आधिकारिक स्रोतों से सत्यापितसत्यापितअंतिम अपडेट

ExamBharo
English

टाइप करके खोजें · Esc से बंद करें

ExamBharo · UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — History (TUKU-09) · exambharo.com/uppsc-gic-lecturer/previous-year-papers/uppsc-gic-lecturer-2025-prelims-history/

प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता

UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — History (TUKU-09)

पेपर के 120 में से 80 प्रश्नसही उत्तर पर +2.5, गलत उत्तर पर −0.83

प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया

80 में से 77 प्रश्न हिंदी में हैं: प्रश्न-पुस्तिका में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या पुस्तिका में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।

80 में से प्र. 1ऊपर ↑

History

  1. 41. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए। I. तैमूर का आक्रमण II. दौरा का युद्ध III. तालीकोटा का युद्ध IV. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) I II III IV
    • (b) IV I II III
    • (c) III IV I II
    • (d) IV III I II
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  2. 42. किस चित्रकार को जहांगीर ने 'नादिर-उल-असर' की उपाधि प्रदान की थी?

    • (a) बिशनदास
    • (b) अकारिजा
    • (c) उस्ताद मंसूर
    • (d) अबुल हसन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  3. 43. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में मजदूरों ने पंडाल पर कब्जा कर लिया और पूर्ण स्वाराज तथा श्रम कल्याण योजना जैसे प्रस्ताव पारित किये थे?

    • (a) कलकत्ता अधिवेशन, 1928
    • (b) कराची अधिवेशन, 1931
    • (c) फैजपुर अधिवेशन, 1937
    • (d) मद्रास अधिवेशन, 1927
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  4. 44. During whose reign did Balban get the post of 'Amir-e-Hazib'?

    • (a) Nasiruddin Mahmud
    • (b) Muizuddin Bahram Shah
    • (c) Rukunuddin Firoz Shah
    • (d) Alauddin Masud Shah
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  5. 45. बहमनी साम्राज्य के निम्नलिखित शासकों पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए। I. मुहम्मद शाह प्रथम II. अलाउद्दीन हसन बहमनशाह III. शमसुद्दीन दाऊद IV. अलाउद्दीन मुहम्मद नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) II I IV III
    • (b) III IV I II
    • (c) IV I III II
    • (d) I II III IV
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  6. 46. निम्नलिखित में से किस ग्रंथ में शशांक को बौद्ध विरोधी शासक के रूप में उल्लेख किया गया है?

    • (a) नैषधीय चरित
    • (b) आर्यमंजुश्रीमूलकल्प
    • (c) प्रसन्न राघव
    • (d) हर्षचरित
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  7. 47. बाम्बे प्रेसीडेंसी एसोसिएशन की स्थापना कब हुई थी?

    • (a) 1882
    • (b) 1884
    • (c) 1883
    • (d) 1885
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  8. 48. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए: सूची-I (संगठन) - सूची-II (स्थापना वर्ष) A. कांग्रेस समाजवादी पार्टी - 1. 1938 B. बिहार प्रांतीय किसान सभा - 2. 1929 C. राष्ट्रीय योजना समिति - 3. 1934 D. भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस - 4. 1920

    • (a) 2 3 1 4
    • (b) 3 2 1 4
    • (c) 3 1 2 4
    • (d) 3 4 1 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  9. 49. नालंदा मुद्रालेख में नरसिंह गुप्त की किस उपाधि का उल्लेख हुआ है?

    • (a) परम भागवत
    • (b) बालादित्य
    • (c) परम भट्टारक
    • (d) परम सौगात
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  10. 50. विजयनगर साम्राज्य के निम्नलिखित प्रमुख राजवंशों पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए: I. सलुव वंश II. तुलुव वंश III. अराविदु वंश IV. संगम वंश नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) IV II III I
    • (b) IV II I III
    • (c) I II III IV
    • (d) IV I II III
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  11. 51. बौद्ध धर्म की एक नई शाखा महायान का विकास किस शासक के शासनकाल में हुआ था?

    • (a) कनिष्क
    • (b) हर्षवर्धन
    • (c) धर्मपाल
    • (d) अशोक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  12. 52. नूरजहां के पिता अकबर की सेवा में प्रविष्ट हुए थे उनका मूल नाम क्या था?

    • (a) मिर्जा गियास बेग
    • (b) मिर्जा हकीम
    • (c) इब्राहिम खान
    • (d) गियासुद्दीन गाज़ी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  13. 53. उद्दालक आरूणि तथा श्वेतकेतु के मध्य संवाद का उल्लेख निम्नलिखित में से किस उपनिषद में है?

    • (a) छांदोग्य
    • (b) तैत्तिरीय
    • (c) मुण्डक
    • (d) बृहदारण्यक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  14. 54. निम्नलिखित में से कौन 'स्वदेश बांधव समीति' के संस्थापक थे?

    • (a) अश्विनी कुमार दत्त
    • (b) गोपाल कृष्ण गोखले
    • (c) बाल गंगाधर तिलक
    • (d) वी. डी. सावरकर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  15. 55. 'Lahjat-i-Sikandar Shahi' was written under the patronage of Sikandar Lodi that was related to which field?

    • (a) Architecture
    • (b) Law
    • (c) Society
    • (d) Music
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  16. 56. ह्वेन सांग के भ्रमण के समय नालंदा विश्वविद्यालय का कुलपति निम्न में से कौन था?

    • (a) स्थिरमति
    • (b) गुणमति
    • (c) धर्मस्वामी
    • (d) शीलभद्र
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  17. 57. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए: सूची-I (संगठन) - सूची-II (स्थापना वर्ष) A. विमेन्स इंडियन एसोसिएशन - 1. 1927 B. नेशनल कौंसिल ऑफ विमेन इन इंडिया - 2. 1910 C. भारत स्त्री महामंडल - 3. 1917 D. ऑल इंडिया विमेन्स कॉन्फ्रेंस - 4. 1925

    • (a) 3 1 2 4
    • (b) 3 4 2 1
    • (c) 3 1 4 2
    • (d) 2 4 1 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  18. 58. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए: सूची-I (शिवजी के अष्ट प्रधान) - सूची-II (कार्य) A. पेशवा - 1. आय-व्यय की लेखा परीक्षा B. वाकिया-नवीस - 2. विदेश मामलों का प्रबंधन C. सुमंत - 3. राजा का रोजनामचा रखना D. पंत अमात्य - 4. लोकहित का ध्यान रखना

    • (a) 1 2 3 4
    • (b) 2 1 4 3
    • (c) 4 1 2 3
    • (d) 4 3 2 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  19. 59. किस भारतीय दर्शन ने भारत में भौतिकी की शुरुआत की?

    • (a) मीमांसा
    • (b) वैशेषिक
    • (c) वेदांत
    • (d) न्याय
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  20. 60. मुगल काल में 'दीवाने-बयूतात' किसके लिए उत्तरदायी था?

    • (a) सुल्तान का अंगरक्षक
    • (b) कारखानों का प्रबंधन
    • (c) शाही सेना का प्रधान
    • (d) अस्तबल का प्रबंधन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  21. 61. गुप्त साम्राज्य की प्रांतीय और स्थानीय प्रशासनिक प्रणाली किस प्रकार विभक्त थी?

    • (a) विषय → भुक्ति → वीथि → ग्राम
    • (b) विषय → वीथि → भुक्ति → ग्राम
    • (c) भुक्ति → विषय → ग्राम → वीथि
    • (d) भुक्ति → विषय → वीथि → ग्राम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  22. 62. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए: I. हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना II. काकोरी कांड III. चटगांव शस्त्रागार हमला IV. सांडर्स की हत्या नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) IV II I III
    • (b) II I IV III
    • (c) III IV I II
    • (d) I II IV III
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  23. 63. ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी में यूनानी राजदूत हेलियोडोरस ने वासुदेव के सम्मान में स्तंभ कहाँ बनवाया था?

    • (a) उत्तरप्रदेश के देवगढ में
    • (b) छत्तीसगढ़ के सिरपुर में
    • (c) मध्यप्रदेश के बेसनगर में
    • (d) मध्यप्रदेश के ऐरण में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  24. 64. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए: I. आजाद हिन्द रेडियो की शुरुआत II. अगस्त प्रस्ताव III. राजगोपालाचारी योजना IV. शिमला सम्मेलन नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) II III I IV
    • (b) I IV III II
    • (c) II I III IV
    • (d) III II I IV
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  25. 65. ऋग्वेद के पवित्र 'गायत्री मंत्र' की रचना किस ऋषि ने की थी?

    • (a) अगस्त्य
    • (b) कात्यायन
    • (c) विश्वामित्र
    • (d) वशिष्ठ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  26. 66. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए: I. शाही नौसेना विद्रोह की शुरुआत II. इंडियन इंडिपेंडेंस लीग की स्थापना III. केबिनेट मिशन का भारत आगमन IV. वेवेल योजना नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) II IV III I
    • (b) II I III IV
    • (c) II III I IV
    • (d) II IV I III
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  27. 67. निम्नलिखित में से प्रसिद्ध बाल रामायण के रचनाकार कौन थे?

    • (a) राजशेखर
    • (b) श्रीहर्ष
    • (c) शूद्रक
    • (d) भावभूति
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  28. 68. निम्नलिखित में से किसने 'तारीख-ए-मुबारकशाही' पुस्तक लिखी?

    • (a) जियाउद्दीन बरनी
    • (b) याहिया बिन अहमद सरहिंदी
    • (c) निजामुद्दीन अहमद
    • (d) मुबारक शाह खलजी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  29. 69. मौर्य काल में कर निर्धारण का सर्वोच्च अधिकारी कौन था?

    • (a) समाहर्ता
    • (b) शौलकिका
    • (c) अक्षपाटलाध्यक्ष
    • (d) सन्निधाता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  30. 70. 'यह एक विद्रोह से कहीं अधिक था.... फिर भी यह प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से कहीं कम था' यह 1857 के संग्राम के बारे में किसने कहा था?

    • (a) लॉरेन्स
    • (b) मालेसन
    • (c) जूडिथ ब्राउन
    • (d) स्टेनले वालपर्ट
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  31. 71. किस पल्लव शासक ने 'अवनिसिंह' की उपाधि धारण की?

    • (a) सिंहविष्णु
    • (b) नरसिंह वर्मन प्रथम
    • (c) नरसिंह वर्मन द्वितीय
    • (d) महेन्द्र वर्मन प्रथम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  32. 72. कन्नड़ साहित्य के तीन महान लेखक पंपा, पोन्ना और रन्ना ने क्रमशः आदि पुराण, शांति पुराण और अजित पुराण की रचना की। ये तीनों ग्रंथ किस संप्रदाय से संबंधित हैं?

    • (a) जैन
    • (b) बौद्ध
    • (c) ब्राह्मण
    • (d) लिंगायत
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  33. 73. मराठा प्रशासन में 'मोकासा' और 'मीरासदार' से क्रमशः क्या तात्पर्य है?

    • (a) लेखाकार और काश्तकार
    • (b) सैन्य व्यवस्था और लिपिकार
    • (c) भूमि अनुदान और काश्तकार
    • (d) भूमि अनुदान और सलाहकार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  34. 74. उडीसा के लिंगराज मंदिर का निर्माण किस शैली में हुआ है?

    • (a) द्रविड़ शैली
    • (b) वेसर शैली
    • (c) मण्डप शैली
    • (d) नागर शैली
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  35. 75. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए: सूची-I (अधिनियम) - सूची-II (पास होने का वर्ष) A. शिशु बलि प्रथा निषेध - 1. 1829 B. सती प्रथा पर प्रतिबंध - 2. 1929 C. बाल विवाह निषेध अधिनियम - 3. 1843 D. दास प्रथा उन्मूलन - 4. 1803

    • (a) 2 4 1 3
    • (b) 4 1 2 3
    • (c) 3 2 4 1
    • (d) 4 1 3 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  36. 76. विक्रमांकदेवचरित में किस नगर को 'संसार की सर्वश्रेष्ठ नगरी' बताया गया है?

    • (a) कर्ण सुवर्ण
    • (b) कांची
    • (c) कन्नौज
    • (d) कल्याणी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  37. 77. दीवान-ए-मुस्तखराज विभाग किस उद्देश्य के लिए बनाया गया था?

    • (a) गुप्तचरों को संगठित करने के लिए
    • (b) बकाया राजस्व एकत्र करने के लिए
    • (c) सैन्य व्यवस्था में सुधार के लिए
    • (d) कृषि में निहित दोषों को दूर करने के लिए
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  38. 78. सुभाष चंद्र बोस द्वारा 1928 में गठित कांग्रेस के महिला स्वयंसेवक कोर का नेतृत्व निम्नलिखित किस महिला ने किया था?

    • (a) नीरा आर्य
    • (b) लतिका घोष
    • (c) सरोजिनी नायडु
    • (d) लक्ष्मी सहगल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  39. 79. निम्नलिखित में से कौन एक सुमेलित नहीं है? (वंश) - (उनके प्रसिद्ध बंदरगाह)

    • (a) चेर - मुजिरिस
    • (b) पांड्य - कोरकोई
    • (c) पल्लव - सोपारा
    • (d) चोल - पुहार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  40. 80. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है? (वर्ष) - (घटना)

    • (a) 1746-48 - प्रथम कर्नाटक युद्ध
    • (b) 1790-92 - तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध
    • (c) 1845-46 - प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध
    • (d) 1764-66 - प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  41. 81. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए: सूची-I (स्मारक) - सूची-II (स्थान) A. शाहजहां द्वारा निर्मित मोती मस्जिद - 1. दिल्ली का लाल किला B. शेरशाह का मकबरा - 2. दिल्ली C. औरंगजेब द्वारा निर्मित मोती मस्जिद - 3. आगरा के किले D. हुमायुं का मकबरा - 4. सासाराम

    • (a) 3 4 1 2
    • (b) 3 2 1 4
    • (c) 1 2 3 4
    • (d) 1 4 3 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  42. 82. इन्द्र सभा मंदिर निम्नलिखित में से किस धर्म से संबंधित है?

    • (a) हिंदू धर्म
    • (b) बौद्ध धर्म
    • (c) जैन धर्म
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  43. 83. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। सूची-I (राज्य) - सूची-II (विलय का वर्ष) A. झांसी - 1. 1848 B. उदयपुर - 2. 1850 C. बघाट - 3. 1852 D. सतारा - 4. 1853

    • (a) 2 1 3 4
    • (b) 3 2 1 4
    • (c) 4 3 2 1
    • (d) 4 2 3 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  44. 84. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए: सूची-I (विद्रोह) - सूची-II (वर्ष) A. बस्तर विद्रोह - 1. 1940 B. कोल विद्रोह - 2. 1910 C. संथाल विद्रोह - 3. 1831 D. वर्ली विद्रोह - 4. 1855

    • (a) 3 2 4 1
    • (b) 2 3 4 1
    • (c) 3 1 4 2
    • (d) 2 3 1 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  45. 85. अमरनायक निम्नलिखित में से किस राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में मुख्य भूमिका में थे?

    • (a) विजयनगर
    • (b) अहोम
    • (c) मराठा
    • (d) बहमनी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  46. 86. निम्नलिखित में से ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में किसने कहा था कि यह एक श्रमिक संगठन नहीं है, बल्कि हर तरह के लोगों का एक बड़ा संगठन है?

    • (a) महात्मा गांधी
    • (b) वल्लभ भाई पटेल
    • (c) सुभाष चंद्र बोस
    • (d) जवाहर लाल नेहरु
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  47. 87. हैदराबाद के चारमीनार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है/हैं? 1. मुहम्मद कुली कुतुबशाह ने कई इमारते बनवाईं, जिसमें सबसे प्रसिद्ध चारमीनार है। 2. चारमीनार का निर्माण 1585-1586 वर्ष में पूरा हुआ। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) दोनों 1 एवं 2
    • (b) केवल 2
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  48. 88. कलचुरि चेदि संवत् का संस्थापक राजा कौन था?

    • (a) ईश्वरसेन
    • (b) लक्ष्मणसेन
    • (c) बल्लालसेन
    • (d) सिंहविष्णु
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  49. 89. निम्नलिखित पेशवाओं पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए: I. माधव राव II. बाजीराव I III. बालाजी विश्वनाथ IV. बालाजी बाजीराव नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) III II IV I
    • (b) II III IV I
    • (c) I II IV III
    • (d) III IV II I
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  50. 90. निम्नलिखित में से कौन एक केबिनेट मिशन का सदस्य नहीं था?

    • (a) सर स्टैफोर्ड क्रिप्स
    • (b) ए. वी. एलेक्जेण्डर
    • (c) जार्ज हेमिल्टन
    • (d) पैथिक लॉरेंस
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  51. 91. किस भारतीय ग्रन्थ का अनुवाद 'कलिला-व-दिम्ना' के नाम से अरबी में किया गया है?

    • (a) पंचतंत्र
    • (b) ब्रह्म सिद्धांत
    • (c) खंड खाद्यक
    • (d) अभिज्ञानशाकुन्तलम्
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  52. 92. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा उन्हें कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए: I. चंदेरी का युद्ध II. चौसा का युद्ध III. बिलग्राम का युद्ध IV. खनवा का युद्ध नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) IV, II, I, III
    • (b) IV, I, II, III
    • (c) I, II, IV, III
    • (d) I, IV, III, II
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  53. 93. निम्नलिखित में से अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रथम महासचिव कौन थे?

    • (a) एस. ए. डांगे
    • (b) लाला लाजपत राय
    • (c) दीवान चमन लाल
    • (d) एन. एम. जोशी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  54. 94. In which of the following inscriptions the Chola local self government system is mentioned?

    • (a) Tiruwalangadu
    • (b) Karandai
    • (c) Tiruvendipuram
    • (d) Uttaramerur
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  55. 95. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए: सूची-I (दर्शन) - सूची-II (प्रणेता) A. वैशेषिक - 1. कपिल B. न्याय - 2. कणाद C. सांख्य - 3. गौतम D. योग - 4. पतंजलि

    • (a) 1 3 2 4
    • (b) 2 3 1 4
    • (c) 4 1 2 3
    • (d) 2 4 1 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  56. 96. निम्नलिखित में से किस महिला ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गुप्त रेडियो स्टेशन का संचालन किया?

    • (a) उषा मेहता
    • (b) सुचेता कृपलानी
    • (c) मातंगिनी हाजरा
    • (d) अरुणा आसफ अली
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  57. 97. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है?

    • (a) तारीख-ए-फिरोजशाही - ज़ियाउद्दीन बरनी
    • (b) सियासतनामा - निजाम-उल-मुल्क
    • (c) खजाइन-उल-फुतुह - हसन निजामी
    • (d) तबकात-ए-नासिरी - मिन्हाज-उस-सिराज
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  58. 98. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए: सूची-I (स्थान) - सूची-II (वंश) A. देवगिरी - 1. काकतीय B. वारंगल - 2. होयसल C. द्वारसमुद्र - 3. पांडेय D. मदुरै - 4. यादव

    • (a) 4 3 2 1
    • (b) 4 1 2 3
    • (c) 2 1 4 3
    • (d) 1 2 4 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  59. 99. निम्नलिखित में से किसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतितोलन संगठन कहा जाता है?

    • (a) हिन्दु महासभा
    • (b) मुस्लिम लीग
    • (c) कांग्रेस समाजवादी पार्टी
    • (d) नरेश मंडल (चैम्बर ऑफ प्रिंसेस)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  60. 100. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए: सूची-I (मंदिर) - सूची-II (स्थान) A. विष्णु मंदिर - 1. देवगढ़ B. दशावतार मंदिर - 2. सिरपुर C. पार्वती मंदिर - 3. तिगवा D. लक्ष्मण मंदिर - 4. नाचना-कुठार

    • (a) 3 1 4 2
    • (b) 4 1 2 3
    • (c) 2 1 3 4
    • (d) 1 2 3 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  61. 101. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा इन्हें सही कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए: I. कूका आंदोलन II. मेरठ में सिपाहियों का विद्रोह III. सर सैयद अहमद खान की मृत्यु IV. केसरी समाचार का प्रकाशन नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) II I IV III
    • (b) II I III IV
    • (c) III IV I II
    • (d) IV III I II
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  62. 102. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए: I. फिक्की की स्थापना II. मेरठ षडयंत्र केस III. बाम्बे ट्रेड डिस्प्यूट्स एक्ट IV. ग्रेट इंडियन पेनिन्सुलर रेलवे हड़ताल नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) II III I IV
    • (b) I II IV III
    • (c) II I III IV
    • (d) III II I IV
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  63. 103. निम्नलिखित में से किसने भारत में सूफियों के नक्शबंदी सिलसिले को शुरू किया?

    • (a) ख्वाजा बाकी बिल्लाह
    • (b) ख्वाजा अब्दुल्ला अहरार
    • (c) अब्दुल कादिर जिलानी
    • (d) शेख अहमद सरहिंदी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  64. 104. किसने कहा था कि अगर डुप्ले दो वर्ष और भारत में रह जाता तो बंगाल का धन अंग्रेजों के स्थान पर फ्रांस की गोद में जा गिरता?

    • (a) मार्टिन
    • (b) पी. ई. रॉबर्ट्स
    • (c) एच. एच. डाडवेल
    • (d) मालेसन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  65. 105. प्राचीन काल में 'यवनिका' शब्द का प्रयोग निम्नलिखित में से किस वस्तु के लिए किया जाता था?

    • (a) परदा
    • (b) कपास
    • (c) प्रेक्षागृह
    • (d) काली चित्रित दीवार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  66. 106. किस भारतीय शासक की तुलना फ्रांसीसी पर्यटक विक्टर जैक्टोमोंट ने नेपोलियन बोनापार्ट से की है?

    • (a) समुद्रगुप्त
    • (b) रणजीत सिंह
    • (c) हर्षवर्धन
    • (d) शिवाजी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  67. 107. भीमराव अम्बेडकर ने प्रथक निर्वाचक मंडल की मांग सबसे पहले कब की?

    • (a) 1928 में साइमन आयोग के समक्ष अपने वक्तव्य में
    • (b) 1930 - 31 के प्रथम गोलमेज सम्मेलन में
    • (c) मई 1931 को बंबई में अखिल भारतीय दलित वर्ग नेता सम्मेलन में
    • (d) मई 1920 में नागपुर में आयोजित अखिल भारतीय दलित वर्ग परिषद में
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  68. 108. निम्नलिखित में से किस शासक ने तंजावूर नगर और कावेरी डेल्टा में निशुम्भसूदिनी देवी के मंदिर का निर्माण कराया था?

    • (a) विजयालय
    • (b) राजराज प्रथम
    • (c) कुलोत्तुंग प्रथम
    • (d) राजेन्द्र चोल प्रथम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  69. 109. नीचे दो कथन हैं, जिसमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): अंग्रेजों द्वारा भारत में रेलों के विकास का मुख्य उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं की बजाय ब्रिटिश साम्राज्य के हितों को साधना था। कारण (R): भारत में रेल निर्माण में ब्रिटिश पूँजी निवेश 10 प्रतिशत ब्याज की जमानत पर किया गया था। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
    • (b) (A) सत्य है, किंतु (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है, किंतु (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  70. 110. भारत आने वाले निम्नलिखित यात्रियों पर विचार कीजिए तथा उन्हें कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए: I. निकितिन II. इब्न बतूता III. मार्को पोलो IV. अब्द-उल-रज्जाक नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) III I IV II
    • (b) III I II IV
    • (c) III II IV I
    • (d) I II IV III
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  71. 111. निम्नलिखित में से कौन कुषाण वंश का अंतिम शासक था?

    • (a) कनिष्क II
    • (b) वासुदेव II
    • (c) विमा तकतो
    • (d) विम कडफिसेस
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  72. 112. कृष्णदेवराय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है/हैं? 1. उन्होंने कन्नड भाषा में अमुक्तमाल्यदा नामक पुस्तक लिखी। 2. वह तुलुव वंश के थे। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) केवल 2
    • (b) 1 और 2 दोनों
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  73. 113. निम्नलिखित में से किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के संबंध में सेफ्टी वाल्व सिद्धांत का प्रयोग करते हुए कहा था कि यह लार्ड डफरिन के दिमाग की उपज थी?

    • (a) आर. सी. दत्त
    • (b) बाल गंगाधर तिलक
    • (c) बिपिन चंद्रपाल
    • (d) लाला लाजपत राय
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  74. 114. एशिया माइनर के बोगजकोई अभिलेख में किन वैदिक देवताओं का उल्लेख है?

    • (a) रुद्र, वृषण, मित्र, अग्नि
    • (b) इन्द्र, मित्र, वरुण, नासत्य
    • (c) इन्द्र, मित्र, धौस, नासत्य
    • (d) इन्द्र, वरुण, अग्नि, सूर्य
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  75. 115. किस शासक के शासनकाल में अब्बास खां सरवानी द्वारा 'तारीख-ए-शेरशाही' लिखी गई?

    • (a) हुमायूँ
    • (b) जहांगीर
    • (c) अकबर
    • (d) शेरशाह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  76. 116. रेगूलेटिंग एक्ट, 1773 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है/हैं? 1. 1773 का रेगूलेटिंग एक्ट ब्रिटिश संसद द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत में कार्यों के विनियमन हेतु पारित किया गया पहला अधिनियम था। 2. इसने ईस्ट इंडिया कंपनी के मामलों पर ब्रिटिश सरकार का पूर्ण एवं निर्णायक नियंत्रण स्थापित किया। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) केवल 2
    • (b) 1 और 2 दोनों
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  77. 117. नीचे दो कथन हैं, जिसमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है: अभिकथन (A): अशोक के अभिलेखों में निर्ग्रन्थों का उल्लेख हुआ है। कारण (R): मेगास्थनीज ने इन्हें नग्न साधु कहा है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
    • (b) (A) सही है, किंतु (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है, किंतु (R) सही है
    • (d) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  78. 118. दीवान-इ-इंशा निम्नलिखित में से किस विभाग से संबंधित था?

    • (a) न्यायिक
    • (b) पत्राचार
    • (c) गुप्तचर
    • (d) धार्मिक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  79. 119. अकबर के निम्नलिखित सैन्य अभियानों पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार में व्यवस्थित कीजिए: I. रणथम्भौर II. चितौड़ III. कांधार IV. गुजरात नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) II III IV I
    • (b) III I IV II
    • (c) II I IV III
    • (d) III IV I II
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  80. 120. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए: सूची-I (लेखक) - सूची-II (पुस्तक) A. पद्मगुप्त - 1. रामचरित B. बिलहण - 2. नवसहसांक चरित C. संध्याकर नन्दी - 3. विक्रमांकदेव चरित D. हेमचंद्र - 4. कुमारपाल चरित

    • (a) 4 1 3 2
    • (b) 2 3 1 4
    • (c) 3 2 4 1
    • (d) 1 2 3 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

उत्तर देखें

उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।

History

प्र. 41
(b)
प्र. 42
(c)
प्र. 43
(a)
प्र. 44
(d)
प्र. 45
(a)
प्र. 46
(b)
प्र. 47
(d)
प्र. 48
(b)
प्र. 49
(a)
प्र. 50
(d)
प्र. 51
(a)
प्र. 52
(a)
प्र. 53
(a)
प्र. 54
(a)
प्र. 55
(d)
प्र. 56
(d)
प्र. 57
(b)
प्र. 58
(d)
प्र. 59
(b)
प्र. 60
(b)
प्र. 61
(d)
प्र. 62
(d)
प्र. 63
(c)
प्र. 64
(c)
प्र. 65
(c)
प्र. 66
(d)
प्र. 67
(a)
प्र. 68
(b)
प्र. 69
(a)
प्र. 70
(d)
प्र. 71
(a)
प्र. 72
(a)
प्र. 73
(c)
प्र. 74
(d)
प्र. 75
(b)
प्र. 76
(d)
प्र. 77
(b)
प्र. 78
(b)
प्र. 79
(c)
प्र. 80
(d)
प्र. 81
(a)
प्र. 82
(c)
प्र. 83
(c)
प्र. 84
(b)
प्र. 85
(a)
प्र. 86
(d)
प्र. 87
(d)
प्र. 88
(a)
प्र. 89
(a)
प्र. 90
(c)
प्र. 91
(a)
प्र. 92
(b)
प्र. 93
(c)
प्र. 94
(d)
प्र. 95
(b)
प्र. 96
(a)
प्र. 97
(c)
प्र. 98
(b)
प्र. 99
(d)
प्र. 100
(a)
प्र. 101
(a)
प्र. 102
(b)
प्र. 103
(a)
प्र. 104
(d)
प्र. 105
(a)
प्र. 106
(b)
प्र. 107
(a)
प्र. 108
(a)
प्र. 109
(b)
प्र. 110
(c)
प्र. 111
(b)
प्र. 112
(a)
प्र. 113
(d)
प्र. 114
(b)
प्र. 115
(c)
प्र. 116
(d)
प्र. 117
(a)
प्र. 118
(b)
प्र. 119
(c)
प्र. 120
(b)