ExamBharo · RRB Group D 2022 — 25 August 2022, Shift 3 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-25-aug-shift-3/
Question paper · RRB Group D
RRB Group D 2022 — 25 August 2022, Shift 3
25 August 2022 · 5:00 PM–6:30 PM88 of the paper’s 100 questions+1 for a correct answer, −0.33 for a wrong one
Questions from the Railway Recruitment Board’s paper of 25 August 2022, 5:00 PM–6:30 PM. · typed by hand from the scan
Preparing for RRB Group D? Get more, free
Daily previous-year questions as quizzes, and every RRB Group D notice the day it is out.
Computer Based Test
1. Reaction conditions are indicated at which place in the chemical equation?
- (a) Above and/or below the arrow
- (b) Only below the arrow
- (c) In the beginning of the equation
- (d) Only above the arrow
Show answer
Answer: (a)
2. इनमें से किसे 'देशबंधु' के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने 1922 में एक सत्र के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, और मोतीलाल नेहरू के साथ मिलकर स्वराज पार्टी की सह-स्थापना की?
- (a) लाला लाजपत राय
- (b) अरबिंदो घोष
- (c) गोपाल कृष्ण गोखले
- (d) चित्तरंजन दास
Show answer
Answer: (d)
3. किसी वस्तु को एक उत्तल दर्पण के सामने अनंत और दर्पण के ध्रुव के बीच स्थित किसी बिंदु पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब ______ होगा।
- (a) आभासी और सीधा
- (b) वास्तविक और उल्टा
- (c) आभासी और उल्टा
- (d) वास्तविक और सीधा
Show answer
Answer: (a)
5. 'नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और पोषण' श्रेणी में राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021 प्राप्त करने वाले शैक्षणिक संस्थान का नाम बताइए।
- (a) मानव रचना शैक्षणिक संस्थान
- (b) महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान
- (c) भारतीय शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी संस्थान
- (d) लिंगया'स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
Show answer
Answer: (a)
6. राज्य अधिनियम के अनुसार, ग्राम पंचायत के सरपंच या मुखिया का चुनाव वार्ड सदस्यों के द्वारा ______ वर्ष की अवधि के लिए किया जाता है।
- (a) 1
- (b) 5
- (c) 2
- (d) 3
Show answer
Answer: (b)
7. इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: U ≤ W = V < Y > I ≥ F > N निष्कर्ष: I. Y > U II. N < I
- (a) केवल निष्कर्ष I सही है।
- (b) निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
- (c) न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
- (d) केवल निष्कर्ष II सही है।
Show answer
Answer: (b)
8. वर्तमान में, एक पिता की आयु, उसके 3 बच्चों की आयु के योगफल की दोगुनी है। 15 वर्ष बाद, पिता की आयु उसके बच्चों की आयु के योगफल के बराबर होगी। आज से 15 वर्ष बाद पिता की आयु कितनी होगी?
- (a) 85 वर्ष
- (b) 75 वर्ष
- (c) 90 वर्ष
- (d) 95 वर्ष
Show answer
Answer: (b)
9. मराठी, जो एक इंडो-आर्यन भाषा है, 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या के 6.86% लोगों द्वारा बोली जाने वाली ______ सबसे बड़ी भाषा है।
- (a) तीसरी
- (b) पांचवीं
- (c) चौथी
- (d) दूसरी
Show answer
Answer: (a)
10. 'गारो', 'खासी' और 'जयंतिया' पहाड़ियां भारत के किस भौतिक विभाजन का हिस्सा हैं?
- (a) हिमालय पर्वतमाला
- (b) तटीय मैदान
- (c) उत्तरी मैदान
- (d) प्रायद्वीपीय पठार
Show answer
Answer: (d)
11. शैली अपने घर से निकलकर 45 m पूर्व की ओर जाती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 85 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 40 m चलती है। फिर अंततः वह बाएं मुड़ती है, और 85 m चलकर एक ATM पर पहुंचती है। उसके घर से ATM की दूरी कितनी है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) 80 m
- (b) 85 m
- (c) 125 m
- (d) 40 m
Show answer
Answer: (b)
12. 'पेडोलॉजी (pedology)' के लिए किस अन्य शब्द का उपयोग किया जाता है?
- (a) भू-आकृति विज्ञान (Geomorphology)
- (b) मृदा भूगोल (Soil Geography)
- (c) पादप भूगोल (Phyto Geography)
- (d) समुद्र विज्ञान (Oceanography)
Show answer
Answer: (b)
13. इनमें से किसने अपने उभरते मोबिलिटी समाधानों और आगामी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मार्च 2022 में एक नए ब्रांड 'विडा (VIDA)' का अनावरण किया?
- (a) टाटा मोटर्स
- (b) हीरो मोटोकॉर्प
- (c) मारुति सुजुकी
- (d) हुंडई मोटर्स
Show answer
Answer: (b)
14. फरवरी 2022 में, भारत का सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर परम प्रवेग कहां लॉन्च किया गया था?
- (a) आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee)
- (b) आईआईटी गांधीनगर (IIT Gandhinagar)
- (c) आईआईएससी बेंगलुरु (IISc Bengaluru)
- (d) आईआईटी रोपड़ (IIT Ropar)
Show answer
Answer: (c)
15. निम्न में से कौन सी साधारण भिन्न, मिश्रित आवर्ती दशमलव 0.3125125125... के मान के बराबर होगी?
- (a) 1967/4995
- (b) 1783/4995
- (c) 1561/4995
- (d) 1653/4995
Show answer
Answer: (c)
16. Which of the following sequences of events occurs during the formation of urine in the human body?
- (a) Filtration, reabsorption, secretion
- (b) Filtration, secretion, reabsorption, secretion
- (c) Reabsorption, filtration, secretion, storage
- (d) Secretion, filtration, reabsorption
Show answer
Answer: (a)
17. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 35 : 21:: 20 : 12:: 40:?
- (a) 24
- (b) 26
- (c) 39
- (d) 42
Show answer
Answer: (a)
18. हल कीजिए। (a - b)³ + (b - 2c)³ + (-a + 2c)³
- (a) a - b + 2c
- (b) 3((a - b) (b - 2c) (-a+2c))
- (c) a - 2c + 4b
- (d) (a - b + 2c)²
Show answer
Answer: (b)
19. एक राशि को साधारण ब्याज की एक निश्चित वार्षिक दर पर 2 वर्ष के लिए निवेश किया गया था। यदि इसे मौजूदा दर से 2% अधिक की वार्षिक दर पर निवेश किया गया होता, तो 2 वर्ष में अर्जित साधारण ब्याज ₹240 अधिक होता। निवेश की गई राशि ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹24,000
- (b) ₹16,000
- (c) ₹8,000
- (d) ₹6,000
Show answer
Answer: (d)
20. केंद्रीय बैंक द्वारा पुनर्खरीद की तारीख और मूल्य के स्पष्ट विनिर्देश के साथ बेची गई प्रतिभूतियों को ______ कहा जाता है।
- (a) पूर्ण खुला बाजार संचालन
- (b) पुनर्क्रय अनुबंध (repurchase agreement)
- (c) ब्याज दर विनिमय (Interest Rate Swap)
- (d) रिवर्स रेपो
Show answer
Answer: (d)
21. UNEP का पूर्ण रूप क्या है?
- (a) United Nations Environment Planning (यूनाइटेड नेशंस एन्वायर्नमेंट प्लानिंग)
- (b) United Nations Educational Programme (यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल प्रोग्राम)
- (c) United Nations Educational Planning (यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल प्लानिंग)
- (d) United Nations Environment Programme (यूनाइटेड नेशंस एन्वायर्नमेंट प्रोग्राम)
Show answer
Answer: (d)
22. यदि किसी गोलाकार गेंद का पृष्ठीय क्षेत्रफल 616 m² है, तो उसका आयतन ज्ञात कीजिए।
- (a) 1437.33 m³
- (b) 1786.35 m³
- (c) 1657.29 m³
- (d) 1238.33 m³
Show answer
Answer: (a)
23. जनवरी 2022 में भारतीय संसद की कार्यवाहियों को बड़े पैमाने पर जनता के लिए सुलभ बनाने हेतु इनमें से कौन सा ऐप लॉन्च किया गया है?
- (a) डिजिटल संसद
- (b) ऑनलाइन संसद कार्यवाही
- (c) संसद देखो लाइव
- (d) संसद योजना
Show answer
Answer: (a)
25. A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के शनिवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होती है। उनमें से किसी की भी परीक्षा C से पहले और B के बाद नहीं है। F की परीक्षा, A के ठीक बाद, और D से ठीक पहले है। E की परीक्षा मंगलवार को, और A से ठीक पहले है। इनमें से किसकी परीक्षा शुक्रवार को है?
- (a) F
- (b) B
- (c) D
- (d) A
Show answer
Answer: (c)
27. समांतर चतुर्भुज की एक समांतर भुजा की लंबाई 12 cm है, तथा इसके आधार और दूसरी समांतर भुजा के बीच की लंबवत दूरी 8 cm है। इसका क्षेत्रफल ______ है।
- (a) 192 cm²
- (b) 24 cm²
- (c) 96 cm²
- (d) 48 cm²
Show answer
Answer: (c)
28. निम्नलिखित में से किस देशांतर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा माना जाता है?
- (a) 180°
- (b) 90° W
- (c) 0°
- (d) 90° E
Show answer
Answer: (a)
29. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 5, 24, 46, 74, 111, 160, 224,?
- (a) 305
- (b) 306
- (c) 360
- (d) 350
Show answer
Answer: (b)
30. त्रिभुज ABC में, AB = 3 m, BC = 4 m, और AC = 5 m है। त्रिभुज PRQ में, PR = 4 m, PQ = 5 m, और RQ = 3 m है। निम्न में से कौन सा सर्वांगसमता का सही क्रम है?
- (a) ▲CBA, ▲RPQ के सर्वांगसम है
- (b) ▲ABC, ▲RPQ के सर्वांगसम है
- (c) ▲BCA, ▲RPQ के सर्वांगसम है
- (d) ▲BAC, ▲RPQ के सर्वांगसम है
Show answer
Answer: (c)
31. एक बिंदु प्रकाश स्रोत से एक समानांतर किरण पुंज उत्पन्न करने के लिए इनमें से किस प्रकाशिक उपकरण का प्रयोग किया जा सकता है? (A) उत्तल लेंस (B) अवतल लेंस (C) अवतल दर्पण (D) उत्तल दर्पण
- (a) (B) और (C) दोनों
- (b) (A) और (B) दोनों
- (c) (A) और (C) दोनों
- (d) (A) और (D) दोनों
Show answer
Answer: (c)
32. आवर्त सारणी में परमाणु का आकार बाएं से दाएं जाने पर ______ और ऊपर से नीचे जाने पर ______।
- (a) बढ़ता है, बढ़ता है
- (b) घटता है, बढ़ता है
- (c) घटता है, घटता है
- (d) बढ़ता है, घटता है
Show answer
Answer: (b)
33. निम्नलिखित में से कौन सा धावन सोडा का उपयोग नहीं है? (i) कांच, साबुन और कागज के विनिर्माण में (ii) घरेलू प्रयोजनों के लिए शोधन मार्जक (cleaning agent) के रूप में (iii) जल की स्थाई कठोरता को दूर करने के लिए (iv) केक को सेंकने (Baking) करने के लिए
- (a) iv
- (b) i
- (c) ii
- (d) iii
Show answer
Answer: (a)
34. मार्च 2022 में, किस बैंक ने ओडिशा में 'प्रोजेक्ट बैंकसखी' का शुभारंभ किया?
- (a) PNB बैंक
- (b) ऐक्सिस बैंक
- (c) बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- (d) HDFC बैंक
Show answer
Answer: (c)
35. विश्व जल दिवस ______ को मनाया जाता है।
- (a) 22 मार्च
- (b) 15 अगस्त
- (c) 26 अगस्त
- (d) 8 मार्च
Show answer
Answer: (a)
36. मार्च 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कौन हैं?
- (a) नीता अंबानी
- (b) नरिंदर ध्रुव बत्रा
- (c) एन रामचंद्रन
- (d) अभय सिंह चौटाला
Show answer
Answer: (b)
37. तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ पुरस्कार टोपियां हैं। कुछ टोपियां पदक हैं। सभी पुरस्कार मास्क हैं। निष्कर्ष: I. कुछ मास्क टोपियां हैं। II. कुछ मास्क पदक हैं।
- (a) निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
- (b) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- (c) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- (d) न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
Show answer
Answer: (c)
38. वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसमें 7 घटाने पर प्राप्त संख्या 12, 16, 18 और 21 से विभाज्य होती है।
- (a) 1105
- (b) 1150
- (c) 1015
- (d) 1051
Show answer
Answer: (c)
39. भारतीय संविधान में शिक्षा के अधिकार को 86वें संविधान संशोधन द्वारा 2002 में मौलिक अधिकारों के अध्याय में एक नया अनुच्छेद, ______ शामिल करके जोड़ा गया था।
- (a) 19A
- (b) 25A
- (c) 21A
- (d) 23A
Show answer
Answer: (c)
40. सैम अपने घर से बाहर निकलता है, और पूर्व की ओर 160 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 50 m चलता है। वह पुनःदाएं मुड़ता है, और 70 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और 35 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 90 m चलकर एक गिफ्ट शॉप तक पहुंचता है। सैम के घर से गिफ्ट शॉप कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- (a) 85 m, दक्षिण
- (b) 120 m, उत्तर
- (c) 120 m, दक्षिण
- (d) 85 m, उत्तर
Show answer
Answer: (a)
41. एक दुकानदार ने ₹28,000 के अंकित मूल्य वाली वस्तु पर 10% और 15% की क्रमिक छूट दी। वस्तु का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹22,140
- (b) ₹21,240
- (c) ₹21,402
- (d) ₹21,420
Show answer
Answer: (d)
42. 17 और 68 का मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
- (a) 42
- (b) 38
- (c) 34
- (d) 46
Show answer
Answer: (c)
43. Urgelling Gompa is found in the Indian state of ______.
- (a) Uttarakhand
- (b) Sikkim
- (c) Arunachal Pradesh
- (d) Himachal Pradesh
Show answer
Answer: (c)
44. मैं 10 km/h की चाल से चलता हूं, और 2 घंटे में गंतव्य तक पहुंच जाता हूं। यदि मैं अपनी चाल में 5 km/h की वृद्धि करता हूं, तो मैं अपने गंतव्य पर कितना पहले पहुंच जाऊंगा?
- (a) 30 मिनट
- (b) 40 मिनट
- (c) 50 मिनट
- (d) 20 मिनट
Show answer
Answer: (b)
45. 3.0 cm आकार वाली किसी वस्तु को एक 18 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 54 cm की दूरी पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब ______ होगा, और इसकी ऊंचाई ______होगी।
- (a) उल्टा, 1.5 cm
- (b) सीधा, 0.75 cm
- (c) सीधा, 1.5 cm
- (d) उल्टा, 0.75 cm
Show answer
Answer: (a)
47. निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर लगभग कितना मान आना चाहिए? (23.01 + 16.986) ÷ 2.023 × 4.05 - 41.999 + 643.999 =?
- (a) 542
- (b) 682
- (c) 745
- (d) 765
Show answer
Answer: (b)
48. सूर्य से आने वाली किरणें वायुमंडल द्वारा अपवर्तित होती हैं। इसके कारण, आभासी सूर्योदय, वास्तविक सूर्योदय से लगभग ______ होता है।
- (a) 1 मिनट बाद
- (b) 1 मिनट पहले
- (c) 2 मिनट बाद
- (d) 2 मिनट पहले
Show answer
Answer: (d)
49. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: ग्रेफाइट विद्युत का कुचालक है। कथन II: ग्रेफाइट में, प्रत्येक कार्बन परमाणु समान तल में तीन अन्य कार्बन परमाणुओं के साथ बंध बनाकर जुड़ा होता है, जिससे एक षट्कोणीय सरणी (hexagonal array) बनती है।
- (a) कथन II सत्य है, और कथन I असत्य है।
- (b) कथन I सत्य है, और कथन II असत्य है।
- (c) दोनों कथन असत्य हैं।
- (d) दोनों कथन सत्य हैं।
Show answer
Answer: (a)
50. उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 313, 13) (7, 50, 1)
- (a) (15, 150, 10)
- (b) (9, 90, 3)
- (c) (4, 125, 11)
- (d) (12, 158, 12)
Show answer
Answer: (b)
51. दी गई संख्या श्रेणी का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। 29, 74, 93, 75, 19, 52, 75, 94, 93, 71 यदि सभी संख्याओं के दहाई और इकाई अंकों की स्थिति को आपस में बदल दिया जाए, तो मूल श्रेणी की कौन सी संख्याएं, श्रेणी की क्रमशः सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याएं बन जाएंगी?
- (a) 29 और 71
- (b) 93 और 71
- (c) 93 और 94
- (d) 19 और 29
Show answer
Answer: (a)
52. 'कांगड़ा' और 'कुल्लू' घाटी भारत के किस राज्य में स्थित है?
- (a) उत्तराखंड
- (b) अरुणाचल प्रदेश
- (c) हिमाचल प्रदेश
- (d) सिक्किम
Show answer
Answer: (c)
53. छः मित्रों ने अपनी वार्षिक मनोविज्ञान परीक्षा में अलग-अलग अंक प्राप्त किए। Q ने केवल चार मित्रों से अधिक अंक प्राप्त किए। M ने केवल 3 मित्रों से अधिक अंक प्राप्त किए। P और N, दोनों ने T से अधिक अंक प्राप्त किए। Y ने सबसे कम अंक प्राप्त किए। N ने सर्वाधिक अंक प्राप्त नहीं किए। किसने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए?
- (a) T
- (b) P
- (c) M
- (d) Q
Show answer
Answer: (b)
54. कौन सा राज्य पोंगल का त्योहार मनाने के लिए प्रसिद्ध है?
- (a) ओडिशा
- (b) तमिलनाडु
- (c) त्रिपुरा
- (d) तेलंगाना
Show answer
Answer: (b)
56. वाष्पोत्सर्जन, इनमें से मुख्यतः किस स्थल पर नहीं होता है?
- (a) अंतः कोशिकीय अंतरालों (Intracellular spaces)
- (b) वातरंध्र (Lenticels)
- (c) उपत्वचा (Cuticle)
- (d) रंध्र (Stomata)
Show answer
Answer: (a)
58. Which option correctly shows the path that the sperms take when they are released from the human male reproductive system?
- (a) Testis → Ureter → Vas deferens → Penis
- (b) Testis → Vas deferens → Urethra → Penis
- (c) Testis → Ureter → Urethra → Penis
- (d) Testis → Vas deferens → Ureter → Penis
Show answer
Answer: (b)
59. P, Q, R, S, T, U, V और W, आठ डिब्बे हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। V को ऊपर से चौथे स्थान पर, और R के ठीक नीचे रखा गया है। W को सबसे ऊपर, तथा P के ठीक ऊपर रखा गया है। S और T के बीच केवल एक डिब्बे को रखा गया है। T को S के नीचे रखा गया है, और U को Q के ऊपर रखा गया है। T और Q के बीच कितने डिब्बों को रखा गया है?
- (a) एक
- (b) शून्य
- (c) तीन
- (d) दो
Show answer
Answer: (b)
60. एक व्यस्क मनुष्य 24 घंटे में मूत्र की औसतन कितनी मात्रा उत्सर्जित करता है?
- (a) 1-1.8 लीटर
- (b) 1-1.5 लीटर
- (c) 1.5-2.5 लीटर
- (d) 1.5-2 लीटर
Show answer
Answer: (a)
63. उस घनाभ का आयतन ज्ञात कीजिए, जिसकी लंबाई 12 m, चौड़ाई 10 m और ऊंचाई 15 m है।
- (a) 1500 m²
- (b) 1500 m³
- (c) 1800 m³
- (d) 1800 m²
Show answer
Answer: (c)
64. A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। E किसी एक भुजा पर, तथा B और D दोनों के ठीक बगल में बैठा है। C, D के ठीक सामने बैठा है, और H, B के ठीक सामने बैठा है। G, E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर, और D के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। F, G के ठीक सामने बैठा है। इनमें से कौन A के ठीक सामने बैठा है?
- (a) B
- (b) E
- (c) F
- (d) G
Show answer
Answer: (b)
65. The S.I unit of resistance is equivalent to:
- (a) ampere/volt
- (b) joule/coulomb
- (c) coulomb/joule
- (d) volt/ampere
Show answer
Answer: (d)
66. निम्नलिखित में से सही कथनों की पहचान कीजिए। (a) किसी बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र की दिशा, उस बिंदु पर चुंबकीय दिक्सूचक रखकर ज्ञात की जा सकती है। (b) एक स्वतंत्र रूप से निलंबित चुंबकीय सुई उत्तर-पूर्व दिशा में इंगित करती है। (c) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं चुंबक के ध्रुवों के निकट सघन होती हैं। (d) दो चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं किसी दिए गए बिंदु पर प्रतिच्छेदित कर सकती हैं।
- (a) (b) और (c) दोनों
- (b) (a) और (d) दोनों
- (c) (a) और (c) दोनों
- (d) (a) और (b) दोनों
Show answer
Answer: (c)
67. द्विघात समीकरण के वे मूल ज्ञात कीजिए, जो 12x² = 27x को संतुष्ट करते हों।
- (a) 1, 3/4
- (b) 0, 9/4
- (c) 0, 3/4
- (d) 1, 4/3
Show answer
Answer: (b)
68. सरल कीजिए: (a + 2b - c)(b - c) + (a - c)2b + b²
- (a) 3ab - 5bc - ac - 2abc
- (b) 3b² + 3ab - 5bc - ac
- (c) 2b² + 3ab - 4bc + c
- (d) 3b² + c² + 3ab - 5bc - ac
Show answer
Answer: (d)
69. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। SEARCH: ESRAHC:: DESIGN: EDISNG:: LAYOUT:?
- (a) AOLTYU
- (b) UYTLOA
- (c) UTYOLA
- (d) ALOYTU
Show answer
Answer: (d)
70. एक निश्चित कूट भाषा में, 'NATURE' को 'QYWSUC' और 'REASON' को 'UCDQRL' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'LOTION' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) MNGVLQ
- (b) OLWFRK
- (c) OMWGRL
- (d) NMVGQL
Show answer
Answer: (c)
71. कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। मोनिका और दीपेन के बीच में केवल 6 व्यक्ति बैठे हैं। मोनिका पंक्ति के दाएं सिरे से 8वें स्थान पर बैठी है। केतन, मोनिका के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। केतन और मोनिका के बीच ठीक 3 व्यक्ति बैठे हैं। केतन बाएं सिरे से 10वें स्थान पर बैठा है। दीपेन दाएं सिरे पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
- (a) 20
- (b) 22
- (c) 21
- (d) 23
Show answer
Answer: (c)
72. एक विद्युत उपकरण 220 V आपूर्ति से संयोजित होने पर 5 A की धारा लेता है। विद्युत उपकरण की शक्ति ज्ञात कीजिए।
- (a) 110 W
- (b) 0.44 kW
- (c) 1.1 kW
- (d) 440 W
Show answer
Answer: (c)
73. A, B और C ने 20:15:12 के अनुपात में निवेश के साथ एक व्यवसाय शुरू किया। 3 माह बाद, C ने अपने निवेश का आधा हिस्सा निकाल लिया, और उससे अगले 9 माह बाद, ₹3,23,000 के लाभ को उनके बीच बांटा गया। C का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹57,000
- (b) ₹1,14,000
- (c) ₹1,57,000
- (d) ₹1,52,000
Show answer
Answer: (a)
75. A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। A किसी एक कोने पर, तथा E और F के ठीक बगल में बैठा है। D, A के ठीक सामने, और B के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। C किसी एक कोने पर, और F के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। निम्नलिखित में से कौन F के ठीक सामने बैठा है?
- (a) E
- (b) B
- (c) G
- (d) H
Show answer
Answer: (b)
76. किसी स्टोर में, लाभ, क्रय मूल्य के 260% के बराबर है। यदि विक्रय मूल्य ₹7,200 है, तो क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
- (a) ₹2,420
- (b) ₹2,000
- (c) ₹2,200
- (d) ₹3,000
Show answer
Answer: (b)
77. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार, जून 2022 में किस राज्य में सर्वाधिक बेरोजगारी दर दर्ज की गई थी?
- (a) गोवा
- (b) गुजरात
- (c) केरल
- (d) हरियाणा
Show answer
Answer: (d)
79. एक धारावाही परिनालिका के कारण चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं का पैटर्न ______ के समान होता है।
- (a) छड़ चुंबक
- (b) धारावाही वृत्ताकार पाश
- (c) अश्वनाल चुंबक
- (d) धारावाही सीधा तार
Show answer
Answer: (a)
80. निम्न में से कौन सा यौन-संक्रमण रोग एक विषाणु के कारण होता है?
- (a) सूजाक
- (b) सिफ़िलिस
- (c) AIDS
- (d) जुकाम
Show answer
Answer: (c)
81. यदि 1 जनवरी 2006 को रविवार था, तो 1 जनवरी 2009 को सप्ताह का कौन सा दिन था?
- (a) शुक्रवार
- (b) गुरुवार
- (c) शनिवार
- (d) बुधवार
Show answer
Answer: (b)
82. एक निर्णय और उसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और सही विकल्प का चयन कीजिए। निर्णय: कंपनी K के पास देश M के सभी शहरों और यहां तक कि गांवों में भी किराने की दुकानों और मिठाई की दुकानों की एक विस्तृत शृंखला है। कंपनी K के सीईओ (CEO) ने अगले माह से नकदी के रूप में भुगतान को पूर्णतया बंद करने का फैसला किया है। कथन: I. पिछले 3 वर्षों की रिपोर्टों के अनुसार, प्रति माह लगभग 24% भुगतान नकदी के माध्यम से होता था। II. देश M की 35% आबादी या तो निरक्षर है या उनके पास बैंक खातों की सुविधा नहीं है।
- (a) कथन I निर्णय का समर्थन नहीं करता है, और कथन II एक तटस्थ कथन है।
- (b) कथन I एक तटस्थ कथन है, और कथन II निर्णय का समर्थन नहीं करता है।
- (c) कथन I और II, दोनों निर्णय का समर्थन करते हैं।
- (d) कथन I और II, दोनों निर्णय का समर्थन नहीं करते हैं।
Show answer
Answer: (d)
84. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: लीथियम, सोडियम और रूबीडियम, डॉबेराइनर के त्रिक के तत्व हैं। कथन II: त्रिक में, मध्य तत्व का परमाणु द्रव्यमान, अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमानों के औसत के लगभग बराबर था।
- (a) दोनों कथन गलत हैं।
- (b) दोनों कथन सही हैं।
- (c) कथन I सही है, कथन II गलत है।
- (d) कथन II सही है, कथन I गलत है।
Show answer
Answer: (d)
85. वह अभिक्रिया, जिसमें एक अभिकारक दो या दो से अधिक अपेक्षाकृत सरल उत्पादों में विभाजित हो जाता है, ______ कहलाती है।
- (a) अपघटन अभिक्रिया
- (b) संयोजन अभिक्रिया
- (c) विस्थापन अभिक्रिया
- (d) दोहरा-विस्थापन अभिक्रिया
Show answer
Answer: (a)
86. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 25, 29, 38, 54, 79,?
- (a) 96
- (b) 120
- (c) 115
- (d) 110
Show answer
Answer: (c)
87. यदि शब्द BREAKDOWN के सभी अक्षरों को वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- (a) 2
- (b) 4
- (c) 3
- (d) 1
Show answer
Answer: (a)
89. एक तापदीप्त बल्ब का फिलामेंट बनाने हेतु सर्वाधिक उपयुक्त पदार्थ क्या है?
- (a) मैंगनीन
- (b) निक्रोम
- (c) टंगस्टन
- (d) टिन-लेड मिश्र धातु
Show answer
Answer: (c)
90. निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर लगभग कितना मान आना चाहिए? 126.012 × 14.987 - 603.045 =? + 261.987
- (a) 1025
- (b) 875
- (c) 845
- (d) 1235
Show answer
Answer: (a)
91. उर्वरकों के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन गलत है?
- (a) ये बारिश या सिंचाई के पानी के साथ बह जाते हैं।
- (b) इसका संघटन पोषकों की पूर्व-निर्धारित मात्रा के आधार पर होता है।
- (c) इनका संग्रहण उचित तरीके से किया जाना चाहिए।
- (d) ये वायु और जल को कभी प्रदूषित नहीं करते हैं।
Show answer
Answer: (d)
92. निम्नलिखित में से कौन से ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया के उदाहरण हैं? i. बुझा हुआ चूना बनाना ii. प्राकृतिक गैस का जलना iii. श्वसन
- (a) केवल i
- (b) i, ii, iii सभी
- (c) केवल ii
- (d) i और ii दोनों
Show answer
Answer: (b)
93. दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 385 है, और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 7 है। यदि दोनों संख्याओं का योग 112 है, तो उनका अंतर ज्ञात कीजिए।
- (a) 43
- (b) 50
- (c) 35
- (d) 42
Show answer
Answer: (d)
94. Which state on 23 December 2021, passed Shakti Criminal Laws?
- (a) Kerala
- (b) Karnataka
- (c) Assam
- (d) Maharashtra
Show answer
Answer: (d)
95. मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में केंद्र शासित प्रदेशों का प्रभारी निम्नलिखित में से कौन होता है?
- (a) उपराज्यपाल
- (b) प्रधानमंत्री
- (c) राष्ट्रपति
- (d) भारत के मुख्य न्यायाधीश
Show answer
Answer: (a)
96. यदि संख्या 4681342 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी संख्या के सबसे बड़े और सबसे छोटे अंकों का अंतर क्या होगा?
- (a) 4
- (b) 6
- (c) 2
- (d) 5
Show answer
Answer: (b)
97. 3x² - 6x + 5 = 0 के मूलों की प्रकृति क्या है?
- (a) मूल वास्तविक और समान हैं।
- (b) मूल वास्तविक और 2 से अधिक हैं।
- (c) मूल वास्तविक और असमान हैं।
- (d) कोई भी मूल वास्तविक नहीं है।
Show answer
Answer: (d)
98. निम्नलिखित में से कौन सा धावन सोडा के निर्माण के लिए के लिए प्रयुक्त कच्चे पदार्थों के सही समूह को दर्शाता है?
- (a) NaCl, NH₃, CO₂
- (b) NaCl, CO₂
- (c) NaCl and H₂O
- (d) NaCl, NH₃
Show answer
Answer: (a)
99. चंद्रा की आयु, चंद्रिका की आयु से 10 वर्ष कम है। 5 वर्ष बाद चंद्रिका की आयु, चंद्रा की आयु की दोगुनी हो जाएगी। चंद्रिका की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
- (a) 10 वर्ष
- (b) 15 वर्ष
- (c) 20 वर्ष
- (d) 25 वर्ष
Show answer
Answer: (b)
100. निम्नलिखित में से उस पद का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर तार्किक रूप से शृंखला को पूर्ण करेगा? RBM 7, NXI 11, JTE 13, FPA 17, BLW 19,?
- (a) FHA 23
- (b) XOS 21
- (c) XHS 23
- (d) XSO 21
Show answer
Answer: (c)
Show answers
Answer key
Answer key as marked in the Railway Recruitment Board’s response sheet. “—” means the sheet did not show it clearly.
Computer Based Test
- Q 1
- (a)
- Q 2
- (d)
- Q 3
- (a)
- Q 5
- (a)
- Q 6
- (b)
- Q 7
- (b)
- Q 8
- (b)
- Q 9
- (a)
- Q 10
- (d)
- Q 11
- (b)
- Q 12
- (b)
- Q 13
- (b)
- Q 14
- (c)
- Q 15
- (c)
- Q 16
- (a)
- Q 17
- (a)
- Q 18
- (b)
- Q 19
- (d)
- Q 20
- (d)
- Q 21
- (d)
- Q 22
- (a)
- Q 23
- (a)
- Q 25
- (c)
- Q 27
- (c)
- Q 28
- (a)
- Q 29
- (b)
- Q 30
- (c)
- Q 31
- (c)
- Q 32
- (b)
- Q 33
- (a)
- Q 34
- (c)
- Q 35
- (a)
- Q 36
- (b)
- Q 37
- (c)
- Q 38
- (c)
- Q 39
- (c)
- Q 40
- (a)
- Q 41
- (d)
- Q 42
- (c)
- Q 43
- (c)
- Q 44
- (b)
- Q 45
- (a)
- Q 47
- (b)
- Q 48
- (d)
- Q 49
- (a)
- Q 50
- (b)
- Q 51
- (a)
- Q 52
- (c)
- Q 53
- (b)
- Q 54
- (b)
- Q 56
- (a)
- Q 58
- (b)
- Q 59
- (b)
- Q 60
- (a)
- Q 63
- (c)
- Q 64
- (b)
- Q 65
- (d)
- Q 66
- (c)
- Q 67
- (b)
- Q 68
- (d)
- Q 69
- (d)
- Q 70
- (c)
- Q 71
- (c)
- Q 72
- (c)
- Q 73
- (a)
- Q 75
- (b)
- Q 76
- (b)
- Q 77
- (d)
- Q 79
- (a)
- Q 80
- (c)
- Q 81
- (b)
- Q 82
- (d)
- Q 84
- (d)
- Q 85
- (a)
- Q 86
- (c)
- Q 87
- (a)
- Q 89
- (c)
- Q 90
- (a)
- Q 91
- (d)
- Q 92
- (b)
- Q 93
- (d)
- Q 94
- (d)
- Q 95
- (a)
- Q 96
- (b)
- Q 97
- (d)
- Q 98
- (a)
- Q 99
- (b)
- Q 100
- (c)