आधिकारिक स्रोतों से सत्यापितसत्यापितअंतिम अपडेट

ExamBharo
English

टाइप करके खोजें · Esc से बंद करें

ExamBharo · RRB Group D 2022 — 11 October 2022, Shift 3 · exambharo.com/rrb-group-d/previous-year-papers/rrb-group-d-2022-11-oct-shift-3/

प्रश्न पत्र · आरआरबी ग्रुप डी

RRB Group D 2022 — 11 October 2022, Shift 3

11 अक्टूबर 2022 · 5:00 PM–6:30 PMपेपर के 100 में से 84 प्रश्नसही उत्तर पर +1, गलत उत्तर पर −0.33

प्रश्न रेलवे भर्ती बोर्ड के 11 अक्टूबर 2022, 5:00 PM–6:30 PM के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया

प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, जैसे मूल पेपर में थे।

84 में से प्र. 1ऊपर ↑

Computer Based Test

  1. 1. '5 खरीदें 3 मुफ्त पाएं' की योजना में छूट प्रतिशत कितना है?

    • (a) 37.5%
    • (b) 39.25%
    • (c) 60%
    • (d) 36.5%
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  2. 2. निम्नलिखित में से कौन सा एक जीवाणुजनित रोग नहीं है?

    • (a) एड्स (AIDS)
    • (b) सिफिलिस (Syphilis)
    • (c) क्षय रोग (Tuberculosis)
    • (d) सुजाक (Gonorrhoea)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  3. 3. कैल्शियम ऑक्साइड की जल के साथ अभिक्रिया के फलस्वरूप बुझे चूने (slaked lime) का बनना ______ का उदाहरण है।

    • (a) अपघटन अभिक्रिया
    • (b) संयोजन अभिक्रिया
    • (c) विस्थापन अभिक्रिया
    • (d) ऊष्माशोषी अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  4. 4. 2022 में किस एनआरआई (NRI) को मरणोपरांत विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था?

    • (a) तिरुवेंगडम वीरराघवन
    • (b) रतन लाल
    • (c) संजय राजाराम
    • (d) नरिंदर सिंह कपानी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  5. 5. यदि 2, 3, 4, K का माध्य K है, तो बहुलक ज्ञात करें।

    • (a) 2
    • (b) 4
    • (c) 3
    • (d) 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  6. 6. निम्नलिखित में से किस स्थिति में, एक बंद चालक कुंडली में विभवांतर प्रेरित होता है?

    • (a) केवल बंद कुंडली को एक छड़ चुंबक की ओर ले जाए जाने पर
    • (b) केवल एक छड़ चुंबक को बंद कुंडली की ओर ले जाए जाने पर
    • (c) या तो छड़ चुंबक को बंद कुंडली की ओर ले जाए जाने पर, या बंद कुंडली को छड़ चुंबक की ओर ले जाए जाने पर
    • (d) छड़ चुंबक और बंद कुंडली, दोनों को ही समान चाल से समान दिशा में ले जाए जाने पर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  7. 8. भारतीय संविधान के किस भाग में मूल अधिकारों का वर्णन है?

    • (a) भाग V
    • (b) भाग III
    • (c) भाग VI
    • (d) भाग IV
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  8. 9. गैल्वेनोमीटर, परिपथ में संयोजित होने पर, ______ की उपस्थिति का संसूचन करता है।

    • (a) धारा
    • (b) विभवांतर
    • (c) आवृत्ति
    • (d) प्रतिरोध
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  9. 10. निम्न में से कौन-सा भारत में स्थित एक बौद्ध मंदिर है?

    • (a) गोरखनाथ मंदिर
    • (b) विश्वनाथ मंदिर
    • (c) महाबोधि मंदिर
    • (d) निधिवन मंदिर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  10. 12. इंस्टीट्यूट ऑफ बायोरिसोर्सेज एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट (IBSD) के परिसर में ऑर्किडेरियम और ऑर्किड उत्पादन इकाई की स्थापना, ______ राज्य में की जाने वाली है, जिसमें दुनिया भर में पाई जाने वाली ऑर्किड की 17,000 प्रजातियों में से लगभग 300 को शामिल किया गया है।

    • (a) हिमाचल प्रदेश
    • (b) मेघालय
    • (c) उत्तराखंड
    • (d) अरुणाचल प्रदेश
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  11. 13. एक राशि को साधारण ब्याज की एक निश्चित वार्षिक दर पर 8 वर्ष के लिए निवेश किया गया था। यदि इस राशि को वास्तव में इसे निवेश की गई दर से 8% अधिक की वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर निवेश किया गया होता, तो इस पर 8 वर्ष की अवधि के अंत में ब्याज के रूप में ₹4,000 अधिक प्राप्त होते। निवेश की गई राशि (मूलधन) ज्ञात कीजिए।

    • (a) ₹6,500
    • (b) ₹6,250
    • (c) ₹6,925
    • (d) ₹6,750
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  12. 14. उस विकल्प का चयन करें, जिसका तीसरे पद से वही संबंध है, जो दूसरे पद का पहले पद से है, और छठे पद का पांचवे पद से है। 15 : 4913:: 8:?:: 11 : 2197

    • (a) 1002
    • (b) 1000
    • (c) 1003
    • (d) 1001
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  13. 15. उल्टा और बड़ा प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए वस्तु को ______ पर रखा जाना चाहिए।

    • (a) उत्तल दर्पण के C और F के बीच
    • (b) अवतल दर्पण के C और F के बीच
    • (c) अवतल दर्पण से अनंत पर
    • (d) उत्तल दर्पण से अनंत पर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  14. 16. तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ अंडे, गेहूं हैं। कुछ फल, अमरूद हैं। सभी अमरूद, नींबू हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ फल, गेहूं हैं। (II) कुछ नींबू, फल हैं। (III) कुछ अंडे, अमरूद हैं।

    • (a) केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    • (b) केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    • (c) या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष III पालन करता है
    • (d) कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  15. 18. किसी चुंबक को गैल्वेनोमीटर से संयोजित कुंडली के अंदर गति कराए जाने पर, कुंडली में धारा प्रेरित होती है। प्रेरित धारा, इनमें से किस कारक पर निर्भर नहीं करती है?

    • (a) चुंबक की ध्रुव सामर्थ्य (The pole strength of the magnet)
    • (b) कुंडली से संयोजित गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध (Resistance of the galvanometer connected in the coil)
    • (c) कुंडली के फेरों की संख्या (Number of turns of the coil)
    • (d) चुंबक की गति की चाल (Speed of movement of the magnet)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  16. 19. 3 kg सेब और 4 kg संतरों का मूल्य ₹210 है, और 5 kg सेब और 2 kg संतरों का मूल्य ₹175 है। 1 kg सेब का मूल्य ज्ञात कीजिए।

    • (a) ₹20
    • (b) ₹25
    • (c) ₹37.5
    • (d) ₹35.7
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  17. 20. एक पंक्ति में कुल 50 विद्यार्थी हैं। अंकित, पंक्ति के आरंभ से 19वें स्थान पर है। पंक्ति के अंत से अंकित का स्थान क्या है?

    • (a) 30वां
    • (b) 32वां
    • (c) 33वां
    • (d) 31वां
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  18. 21. निम्न में से कौन-सा भारत में सूक्ष्म वित्त संस्थानों द्वारा गठित समूहों में से एक नहीं है?

    • (a) शहरी मॉडल बैंक
    • (b) स्वयं सहायता समूह (SHG)
    • (c) संयुक्त देयता समूह (JLG)
    • (d) ग्रामीण मॉडल बैंक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  19. 22. यदि मेंडल ने F2 पीढ़ी का अध्ययन नहीं किया होता तो क्या होता?

    • (a) वह पता नहीं लगा पाते कि कौन से लक्षण प्रभावी थे
    • (b) वह कई लक्षणों का अध्ययन नहीं कर पाते
    • (c) वह पता नहीं लगा पाते कि अप्रभावी लक्षण नष्ट नहीं होते हैं
    • (d) वह हाइब्रिड पौधे प्राप्त कर पाने में सक्षम नहीं होते
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  20. 23. लेंस की क्षमता का SI मात्रक क्या है?

    • (a) मीटर
    • (b) डायोप्टर
    • (c) जूल
    • (d) न्यूटन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  21. 24. यमुना और उसकी बेटी सात्विका की औसत आयु 21 वर्ष है। उनकी आयु का अनुपात 5 : 2 है। सात्विका की आयु ज्ञात करें।

    • (a) 17 वर्ष
    • (b) 10 वर्ष
    • (c) 15 वर्ष
    • (d) 12 वर्ष
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  22. 25. इनमें से कौन सा लवण, प्रत्यम्लों (antacids) का एक सक्रिय संघटक होता है?

    • (a) CaCl₂
    • (b) NaHCO₃
    • (c) Na₂CO₃
    • (d) CaOCl₂
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  23. 26. आधुनिक भारतीय इतिहास की निम्न में से कौन-सी घटना सही सुमेलित नहीं है?

    • (a) भारत छोड़ो आंदोलन - 1942
    • (b) लॉर्ड कर्जन द्वारा बंगाल का विभाजन - 1905
    • (c) महात्मा गांधी द्वारा दांडी मार्च - 1910
    • (d) अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्याकांड - 1919
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  24. 27. दिए गए संतुलित रासायनिक समीकरण में गुणांक a, b और c क्या हैं? aHNO₃(aq) + bCa(OH)₂(aq) → Ca(NO₃)₂ + cH₂O

    • (a) 2, 1 और 1, क्रमशः
    • (b) 2, 1 और 2, क्रमशः
    • (c) 1, 2 और 1, क्रमशः
    • (d) 2, 2 और 2, क्रमशः
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  25. 28. 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार भारत में निम्नलिखित में से किस भाषा के बोलने वालों की संख्या सर्वाधिक है?

    • (a) ओडिया
    • (b) मलयालम
    • (c) कन्नड़
    • (d) बांग्ला
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  26. 29. 1955 में कर्वे समिति नामक एक विशेष समिति का गठन किया गया था। इस समिति द्वारा इनमें से किसकी अनुशंसा की गई थी?

    • (a) कपास और ताजे फलों का तेजी से निर्यात
    • (b) शहरी विकास के उद्देश्य से बड़े उद्योगों को बढ़ावा देना
    • (c) कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देना
    • (d) ग्रामीण विकास के उद्देश्य से लघु उद्योगों को बढ़ावा देना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  27. 30. निम्न में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

    • (a) नीम - अल्पाइन क्षेत्र
    • (b) अंजीर (फाइकस) - मालाबार तटीय आर्द्र वन
    • (c) भारतीय चंदन - दक्कन के पठार के पर्णपाती वन
    • (d) चीड़ - हिमालयी उपोष्णकटिबंधीय वन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  28. 31. द्विघात समीकरण x² - 6x + 5 = 0 के मूल क्या होंगे?

    • (a) -5,-1
    • (b) -3,-2
    • (c) 5,1
    • (d) 3,2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  29. 32. संख्या 479812356 में बाएं से दाएं गिनने पर, सम स्थानों पर रखे गए अंकों का योग क्या होगा?

    • (a) 18
    • (b) 32
    • (c) 26
    • (d) 22
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  30. 33. किस वर्तमान राज्य के कुछ हिस्सों में 400 वर्ष पहले 'कुल्ह' नामक नहर सिंचाई की एक स्थानीय प्रणाली विकसित की गई थी?

    • (a) उत्तर प्रदेश
    • (b) हिमाचल प्रदेश
    • (c) मध्य प्रदेश
    • (d) जम्मू और कश्मीर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  31. 34. दिए गए पैटर्न का अध्ययन कीजिए, और उसमें अनुपस्थित संख्या ज्ञात कीजिए। 22² = 484 202² = 40804 2002² = 4008004 20002² = ______

    • (a) 400080004
    • (b) 400800400
    • (c) 2000220002
    • (d) 4840000
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  32. 35. सात व्यक्ति - A, B, D, E, G, H और K एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। E, पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है। B, E के ठीक बगल में है। A और E के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A, G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। H, न तो A और न ही B के ठीक बगल में है। K, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। K के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?

    • (a) एक
    • (b) शून्य
    • (c) दो
    • (d) तीन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  33. 37. स्केल, पेन, टेप, रबड़ और पेंसिल आदि विभिन्न वस्तुओं के पांच डिब्बों को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। पेन के डिब्बे को सबसे ऊपर रखा गया है। केवल रबड़ के डिब्बे को, पेंसिल के डिब्बे और स्केल के डिब्बे के बीच रखा गया है। स्केल के डिब्बे के नीचे केवल एक डिब्बा है, और वह टेप का डिब्बा है। पेंसिल के डिब्बे के ठीक नीचे कौन सा डिब्बा है?

    • (a) स्केल का
    • (b) पेन का
    • (c) टेप का
    • (d) रबड़ का
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  34. 38. अविनाश की आयु, उसके पुत्र अरविंद की आयु की 5 गुनी है। चार वर्ष बाद, अविनाश की आयु, अरविंद की आयु की चार गुनी होगी। उनकी वर्तमान आयु का औसत ज्ञात कीजिए।

    • (a) 24 वर्ष
    • (b) 36 वर्ष
    • (c) 30 वर्ष
    • (d) 28 वर्ष
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  35. 40. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका पांचवें पद से वही संबंध है, जो चौथे पद का तीसरे पद से है, और दूसरे पद का पहले पद से है। STUDENT: HGFWVMG:: TEACHER: GVZXSVI:: SCHOOL:?

    • (a) XSHLLO
    • (b) HXSLLO
    • (c) SLOLXH
    • (d) HXSOLL
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  36. 42. निम्न में से कौन-सा, शहरी स्थानीय निकाय प्रशासन का निकाय नहीं है?

    • (a) नगर पंचायत
    • (b) नगर पालिका
    • (c) नगर निगम
    • (d) जिला पंचायत
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  37. 43. इनमें से कौन-सी वाहिका रक्त को हृदय से, फेफड़ों के अलावा, शरीर के विभिन्न अंगों तक ले जाती है?

    • (a) महाधमनी
    • (b) महाशिरा
    • (c) फुफ्फुस धमनी
    • (d) फुफ्फुस शिरा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  38. 44. न्यूलैंड के अष्टक सिद्धांत के अनुसार, प्रकृति में कितने तत्व मौजूद हैं?

    • (a) 36
    • (b) 56
    • (c) 76
    • (d) 46
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  39. 46. एक पाइप एक खाली टंकी को 15 घंटे में पूरा भर सकता है, लेकिन टंकी के तल में रिसाव होने के कारण, यह 20 घंटे में पूरी भरती है। यदि टंकी पूरी भरी हुई है, और टंकी में कोई अन्य प्रवेश या निकास बिंदु खुला नहीं है, तो टंकी के तल में रिसाव द्वारा टंकी को खाली होने में कितना समय लगेगा?

    • (a) 30 घंटे
    • (b) 60 घंटे
    • (c) 40 घंटे
    • (d) 50 घंटे
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  40. 49. नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है। कथन: S < T ≤ G < M < K > P ≥ O

    • (a) O = S = T
    • (b) K > O > S
    • (c) M ≥ P ≥ O
    • (d) K > G > S
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  41. 51. आधुनिक आवर्त सारणी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?

    • (a) Na, Mg और S आधुनिक आवर्त सारणी के चौथे आवर्त से संबंधित हैं।
    • (b) इसमें 18 समूह और 7 आवर्त हैं।
    • (c) एक ही समूह में उपस्थित तत्वों में संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है।
    • (d) समूह में नीचे की ओर बढ़ने पर, कोशों की संख्या बढ़ती जाती है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  42. 52. अगस्त 2022 में, 17 वर्षीय भारतीय शतरंज मास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने ______ में FTX क्रिप्टो कप के अंतिम दौर में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया।

    • (a) मियामी
    • (b) सैन होज़े
    • (c) बोस्टन
    • (d) ऑस्टिन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  43. 54. सात व्यक्ति - B, D, F, K, M, Q और W उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। D पंक्ति के किसी एक सिरे से दूसरे स्थान पर बैठा है। D और F के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। M, F के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। Q, W के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। K, W के ठीक बगल में नहीं बैठा है। B के बाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?

    • (a) दो
    • (b) तीन
    • (c) एक
    • (d) शून्य
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  44. 55. उस विकल्प का चयन करें, जिसका तीसरे पद से वही संबंध है, जो दूसरे पद का पहले पद से है, और छठे पद का पांचवे पद से है। 32 : 56:: 52:?:: 42 : 66

    • (a) 71
    • (b) 73
    • (c) 76
    • (d) 75
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  45. 56. मंगल अपने घर से उत्तर की ओर 30 m चलता है, फिर वह दाएं मुड़ता है, और 20 m चलता है। फिर, वह दाएं मुड़ता है, और 30 m चलता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 20 m चलता है, फिर वह दाएं मुड़ता है, और 10 m चलता है। अंत में, वह दाएं मुड़ता है, और 40 m चलता है। अब मंगल अपने घर से किस दिशा में और कितने मीटर की दूरी पर है? (सभी मोड़ केवल 90° वाले मोड़ हैं)

    • (a) 20 m, पूर्व
    • (b) 10 m, पश्चिम
    • (c) 10 m, दक्षिण
    • (d) 20 m, उत्तर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  46. 57. उत्पादन के चार कारक कौन से हैं?

    • (a) जनशक्ति, परिवहन, उत्पाद शुल्क और आयात
    • (b) पूंजी, परिवहन, उत्पाद शुल्क और उद्यमिता
    • (c) भूमि, श्रम, पूंजी और उद्यमिता
    • (d) श्रम, परिवहन, उत्पाद शुल्क और उद्यमिता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  47. 58. नरेगा 'एक झलक' रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-2022 में भुगतान की गई औसत MGNREGA (मनरेगा) मजदूरी केवल ₹208.85 प्रति दिन है। MGNREGA (मनरेगा) का पूर्ण रूप क्या है?

    • (a) Mahatma Gandhi National Rural Employer Guarantee Action (महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयर गारंटी एक्शन)
    • (b) Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Activity (महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्टिविटी)
    • (c) Mahatma Gandhi National Rural Employee Guarantee Act (महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयी गारंटी एक्ट)
    • (d) Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  48. 59. मोहन, मीना और माधव क्रमशः ₹3,000, ₹2,000 और ₹5,000 का निवेश करते हुए एक साझेदारी करते हैं। यहां उल्लिखित नामों के दिए गए क्रम में, ₹5,600 के वार्षिक लाभ में उनके हिस्से क्रमशः क्या होंगे?

    • (a) ₹1,480, ₹1,320, ₹2,800
    • (b) ₹1,752, ₹1,168, ₹2,680
    • (c) ₹1,680, ₹1,120, ₹2,800
    • (d) ₹1,680, ₹1,240, ₹2,680
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  49. 60. कुछ जीवाणु प्रकाशसंश्लेषी होते हैं। इन कोशिकाओं में प्रकाश संश्लेषक वर्णक कहां स्थित होते हैं?

    • (a) विशेष झिल्लियों पर
    • (b) हरित लवक में
    • (c) कोशिका के कोशिका द्रव्य में
    • (d) प्लाज्मा झिल्ली के अंतर्वलन (infolding) में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  50. 61. छात्रों की आयु से संबंधित निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए: 16, 17, 15, 17, 16, 15, 14, 14, 13, 17, 13, 12, 12, 16, 10, 14, 17, 10, 11

    • (a) 17
    • (b) 11
    • (c) 16
    • (d) 15
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  51. 63. नीचे दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए, किस विकल्प में दिए गए दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए? 25 ÷ 5 - 2 × 30 + 3 = 10

    • (a) × और +
    • (b) ÷ और -
    • (c) × और -
    • (d) ÷ और +
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  52. 64. यदि बीते हुए कल के दिन सोमवार था, तो आज से 89 दिन बाद सप्ताह का कौन सा दिन होगा?

    • (a) मंगलवार
    • (b) शनिवार
    • (c) रविवार
    • (d) सोमवार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  53. 65. जब शुष्क बुझा हुआ चूना ______ के साथ अभिक्रिया करता है, तो ब्लीचिंग पाउडर निर्मित होता है।

    • (a) क्लोरीन
    • (b) ब्रोमीन
    • (c) नाइट्रोजन
    • (d) हाइड्रोजन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  54. 66. इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। कथन: जमे हुए खाद्य पदार्थ खाना फायदेमंद है। तर्क: I. जमे हुए खाद्य पदार्थों में कभी-कभी ताजे खाद्य-पदार्थों की तुलना में अधिक विटामिन और खनिज हो सकते हैं, क्योंकि ताजे खाद्य-पदार्थों में मौजूद विटामिन और खनिज समय के साथ नष्ट हो सकते हैं, जबकि जमाए जाने से पोषक तत्व संरक्षित होते हैं। II. जमे हुए खाद्य पदार्थों में मौजूद सोडियम, रक्तचाप के स्तर के बढ़ने का कारण हो सकता है।

    • (a) I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं
    • (b) I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि II कथन का समर्थन करता है
    • (c) II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि I कथन का समर्थन करता है
    • (d) I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  55. 67. 18 ओम प्रतिरोध वाले एक विद्युत बल्ब पर शून्य वोल्टेज आरोपित किए जाने पर इसकी शक्ति ______होगी।

    • (a) 9 W
    • (b) 18 W
    • (c) 0 W
    • (d) अनंत
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  56. 68. इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। पता लगाएं कि कौन सा निष्कर्ष, दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: N > W = E ≥ D < Y = P ≤ K

    • (a) D > N
    • (b) K ≤ Y
    • (c) N < E
    • (d) W ≥ D
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  57. 69. यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '+' है, '×' का अर्थ '÷' है, और '÷' का अर्थ '×' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन सा मान आएगा? 15 - 8 + 7 ÷ 6 × 3 =?

    • (a) 10
    • (b) 6
    • (c) 12
    • (d) 9
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  58. 70. एक निश्चित कूट भाषा में, 'WORSE' को 'K#2&6' और 'STEAK' को '&@689' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'THORN' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

    • (a) @5#86
    • (b) @5#27
    • (c) #5@86
    • (d) #5@27
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  59. 71. 16, 20 और 24 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।

    • (a) 8
    • (b) 2
    • (c) 4
    • (d) 6
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  60. 72. पुलि-कली (बाघ नृत्य) कार्यक्रम, इनमें से किस त्योहार के दौरान होने वाला, मुख्य आकर्षण है?

    • (a) पोंगल
    • (b) ओणम
    • (c) बिहु/बिहू
    • (d) बैसाखी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  61. 73. एक त्रिभुज का क्षेत्रफल 85 cm² है, और इसका आधार 5 cm है। दिए गए आधार के संगत त्रिभुज की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।

    • (a) 24 cm
    • (b) 34 cm
    • (c) 51 cm
    • (d) 17 cm
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  62. 74. निम्नलिखित संख्या श्रेणी का संदर्भ लें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें: 4 3 9 1 5 3 9 2 4 3 5 9 5 7 9 2 6 8 7 उक्त श्रेणी में, ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है, और ठीक बाद एक विषम अंक भी है?

    • (a) तीन
    • (b) एक
    • (c) दो
    • (d) चार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  63. 75. भारत में वायु खेलों (air sports) का सर्वोच्च शासी निकाय कौन-सा है?

    • (a) नागर विमानन मंत्रालय
    • (b) युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय
    • (c) एयरो क्लब ऑफ इंडिया
    • (d) एयर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  64. 76. G, K, M, P, S और V एक ही इमारत के छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है। इसी प्रकार सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 6 है। G मंजिल क्रमांक 3 पर रहता है। G और M के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। K के नीचे उतने ही व्यक्ति रहते हैं, जितने M के ऊपर रहते हैं। P, S के ठीक नीचे रहता है। P के ऊपर कितने व्यक्ति रहते हैं?

    • (a) एक
    • (b) चार
    • (c) तीन
    • (d) दो
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  65. 77. उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 6, 6, 8, 24, 28,?

    • (a) 130
    • (b) 32
    • (c) 112
    • (d) 140
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  66. 78. तापदीप्त तंतु बल्ब (incandescent filament bulb) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं? (a) तंतु, टंग्स्टन या नाइक्रोम का बना हो सकता है। (b) तंतु को आवृत्त करने वाले कांच के आवरण में नाइट्रोजन या आर्गन जैसी अक्रिय गैसें भरी होती हैं। (c) प्रयुक्त तंतु पतला होने के कारण, इसकी प्रतिरोधकता बहुत कम होती है। (d) इसमें से अधिक धारा प्रवाह संभव बनाने के लिए तंतु की प्रतिरोधकता कम होती है। (e) तंतु हेतु प्रयुक्त पदार्थ का गलनांक उच्च होना चाहिए।

    • (a) (a), (b), (e)
    • (b) (a), (c), (d)
    • (c) (b), (c), (d)
    • (d) (c), (d), (e)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  67. 79. प्राकृतिक गैस का जलना निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रिया है?

    • (a) प्रतिस्थापन अभिक्रिया
    • (b) अपघटन अभिक्रिया
    • (c) ऊष्माशोषी अभिक्रिया
    • (d) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  68. 80. जैविक अपशिष्ट निपटान की सर्वोत्तम विधि कौन सी है?

    • (a) खुले में जमा करना (open dumping)
    • (b) भस्मीकरण (incineration)
    • (c) पुनः-उपयोग (reusing)
    • (d) पुनर्चक्रण (recycling)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  69. 81. एक निश्चित कूट भाषा में, 'FRAME' को 'HPCKG' लिखा जाता है, और 'PEACH' को 'RCCAJ' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'BROOM' को किस प्रकार लिखा जाएगा?

    • (a) CPPMO
    • (b) APQNO
    • (c) DPQMO
    • (d) DTQQO
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  70. 82. संगठन/संस्थानों का इनमें से कौन-सा समूह 'भारत में सांविधानिक निकायों' का एक उदाहरण है?

    • (a) भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत निर्वाचन आयोग
    • (b) भारत निर्वाचन आयोग, भारत के महान्यायवादी, संघ लोक सेवा आयोग
    • (c) भारतीय राष्ट्रीय आयोग, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, भारत के महान्यायवादी
    • (d) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, भारत निर्वाचन आयोग
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  71. 83. उस संख्या का चयन कीजिए, जो दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 3 13 21 27 31?

    • (a) 35
    • (b) 34
    • (c) 36
    • (d) 33
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  72. 84. विभज्योतक ऊतक कोशिकाओं में निम्न में से क्या अनुपस्थित होता/होती है?

    • (a) कोशिका भित्ति
    • (b) रसधानी
    • (c) केंद्रक
    • (d) कोशिका द्रव्य
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  73. 85. एक-समान जूतों की एक दर्जन जोड़ियों के संयुक्त अंकित मूल्य ₹7,200 पर 20% की छूट दी जाती है। ₹1,440 में ऐसे कितने जोड़ी जूते खरीदे जा सकते हैं?

    • (a) 4
    • (b) 5
    • (c) 2
    • (d) 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  74. 86. रवि बिंदु A से शुरू करके पश्चिम की ओर 8 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 5 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 19 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 2 km ड्राइव करता है। अंततः वह दाएं मुड़ता है, 11 km ड्राइव करता है, और बिंदु B पर रुक जाता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)

    • (a) 7 km उत्तर की ओर
    • (b) 2 km उत्तर की ओर
    • (c) 5 km दक्षिण की ओर
    • (d) 3 km दक्षिण की ओर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  75. 87. नीचे दी गई अक्षर-समूह शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। AKMG, RTDC, WQCT, PILE, VTXF, HRXW यदि दिए गए प्रत्येक अक्षर-समूह में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने अक्षर-समूहों में ठीक दो स्वर होंगे?

    • (a) 3
    • (b) 0
    • (c) 2
    • (d) 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  76. 88. 2022 का पद्म विभूषण पुरस्कार, इनमें से किस क्षेत्र के लिए प्रदान नहीं किया गया था?

    • (a) कला
    • (b) व्यापार एवं उद्योग
    • (c) साहित्य एवं शिक्षा
    • (d) सिविल सेवा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  77. 89. एकल कार्बन परमाणु कितने बंध बनाता है?

    • (a) 1
    • (b) 3
    • (c) 4
    • (d) 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  78. 90. एक समकोण त्रिभुज के आधार की लंबाई, इसकी ऊंचाई से 3 m अधिक है। यदि इसके कर्ण की लंबाई 15 m है, तो इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

    • (a) 72 m²
    • (b) 64 m²
    • (c) 54 m²
    • (d) 84 m²
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  79. 92. विषाणुओं की आणविक गति (सजीव गुण) के संबंध में कौन सा कथन सही है?

    • (a) जब तक वे किसी कोशिका को संक्रमित नहीं करते, तब तक वे निष्क्रिय होते हैं।
    • (b) विषाणुओं में चयापचय नहीं होता है।
    • (c) विषाणु श्वसन नहीं करते हैं।
    • (d) विषाणु किसी कृत्रिम माध्यम में विकसित नहीं होते हैं।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  80. 93. निम्नलिखित में से, प्रकाश के प्रकीर्णन के अनुप्रयोगों की पहचान कीजिए: (a) खतरे के संकेतों का लाल होना (b) समय से पूर्व सूर्योदय और विलंबित सूर्यास्त (c) तारों का टिमटिमाना (d) टिंडल प्रभाव (e) सूर्य का लाल और आकाश का नीला होना

    • (a) (b), (c), (d)
    • (b) (d), (e), (a)
    • (c) (c), (d), (e)
    • (d) (a), (b), (c)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  81. 94. श्रेणीक्रम में संयोजित तीन प्रतिरोधों R₁, R₂ और R₃ के टर्मिनलों पर वोल्टेज, क्रमशः V₁, V₂ और V₃ हैं। यदि I, उनसे होकर प्रवाहित होने वाली निवल धारा को निरूपित करता है, तो उनकी निवल वोल्टेज V कितनी होगी?

    • (a) V = V₁ + V₂ + V₃
    • (b) V = R₁ + R₂ + R₃
    • (c) V = (1/V₁) + (1/V₂) + (1/V₃)
    • (d) V = (1/R₁) + (1/R₂) + (1/R₃)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  82. 95. यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '÷' है, '×' का अर्थ '+' है, और '÷' का अर्थ '×' है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान कितना होगा? [{(6 × 9) + (3 ÷ 2)} - (7 + 4)] ÷ 2

    • (a) 6
    • (b) 8
    • (c) 2
    • (d) 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  83. 96. किसी पार्टी के लिए जन्मदिन की टोपियों को 8 या 10 के पैकेटों में पैक करते समय, एक टोपी हमेशा बच जाती थी। यदि लॉट में टोपियों की संख्या 250 से अधिक, किंतु 300 से कम थी, तो लॉट में टोपियों की कुल संख्या कितनी थी?

    • (a) 268
    • (b) 261
    • (c) 281
    • (d) 275
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  84. 100. MICR कोड में MICR का पूर्ण रूप क्या है?

    • (a) Magnetic Ink Character Reconstruction (मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रीकंस्ट्रक्शन)
    • (b) Magnetic Ink Character Recognition (मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रिकॉग्निशन)
    • (c) Magnetic Ink Character Registration (मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रजिस्ट्रेशन)
    • (d) Marking Ink Character Recognition (मार्किंग इंक कैरेक्टर रिकॉग्निशन)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

उत्तर देखें

उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड की रिस्पॉन्स शीट में अंकित उत्तरों के अनुसार है। “—” का अर्थ है कि शीट में उत्तर स्पष्ट नहीं दिखा।

Computer Based Test

प्र. 1
(a)
प्र. 2
(a)
प्र. 3
(b)
प्र. 4
(c)
प्र. 5
(c)
प्र. 6
(c)
प्र. 8
(b)
प्र. 9
(a)
प्र. 10
(c)
प्र. 12
(b)
प्र. 13
(b)
प्र. 14
(b)
प्र. 15
(b)
प्र. 16
(b)
प्र. 18
(b)
प्र. 19
(a)
प्र. 20
(b)
प्र. 21
(a)
प्र. 22
(c)
प्र. 23
(b)
प्र. 24
(d)
प्र. 25
(b)
प्र. 26
(c)
प्र. 27
(b)
प्र. 28
(d)
प्र. 29
(d)
प्र. 30
(a)
प्र. 31
(c)
प्र. 32
(d)
प्र. 33
(b)
प्र. 34
(a)
प्र. 35
(a)
प्र. 37
(d)
प्र. 38
(b)
प्र. 40
(b)
प्र. 42
(d)
प्र. 43
(a)
प्र. 44
(b)
प्र. 46
(b)
प्र. 49
(d)
प्र. 51
(a)
प्र. 52
(a)
प्र. 54
(d)
प्र. 55
(c)
प्र. 56
(c)
प्र. 57
(c)
प्र. 58
(d)
प्र. 59
(c)
प्र. 60
(d)
प्र. 61
(a)
प्र. 63
(d)
प्र. 64
(c)
प्र. 65
(a)
प्र. 66
(c)
प्र. 67
(c)
प्र. 68
(d)
प्र. 69
(d)
प्र. 70
(b)
प्र. 71
(c)
प्र. 72
(b)
प्र. 73
(b)
प्र. 74
(c)
प्र. 75
(d)
प्र. 76
(d)
प्र. 77
(d)
प्र. 78
(a)
प्र. 79
(d)
प्र. 80
(b)
प्र. 81
(c)
प्र. 82
(b)
प्र. 83
(d)
प्र. 84
(b)
प्र. 85
(d)
प्र. 86
(a)
प्र. 87
(d)
प्र. 88
(b)
प्र. 89
(c)
प्र. 90
(c)
प्र. 92
(a)
प्र. 93
(b)
प्र. 94
(a)
प्र. 95
(a)
प्र. 96
(c)
प्र. 100
(b)