Verified against official sourcesVerifiedLast updated

ExamBharo

Type to search · Esc to close

ExamBharo · UP PGT 2016 — Hindi (Series A) · exambharo.com/up-pgt/previous-year-papers/up-pgt-2016-hindi-series-a/

Question paper · UP PGT

UP PGT 2016 — Hindi (Series A)

1 or 2 February 2019125 questions+3.4 for a correct answer, −0 for a wrong one

Questions from the U.P. Secondary Education Services Selection Board’s paper of 1 or 2 February 2019. Each question’s answer is under it, hidden until you open it, and the full answer key is at the end. Take the paper as a timed practice test to be scored.

The official booklet is a scan with no text, so ExamBharo typed this paper from it by hand. A typing slip is possible; report one through the contact page.

The board deleted questions 66, 107 and 115 in its final answer key: shown here, with no answer, and not counted in the score.

Hindi

  1. 1. काव्य का ‘सर्वस्व’ कहा गया है–

    • (a) ध्वनि
    • (b) अलंकार
    • (c) वक्रोक्ति
    • (d) रीति
    Show answer

    Answer: (a)

  2. 2. सारी बीच नारी है कि नारी बीच सारी है; कि सारी ही की नारी है कि नारी ही की सारी है; यहाँ कौन सा अलंकार है ?

    • (a) अन्योक्ति
    • (b) विरोधाभास
    • (c) संदेह
    • (d) उपमा
    Show answer

    Answer: (c)

  3. 3. “राम दूत अतुलित बल धामा” इसमें कितनी मात्राएँ हैं ?

    • (a) 22
    • (b) 18
    • (c) 8
    • (d) 16
    Show answer

    Answer: (d)

  4. 4. हिंदी जासूसी व तिलस्मी उपन्यासों का श्री गणेश करने का श्रेय किसको प्राप्त है ?

    • (a) प्रेमचंद
    • (b) नगेन्द्र
    • (c) देवकीनंदन खत्री
    • (d) ओमप्रकाश शर्मा
    Show answer

    Answer: (c)

  5. 5. ‘शिरीष के फूल’ नामक रचना की विधा है –

    • (a) उपन्यास
    • (b) नाटक
    • (c) काव्य
    • (d) ललित निबंध
    Show answer

    Answer: (d)

  6. 6. इनमें स्वातंत्र्योत्तर हिन्दी व्यंग्यकार नहीं हैं–

    • (a) रवीन्द्रनाथ त्यागी
    • (b) श्रीलाल शुक्ल
    • (c) नरेन्द्र कोहली
    • (d) बालमुकुन्द गुप्त
    Show answer

    Answer: (d)

  7. 7. महादेवी वर्मा का ‘गौरा गाय’ किस विधा की रचना है ?

    • (a) ललित निबन्ध
    • (b) आत्मकथा
    • (c) व्यंग्य
    • (d) रेखाचित्र
    Show answer

    Answer: (d)

  8. 8. ‘आकाश दीप’ के मुख्य पात्र हैं

    • (a) चंपा और बुद्धगुप्त
    • (b) चंद्रगुप्त और अलका
    • (c) अशोक और चारुमित्रा
    • (d) होरी और बुधिया
    Show answer

    Answer: (a)

  9. 9. ‘सुंदर कांड’ में प्रमुख पात्र है –

    • (a) हनुमान
    • (b) भरत
    • (c) कैकेई
    • (d) लक्ष्मण
    Show answer

    Answer: (a)

  10. 10. ‘इ’ स्वर के उच्चारण में जीभ का कौन–सा भाग आवश्यक है ?

    • (a) अग्र भाग
    • (b) मध्य भाग
    • (c) पश्च भाग
    • (d) कोई नहीं
    Show answer

    Answer: (a)

  11. 11. निम्नलिखित बोलियों को क्षेत्र के अनुसार सुमेलित कीजिए : (अ) 1. अवधी 2. ब्रज 3. भोजपुरी 4. मैथिली (ब) अ) मथुरा आ) बनारस इ) मुंगेर ई) इलाहाबाद

    • (a) 1–आ, 2–इ, 3–ई, 4–अ
    • (b) 1–अ, 2–ई, 3–आ, 4–इ
    • (c) 1–इ, 2–आ, 3–ई, 4–अ
    • (d) 1–ई, 2–अ, 3–आ, 4–इ
    Show answer

    Answer: (d)

  12. 12. खडीबोली के जन्म का समय माना जाता है–

    • (a) 1000 ई. के आसपास
    • (b) 500 ई. के आसपास
    • (c) 800 ई. पू. के आसपास
    • (d) 500 ई. पू. के आसपास
    Show answer

    Answer: (a)

  13. 13. ‘पालि’ किस धर्म की भाषा है ?

    • (a) वैदिक धर्म
    • (b) जैन धर्म
    • (c) बौद्ध धर्म
    • (d) सिख धर्म
    Show answer

    Answer: (c)

  14. 14. इति + आदि = ‘इत्यादि’ यह कौन सी संधि है ?

    • (a) वृद्धि संधि
    • (b) अयादि संधि
    • (c) गुण संधि
    • (d) यण् संधि
    Show answer

    Answer: (d)

  15. 15. निम्नलिखित शब्दों में पुल्लिंग का चयन कीजिए ।

    • (a) रात
    • (b) साँस
    • (c) मूर्खता
    • (d) मोती
    Show answer

    Answer: (d)

  16. 16. सुमेलित कीजिए : (अ) 1. अल्प विराम 2. विस्मयादि बोधक चिह्न 3. अर्धविराम 4. निर्देश चिह्न (ब) अ) ; आ) , इ) — ई) !

    • (a) 1–अ, 2–इ, 3–ई, 4–आ
    • (b) 1–आ, 2–ई, 3–अ, 4–इ
    • (c) 1–अ, 2–आ, 3–ई, 4–इ
    • (d) 1–इ, 2–अ, 3–आ, 4–ई
    Show answer

    Answer: (b)

  17. 17. अशुद्ध वाक्य पहचानिए ।

    • (a) राम ने एक किताब खरीदे ।
    • (b) सीता ने खाया ।
    • (c) राम ने कहानी सुनी है ।
    • (d) मैंने घोड़ा देखा ।
    Show answer

    Answer: (a)

  18. 18. ‘लड़की जाए’ यह वाक्य किस काल में है ?

    • (a) पूर्ण भूतकाल
    • (b) वर्तमान काल
    • (c) संभाव्य भविष्यत् काल
    • (d) सामान्य भूतकाल
    Show answer

    Answer: (c)

  19. 19. ‘मोहन ने पढ़ा है’ यह वाक्य संदिग्ध भूतकाल में होता है

    • (a) मोहन ने पढ़ा ।
    • (b) मोहन ने पढ़ा होगा ।
    • (c) मोहन पढ़ रहा था ।
    • (d) मोहन ने पढ़ा था ।
    Show answer

    Answer: (b)

  20. 20. इनमें से जायसी की रचना नहीं है–

    • (a) पद्मावत्
    • (b) अखरावट
    • (c) इंद्रावती
    • (d) आखिरी कलाम
    Show answer

    Answer: (c)

  21. 21. बीसल देव रासो के रचनाकार कौन है ?

    • (a) नरपति नाल्ह
    • (b) चंदबरदाई
    • (c) घनपाल
    • (d) जयानक
    Show answer

    Answer: (a)

  22. 22. “मोको कहाँ ढूँढै बंदे, मैं तो तेरे पास में” यह किसकी पंक्ति है ?

    • (a) रहीम
    • (b) कबीर
    • (c) बिहारी
    • (d) तुलसी
    Show answer

    Answer: (b)

  23. 23. ‘बिनु गोपाल बैरिनि भई कुंजै’ यह किसका पद है ?

    • (a) केशवदास
    • (b) जयशंकर प्रसाद
    • (c) सूरदास
    • (d) कबीर
    Show answer

    Answer: (c)

  24. 24. रहीम किसके दरबार में कवि थे ?

    • (a) पृथ्वीराज
    • (b) अकबर
    • (c) रतनसेन
    • (d) भोजराज
    Show answer

    Answer: (b)

  25. 25. ‘नदी के द्वीप’ किनकी रचना है ?

    • (a) मैथिलीशरण गुप्त
    • (b) निराला
    • (c) नागार्जुन
    • (d) अज्ञेय
    Show answer

    Answer: (d)

  26. 26. राम कथा पर आधारित काव्य कौन सा है ?

    • (a) रश्मिरथी
    • (b) भूमिजा
    • (c) आत्मजयी
    • (d) कामायनी
    Show answer

    Answer: (b)

  27. 27. नीहार, रश्मि, नीरजा ये काव्य संग्रह किनके हैं ?

    • (a) सुमित्रानंदन पंत
    • (b) निराला
    • (c) मुक्तिबोध
    • (d) महादेवी वर्मा
    Show answer

    Answer: (d)

  28. 28. अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ का प्रसिद्ध काव्य है–

    • (a) कामायनी
    • (b) प्रिय प्रवास
    • (c) कुरुक्षेत्र
    • (d) साकेत
    Show answer

    Answer: (b)

  29. 29. बाबू श्यामसुंदर दास किस रूप में प्रसिद्ध हैं ?

    • (a) प्रयोगवादी कवि
    • (b) छायावादी कवि
    • (c) व्यंग्य लेखक
    • (d) आलोचक
    Show answer

    Answer: (d)

  30. 30. निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित कीजिए । (अ) 1. प्रेमचंद 2. जयशंकर प्रसाद 3. भगवती प्रसाद वाजपेयी 4. जैनेंद्र कुमार (ब) अ) आकाश दीप आ) शतरंज के खिलाडी इ) अपना अपना भाग्य ई) निंदिया लागी

    • (a) 1–आ, 2–इ, 3–अ, 4–ई
    • (b) 1–आ, 2–अ, 3–ई, 4–इ
    • (c) 1–इ, 2–आ, 3–अ, 4–ई
    • (d) 1–ई, 2–इ, 3–आ, 4–अ
    Show answer

    Answer: (b)

  31. 31. सुमेलित कीजिए । (अ) 1. गोविंदवल्लभ पंत 2. लक्ष्मीनारायण मिश्र 3. जयशंकर प्रसाद 4. चतुरसेन शास्त्री (ब) अ) स्कंदगुप्त आ) वरमाला इ) उत्सर्ग ई) सिंदूर की होली

    • (a) 1–अ, 2–इ, 3–आ, 4–ई
    • (b) 1–इ, 2–आ, 3–ई, 4–अ
    • (c) 1–ई, 2–इ, 3–आ, 4–अ
    • (d) 1–आ, 2–ई, 3–अ, 4–इ
    Show answer

    Answer: (d)

  32. 32. खंडकाव्य की परिभाषा है–

    • (a) किसी आदर्श पुरुष के जीवन के एक विशिष्ट अंश की मार्मिक कथा प्रस्तुति
    • (b) किसी आदर्श पुरुष के संपूर्ण जीवन की कथा प्रस्तुति
    • (c) किसी मनुष्य के जीवन की काल्पनिक गद्य रचना
    • (d) पूर्ण नाटकीय रचना, जिसमें मानव जीवन के किसी एक पक्ष की अभिव्यक्ति हो
    Show answer

    Answer: (a)

  33. 33. शब्दालंकार में यह नहीं है–

    • (a) यमक
    • (b) श्लेष
    • (c) अनुप्रास
    • (d) उपमा
    Show answer

    Answer: (d)

  34. 34. छंद में प्रायः कितने चरण होते हैं ?

    • (a) तीन
    • (b) सात
    • (c) आठ
    • (d) चार
    Show answer

    Answer: (d)

  35. 35. इनमें कौन शब्द शक्ति का भेद नहीं है –

    • (a) व्यंजना
    • (b) श्रोता
    • (c) अभिधा
    • (d) लक्षणा
    Show answer

    Answer: (b)

  36. 36. सुमेलित कीजिए : (अ) 1. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी 2. बनारसीदास चतुर्वेदी 3. वासुदेवशरण अग्रवाल 4. प्रताप नारायण मिश्र (ब) अ) राष्ट्र का स्वरूप आ) वसंत आ गया इ) दाँत ई) मेरी तीर्थ यात्रा

    • (a) 1–इ, 2–अ, 3–आ, 4–ई
    • (b) 1–अ, 2–इ, 3–आ, 4–ई
    • (c) 1–आ, 2–ई, 3–अ, 4–इ
    • (d) 1–ई, 2–आ, 3–इ, 4–अ
    Show answer

    Answer: (c)

  37. 37. शरद जोशी द्वारा लिखित व्यंग्य लेख नहीं है

    • (a) हम भ्रष्टन के भ्रष्ट हमारे
    • (b) दो व्यंग्य नाटक
    • (c) शोक सभा
    • (d) जीप पर सवार इल्लियाँ
    Show answer

    Answer: (c)

  38. 38. इनमें से कौन सी रचना आत्मकथा है ?

    • (a) बचपन
    • (b) ठेले पर हिमालय
    • (c) निंदारस
    • (d) आखिरी चट्टान
    Show answer

    Answer: (a)

  39. 39. किसने ध्वनि को सर्वप्रथम काव्यात्मा माना ?

    • (a) जयदेव
    • (b) भोजराज
    • (c) भरतमुनि
    • (d) आनंदवर्धन
    Show answer

    Answer: (d)

  40. 40. कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय । या खाये बौराय है, वा पाये बौराय ।। इन पंक्तियों में कौन–सा अलंकार है ?

    • (a) यमक
    • (b) विभावना
    • (c) वक्रोक्ति
    • (d) उपमा
    Show answer

    Answer: (a)

  41. 41. ‘प’ ध्वनि का उच्चारण स्थान है

    • (a) मूर्धन्य
    • (b) तालव्य
    • (c) दंत्य
    • (d) ओष्ठ्य
    Show answer

    Answer: (d)

  42. 42. इनमें से कौन सी बोली पश्चिमी हिन्दी वर्ग की नहीं है ?

    • (a) अवधी
    • (b) ब्रज
    • (c) बुंदेली
    • (d) कनौजी
    Show answer

    Answer: (a)

  43. 43. जिस भाषा में अरबी, फारसी, तुर्की शब्दों का अधिक प्रयोग होता है वह कौन सी भाषा है ?

    • (a) हिन्दुस्तानी
    • (b) भोजपुरी
    • (c) अवधी
    • (d) मैथिली
    Show answer

    Answer: (a)

  44. 44. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है –

    • (a) गृह
    • (b) घर
    • (c) घड़ा
    • (d) बेगम
    Show answer

    Answer: (a)

  45. 45. ‘सज्जन’ का संधि विच्छेद होगा

    • (a) सद् + जन
    • (b) स + जन
    • (c) सत् + जन
    • (d) सज + जन
    Show answer

    Answer: (c)

  46. 46. सही शब्द की वर्तनी पहचानिए ।

    • (a) अतिवृष्टि
    • (b) अतीवृष्टी
    • (c) अतिव्रष्टि
    • (d) अतीव्रष्टी
    Show answer

    Answer: (a)

  47. 47. ‘मैं ने पत्र लिखा’ वाक्य में ‘पत्र’ कौनसा कारक है ?

    • (a) कर्त्ता
    • (b) संबंध
    • (c) कर्म
    • (d) करण
    Show answer

    Answer: (c)

  48. 48. शुद्ध वाक्य पहचानिए ।

    • (a) मैं तुम को देखा ।
    • (b) राम ने लिख चुका ।
    • (c) मोहन ने रोटी खाई ।
    • (d) गोपाल मुझे दो कलम दिये ।
    Show answer

    Answer: (c)

  49. 49. जिसे किसी बात के जानने की इच्छा हो, उसे कहते हैं

    • (a) मुमुक्षु
    • (b) सर्वज्ञ
    • (c) सहिष्णु
    • (d) जिज्ञासु
    Show answer

    Answer: (d)

  50. 50. ‘ऊँट’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप है

    • (a) ऊँटी
    • (b) ऊँटनी
    • (c) ऊँटे
    • (d) ऊँटीन
    Show answer

    Answer: (b)

  51. 51. इनमें ज्ञानाश्रयी शाखा के संत कवि नहीं है

    • (a) मलूकदास
    • (b) धर्मदास
    • (c) रैदास
    • (d) परमानंद दास
    Show answer

    Answer: (d)

  52. 52. निम्नलिखित में से कौन सी पंक्ति पद्मावत की नहीं है ?

    • (a) तन चितउर मन राजा कीन्हा, हिय सिंघल बुधि पद्मिनि चीन्हा ।।
    • (b) भूलि चकोर दीठि मुख लावा, मेघ घटा महँ चंद देखावा ।।
    • (c) मधुकर हँसि समुझाय, सौंह दै बूझति साँच, न हाँसी ।।
    • (d) ओहि मिलान जौ पहुँचै कोई । तब हम कहव पुरुष भल होई ।।
    Show answer

    Answer: (c)

  53. 53. ‘रामचंद्रिका’ के कवि कौन हैं ?

    • (a) केशवदास
    • (b) सूरदास
    • (c) तुलसीदास
    • (d) बिहारी
    Show answer

    Answer: (a)

  54. 54. पृथ्वीराज किसके प्रति अनुरक्त था ?

    • (a) पद्मिनी
    • (b) कमलिनी
    • (c) संयोगिता
    • (d) चंद्रिका
    Show answer

    Answer: (c)

  55. 55. ‘तुम म्हारे घर आवो जी प्रीतम प्यारा’ चुन चुन कलियाँ मैं सेज बनाऊँ, भोजन करूँ मैं सारा ।। ये किनकी पंक्तियाँ हैं ?

    • (a) मीराँबाई
    • (b) महादेवी वर्मा
    • (c) विद्यापति
    • (d) भूषण
    Show answer

    Answer: (a)

  56. 56. इनमें मैथिलीशरण गुप्त की रचना नहीं है–

    • (a) भारत भारती
    • (b) जयद्रथ वध
    • (c) प्रेम पथिक
    • (d) यशोधरा
    Show answer

    Answer: (c)

  57. 57. ‘कुकुरमुत्ता’, ‘नये पत्ते’ तथा ‘तुलसीदास’ किनकी कृतियाँ हैं ?

    • (a) जयशंकर प्रसाद
    • (b) महादेवी वर्मा
    • (c) सुमित्रानंदन पंत
    • (d) निराला
    Show answer

    Answer: (d)

  58. 58. नागार्जुन का असली नाम क्या है ?

    • (a) कमलनाथ मिश्र
    • (b) राजनाथ मिश्र
    • (c) बैद्यनाथ मिश्र
    • (d) रामनाथ शर्मा
    Show answer

    Answer: (c)

  59. 59. नई कविता के तीसरा सप्तक के कवि कौन हैं ?

    • (a) केदारनाथ सिंह
    • (b) महादेवी वर्मा
    • (c) रामकुमार वर्मा
    • (d) सुमित्रानंदन पंत
    Show answer

    Answer: (a)

  60. 60. अलंकारों के कितने भेद हैं ?

    • (a) 8
    • (b) 12
    • (c) 6
    • (d) 3
    Show answer

    Answer: (d)

  61. 61. वृदावनलाल वर्मा का प्रसिद्ध उपन्यास कौन सा है ?

    • (a) दादा कामरेड
    • (b) मृगनयनी
    • (c) भाग्यवती
    • (d) सेवासदन
    Show answer

    Answer: (b)

  62. 62. ‘आदमी का बच्चा’ कहानी का मुख्य पात्र कौन है ?

    • (a) बग्गा साहब
    • (b) अमरकांत
    • (c) मिस्टर शामनाथ
    • (d) बेनी माधव
    Show answer

    Answer: (a)

  63. 63. ‘युगे युगे क्रांति’ के रचनाकार कौन हैं ?

    • (a) विष्णु प्रभाकर
    • (b) जैनेंद्र
    • (c) बालकृष्ण भट्ट
    • (d) शरद जोशी
    Show answer

    Answer: (a)

  64. 64. आचार्य वामन के अनुसार काव्य के कितने गुण हैं ?

    • (a) बारह
    • (b) नौ
    • (c) बीस
    • (d) तीन
    Show answer

    Answer: (c)

  65. 65. निम्नलिखित पंक्तियों में कौन सा काव्य गुण है ? नील परिधान बीच सुकुमार, खिल रहा मृदुल अध खुला अंग । खिला हो ज्यों बिजली का फूल, मेघ वन बीच गुलाबी रंग ।।

    • (a) माधुर्य गुण
    • (b) ओज गुण
    • (c) प्रसाद गुण
    • (d) रजोगुण
    Show answer

    Answer: (a)

  66. 66. काव्य दोषों के कितने प्रकार बताए गए हैं ?

    • (a) आठ
    • (b) तीन
    • (c) दस
    • (d) सात
    Show answer

    Answer: —

  67. 67. ‘कबीरा खड़ा बाजार में’ नाटक के रचयिता कौन हैं ?

    • (a) सुदर्शन चोपडा
    • (b) भीष्म साहनी
    • (c) गिरिराज किशोर
    • (d) गोविंद दास
    Show answer

    Answer: (b)

  68. 68. ‘सदाचार का ताबीज़’ के लेखक कौन हैं ?

    • (a) हरिशंकर परसाई
    • (b) शरद जोशी
    • (c) श्रीलाल शुक्ल
    • (d) धर्मवीर भारती
    Show answer

    Answer: (a)

  69. 69. ‘क्रोध’ निबन्ध के लेखक कौन हैं ?

    • (a) रामचंद्र शुक्ल
    • (b) बालकृष्ण भट्ट
    • (c) रामविलास शर्मा
    • (d) महावीर प्रसाद द्विवेदी
    Show answer

    Answer: (a)

  70. 70. घीसू और माधौ किस कहानी के पात्र हैं ?

    • (a) अलबम
    • (b) परीक्षा
    • (c) शरणदाता
    • (d) कफ्न
    Show answer

    Answer: (d)

  71. 71. पद्मावत् के रतनसेन की पत्नी का नाम क्या है ?

    • (a) कमलावती
    • (b) नागमती
    • (c) वेदवती
    • (d) मृगावती
    Show answer

    Answer: (b)

  72. 72. तार सप्तक, दूसरा सप्तक, तीसरा सप्तक का संपादन किसने किया ?

    • (a) अज्ञेय
    • (b) धूमिल
    • (c) रघुवंश
    • (d) त्रिलोचन
    Show answer

    Answer: (a)

  73. 73. विकास की दृष्टि से प्राकृत की पूर्वकालीन अवस्था का नाम है–

    • (a) पालि
    • (b) डिंगल
    • (c) अपभ्रंश
    • (d) अवहट्ट
    Show answer

    Answer: (a)

  74. 74. इनमें से अपभ्रंश भाषा का काल कौन सा है ?

    • (a) 1000 ई.पू. से 500 ई. तक
    • (b) 1500 ई.पू. से 500 ई.पू. तक
    • (c) 500 ई.पू. से 100 ई. तक
    • (d) 500 ई.से 1000 ई. तक
    Show answer

    Answer: (d)

  75. 75. ‘कार्य’ शब्द का तद्भव रूप है

    • (a) कर्म
    • (b) कार
    • (c) कर
    • (d) काज
    Show answer

    Answer: (d)

  76. 76. सही शब्द की वर्तनी पहचानिए ।

    • (a) क्रोधाग्नि
    • (b) क्रोदाग्नि
    • (c) क्रोधाग्नी
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    Show answer

    Answer: (a)

  77. 77. ‘यथाशक्ति’ में कौन सा समास है ?

    • (a) बहुव्रीहि
    • (b) अव्ययीभाव
    • (c) द्विगु
    • (d) तत्पुरुष
    Show answer

    Answer: (b)

  78. 78. कारकों को विभक्तियों के साथ जोडिए । (अ) 1. कर्त्ता 2. कर्म 3. करण 4. अधिकरण (ब) अ) में आ) से इ) ने ई) को

    • (a) 1–आ, 2–इ, 3–अ, 4–ई
    • (b) 1–अ, 2–इ, 3–ई, 4–आ
    • (c) 1–ई, 2–अ, 3–आ, 4–इ
    • (d) 1–इ, 2–ई, 3–आ, 4–अ
    Show answer

    Answer: (d)

  79. 79. ‘मूक’ शब्द का विलोम रूप है

    • (a) अंधा
    • (b) लंगडा
    • (c) वाचाल
    • (d) बात
    Show answer

    Answer: (c)

  80. 80. ‘मान न मान मैं तेरा मेहमान’ का अर्थ है

    • (a) पैसे से सब काम हो जाते हैं ।
    • (b) अपराध करके किसी को डाँटना
    • (c) जबर्दस्ती गले पड़ना
    • (d) सावधान रहने से लाभ होता है
    Show answer

    Answer: (c)

  81. 81. ‘आकाश’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है –

    • (a) अंबक
    • (b) अंबर
    • (c) व्योम
    • (d) नभ
    Show answer

    Answer: (a)

  82. 82. महाराष्ट्र के भक्तों में किनका नाम सबसे पहले आता है ?

    • (a) सूरदास
    • (b) तुलसीदास
    • (c) मीराबाई
    • (d) नामदेव
    Show answer

    Answer: (d)

  83. 83. पंचगंगा घाट में कबीर किसके पैरों के नीचे पड़े थे ?

    • (a) शंकराचार्य
    • (b) वल्लभाचार्य
    • (c) रामानंद
    • (d) मध्वाचार्य
    Show answer

    Answer: (c)

  84. 84. सूरदास किसके शिष्य थे ?

    • (a) शंकराचार्य
    • (b) रामानुजाचार्य
    • (c) कृष्णाचार्य
    • (d) वल्लभाचार्य
    Show answer

    Answer: (d)

  85. 85. इनमें तुलसीदास की रचना नहीं है –

    • (a) कवितावली
    • (b) गीतावली
    • (c) विनयपत्रिका
    • (d) रामचंद्रिका
    Show answer

    Answer: (d)

  86. 86. रीतिकाल के मुख्य कवियों में हैं–

    • (a) खुसरो
    • (b) रहीम
    • (c) पल्टूदास
    • (d) मतिराम
    Show answer

    Answer: (d)

  87. 87. इनमें भारतेंदु का नाटक नहीं है–

    • (a) भारत दुर्दशा
    • (b) प्रेम जोगिनी
    • (c) चंद्रावली
    • (d) राज्यश्री
    Show answer

    Answer: (d)

  88. 88. ‘हालावाद’ के प्रतिष्ठित कवि हैं

    • (a) नरेश मेहता
    • (b) हरिवंशराय बच्चन
    • (c) अमिताभ बच्चन
    • (d) धूमिल
    Show answer

    Answer: (b)

  89. 89. ‘कनुप्रिया’ काव्य किनके संबंध में है ?

    • (a) राम–सीता
    • (b) राजा–रानी
    • (c) भाई–बहन
    • (d) राधा–कृष्ण
    Show answer

    Answer: (d)

  90. 90. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की रचनाएँ हैं –

    • (a) ‘जादू नहीं कविता’ व ‘सात भाइयों के बीच चंपा’
    • (b) ‘आमने सामने’ व ‘आत्मजयी’
    • (c) ‘सतरंगे पंखोंवाली’ व ‘तालाब की मछलियाँ’
    • (d) ‘एक सूनी नाव’ व ‘जंगल का दर्द’
    Show answer

    Answer: (d)

  91. 91. शब्द शक्ति के कितने भेद हैं ?

    • (a) दो
    • (b) सात
    • (c) आठ
    • (d) तीन
    Show answer

    Answer: (d)

  92. 92. बाबू देवकीनंदन का प्रसिद्ध उपन्यास है

    • (a) चंद्रकांता
    • (b) सम्राट अशोक
    • (c) हल्दीघाटी
    • (d) चंद्रिका
    Show answer

    Answer: (a)

  93. 93. ‘सोमा बुआ’ किस कहानी में मुख्य पात्र है ?

    • (a) अकेली
    • (b) मैकू
    • (c) पंचलाइट
    • (d) शरणदाता
    Show answer

    Answer: (a)

  94. 94. इनमें जगदीशचंद्र माथुर का नाटक नहीं है–

    • (a) कोणार्क
    • (b) शारदीया
    • (c) पहला राजा
    • (d) अंधायुग
    Show answer

    Answer: (d)

  95. 95. वीर रस का स्थायी भाव क्या है ?

    • (a) क्रोध
    • (b) भय
    • (c) साहस
    • (d) उत्साह
    Show answer

    Answer: (d)

  96. 96. तुलसी रघुवीर प्रिया श्रम जानि है, बैठि बिलंब लौ कंटक काढ़े । जानकी नाह को नेह लख्यो, पुलकी तन वारि विलोचन बाढ़े ।। यहाँ कौन सा रस है ?

    • (a) करुण रस
    • (b) श्रृंगार रस
    • (c) वीर रस
    • (d) बीभत्स रस
    Show answer

    Answer: (b)

  97. 97. निम्नलिखित में से ‘गीतिका’ छंद का उदाहरण है–

    • (a) दिवस का अवसान समीप था
    • (b) तारे डूबे तम टल गया, छा गई व्योम लाली ।
    • (c) हे प्रभो ! आनंददाता ज्ञान हमको दीजिए ।
    • (d) मिली मैं स्वामी से पर कह सकी क्या संभल के !
    Show answer

    Answer: (c)

  98. 98. सुमेलित कीजिए । (अ) 1. श्लेष 2. उत्प्रेक्षा 3. अतिशयोक्ति 4. दृष्टांत (ब) अ) जहाँ उपमेय में उपमान की संभावना हो आ) जहाँ एक शब्द के अनेक अर्थ निकले इ) उपमेय और उपमान बिंब प्रतिबिंब रूप से चित्रित हो ई) किसी वस्तु का बढा चढा कर वर्णन हो

    • (a) 1–अ, 2–ई, 3–इ, 4–आ
    • (b) 1–इ, 2–ई, 3–आ, 4–अ
    • (c) 1–आ, 2–अ, 3–ई, 4–इ
    • (d) 1–ई, 2–इ, 3–आ, 4–अ
    Show answer

    Answer: (c)

  99. 99. इनमें से संकलनत्रय में किसकी गणना नहीं है ?

    • (a) समय संकलन
    • (b) स्थान संकलन
    • (c) प्रभाव संकलन
    • (d) कार्य संकलन
    Show answer

    Answer: (c)

  100. 100. मोहन राकेश द्वारा लिखित ‘आखिरी चट्टान’ किस विधा की रचना है ?

    • (a) यात्रा वृत्तांत
    • (b) समीक्षा
    • (c) कहानी
    • (d) ललित निबंध
    Show answer

    Answer: (a)

  101. 101. ‘भारत दुर्दशा’ के रचनाकार कौन हैं ?

    • (a) जयशंकर प्रसाद
    • (b) हजारी प्रसाद द्विवेदी
    • (c) विष्णु प्रभाकर
    • (d) भारतेंदु
    Show answer

    Answer: (d)

  102. 102. अमृतलाल नागर द्वारा रचित ‘यशपाल बड़ा ठोस आदमी है’ यह कौन–सी विधा है ?

    • (a) संस्मरण
    • (b) रिपोर्ताज
    • (c) कहानी
    • (d) आत्मकथा
    Show answer

    Answer: (a)

  103. 103. कहु रे मधुकर ! मधु मतवारे । कहा करौ निर्गुण लै कै हौं जीवहु कान्ह हमारे । ये पंक्तियाँ किस काव्य की हैं ?

    • (a) यशोधरा
    • (b) साकेत
    • (c) भ्रमरगीत (सूरसागर)
    • (d) जयद्रथ वध
    Show answer

    Answer: (c)

  104. 104. आधुनिक आर्य भाषाओं के वर्गीकरण के अनुसार पूर्वी समुदाय की भाषा नहीं है

    • (a) उड़िया
    • (b) मराठी
    • (c) असमिया
    • (d) बंगला
    Show answer

    Answer: (b)

  105. 105. हिन्दी के अंतर्गत मुख्यतः कितनी बोलियाँ हैं ?

    • (a) 17
    • (b) 25
    • (c) 6
    • (d) 9
    Show answer

    Answer: (a)

  106. 106. हिन्दी शब्द भाण्डार में कितने प्रकार के शब्द हैं ?

    • (a) 8
    • (b) 6
    • (c) 2
    • (d) 4
    Show answer

    Answer: (d)

  107. 107. निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित कीजिए । (अ) 1. च 2. व 3. द 4. क (ब) अ) ओष्ठ्य आ) तालव्य इ) कोमल तालव्य ई) दंत्य

    • (a) 1–आ, 2–अ, 3–ई, 4–इ
    • (b) 1–अ, 2–आ, 3–इ, 4–ई
    • (c) 1–इ, 2–ई, 3–आ, 4–अ
    • (d) 1–ई, 2–इ, 3–अ, 4–आ
    Show answer

    Answer: —

  108. 108. इनमें से कौन सा शब्द बहुव्रीहि समास का उदाहरण है ?

    • (a) पीतांबर
    • (b) पाप–पुण्य
    • (c) आजीवन
    • (d) चौमासा
    Show answer

    Answer: (a)

  109. 109. “लड़की पढ़ती है” यह वाक्य बहुवचन में होता है

    • (a) लड़कीयाँ पढते हैं ।
    • (b) लड़कीया पढ़ती हैं ।
    • (c) लड़कियाँ पढ़ती हैं ।
    • (d) लड़कीयाँ पढती है ।
    Show answer

    Answer: (c)

  110. 110. सुमेलित कीजिए : (अ) 1. शैल 2. अंबु 3. सदन 4. अनल (ब) अ) नीर आ) पहाड़ इ) पावक ई) गेह

    • (a) 1–अ, 2–इ, 3–ई, 4–आ
    • (b) 1–आ, 2–अ, 3–ई, 4–इ
    • (c) 1–आ, 2–इ, 3–अ, 4–ई
    • (d) 1–इ, 2–ई, 3–आ, 4–अ
    Show answer

    Answer: (b)

  111. 111. सुमेलित कीजिए : (अ) 1. टाँग अड़ाना 2. आग में घी डालना 3. दाल न गलना 4. कान भरना (ब) अ) क्रोध बढाना आ) अड़चन डालना इ) चुगली करना ई) वश न चलना

    • (a) 1–आ, 2–अ, 3–ई, 4–इ
    • (b) 1–अ, 2–इ, 3–ई, 4–आ
    • (c) 1–अ, 2–ई, 3–आ, 4–इ
    • (d) 1–इ, 2–आ, 3–अ, 4–ई
    Show answer

    Answer: (a)

  112. 112. ‘राम रोटी नहीं खाता है’ इस वाक्य का कर्मवाच्य रूप है

    • (a) राम से रोटी खाये जाते हैं ।
    • (b) राम ने रोटी खायी ।
    • (c) राम रोटी खायेगा ।
    • (d) राम से रोटी नहीं खायी जाती है ।
    Show answer

    Answer: (d)

  113. 113. पृथ्वीराज रासो के कवि कौन हैं ?

    • (a) बीसलदेव
    • (b) चंद बरदाई
    • (c) जयशंकर प्रसाद
    • (d) जायसी
    Show answer

    Answer: (b)

  114. 114. ‘रामचरितमानस’ की भाषा है

    • (a) भोजपुरी
    • (b) अवधी
    • (c) ब्रज भाषा
    • (d) मैथिली
    Show answer

    Answer: (b)

  115. 115. विद्यापति किसके आश्रित कवि थे ?

    • (a) राज सिंह
    • (b) नरसिंह
    • (c) शिव सिंह
    • (d) कीर्ति सिंह
    Show answer

    Answer: —

  116. 116. ‘रामचरितमानस’ में कितने काण्ड (सोपान) हैं ?

    • (a) 11
    • (b) 9
    • (c) 10
    • (d) 7
    Show answer

    Answer: (d)

  117. 117. बिहारी ने करीब कितने दोहे लिखे हैं ?

    • (a) 2000
    • (b) 5000
    • (c) 8500
    • (d) 700
    Show answer

    Answer: (d)

  118. 118. इनमें भारतेन्दु युग के साहित्यकार नहीं हैं

    • (a) बालकृष्ण भट्ट
    • (b) प्रतापनारायण मिश्र
    • (c) प्रेमचंद
    • (d) ठाकुर जगमोहन सिंह
    Show answer

    Answer: (c)

  119. 119. ‘कामायनी’ के प्रमुख पात्र है

    • (a) राम
    • (b) कृष्ण
    • (c) रतनसेन
    • (d) मनु
    Show answer

    Answer: (d)

  120. 120. इनमें सुमित्रानंदन पंत की रचना नहीं है

    • (a) ग्रंथि
    • (b) वीणा
    • (c) परिमल
    • (d) पल्लव
    Show answer

    Answer: (c)

  121. 121. धूमिल की रचनाएँ हैं

    • (a) ‘संसद से सड़क तक’ व ‘कल सुनना मुझे’
    • (b) शहर अब भी संभावना है व ‘एक पतंग अनंत में’
    • (c) महा प्रस्थान व प्रबाद पर्व
    • (d) ‘चाँद का मुँह टेढ़ा है’ व ‘एक साहित्यिक की डायरी’
    Show answer

    Answer: (a)

  122. 122. श्रद्धा नामक पात्र किस महाकाव्य में है ?

    • (a) कामायनी
    • (b) साकेत
    • (c) प्रिय प्रवास
    • (d) गोदान
    Show answer

    Answer: (a)

  123. 123. ‘वरदान ’ उपन्यास के लेखक कौन हैं ?

    • (a) प्रेमचंद
    • (b) भीष्म साहनी
    • (c) कमलेश्वर
    • (d) यशपाल
    Show answer

    Answer: (a)

  124. 124. ‘परदा’ कहानी के लेखक कौन है ?

    • (a) यशपाल
    • (b) मोहन राकेश
    • (c) कमलेश्वर
    • (d) राजेन्द्र यादव
    Show answer

    Answer: (a)

  125. 125. ‘आषाढ़ का एक दिन’ के रचनाकार कौन हैं ?

    • (a) जगदीशचंद्र माथुर
    • (b) मोहन राकेश
    • (c) नरेश मेहता
    • (d) धर्मवीर भारती
    Show answer

    Answer: (b)

Show answers

Answer key

Answer key from the U.P. Secondary Education Services Selection Board’s official answer key for this sitting. “—” means the key gave none: the question was deleted.

Hindi

Q 1
(a)
Q 2
(c)
Q 3
(d)
Q 4
(c)
Q 5
(d)
Q 6
(d)
Q 7
(d)
Q 8
(a)
Q 9
(a)
Q 10
(a)
Q 11
(d)
Q 12
(a)
Q 13
(c)
Q 14
(d)
Q 15
(d)
Q 16
(b)
Q 17
(a)
Q 18
(c)
Q 19
(b)
Q 20
(c)
Q 21
(a)
Q 22
(b)
Q 23
(c)
Q 24
(b)
Q 25
(d)
Q 26
(b)
Q 27
(d)
Q 28
(b)
Q 29
(d)
Q 30
(b)
Q 31
(d)
Q 32
(a)
Q 33
(d)
Q 34
(d)
Q 35
(b)
Q 36
(c)
Q 37
(c)
Q 38
(a)
Q 39
(d)
Q 40
(a)
Q 41
(d)
Q 42
(a)
Q 43
(a)
Q 44
(a)
Q 45
(c)
Q 46
(a)
Q 47
(c)
Q 48
(c)
Q 49
(d)
Q 50
(b)
Q 51
(d)
Q 52
(c)
Q 53
(a)
Q 54
(c)
Q 55
(a)
Q 56
(c)
Q 57
(d)
Q 58
(c)
Q 59
(a)
Q 60
(d)
Q 61
(b)
Q 62
(a)
Q 63
(a)
Q 64
(c)
Q 65
(a)
Q 66
—
Q 67
(b)
Q 68
(a)
Q 69
(a)
Q 70
(d)
Q 71
(b)
Q 72
(a)
Q 73
(a)
Q 74
(d)
Q 75
(d)
Q 76
(a)
Q 77
(b)
Q 78
(d)
Q 79
(c)
Q 80
(c)
Q 81
(a)
Q 82
(d)
Q 83
(c)
Q 84
(d)
Q 85
(d)
Q 86
(d)
Q 87
(d)
Q 88
(b)
Q 89
(d)
Q 90
(d)
Q 91
(d)
Q 92
(a)
Q 93
(a)
Q 94
(d)
Q 95
(d)
Q 96
(b)
Q 97
(c)
Q 98
(c)
Q 99
(c)
Q 100
(a)
Q 101
(d)
Q 102
(a)
Q 103
(c)
Q 104
(b)
Q 105
(a)
Q 106
(d)
Q 107
—
Q 108
(a)
Q 109
(c)
Q 110
(b)
Q 111
(a)
Q 112
(d)
Q 113
(b)
Q 114
(b)
Q 115
—
Q 116
(d)
Q 117
(d)
Q 118
(c)
Q 119
(d)
Q 120
(c)
Q 121
(a)
Q 122
(a)
Q 123
(a)
Q 124
(a)
Q 125
(b)