि ______ है।
- (a) 13%
- (b) 10%
- (c) 18%
- (d) 12%
Show answer
Answer: (d)
61. पुलकित, आर्यन, माही, सोमी, विनय और जीनत नामक छह मित्रों में से प्रत्येक ने एक परीक्षा में अलग-अलग अंक प्राप्त किए। आर्यन ने केवल चार अन्य मित्रों से कम अंक प्राप्त किए। सोमी ने माही से कम अंक प्राप्त किए। जीनत ने विनय से कम अंक प्राप्त किए। पुलकित ने आर्यन से कम अंक प्राप्त किए। माही ने जीनत से कम अंक प्राप्त किए। सभी छह मित्रों में से किसने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए?
- (a) जीनत
- (b) विनय
- (c) माही
- (d) पुलकित
Show answer
Answer: (b)
63. निम्नलिखित में से कौन सी उदासीनीकरण अभिक्रियाएं हैं? (i) NaOH (aq) + HCl (aq) →NaCl (aq) + H₂O (l) (ii) HNO₃ (aq) + KOH (aq) → KNO₃ (aq) + H₂O (l) (iii) HCl (aq) + NaOH (aq) → NaCl (aq) + H₂O (l))
- (a) i और iii
- (b) ii और iii
- (c) i, ii और iii
- (d) i और ii
Show answer
Answer: (c)
64. निम्नलिखित में से कौन सा एल्यूमिनियम का अयस्क है?
- (a) मोनेज़ाइट
- (b) हेमेटाइट
- (c) सिडेराइट
- (d) बॉक्साइट
Show answer
Answer: (d)
65. तत्वों के रासायनिक गुणों का अध्ययन करने के लिए, मेंडलीफ ने किन दो तत्वों से बनने वाले यौगिकों पर ध्यान केंद्रित किया था?
- (a) C और H
- (b) N और Cl
- (c) H और O
- (d) O और S
Show answer
Answer: (c)
66. 10 और 50 का तृतीयानुपाती ज्ञात कीजिए।
- (a) 300
- (b) 125
- (c) 250
- (d) 1250
Show answer
Answer: (c)
67. भारत का प्रसिद्ध त्योहार मकर संक्रांति किस माह में मनाया जाता है?
- (a) जनवरी
- (b) जुलाई
- (c) मई
- (d) मार्च
Show answer
Answer: (a)
68. दो बल्ब A और B, एक 3 V स्रोत के साथ समानांतर क्रम में संयोजित हैं। यदि बल्ब A और बल्ब B के प्रतिरोधों का अनुपात 1:3 है, तो एक निश्चित समय में बल्ब A और बल्ब B द्वारा उत्पन्न ऊष्माओं का अनुपात ज्ञात कीजिए।
- (a) 1:3
- (b) 1:9
- (c) 3:1
- (d) 9:1
Show answer
Answer: (c)
69. 15 जून 2022 तक, इनमें से कौन ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री थे?
- (a) धर्मेंद्र प्रधान
- (b) गिरिराज सिंह
- (c) अमित शाह
- (d) पियूष गोयल
Show answer
Answer: (b)
72. A ray of light travelling in air enters a glass slab. Which of the following statements is/are correct? (i) Angle of incidence is greater than the angle of refraction. (ii) Angle of incidence is equal to angle of emergence. (iii) The emergent ray is parallel to the incident ray.
- (a) Both (ii) and (iii)
- (b) Both (i) and (ii)
- (c) Both (i) and (iii)
- (d) (i), (ii) and (iii)
Show answer
Answer: (d)
73. फोर्ब्स के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से बंगाली भाषा का स्थान कौन सा है?
- (a) 6वां
- (b) 10वां
- (c) 17वां
- (d) 27वां
Show answer
Answer: (a)
74. 2.5 mA की एक धारा 2 Ω प्रतिरोध वाले किसी चालक से होकर प्रवाहित होती है। चालक के सिरों के मध्य विभवांतर ज्ञात कीजिए।
- (a) 1.25 V
- (b) 5 mV
- (c) 5 V
- (d) 1.25 mV
Show answer
Answer: (b)
75. निम्नलिखित में से कौन सी शक्ति की इकाई नहीं है?
- (a) जूल/सेकंड
- (b) किलोवाट घंटा
- (c) अश्वशक्ति
- (d) वाट
Show answer
Answer: (b)
76. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। B _ G K M _ T V _ C E _ L
- (a) DPYI
- (b) DPYH
- (c) DPZH
- (d) DOYH
Show answer
Answer: (b)
77. The production function of a firm is a relationship between:
- (a) input used, and output and waste produced
- (b) inputs used and waste produced
- (c) inputs used and output produced
- (d) waste and output produced
Show answer
Answer: (c)
78. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 13, 17, 19, 23, 29,?
- (a) 21
- (b) 33
- (c) 35
- (d) 31
Show answer
Answer: (d)
79. चंद्रशेखर ने 12 एक-समान वस्तुओं को कुल ₹420 में बेचा, जिसमें उसे 7 वस्तुओं के क्रय मूल्य के बराबर हानि हुई। एक वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹35
- (b) ₹60
- (c) ₹84
- (d) ₹48
Show answer
Answer: (c)
80. दो क्रमागत प्राकृतिक संख्याओं के वर्गों का योग 313 है। इन दोनों संख्याओं में से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
- (a) 12
- (b) 14
- (c) 15
- (d) 13
Show answer
Answer: (a)
81. 12 + 12 × 12 - 12 ÷ 12 का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 140
- (b) 0
- (c) 23
- (d) 155
Show answer
Answer: (d)
82. पांच व्यक्ति - P, Q, R, S और T को पांच अलग-अलग वर्षों, अर्थात 1991, 1992, 1993, 1994 और 1995 में नौकरी मिली। Q को T से ठीक पहले नौकरी मिली। R को P के ठीक बाद नौकरी मिली। S को R के ठीक बाद नौकरी मिली। T को वर्ष 1992 में नौकरी मिली। इनमें से किसे वर्ष 1995 में नौकरी मिली?
- (a) Q
- (b) R
- (c) P
- (d) S
Show answer
Answer: (d)
83. Why are mitochondria considered as a 'weird' organelle?
- (a) Because they are the power-house of the cell
- (b) Because they are the store of cellular contents
- (c) Because they can digest microorganisms
- (d) Because they contain ribosomes and DNA
Show answer
Answer: (d)
84. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 18 : 96:: 22 : 116:: 23:?
- (a) 164
- (b) 121
- (c) 132
- (d) 146
Show answer
Answer: (b)
85. A, जिसकी आधुनिक आवर्त सारणी में स्थिति इसके गुणों के आधार पर, असंगत है। इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्षार धातुओं के समान है, लेकिन यह द्विपरमाणुक अणुओं के रूप में मौजूद है। B वह तत्व है, जो तीसरे आवर्त में सोडियम के ठीक बाद आता है, और आधुनिक आवर्त सारणी में समूह C के अंतर्गत आता है। A, B और C की पहचान कीजिए।
- (a) A = हीलियम, B = Al, C = 13
- (b) A = लीथियम, B = K, C = 1
- (c) A = लैंथेनॉइड्स, B = Ne, C = 3
- (d) A = हाइड्रोजन, B = Mg, C = 2
Show answer
Answer: (d)
86. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्मृति जुबिन ईरानी ने किसके सहयोग से 'स्त्री मनोरक्षा परियोजना' शुरू की?
- (a) NIMHANS
- (b) स्वास्थ्य मंत्रालय
- (c) NCW
- (d) SBI
Show answer
Answer: (a)
88. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 15 : 24:: 35 : 48:: 63:?
- (a) 42
- (b) 36
- (c) 80
- (d) 75
Show answer
Answer: (c)
89. जनवरी 2022 में, पंजाब और महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक का किस बैंक में विलय हो गया है?
- (a) कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक
- (b) उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
- (c) यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
- (d) एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
Show answer
Answer: (c)
91. 8 पुरुष और 12 महिलाएं किसी दीवार को 10 दिन में बना सकते हैं। 6 पुरुष और 8 महिलाएं इसे 14 दिन में बना सकते हैं। 1 महिला को अकेले इसे बनाने में कितना समय लगेगा?
- (a) 140 दिन
- (b) 280 दिन
- (c) 700 दिन
- (d) 350 दिन
Show answer
Answer: (b)
92. निम्नलिखित में से किस पंचवर्षीय योजना के दौरान लाइसेंस राज शुरू किया गया था?
- (a) छठी पंचवर्षीय योजना
- (b) पांचवी पंचवर्षीय योजना
- (c) चौथी पंचवर्षीय योजना
- (d) द्वितीय पंचवर्षीय योजना
Show answer
Answer: (d)
93. यदि 10 अगस्त 2021 को मंगलवार था, तो 18 सितंबर 2021 को सप्ताह का कौन सा दिन था?
- (a) रविवार
- (b) सोमवार
- (c) शनिवार
- (d) मंगलवार
Show answer
Answer: (c)
94. शोभा बिंदु A से चलना शुरू करती है, और पूर्व की ओर 10 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 10 m और चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 30 m चलती है। वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 15 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 40 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 5 m चलकर एक शॉपिंग मॉल तक पहुंचती है। बिंदु A, शॉपिंग मॉल से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) 10 m, उत्तर
- (b) 10 m, दक्षिण
- (c) 5 m, उत्तर
- (d) 5 m, दक्षिण
Show answer
Answer: (a)
95. A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 20, 30 और 60 दिन में कर सकते हैं। यदि प्रत्येक तीसरे दिन B और C, A की सहायता करते हैं, तो A उस कार्य को कितने दिन में पूरा कर सकता है?
- (a) 12 दिन
- (b) 24 दिन
- (c) 13 दिन
- (d) 15 दिन
Show answer
Answer: (d)
97. 5 अंकों की वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए, जो 18, 15 और 21 से विभाज्य हो।
- (a) 99545
- (b) 99455
- (c) 99450
- (d) 99540
Show answer
Answer: (d)
98. 6 पुरुष और 8 महिलाएं एक कार्य को 14 दिन में पूरा कर सकते हैं। 8 पुरुष और 12 महिलाएं उसी कार्य को 10 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि एक पुरुष अकेले कार्य करे, तो उसी कार्य को पूरा करने में उसे कितने दिन लगेंगे?
- (a) 140 दिन
- (b) 280 दिन
- (c) 175 दिन
- (d) 210 दिन
Show answer
Answer: (a)
99. उस उदासीनीकरण अभिक्रिया के अभिकारकों का अनुमान लगाएं, जिसके उत्पाद लीथियम सल्फेट और जल हैं।
- (a) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल और लीथियम नाइट्रेट
- (b) सल्फ्यूरिक अम्ल और लीथियम कार्बोनेट
- (c) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल और लीथियम कार्बोनेट
- (d) सल्फ्यूरिक अम्ल और लीथियम हाइड्रॉक्साइड
Show answer
Answer: (d)
100. 28 नवंबर से 9 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित, राष्ट्रीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किस राज्य में किया गया था?
- (a) तमिलनाडु
- (b) आंध्र प्रदेश
- (c) ओडिशा
- (d) केरल
Show answer
Answer: (d)
Show answers
Answer key
Answer key as marked in the Railway Recruitment Board’s response sheet. “—” means the sheet did not show it clearly.
Computer Based Test
- Q 1
- (b)
- Q 3
- (a)
- Q 4
- (d)
- Q 5
- (a)
- Q 6
- (b)
- Q 8
- (a)
- Q 9
- (d)
- Q 10
- (c)
- Q 11
- (b)
- Q 12
- (d)
- Q 13
- (d)
- Q 14
- (c)
- Q 15
- (d)
- Q 16
- (c)
- Q 19
- (c)
- Q 21
- (c)
- Q 22
- (d)
- Q 23
- (b)
- Q 24
- (b)
- Q 25
- (b)
- Q 26
- (d)
- Q 27
- (c)
- Q 28
- (d)
- Q 29
- (d)
- Q 30
- (b)
- Q 31
- (a)
- Q 32
- (d)
- Q 33
- (b)
- Q 34
- (a)
- Q 35
- (c)
- Q 36
- (d)
- Q 37
- (d)
- Q 38
- (a)
- Q 40
- (c)
- Q 41
- (a)
- Q 42
- (d)
- Q 43
- (a)
- Q 44
- (a)
- Q 45
- (b)
- Q 47
- (b)
- Q 48
- (d)
- Q 49
- (d)
- Q 50
- (b)
- Q 51
- (c)
- Q 52
- (d)
- Q 54
- (c)
- Q 55
- (c)
- Q 56
- (c)
- Q 57
- (d)
- Q 60
- (d)
- Q 61
- (b)
- Q 63
- (c)
- Q 64
- (d)
- Q 65
- (c)
- Q 66
- (c)
- Q 67
- (a)
- Q 68
- (c)
- Q 69
- (b)
- Q 72
- (d)
- Q 73
- (a)
- Q 74
- (b)
- Q 75
- (b)
- Q 76
- (b)
- Q 77
- (c)
- Q 78
- (d)
- Q 79
- (c)
- Q 80
- (a)
- Q 81
- (d)
- Q 82
- (d)
- Q 83
- (d)
- Q 84
- (b)
- Q 85
- (d)
- Q 86
- (a)
- Q 88
- (c)
- Q 89
- (c)
- Q 91
- (b)
- Q 92
- (d)
- Q 93
- (c)
- Q 94
- (a)
- Q 95
- (d)
- Q 97
- (d)
- Q 98
- (a)
- Q 99
- (d)
- Q 100
- (d)