Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

RRB Group D

RRB Group D 2022 — 11 October 2022, Shift 3

84 of 100 questions90 min+1 correct · −0.33 wrong

From the Commission’s own response sheet, answers as printed on it · typed by hand from the scan

Exit—84 questionsYour result

About this paper

Source
Railway Recruitment Boards, Level 1 posts (CEN RRC-01/2019), Computer Based Test held 11 October 2022, 5:00 PM - 6:30 PM — the board's candidate response sheet — the Commission’s candidate response sheet
Note
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
Answer key

This paper was read from one copy of the response sheet: each answer is the “Correct Answer” the Commission printed on it, not checked against a second copy.

Scoring
+1 correct · −0.33 wrong. Your answers are saved on this device as you go and marked here when you submit. You can close the page and come back; retake any time. Left out of the original paper: 16 (any question that needs a figure, symbol or formatting we cannot show, or whose text or answer did not come through cleanly from the official document).
Computer Based Test

01'5 खरीदें 3 मुफ्त पाएं' की योजना में छूट प्रतिशत कितना है?

02निम्नलिखित में से कौन सा एक जीवाणुजनित रोग नहीं है?

03कैल्शियम ऑक्साइड की जल के साथ अभिक्रिया के फलस्वरूप बुझे चूने (slaked lime) का बनना ______ का उदाहरण है।

042022 में किस एनआरआई (NRI) को मरणोपरांत विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था?

05यदि 2, 3, 4, K का माध्य K है, तो बहुलक ज्ञात करें।

06निम्नलिखित में से किस स्थिति में, एक बंद चालक कुंडली में विभवांतर प्रेरित होता है?

08भारतीय संविधान के किस भाग में मूल अधिकारों का वर्णन है?

09गैल्वेनोमीटर, परिपथ में संयोजित होने पर, ______ की उपस्थिति का संसूचन करता है।

10निम्न में से कौन-सा भारत में स्थित एक बौद्ध मंदिर है?

12इंस्टीट्यूट ऑफ बायोरिसोर्सेज एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट (IBSD) के परिसर में ऑर्किडेरियम और ऑर्किड उत्पादन इकाई की स्थापना, ______ राज्य में की जाने वाली है, जिसमें दुनिया भर में पाई जाने वाली ऑर्किड की 17,000 प्रजातियों में से लगभग 300 को शामिल किया गया है।

13एक राशि को साधारण ब्याज की एक निश्चित वार्षिक दर पर 8 वर्ष के लिए निवेश किया गया था। यदि इस राशि को वास्तव में इसे निवेश की गई दर से 8% अधिक की वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर निवेश किया गया होता, तो इस पर 8 वर्ष की अवधि के अंत में ब्याज के रूप में ₹4,000 अधिक प्राप्त होते। निवेश की गई राशि (मूलधन) ज्ञात कीजिए।

14उस विकल्प का चयन करें, जिसका तीसरे पद से वही संबंध है, जो दूसरे पद का पहले पद से है, और छठे पद का पांचवे पद से है। 15 : 4913:: 8:?:: 11 : 2197

15उल्टा और बड़ा प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए वस्तु को ______ पर रखा जाना चाहिए।

16तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ अंडे, गेहूं हैं। कुछ फल, अमरूद हैं। सभी अमरूद, नींबू हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ फल, गेहूं हैं। (II) कुछ नींबू, फल हैं। (III) कुछ अंडे, अमरूद हैं।

18किसी चुंबक को गैल्वेनोमीटर से संयोजित कुंडली के अंदर गति कराए जाने पर, कुंडली में धारा प्रेरित होती है। प्रेरित धारा, इनमें से किस कारक पर निर्भर नहीं करती है?

193 kg सेब और 4 kg संतरों का मूल्य ₹210 है, और 5 kg सेब और 2 kg संतरों का मूल्य ₹175 है। 1 kg सेब का मूल्य ज्ञात कीजिए।

20एक पंक्ति में कुल 50 विद्यार्थी हैं। अंकित, पंक्ति के आरंभ से 19वें स्थान पर है। पंक्ति के अंत से अंकित का स्थान क्या है?

21निम्न में से कौन-सा भारत में सूक्ष्म वित्त संस्थानों द्वारा गठित समूहों में से एक नहीं है?

22यदि मेंडल ने F2 पीढ़ी का अध्ययन नहीं किया होता तो क्या होता?

23लेंस की क्षमता का SI मात्रक क्या है?

24यमुना और उसकी बेटी सात्विका की औसत आयु 21 वर्ष है। उनकी आयु का अनुपात 5 : 2 है। सात्विका की आयु ज्ञात करें।

25इनमें से कौन सा लवण, प्रत्यम्लों (antacids) का एक सक्रिय संघटक होता है?

26आधुनिक भारतीय इतिहास की निम्न में से कौन-सी घटना सही सुमेलित नहीं है?

27दिए गए संतुलित रासायनिक समीकरण में गुणांक a, b और c क्या हैं? aHNO₃(aq) + bCa(OH)₂(aq) → Ca(NO₃)₂ + cH₂O

282011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार भारत में निम्नलिखित में से किस भाषा के बोलने वालों की संख्या सर्वाधिक है?

291955 में कर्वे समिति नामक एक विशेष समिति का गठन किया गया था। इस समिति द्वारा इनमें से किसकी अनुशंसा की गई थी?

30निम्न में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

31द्विघात समीकरण x² - 6x + 5 = 0 के मूल क्या होंगे?

32संख्या 479812356 में बाएं से दाएं गिनने पर, सम स्थानों पर रखे गए अंकों का योग क्या होगा?

33किस वर्तमान राज्य के कुछ हिस्सों में 400 वर्ष पहले 'कुल्ह' नामक नहर सिंचाई की एक स्थानीय प्रणाली विकसित की गई थी?

34दिए गए पैटर्न का अध्ययन कीजिए, और उसमें अनुपस्थित संख्या ज्ञात कीजिए। 22² = 484 202² = 40804 2002² = 4008004 20002² = ______

35सात व्यक्ति - A, B, D, E, G, H और K एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। E, पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है। B, E के ठीक बगल में है। A और E के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A, G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। H, न तो A और न ही B के ठीक बगल में है। K, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। K के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?

37स्केल, पेन, टेप, रबड़ और पेंसिल आदि विभिन्न वस्तुओं के पांच डिब्बों को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। पेन के डिब्बे को सबसे ऊपर रखा गया है। केवल रबड़ के डिब्बे को, पेंसिल के डिब्बे और स्केल के डिब्बे के बीच रखा गया है। स्केल के डिब्बे के नीचे केवल एक डिब्बा है, और वह टेप का डिब्बा है। पेंसिल के डिब्बे के ठीक नीचे कौन सा डिब्बा है?

38अविनाश की आयु, उसके पुत्र अरविंद की आयु की 5 गुनी है। चार वर्ष बाद, अविनाश की आयु, अरविंद की आयु की चार गुनी होगी। उनकी वर्तमान आयु का औसत ज्ञात कीजिए।

40उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका पांचवें पद से वही संबंध है, जो चौथे पद का तीसरे पद से है, और दूसरे पद का पहले पद से है। STUDENT: HGFWVMG:: TEACHER: GVZXSVI:: SCHOOL:?

42निम्न में से कौन-सा, शहरी स्थानीय निकाय प्रशासन का निकाय नहीं है?

43इनमें से कौन-सी वाहिका रक्त को हृदय से, फेफड़ों के अलावा, शरीर के विभिन्न अंगों तक ले जाती है?

44न्यूलैंड के अष्टक सिद्धांत के अनुसार, प्रकृति में कितने तत्व मौजूद हैं?

46एक पाइप एक खाली टंकी को 15 घंटे में पूरा भर सकता है, लेकिन टंकी के तल में रिसाव होने के कारण, यह 20 घंटे में पूरी भरती है। यदि टंकी पूरी भरी हुई है, और टंकी में कोई अन्य प्रवेश या निकास बिंदु खुला नहीं है, तो टंकी के तल में रिसाव द्वारा टंकी को खाली होने में कितना समय लगेगा?

49नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है। कथन: S < T ≤ G < M < K > P ≥ O

51आधुनिक आवर्त सारणी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?

52अगस्त 2022 में, 17 वर्षीय भारतीय शतरंज मास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने ______ में FTX क्रिप्टो कप के अंतिम दौर में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया।

54सात व्यक्ति - B, D, F, K, M, Q और W उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। D पंक्ति के किसी एक सिरे से दूसरे स्थान पर बैठा है। D और F के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। M, F के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। Q, W के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। K, W के ठीक बगल में नहीं बैठा है। B के बाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?

55उस विकल्प का चयन करें, जिसका तीसरे पद से वही संबंध है, जो दूसरे पद का पहले पद से है, और छठे पद का पांचवे पद से है। 32 : 56:: 52:?:: 42 : 66

56मंगल अपने घर से उत्तर की ओर 30 m चलता है, फिर वह दाएं मुड़ता है, और 20 m चलता है। फिर, वह दाएं मुड़ता है, और 30 m चलता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 20 m चलता है, फिर वह दाएं मुड़ता है, और 10 m चलता है। अंत में, वह दाएं मुड़ता है, और 40 m चलता है। अब मंगल अपने घर से किस दिशा में और कितने मीटर की दूरी पर है? (सभी मोड़ केवल 90° वाले मोड़ हैं)

57उत्पादन के चार कारक कौन से हैं?

58नरेगा 'एक झलक' रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-2022 में भुगतान की गई औसत MGNREGA (मनरेगा) मजदूरी केवल ₹208.85 प्रति दिन है। MGNREGA (मनरेगा) का पूर्ण रूप क्या है?

59मोहन, मीना और माधव क्रमशः ₹3,000, ₹2,000 और ₹5,000 का निवेश करते हुए एक साझेदारी करते हैं। यहां उल्लिखित नामों के दिए गए क्रम में, ₹5,600 के वार्षिक लाभ में उनके हिस्से क्रमशः क्या होंगे?

60कुछ जीवाणु प्रकाशसंश्लेषी होते हैं। इन कोशिकाओं में प्रकाश संश्लेषक वर्णक कहां स्थित होते हैं?

61छात्रों की आयु से संबंधित निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए: 16, 17, 15, 17, 16, 15, 14, 14, 13, 17, 13, 12, 12, 16, 10, 14, 17, 10, 11

63नीचे दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए, किस विकल्प में दिए गए दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए? 25 ÷ 5 - 2 × 30 + 3 = 10

64यदि बीते हुए कल के दिन सोमवार था, तो आज से 89 दिन बाद सप्ताह का कौन सा दिन होगा?

65जब शुष्क बुझा हुआ चूना ______ के साथ अभिक्रिया करता है, तो ब्लीचिंग पाउडर निर्मित होता है।

66इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। कथन: जमे हुए खाद्य पदार्थ खाना फायदेमंद है। तर्क: I. जमे हुए खाद्य पदार्थों में कभी-कभी ताजे खाद्य-पदार्थों की तुलना में अधिक विटामिन और खनिज हो सकते हैं, क्योंकि ताजे खाद्य-पदार्थों में मौजूद विटामिन और खनिज समय के साथ नष्ट हो सकते हैं, जबकि जमाए जाने से पोषक तत्व संरक्षित होते हैं। II. जमे हुए खाद्य पदार्थों में मौजूद सोडियम, रक्तचाप के स्तर के बढ़ने का कारण हो सकता है।

6718 ओम प्रतिरोध वाले एक विद्युत बल्ब पर शून्य वोल्टेज आरोपित किए जाने पर इसकी शक्ति ______होगी।

68इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। पता लगाएं कि कौन सा निष्कर्ष, दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: N > W = E ≥ D < Y = P ≤ K

69यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '+' है, '×' का अर्थ '÷' है, और '÷' का अर्थ '×' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन सा मान आएगा? 15 - 8 + 7 ÷ 6 × 3 =?

70एक निश्चित कूट भाषा में, 'WORSE' को 'K#2&6' और 'STEAK' को '&@689' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'THORN' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

7116, 20 और 24 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।

72पुलि-कली (बाघ नृत्य) कार्यक्रम, इनमें से किस त्योहार के दौरान होने वाला, मुख्य आकर्षण है?

73एक त्रिभुज का क्षेत्रफल 85 cm² है, और इसका आधार 5 cm है। दिए गए आधार के संगत त्रिभुज की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।

74निम्नलिखित संख्या श्रेणी का संदर्भ लें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें: 4 3 9 1 5 3 9 2 4 3 5 9 5 7 9 2 6 8 7 उक्त श्रेणी में, ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है, और ठीक बाद एक विषम अंक भी है?

75भारत में वायु खेलों (air sports) का सर्वोच्च शासी निकाय कौन-सा है?

76G, K, M, P, S और V एक ही इमारत के छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है। इसी प्रकार सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 6 है। G मंजिल क्रमांक 3 पर रहता है। G और M के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। K के नीचे उतने ही व्यक्ति रहते हैं, जितने M के ऊपर रहते हैं। P, S के ठीक नीचे रहता है। P के ऊपर कितने व्यक्ति रहते हैं?

77उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 6, 6, 8, 24, 28,?

78तापदीप्त तंतु बल्ब (incandescent filament bulb) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं? (a) तंतु, टंग्स्टन या नाइक्रोम का बना हो सकता है। (b) तंतु को आवृत्त करने वाले कांच के आवरण में नाइट्रोजन या आर्गन जैसी अक्रिय गैसें भरी होती हैं। (c) प्रयुक्त तंतु पतला होने के कारण, इसकी प्रतिरोधकता बहुत कम होती है। (d) इसमें से अधिक धारा प्रवाह संभव बनाने के लिए तंतु की प्रतिरोधकता कम होती है। (e) तंतु हेतु प्रयुक्त पदार्थ का गलनांक उच्च होना चाहिए।

79प्राकृतिक गैस का जलना निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रिया है?

80जैविक अपशिष्ट निपटान की सर्वोत्तम विधि कौन सी है?

81एक निश्चित कूट भाषा में, 'FRAME' को 'HPCKG' लिखा जाता है, और 'PEACH' को 'RCCAJ' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'BROOM' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

82संगठन/संस्थानों का इनमें से कौन-सा समूह 'भारत में सांविधानिक निकायों' का एक उदाहरण है?

83उस संख्या का चयन कीजिए, जो दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 3 13 21 27 31?

84विभज्योतक ऊतक कोशिकाओं में निम्न में से क्या अनुपस्थित होता/होती है?

85एक-समान जूतों की एक दर्जन जोड़ियों के संयुक्त अंकित मूल्य ₹7,200 पर 20% की छूट दी जाती है। ₹1,440 में ऐसे कितने जोड़ी जूते खरीदे जा सकते हैं?

86रवि बिंदु A से शुरू करके पश्चिम की ओर 8 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 5 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 19 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 2 km ड्राइव करता है। अंततः वह दाएं मुड़ता है, 11 km ड्राइव करता है, और बिंदु B पर रुक जाता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

87नीचे दी गई अक्षर-समूह शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। AKMG, RTDC, WQCT, PILE, VTXF, HRXW यदि दिए गए प्रत्येक अक्षर-समूह में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने अक्षर-समूहों में ठीक दो स्वर होंगे?

882022 का पद्म विभूषण पुरस्कार, इनमें से किस क्षेत्र के लिए प्रदान नहीं किया गया था?

89एकल कार्बन परमाणु कितने बंध बनाता है?

90एक समकोण त्रिभुज के आधार की लंबाई, इसकी ऊंचाई से 3 m अधिक है। यदि इसके कर्ण की लंबाई 15 m है, तो इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

92विषाणुओं की आणविक गति (सजीव गुण) के संबंध में कौन सा कथन सही है?

93निम्नलिखित में से, प्रकाश के प्रकीर्णन के अनुप्रयोगों की पहचान कीजिए: (a) खतरे के संकेतों का लाल होना (b) समय से पूर्व सूर्योदय और विलंबित सूर्यास्त (c) तारों का टिमटिमाना (d) टिंडल प्रभाव (e) सूर्य का लाल और आकाश का नीला होना

94श्रेणीक्रम में संयोजित तीन प्रतिरोधों R₁, R₂ और R₃ के टर्मिनलों पर वोल्टेज, क्रमशः V₁, V₂ और V₃ हैं। यदि I, उनसे होकर प्रवाहित होने वाली निवल धारा को निरूपित करता है, तो उनकी निवल वोल्टेज V कितनी होगी?

95यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '÷' है, '×' का अर्थ '+' है, और '÷' का अर्थ '×' है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान कितना होगा? [{(6 × 9) + (3 ÷ 2)} - (7 + 4)] ÷ 2

96किसी पार्टी के लिए जन्मदिन की टोपियों को 8 या 10 के पैकेटों में पैक करते समय, एक टोपी हमेशा बच जाती थी। यदि लॉट में टोपियों की संख्या 250 से अधिक, किंतु 300 से कम थी, तो लॉट में टोपियों की कुल संख्या कितनी थी?

100MICR कोड में MICR का पूर्ण रूप क्या है?

Submit

Keys: 1–4 pick an option · N next · P previous · M mark

Submit

Answered
Not answered
Marked for review
Not visited

Submit to see your score and the correct answer to every question. You can retake the paper afterwards.