ExamBharo · UP PGT 2021 — Hindi (Series A) · exambharo.com/up-pgt/previous-year-papers/up-pgt-2021-hindi-series-a/
Question paper · UP PGT
UP PGT 2021 — Hindi (Series A)
17 or 18 August 2021125 questions+3.4 for a correct answer, −0 for a wrong one
Questions from the U.P. Secondary Education Services Selection Board’s paper of 17 or 18 August 2021. Each question’s answer is under it, hidden until you open it, and the full answer key is at the end. Take the paper as a timed practice test to be scored.
The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.
The board deleted questions 9, 12, 54, 62 and 125 in its final answer key: shown here, with no answer, and not counted in the score.
Hindi
1. भक्तिकाल के किस कवि ने बरवै नामिका भेद लिखा है ?
- (a) रहीम
- (b) रसखान
- (c) नन्ददास
- (d) कृष्णदास
Show answer
Answer: (a)
2. ‘उत्तररामचरित’ का प्रधान रस है
- (a) शान्त
- (b) करुण
- (c) श्रृंगार
- (d) वीर
Show answer
Answer: (b)
3. ‘उर्दू’ आगत शब्द है
- (a) फारसी
- (b) अरबी
- (c) पश्तो
- (d) तुर्की
Show answer
Answer: (d)
4. एक में उपसर्ग का प्रयोग है
- (a) कुनकुना
- (b) कुदरत
- (c) कुढ़न
- (d) कुढंग
Show answer
Answer: (d)
5. निम्नलिखित में से कौन-सा अलंकार ग्रंथ नहीं है ?
- (a) भाषाभूषण
- (b) शिवराज भूषण
- (c) ललितललाम
- (d) अंगदर्पण
Show answer
Answer: (d)
6. ‘यथाशक्ति’ में समास है
- (a) अव्ययीभाव
- (b) बहुव्रीहि
- (c) द्वन्द्व
- (d) तत्पुरुष
Show answer
Answer: (a)
7. हिन्दी के मार्क्सवादी समीक्षक हैं
- (a) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
- (b) डॉ. नगेन्द्र
- (c) डॉ. नामवर सिंह
- (d) नंद दुलारे बाजपेयी
Show answer
Answer: (c)
8. ‘निस्सहाय हिन्दू’ उपन्यास के लेखक कौन हैं ?
- (a) प्रतापनारायण मिश्र
- (b) बालकृष्ण भट्ट
- (c) लज्जाराम शर्मा
- (d) राधाकृष्ण दास
Show answer
Answer: (d)
9. एक वाक्य शुद्ध है
- (a) तट पर लगे वृक्ष और लताओं से नदी की शोभा बढ़ गयी थी ।
- (b) सभा में उपस्थित हर एक सदस्यों का यही मत था ।
- (c) ऋषि-मुनि आदियों के द्वारा हमें ज्ञान मिला ।
- (d) अनसूया अत्रि ऋषि की पत्नी थीं ।
Show answer
Answer: —
10. शौरसेनी अपभ्रंश के अन्तर्गत आनेवाली भाषा नहीं है ?
- (a) गुजराती
- (b) सिन्धी
- (c) राजस्थानी
- (d) पश्चिमी हिन्दी
Show answer
Answer: (b)
11. ‘नयनों की नीलम की घाटी जिस रस घन से छा जाती हो वह कौंध कि जिससे अन्तर की शीतलता ठण्डक पाती हो’ प्रस्तुत पंक्तियाँ कामायनी के किस सर्ग से ली गई हैं ?
- (a) लज्जा
- (b) वासना
- (c) श्रद्धा
- (d) काम
Show answer
Answer: (a)
12. ‘छोटी हल्की गोल और किनारेदार थाली दिखाओ’ – वाक्य में अपेक्षित है
- (a) तीन अल्प विराम और एक पूर्ण विराम
- (b) तीन अल्प विराम, एक योजक चिह्न और एक पूर्ण विराम
- (c) चार अल्प विराम और एक पूर्ण विराम
- (d) चार अल्प विराम, एक योजक चिह्न और एक पूर्ण विराम
Show answer
Answer: —
13. हिन्दी में मुक्त छंद के प्रवर्तक कवि है
- (a) अज्ञेय
- (b) निराला
- (c) मुक्तिबोध
- (d) धूमिल
Show answer
Answer: (b)
14. ‘रत्नाकर जोपम कथा’ पुस्तक का संबंध किससे है ?
- (a) महायानी सिद्ध
- (b) वज्रयानी सिद्ध
- (c) नाथ
- (d) जैन
Show answer
Answer: (b)
15. ‘निश्चय’ शब्द में कौन-सी सन्धि है ?
- (a) गुण सन्धि
- (b) दीर्घ सन्धि
- (c) यण सन्धि
- (d) विसर्ग सन्धि
Show answer
Answer: (d)
16. ‘मरने के लिए तैयार हो जाना’ – अर्थ देनेवाला मुहावरा है
- (a) सिर पर खून सवार होना
- (b) सिर पर भूत सवार होना
- (c) सिर पर कफ़न बाँध लेना
- (d) आँखों में खून उतर आना
Show answer
Answer: (c)
17. किस वाक्य में एक वचन का प्रयोग हुआ है ?
- (a) लड़के बोले ।
- (b) लड़के ने कहा ।
- (c) लड़कों ने कहा ।
- (d) लड़के ने लड़कों से कहा ।
Show answer
Answer: (b)
18. दशकुमारचरित के रचनाकार हैं
- (a) दण्डी
- (b) माघ
- (c) बाणभट्ट
- (d) कालिदास
Show answer
Answer: (a)
19. ‘शैशव के सुन्दर प्रभात का मैंने नवविकास देखा । यौवन की मादक लाली में यौवन का हुलास देखा ।।’ पंक्तियाँ किसके द्वारा लिखी गई हैं ?
- (a) हरिवंशराय बच्चन
- (b) भगवतीचरण वर्मा
- (c) विद्यावती कोकिल
- (d) सुभद्रा कुमारी चौहान
Show answer
Answer: (d)
20. ‘जब तें इत तें घनश्याम सुजान अचानक ही बलसंग सिधारे कर पै मुखचंद धरे सजनी नित सोचति है तू कहा मन मारे’ प्रस्तुत पंक्तियों में किस संचारी भाव का उल्लेख है ?
- (a) मोह
- (b) स्मृति
- (c) ग्लानि
- (d) वितर्क
Show answer
Answer: (b)
21. निम्नलिखित में कौन-सी रचना के लेखक का नाम सही नहीं है ?
- (a) जुलूस रुका है – विवेकी राय
- (b) शिखरों के सेतु – शिवप्रसाद सिंह
- (c) तुम चंदन हम पानी – विद्यानिवास मिश्र
- (d) सदाचार का तावीज – श्रीलाल शुक्ल
Show answer
Answer: (d)
22. ‘कान पर जूँ न रेंगना’ मुहावरा का सही अर्थ क्या है ?
- (a) कान के पास धीरे से कहना
- (b) कान के निकट नहीं सुनाई देना
- (c) कान के जूँ बालों तक जाते हैं
- (d) बिल्कुल ध्यान न देना
Show answer
Answer: (d)
23. ‘ताँबे के कीड़े’ नामक लघुनाटक के लेखक हैं
- (a) मोहन राकेश
- (b) भुवनेश्वर प्रसाद
- (c) रामकुमार वर्मा
- (d) लक्ष्मीनारायण मिश्र
Show answer
Answer: (b)
24. ‘आपने क्या कहा सो मैने नहीं सुना’ – वाक्य में अपेक्षित हैं
- (a) एक प्रश्न वाचक चिह्न, एक पूर्ण विराम
- (b) एक अल्प विराम, एक पूर्ण विराम
- (c) एक पूर्ण विराम
- (d) एक प्रश्न वाचक चिह्न
Show answer
Answer: (b)
25. ‘छायावाद बड़ी सहृदयता के साथ प्रभावसाम्य पर ही विशेष लक्ष्य रखकर चला है’ – छायावाद के सम्बन्ध में यह कथन किसका है ?
- (a) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
- (b) आचार्य नन्द दुलारे बाजपेयी
- (c) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (d) डॉ. शान्तिप्रिय द्विवेदी
Show answer
Answer: (a)
26. ‘संबत सोरह सै इकतीसा । करउँ कथा हरि पद धरि सीसा ।।’ उपर्युक्त पंक्तियों में किस प्रसिद्ध ग्रन्थ के रचनाकाल का संकेत किया गया है ?
- (a) पदमावत
- (b) अनुराग बाँसुरी
- (c) रामचरित मानस
- (d) रामचरित चिंतामणि
Show answer
Answer: (c)
27. एक तत्सम शब्द है
- (a) डाकिनी
- (b) तेल
- (c) न्योछावर
- (d) तर्जनी
Show answer
Answer: (a)
28. ‘जगत्’ शब्द का कौन-सा रूप तीन विभक्तियों में एक सा रहता है ?
- (a) जगतोः
- (b) जगद्भ्याम
- (c) जगतः
- (d) जगद्भिः
Show answer
Answer: (b)
29. ‘बिहारी अकेले कवि हैं जिन्होंने ग्रामीण संस्कृति के विरुद्ध घृणा की अभिव्यक्ति की है ।’ यह किसका कथन है ?
- (a) रामचन्द्र शुक्ल
- (b) हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (c) डॉ. नगेन्द्र
- (d) बच्चन सिंह
Show answer
Answer: (d)
30. एक की वर्तनी शुद्ध है
- (a) अनन्नास
- (b) अक्षौहणी
- (c) आक्समिक
- (d) आकाल
Show answer
Answer: (a)
31. विष्णु प्रभाकर कृत ‘आवारा मसीहा’ क्या है ?
- (a) आत्मकथा
- (b) जीवनी साहित्य
- (c) रेखाचित्र
- (d) यात्रा साहित्य
Show answer
Answer: (b)
32. संथाली भाषा किस भाषा परिवार से सम्बन्धित है ?
- (a) भारोपीय परिवार
- (b) द्रविण परिवार
- (c) आस्ट्रिक परिवार
- (d) चीनी तिब्बती परिवार
Show answer
Answer: (c)
33. ‘भ्रूणहत्या’ निबन्ध के लेखक हैं
- (a) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
- (b) श्याम सुन्दर दास
- (c) महादेवी वर्मा
- (d) ठाकुर जगमोहन सिंह
Show answer
Answer: (a)
34. निम्नलिखित में किस रचना और उसकी विधा का नाम सही नहीं है ?
- (a) ऋण जल धन जल – रिपोर्ताज
- (b) क्या भूलूँ क्या याद करूँ – आत्मकथा
- (c) आवारा मसीहा – जीवनी
- (d) जूठन – संस्मरण
Show answer
Answer: (d)
35. ‘पंत जी की रचनाओं ‘वीणा’ और ‘पल्लव’ दोनों में अंग्रेजी कविताओं से लिए हुए भाव और अंग्रेजी भाषा के लाक्षणिक प्रयोग बहुत मिलते हैं’ – यह कथन किसका है ?
- (a) डॉ. नगेन्द्र
- (b) रामचन्द्र शुक्ल
- (c) रामविलास शर्मा
- (d) डॉ. बच्चन सिंह
Show answer
Answer: (b)
36. ‘किसी शुभकार्य को विधिविधान और श्रद्धापूर्वक करना’ क्या कहलाता है ?
- (a) प्रार्थना
- (b) अभ्यर्थना
- (c) अनुष्ठान
- (d) मंत्रणा
Show answer
Answer: (c)
37. शांतिप्रिय द्विवेदी कृत ‘परिव्राजक की प्रजा’ क्या है ?
- (a) जीवनी
- (b) आत्मकथा
- (c) यात्रा साहित्य
- (d) रेखाचित्र
Show answer
Answer: (b)
38. मनोहर श्याम जोशी का उपन्यास है
- (a) कसप
- (b) दिल्ली दूर है
- (c) मुझे चाँद चाहिए
- (d) कितने पाकिस्तान
Show answer
Answer: (a)
39. अन्तःस्थ व्यञ्जन हैं
- (a) च, छ, ज, झ
- (b) त, थ, द, ध
- (c) प, फ, ब, भ
- (d) य, र, ल, व
Show answer
Answer: (d)
40. जे हाल मिसकीं मकुन तगाफुल दुराय नैना, बनाय बतियाँ – इस प्रसिद्ध पंक्ति के रचनाकार हैं
- (a) अमीर खुसरो
- (b) कबीर
- (c) रज्जब
- (d) मलिक मुहम्मद जायसी
Show answer
Answer: (a)
41. ‘भाग्य’ का पर्यायवाची नहीं है
- (a) प्रारब्ध
- (b) नीयत
- (c) भवितव्य
- (d) नियति
Show answer
Answer: (b)
42. निम्न उपन्यास में कौन उसके लेखकों के साथ सुमेलित नहीं है ?
- (a) झीनी झीनी बीनी चदरिया – अब्दुल विस्मिला
- (b) पहला पड़ाव – श्रीलाल शुक्ल
- (c) भैयादास की माड़ी – भीष्म साहनी
- (d) अब्दुल्ला दीवाना – शंकर शेष
Show answer
Answer: (d)
43. ‘संत साहित्य’ के संबंध में कौन-सा कथन उचित नहीं प्रतीत होता है ?
- (a) संत साहित्य एक वैचारिक भूमि पर स्थित है ।
- (b) रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार यह इस्लामिक आक्रमण से पराजित हिन्दू जनता की असहाय मनःस्थिति का परिणाम है ।
- (c) संत साहित्य को मात्र भजन पूजन के स्तर पर देखा जा सकता है ।
- (d) हजारी प्रसाद द्विवेदी के अनुसार संत साहित्य या भक्ति आन्दोलन भारतीय चिंता धारा का स्वभाविक विकास है ।
Show answer
Answer: (c)
44. ‘फूल मरै पै मरै न बासू’ – यह प्रसिद्ध उक्ति किस कवि की है ?
- (a) दादू
- (b) कबीर
- (c) रैदास
- (d) जायसी
Show answer
Answer: (d)
45. ‘जो मर रहा हो’ के लिए एक शब्द है
- (a) मुमुक्षु
- (b) मुमूर्षु
- (c) मुमुक्षा
- (d) मुमूर्षा
Show answer
Answer: (b)
46. एक वाक्य शुद्ध है
- (a) आपकी राय से यह काम ज़रूरी है ।
- (b) वहाँ मिष्टान्न की बड़ी दुकान है ।
- (c) भारत काश्मीर से लगा कर कन्याकुमारी तक फैला है ।
- (d) उन्होंने बहुत - सी पुस्तकें एकत्रित कर ली हैं ।
Show answer
Answer: (b)
47. एक में तालव्य ध्वनियों का प्रयोग हुआ है
- (a) पापा
- (b) बाबा
- (c) मामा
- (d) चाचा
Show answer
Answer: (d)
48. इस बोली में कर्त्ता कारक की विभक्ति का प्रयोग नहीं होता ?
- (a) कन्नौजी
- (b) बुन्देली
- (c) अवधी
- (d) मेवाती
Show answer
Answer: (c)
49. अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ द्वारा रचित ‘ठेठ हिन्दी का ठाठ’ किस विधा की रचना है ?
- (a) काव्य
- (b) नाटक
- (c) उपन्यास
- (d) अनुवाद
Show answer
Answer: (c)
50. निम्न में से कौन-सा शब्द ‘उत्तर’ का विलोम नहीं है ?
- (a) प्रश्न
- (b) दक्षिण
- (c) पूर्व
- (d) अनुत्तर
Show answer
Answer: (d)
51. शेखर जोशी की कहानी है
- (a) कर्मनाशा की हार
- (b) मेरा पहाड़
- (c) पंचलाइट
- (d) महुए का पेंड़
Show answer
Answer: (b)
52. ‘कुवलयमाला कथा’ के लेखक है
- (a) सोमप्रभ सूरि
- (b) उद्योतन सूरि
- (c) धर्मसूरि
- (d) मुनि जिनविजय
Show answer
Answer: (b)
53. ‘मानव-प्रकृति का ज्ञान तुलसीदास से अधिक उस युग में किसी को नहीं था ।’ यह कथन किसका है ?
- (a) रामचन्द्र शुक्ल
- (b) हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (c) रामविलास शर्मा
- (d) विश्वनाथ त्रिपाठी
Show answer
Answer: (b)
54. पहाड़ी हिन्दी का विकास किस अपभ्रंश माना गया है ?
- (a) व्राचड़
- (b) मागधी
- (c) पैशाची
- (d) खस
Show answer
Answer: —
55. तारसप्तक का प्रकाशन काल है
- (a) 1943 ई.
- (b) 1951 ई.
- (c) 1950 ई.
- (d) 1959 ई.
Show answer
Answer: (a)
56. इनमें से एक का अर्थ ‘एतराज’ है
- (a) विघ्न
- (b) विपत्ति
- (c) संकट
- (d) आपत्ति
Show answer
Answer: (d)
57. बहुवचन की दृष्टि से एक वाक्य शुद्ध है
- (a) चिड़िया उड़ गयीं ।
- (b) चिड़ियें उड़ गयीं ।
- (c) चिड़ियाएं उड़ गयीं ।
- (d) चिड़ियाँ उड़ गयीं ।
Show answer
Answer: (d)
58. इस बोली में उत्तम पुरुष एक वचन के स्थान पर उत्तम पुरुष बहुवचन का प्रयोग किया जाता है
- (a) अवधी
- (b) खड़ी बोली
- (c) ब्रज
- (d) हरियाणवी
Show answer
Answer: (a)
59. ‘नई कविता’ के विषय में असत्य कथन है
- (a) इसमें नये भावबोधों की अभिव्यक्ति हुई है
- (b) इसमें जीवन के प्रति आस्था दिखाई पड़ती है
- (c) नई कविता के रचयिताओं में अधिकांश प्रगतिवाद और प्रयोगवाद के खेमे में रह चुके हैं
- (d) यह कविता ह्रासोन्मुख मध्यवर्गीय समाज के जीवन का चित्र है
Show answer
Answer: (d)
60. ‘आँखें बिछाना’ मुहावरा का सही अर्थ है
- (a) प्रायश्चित करना
- (b) आँखें थक जाना
- (c) उपेक्षा करना
- (d) हृदय से आदर करना
Show answer
Answer: (d)
61. ‘बचपन की स्मृतियाँ’ के लेखक हैं
- (a) महादेवी वर्मा
- (b) रामवृक्ष बेनीपुरी
- (c) शांतिप्रिय द्विवेदी
- (d) राहुल सांकृत्यायन
Show answer
Answer: (d)
62. भक्तिकालीन ‘रस सिद्धान्त’ विषयक ग्रन्थ है
- (a) रस प्रबोध
- (b) रस मंजरी
- (c) रस रहस्य
- (d) रस रंग
Show answer
Answer: —
63. ‘पुष्य’ या ‘पुण्ड’ को हिन्दी का प्रथम कवि किस आलोचक ने माना है ?
- (a) राहुल सांकृत्यायन
- (b) दशरथ ओझा
- (c) राम विलास शर्मा
- (d) शिवसिंह सेंगर
Show answer
Answer: (d)
64. अष्टाध्यायी के रचनाकार हैं
- (a) कात्यायन
- (b) पाणिनि
- (c) कैयट
- (d) पतञ्जलि
Show answer
Answer: (b)
65. ‘वीणापाणि’ में समास है
- (a) बहुव्रीहि
- (b) कर्मधारय
- (c) द्विगु
- (d) अव्ययीभाव
Show answer
Answer: (a)
66. ‘विज्ञानगीता’ किसके द्वारा लिखी गई है ?
- (a) नाभादास
- (b) तुलसीदास
- (c) केशवदास
- (d) मलूकदास
Show answer
Answer: (c)
67. ‘तुम्हारे मुँह में घी – शक्कर’ का सही अर्थ होगा
- (a) ईश्वर करे, तुम्हारा समाचार सत्य हो
- (b) तुम्हारी बातें मीठी लगती हैं
- (c) तुम्हें मिठाई की कभी कमी न हो,
- (d) सदैव मीठी बात ही बोला करो
Show answer
Answer: (a)
68. “इतिवृत्त और आलोचना का समवेत रूप होने से वह इतिहास आज भी प्रकाश-स्तम्भ बना हुआ है” इस कथन में जिस ‘इतिहास’ की ओर संकेत किया गया है, उसके लेखक है
- (a) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
- (b) गार्सां द तासी
- (c) मिश्र बन्धु
- (d) जार्ज ग्रियर्सन
Show answer
Answer: (a)
69. निम्न में से कौन-सा ‘बहुव्रीहि समास’ का उदाहरण नहीं है ?
- (a) चन्द्रशेखरः
- (b) चक्रपाणिः
- (c) चन्द्रकान्तिः
- (d) राजपुरुषः
Show answer
Answer: (d)
70. निम्नलिखित में से एक ‘सूर्य’ का पर्यायवाची है
- (a) रस
- (b) निचोड़
- (c) अर्क
- (d) सार
Show answer
Answer: (c)
71. निम्नलिखित में से घनानन्द की रचना नहीं है
- (a) प्रिया प्रसाद
- (b) भावना प्रकाश
- (c) प्रीति पावस
- (d) पक्षी विलास
Show answer
Answer: (d)
72. मंगलेश डबराल का कविता संग्रह है
- (a) ठेले पर हिमालय
- (b) पहाड़ पर लालटेन
- (c) घास में दुबका आकाश
- (d) हरी घास पर क्षण भर
Show answer
Answer: (b)
73. ‘समष्टि’ शब्द का विलोम क्या है ?
- (a) समूह
- (b) समग्र
- (c) विशिष्ट
- (d) व्यष्टि
Show answer
Answer: (d)
74. निम्नलिखित में से कौन-सा ‘धनुष’ का पर्याय नहीं है ?
- (a) शरासन
- (b) असि
- (c) कोदंड
- (d) पिनाक
Show answer
Answer: (b)
75. ‘अ-कहानी’ आन्दोलन के पुरस्कर्ता माने जाते हैं
- (a) गंगा प्रसाद ‘विमल’
- (b) मोहन राकेश
- (c) रवीन्द्र कालिया
- (d) रमेश बक्षी
Show answer
Answer: (a)
76. भारतीय भाषा विज्ञान की प्रसिद्ध ‘मुनित्रयी’ में सम्मिलित नहीं है
- (a) पाणिनि
- (b) पतंजलि
- (c) कात्यायन
- (d) भर्तृहरि
Show answer
Answer: (d)
77. इनमें से एक ‘पतवार’ का पर्यायवाची है
- (a) अर्जुन
- (b) दुर्योधन
- (c) कर्ण
- (d) नकुल
Show answer
Answer: (c)
78. सोमप्रभ सूरि की रचना है
- (a) कुमारपालचरित
- (b) कुमारपालप्रतिबोध
- (c) प्रबन्ध चिन्तामणि
- (d) भविसयत्तकहा
Show answer
Answer: (b)
79. निम्न में से कौन-सी रचना ‘सर्वेश्वरदयाल सक्सेना’ की नहीं है ?
- (a) पागल कुत्तों का मसीहा
- (b) खूँटियों पर टँगे लोग
- (c) काठ की घण्टियाँ
- (d) एक शहर की मौत
Show answer
Answer: (d)
80. विलोम की दृष्टि से एक युग्म अशुद्ध है
- (a) गमन – आगमन
- (b) निषिद्ध – विहित
- (c) आमिष – सामिष
- (d) व्यास – समास
Show answer
Answer: (c)
81. निर्गुण भक्तिकाव्य धारा में ‘उदासी सम्प्रदाय’ के प्रवर्तक कौन हैं ?
- (a) दादू दयाल
- (b) रज्जब
- (c) श्रीचंद
- (d) मलूकदास
Show answer
Answer: (c)
82. ‘चलती चाकी देख के दिया कबीरा रोय दो पाटन के बीच में साबुत बचा न कोय’ प्रस्तुत दोहे में प्रयुक्त शब्द शक्ति है
- (a) अभिधा
- (b) लक्षणा
- (c) व्यंजना
- (d) इनमें से कोई नहीं
Show answer
Answer: (c)
83. ‘इक्कीसवीं सदी का लड़का’ किस कहानीकार की कृति है ?
- (a) क्षमा शर्मा
- (b) मोहिनी छाबड़ा
- (c) महेश दर्पण
- (d) वीरेन्द्र सक्सेना
Show answer
Answer: (a)
84. ‘घड़ों पानी पड़ना’ मुहावरा का अर्थ है
- (a) घड़े से पानी गिराना
- (b) पानी की कीमत समझना
- (c) अत्यन्त संकुचित सोचना
- (d) अत्यन्त लज्जित होना
Show answer
Answer: (d)
85. इनमें से एक विदेशी भाषा का शब्द है
- (a) कतार
- (b) पंक्ति
- (c) श्रेणी
- (d) श्रृंखला
Show answer
Answer: (a)
86. ‘बूढ़े मुँह मुहासे’ प्रहसन के लेखक हैं
- (a) राधाचरण गोस्वामी
- (b) राधाकृष्ण दास
- (c) खड़ग बहादुर मल्ल
- (d) प्रताप नारायण मिश्र
Show answer
Answer: (a)
87. एक वाक्य में अपादान कारक का प्रयोग हुआ है
- (a) शिकारी ने तीर से बाघ मारा ।
- (b) हाथी के द्वारा पेड़ ढाहा गया ।
- (c) सत्संग से बुद्धि सुधरती है ।
- (d) लड़का बाजार से लौटा ।
Show answer
Answer: (d)
88. हिन्दी के प्रथम अलंकार निरूपक आचार्य हैं
- (a) भिखारीदास
- (b) केशवदास
- (c) मतिराम
- (d) चिन्तामणि
Show answer
Answer: (b)
89. ‘नरसी जी का मायरा’ किसकी रचना है ?
- (a) हरिदास
- (b) रहीम
- (c) मीराबाई
- (d) रसखान
Show answer
Answer: (c)
90. ‘दोपहर’ में समास है
- (a) द्विगु
- (b) द्वन्द्व
- (c) बहुव्रीहि
- (d) कर्मधारय
Show answer
Answer: (a)
91. ज्ञानपीठ पुरस्कार से पुरस्कृत कृति है
- (a) कामायनी
- (b) पल्लव
- (c) परिमल
- (d) चिदम्बरा
Show answer
Answer: (d)
92. ‘अमिय हलाहल मद भरे, सेत स्याम रतनार । जियत मरत झुकि - झुकि परत, जेहि चितवत इक बार ।।’ उपर्युक्त दोहे में अलंकार है
- (a) परिसंख्या
- (b) मुद्रा
- (c) यथासंख्य
- (d) विभावना
Show answer
Answer: (c)
93. निम्नलिखित शब्दार्थों के युग्म में कौन-सा युग्म गलत है ?
- (a) नीशारः – रजाई
- (b) शिरस्कम् – शिखा
- (c) उष्णीषम् – पगड़ी
- (d) उत्तरीयः – चादर
Show answer
Answer: (b)
94. ‘चाय’ आगत शब्द है
- (a) जापानी
- (b) चीनी
- (c) जर्मन
- (d) पुर्तगाली
Show answer
Answer: (b)
95. ‘वारि’ शब्द की द्वितीया विभक्ति द्विवचन है
- (a) वारिणि
- (b) वारिणी
- (c) वारिणः
- (d) वारिणा
Show answer
Answer: (b)
96. ‘एक दिन बोलेंगे पेंड़’ काव्य संग्रह के रचनाकार हैं
- (a) राजेश जोशी
- (b) सौमित्र मोहन
- (c) शेखर जोशी
- (d) अरुण कमल
Show answer
Answer: (a)
97. ‘कारण के अभाव में कार्य की उत्पत्ति होना’, किस अलंकार का परिचायक है ?
- (a) श्लेष
- (b) विरोधाभास
- (c) विभावना
- (d) विशेषोक्ति
Show answer
Answer: (c)
98. रीतिकाल को सर्वप्रथम श्रृंगार काल नाम रखने का सुझाव किसने दिया ?
- (a) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
- (b) आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
- (c) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (d) रामकुमार वर्मा
Show answer
Answer: (b)
99. विलोम की दृष्टि से असंगत युग्म है
- (a) ऊँट – ऊँटनी
- (b) प्राचीन – अर्वाचीन
- (c) शूर – भीरु
- (d) साँड़ – साड़िनी
Show answer
Answer: (d)
100. ‘मधु’ शब्द का पंचमी विभक्ति एक वचन में रूप होता है ?
- (a) मधुने
- (b) मधुना
- (c) मधोः
- (d) मधुनः
Show answer
Answer: (d)
101. “प्रयोगवाद अपने आप में इष्ट नहीं है, वह साधन है.. प्रयोग द्वारा कवि अपने सत्य को अधिक अच्छी तरह जान सकता है और अधिक अच्छी तरह अभिव्यक्त कर सकता है वस्तु और शिल्प दोनों क्षेत्र में प्रयोग फलप्रद होता है ।” – यह कथन किसका है ?
- (a) भवानी प्रसाद मिश्र
- (b) नरेश मेहता
- (c) अज्ञेय
- (d) रघुवीर सहाय
Show answer
Answer: (c)
102. ‘कबीर का भक्ति आन्दोलन विद्रोहमूलक है, तो गो. तुलसीदास का प्रतिरोधात्मक’ – यह विचार व्यक्त करनेवाले विद्वान हैं
- (a) रामचन्द्र शुक्ल
- (b) डॉ. नगेन्द्र
- (c) डॉ. बच्चन सिंह
- (d) डॉ. रामविलास शर्मा
Show answer
Answer: (d)
103. जहाँ उपमेय का प्रतिषेध कर उपमान की स्थापना की जाय वहाँ अलंकार है
- (a) उत्प्रेक्षा
- (b) रूपक
- (c) रूपकातिशयोक्ति
- (d) अपह्नुति
Show answer
Answer: (a)
104. ‘स्था’ धातु का विधिलिङ् लकार प्रथम पुरुष बहुवचन
- (a) तिष्ठेयुः
- (b) तिष्ठाव
- (c) तिष्ठत
- (d) तिष्ठेत
Show answer
Answer: (a)
105. ‘तुलसीदास चंदन घिसें’ निबंध के लेखक हैं
- (a) विद्यानिवास मिश्र
- (b) हरिशंकर परसाई
- (c) कुबेर नाथ राय
- (d) शरद जोशी
Show answer
Answer: (b)
106. ‘मैं तुमसे टेलीफोन पर बात करूँगा’ – इस वाक्य में ‘टेलीफोन पर’ किस कारक में प्रयुक्त है ?
- (a) सम्बन्ध कारक
- (b) अधिकरण कारक
- (c) कर्म कारक
- (d) करण कारक
Show answer
Answer: (d)
107. ‘जिसे तत्काल उचित उत्तर या उपाय सूझ जाय’ – के लिए एक शब्द है
- (a) प्रतिभाशाली
- (b) बुद्धिमान
- (c) प्रत्युत्पन्नमति
- (d) अक्लमंद
Show answer
Answer: (c)
108. निम्नलिखित में अव्ययीभाव समास का उदाहरण है
- (a) रातोंरात
- (b) कपड़छन
- (c) मनमाना
- (d) ठकुरसुहाती
Show answer
Answer: (a)
109. निम्न में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है ?
- (a) इंद्रावती – नूर मुहम्मद
- (b) हंस जवाहिर – कासिम शाह
- (c) चित्रावली – उसमान
- (d) मधुमालती – कुतुबन
Show answer
Answer: (d)
110. ‘किन्नर देश में’ किस विधा की रचना है ?
- (a) निबंध
- (b) संस्मरण
- (c) रिपोर्ताज
- (d) यात्रा-वृत्तान्त
Show answer
Answer: (d)
111. निम्नलिखित वाक्यों में कौन-सा शुद्ध है ?
- (a) मैं आपका दर्शन करने आया हूँ
- (b) मेरे लिए ठंडी बर्फ़ और गर्म आग लाओ
- (c) शब्द केवल संकेत मात्र हैं
- (d) मैं आप पर श्रद्धा रखता हूँ
Show answer
Answer: (d)
112. ‘जहाँ उपमेय स्वयं अपना उपमान हो’ वहाँ अलंकार है
- (a) उपमेयोपमा
- (b) मालोपमा
- (c) व्यतिरेक
- (d) अनन्वय
Show answer
Answer: (d)
113. ‘रससूत्र’ के किस व्याख्याता ने रस-निष्पत्ति की प्रक्रिया की पुष्टि चित्र तुरंग न्याय के आधार पर की है ?
- (a) शंकुक
- (b) लोल्लट
- (c) अभिनवगुप्त
- (d) भट्टनायक
Show answer
Answer: (a)
114. ‘जो कम खर्च करने वाला है’ के लिए एक शब्द है
- (a) अव्ययी
- (b) मितव्ययी
- (c) सद् व्ययी
- (d) कृपण
Show answer
Answer: (b)
115. हिन्दी के किस आचार्य ने ‘छल’ नामक संचारी भाव को प्रचारित किया ?
- (a) रामचन्द्र शुक्ल
- (b) डॉ. नगेन्द्र
- (c) देव
- (d) भिखारीदास
Show answer
Answer: (c)
116. ‘अजिर’ शब्द का अर्थ है
- (a) युवा
- (b) आँगन
- (c) वार्धक्य
- (d) जरावस्था
Show answer
Answer: (b)
117. निम्नलिखित में एक रचना ‘राष्ट्रीय सांस्कृतिक धारा’ की नहीं है ?
- (a) हम विषपायी जनम के
- (b) सूत की माला
- (c) प्रभात फेरी
- (d) विसर्जन
Show answer
Answer: (c)
118. ‘सर्वेस्वरा घोषवन्तो बलवन्तो वक्तव्यः’ यह कथन किस ग्रन्थ का है ?
- (a) महाभाष्य
- (b) छान्दोग्य उपनिषद
- (c) वाक्यपदीय
- (d) अष्टाध्यायी
Show answer
Answer: (b)
119. बरवै छन्द है
- (a) सम मात्रिक
- (b) अर्द्ध सम मात्रिक
- (c) विषम मात्रिक
- (d) अर्द्ध विषम मात्रिक
Show answer
Answer: (b)
120. लिंग की दृष्टि से एक वाक्य शुद्ध है
- (a) चाय फीका है
- (b) दही खट्टा है
- (c) चाँदी सोने से कम महँगा है
- (d) मिसरी मीठा है
Show answer
Answer: (b)
121. ‘कान्हा’ शब्द है
- (a) तत्सम शब्द
- (b) तद्भव शब्द
- (c) अर्ध तत्सम
- (d) अर्ध तद्भव
Show answer
Answer: (b)
122. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार ‘छायावाद में प्राप्त होने वाली ‘प्रतीक शैली’ पर किस साहित्य का प्रभाव है ?
- (a) अंग्रेज़ी
- (b) फ्रांसीसी
- (c) बंगला
- (d) फ़ारसी
Show answer
Answer: (b)
123. निम्नलिखित में अघोष-महाप्राण ध्वनि है
- (a) ख
- (b) क
- (c) ड
- (d) ध
Show answer
Answer: (a)
124. मीराबाई की उपासना है
- (a) माधुर्य भाव
- (b) सख्य भाव
- (c) दास्य भाव
- (d) वात्सल्य भाव
Show answer
Answer: (a)
125. निम्न में कौन गीति नाट्य नहीं है ?
- (a) जयशंकर प्रसाद – करुणालय
- (b) मैथिलीशरण गुप्त – अनघ
- (c) धर्मवीर भारती – अंधा युग
- (d) सुमित्रानंदन पंत – ज्योत्सना
Show answer
Answer: —
Show answers
Answer key
Answer key from the U.P. Secondary Education Services Selection Board’s official answer key for this sitting. “—” means the key gave none: the question was deleted.
Hindi
- Q 1
- (a)
- Q 2
- (b)
- Q 3
- (d)
- Q 4
- (d)
- Q 5
- (d)
- Q 6
- (a)
- Q 7
- (c)
- Q 8
- (d)
- Q 9
- —
- Q 10
- (b)
- Q 11
- (a)
- Q 12
- —
- Q 13
- (b)
- Q 14
- (b)
- Q 15
- (d)
- Q 16
- (c)
- Q 17
- (b)
- Q 18
- (a)
- Q 19
- (d)
- Q 20
- (b)
- Q 21
- (d)
- Q 22
- (d)
- Q 23
- (b)
- Q 24
- (b)
- Q 25
- (a)
- Q 26
- (c)
- Q 27
- (a)
- Q 28
- (b)
- Q 29
- (d)
- Q 30
- (a)
- Q 31
- (b)
- Q 32
- (c)
- Q 33
- (a)
- Q 34
- (d)
- Q 35
- (b)
- Q 36
- (c)
- Q 37
- (b)
- Q 38
- (a)
- Q 39
- (d)
- Q 40
- (a)
- Q 41
- (b)
- Q 42
- (d)
- Q 43
- (c)
- Q 44
- (d)
- Q 45
- (b)
- Q 46
- (b)
- Q 47
- (d)
- Q 48
- (c)
- Q 49
- (c)
- Q 50
- (d)
- Q 51
- (b)
- Q 52
- (b)
- Q 53
- (b)
- Q 54
- —
- Q 55
- (a)
- Q 56
- (d)
- Q 57
- (d)
- Q 58
- (a)
- Q 59
- (d)
- Q 60
- (d)
- Q 61
- (d)
- Q 62
- —
- Q 63
- (d)
- Q 64
- (b)
- Q 65
- (a)
- Q 66
- (c)
- Q 67
- (a)
- Q 68
- (a)
- Q 69
- (d)
- Q 70
- (c)
- Q 71
- (d)
- Q 72
- (b)
- Q 73
- (d)
- Q 74
- (b)
- Q 75
- (a)
- Q 76
- (d)
- Q 77
- (c)
- Q 78
- (b)
- Q 79
- (d)
- Q 80
- (c)
- Q 81
- (c)
- Q 82
- (c)
- Q 83
- (a)
- Q 84
- (d)
- Q 85
- (a)
- Q 86
- (a)
- Q 87
- (d)
- Q 88
- (b)
- Q 89
- (c)
- Q 90
- (a)
- Q 91
- (d)
- Q 92
- (c)
- Q 93
- (b)
- Q 94
- (b)
- Q 95
- (b)
- Q 96
- (a)
- Q 97
- (c)
- Q 98
- (b)
- Q 99
- (d)
- Q 100
- (d)
- Q 101
- (c)
- Q 102
- (d)
- Q 103
- (a)
- Q 104
- (a)
- Q 105
- (b)
- Q 106
- (d)
- Q 107
- (c)
- Q 108
- (a)
- Q 109
- (d)
- Q 110
- (d)
- Q 111
- (d)
- Q 112
- (d)
- Q 113
- (a)
- Q 114
- (b)
- Q 115
- (c)
- Q 116
- (b)
- Q 117
- (c)
- Q 118
- (b)
- Q 119
- (b)
- Q 120
- (b)
- Q 121
- (b)
- Q 122
- (b)
- Q 123
- (a)
- Q 124
- (a)
- Q 125
- —