Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

ExamBharo · UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Hindi (TUKU-11) · exambharo.com/uppsc-gic-lecturer/previous-year-papers/uppsc-gic-lecturer-2025-prelims-hindi/

Question paper · UPPSC GIC Lecturer

UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Hindi (TUKU-11)

70 of the paper’s 120 questions+2.5 for a correct answer, −0.83 for a wrong one

Questions from the Uttar Pradesh Public Service Commission’s paper. · typed by hand from the scan

Q 1 of 70Top ↑

Hindi

  1. 41. महादेवी के रेखाचित्रों को उनके प्रकाशन वर्ष के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित करते हुए सही कूट का चयन कीजिए। I. स्मृति की रेखाएँ II. पथ के साथी III. मेरा परिवार IV. अतीत के चलचित्र

    • (a) IV I II III
    • (b) IV II III I
    • (c) IV I III II
    • (d) I II III IV
    Show answer

    Answer: (a)

  2. 43. असंगत विकल्प का चयन कीजिए।

    • (a) डीठ - निडर
    • (b) भंगि - टेढ़ापन
    • (c) पिक - कोयल
    • (d) बूरा - शक्कर
    Show answer

    Answer: (a)

  3. 44. "बतकहाउ रसमै जु है कवित कहावै सोय" काव्य लक्षण पर विचार करने वाले किस कवि की यह पंक्ति है?

    • (a) महाकवि देव
    • (b) सुरति मिश्र
    • (c) आचार्य केशवदास
    • (d) आचार्य चिंतामणि
    Show answer

    Answer: (d)

  4. 45. "लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इन्डिया" पुस्तक के लेखक का नाम है

    • (a) जूल ब्लाक
    • (b) जॉन बीम्स
    • (c) जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन
    • (d) सैमुअल केलाग
    Show answer

    Answer: (c)

  5. 46. दिए गए इंटरव्यू (साक्षात्कार) किस रचनाकार पर आधारित हैं, उनका मिलान कीजिए। साक्षात्कार - रचनाकार A. हाँ! मैंने कहा - 1. केदारनाथ सिंह B. हाले जुबां कुछ और है - 2. रमेश चन्द्र शाह C. समय के साक्षी - 3. नमिता सिंह D. बात से बात - 4. विष्णु प्रभाकर

    • (a) 3 2 4 1
    • (b) 1 4 3 2
    • (c) 2 4 1 3
    • (d) 3 4 2 1
    Show answer

    Answer: (a)

  6. 47. नीचे दो कथन दिये गये हैं, जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा कारण (R) है। अभिकथन (A): सूफ़ी लोग भगवान को एकेश्वर रूप में नहीं, बल्कि विशिष्ट द्वैतवादी वेदांतियों की तरह मानते थे। कारण (R): क्योंकि सूफ़ियों के मतवाद पर वेदांत का प्रत्यक्ष प्रभाव था।

    • (a) (A) और (R) दोनों सही, परंतु कारण का अभिकथन से कोई संबंध नहीं है
    • (b) (A) गलत है, परंतु (R) सही
    • (c) (A) और (R) दोनों सही तथा अभिकथन कारण से संबंधित है
    • (d) (A) सही है परंतु (R) गलत
    Show answer

    Answer: (c)

  7. 48. निम्नलिखित में असत्य है

    • (a) मृच्छकटिकम् - 10 अंक
    • (b) रत्नावली - 4 अंक
    • (c) अभिज्ञानशाकुन्तलम् - 8 अंक
    • (d) कुमारसम्भवम् - 17 सर्ग
    Show answer

    Answer: (c)

  8. 49. डॉ. रामकुमार वर्मा ने निम्नलिखित में से किस ग्रंथ को आधुनिक साहित्य सम्पत्ति का 'बीजक' ग्रंथ कहा है?

    • (a) हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास - डॉ. रामकुमार वर्मा
    • (b) हिंदी पुस्तक साहित्य - डॉ. माताप्रसाद गुप्त
    • (c) हिंदी साहित्य की रूपरेखा - डॉ. सूर्यकांत
    • (d) हिंदी साहित्य का इतिहास - आचार्य रामचंद्र शुक्ल
    Show answer

    Answer: (b)

  9. 50. 'आज' का तत्सम शब्द कौन-सा है?

    • (a) वर्तमान कालिक
    • (b) अद्य
    • (c) अग्रज
    • (d) अद्यावधि
    Show answer

    Answer: (b)

  10. 51. भीष्म साहनी की 'मेरी साहित्यिक यात्रा' किस विधा की रचना है?

    • (a) साक्षात्कार (इंटरव्यू)
    • (b) आत्मकथा
    • (c) डायरी साहित्य
    • (d) यात्रा साहित्य
    Show answer

    Answer: (b)

  11. 52. निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध कबीर पंथ से नहीं है? 1. सुरतगोपाली शाखा 2. धर्मदासी 3. भगताही पंथ 4. साधो पंथ

    • (a) केवल 1
    • (b) केवल 2 और 3
    • (c) केवल 4
    • (d) केवल 3 और 1
    Show answer

    Answer: (c)

  12. 53. निम्नलिखित में असंगत विकल्प का चयन कीजिए।

    • (a) अग्र स्वर - ए
    • (b) पश्च स्वर - ऑ
    • (c) अर्ध विवृत - आ
    • (d) मध्य स्वर - अ
    Show answer

    Answer: (c)

  13. 54. "प्रीतम की यह रीति सखि मोपें कही न जाए। झिझकत हू ढिंग ही रहत, पल न वियोग सुहाय॥" इस दोहे में शब्द शक्ति है

    • (a) शाब्दी व्यंजना
    • (b) प्रयोजनवती लक्षणा
    • (c) आर्थी व्यंजना
    • (d) रूढ़ि लक्षणा
    Show answer

    Answer: (c)

  14. 55. निम्नलिखित कथनों पर विचार कर सही कथन का चयन कीजिए।

    • (a) आत्मनेपद का अर्थ अपनी आत्म से दूसरे के लिए प्रयोग किया गया है।
    • (b) 'कृ' धातु उभयपदी है। 'वि' उपसर्ग के साथ यह परस्मैपद में प्रयुक्त हो जाता है।
    • (c) कभी-कभी उपसर्गों के साथ जुड़े रहने पर धातु के पद में परिवर्तन नहीं होता है।
    • (d) उभयपदी धातुओं का प्रयोग करते समय यदि क्रिया का फल कर्ता को मिलता है तो आत्मनेपद का रूप प्रयुक्त है।
    Show answer

    Answer: (d)

  15. 56. दिए गए संस्मरणों को उनके रचनाकारों से मिलान करते हुए सही कूट का चयन कीजिए। रचनाकार - संस्मरण A. अमृत राय - 1. चिड़िया रैन बसेरा B. बिन्दु अग्रवाल - 2. अपने-अपने रास्ते C. विद्यानिवास मिश्र - 3. वे देवता नहीं हैं D. रामदरश मिश्र - 4. जिनकी याद हमेशा रहेगी E. राजेन्द्र यादव - 5. यादें और बातें

    • (a) 5 4 3 1 2
    • (b) 4 5 2 1 3
    • (c) 1 3 2 4 5
    • (d) 4 5 1 2 3
    Show answer

    Answer: (d)

  16. 57. "भाषा उच्चारणों से उच्चरित यादृच्छिक प्रतीकों की वह व्यवस्था है जिसके द्वारा एक समाज के लोग आपस में भावों और विचारों का आदान-प्रदान करते हैं" - यह परिभाषा किसकी है?

    • (a) कामता नाथ गुरु
    • (b) भोलानाथ तिवारी
    • (c) धीरेंद्र वर्मा
    • (d) किशोरीदास वाजपेयी
    Show answer

    Answer: (b)

  17. 58. "काव्यगुणों की इस विशाल वनस्थली में एक अपना सहज सौंदर्य है। वह उस रमणीय उद्यान के समान नहीं है, जिसका सौंदर्य पद-पद पर माली के कृतित्व की याद दिलाया करता है; बल्कि उस अकृत्रिम वनभूमि की भाँति है, जिसका रचयिता रचना में ही घुल-मिल गया है।" 'सूरसागर' के संबंध में यह किस आलोचक का मत है?

    • (a) डॉ. मैनेजर पाण्डेय
    • (b) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
    • (c) डॉ. ब्रजेश्वर वर्मा
    • (d) आचार्य रामचंद्र शुक्ल
    Show answer

    Answer: (b)

  18. 59. निम्नलिखित में से सही युग्म का चयन कीजिए।

    • (a) प्लुत स्वर - अ
    • (b) ह्रस्व स्वर - उ
    • (c) दीर्घ स्वर - ऐ
    • (d) संयुक्त स्वर - ऋ
    Show answer

    Answer: (b)

  19. 60. आचार्य शंकुक के अनुमितिवाद के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। I. रस की स्थिति अनुकार्य (मूलपात्र) में होती है। II. विभावादि अनुमापक हैं और अनुमाप्य। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

    • (a) केवल II सही
    • (b) I एवं II दोनों सही
    • (c) न तो I न ही II सही
    • (d) केवल I सही
    Show answer

    Answer: (b)

  20. 61. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना नाट्य विधा के अंतर्गत नहीं है?

    • (a) सिन्दूर की होली
    • (b) कामना
    • (c) बूँद और समुद्र
    • (d) अंगूर की बेटी
    Show answer

    Answer: (c)

  21. 62. संस्कृत व्याकरण के सन्दर्भ में किस समास को तत्पुरुष का भेद माना जाता है?

    • (a) कर्मधारय और द्विगु
    • (b) द्विगु और द्वन्द्व
    • (c) द्वन्द्व और बहुव्रीहि
    • (d) अव्ययीभाव और द्वन्द्व
    Show answer

    Answer: (a)

  22. 63. नीचे दिए गए निबंध और निबंधकार की सूची को सुमेलित करते हुए सही कूट का चुनाव कीजिए। निबंध - निबंधकार A. उत्तर कुरु - 1. डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र B. गौरैया ससुराल गयी - 2. डॉ. विष्णुकांत शास्त्री C. चिन्तन मुद्रा - 3. श्री. कुबेरनाथ राय D. हर बारिश में - 4. डॉ. निर्मल वर्मा

    • (a) 3 4 2 1
    • (b) 3 1 2 4
    • (c) 2 3 1 4
    • (d) 1 2 3 4
    Show answer

    Answer: (b)

  23. 64. समास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। I. समास में कम से कम दो पदों का योग होता है। II. समास में समस्त होने वाले पदों का विभक्ति प्रत्यय लुप्त हो जाता है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

    • (a) केवल II सही
    • (b) I एवं II दोनों सही
    • (c) न तो I और न ही II सही
    • (d) केवल I सही
    Show answer

    Answer: (b)

  24. 65. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। सूची-I (कवि) - सूची-II (निवास स्थान) A. चिंतामणि - 1. कालपी B. सुखदेव मिश्र - 2. दौलतपुर C. श्रीपति - 3. तिकवाँपुर D. मंडन - 4. जैतपुर

    • (a) 3 2 1 4
    • (b) 4 3 1 2
    • (c) 2 3 4 1
    • (d) 1 2 3 4
    Show answer

    Answer: (a)

  25. 67. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करते हुए सही कूट का चयन कीजिए। सूची-I - सूची-II A. उदभट्ट - 1. रीति गुणाश्रित है B. दण्डी - 2. गुण रीति आश्रित है C. आनन्दवर्द्धन - 3. गुण और रीति अभेद है D. वामन - 4. गुण अलंकार है

    • (a) 2 4 1 3
    • (b) 4 3 2 1
    • (c) 3 1 4 2
    • (d) 1 2 3 4
    Show answer

    Answer: (a)

  26. 68. 'हिंदी कोविद रत्नमाला' के लेखक कौन है?

    • (a) शिवनन्दन सहाय
    • (b) राधाकृष्ण दास
    • (c) ब्रजरत्नदास
    • (d) श्यामसुंदर दास
    Show answer

    Answer: (d)

  27. 69. संज्ञा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 1. लिखावट में समूह वाचक संज्ञा है। 2. संज्ञा शब्द विकारी होते हैं। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

    • (a) केवल 2 सत्य है
    • (b) दोनों सत्य हैं
    • (c) दोनों असत्य हैं
    • (d) केवल 1 सत्य है
    Show answer

    Answer: (a)

  28. 70. समांतर कहानी आंदोलन कब प्रारंभ हुआ?

    • (a) 1968 ई.
    • (b) 1972 ई.
    • (c) 1982 ई.
    • (d) 1960 ई.
    Show answer

    Answer: (b)

  29. 71. 'अधिहरि' शब्द में कौन-सा समास है?

    • (a) द्वन्द्वः
    • (b) बहुव्रीहिः
    • (c) अव्ययीभावः
    • (d) तत्पुरुषः
    Show answer

    Answer: (c)

  30. 72. "सुमित्रानंदन पंत का सम्पूर्ण व्यक्तित्व गीतिमय है। वे मूलतः गीतिकाव्य के कवि है।" यह कथन किस आलोचक का है?

    • (a) डॉ. नगेन्द्र
    • (b) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
    • (c) डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी
    • (d) आचार्य नंददुलारे वाजपेयी
    Show answer

    Answer: (b)

  31. 73. "अहा विचारे दुःख के मारे निसिदिन पच-पच मरें किसान। जब अनाज उत्पन्न होय तब सब उठवा ले जायँ लगान॥" उक्त पंक्तियाँ किस रचनाकार की हैं?

    • (a) मैथिलीशरण गुप्त
    • (b) सियारामशरण गुप्त
    • (c) लालचंद गुप्त
    • (d) बालमुकुन्द गुप्त
    Show answer

    Answer: (d)

  32. 74. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करते हुए कूट में से सही विकल्प का चयन कीजिए। सूची-I - सूची-II A. राजशेखर - 1. प्रियदर्शिका B. विश्वनाथ - 2. प्रभावती परिणय C. श्री हर्ष - 3. विद्धशाल भंजिका D. दण्डी - 4. दशकुमार चरित

    • (a) 1 3 4 2
    • (b) 4 1 2 3
    • (c) 2 1 3 4
    • (d) 3 2 1 4
    Show answer

    Answer: (d)

  33. 75. "राम तुम्हारा चरित स्वयं ही काव्य है। कोई कवि बन जाय सहज संभाव्य है।" - के रचयिता है

    • (a) शिवमंगल सिंह सुमन
    • (b) श्याम नारायण पाण्डेय
    • (c) सोहनलाल द्विवेदी
    • (d) मैथिलीशरण गुप्त
    Show answer

    Answer: (d)

  34. 76. 'मुहावरा-अर्थ' के संदर्भ में सुसंगत विकल्प का चयन कीजिए।

    • (a) एकलव्य की गुरु भक्ति - कर्तव्य करके मरना
    • (b) नारद भक्ति - कर्म का पूर्ण ज्ञान होना
    • (c) हम्मीर हठ - किसी ओर का न रहना
    • (d) बलिबन्धन - बिना दोष के दण्डित करना
    Show answer

    Answer: (d)

  35. 77. 'चक्रिण्ढौकसे' में कौन-सी सन्धि है?

    • (a) विसर्गसन्धि
    • (b) अच्सन्धि
    • (c) हल्सन्धि
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    Show answer

    Answer: (d)

  36. 78. "अज्ञेय और उनके सहयोगी कवि शमशेर बहादुर सिंह बात के कवि हैं, गजानन माधव 'मुक्तिबोध' खबर के या भयानक बात के।" यह कथन किस आलोचक का है?

    • (a) डॉ. नामवर सिंह
    • (b) डॉ. रामविलास शर्मा
    • (c) डॉ. निर्मला जैन
    • (d) डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी
    Show answer

    Answer: (d)

  37. 79. पंडितराज जगन्नाथ को 'पंडितराज' की पदवी किस शासक ने प्रदान की थी?

    • (a) अकबर
    • (b) जहाँगीर
    • (c) औरंगजेब
    • (d) शाहजहाँ
    Show answer

    Answer: (d)

  38. 80. "हमारे सामने समाज का आज जो रूप है, वह न जाने कितने ग्रहण और त्याग का रूप है। देश और जाति की विशुद्ध संस्कृति केवल बात-की बात है। सब कुछ में मिलावट है, सब कुछ अविशुद्ध है। शुद्ध है केवल मनुष्य की दुर्दम जिजीविषा, (जीने की इच्छा)" उपर्युक्त कथन किस निबन्ध का है?

    • (a) छितवन की छाँह
    • (b) काव्य कला और अन्य निबंध
    • (c) अशोक के फूल
    • (d) भारतीय साहित्य की विशेषताएँ
    Show answer

    Answer: (c)

  39. 81. निम्नलिखित उपन्यासों को उनके प्रकाशन वर्ष के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित करते हुए सही कूट का चयन कीजिए। I. नूतन ब्रह्मचारी II. सौ अजान एक सुजान III. अधखिला फूल IV. ठेठ हिन्दी का ठाठ दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

    • (a) IV III II I
    • (b) I II IV III
    • (c) III II I IV
    • (d) I II III IV
    Show answer

    Answer: (b)

  40. 82. "दूसरों के (सुख के) लिए अपने सुखों का त्याग" वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है

    • (a) अन्यमनस्क
    • (b) अनन्य
    • (c) आत्मोत्सर्ग
    • (d) अहैतुक
    Show answer

    Answer: (c)

  41. 83. निम्नलिखित काव्यग्रंथों के प्रकाशन वर्ष को ध्यान में रखते हुए आरोही क्रम में सही कूट का चयन कीजिए: I. उच्छ्वास II. वीणा III. गुंजन IV. पल्लव

    • (a) I II IV III
    • (b) II IV III I
    • (c) II IV I III
    • (d) IV II I III
    Show answer

    Answer: (a)

  42. 85. निम्नलिखित पत्रिकाओं के उनके प्रकाशन स्थान से मिलान करते हुए सही कूट का चुनाव कीजिए। A. भारत बन्धु - 1. फर्रुखाबाद B. भारत मित्र - 2. काशी C. भारत सुदशा प्रवर्तक - 3. अलीगढ़ D. भारत जीवन - 4. कलकत्ता

    • (a) 3 4 1 2
    • (b) 1 3 2 4
    • (c) 2 3 1 4
    • (d) 4 3 2 1
    Show answer

    Answer: (a)

  43. 87. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिए। सूची-I - सूची-II A. इंदुमती - 1. बंगमहिला B. प्लेग की चुड़ैल - 2. रामचंद्र शुक्ल C. ग्यारह वर्ष का समय - 3. मास्टर भगवान दास D. दुलाईवाली - 4. किशोरी लाल गोस्वामी

    • (a) 4 3 2 1
    • (b) 4 2 3 1
    • (c) 1 2 3 4
    • (d) 2 3 4 1
    Show answer

    Answer: (a)

  44. 88. 'झक-झख' समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द युग्म का सही अर्थ युग्म विकल्प है

    • (a) शीघ्र - द्यूत
    • (b) सनक - तुच्छ कार्य
    • (c) पाटन - कृत्रिम जलमार्ग
    • (d) झुकाव - लपट
    Show answer

    Answer: (b)

  45. 89. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. 'हरिश्चंद्र मैगजीन' में 'कलिराज की सभा' लेख छपा था। 2. 'कलिराज की सभा' मुंशी ज्वाला प्रसाद का लेख है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

    • (a) केवल 2
    • (b) 1 एवं 2 दोनों
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 1
    Show answer

    Answer: (b)

  46. 90. 'सरिता' शब्द रूप के संबंध में सही विकल्प है

    • (a) सरित् (स्त्रीलिंग) चतुर्थी, एकवचन
    • (b) सरित् (स्त्रीलिंग) प्रथमा, एकवचन
    • (c) सरित् (स्त्रीलिंग) प्रथमा, बहुवचन
    • (d) सरित् (स्त्रीलिंग) षष्ठी, एकवचन
    Show answer

    Answer: (b)

  47. 91. 'मेरी कालिज डायरी' के लेखक कौन हैं?

    • (a) घनश्याम दास बिड़ला
    • (b) धीरेन्द्र वर्मा
    • (c) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
    • (d) श्रीराम शर्मा
    Show answer

    Answer: (b)

  48. 92. भरतमुनि ने अपभ्रंश को किस नाम से सम्बोधित किया है?

    • (a) देशभाषा
    • (b) जनभाषा
    • (c) अपभ्रष्टभाषा
    • (d) अवहट्ट
    Show answer

    Answer: (a)

  49. 93. राजभाषा को किस वर्ष के अधिनियम के तहत केंद्र सरकार के कार्यालयों को तीन वर्गों में बाँटा गया?

    • (a) 1976 ई.
    • (b) 1967 ई.
    • (c) 1955 ई.
    • (d) 1963 ई.
    Show answer

    Answer: (a)

  50. 94. कचहरियों में नागरी के प्रयोग की घोषणा कब हुई थी?

    • (a) सं. 1950
    • (b) सं. 1946
    • (c) सं. 1900
    • (d) सं. 1957
    Show answer

    Answer: (d)

  51. 95. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करते हुए सही कूट का चयन कीजिए। सूची-I - सूची-II A. सोना - 1. कुंभिल B. विष्णु - 2. हेम C. चोर - 3. लोकेश D. ब्रह्मा - 4. मुकुंद

    • (a) 2 4 1 3
    • (b) 3 1 2 4
    • (c) 1 3 4 2
    • (d) 4 2 3 1
    Show answer

    Answer: (a)

  52. 96. "'कविवचन सुधा' जनता के हितों के लिए लड़ने वाले निर्भय सैनिक की तरह थी।" यह किसका कथन है?

    • (a) श्री रामरतन भटनागर
    • (b) डॉ. रामविलास शर्मा
    • (c) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
    • (d) श्री अम्बिका प्रसाद वाजपेयी
    Show answer

    Answer: (b)

  53. 97. विद्यापति को 'मैथिल कोकिल' की उपाधि किस रचना के कारण प्रदान की गयी?

    • (a) पदावली
    • (b) कीर्तिलता
    • (c) कीर्तिपताका
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    Show answer

    Answer: (a)

  54. 98. निम्नलिखित में से किस विकल्प में भास ने महाभारत की कथा को आधार बनाया है?

    • (a) कर्णभारम्, दूतवाक्यम, पञ्चरात्रम, स्वप्नवासवदत्ता
    • (b) कर्णभारम्, दूतवाक्यम, पञ्चरात्रम, दरिद्रचारुदत्तम
    • (c) कर्णभारम्, पञ्चरात्रम, स्वप्नवासवदत्ता, दरिद्रचारुदत्तम
    • (d) पञ्चरात्रम, दूतवाक्यम, कर्णभारम्, दूतघटोत्कचम्
    Show answer

    Answer: (d)

  55. 99. जिन स्वरों का उच्चारण नाक और मुँह से होता है और उच्चारण में लघुता रहती है, उसे क्या कहा जाता है?

    • (a) अनुनासिक
    • (b) निरनुनासिक
    • (c) अनुस्वार
    • (d) नासिक
    Show answer

    Answer: (a)

  56. 100. "ग्यानहिं भगतहिं अन्तर केता। सकल कहौ प्रभु कृपा निकेता॥" 'रामचरित मानस' में यह चौपाई किस पात्र ने कही है?

    • (a) काकभुसुंडि जी
    • (b) भारद्वाज जी
    • (c) गरुड़ जी
    • (d) शिव जी
    Show answer

    Answer: (c)

  57. 101. लोकोक्ति-अर्थ के सन्दर्भ में असंगत विकल्प का चयन कीजिए।

    • (a) एक तन्दुरुस्ती हजार नियामत - स्वास्थ्य बहुत बड़ी चीज है।
    • (b) खग जाने खग ही की भाषा - चालाक ही चालाक की भाषा समझता है।
    • (c) साँच को आँच नहीं - सच्चे को डरने की आवश्यकता नहीं।
    • (d) कबहुँ निरामिष होय न कागा - अधिक लालची को कुछ भी नहीं मिलता।
    Show answer

    Answer: (d)

  58. 102. पत्र-प्रकाशन वर्ष के संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए।

    • (a) नविन वाचक - 1881 ई.
    • (b) हिन्दोस्तान - 1885 ई.
    • (c) काशीपंच - 1876 ई.
    • (d) उचित वक्ता - 1888 ई.
    Show answer

    Answer: (a)

  59. 103. बोलते समय शब्द के उच्चारण की स्पष्टता तथा उसके अर्थ की स्पष्टता हेतु प्रयुक्त बल को भाषा विज्ञान में क्या कहा जाता है?

    • (a) अनुतान
    • (b) बलाघात
    • (c) ध्वनि
    • (d) संगम
    Show answer

    Answer: (b)

  60. 105. पत्रिका-प्रकाशन स्थान के संबंध में असंगत युग्म का चयन कीजिए।

    • (a) विज्ञानलोक - आगरा
    • (b) किसान भारती - पंतनगर
    • (c) ऊर्जा - प्रयाग
    • (d) अग्रहायण - लखनऊ
    Show answer

    Answer: (c)

  61. 107. वियोगी हरि ने 'हिंदी का गीत गोविंद' किस ग्रंथ को कहा है?

    • (a) रासपंचाध्यायी
    • (b) भावविभावनी
    • (c) जोगलीला
    • (d) सूरसागर
    Show answer

    Answer: (a)

  62. 109. 'शमशेर बहादुर की काव्यभाषा में संज्ञापदों से अधिक महत्व सर्वनाम और क्रियापदों का है।' यह कथन किसका है?

    • (a) बाबू गुलाब राय
    • (b) डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी
    • (c) डॉ. राम विलास शर्मा
    • (d) डॉ. रामकुमार वर्मा
    Show answer

    Answer: (b)

  63. 110. सात्विक अनुभाव के अंतर्गत नहीं है

    • (a) स्वरभंग
    • (b) स्वप्न
    • (c) वैवर्ण्य
    • (d) स्तंभ
    Show answer

    Answer: (b)

  64. 111. 'पुहुप बास तें पातरा ऐसा तत्त अनूप।' यह पंक्ति किस कवि द्वारा लिखित है?

    • (a) गोरखनाथ
    • (b) सरहपा
    • (c) कबीरदास
    • (d) तुलसीदास
    Show answer

    Answer: (c)

  65. 112. सही विकल्प का चयन कीजिए।

    • (a) 'विश्वैक्य' शब्द में वृद्धि सन्धि है।
    • (b) 'वाण्यूर्मि' शब्द में गुण सन्धि है।
    • (c) 'गवीश' शब्द में अयादि सन्धि नहीं है।
    • (d) 'दैत्यारि' शब्द में यण् सन्धि है।
    Show answer

    Answer: (a)

  66. 113. निम्न प्रदत्त कथनों पर विचार करते हुए सही कथन/कथनों का चयन कीजिए। I. 'क ख ग' पत्रिका के संपादकों में लक्ष्मीकांत वर्मा, रामस्वरूप चतुर्वेदी, विपिन अग्रवाल और कृष्णनाथ थे। II. नरेश मेहता और श्रीकांत वर्मा ने 'अभिप्राय' पत्रिका का सम्पादन किया है। III. इला डालमिया ने 'नया प्रतीक' पत्रिका का सम्पादन किया है। IV. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने 'दस्तावेज' का संपादन किया है। V. 'पहल' पत्रिका के संपादक ज्ञानरंजन भोपाल से निकालते थे।

    • (a) केवल I, III, IV
    • (b) केवल III, IV, V
    • (c) केवल II
    • (d) केवल II, V, III
    Show answer

    Answer: (a)

  67. 114. "यदि 'भारत दुर्दशा' पहला राजनीतिक नाटक है तो 'अंधेर नगरी' पहला आधुनिक नाटक।" भारतेन्दु युगीन नाटकों के सन्दर्भ में यह कथन किस आलोचक का है?

    • (a) जयदेव तनेजा
    • (b) बच्चन सिंह
    • (c) नेमिचंद जैन
    • (d) दशरथ ओझा
    Show answer

    Answer: (b)

  68. 118. 'नाक पर मक्खी न बैठने' देने का अर्थ है

    • (a) बोलने से रोकना
    • (b) विरोध में खड़ा होना
    • (c) निर्दोष बचे रहना
    • (d) तंग करना
    Show answer

    Answer: (c)

  69. 119. मधु कांकरिया का उपन्यास 'खुले गगन के लाल सितारे' किस विषय पर केन्द्रित है?

    • (a) वेश्याओं का जीवन
    • (b) जैन साध्वियों का जीवन
    • (c) भारतीय किसान जीवन
    • (d) नक्सलवादी आंदोलन
    Show answer

    Answer: (d)

  70. 120. "वे (हिंदू) कला के अत्यंत उच्च सौपान पर आरोहण कर चुके हैं। हमारे लोग (मुसलमान) जब उन्हें (मंदिर आदि को) देखते हैं, तो आश्चर्य चकित रह जाते हैं। वे न तो उसका वर्णन ही कर सकते हैं न वैसा निर्माण कर सकते हैं।" यह कथन किस विद्वान का है?

    • (a) अलबरूनी
    • (b) इब्नबतूता
    • (c) अब्दुर रज्जाक
    • (d) अलसमुदी
    Show answer

    Answer: (a)

Show answers

Answer key

Answer key from the Uttar Pradesh Public Service Commission’s official answer key for this sitting. “—” means the key gave none: the question was deleted.

Hindi

Q 41
(a)
Q 43
(a)
Q 44
(d)
Q 45
(c)
Q 46
(a)
Q 47
(c)
Q 48
(c)
Q 49
(b)
Q 50
(b)
Q 51
(b)
Q 52
(c)
Q 53
(c)
Q 54
(c)
Q 55
(d)
Q 56
(d)
Q 57
(b)
Q 58
(b)
Q 59
(b)
Q 60
(b)
Q 61
(c)
Q 62
(a)
Q 63
(b)
Q 64
(b)
Q 65
(a)
Q 67
(a)
Q 68
(d)
Q 69
(a)
Q 70
(b)
Q 71
(c)
Q 72
(b)
Q 73
(d)
Q 74
(d)
Q 75
(d)
Q 76
(d)
Q 77
(d)
Q 78
(d)
Q 79
(d)
Q 80
(c)
Q 81
(b)
Q 82
(c)
Q 83
(a)
Q 85
(a)
Q 87
(a)
Q 88
(b)
Q 89
(b)
Q 90
(b)
Q 91
(b)
Q 92
(a)
Q 93
(a)
Q 94
(d)
Q 95
(a)
Q 96
(b)
Q 97
(a)
Q 98
(d)
Q 99
(a)
Q 100
(c)
Q 101
(d)
Q 102
(a)
Q 103
(b)
Q 105
(c)
Q 107
(a)
Q 109
(b)
Q 110
(b)
Q 111
(c)
Q 112
(a)
Q 113
(a)
Q 114
(b)
Q 118
(c)
Q 119
(d)
Q 120
(a)