आधिकारिक स्रोतों से सत्यापितसत्यापितअंतिम अपडेट

ExamBharo
English

टाइप करके खोजें · Esc से बंद करें

ExamBharo · UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Geography (TUKU-02) · exambharo.com/uppsc-gic-lecturer/previous-year-papers/uppsc-gic-lecturer-2025-prelims-geography/

प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता

UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Geography (TUKU-02)

पेपर के 120 में से 80 प्रश्नसही उत्तर पर +2.5, गलत उत्तर पर −0.83

प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया

80 में से 73 प्रश्न हिंदी में हैं: प्रश्न-पुस्तिका में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या पुस्तिका में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।

80 में से प्र. 1ऊपर ↑

Geography

  1. 41. निम्नलिखित में से कौन-सी समुद्री जलधारा हिन्द महासागर की है?

    • (a) लैब्राडोर धारा
    • (b) अगुलहास धारा
    • (c) एंटिल्स धारा
    • (d) कनारी धारा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  2. 42. डेन्यूब नदी के सन्दर्भ में दिये गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं? 1. इसका उद्गम दक्षिणी जर्मनी में स्विट्जरलैण्ड की सीमा के पास स्थित क्षेत्र से होता है। 2. यह वियना, बुडापेस्ट और बेलग्रेड जैसे कई प्रमुख यूरोपीय शहरों से होकर बहती है। 3. यह हालैण्ड के साथ एक प्राकृतिक सीमा बनाती है। 4. यह काला सागर में समाप्त होती है। नीचे दिये गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए।

    • (a) केवल 2 और 3
    • (b) केवल 3
    • (c) केवल 4
    • (d) केवल 1 और 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  3. 43. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है? (नदी) - (शहर) 1. डेन्यूब - बेलग्रेड 2. लॉयर - ल्योन 3. राइन - फ्रैंकफर्ट 4. विस्तुला - वारसॉ नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

    • (a) केवल 2 और 3
    • (b) केवल 3 और 4
    • (c) केवल 1 और 4
    • (d) केवल 1 और 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  4. 44. काली मिट्टी में धीमी गति से अवशोषण और नमी के क्षय की विशेषता क्या है, जिससे लम्बे समय तक नमी बनी रहती है?

    • (a) मृदा संरक्षण
    • (b) मृदा निम्नीकरण
    • (c) स्वतः जुताई
    • (d) मृदा अपरदन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  5. 45. 'जलवायु वनस्पतियों का सही मापदण्ड है', यह कथन सम्बन्धित है

    • (a) स्टाम्प
    • (b) कोपेन
    • (c) ट्रिवार्था
    • (d) आर. एल. सिंह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  6. 46. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है? (कायान्तरित चट्टान) - (मूल चट्टान) 1. नीस - ग्रेनाइट 2. शिस्ट - बेसाल्ट 3. क्वार्टजाइट - बलुआ पत्थर 4. स्लेट - चूना पत्थर

    • (a) 1 और 4
    • (b) 2 और 4
    • (c) 3 और 4
    • (d) 1 और 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  7. 47. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। अभिकथन (A): भारत के अधिकांश प्रमुख खनिज संसाधन मंगलुरू-कानपुर रेखा के पूर्व में केन्द्रित है। कारण (R): यह क्षेत्र प्राचीन क्रिस्टलीय संरचनाओं वाला प्रायद्वीपीय पठार है, जो धात्विक खनिजों से समृद्ध है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
    • (b) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है
    • (d) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  8. 48. महाद्वीप एवं महासागरीय नितल की उत्पत्ति के सन्दर्भ में विस्तृत रूप में 'महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धान्त' का प्रतिपादन किस जलवायुवेत्ता ने की थी?

    • (a) अल्फ्रेड वेगनर
    • (b) लॉर्ड केलविन
    • (c) लोथियन ग्रीन
    • (d) एडवर्ड स्वेस
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  9. 49. 'वृद्धि की सीमाएँ' की संकल्पना का प्रतिपादन किसने किया?

    • (a) यूनेस्को
    • (b) ब्रंटलैण्ड कमीशन
    • (c) एजेण्डा - 21
    • (d) क्लब ऑफ रोम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  10. 50. नीचे दो कथन हैं, जिसमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): देश/प्रदेश के लिए आर्थिक कार्यक्रम प्रकृति ने अधिकांशतः निश्चित किया है। कारण (R): यदि मानव बुद्धिमान है, तो उन दिशाओं से विचलित नहीं होना चाहिए, जो प्रगति की दिशाएँ प्राकृतिक पर्यावरण ने निश्चित की हुई हैं। नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
    • (b) (A) सत्य है किन्तु (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है किन्तु (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  11. 51. जलवाष्प के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 1. जलवाष्प ऊँचाई के साथ घटता है। 2. हवा की स्थिरता और अस्थिरता में जलवाष्प की भूमिका होती है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) केवल 2
    • (b) 1 और 2 दोनों
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  12. 52. उदयपुर का जावर खनन क्षेत्र प्रसिद्ध है

    • (a) बॉक्साइट
    • (b) जस्ता और सीसा
    • (c) अभ्रक
    • (d) ताँबा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  13. 53. हिमालय की किस श्रृंखला का निर्माण सबसे बाद में हुआ?

    • (a) लघु हिमालय
    • (b) शिवालिक
    • (c) जास्कर
    • (d) महान हिमालय
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  14. 54. निम्नलिखित में से किस नदी की द्रोणी भारत में सबसे बड़ी है?

    • (a) ब्रह्मपुत्र
    • (b) गंगा
    • (c) कृष्णा
    • (d) सिन्धु
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  15. 55. नीचे दो कथन दिये गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): अगाध मैदान, पृथ्वी की सबसे समतल सतहों में से है। कारण (R): इनका निर्माण महीन अवसादों के दीर्घकालिक निक्षेपण से हुआ है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
    • (b) (A) सत्य है, किन्तु (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है, किन्तु (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  16. 56. निम्नलिखित देशों में से भूमध्यसागर किन देशों की सीमा है? 1. जॉर्डन 2. ईराक 3. लेबनॉन 4. सीरिया नीचे दिये गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए।

    • (a) केवल 2 और 3
    • (b) केवल 3 और 4
    • (c) केवल 1 और 4
    • (d) केवल 1 और 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  17. 57. वेद्दा जनजाति पायी जाती है

    • (a) इण्डोनेशिया
    • (b) श्रीलंका
    • (c) म्यांमार
    • (d) मलेशिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  18. 58. नीचे दो कथन दिये गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। अभिकथन (A): गर्म रेगिस्तानी क्षेत्रों की ध्रुवीय सीमाएँ उपोष्ण उच्च वायुदाब पेटियों से सम्बन्धित अवनमनशील वायु के कारण शुष्क और स्थिर परिस्थितियाँ अनुभव करती हैं। कारण (R): उपोष्णकटिबंधीय उच्च दाब क्षेत्रों में अवनमनशील वायु रूद्धोष्म शीतलन से गुजरती है, जिससे सापेक्ष आर्द्रता बढ़ती है और शुष्क परिस्थितियाँ उत्पन्न होती हैं। नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
    • (b) (A) सही है किन्तु (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है किन्तु (R) सही है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  19. 59. विश्व वन क्षेत्र में किस एक के फैलाव का प्रतिशत सर्वाधिक है?

    • (a) शीतोष्ण पर्णपाती वन
    • (b) उष्णकटिबन्धीय वर्षा वन
    • (c) शीतोष्ण शंकुधारी वन
    • (d) उष्णकटिबन्धीय वन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  20. 60. ऊपरी मेण्टल (परत) एवं निचली मेण्टल (परत) के मध्य कौन-सी असम्बद्धता पायी जाती है?

    • (a) लेहमन असम्बद्धता
    • (b) गुटेनबर्ग असम्बद्धता
    • (c) रेपेटी असम्बद्धता
    • (d) मोहोरोविकिक असम्बद्धता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  21. 61. वायुराशियों के निर्माण का उद्गम क्षेत्र निम्नलिखित में से कौन-सा है?

    • (a) हिमालय पर्वत
    • (b) साइबेरियाई क्षेत्र
    • (c) दक्कन पठार
    • (d) विषुवत रेखीय वन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  22. 62. दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: I. उष्णकटिबन्धीय चक्रवात 30° उत्तर और 30° दक्षिण अक्षांशों के बीच स्थित क्षेत्र तक ही सीमित होते हैं। II. मानसून के दौरान भारत में अधिकांश चक्रवात 10°-15° उत्तर के बीच विकसित होते हैं। III. बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अधिकांशतः अक्टूबर और नवम्बर के महीनों के दौरान विकसित होते हैं।

    • (a) केवल II
    • (b) केवल III
    • (c) I, II और III
    • (d) केवल I
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  23. 63. Which one of the following pairs is NOT correctly matched? (Local Winds) - (Location)

    • (a) Yamo - Japan
    • (b) Zonda - Argentina
    • (c) Leventer - United States of America
    • (d) Norwester - New Zealand
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  24. 64. भारतीय कैलेण्डर के अनुसार ऋतु और महीने के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कितने जोड़े सही सुमेलित नहीं है? (ऋतु) - (भारतीय कैलेण्डर के अनुसार महीना) 1. वसंत - चैत्र 2. शरद - आश्विन 3. हेमन्त - कार्तिक 4. शिशिर - फाल्गुन

    • (a) 2 और 3
    • (b) केवल 3
    • (c) 1 और 3
    • (d) 1 और 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  25. 65. 'ग्रीन मफलर' सम्बन्धित है

    • (a) ध्वनि प्रदूषण
    • (b) जल प्रदूषण
    • (c) वायु प्रदूषण
    • (d) मृदा अपरदन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  26. 66. कोपेन के अनुसार, भारत के उत्तरी मैदान में किस प्रकार की जलवायु पायी जाती है?

    • (a) Cwg
    • (b) Amw
    • (c) Bsh
    • (d) Caw
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  27. 67. नीचे दो कथन दिये गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): एल नीनो के कारण प्रवाल विरंजन तेजी से हो रहा है। कारण (R): ग्रेट बैरियर रीफ, आस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट के साथ 40° दक्षिणी अक्षांश पर पायी जाती है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
    • (b) (A) सत्य है, किन्तु (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है, किन्तु (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  28. 68. नीचे दो कथन दिये गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): गल्फ स्ट्रीम आमतौर पर तटरेखा का अनुसरण करती है, लेकिन यह 40° उत्तर के पास पूरब की ओर विक्षेपित हो जाती है। कारण (R): गल्फ स्ट्रीम 40° उत्तर के पास अपनी मूल विशेषताओं को खो देती है क्योंकि यह ठण्डी कनारी धारा के साथ मिल जाती है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
    • (b) (A) सत्य है, किन्तु (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है, किन्तु (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  29. 69. निम्न में से कौन-सा एक चलवासी कृषि का प्रकार नहीं है?

    • (a) झूमिंग
    • (b) मिल्पा
    • (c) फजेण्डा
    • (d) चेना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  30. 70. 'विश्व नदी दिवस' मनाया जाता है

    • (a) प्रतिवर्ष अगस्त के तीसरे रविवार को
    • (b) प्रतिवर्ष जुलाई के प्रथम रविवार को
    • (c) प्रतिवर्ष जून के चौथे रविवार को
    • (d) प्रतिवर्ष सितम्बर के चौथे रविवार को
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  31. 71. ग्रेट बैरियर रीफ है

    • (a) रॉकी पर्वत की एक शृंखला
    • (b) राजस्थान में जल विभाजक
    • (c) आस्ट्रेलिया के निकट एक प्रवाल भित्ति
    • (d) चीन की दीवार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  32. 72. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर को चुनिए: सूची-I - सूची-II A. अनुप्रयुक्त भूगोल - 1. फ्रीडमैन B. केन्द्र-परिधि सिद्धांत - 2. ई. एम. हूवर एवं जे. फिशर C. बाजार क्षेत्र सिद्धान्त - 3. ए. जे. हरबर्टसन D. प्रदेश संसाधन एवं आर्थिक वृद्धि सिद्धान्त - 4. गाल्पिन

    • (a) 3 4 1 2
    • (b) 2 4 3 1
    • (c) 4 3 2 1
    • (d) 3 1 4 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  33. 73. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में विली-विली बवण्डर या उष्णकटिबन्धीय चक्रवात घटित होता है?

    • (a) दक्षिणी चीन सागर
    • (b) दक्षिणवर्ती संयुक्त राज्य अमेरिका
    • (c) पश्चिमवर्ती आस्ट्रेलिया
    • (d) अटलांटिक महासागर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  34. 74. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है: अभिकथन (A): बाजरा मुख्य रूप से राजस्थान, उत्तरप्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में उगाया जाता है, जबकि रागी की खेती मुख्य रूप से कर्नाटक और तमिलनाडु में की जाती है। कारण (R): बाजरा रेतीली और उथली काली मिट्टी में अच्छी तरह उगता है, जबकि लाल मिट्टी तथा उथली काली मिट्टी रागी के लिए उपयुक्त होती है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
    • (b) (A) सत्य है किन्तु (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है किन्तु (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  35. 75. भारत में, निम्नलिखित में से किस एक राज्य में सबसे बड़ी अन्तर्देशीय लवणीय आर्द्र भूमि है?

    • (a) हरियाणा
    • (b) मध्यप्रदेश
    • (c) राजस्थान
    • (d) गुजरात
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  36. 76. भारत में जनसंख्या की अधिकतम दशकीय वृद्धि दर (प्रतिशत में) किस वर्ष में दर्ज की गई?

    • (a) 1961-1971
    • (b) 1971-1981
    • (c) 1981-1991
    • (d) 1951-1961
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  37. 77. अपवाह प्रतिरूप के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 1. राँची के पठार का अपवाह प्रतिरूप अपकेन्द्रीय है। 2. सिन्धु एवं ब्रह्मपुत्र नदियों के ऊपरी भाग में कंटकीय अपवाह प्रतिरूप मिलता है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    • (a) केवल 2
    • (b) न तो 1 न ही 2
    • (c) केवल 1
    • (d) 1 और 2 दोनों
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  38. 78. निम्नलिखित में से कौन-सी महासागरीय धाराएँ अफ्रीका के तट पर पायी जाती है? 1. हम्बोल्ट धारा 2. अगुलहास धारा 3. बेंगुएला धारा 4. कनारी धारा नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) केवल 2, 3 और 4
    • (b) केवल 1, 3 और 4
    • (c) केवल 1, 2 और 4
    • (d) केवल 1, 2 और 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  39. 79. नीचे दो कथन दिये गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): अरब सागर में बंगाल की खाड़ी की तुलना में लवणता अधिक है। कारण (R): बंगाल की खाड़ी में नदी का जल अधिक मात्रा में आता है, जबकि अरब सागर में वाष्पीकरण अधिक और मीठे जल का प्रवाह कम होता है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
    • (b) (A) सत्य है, किन्तु (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है, किन्तु (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  40. 80. माउण्ट कटमई अवस्थित है

    • (a) संयुक्त राज्य अमेरिका
    • (b) जापान
    • (c) मेक्सिको
    • (d) कनाडा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  41. 81. समुद्र तल पर प्रत्येक वस्तु पर प्रति वर्ग इंच लगभग कितना वायुमण्डलीय दाब पड़ता है?

    • (a) 11.7 पाउंड
    • (b) 17.7 पाउंड
    • (c) 14.7 पाउंड
    • (d) 10.7 पाउंड
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  42. 82. Which one of the following is NOT a minor plate?

    • (a) Philippines
    • (b) Arabian
    • (c) Antarctica
    • (d) Nazca
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  43. 83. 'वर्तमान भूत की कुँजी है।' यह कथन सम्बन्धित है

    • (a) मेजर पावेल
    • (b) जी. के. गिलबर्ट
    • (c) जार्ज एयरी
    • (d) जेम्स हटन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  44. 84. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर को चुनिए: सूची-I (पुस्तक) - सूची-II (लेखक) A. ह्यूमन ज्योग्राफी: ए वेलफेयर एप्रोच - 1. इरेटोस्थनीज़ B. सिविलाइजेशन एण्ड क्लाइमेट - 2. डी. एम. स्मिथ C. ज्योग्राफिका - 3. हिकेटियस D. जेस पिरियोड्स - 4. हंटिंगटन

    • (a) 1 4 2 3
    • (b) 2 4 1 3
    • (c) 4 1 3 2
    • (d) 2 3 1 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  45. 85. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूची के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए: सूची-I - सूची-II A. 5° - 30° उ. और द. - 1. अश्व अक्षांश B. 5° उ. और द. - 2. पछुवा पवन C. 30° - 40° उ. और द. - 3. डोलड्रम D. 35° - 60° उ. और द. - 4. व्यापारिक पवन

    • (a) 3 4 2 1
    • (b) 4 3 1 2
    • (c) 2 3 4 1
    • (d) 3 4 1 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  46. 86. निम्नलिखित में से कौन-से राज्य में उच्च घनत्व प्रतिरूप नहीं है?

    • (a) पश्चिम बंगाल
    • (b) तमिलनाडु
    • (c) हिमाचल प्रदेश
    • (d) महाराष्ट्र
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  47. 87. रेगुर है

    • (a) लाल मिट्टी
    • (b) लेटेराइट मिट्टी
    • (c) बलुई मिट्टी
    • (d) काली मिट्टी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  48. 88. 'परिबद्ध सागरों' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 1. निम्न अक्षांशों में इनका तापमान खुले सागरों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक होता है। 2. उच्च अक्षांशों में इनका तापमान खुले सागरों की तुलना में कम होता है। नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) केवल 2
    • (b) 1 और 2 दोनों
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  49. 89. नीचे दो कथन दिये गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): महाद्वीपीय मग्नतट, महासागर के क्षेत्रफल का बहुत छोटा भाग घेरता है। कारण (R): इसकी गहराई लगभग 200 मीटर तक ही सीमित होती है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
    • (b) (A) सत्य है, किन्तु (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है, किन्तु (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  50. 90. बैकाल झील के सन्दर्भ में दिये गए कथनों में से कौन सही है/हैं? 1. यह दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। 2. यह दुनिया की सबसे गहरी झील है। 3. यह दुनिया की सबसे पुरानी झीलों में से एक है। 4. लॉयर नदी इसी झील से निकलती है। नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    • (a) केवल 2 और 3
    • (b) केवल 3 और 4
    • (c) केवल 1, 2 और 3
    • (d) केवल 1 और 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  51. 91. मसाई मारा नेशनल रिजर्व स्थित है

    • (a) केन्या
    • (b) तंजानिया
    • (c) इथोपिया
    • (d) नाइजीरिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  52. 92. भूमध्यसागरीय जलवायु (Cs) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही है? 1. भूमध्यसागरीय जलवायु को उपोष्ण शुष्क ग्रीष्मकालीन जलवायु भी कहा जाता है और यह मुख्यत: महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों पर 30° - 45° अक्षांशों के बीच पायी जाती है। 2. यह जलवायु उपोष्ण उच्च दाब पेटियों के स्थानान्तरण के कारण शुष्क सर्दियों और आर्द्र ग्रीष्म ऋतु द्वारा चिन्हित होती है। 3. इस क्षेत्र की वनस्पति ग्रीष्मकालीन सूखे के अनुकूल होती है, जिसमें कठोर पत्तियाँ, गहरी जड़े और अग्नि प्रतिरोधी जैसी स्क्लेरोफिलस विशेषताएँ होती हैं। नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

    • (a) केवल 1 और 3
    • (b) केवल 1 और 2
    • (c) केवल 2 और 3
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  53. 93. नीचे दो कथन दिये गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): भूकम्प की तीव्रता का सर्वाधिक कम्पन अधिकेन्द्र पर होता है क्योंकि ऊर्जा वहाँ से निकलती है। कारण (R): अधिकेन्द्र, पृथ्वी की सतह पर वह बिन्दु होता है जो उद्गम केन्द्र के ठीक ऊपर लम्बवत स्थित होता है, जहाँ से तरंगें चारों ओर फैलती हैं। नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
    • (b) (A) सत्य है किन्तु (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है किन्तु (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  54. 94. दक्कन ट्रैप की शैल समूह किस प्रकार के ज्वालामुखी उद्गार का परिणाम है?

    • (a) बाढ़
    • (b) मिश्रित
    • (c) कुण्ड
    • (d) कवच
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  55. 95. निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त नगरीय आकारिकी से सम्बन्धित नहीं है?

    • (a) बहुनाभिक
    • (b) केन्द्रीय स्थल
    • (c) संकेन्द्रीय मेखला
    • (d) खण्ड
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  56. 96. Which of the following statements are correct? 1. The idiographic approach in Geography emphasizes the uniqueness of places, often prioritizing descriptive over theoretical analysis. 2. The shift from inductive to deductive methods in geography reflects a growing emphasis on theory-building and hypothesis testing. 3. Normative theories aim to explain real-world complexity by incorporating diverse, context-specific variables into their models. Select the correct answer using the code given below:

    • (a) Only 1 and 3
    • (b) Only 1 and 2
    • (c) Only 2 and 3
    • (d) None of the above
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  57. 97. नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिए: 1. आयनमण्डल में 'E' परत मध्यम एवं उच्च आवृत्ति वाली रेडियो तरंगों को परावर्तित करके पृथ्वी की ओर वापस भेज देती है। 2. ओरोरा आस्ट्रालिस एवं ओरोरा बोरियालिस की घटनाएँ मध्यमण्डल में पायी जाती हैं। कूट की सहायता से सही उत्तर दीजिए:

    • (a) केवल 2 सही है
    • (b) 1 और 2 दोनों सही हैं
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 1 सही है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  58. 98. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? (जनजाति) - (राज्य)

    • (a) भोटिया - बिहार
    • (b) भील - मध्यप्रदेश
    • (c) टोडा - तमिलनाडु
    • (d) थारू - उत्तराखण्ड
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  59. 99. निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में शीत ऋतु में बाढ़ आती है?

    • (a) पश्चिम बंगाल
    • (b) बिहार
    • (c) तमिलनाडु
    • (d) असम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  60. 100. जनांकिकीय संक्रमण क्या है?

    • (a) जन्म दर और मृत्यु दर में समय के साथ होने वाला परिवर्तन
    • (b) सांस्कृतिक परिवर्तन से सम्बन्धित सिद्धान्त
    • (c) जन्म दर में परिवर्तन
    • (d) जनसंख्या की नैसर्गिक वृद्धि और प्रवास दर का अन्तर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  61. 101. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर को चुनिए। सूची-I - सूची-II A. रुद्रप्रयाग - 1. अलकनन्दा एवं पिण्डार नदी B. देवप्रयाग - 2. अलकनन्दा एवं धौलीगंगा नदी C. कर्णप्रयाग - 3. अलकनन्दा एवं मंदाकिनी नदी D. विष्णुप्रयाग - 4. अलकनन्दा एवं भागीरथी नदी

    • (a) 2 3 1 4
    • (b) 3 2 1 4
    • (c) 3 4 1 2
    • (d) 3 1 4 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  62. 102. जापान के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित हैं? (शहर) - (द्वीप) 1. हिरोशिमा - शिकोकू 2. नागासाकी - क्यूशू 3. सपोरो - होक्काइडो 4. सेंडाई - होन्शू नीचे दिये गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए।

    • (a) केवल 2, 3 और 4
    • (b) केवल 1, 2 और 4
    • (c) केवल 1, 3 और 4
    • (d) केवल 1, 2 और 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  63. 103. नीचे दो कथन दिये गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है: अभिकथन (A): अपवाह, जल चक्र का एक अत्यन्त महत्वपूर्ण घटक है। कारण (R): अपवाह केवल सतही प्रवाह से बनता है और रिसाव प्रवाह को शामिल नहीं करता। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

    • (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
    • (b) (A) सत्य है, किन्तु (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है, किन्तु (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  64. 104. निम्नलिखित में से कौन-सा मानचित्र पर खींची गई रेखा है जो महासागरों में समान लवणता वाले जुड़े हुए बिन्दुओं को इंगित करती है?

    • (a) पाइक्नोक्लाईन
    • (b) हेलोक्लाईन
    • (c) आइसोहैलाईन
    • (d) थर्मोक्लाईन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  65. 105. Given below are two statements one is labeled as Assertion (A) and other as Reason (R): Assertion (A): Tropical land and freshwater habitats exhibit the highest vertebrate diversity due to favourable physical environmental conditions. Reason (R): Horizontal and vertical zonation patterns, governed primarily by latitudinal sunlight gradients and altitudinal climatic shifts, regulate vegetation structure and ecological niches. Select the correct answer using the code given below:

    • (a) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A)
    • (b) (A) is true but (R) is false
    • (c) (A) is false but (R) is true
    • (d) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  66. 106. ऊष्मा का मध्याह्न परिवहन शब्द का तात्पर्य है

    • (a) भूमध्यरेखा से ध्रुवों तक ऊष्मा स्थानान्तरण
    • (b) भूमि से समुद्र के बीच ऊष्मा स्थानान्तरण
    • (c) वायुमण्डल के भीतर ऊष्मा की उर्ध्वाधर गति
    • (d) देशान्तर रेखाओं के साथ क्षैतिज ऊष्मा स्थानान्तरण
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  67. 107. कौन-सी तरंग चट्टानों के विस्थापन का कारण बनती है?

    • (a) 'L' तरंग
    • (b) 'S' तरंग
    • (c) 'X' तरंग
    • (d) 'P' तरंग
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  68. 108. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्लेट सीमा नहीं है?

    • (a) महाद्वीपीय सीमा
    • (b) अभिसरण सीमा
    • (c) रूपान्तरण सीमा
    • (d) अपसारी सीमा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  69. 109. 'रुको और जाओ' नियतिवाद संकल्पना का प्रतिपादन किया था

    • (a) ई. सी. सेम्पल
    • (b) हम्बोल्ट
    • (c) कार्ल सॉवर
    • (d) जी. टेलर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  70. 110. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिए: सूची-I - सूची-II A. आदर्शवादी विधि - 1. पी. गोल्ड B. घटना विज्ञान - 2. यी-फू-तुआन C. मेंटल मैप (मानसिक मानचित्र) - 3. हर्सले D. मानववादी भूगोल - 4. हैरिस और गुएल्के

    • (a) 4 3 1 2
    • (b) 3 4 2 1
    • (c) 1 2 3 4
    • (d) 4 3 2 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  71. 111. उत्तरी गोलार्द्ध में निम्न वायु दाब के चारों तरफ पवनों की दिशा होगी

    • (a) घड़ी की सुई के चलने की दिशा के विपरीत
    • (b) समदाब रेखाओं के समकोण पर
    • (c) समदाब रेखाओं के समानान्तर
    • (d) घड़ी की सुई के चलने की दिशा के अनुरूप
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  72. 112. Given below are two statements one is labelled as Assertion (A) and the other as Reason (R): Assertion (A): Intensity of insolation is not greatest where the Sun's rays strike vertically. Reason (R): Angle of the Sun's rays determines the intensity of insolation upon a horizontal surface. Select the correct answer using the code given below:

    • (a) Both (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A)
    • (b) (A) is true but (R) is false
    • (c) (A) is false but (R) is true
    • (d) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  73. 113. 'भारत के जलपुरुष' हैं

    • (a) राजेन्द्र सिंह
    • (b) बी. एन. सिंह
    • (c) आर. पी. मिश्रा
    • (d) एम. अख्तर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  74. 114. सारगैसो सागर स्थित है

    • (a) हिन्द महासागर
    • (b) अटलांटिक महासागर
    • (c) भूमध्य सागर
    • (d) प्रशान्त महासागर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  75. 115. निम्नलिखित में से कौन-सा अभिसारी प्लेटों के टकराव के क्षेत्र से सम्बन्धित नहीं है?

    • (a) टकराव क्षेत्र
    • (b) रिफ्ट (दरार) क्षेत्र
    • (c) बेनिऑफ क्षेत्र
    • (d) अभिसरण क्षेत्र
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  76. 116. नीचे दो कथन हैं, जिसमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): प्रत्यक्षवाद वास्तविक और भौतिक तथ्यों को ही वैज्ञानिक मानता है। कारण (R): यह नकारात्मक दर्शन का विरोध करता है। नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
    • (b) (A) सत्य है किन्तु (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है किन्तु (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  77. 117. ट्रिवार्था ने वायुराशियों को कुल कितने भागों में बांटा था?

    • (a) 16
    • (b) 20
    • (c) 12
    • (d) 18
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  78. 118. निम्नलिखित में से कितने भारत के जीवमण्डल आरक्षित क्षेत्र यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त हैं?

    • (a) दो
    • (b) तेरह
    • (c) चार
    • (d) एक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  79. 119. Consider the following statements and choose the correct answer using code given below. Statement - I: Hill area development programmes were started during the 7th five year plan covering with 15 districts. Statement - II: The Irrigation Commission in 1972 introduced the criteria of 30 percent irrigated area and demarcated the drought prone areas.

    • (a) Both Statement I and II are false
    • (b) Statement I is true and Statement II is false
    • (c) Statement I is false and Statement II is true
    • (d) Both Statement I and II are true
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  80. 120. The Moho discontinuity marks the boundary between which two layers of the Earth?

    • (a) Lower crust and upper mantle
    • (b) Upper mantle and lower mantle
    • (c) Lower mantle and outer core
    • (d) Outer core and inner core
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

उत्तर देखें

उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।

Geography

प्र. 41
(b)
प्र. 42
(b)
प्र. 43
(c)
प्र. 44
(c)
प्र. 45
(b)
प्र. 46
(d)
प्र. 47
(d)
प्र. 48
(a)
प्र. 49
(d)
प्र. 50
(d)
प्र. 51
(b)
प्र. 52
(b)
प्र. 53
(b)
प्र. 54
(b)
प्र. 55
(d)
प्र. 56
(b)
प्र. 57
(b)
प्र. 58
(b)
प्र. 59
(c)
प्र. 60
(c)
प्र. 61
(b)
प्र. 62
(c)
प्र. 63
(c)
प्र. 64
(b)
प्र. 65
(a)
प्र. 66
(a)
प्र. 67
(b)
प्र. 68
(b)
प्र. 69
(c)
प्र. 70
(d)
प्र. 71
(c)
प्र. 72
(d)
प्र. 73
(c)
प्र. 74
(d)
प्र. 75
(c)
प्र. 76
(a)
प्र. 77
(d)
प्र. 78
(a)
प्र. 79
(d)
प्र. 80
(a)
प्र. 81
(c)
प्र. 82
(c)
प्र. 83
(d)
प्र. 84
(b)
प्र. 85
(b)
प्र. 86
(c)
प्र. 87
(d)
प्र. 88
(b)
प्र. 89
(d)
प्र. 90
(c)
प्र. 91
(a)
प्र. 92
(a)
प्र. 93
(c)
प्र. 94
(a)
प्र. 95
(b)
प्र. 96
(b)
प्र. 97
(d)
प्र. 98
(a)
प्र. 99
(c)
प्र. 100
(a)
प्र. 101
(c)
प्र. 102
(a)
प्र. 103
(b)
प्र. 104
(c)
प्र. 105
(d)
प्र. 106
(a)
प्र. 107
(b)
प्र. 108
(a)
प्र. 109
(d)
प्र. 110
(a)
प्र. 111
(a)
प्र. 112
(c)
प्र. 113
(a)
प्र. 114
(b)
प्र. 115
(b)
प्र. 116
(a)
प्र. 117
(a)
प्र. 118
(b)
प्र. 119
(c)
प्र. 120
(a)