ExamBharo · UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Hindi (TUKU-11) · exambharo.com/uppsc-gic-lecturer/previous-year-papers/uppsc-gic-lecturer-2025-prelims-hindi/
प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता
UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Hindi (TUKU-11)
पेपर के 120 में से 70 प्रश्नसही उत्तर पर +2.5, गलत उत्तर पर −0.83
प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया
यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता की तैयारी कर रहे हैं? और भी पाएँ, मुफ़्त
रोज़ पिछले साल के प्रश्नों का क्विज़, और यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता की हर सूचना उसी दिन।
प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, जैसे मूल पेपर में थे।
Hindi
41. महादेवी के रेखाचित्रों को उनके प्रकाशन वर्ष के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित करते हुए सही कूट का चयन कीजिए। I. स्मृति की रेखाएँ II. पथ के साथी III. मेरा परिवार IV. अतीत के चलचित्र
- (a) IV I II III
- (b) IV II III I
- (c) IV I III II
- (d) I II III IV
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
43. असंगत विकल्प का चयन कीजिए।
- (a) डीठ - निडर
- (b) भंगि - टेढ़ापन
- (c) पिक - कोयल
- (d) बूरा - शक्कर
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
44. "बतकहाउ रसमै जु है कवित कहावै सोय" काव्य लक्षण पर विचार करने वाले किस कवि की यह पंक्ति है?
- (a) महाकवि देव
- (b) सुरति मिश्र
- (c) आचार्य केशवदास
- (d) आचार्य चिंतामणि
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
45. "लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इन्डिया" पुस्तक के लेखक का नाम है
- (a) जूल ब्लाक
- (b) जॉन बीम्स
- (c) जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन
- (d) सैमुअल केलाग
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
46. दिए गए इंटरव्यू (साक्षात्कार) किस रचनाकार पर आधारित हैं, उनका मिलान कीजिए। साक्षात्कार - रचनाकार A. हाँ! मैंने कहा - 1. केदारनाथ सिंह B. हाले जुबां कुछ और है - 2. रमेश चन्द्र शाह C. समय के साक्षी - 3. नमिता सिंह D. बात से बात - 4. विष्णु प्रभाकर
- (a) 3 2 4 1
- (b) 1 4 3 2
- (c) 2 4 1 3
- (d) 3 4 2 1
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
47. नीचे दो कथन दिये गये हैं, जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा कारण (R) है। अभिकथन (A): सूफ़ी लोग भगवान को एकेश्वर रूप में नहीं, बल्कि विशिष्ट द्वैतवादी वेदांतियों की तरह मानते थे। कारण (R): क्योंकि सूफ़ियों के मतवाद पर वेदांत का प्रत्यक्ष प्रभाव था।
- (a) (A) और (R) दोनों सही, परंतु कारण का अभिकथन से कोई संबंध नहीं है
- (b) (A) गलत है, परंतु (R) सही
- (c) (A) और (R) दोनों सही तथा अभिकथन कारण से संबंधित है
- (d) (A) सही है परंतु (R) गलत
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
48. निम्नलिखित में असत्य है
- (a) मृच्छकटिकम् - 10 अंक
- (b) रत्नावली - 4 अंक
- (c) अभिज्ञानशाकुन्तलम् - 8 अंक
- (d) कुमारसम्भवम् - 17 सर्ग
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
49. डॉ. रामकुमार वर्मा ने निम्नलिखित में से किस ग्रंथ को आधुनिक साहित्य सम्पत्ति का 'बीजक' ग्रंथ कहा है?
- (a) हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास - डॉ. रामकुमार वर्मा
- (b) हिंदी पुस्तक साहित्य - डॉ. माताप्रसाद गुप्त
- (c) हिंदी साहित्य की रूपरेखा - डॉ. सूर्यकांत
- (d) हिंदी साहित्य का इतिहास - आचार्य रामचंद्र शुक्ल
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
50. 'आज' का तत्सम शब्द कौन-सा है?
- (a) वर्तमान कालिक
- (b) अद्य
- (c) अग्रज
- (d) अद्यावधि
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
51. भीष्म साहनी की 'मेरी साहित्यिक यात्रा' किस विधा की रचना है?
- (a) साक्षात्कार (इंटरव्यू)
- (b) आत्मकथा
- (c) डायरी साहित्य
- (d) यात्रा साहित्य
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
52. निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध कबीर पंथ से नहीं है? 1. सुरतगोपाली शाखा 2. धर्मदासी 3. भगताही पंथ 4. साधो पंथ
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 4
- (d) केवल 3 और 1
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
53. निम्नलिखित में असंगत विकल्प का चयन कीजिए।
- (a) अग्र स्वर - ए
- (b) पश्च स्वर - ऑ
- (c) अर्ध विवृत - आ
- (d) मध्य स्वर - अ
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
54. "प्रीतम की यह रीति सखि मोपें कही न जाए। झिझकत हू ढिंग ही रहत, पल न वियोग सुहाय॥" इस दोहे में शब्द शक्ति है
- (a) शाब्दी व्यंजना
- (b) प्रयोजनवती लक्षणा
- (c) आर्थी व्यंजना
- (d) रूढ़ि लक्षणा
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
55. निम्नलिखित कथनों पर विचार कर सही कथन का चयन कीजिए।
- (a) आत्मनेपद का अर्थ अपनी आत्म से दूसरे के लिए प्रयोग किया गया है।
- (b) 'कृ' धातु उभयपदी है। 'वि' उपसर्ग के साथ यह परस्मैपद में प्रयुक्त हो जाता है।
- (c) कभी-कभी उपसर्गों के साथ जुड़े रहने पर धातु के पद में परिवर्तन नहीं होता है।
- (d) उभयपदी धातुओं का प्रयोग करते समय यदि क्रिया का फल कर्ता को मिलता है तो आत्मनेपद का रूप प्रयुक्त है।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
56. दिए गए संस्मरणों को उनके रचनाकारों से मिलान करते हुए सही कूट का चयन कीजिए। रचनाकार - संस्मरण A. अमृत राय - 1. चिड़िया रैन बसेरा B. बिन्दु अग्रवाल - 2. अपने-अपने रास्ते C. विद्यानिवास मिश्र - 3. वे देवता नहीं हैं D. रामदरश मिश्र - 4. जिनकी याद हमेशा रहेगी E. राजेन्द्र यादव - 5. यादें और बातें
- (a) 5 4 3 1 2
- (b) 4 5 2 1 3
- (c) 1 3 2 4 5
- (d) 4 5 1 2 3
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
57. "भाषा उच्चारणों से उच्चरित यादृच्छिक प्रतीकों की वह व्यवस्था है जिसके द्वारा एक समाज के लोग आपस में भावों और विचारों का आदान-प्रदान करते हैं" - यह परिभाषा किसकी है?
- (a) कामता नाथ गुरु
- (b) भोलानाथ तिवारी
- (c) धीरेंद्र वर्मा
- (d) किशोरीदास वाजपेयी
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
58. "काव्यगुणों की इस विशाल वनस्थली में एक अपना सहज सौंदर्य है। वह उस रमणीय उद्यान के समान नहीं है, जिसका सौंदर्य पद-पद पर माली के कृतित्व की याद दिलाया करता है; बल्कि उस अकृत्रिम वनभूमि की भाँति है, जिसका रचयिता रचना में ही घुल-मिल गया है।" 'सूरसागर' के संबंध में यह किस आलोचक का मत है?
- (a) डॉ. मैनेजर पाण्डेय
- (b) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (c) डॉ. ब्रजेश्वर वर्मा
- (d) आचार्य रामचंद्र शुक्ल
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
59. निम्नलिखित में से सही युग्म का चयन कीजिए।
- (a) प्लुत स्वर - अ
- (b) ह्रस्व स्वर - उ
- (c) दीर्घ स्वर - ऐ
- (d) संयुक्त स्वर - ऋ
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
60. आचार्य शंकुक के अनुमितिवाद के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। I. रस की स्थिति अनुकार्य (मूलपात्र) में होती है। II. विभावादि अनुमापक हैं और अनुमाप्य। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) केवल II सही
- (b) I एवं II दोनों सही
- (c) न तो I न ही II सही
- (d) केवल I सही
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
61. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना नाट्य विधा के अंतर्गत नहीं है?
- (a) सिन्दूर की होली
- (b) कामना
- (c) बूँद और समुद्र
- (d) अंगूर की बेटी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
62. संस्कृत व्याकरण के सन्दर्भ में किस समास को तत्पुरुष का भेद माना जाता है?
- (a) कर्मधारय और द्विगु
- (b) द्विगु और द्वन्द्व
- (c) द्वन्द्व और बहुव्रीहि
- (d) अव्ययीभाव और द्वन्द्व
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
63. नीचे दिए गए निबंध और निबंधकार की सूची को सुमेलित करते हुए सही कूट का चुनाव कीजिए। निबंध - निबंधकार A. उत्तर कुरु - 1. डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र B. गौरैया ससुराल गयी - 2. डॉ. विष्णुकांत शास्त्री C. चिन्तन मुद्रा - 3. श्री. कुबेरनाथ राय D. हर बारिश में - 4. डॉ. निर्मल वर्मा
- (a) 3 4 2 1
- (b) 3 1 2 4
- (c) 2 3 1 4
- (d) 1 2 3 4
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
64. समास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। I. समास में कम से कम दो पदों का योग होता है। II. समास में समस्त होने वाले पदों का विभक्ति प्रत्यय लुप्त हो जाता है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) केवल II सही
- (b) I एवं II दोनों सही
- (c) न तो I और न ही II सही
- (d) केवल I सही
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
65. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। सूची-I (कवि) - सूची-II (निवास स्थान) A. चिंतामणि - 1. कालपी B. सुखदेव मिश्र - 2. दौलतपुर C. श्रीपति - 3. तिकवाँपुर D. मंडन - 4. जैतपुर
- (a) 3 2 1 4
- (b) 4 3 1 2
- (c) 2 3 4 1
- (d) 1 2 3 4
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
67. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करते हुए सही कूट का चयन कीजिए। सूची-I - सूची-II A. उदभट्ट - 1. रीति गुणाश्रित है B. दण्डी - 2. गुण रीति आश्रित है C. आनन्दवर्द्धन - 3. गुण और रीति अभेद है D. वामन - 4. गुण अलंकार है
- (a) 2 4 1 3
- (b) 4 3 2 1
- (c) 3 1 4 2
- (d) 1 2 3 4
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
68. 'हिंदी कोविद रत्नमाला' के लेखक कौन है?
- (a) शिवनन्दन सहाय
- (b) राधाकृष्ण दास
- (c) ब्रजरत्नदास
- (d) श्यामसुंदर दास
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
69. संज्ञा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 1. लिखावट में समूह वाचक संज्ञा है। 2. संज्ञा शब्द विकारी होते हैं। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) केवल 2 सत्य है
- (b) दोनों सत्य हैं
- (c) दोनों असत्य हैं
- (d) केवल 1 सत्य है
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
70. समांतर कहानी आंदोलन कब प्रारंभ हुआ?
- (a) 1968 ई.
- (b) 1972 ई.
- (c) 1982 ई.
- (d) 1960 ई.
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
71. 'अधिहरि' शब्द में कौन-सा समास है?
- (a) द्वन्द्वः
- (b) बहुव्रीहिः
- (c) अव्ययीभावः
- (d) तत्पुरुषः
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
72. "सुमित्रानंदन पंत का सम्पूर्ण व्यक्तित्व गीतिमय है। वे मूलतः गीतिकाव्य के कवि है।" यह कथन किस आलोचक का है?
- (a) डॉ. नगेन्द्र
- (b) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (c) डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी
- (d) आचार्य नंददुलारे वाजपेयी
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
73. "अहा विचारे दुःख के मारे निसिदिन पच-पच मरें किसान। जब अनाज उत्पन्न होय तब सब उठवा ले जायँ लगान॥" उक्त पंक्तियाँ किस रचनाकार की हैं?
- (a) मैथिलीशरण गुप्त
- (b) सियारामशरण गुप्त
- (c) लालचंद गुप्त
- (d) बालमुकुन्द गुप्त
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
74. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करते हुए कूट में से सही विकल्प का चयन कीजिए। सूची-I - सूची-II A. राजशेखर - 1. प्रियदर्शिका B. विश्वनाथ - 2. प्रभावती परिणय C. श्री हर्ष - 3. विद्धशाल भंजिका D. दण्डी - 4. दशकुमार चरित
- (a) 1 3 4 2
- (b) 4 1 2 3
- (c) 2 1 3 4
- (d) 3 2 1 4
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
75. "राम तुम्हारा चरित स्वयं ही काव्य है। कोई कवि बन जाय सहज संभाव्य है।" - के रचयिता है
- (a) शिवमंगल सिंह सुमन
- (b) श्याम नारायण पाण्डेय
- (c) सोहनलाल द्विवेदी
- (d) मैथिलीशरण गुप्त
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
76. 'मुहावरा-अर्थ' के संदर्भ में सुसंगत विकल्प का चयन कीजिए।
- (a) एकलव्य की गुरु भक्ति - कर्तव्य करके मरना
- (b) नारद भक्ति - कर्म का पूर्ण ज्ञान होना
- (c) हम्मीर हठ - किसी ओर का न रहना
- (d) बलिबन्धन - बिना दोष के दण्डित करना
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
77. 'चक्रिण्ढौकसे' में कौन-सी सन्धि है?
- (a) विसर्गसन्धि
- (b) अच्सन्धि
- (c) हल्सन्धि
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
78. "अज्ञेय और उनके सहयोगी कवि शमशेर बहादुर सिंह बात के कवि हैं, गजानन माधव 'मुक्तिबोध' खबर के या भयानक बात के।" यह कथन किस आलोचक का है?
- (a) डॉ. नामवर सिंह
- (b) डॉ. रामविलास शर्मा
- (c) डॉ. निर्मला जैन
- (d) डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
79. पंडितराज जगन्नाथ को 'पंडितराज' की पदवी किस शासक ने प्रदान की थी?
- (a) अकबर
- (b) जहाँगीर
- (c) औरंगजेब
- (d) शाहजहाँ
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
80. "हमारे सामने समाज का आज जो रूप है, वह न जाने कितने ग्रहण और त्याग का रूप है। देश और जाति की विशुद्ध संस्कृति केवल बात-की बात है। सब कुछ में मिलावट है, सब कुछ अविशुद्ध है। शुद्ध है केवल मनुष्य की दुर्दम जिजीविषा, (जीने की इच्छा)" उपर्युक्त कथन किस निबन्ध का है?
- (a) छितवन की छाँह
- (b) काव्य कला और अन्य निबंध
- (c) अशोक के फूल
- (d) भारतीय साहित्य की विशेषताएँ
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
81. निम्नलिखित उपन्यासों को उनके प्रकाशन वर्ष के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित करते हुए सही कूट का चयन कीजिए। I. नूतन ब्रह्मचारी II. सौ अजान एक सुजान III. अधखिला फूल IV. ठेठ हिन्दी का ठाठ दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) IV III II I
- (b) I II IV III
- (c) III II I IV
- (d) I II III IV
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
82. "दूसरों के (सुख के) लिए अपने सुखों का त्याग" वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है
- (a) अन्यमनस्क
- (b) अनन्य
- (c) आत्मोत्सर्ग
- (d) अहैतुक
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
83. निम्नलिखित काव्यग्रंथों के प्रकाशन वर्ष को ध्यान में रखते हुए आरोही क्रम में सही कूट का चयन कीजिए: I. उच्छ्वास II. वीणा III. गुंजन IV. पल्लव
- (a) I II IV III
- (b) II IV III I
- (c) II IV I III
- (d) IV II I III
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
85. निम्नलिखित पत्रिकाओं के उनके प्रकाशन स्थान से मिलान करते हुए सही कूट का चुनाव कीजिए। A. भारत बन्धु - 1. फर्रुखाबाद B. भारत मित्र - 2. काशी C. भारत सुदशा प्रवर्तक - 3. अलीगढ़ D. भारत जीवन - 4. कलकत्ता
- (a) 3 4 1 2
- (b) 1 3 2 4
- (c) 2 3 1 4
- (d) 4 3 2 1
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
87. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिए। सूची-I - सूची-II A. इंदुमती - 1. बंगमहिला B. प्लेग की चुड़ैल - 2. रामचंद्र शुक्ल C. ग्यारह वर्ष का समय - 3. मास्टर भगवान दास D. दुलाईवाली - 4. किशोरी लाल गोस्वामी
- (a) 4 3 2 1
- (b) 4 2 3 1
- (c) 1 2 3 4
- (d) 2 3 4 1
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
88. 'झक-झख' समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द युग्म का सही अर्थ युग्म विकल्प है
- (a) शीघ्र - द्यूत
- (b) सनक - तुच्छ कार्य
- (c) पाटन - कृत्रिम जलमार्ग
- (d) झुकाव - लपट
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
89. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. 'हरिश्चंद्र मैगजीन' में 'कलिराज की सभा' लेख छपा था। 2. 'कलिराज की सभा' मुंशी ज्वाला प्रसाद का लेख है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) केवल 2
- (b) 1 एवं 2 दोनों
- (c) न तो 1 न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
90. 'सरिता' शब्द रूप के संबंध में सही विकल्प है
- (a) सरित् (स्त्रीलिंग) चतुर्थी, एकवचन
- (b) सरित् (स्त्रीलिंग) प्रथमा, एकवचन
- (c) सरित् (स्त्रीलिंग) प्रथमा, बहुवचन
- (d) सरित् (स्त्रीलिंग) षष्ठी, एकवचन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
91. 'मेरी कालिज डायरी' के लेखक कौन हैं?
- (a) घनश्याम दास बिड़ला
- (b) धीरेन्द्र वर्मा
- (c) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
- (d) श्रीराम शर्मा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
92. भरतमुनि ने अपभ्रंश को किस नाम से सम्बोधित किया है?
- (a) देशभाषा
- (b) जनभाषा
- (c) अपभ्रष्टभाषा
- (d) अवहट्ट
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
93. राजभाषा को किस वर्ष के अधिनियम के तहत केंद्र सरकार के कार्यालयों को तीन वर्गों में बाँटा गया?
- (a) 1976 ई.
- (b) 1967 ई.
- (c) 1955 ई.
- (d) 1963 ई.
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
94. कचहरियों में नागरी के प्रयोग की घोषणा कब हुई थी?
- (a) सं. 1950
- (b) सं. 1946
- (c) सं. 1900
- (d) सं. 1957
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
95. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करते हुए सही कूट का चयन कीजिए। सूची-I - सूची-II A. सोना - 1. कुंभिल B. विष्णु - 2. हेम C. चोर - 3. लोकेश D. ब्रह्मा - 4. मुकुंद
- (a) 2 4 1 3
- (b) 3 1 2 4
- (c) 1 3 4 2
- (d) 4 2 3 1
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
96. "'कविवचन सुधा' जनता के हितों के लिए लड़ने वाले निर्भय सैनिक की तरह थी।" यह किसका कथन है?
- (a) श्री रामरतन भटनागर
- (b) डॉ. रामविलास शर्मा
- (c) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
- (d) श्री अम्बिका प्रसाद वाजपेयी
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
97. विद्यापति को 'मैथिल कोकिल' की उपाधि किस रचना के कारण प्रदान की गयी?
- (a) पदावली
- (b) कीर्तिलता
- (c) कीर्तिपताका
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
98. निम्नलिखित में से किस विकल्प में भास ने महाभारत की कथा को आधार बनाया है?
- (a) कर्णभारम्, दूतवाक्यम, पञ्चरात्रम, स्वप्नवासवदत्ता
- (b) कर्णभारम्, दूतवाक्यम, पञ्चरात्रम, दरिद्रचारुदत्तम
- (c) कर्णभारम्, पञ्चरात्रम, स्वप्नवासवदत्ता, दरिद्रचारुदत्तम
- (d) पञ्चरात्रम, दूतवाक्यम, कर्णभारम्, दूतघटोत्कचम्
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
99. जिन स्वरों का उच्चारण नाक और मुँह से होता है और उच्चारण में लघुता रहती है, उसे क्या कहा जाता है?
- (a) अनुनासिक
- (b) निरनुनासिक
- (c) अनुस्वार
- (d) नासिक
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
100. "ग्यानहिं भगतहिं अन्तर केता। सकल कहौ प्रभु कृपा निकेता॥" 'रामचरित मानस' में यह चौपाई किस पात्र ने कही है?
- (a) काकभुसुंडि जी
- (b) भारद्वाज जी
- (c) गरुड़ जी
- (d) शिव जी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
101. लोकोक्ति-अर्थ के सन्दर्भ में असंगत विकल्प का चयन कीजिए।
- (a) एक तन्दुरुस्ती हजार नियामत - स्वास्थ्य बहुत बड़ी चीज है।
- (b) खग जाने खग ही की भाषा - चालाक ही चालाक की भाषा समझता है।
- (c) साँच को आँच नहीं - सच्चे को डरने की आवश्यकता नहीं।
- (d) कबहुँ निरामिष होय न कागा - अधिक लालची को कुछ भी नहीं मिलता।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
102. पत्र-प्रकाशन वर्ष के संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए।
- (a) नविन वाचक - 1881 ई.
- (b) हिन्दोस्तान - 1885 ई.
- (c) काशीपंच - 1876 ई.
- (d) उचित वक्ता - 1888 ई.
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
103. बोलते समय शब्द के उच्चारण की स्पष्टता तथा उसके अर्थ की स्पष्टता हेतु प्रयुक्त बल को भाषा विज्ञान में क्या कहा जाता है?
- (a) अनुतान
- (b) बलाघात
- (c) ध्वनि
- (d) संगम
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
105. पत्रिका-प्रकाशन स्थान के संबंध में असंगत युग्म का चयन कीजिए।
- (a) विज्ञानलोक - आगरा
- (b) किसान भारती - पंतनगर
- (c) ऊर्जा - प्रयाग
- (d) अग्रहायण - लखनऊ
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
107. वियोगी हरि ने 'हिंदी का गीत गोविंद' किस ग्रंथ को कहा है?
- (a) रासपंचाध्यायी
- (b) भावविभावनी
- (c) जोगलीला
- (d) सूरसागर
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
109. 'शमशेर बहादुर की काव्यभाषा में संज्ञापदों से अधिक महत्व सर्वनाम और क्रियापदों का है।' यह कथन किसका है?
- (a) बाबू गुलाब राय
- (b) डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी
- (c) डॉ. राम विलास शर्मा
- (d) डॉ. रामकुमार वर्मा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
110. सात्विक अनुभाव के अंतर्गत नहीं है
- (a) स्वरभंग
- (b) स्वप्न
- (c) वैवर्ण्य
- (d) स्तंभ
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
111. 'पुहुप बास तें पातरा ऐसा तत्त अनूप।' यह पंक्ति किस कवि द्वारा लिखित है?
- (a) गोरखनाथ
- (b) सरहपा
- (c) कबीरदास
- (d) तुलसीदास
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
112. सही विकल्प का चयन कीजिए।
- (a) 'विश्वैक्य' शब्द में वृद्धि सन्धि है।
- (b) 'वाण्यूर्मि' शब्द में गुण सन्धि है।
- (c) 'गवीश' शब्द में अयादि सन्धि नहीं है।
- (d) 'दैत्यारि' शब्द में यण् सन्धि है।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
113. निम्न प्रदत्त कथनों पर विचार करते हुए सही कथन/कथनों का चयन कीजिए। I. 'क ख ग' पत्रिका के संपादकों में लक्ष्मीकांत वर्मा, रामस्वरूप चतुर्वेदी, विपिन अग्रवाल और कृष्णनाथ थे। II. नरेश मेहता और श्रीकांत वर्मा ने 'अभिप्राय' पत्रिका का सम्पादन किया है। III. इला डालमिया ने 'नया प्रतीक' पत्रिका का सम्पादन किया है। IV. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने 'दस्तावेज' का संपादन किया है। V. 'पहल' पत्रिका के संपादक ज्ञानरंजन भोपाल से निकालते थे।
- (a) केवल I, III, IV
- (b) केवल III, IV, V
- (c) केवल II
- (d) केवल II, V, III
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
114. "यदि 'भारत दुर्दशा' पहला राजनीतिक नाटक है तो 'अंधेर नगरी' पहला आधुनिक नाटक।" भारतेन्दु युगीन नाटकों के सन्दर्भ में यह कथन किस आलोचक का है?
- (a) जयदेव तनेजा
- (b) बच्चन सिंह
- (c) नेमिचंद जैन
- (d) दशरथ ओझा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
118. 'नाक पर मक्खी न बैठने' देने का अर्थ है
- (a) बोलने से रोकना
- (b) विरोध में खड़ा होना
- (c) निर्दोष बचे रहना
- (d) तंग करना
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
119. मधु कांकरिया का उपन्यास 'खुले गगन के लाल सितारे' किस विषय पर केन्द्रित है?
- (a) वेश्याओं का जीवन
- (b) जैन साध्वियों का जीवन
- (c) भारतीय किसान जीवन
- (d) नक्सलवादी आंदोलन
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
120. "वे (हिंदू) कला के अत्यंत उच्च सौपान पर आरोहण कर चुके हैं। हमारे लोग (मुसलमान) जब उन्हें (मंदिर आदि को) देखते हैं, तो आश्चर्य चकित रह जाते हैं। वे न तो उसका वर्णन ही कर सकते हैं न वैसा निर्माण कर सकते हैं।" यह कथन किस विद्वान का है?
- (a) अलबरूनी
- (b) इब्नबतूता
- (c) अब्दुर रज्जाक
- (d) अलसमुदी
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।
Hindi
- प्र. 41
- (a)
- प्र. 43
- (a)
- प्र. 44
- (d)
- प्र. 45
- (c)
- प्र. 46
- (a)
- प्र. 47
- (c)
- प्र. 48
- (c)
- प्र. 49
- (b)
- प्र. 50
- (b)
- प्र. 51
- (b)
- प्र. 52
- (c)
- प्र. 53
- (c)
- प्र. 54
- (c)
- प्र. 55
- (d)
- प्र. 56
- (d)
- प्र. 57
- (b)
- प्र. 58
- (b)
- प्र. 59
- (b)
- प्र. 60
- (b)
- प्र. 61
- (c)
- प्र. 62
- (a)
- प्र. 63
- (b)
- प्र. 64
- (b)
- प्र. 65
- (a)
- प्र. 67
- (a)
- प्र. 68
- (d)
- प्र. 69
- (a)
- प्र. 70
- (b)
- प्र. 71
- (c)
- प्र. 72
- (b)
- प्र. 73
- (d)
- प्र. 74
- (d)
- प्र. 75
- (d)
- प्र. 76
- (d)
- प्र. 77
- (d)
- प्र. 78
- (d)
- प्र. 79
- (d)
- प्र. 80
- (c)
- प्र. 81
- (b)
- प्र. 82
- (c)
- प्र. 83
- (a)
- प्र. 85
- (a)
- प्र. 87
- (a)
- प्र. 88
- (b)
- प्र. 89
- (b)
- प्र. 90
- (b)
- प्र. 91
- (b)
- प्र. 92
- (a)
- प्र. 93
- (a)
- प्र. 94
- (d)
- प्र. 95
- (a)
- प्र. 96
- (b)
- प्र. 97
- (a)
- प्र. 98
- (d)
- प्र. 99
- (a)
- प्र. 100
- (c)
- प्र. 101
- (d)
- प्र. 102
- (a)
- प्र. 103
- (b)
- प्र. 105
- (c)
- प्र. 107
- (a)
- प्र. 109
- (b)
- प्र. 110
- (b)
- प्र. 111
- (c)
- प्र. 112
- (a)
- प्र. 113
- (a)
- प्र. 114
- (b)
- प्र. 118
- (c)
- प्र. 119
- (d)
- प्र. 120
- (a)