आधिकारिक स्रोतों से सत्यापितसत्यापितअंतिम अपडेट

ExamBharo
English

टाइप करके खोजें · Esc से बंद करें

ExamBharo · UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Civics (TUKU-04) · exambharo.com/uppsc-gic-lecturer/previous-year-papers/uppsc-gic-lecturer-2025-prelims-civics/

प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता

UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Civics (TUKU-04)

पेपर के 120 में से 79 प्रश्नसही उत्तर पर +2.5, गलत उत्तर पर −0.83

प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया

79 में से 73 प्रश्न हिंदी में हैं: प्रश्न-पुस्तिका में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या पुस्तिका में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।

79 में से प्र. 1ऊपर ↑

Civics

  1. 41. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन किस वर्ष सम्पन्न हुआ?

    • (a) 1930
    • (b) 1929
    • (c) 1931
    • (d) 1935
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  2. 42. "उन लोगों को राज्य का सिद्धांत पढ़ाना जिन्होंने समाजशास्त्र के प्रथम सिद्धांतों को नहीं सीखा है, वैसा ही है जैसे उन लोगों को खगोल विज्ञान या उष्मागतिकी पढ़ाना जिन्होंने न्यूटन के गति के नियमों को नहीं सीखा है।" यह किसका कथन है?

    • (a) गिडिंग्स
    • (b) सार्टोरी
    • (c) मिशेल
    • (d) बोर्नेश
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  3. 43. निम्न में से कौन-सा कौटिल्य के राजा की विदेश नीति से सम्बन्धित छ: सिद्धान्तों की विशेषता नहीं है?

    • (a) सन्धि
    • (b) आसन
    • (c) कूटनीति
    • (d) यान
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  4. 44. इनमें से कौन-सा जोड़ा सुमेलित नहीं है? (राज्य) - (राज्य सभा में सदस्यों की संख्या)

    • (a) सिक्किम - 01
    • (b) असम - 07
    • (c) छत्तीसगढ़ - 06
    • (d) हरियाणा - 05
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  5. 45. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिनियम भारत में जिला न्यायालयों के संगठन और अधिकार क्षेत्र को नियंत्रित करता है?

    • (a) दण्ड प्रक्रिया संहिता (सी.आर.पी.सी.), 1973
    • (b) कोर्ट फीस अधिनियम, 1870
    • (c) भारतीय न्यायालय अधिनियम, 1918
    • (d) भारतीय दण्ड संहिता (आई.पी.सी.), 1860
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  6. 46. हॉब्स तथा रूसो के सिद्धान्तों पर आधारित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। 1. दोनों विचारक मानते हैं कि प्राकृतिक अवस्था में मनुष्य अपनी प्राकृतिक शक्तियों के कारण संघर्ष में आ जाते हैं। 2. रूसो का निष्कर्ष हॉब्स की तरह निरंकुश राज्य का समर्थन करता है। 3. दोनों विचारक मानते हैं कि व्यक्ति प्राकृतिक अधिकारों को छोड़कर राज्य की आज्ञाओं का पालन करता है। उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही है?

    • (a) 1 और 3
    • (b) 2 और 3
    • (c) 1, 2 और 3
    • (d) 1 और 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  7. 47. सर्वोच्च न्यायालय के संविधान पीठ में 99 वाँ संशोधन अधिनियम को असंवैधानिक घोषित करने में कितने न्यायाधीश सम्मिलित थे?

    • (a) 05
    • (b) 07
    • (c) 09
    • (d) 03
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  8. 48. दबाव समूहों की कार्य प्रणाली के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 1. दबाव समूह मुख्यत: पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम में जनमत को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं। 2. दबाव समूह राजनीतिक सत्ता प्राप्त करने के लिए सीधे चुनावों में भाग लेते हैं। 3. दबाव समूह अपनी प्रतिष्ठा और राजनीतिक हैसियत को बढ़ाकर विधायिका को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं। 4. आवश्यकता पड़ने पर दबाव समूह अपने हितों की रक्षा के लिए न्यायालयों का भी सहारा लेते हैं। उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही हैं?

    • (a) केवल 2, 3 और 4
    • (b) केवल 1, 3 और 4
    • (c) 1, 2, 3 और 4
    • (d) केवल 1, 2 और 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  9. 49. किसने कहा, "संसदीय प्रणाली पार्टी की भावना को तीव्र करती है और इसे हमेशा उबाल पर रखती है"?

    • (a) मैकाइवर
    • (b) लॉर्ड ब्राइस
    • (c) लॉर्ड एक्टन
    • (d) हेराल्ड लास्की
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  10. 50. इनमें से कौन-सा विकल्प आयोगों की स्थापना के संदर्भ में कालानुक्रम में व्यवस्थित है? 1. नीति आयोग 2. बाल अधिकार संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आयोग 3. केन्द्रीय सूचना आयोग 4. राष्ट्रीय महिला आयोग

    • (a) 1, 2, 4, 3
    • (b) 2, 3, 4, 1
    • (c) 1, 4, 3, 2
    • (d) 4, 3, 2, 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  11. 51. लोकतंत्र के अभिजात्य सिद्धांत के मुख्य समर्थकों में से एक है

    • (a) मोस्का
    • (b) लेनिन
    • (c) मैकाइवर
    • (d) हिटलर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  12. 52. Which of the following Country's Constitutions debar illiterates from voting rights?

    • (a) Sri Lanka and Bangladesh
    • (b) Brazil and Chile
    • (c) Germany and Swaziland
    • (d) USA and Britain
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  13. 53. The Supreme Court of India enunciated the doctrine of basic structure in which of the following case?

    • (a) Sajjan Singh case
    • (b) Golaknath case
    • (c) Keshwanand Bharti case
    • (d) Shankari Prasad case
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  14. 54. Match List-I with List-II and choose the correct answer using the code given below. List-I (Authors) - List-II (Book) A. J. S. Mill - 1. The Constitution of Liberty B. F. A. Hayek - 2. Natural Rights and History C. L. T. Hobhouse - 3. Essay on liberty D. Leo Strauss - 4. Liberalism

    • (a) 3 1 4 2
    • (b) 3 2 1 4
    • (c) 1 2 3 4
    • (d) 3 1 2 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  15. 55. राज्य और संघ के बीच वित्तीय विभाजन ______ की संस्तुतियों पर होता है।

    • (a) नीति आयोग
    • (b) वित्त आयोग
    • (c) अन्तरराज्यीय परिषद्
    • (d) सरकारिया आयोग
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  16. 56. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए। 1. भारत में पहली बार लोक सेवा आयोग का गठन भारत शासन अधिनियम, 1935 के अन्तर्गत किया गया। 2. स्वतन्त्रता उपरान्त संविधान में यह प्रावधान किया गया कि संघ के लिए एक लोक सेवा आयोग तथा प्रत्येक राज्य के लिए पृथक लोक सेवा आयोग होंगे। 3. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिफारिशें केवल सलाहकारी प्रकृति की होती हैं। उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन/कथनों सही है/हैं?

    • (a) केवल 2 और 3
    • (b) केवल 3
    • (c) 1, 2 और 3
    • (d) केवल 1 और 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  17. 57. नीचे दो कथन दिये गये हैं एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): राजनीति विज्ञान आज केवल राज्य तथा सरकार के अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव और सामाजिक जीवन के सभी क्षेत्रों तक विस्तृत है। कारण (R): क्योंकि आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक या धार्मिक जैसे क्षेत्र शक्ति के प्रयोग और हितों के संघर्ष से जुड़ा होता है, जो राजनीति का मूल तत्व है। नीचे दिए गये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन करें:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
    • (b) (A) सत्य है, परन्तु (R) गलत है
    • (c) (A) असत्य है, परन्तु (R) सही है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  18. 58. नीचे दो कथन दिये गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): भारत का संविधान सबसे लम्बा संविधान है। कारण (R): मौलिक अधिकारों के अध्याय को अमेरिकी संविधान से उधार लिया गया है। नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
    • (b) (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है
    • (c) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  19. 59. विधि के शासन परिकल्पना करता है 1. विधि के समक्ष समानता 2. संसाधनों का समान वितरण 3. विधि का समान संरक्षण 4. नैतिक समानता सही उत्तर को चिन्हित कीजिए:

    • (a) 2 और 3
    • (b) 2 और 4
    • (c) 1 और 3
    • (d) 1 और 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  20. 60. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये। सूची-I (समूह के प्रकार) - सूची-II (समूहों के नाम) A. संस्थानात्मक दबाव समूह - 1. श्रमिक संघ B. सामुदायात्मक दबाव समूह - 2. जाति संघ C. असामुदायक दबाव समूह - 3. खालिस्तान लिबरेशन फोर्स D. अनियंत्रित दबाव समूह - 4. नौकरशाही

    • (a) 2 1 3 4
    • (b) 3 2 4 1
    • (c) 4 1 2 3
    • (d) 1 2 3 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  21. 61. "मेरे लिए अहिंसा स्वराज से पहले आता है", किसने कहा था?

    • (a) पं. जवाहरलाल नेहरू
    • (b) बाल गंगाधर तिलक
    • (c) रबिन्द्रनाथ टैगोर
    • (d) महात्मा गांधी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  22. 62. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। सूची-I - सूची-II A. जयपाल सिंह - 1. संविधान सभा में कांग्रेस के नामांकित व्यक्ति B. दुर्गाबाई देशमुख - 2. संविधान सभा के उपाध्यक्ष C. बलदेव सिंह - 3. केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड की संस्थापक अध्यक्ष D. एच.सी. मुखर्जी - 4. आदिवासी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष

    • (a) 2 3 4 1
    • (b) 3 1 2 4
    • (c) 4 3 1 2
    • (d) 1 2 3 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  23. 63. लोकसभा का अध्यक्ष अपना त्यागपत्र को सम्बोधित करता है

    • (a) लोकसभा का उपाध्यक्ष
    • (b) भारत का राष्ट्रपति
    • (c) भारत का उपराष्ट्रपति
    • (d) भारत का प्रधानमंत्री
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  24. 64. भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई?

    • (a) 9 दिसम्बर 1946
    • (b) 10 दिसम्बर 1946
    • (c) 11 दिसम्बर 1946
    • (d) 8 दिसम्बर 1946
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  25. 65. राल्स का वितरणात्मक न्याय का सिद्धान्त कौन-से विचार पर आधारित है?

    • (a) इच्छा
    • (b) समानता
    • (c) हकदारी
    • (d) विभेद का सिद्धान्त
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  26. 66. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पास केन्द्रीय कानूनों की संवैधानिक वैधता के सम्बन्ध में विशेष क्षेत्राधिकार है। कारण (R): सर्वोच्च न्यायालय भारत के संविधान का संरक्षक है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिये:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
    • (b) (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है
    • (c) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  27. 67. "The political parties keep a nation's mind alive as the rise and fall of the sweeping tide freshens the water of long ocean inlets." Whose statement is this?

    • (a) Lowell
    • (b) Bryce
    • (c) Laski
    • (d) Bezhot
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  28. 68. अलग-अलग विद्वानों की दृष्टि में भारतीय संविधान की संघीय प्रवृत्ति के बारे में अलग-अलग राय है। उनको उनके विचारों के साथ सुमेलित कर सही उत्तर का चयन कीजिए। A. एक सौदेबाजी संघ - 1. आइवर जेनिंग्स B. भारत अपनी तरहं का अलग मामला है - 2. ग्रानविले ऑस्टिन C. प्रबल केंद्रीकरण प्रवृत्ति वाला संघवाद - 3. अलेक्सान्ड्रोविच D. सहकारी संघवाद - 4. मोरिस जोन्स E. अतिशय संघीय - 5. पॉल एप्पलबी

    • (a) 5 2 3 4 1
    • (b) 3 2 4 5 1
    • (c) 3 5 4 1 2
    • (d) 4 3 1 2 5
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  29. 69. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद को संसद के साधारण बहुमत द्वारा संशोधन किया जा सकता है?

    • (a) अनुच्छेद - 241
    • (b) अनुच्छेद - 3
    • (c) अनुच्छेद - 72
    • (d) अनुच्छेद - 54
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  30. 70. 'राज्य' शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया था?

    • (a) अरस्तू
    • (b) मैक्यावेली
    • (c) लॉक
    • (d) प्लेटो
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  31. 71. लोकसभा अध्यक्ष के सम्बंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए। 1. यदि लोकसभा अध्यक्ष त्याग पत्र देना चाहे तो अपना त्याग पत्र राष्ट्रपति को सम्बोधित करना होता है। 2. लोकसभा अध्यक्ष को लोकसभा के तत्कालीन समस्त सदस्यों के बहुमत से पारित संकल्प द्वारा हटाया जा सकता है। 3. लोकसभा अध्यक्ष को लोकसभा के तत्कालीन सभी सदस्यों के दो तिहाई बहुमत से पारित संकल्प द्वारा हटाया जा सकता है। 4. लोकसभा अध्यक्ष राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त पद पर बने रहते हैं। उपरोक्त में से कौन-सा कथन सत्य है/हैं?

    • (a) केवल 2
    • (b) 3 और 4 दोनों
    • (c) 1 और 2 दोनों
    • (d) केवल 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  32. 72. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये। सूची-I (सिद्धांत) - सूची-II (उद्देश्य) A. उदारवादी सिद्धांत - 1. सामान्य हित B. मार्क्सवादी सिद्धांत - 2. स्व हित C. समुदायवादी सिद्धांत - 3. महिलाओं के अधिकार और हित D. नारीवादी सिद्धांत - 4. वर्ग हित

    • (a) 1 2 3 4
    • (b) 2 4 3 1
    • (c) 3 2 1 4
    • (d) 2 4 1 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  33. 73. स्विटजरलैण्ड ने महिलाओं को मताधिकार कब दिया?

    • (a) 7 फरवरी, 1971
    • (b) 11 मार्च, 1972
    • (c) 23 अप्रैल, 1974
    • (d) 5 जनवरी, 1970
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  34. 74. पंचायती राज के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 1. संविधान के 73 वें संशोधन द्वारा संविधान में नया अध्याय 9 जोड़ा गया है। 2. त्रिस्तरीय पंचायती राज के लिए अनुच्छेद 243(ग)। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

    • (a) 1 और 2 दोनों
    • (b) केवल 2
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  35. 75. सांविधानिक सरकार का अर्थ है

    • (a) असीमित सरकार
    • (b) संविधान के अनुसार सरकार
    • (c) जन सहमति की सरकार
    • (d) प्रतिनिधि सरकार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  36. 76. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम, 1947 तथा भारत सरकार अधिनियम, 1935 के निरसन की चर्चा करता है?

    • (a) अनुच्छेद 382
    • (b) अनुच्छेद 395
    • (c) अनुच्छेद 393
    • (d) अनुच्छेद 387
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  37. 77. निम्नलिखित में से कौन 'द स्पिरिट ऑफ लॉज' का लेखक है?

    • (a) मॉन्टेस्क्यू
    • (b) लास्की
    • (c) गार्नर
    • (d) सिसरो
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  38. 78. 1992 की मास्ट्रिच सन्धि एवं 1997 की ऐम्सटर्डम सन्धि नागरिकता के कौन-से रूप से सम्बन्धित है?

    • (a) दोहरी नागरिकता
    • (b) बहुल नागरिकता
    • (c) वैश्विक नागरिकता
    • (d) इकहरी नागरिकता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  39. 79. भारत के उच्चतम न्यायालय के सम्बंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए। 1. संविधान में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो, निर्धारित किया गया है। 2. उच्चतम न्यायालय राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद अपनी प्रक्रिया और संचालन के लिए नियम बना सकता है। नीचे दिये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) केवल 2
    • (b) 1 और 2 दोनों
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  40. 80. भारतीय संविधान में अवशिष्ट शक्तियाँ प्रदान करने के लिए ______ को नज़ीर माना गया है।

    • (a) कनाडा
    • (b) आस्ट्रेलिया
    • (c) भारत सरकार अधिनियम, 1935
    • (d) संयुक्त राज्य अमेरिका
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  41. 81. निम्न में से किसने कहा कि प्राचीन काल से लेकर आज तक, नागरिकता का अर्थ व्यक्ति और समुदाय के बीच पारस्परिक सम्बन्ध रहा है?

    • (a) लीकॉक
    • (b) डेविड हेल्ड
    • (c) जेलीनेक
    • (d) माईकल स्टुअर्ट
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  42. 82. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा अल्पसंख्यकों के संस्थानों को छोड़कर अन्य सभी शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े छात्रों को आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है?

    • (a) 92 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
    • (b) 93 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
    • (c) 77 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
    • (d) 76 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  43. 83. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिसमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): उ. प्र. का विधान मण्डल समवर्ती सूची के विषयों पर भी कानून बना सकता है। कारण (R): ऐसे कानून अपने आप केन्द्र के उसी विषय पर बने कानूनों को निरस्त कर देते हैं। नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
    • (b) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  44. 84. बलवन्त राय मेहता समिति 1957 की रिपोर्ट की मुख्य सिफारिशें कौन-कौन-सी थी? 1. त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली की स्थापना। 2. जिला परिषद का अध्यक्ष राज्य सरकार द्वारा नामित किया जाना। 3. ग्राम पंचायतों का गठन प्रत्यक्ष चुनावों द्वारा। 4. इन लोकतान्त्रिक संस्थानों को वास्तविक शक्तियाँ और उत्तरदायित्व प्रदान किया जाना।

    • (a) केवल 1, 3 और 4
    • (b) केवल 2 और 4
    • (c) केवल 1 और 4
    • (d) केवल 1, 2 और 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  45. 85. निम्न में से कौन-सी रचना महात्मा गाँधी की नहीं है?

    • (a) सत्याग्रह
    • (b) सर्वोदय
    • (c) होली फैमिली
    • (d) एथिकल रिलिजन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  46. 86. इनमें से कौन-कौन-से कार्य व्यक्तिवादी अपने राज्य से बाहर रखना चाहते हैं? 1. शिक्षा, उद्योग 2. विवादों का समाधान 3. मुद्रा का विनियमन 4. संचार के साधन 5. लोक स्वास्थ्य 6. सुरक्षा, कानून एवं व्यवस्था नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये:

    • (a) 3, 4 और 5
    • (b) 1 और 5
    • (c) 1 और 2
    • (d) 1, 2, 3 और 6
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  47. 87. राजनीतिक दलों के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए। 1. राजनीतिक दल न्यूनाधिक रूप से नागरिकों का संगठित समूह है जो राजनीतिक इकाई के रूप में मिलकर काम करते हैं। 2. वे सार्वजनिक समस्याओं पर समान विचार रखते हैं। 3. समान लक्ष्य के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करके शासन पर नियंत्रण प्राप्त करना चाहते हैं। 4. सत्ता को प्राप्त करने के लिये हिंसा में विश्वास करते हैं। उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही हैं?

    • (a) केवल 1 और 2
    • (b) केवल 1, 2 और 3
    • (c) 1, 2, 3 और 4
    • (d) केवल 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  48. 88. 11 वीं अनुसूची भारतीय संविधान में किस संशोधन अधिनियम के द्वारा जोड़ी गई थी?

    • (a) 74 वां संशोधन अधिनियम
    • (b) 73 वां संशोधन अधिनियम
    • (c) 42 वां संशोधन अधिनियम
    • (d) 61 वां संशोधन अधिनियम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  49. 89. "The authoritative allocation of values is a minimum pre-requisite of any society." Who among the following made this statement?

    • (a) David Apter
    • (b) David Easton
    • (c) Lord Brice
    • (d) Herman Finer
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  50. 90. मूल अधिकारों को प्रवर्तित करने के लिए 'रिट' (के द्वारा) जारी किया जा सकता है

    • (a) केवल उच्च न्यायालयों
    • (b) उच्चतम और उच्च न्यायालयों दोनों
    • (c) जिला न्यायालयों
    • (d) केवल उच्चतम न्यायालय
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  51. 91. कौन कहता है कि वर्ग विभाजित समाज में राजनीतिक और नागरिक स्वतंत्रता निरर्थक है?

    • (a) मार्क्सवादी
    • (b) उपयोगितावादी
    • (c) सोफिस्ट
    • (d) आदर्शवादी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  52. 92. दबाव समूह निम्न में से कौन-सा तरीका नहीं अपनाते हैं?

    • (a) चुनाव लड़ना
    • (b) प्रचार
    • (c) लॉबिंग
    • (d) संगोष्ठि
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  53. 93. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का पहला राज्य है, जो भाषाओं के आधार पर बना है?

    • (a) महाराष्ट्र
    • (b) पंजाब
    • (c) आन्ध्रप्रदेश
    • (d) गुजरात
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  54. 94. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करते हुए सही उत्तर को चुनें। सूची-I - सूची-II A. राज्य एक न्यायिक इकाई के रूप में - 1. लॉक B. राज्य एक जीव के रूप में - 2. डुग्वी C. राज्य एक मशीन के रूप में - 3. हेगेल D. राज्य एक वर्ग के रूप में - 4. मार्क्स

    • (a) 3 2 4 1
    • (b) 1 2 3 4
    • (c) 4 3 2 1
    • (d) 2 3 1 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  55. 95. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 73 वें संशोधन के अधिनियमित होने के बाद विकेन्द्रीकरण होना चाहिए 1. निर्णय लेने की शक्ति का 2. सम्पूर्ण प्रणाली का 3. न्यायिक शक्तियों का 4. प्रशासनिक शक्तियों का उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही है/हैं?

    • (a) केवल 1, 2 और 3
    • (b) केवल 1, 2 और 4
    • (c) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    • (d) केवल 2, 3 और 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  56. 96. Consider the following statements regarding the Uttar Pradesh legislative council: 1. The total strength of the Uttar Pradesh legislative Council is 100. 2. To become a member of the legislative council, a person must be atleast 35 years of age. 3. All members of legislative council are directly elected by the people. 4. The number of nominated members in the legislative council can not exceed by twelve. Which of the above statements is/are correct?

    • (a) Only 1 and 2
    • (b) Only 1, 2 and 4
    • (c) Only 2 and 4
    • (d) Only 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  57. 97. 'पोलिटिकल साइंस एण्ड गवर्नमेंट' पुस्तक के लेखक कौन हैं?

    • (a) आर. जी. गेटल
    • (b) जे. डब्ल्यू. गार्नर
    • (c) सी. एच. पेज
    • (d) डेविड ईस्टन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  58. 98. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 'पंथनिरपेक्ष' तथा 'समाजवादी' शब्द (के द्वारा) जोड़े गए

    • (a) 41 वें संशोधन द्वारा
    • (b) 42 वें संशोधन द्वारा
    • (c) 44 वें संशोधन द्वारा
    • (d) 39 वें संशोधन द्वारा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  59. 99. कौटिल्य के अनुसार कितने राज्यों का समूह राज्य मण्डल कहलाता है?

    • (a) 10
    • (b) 12
    • (c) 14
    • (d) 8
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  60. 100. संघ और राज्य कानूनों के बीच विवादों का निपटारा किसके द्वारा किया जाता है?

    • (a) भारत का सर्वोच्च न्यायालय
    • (b) नीति आयोग
    • (c) संसद
    • (d) प्रधानमंत्री
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  61. 101. राज्य के सावयव सिद्धान्त के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा/से कथन सही हैं? 1. लोगों को राज्य के विरुद्ध अधिकार है। 2. यह राज्य तथा समाज के मध्य अन्तर की उपेक्षा करता है। 3. व्यक्ति को राज्य के विरुद्ध कोई अधिकार नहीं होते हैं। 4. यह व्यक्ति की स्वतन्त्रता के लिए कोई सुरक्षा नहीं छोड़ता है। सही उत्तर है:

    • (a) केवल 2 और 3 सही हैं
    • (b) केवल 3 और 4 सही हैं
    • (c) केवल 1 सही है
    • (d) केवल 1 और 2 सही हैं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  62. 102. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपने हाल के एक निर्णय में जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से स्वतंत्रता को एक मौलिक अधिकार माना है। यह अधिकार भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों से निःसृत होता है?

    • (a) अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 19
    • (b) अनुच्छेद 19 और अनुच्छेद 21
    • (c) अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 21
    • (d) अनुच्छेद 14, अनुच्छेद 19 और अनुच्छेद 21
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  63. 103. हॉब्स ने किस अवधारणा को 'स्वच्छंदता' अथवा 'जो चाहो सो करो' के रूप में वर्णित किया है?

    • (a) प्राकृतिक अधिकार
    • (b) लेवियाथन
    • (c) राजा को
    • (d) स्वतन्त्रता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  64. 104. भारत में राज्यों के राज्यपाल को मृत्युदंड के मामले में ______ का अधिकार प्राप्त नहीं है।

    • (a) सजा से छूट देना
    • (b) क्षमा करना
    • (c) सजा को बदलना
    • (d) सजा को स्थगित करना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  65. 105. किसने कहा था कि "राजनीतिक सत्ता बन्दूक की नली में से निकलती है"?

    • (a) हिटलर
    • (b) मुसोलिनी
    • (c) बिस्मार्क
    • (d) माओ से तुंग
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  66. 106. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद समान नागरिक संहिता का उल्लेख करता है?

    • (a) अनुच्छेद 43
    • (b) अनुच्छेद 44
    • (c) अनुच्छेद 45
    • (d) अनुच्छेद 42
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  67. 107. लोकमत का अर्थ है

    • (a) सभी नागरिकों का एकमत राय
    • (b) नागरिकों के महत्वपूर्ण समूहों के विचार
    • (c) नागरिकों के बहुमत के विचार
    • (d) विवेक और सामान्य हित पर आधारित प्रभावी बहुमत के विचार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  68. 108. संविधान का अनुच्छेद 66 कहता है कि भारत के उप-राष्ट्रपति का चुनाव किया जायेगा

    • (a) राज्य सभा तथा लोक सभा के सभी सदस्यों द्वारा
    • (b) राज्य सभा तथा लोक सभा के केवल निर्वाचित सदस्यों द्वारा
    • (c) संसद के दोनों सदनों तथा सभी राज्य विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा
    • (d) केवल राज्य सभा के सदस्यों द्वारा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  69. 109. किसने कहा है कि "राजनीतिक संप्रभु के पीछे एक और संप्रभु है जिसके समक्ष कानूनी संप्रभु को नतमस्तक होना पड़ता है"?

    • (a) आर. एन. गिलक्राइस्ट
    • (b) गेटेल
    • (c) जेम्स ब्राइस
    • (d) ए.वी. डायसी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  70. 110. "दुर्भाग्यवश राजनीति एक ऐसा विषय है जिस पर हर व्यक्ति अपने को विशेषज्ञ मानता है, भले ही उसने इसका क्रमबद्ध अध्ययन किया हो या नहीं।" यह किसका कथन है?

    • (a) हर्बर्ट जे. स्पाइरो
    • (b) जेलीनेक
    • (c) लॉवेल
    • (d) जे. एच. प्राइस
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  71. 111. 'समानता की उत्कट अभिलाषा ने स्वतंत्रता की आशा को व्यर्थ बना दिया'। यह कथन किसका है?

    • (a) ग्रीन
    • (b) लॉवेल
    • (c) लॉर्ड एक्टन
    • (d) अरस्तू
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  72. 112. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): 1945 के वेवेल योजना में वायसराय के कार्य परिषद में हिन्दू और मुसलमानों को समान भागीदारी देने की बात प्रस्तावित की गई। कारण (R): वेवेल ने सोचा था कि इस व्यवस्था से भारत का विभाजन टल जाता। निम्नलिखित में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) (A) और (R) सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
    • (b) (A) सत्य है, लेकिन (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है, लेकिन (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  73. 113. सूची-I को सूची-II से मिलान कीजिये और नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये। सूची-I (अधिकार) - सूची-II (राजनीतिक व्यवस्था) A. प्राकृतिक अधिकार - 1. संवैधानिक सरकार B. नागरिक अधिकार - 2. प्रजातान्त्रिक राज्य C. राजनैतिक अधिकार - 3. कल्याणकारी राज्य D. सामाजिक-आर्थिक अधिकार - 4. रात्रि प्रहरी राज्य

    • (a) 4 1 2 3
    • (b) 3 2 1 4
    • (c) 1 4 3 2
    • (d) 1 2 3 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  74. 114. भारतीय संविधान को बनाने में कितना समय लगा?

    • (a) 3 वर्ष 6 माह 10 दिन
    • (b) 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
    • (c) 4 वर्ष 01 माह 05 दिन
    • (d) 2 वर्ष 7 माह 11 दिन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  75. 115. भारत में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के लिए जमानत राशि एवं अनुमोदकों की संख्या वर्तमान समय में कितनी है?

    • (a) रु. 15,000 जमानत राशि एवं 40 अनुमोदक
    • (b) रु. 15,000 जमानत राशि एवं 50 अनुमोदक
    • (c) रु. 10,000 जमानत राशि एवं 50 अनुमोदक
    • (d) रु. 10,000 जमानत राशि एवं 10 अनुमोदक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  76. 116. "नागरिक वह है जिसे राज्य की सरकार में हिस्सेदारी प्राप्त हो और जो उसके सम्मान का आनंद लेने का हकदार हो।" किसने कहा?

    • (a) वाटल
    • (b) लास्की
    • (c) सीले
    • (d) अरस्तू
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  77. 117. सूची-I और सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों की सूची में दिए गए कार्यकाल का सही उत्तर चयन कीजिए। सूची-I - सूची-II A. दीपक मिश्रा - 1. 27.8.2022 - 08.11.2022 B. यू.यू. ललित - 2. 28.08.2017 - 02.10.2018 C. डी.वाई. चन्द्रचूड - 3. 18.11.2019 - 23.04.2021 D. शरद अरविन्द बोबडे - 4. 09.11.2022 - 10.11.2024

    • (a) 1 2 3 4
    • (b) 2 3 1 4
    • (c) 3 2 1 4
    • (d) 2 1 4 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  78. 119. किसने कहा है कि "जाति की भूमिका राष्ट्रीय स्तर की राजनीति पर उतनी नहीं है जितनी स्थानीय और राज्य राजनीति पर है"?

    • (a) मोरिस जोन्स
    • (b) रजनी कोठारी
    • (c) जे. सी. जौहरी
    • (d) माइकल ब्रेचर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  79. 120. संविधान के (106 वाँ संशोधन) अधिनियम, 2023 से सम्बन्धित निम्न कथनों पर विचार कीजिए। 1. इस संशोधन द्वारा लोक सभा तथा राज्य विधान सभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण प्रदान किया गया। 2. इस संशोधन को नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के नाम से जाना जाता है। 3. यह प्रावधान लोक सभा चुनाव 2024 से लागू हो गया है। 4. यह आरक्षण प्रावधान 15 वर्ष की अवधि के लिए लागू किया गया है। उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही है/हैं?

    • (a) केवल 1, 2 और 4
    • (b) केवल 2, 3 और 4
    • (c) केवल 3
    • (d) केवल 1 और 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

उत्तर देखें

उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।

Civics

प्र. 41
(a)
प्र. 42
(a)
प्र. 43
(c)
प्र. 44
(c)
प्र. 45
(c)
प्र. 46
(a)
प्र. 47
(a)
प्र. 48
(b)
प्र. 49
(b)
प्र. 50
(d)
प्र. 51
(a)
प्र. 52
(b)
प्र. 53
(c)
प्र. 54
(a)
प्र. 55
(b)
प्र. 56
(a)
प्र. 57
(d)
प्र. 58
(a)
प्र. 59
(c)
प्र. 60
(c)
प्र. 61
(d)
प्र. 62
(c)
प्र. 63
(a)
प्र. 64
(a)
प्र. 65
(d)
प्र. 66
(c)
प्र. 67
(b)
प्र. 68
(d)
प्र. 69
(b)
प्र. 70
(b)
प्र. 71
(a)
प्र. 72
(d)
प्र. 73
(a)
प्र. 74
(d)
प्र. 75
(b)
प्र. 76
(b)
प्र. 77
(a)
प्र. 78
(b)
प्र. 79
(a)
प्र. 80
(a)
प्र. 81
(b)
प्र. 82
(b)
प्र. 83
(b)
प्र. 84
(a)
प्र. 85
(c)
प्र. 86
(b)
प्र. 87
(b)
प्र. 88
(b)
प्र. 89
(b)
प्र. 90
(b)
प्र. 91
(a)
प्र. 92
(a)
प्र. 93
(c)
प्र. 94
(d)
प्र. 95
(b)
प्र. 96
(d)
प्र. 97
(b)
प्र. 98
(b)
प्र. 99
(b)
प्र. 100
(a)
प्र. 101
(b)
प्र. 102
(c)
प्र. 103
(d)
प्र. 104
(b)
प्र. 105
(d)
प्र. 106
(b)
प्र. 107
(d)
प्र. 108
(a)
प्र. 109
(d)
प्र. 110
(d)
प्र. 111
(c)
प्र. 112
(b)
प्र. 113
(a)
प्र. 114
(b)
प्र. 115
(b)
प्र. 116
(d)
प्र. 117
(d)
प्र. 119
(d)
प्र. 120
(a)