ExamBharo · RRB Group D 2022 — 2 September 2022, Shift 3 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-2-sep-shift-3/
Question paper · RRB Group D
RRB Group D 2022 — 2 September 2022, Shift 3
2 September 2022 · 5:00 PM–6:30 PM88 of the paper’s 100 questions+1 for a correct answer, −0.33 for a wrong one
Questions from the Railway Recruitment Board’s paper of 2 September 2022, 5:00 PM–6:30 PM. · typed by hand from the scan
Preparing for RRB Group D? Get more, free
Daily previous-year questions as quizzes, and every RRB Group D notice the day it is out.
Computer Based Test
1. एक तत्व X क्लोरीन के साथ मिलकर एक यौगिक XCl बनाता है। तत्व X को आवर्त सारणी में बाईं ओर रखा गया है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन तत्व X के लिए सही है? (i) इसमें एक संयोजी इलेक्ट्रॉन होता है। (ii) यह धातु है, और ठोस है। (iii) यह अधातु है, और गैस है। (iv) इसमें पांच संयोजी इलेक्ट्रॉन हैं।
- (a) केवल (iii)
- (b) केवल (i), (ii) और (iii)
- (c) केवल (iv)
- (d) केवल (i) और (iii)
Show answer
Answer: (b)
2. राज्यसभा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
- (a) प्रतिवर्ष इसके एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
- (b) प्रतिवर्ष इसके आधे सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
- (c) प्रत्येक दूसरे वर्ष इसके एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
- (d) प्रत्येक दूसरे वर्ष इसके 1/5 सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
Show answer
Answer: (c)
3. A, B, C, D, W, X, Y और Z, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ व्यक्ति कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ मेज की भुजाओं के मध्य बैठे हैं। C, W के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। C, किसी एक कोने पर बैठा है। A, किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। Y, A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, C के ठीक बगल में नहीं बैठा है। B और D के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B, Z के ठीक बगल में बैठा है। B, किसी भी भुजा के मध्य में नहीं बैठा है। Y के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
- (a) D
- (b) C
- (c) B
- (d) A
Show answer
Answer: (d)
4. संख्या 64, 86, 108 और 260 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
- (a) 8
- (b) 2
- (c) 6
- (d) 4
Show answer
Answer: (b)
5. ______ चालक का प्रतिरोध कहलाता है।
- (a) V और I का अनुपात
- (b) I और V का गुणनफल
- (c) I और V का अनुपात
- (d) V और I का अंतर
Show answer
Answer: (a)
6. जब बेकिंग सोडा को गर्म किया जाता है, तो यह ______, जल और कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है।
- (a) सोडियम कार्बोनेट
- (b) सोडियम हाइड्रॉक्साइड
- (c) सोडियम क्लोराइड
- (d) सोडियम एसीटेट
Show answer
Answer: (a)
7. दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है। 188, 187, 183, 174, 158,?
- (a) 137
- (b) 139
- (c) 133
- (d) 129
Show answer
Answer: (c)
8. किसी चतुर्भुज ABCD में, ∠A = 86° और ∠B = 72° है। ∠C और ∠D के समद्विभाजक, O पर मिलते हैं। ∠DOC का माप ज्ञात कीजिए।
- (a) 69°
- (b) 91°
- (c) 79°
- (d) 101°
Show answer
Answer: (c)
10. पुरानी दिल्ली में लाल किले पर प्रधान मंत्री भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को किस राष्ट्रीय त्योहार पर फहराते हैं?
- (a) गांधी जयंती
- (b) राष्ट्रीय संविधान दिवस
- (c) स्वतंत्रता दिवस
- (d) गणतंत्र दिवस
Show answer
Answer: (c)
11. निम्नलिखित में से कौन-सी स्वदेश में विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है, जिसका परीक्षण भारत में मार्च 2022 में किया गया?
- (a) रक्षा (RAKSHAA)
- (b) संरक्षण (SANRAKSHAN)
- (c) कवच (KAVACH)
- (d) बचाव (BACHAAV)
Show answer
Answer: (c)
12. इनमें से कौन सी भाषा, भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से एक शास्त्रीय भाषा है?
- (a) संस्कृत
- (b) बंगाली
- (c) संथाली
- (d) कोंकणी
Show answer
Answer: (a)
13. मार्च 2022 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस राज्य में ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन स्थापित करने के लिए भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?
- (a) राजस्थान
- (b) गुजरात
- (c) केरल
- (d) हिमाचल प्रदेश
Show answer
Answer: (b)
15. इंडियन प्रीमियर लीग (क्रिकेट), 2022 के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए कितनी टीमें निर्धारित की गई थीं?
- (a) 10
- (b) 15
- (c) 17
- (d) 12
Show answer
Answer: (a)
16. दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है। 10, 132, 234, 318,?, 440.
- (a) 332
- (b) 373
- (c) 369
- (d) 386
Show answer
Answer: (d)
18. भारतीय रिजर्व बैंक की मुख्य भूमिका क्या है?
- (a) यह निजी क्षेत्र वाले उद्योगों को निधि प्रदान करता है।
- (b) यह भारत में वित्तीय क्षेत्र का समेकित पर्यवेक्षण करता है।
- (c) यह बैंकिंग क्षेत्र द्वारा उत्पन्न लाभ को बनाए रखता है।
- (d) यह सभी लोगों को पैसा उधार देता है।
Show answer
Answer: (b)
19. छह दोस्तों P, Q, R, S, T और U में सभी की लंबाई अलग-अलग है। R केवल तीन अन्य दोस्तों से लंबा है। T केवल एक दोस्त से लंबा है। Q, T से लंबा है लेकिन U से छोटा है। U, P से छोटा है। सभी दोस्तों में दूसरा सबसे लंबा कौन है?
- (a) U
- (b) R
- (c) Q
- (d) P
Show answer
Answer: (a)
20. ______ शृंखलन गुण को दर्शाता है।
- (a) नाइट्रोजन
- (b) ऑक्सीजन
- (c) कार्बन
- (d) हीलियम
Show answer
Answer: (c)
22. इनमें से किस अपशिष्ट को जीवाणुओं या अन्य मृतजीवियों (saprophytes) द्वारा विघटित नहीं किया जा सकता है?
- (a) चमड़ा
- (b) मलमूत्र
- (c) प्लास्टिक
- (d) कागज़
Show answer
Answer: (c)
23. छह सहपाठी - L, M, N, O, P और Q अपनी IGCSE की अंतिम परीक्षा के परिणामों की तुलना करते हैं। उनमें से प्रत्येक ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए हैं। O ने N से अधिक, लेकिन L से कम अंक प्राप्त किए हैं। M ने N से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। P ने N से कम, लेकिन Q से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। L ने M से कम अंक प्राप्त किए हैं। इन छह सहपाठियों में से किसने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं?
- (a) N
- (b) L
- (c) M
- (d) O
Show answer
Answer: (c)
24. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए। यौगिक - नाम i. C₆H₆ - a. एथेन ii. H₂C=CH₂ - b. बेंजीन iii. CH₃-CHO - c. एसीटैल्डिहाइड iv. CH₃COCH₃ - d. एथिलीन v. CH₃CH₃ - e. एसीटोन
- (a) i-a, ii-b, iii-c, iv-e, v-d
- (b) i-d, ii-c, iii-a, iv-b, v-e
- (c) i-d, ii-c, iii-e, iv-b, v-a
- (d) i-b, ii-d, iii-c, iv-e, v-a
Show answer
Answer: (d)
25. किसी निश्चित संख्या में व्यक्ति, एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। B, E के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। C, B के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। A, E के बाईं ओर छठे स्थान पर बैठा है। C और D के बीच केवल दो व्यक्ति हैं। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठता है, तो बैठे हुए व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
- (a) 12
- (b) 17
- (c) 9
- (d) 20
Show answer
Answer: (b)
26. वह प्राकृतिक संसाधन कौन सा है, जिससे पेट्रोल और डीजल प्राप्त किया जाता है?
- (a) पेट्रोलियम
- (b) कोल तार
- (c) बिटुमेन
- (d) कोक
Show answer
Answer: (a)
27. ADP को ATP अणुओं में भंडारित और स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में, निम्नलिखित में से कौन सा खनिज महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
- (a) आयरन
- (b) कैल्शियम
- (c) फ़ॉस्फ़ोरस
- (d) सोडियम
Show answer
Answer: (c)
28. शरद पश्चिम की ओर 4 km चलता है, और फिर दाएं मुड़ता है, और 5 km चलता है। वह फिर से बाएं मुड़ता है, और 7 km चलता है। अंत में, वह अपने बाईं ओर मुड़ता है, और 5 km चलता है। वह आरंभिक बिंदु से कितनी दूर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
- (a) 21 km
- (b) 10 km
- (c) 14 km
- (d) 11 km
Show answer
Answer: (d)
29. जुलाई 2022 में, भारत के उच्चतम न्यायालय ने भूल जाने के अधिकार (right to be forgotten) को और अधिक शक्ति प्रदान करने का आदेश दिया, जिसे शीर्षस्थ न्यायालय द्वारा 2017 के एक ऐतिहासिक फैसले में निजता के अधिकार के एक पहलू के रूप में स्वीकार किया है, यह नया आदेश किससे संबंधित है?
- (a) फोन कॉल्स
- (b) चिकित्सीय इतिहास
- (c) प्रिंट मीडिया
- (d) सर्च इंजन और इंटरनेट
Show answer
Answer: (d)
30. 74वें संविधान संशोधन अधिनियम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बीच संक्रमणकालीन क्षेत्र के लिए ______ का प्रावधान है।
- (a) नगर पंचायत
- (b) नगर निगम
- (c) नगर पालिका परिषद
- (d) ग्राम पंचायत
Show answer
Answer: (a)
31. प्रत्येक अलग-अलग ब्रांड के कुल 88 मोबाइल फोन हैं, जिन्हें एक मोबाइल स्टोर में एक सीधी पंक्ति में व्यवस्थित करके रखा गया है। K ब्रांड का मोबाइल पंक्ति के बाएं सिरे से 47वें स्थान पर और M ब्रांड का मोबाइल पंक्ति के दाएं सिरे से 34वें स्थान पर है। K और M ब्रांड के मोबाइलों के बीच कितने मोबाइल फोन हैं?
- (a) 7
- (b) 9
- (c) 10
- (d) 8
Show answer
Answer: (a)
32. सुमन की वर्तमान आयु वेंकट की वर्तमान आयु की दोगुनी है। 12 वर्ष के बाद वेंकट की आयु 21 वर्ष होगी। सुमन की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
- (a) 16 वर्ष
- (b) 22 वर्ष
- (c) 20 वर्ष
- (d) 18 वर्ष
Show answer
Answer: (d)
33. एक प्रकाश किरण, किसी अवतल दर्पण पर बिंदु M पर आपतित होती है। किरण, बिंदु M को वक्रता केंद्र से मिलाने वाली रेखा के साथ 10° का कोण बनाती है। किरण ______ के कोण पर परावर्तित होगी।
- (a) 10°
- (b) 30°
- (c) 20°
- (d) 40°
Show answer
Answer: (a)
34. पिंकी उत्तर की ओर 160 m चलती है, फिर वह दाएं मुड़ती है, और 240 m चलती है। वह फिर से दाएं मुड़ती है, और 280 m चलती है, फिर वह बाएं मुड़ती है, और 120 m चलती है। अंत में, वह बाएं मुड़ती है, और 120 m चलती है। अब वह अपनी आरंभिक स्थिति से किस दिशा में और कितने m की दूरी पर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
- (a) पश्चिम, 360 m
- (b) पूर्व, 120 m
- (c) पश्चिम, 120 m
- (d) पूर्व, 360 m
Show answer
Answer: (d)
35. पैगंबर मुहम्मद के कथनों या दैनिक शिक्षाओं को उनकी मृत्यु के बाद उनके अनुयायियों द्वारा संकलित किया गया और उसे ______ कहा गया।
- (a) शरिया
- (b) कुरान
- (c) सुन्ना
- (d) हदीस
Show answer
Answer: (d)
36. निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) E # R & H & @ J & M N # B & V && D # P @ W % & Q & A % & # E & (दाएं) यदि उपरोक्त शृंखला से सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर बाएं से तीसरे स्थान पर होगा?
- (a) M
- (b) H
- (c) J
- (d) Q
Show answer
Answer: (b)
37. एक नाव धारा की विपरीत दिशा में 12.6 km जाने में 21 मिनट का समय लेती है। शांत जल में नाव की चाल और धारा की चाल का अनुपात 7 : 2 है। नाव को धारा की विपरीत दिशा में 43.2 km और धारा की दिशा में 38.88 km जाने में कुल कितना समय (घंटे में) लगेगा?
- (a) 1.8
- (b) 2.4
- (c) 2
- (d) 1.6
Show answer
Answer: (a)
38. LOVABLE शब्द में (अग्र और पश्च दोनों दिशाओं में) अक्षरों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?
- (a) 1
- (b) 5
- (c) 6
- (d) 3
Show answer
Answer: (a)
39. यदि a = 5 है, तो √(4a² - 4a + 1) + 6a का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 69
- (b) 39
- (c) 49
- (d) 59
Show answer
Answer: (b)
40. हड्डी निम्न में से किस प्रकार के ऊतकों का उदाहरण है?
- (a) तंत्रिका ऊतक
- (b) संयोजी ऊतक
- (c) पेशीय ऊतक
- (d) उपकला ऊतक
Show answer
Answer: (b)
41. भारत के उत्तरी मैदानों का वह भाग, जिसमें प्राचीन जलोढ़ मौजूद है, क्या कहलाता है?
- (a) भाबर
- (b) तराई
- (c) खादर
- (d) भांगर
Show answer
Answer: (d)
42. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 13 : 28:: 15 : 30:: 20:?
- (a) 35
- (b) 42
- (c) 40
- (d) 36
Show answer
Answer: (a)
43. निम्न में से कौन-सी धातु नहीं है?
- (a) Pb
- (b) Sc
- (c) Ga
- (d) Si
Show answer
Answer: (d)
44. प्रथम 7 विषम अभाज्य संख्याओं का माध्य ज्ञात कीजिए।
- (a) 8.61
- (b) 7.91
- (c) 5.41
- (d) 10.71
Show answer
Answer: (d)
45. किसी वस्तु को ₹19.50 में बेचने पर, एक व्यक्ति को 30% का लाभ होता है। 40% लाभ प्राप्त करने के लिए, विक्रय मूल्य में कितनी वृद्धि की जानी चाहिए?
- (a) ₹1.50
- (b) ₹2.00
- (c) ₹4
- (d) ₹1.90
Show answer
Answer: (a)
46. निम्नलिखित में से कौन सा कण (molecule), संतान द्वारा किसी लक्षण (trait) की वंशानुगति को नियंत्रित करता है?
- (a) केवल पैतृक DNA
- (b) केवल मातृ DNA
- (c) प्रोटीन
- (d) पैतृक और मातृ DNA
Show answer
Answer: (d)
47. एक निश्चित कूट भाषा में, '856 458 1265' का अर्थ 'you are good' है, 568 235 1265 1452' का अर्थ 'good boy bad habit ' है, और '25475 458 568' का अर्थ 'evils are bad' है। उसी कूट भाषा में 'are' शब्द का कूट क्या होगा?
- (a) 235
- (b) 1265
- (c) 856
- (d) 458
Show answer
Answer: (d)
48. एक दुकानदार अपने माल को 10% हानि पर बेचने का दावा करता है, लेकिन गलत तराजू का उपयोग करता है, और 15% का लाभ प्राप्त करता है। 1 kg के लिए उसके द्वारा उपयोग किया जाने वाला वास्तविक बाट/वजन (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) कितना है?
- (a) 784.4 gm
- (b) 788.4 gm
- (c) 785.6 gm
- (d) 782.6 gm
Show answer
Answer: (d)
49. 20 और 80 के बीच कितनी अभाज्य संख्याएं मौजूद हैं?
- (a) 16
- (b) 14
- (c) 15
- (d) 13
Show answer
Answer: (b)
51. यदि एक निश्चित कूट भाषा में, CARBON को DCUFTT और ENABLE को FPDFQK लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में CANDLE को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- (a) EDRIKQ
- (b) DCQHQK
- (c) DCHQKQ
- (d) EDRIQK
Show answer
Answer: (b)
52. यदि 3.2: x:: x: 16.2 है, और x > 0 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 5.4
- (b) 9.7
- (c) 7.2
- (d) 6.3
Show answer
Answer: (c)
53. भारतीय संविधान की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता, आयरलैंड के संविधान से ली गई है?
- (a) एकल नागरिकता
- (b) विधि शासन
- (c) राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत
- (d) सरकार की संसदीय प्रणाली
Show answer
Answer: (c)
54. जहां हवा के प्रवाह की दिशा अत्यधिक स्थिर हो, उन क्षेत्रों में निर्मित अर्धचंद्राकार बालू के टीले क्या कहलाते हैं?
- (a) बरकान (Barchan)
- (b) ब्लफ़ (Bluff)
- (c) ब्लोहोल (Blowhole)
- (d) बर्गश्रुंड (Bergschrund)
Show answer
Answer: (a)
55. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) 13 : 195:: 11 : 143:: 7:?
- (a) 63
- (b) 91
- (c) 105
- (d) 107
Show answer
Answer: (a)
56. एक बड़े टैंकर को पाइप A और B द्वारा क्रमशः 60 मिनट और 30 मिनट में भरा जा सकता है। यदि पाइप B को आधे समय के लिए खोला जाता है, और शेष समय के लिए पाइप A और B दोनों को खोल दिया जाता है, तो खाली टैंकर को भरने में कितना समय लगेगा?
- (a) 24 मिनट
- (b) 28 मिनट
- (c) 15 मिनट
- (d) 20 मिनट
Show answer
Answer: (a)
58. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। PROFESS: ORPSSEF:: CONTAIN: NOCNIAT:: ROUTINE:?
- (a) UORENIT
- (b) UORNETI
- (c) TORENIU
- (d) UROEINT
Show answer
Answer: (a)
59. तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ काष्ठ, चारकोल हैं। कुछ पेट्रोल, डीजल हैं। सभी डीजल, जीवाश्म हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ पेट्रोल, चारकोल हैं। (II) कुछ जीवाश्म, पेट्रोल हैं। (III) कुछ काष्ठ, डीजल हैं।
- (a) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- (b) कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
- (c) केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
- (d) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
Show answer
Answer: (a)
60. निम्न में से किस स्थिति में कुंडली में कोई भी विभवांतर प्रेरित नहीं होगा? (a) किसी छड़ चुंबक के एक स्थिर कुंडली की ओर गतिमान होने पर (b) किसी कुंडली के एक स्थिर छड़ चुंबक की ओर गतिमान होने पर (c) कुंडली और छड़ चुंबक, दोनों के समान चाल से समान दिशा में गतिमान होने पर (d) कुंडली और छड़ चुंबक के समान चाल से एक दूसरे की ओर गतिमान होने पर
- (a) (c)
- (b) (d)
- (c) (b)
- (d) (a)
Show answer
Answer: (a)
61. 12 cm भुजा वाले घन का आयतन ज्ञात कीजिए।
- (a) 1928 cm³
- (b) 1628 cm³
- (c) 1728 cm³
- (d) 1828 cm³
Show answer
Answer: (c)
64. निम्न में से कौन सा क्षार (alkali) नहीं है?
- (a) Cu(OH)₂
- (b) Ba(OH)₂
- (c) NH₄OH
- (d) LiOH
Show answer
Answer: (a)
65. दिए गए विकल्पों में से उस पद का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित अक्षरांकीय शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर तार्किक रूप से शृंखला को पूर्ण करेगा। 3Z6, 8Y12, 15X18, 24W24, 35V30,?
- (a) 48V36
- (b) 36U48
- (c) 48U36
- (d) 36V48
Show answer
Answer: (c)
66. AB, CD के समानांतर है। एक तिर्यक रेखा PQ, AB और CD को क्रमशः E और F पर प्रतिच्छेदित करती है, और ∠PEB = 78° है। AB और CD के बीच G ऐसा बिंदु है कि ∠BEG = 18° और ∠GFE = 30° है। ∠EGF का माप कितना है?
- (a) 68°
- (b) 66°
- (c) 72°
- (d) 58°
Show answer
Answer: (b)
67. राम की वार्षिक आय ₹5,62,400 है। उन्होंने इस आय का 20% घर के किराए पर, शेष आय का 15% भोजन पर, और उसके बाद शेष आय का 30% बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया। यदि तदुपरांत शेष राशि उनकी बचत थी, तो निम्नलिखित में से कौन सी राशि उसकी वास्तविक बचत के निकटतम है?
- (a) ₹2,67,703
- (b) ₹2,67,037
- (c) ₹2,76,703
- (d) ₹2,67,730
Show answer
Answer: (a)
68. 2200 W का एक इलेक्ट्रिक टोस्टर, 220 V पर संचालित होता है। इसकी कुंडली का प्रतिरोध ______ होगा।
- (a) 88 Ω
- (b) 11 Ω
- (c) 44 Ω
- (d) 22 Ω
Show answer
Answer: (d)
69. यदि संख्या 485136785 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे, और दाएं से तीसरे अंक का अंतर कितना होगा?
- (a) 3
- (b) 2
- (c) 4
- (d) 1
Show answer
Answer: (a)
70. जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम के 'प्रतिभा खोज एवं विकास' घटक के तहत प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए, देश को कितने क्षेत्रों में विभाजित किया गया है?
- (a) तीन
- (b) पांच
- (c) चार
- (d) सात
Show answer
Answer: (b)
71. दो कुंडलियां - A और B इस प्रकार हैं, कि A एक कुंजी और एक धारा नियंत्रक के माध्यम से एक बैटरी से संयोजित है, और B एक गैल्वेनोमीटर से संयोजित है, इन्हें एक दूसरे के समानांतर, और एक दूसरे के निकट व्यवस्थित किया गया है। निम्न में से किस अवधि के दौरान B में प्रेरित धाराएं नीचे वर्णित किए गए अनुसार होंगी? (a) 0 से 50 s: A में धारा स्थिर रहती है (b) 50 से 60 s: A में धारा नियत दर से घटती है
- (a) (a) और (b) दोनों
- (b) केवल (b)
- (c) केवल (a)
- (d) न तो (a) न ही (b)
Show answer
Answer: (b)
72. एक वस्तु को 20 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस से 40 cm की दूरी पर रखा गया है। निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा प्रतिबिंब की प्रकृति और तुलनात्मक आकार का क्रमशः सही वर्णन करता है?
- (a) आभासी, सीधा और छोटा
- (b) आभासी, सीधा और बड़ा
- (c) वास्तविक, उल्टा और समान आकार का
- (d) वास्तविक, उल्टा और छोटा
Show answer
Answer: (c)
73. नीचे एक कथन और उसके दो संभावित निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनें। कथन: देश B अपनी ईंधन जरूरतें पूरी करने के लिए, कुछ दशकों से देश Y से 80% कच्चे तेल और पेट्रोलियम का आयात कर रहा है। हालांकि, देश में मौजूदा वित्तीय संकट के कारण, देश Y अन्य देशों को कच्चे तेल और पेट्रोलियम का निर्यात अब 30% अधिक कीमतों पर कर रहा है। दी गई जानकारी के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है? I. आने वाले महीनों में, देश B में कार पुनर्बिक्री उद्योग के पूरी तरह बंद होने की संभावना है। II. देश B द्वारा ईंधन कर में 30% की वृद्धि की जाएगी।
- (a) दी गई जानकारी से केवल II निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
- (b) दी गई जानकारी से न तो I और न ही II निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
- (c) दी गई जानकारी से I और II दोनों निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
- (d) दी गई जानकारी से केवल I निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
Show answer
Answer: (b)
74. यदि संख्या 417593286 के सभी अंकों को आरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- (a) 3
- (b) 4
- (c) 2
- (d) 1
Show answer
Answer: (d)
75. भारत में, जून ______ में, पेट्रोल की कीमतों को मुक्त और निर्विनियमित किया गया।
- (a) 2014
- (b) 2008
- (c) 2017
- (d) 2010
Show answer
Answer: (d)
77. नई कार्तीय चिह्न परिपाटी का पालन करते हुए, किसी उत्तल दर्पण का वक्रता केंद्र +18 cm पर स्थित है। इसका फोकस ______ पर स्थित होगा।
- (a) -9 cm
- (b) -18 cm
- (c) 18 cm
- (d) 9 cm
Show answer
Answer: (d)
78. किसी संख्या का पांच गुना 65 है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
- (a) 10
- (b) 13
- (c) 15
- (d) 11
Show answer
Answer: (b)
79. निम्न अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। A F R C D S Y H N T E D C I D Q A C V Y U I N G R F S C W R उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर है, और ठीक बाद भी एक स्वर है?
- (a) एक
- (b) तीन
- (c) दो
- (d) शून्य
Show answer
Answer: (d)
81. यदि ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर किए जाने पर, ₹12,500 की राशि पर x% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्ष में प्राप्त मिश्रधन ₹15,680 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 12
- (b) 11
- (c) 15
- (d) 20
Show answer
Answer: (a)
82. उस प्रक्रिया का नाम बताइए, जिसके द्वारा प्रकाश संश्लेषण के विलेय उत्पादों को पादपों के अन्य भागों में पहुंचाया जाता है।
- (a) वाष्पोत्सर्जन
- (b) स्थानांतरण
- (c) परासरण
- (d) विसरण
Show answer
Answer: (b)
83. 18 दिसंबर, 2021 को पश्चिमी भारत के निम्नलिखित में से किस जिले में 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया?
- (a) चुरू
- (b) बांसवाड़ा
- (c) मोरबी
- (d) पाटन
Show answer
Answer: (a)
84. रॉलेट एक्ट पारित किए जाने के समय ब्रिटिश भारत का वायसराय कौन था?
- (a) लॉर्ड चेम्सफोर्ड
- (b) लॉर्ड कैनिंग
- (c) लॉर्ड कर्जन
- (d) लॉर्ड रीडिंग
Show answer
Answer: (a)
85. एक पंक्ति में कुछ व्यक्ति बैठे हुए हैं, और सभी के मुख उत्तर की ओर हैं। G और K के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। I, J के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। H, G के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। I और K के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। M, K के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। यदि उपरोक्त के अतिरिक्त, पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- (a) 10
- (b) 13
- (c) 11
- (d) 12
Show answer
Answer: (d)
86. 'महिलाओं की सुरक्षा एवं रक्षा' पर जागरूकता बढ़ाने के लिए, 2022 में ______ तक महिला दिवस सप्ताह मनाया गया।
- (a) 4 से 11 मार्च
- (b) 7 से 14 मार्च
- (c) 1 से 8 मार्च
- (d) 10 से 17 मार्च
Show answer
Answer: (c)
87. MnO₂ + 4HCl → MnCl₂ + 2H₂O + Cl₂ अभिक्रिया में क्या होता है?
- (a) MnCl₂ का MnO₂ में अपचयन होता है।
- (b) MnO₂ का MnCl₂ में ऑक्सीकरण होता है।
- (c) Mn रेडॉक्स अभिक्रिया से नहीं गुजरता है।
- (d) MnO₂ का MnCl₂ में अपचयन होता है।
Show answer
Answer: (d)
88. √74529 का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 243
- (b) 259
- (c) 239
- (d) 273
Show answer
Answer: (d)
89. वंशागति के नियमों (laws of inheritance) का प्रतिपादन किसने किया?
- (a) चार्ल्स डार्विन
- (b) वाटसन और क्रिक
- (c) कार्ल लिनिअस
- (d) ग्रेगर मेंडल
Show answer
Answer: (d)
91. वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल -2/3 और -3/2 हैं।
- (a) 6x² - 13x + 6 = 0
- (b) 6x² - 13x - 1 = 0
- (c) 6x² + 13x + 6 = 0
- (d) 6x² + 13x + 1 = 0
Show answer
Answer: (c)
92. लाल और पीली मिट्टी ______ और ______ के कुछ हिस्सों में आसानी से पाई जा सकती हैं।
- (a) राजस्थान और गुजरात
- (b) ओडिशा और छत्तीसगढ़
- (c) मणिपुर और सिक्किम
- (d) जम्मू और कश्मीर और लद्दाख
Show answer
Answer: (b)
93. एक पिता और उसके पुत्र की वर्तमान आयु का योग, पुत्र की वर्तमान आयु के 3 गुने से 6 वर्ष अधिक है। 2 वर्ष बाद, पिता की आयु का 2 गुना, पुत्र की आयु के 5 गुने से 7 वर्ष कम होगा। पिता और पुत्र की आयु का अंतर (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
- (a) 17
- (b) 23
- (c) 19
- (d) 20
Show answer
Answer: (c)
95. 4 cm × 10 cm × 15 cm भुजाओं वाले धातु के एक ठोस घनाभ को पिघलाया जाता है, और उससे 2 cm × 2 cm × 2 cm के छोटे एक समान पासे बनाए जाते हैं। ऐसे कितने पासे बनाए जा सकते हैं?
- (a) 40
- (b) 75
- (c) 36
- (d) 43
Show answer
Answer: (b)
96. समीकरण 2x² + bx + 3 = 0 का छोटा मूल 0.5 है। b का मान ज्ञात कीजिए।
- (a) 1
- (b) -7
- (c) 5
- (d) -2
Show answer
Answer: (b)
97. 4 Ω प्रतिरोध प्राप्त करने के लिए 12 Ω के कितने प्रतिरोधकों को समानांतर क्रम संयोजन में संयोजित किया जाना चाहिए?
- (a) 3 प्रतिरोधक
- (b) 8 प्रतिरोधक
- (c) 4 प्रतिरोधक
- (d) 2 प्रतिरोधक
Show answer
Answer: (a)
98. दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 13 + 6 ÷ 12 - 4 × 5 = 4
- (a) ÷ और ×
- (b) × और +
- (c) - और ×
- (d) ÷ और -
Show answer
Answer: (d)
99. छह मित्र, A, B, C, D, E और F, एक वृत्ताकार व्यवस्था में वृत्त के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। A, E के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। F और D के बीच केवल एक मित्र बैठा है। B और D अगल-बगल बैठे हुए हैं। F, B के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है। C, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। D और F के बीच में कौन बैठा हुआ है?
- (a) D
- (b) C
- (c) A
- (d) B
Show answer
Answer: (c)
100. जुलाई 2019 में, उस समय के सबसे बड़े NBFC - MFI ______ का इंडसइंड बैंक के साथ विलय हो गया।
- (a) बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
- (b) क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड
- (c) अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड
- (d) भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड
Show answer
Answer: (d)
Show answers
Answer key
Answer key as marked in the Railway Recruitment Board’s response sheet. “—” means the sheet did not show it clearly.
Computer Based Test
- Q 1
- (b)
- Q 2
- (c)
- Q 3
- (d)
- Q 4
- (b)
- Q 5
- (a)
- Q 6
- (a)
- Q 7
- (c)
- Q 8
- (c)
- Q 10
- (c)
- Q 11
- (c)
- Q 12
- (a)
- Q 13
- (b)
- Q 15
- (a)
- Q 16
- (d)
- Q 18
- (b)
- Q 19
- (a)
- Q 20
- (c)
- Q 22
- (c)
- Q 23
- (c)
- Q 24
- (d)
- Q 25
- (b)
- Q 26
- (a)
- Q 27
- (c)
- Q 28
- (d)
- Q 29
- (d)
- Q 30
- (a)
- Q 31
- (a)
- Q 32
- (d)
- Q 33
- (a)
- Q 34
- (d)
- Q 35
- (d)
- Q 36
- (b)
- Q 37
- (a)
- Q 38
- (a)
- Q 39
- (b)
- Q 40
- (b)
- Q 41
- (d)
- Q 42
- (a)
- Q 43
- (d)
- Q 44
- (d)
- Q 45
- (a)
- Q 46
- (d)
- Q 47
- (d)
- Q 48
- (d)
- Q 49
- (b)
- Q 51
- (b)
- Q 52
- (c)
- Q 53
- (c)
- Q 54
- (a)
- Q 55
- (a)
- Q 56
- (a)
- Q 58
- (a)
- Q 59
- (a)
- Q 60
- (a)
- Q 61
- (c)
- Q 64
- (a)
- Q 65
- (c)
- Q 66
- (b)
- Q 67
- (a)
- Q 68
- (d)
- Q 69
- (a)
- Q 70
- (b)
- Q 71
- (b)
- Q 72
- (c)
- Q 73
- (b)
- Q 74
- (d)
- Q 75
- (d)
- Q 77
- (d)
- Q 78
- (b)
- Q 79
- (d)
- Q 81
- (a)
- Q 82
- (b)
- Q 83
- (a)
- Q 84
- (a)
- Q 85
- (d)
- Q 86
- (c)
- Q 87
- (d)
- Q 88
- (d)
- Q 89
- (d)
- Q 91
- (c)
- Q 92
- (b)
- Q 93
- (c)
- Q 95
- (b)
- Q 96
- (b)
- Q 97
- (a)
- Q 98
- (d)
- Q 99
- (c)
- Q 100
- (d)