ExamBharo · UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Economics (TUKU-03) · exambharo.com/uppsc-gic-lecturer/previous-year-papers/uppsc-gic-lecturer-2025-prelims-economics/
प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता
UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Economics (TUKU-03)
पेपर के 120 में से 78 प्रश्नसही उत्तर पर +2.5, गलत उत्तर पर −0.83
प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया
यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता की तैयारी कर रहे हैं? और भी पाएँ, मुफ़्त
रोज़ पिछले साल के प्रश्नों का क्विज़, और यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता की हर सूचना उसी दिन।
78 में से 76 प्रश्न हिंदी में हैं: प्रश्न-पुस्तिका में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या पुस्तिका में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।
Economics
41. केन्द्रीय बैंक द्वारा किये गये खुले बाजार के परिचालन से मुद्रा कैसे प्रभावित होती है?
- (a) सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद या बिक्री करके
- (b) निर्यात की माँग को समायोजित करके
- (c) जनता के लिये कर की दर को संशोधित करके
- (d) प्रचलन में मुद्रा के मूल्य को बदलकर
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
42. विलासिता की वस्तुओं के लिये ऐंजेल वक्र होता है
- (a) 'X' अक्ष की ओर नतोदर
- (b) 'X' अक्ष के समानान्तर
- (c) किंकड वक्र
- (d) 'X' अक्ष की ओर उन्नतोदर
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
43. कृषि आय को दुगुना करने का सुझाव भारत सरकार को किस कमेटी द्वारा दिया गया है?
- (a) विजय पाटिल कमेटी
- (b) वैद्यनाथ कमेटी
- (c) दलवाई कमेटी
- (d) व्यास कमेटी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
44. ये कथन किसका है, "सार्वजनिक ऋण से फिजूलखर्ची, बेकार के युद्ध और बुरी आर्थिक दशा उत्पन्न होती है"?
- (a) एडम स्मिथ
- (b) बास्टेबल
- (c) रिकार्डो
- (d) डाल्टन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
45. स्फीति को रोकने का कौन-सा उपाय नहीं है?
- (a) संसाधनों का न्यून उपयोग
- (b) वेतन पर रोक (स्थिरीकरण)
- (c) बजट घाटा कम करना
- (d) ऋण अधिसंकुचन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
46. विशेष आहरण अधिकार (SDRs) का उपयोग नहीं किया जाता है
- (a) खाते की अन्तर्राष्ट्रीय इकाइयाँ
- (b) मुद्रा
- (c) कागजी स्वर्ण
- (d) भुगतान के साधन के रूप में
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
47. सूची-I सिद्धांत और सूची-II परिभाषाएँ/घटक के बीच मेल करें। सूची-I (सिद्धांत) - सूची-II (परिभाषाएँ/घटक) A. राष्ट्रीय आय - 1. अर्थव्यवस्था में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं पर कुल व्यय B. उपभोग फलन - 2. अर्थव्यवस्था में कुल आय और कुल उपभोग के बीच का संबंध C. मुद्रास्फीति - 3. अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों के बढ़ने की दर D. निवेश फलन - 4. निवेश और ब्याज दर के बीच संबंध
- (a) 3 1 4 2
- (b) 2 3 4 1
- (c) 3 4 1 2
- (d) 1 2 3 4
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
48. भारत में बौद्धिक सम्पदा के संरक्षण से सम्बंधित निम्नलिखित अधिनियमों का मिलान करें: सूची-I - सूची-II A. ट्रैडमार्क अधिनियम - 1. 2000 B. कॉपीराइट अधिनियम - 2. 1957 C. पौधों की किस्मों और किसानों के अधिकार संरक्षण अधिनियम - 3. 1999 D. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम - 4. 2001 नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) 3 2 4 1
- (b) 4 1 2 3
- (c) 1 2 3 4
- (d) 2 3 1 4
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
49. निम्नलिखित में से कौन-सा काल भारतीय अर्थव्यवस्था की रोलिंग योजना से संबंधित है?
- (a) 1978 - 80
- (b) 1980 - 85
- (c) 2002 - 07
- (d) 1966 - 69
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
51. कर के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए। 1. समानता से आशय कर भार के वितरण में न्याय से है। 2. समानता से तात्पर्य है कि प्रत्यक्ष मौद्रिक भार उचित तरीके से वितरित किया गया। नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर चुनिए:
- (a) केवल 2
- (b) 1 और 2 दोनों
- (c) न तो 1 न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
52. निम्नलिखित में से कौन-सा बैंक की निवेश नीति का अंग नहीं है?
- (a) तरलता
- (b) लाभदायकता
- (c) अंश-पूँजी
- (d) निधि की सुरक्षा
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
53. निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण पीगू द्वारा दिया गया है? 1. P = M/KY 2. P = KR/M नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) केवल 2
- (b) 1 और 2 दोनों
- (c) न तो 1 न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
54. मनरेगा निधि उपयोग के अंतर्गत उच्च न्यूनतम मजदूरी निर्धारण के अनुसार निम्नलिखित राज्यों को सही अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें: I. नागालैंड II. केरल III. तमिलनाडू IV. आंध्र प्रदेश नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) II, IV, III, I
- (b) II, III, IV, I
- (c) III, IV, I, II
- (d) I, II, III, IV
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
55. 'सार्वजनिक ऋण' का निम्नलिखित में से एक उदाहरण कौन-सा है?
- (a) प्रत्यक्ष करों से एकत्रित राजस्व
- (b) निजी क्षेत्रों को राज्य सरकार द्वारा दिया गया ऋण
- (c) नागरिकों से सरकारी बचत बांड के माध्यम से उधारी
- (d) अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष को उधारी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
56. कृषि समझौते पर किस संस्था ने हरे, अम्बर तथा नीले बॉक्सों को बनाया?
- (a) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
- (b) विश्व व्यापार संगठन
- (c) अन्तर्राष्ट्रीय विकास संघ
- (d) विश्व बैंक
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
57. वित्तीय वर्ष 2023 में भारतीय उद्योगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा
- (a) दक्षिण भारत में भारी वर्षा
- (b) रूस-यूक्रेन संघर्ष
- (c) तेल कीमतों में तेजी से वृद्धि
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
58. कारक लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद प्राप्त किया जाता है
- (a) सकल घरेलू उत्पाद (कारक लागत) - स्थिर पूँजी की खपत + शुद्ध अप्रत्यक्ष कर + विदेश से प्राप्त शुद्ध कारक आय
- (b) सकल घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) + मूल्यह्रास - शुद्ध अप्रत्यक्ष कर - विदेश से प्राप्त शुद्ध कारक आय
- (c) सकल घरेलू उत्पाद (कारक लागत) - मूल्यह्रास
- (d) सकल घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) - स्थिर पूँजी की खपत - शुद्ध अप्रत्यक्ष कर + विदेश से प्राप्त शुद्ध कारक आय
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
59. भारत के कृषि क्षेत्र को बदलने के लिए डिजिटल कृषि मिशन में निम्नलिखित में से कौन-सी तकनीकें शामिल हैं? 1. AI, ड्रोन, रिमोट सेंसिंग 2. ब्लॉक चेन, जेनेटिक इंजीनियरिंग, सौर ऊर्जा नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) केवल 2
- (b) 1 और 2 दोनों
- (c) न तो 1 न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
60. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर को चुनिए। सूची-I (विचार) - सूची-II (प्रवर्तक) A. गणनावाचक उपयोगिता दृष्टिकोण - 1. एच.एच. गोसेन B. क्रमवाचक उपयोगिता दृष्टिकोण - 2. पी.ए. सेमुल्सन C. प्रकट अधिमान दृष्टिकोण - 3. अल्फ्रेड मार्शल D. सीमान्त उपयोगिता ह्रास नियम - 4. जे.आर. हिक्स
- (a) 4 3 2 1
- (b) 3 4 2 1
- (c) 3 4 1 2
- (d) 2 3 1 4
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
61. क्रय शक्ति समता सिद्धांत के अनुसार, दो मुद्राओं के बीच विनिमय दर को क्या निर्धारित करता है?
- (a) दो देशों के बीच व्यापार संतुलन
- (b) ब्याज दरों का अंतर
- (c) दोनों देशों में मुद्रा आपूर्ति
- (d) दो देशों के बीच मुद्रास्फीति का अंतर
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
62. 'विनिमय दर' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 1. ब्याज की दर के बढ़ने से घरेलू मुद्रा की विनिमय दर में सुधार होता है। 2. मुद्रा की पूर्ति में वृद्धि से घरेलू मुद्रा की विनिमय दर बदतर होगा। नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए:
- (a) केवल 2
- (b) 1 एवं 2 दोनों
- (c) न तो 1 न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
63. पम्प-प्राइमिंग की सफलता निम्नलिखित में से किन तथ्यों पर निर्भर है? 1. घाटे का वित्तपोषण होना चाहिये। 2. ऋण व्यक्तियों से नहीं बैंकों से लिया जाना चाहिये। 3. सार्वजनिक व्यय से रोजगार के अवसरों में वृद्धि होनी चाहिये।
- (a) 1 और 2 सही है
- (b) 2 और 3 सही है
- (c) 1, 2 और 3 सही है
- (d) केवल 1 सही है
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
64. मांग के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? 1. मांग बढ़ती है जब इच्छाएँ अधिक विविध होती है। 2. मांग केवल उन इच्छाओं को दर्शाती हैं जिन्हें उपलब्ध संसाधनों से संतुष्ट किया जा सकता है। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) केवल 2
- (b) 1 और 2 दोनों
- (c) न तो 1 न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
65. 'गुर्ले एवं शॉ' ने मुद्रा को किन दो भागों में बांटा हैं?
- (a) आंतरिक मुद्रा एवं बाह्य मुद्रा
- (b) कानूनी निविदा मुद्रा एवं ऐच्छिक मुद्रा
- (c) वस्तु मुद्रा एवं प्रतिनिधि मुद्रा
- (d) वास्तविक मुद्रा एवं आदर्श मुद्रा
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
66. वैश्विक भूख सूचकांक 2024 में भारत की रैंक है
- (a) 39 वाँ
- (b) 101 वाँ
- (c) 105 वाँ
- (d) 97 वाँ
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
67. निम्नलिखित में से कौन-सी सेवा क्षेत्र गतिविधियों का भाग नहीं है?
- (a) परिवहन, भंडारण एवं संचार
- (b) बिजली, गैस एवं जलापूर्ति
- (c) बैंकिंग, वित्त एवं बीमा
- (d) व्यापार, होटल एवं रेस्टोरेन्ट
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
68. निम्नलिखित सूचकांकों में से किसके द्वारा समय उत्क्रमण तथा कारक उत्क्रमण परीक्षण दोनों संतुष्ट होते हैं?
- (a) फिशर का सूचकांक
- (b) लास्पेयर्स का सूचकांक
- (c) पाशे का सूचकांक
- (d) बाउली का सूचकांक
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
69. 'व्यापार चक्र' के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
- (a) अति निवेश सिद्धांत - हायेक
- (b) मनोवैज्ञानिक सिद्धांत - राबिन्सन
- (c) अल्प उपभोग सिद्धांत - जे. ए. हॉब्सन
- (d) मौद्रिक सिद्धांत - आर. जी. हॉट्रे
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
70. क्षतिपूरक व्यय किस प्रकार की आर्थिक स्थिति में किया जाता है?
- (a) मुद्रास्फीति की स्थिति में
- (b) मंदी की स्थिति में
- (c) अनैच्छिक बेरोजगारी की स्थिति में
- (d) आर्थिक तेजी की स्थिति में
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
71. निम्न युग्मों में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
- (a) M₂ = M₁ + डाकघर बचत बैंक जमा
- (b) M₃ = M₂ + बैंक में सावधि जमा
- (c) L₁ = M₃ + डाकघर जमा (राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्रों को जोड़कर)
- (d) M₁ = जनता के पास मुद्रा + जनता द्वारा की गयी जमा राशि
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
72. निम्न युग्म में से कौन-सा युग्म सही नहीं है?
- (a) क्रय शक्ति समता सिद्धान्त - क्रय शक्ति पर आधारित
- (b) भुगतान संतुलन सिद्धान्त - विदेशी विनिमय की माँग एवं पूर्ति पर
- (c) लेखांकन दर - वस्तु और सेवाओं पर आधारित
- (d) टकसाल समता सिद्धान्त - मुद्रा व्यवस्था धात्विक मान पर आधारित है
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
73. मार्शल के अनुसार, सीमान्त तुष्टिगुण विश्लेषण में मुद्रा की सीमान्त उपयोगिता
- (a) स्थिर रहती है
- (b) घटती है
- (c) उपभोग पर निर्भर करती है
- (d) बढ़ती है
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
74. निम्नलिखित में से कौन-सा एडम स्मिथ का करारोपण का सिद्धांत नहीं है?
- (a) निश्चितता का सिद्धांत
- (b) लोच का सिद्धांत
- (c) सुविधा का सिद्धांत
- (d) समानता का सिद्धांत
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
75. मुद्रा का चक्राकार बहाव का संबंध है
- (a) बचत और निवेश के बीच संतुलन
- (b) मांग और पूर्ती के बीच संतुलन
- (c) कुल आय और कुल व्यय के बीच संतुलन
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
76. एक साधारण असममित बंटन की स्थिति में माध्य, माध्यिका और बहुलक के मध्य निम्नवत संबंध होता है
- (a) M₀ = 2 Md - 3 M
- (b) M₀ = Md + 3 M
- (c) M₀ = Md - 2 M
- (d) M₀ = 3 Md - 2 M
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
77. Which of the following is most likely to worsen a country's Balance of Payments (BoP) deficit in short run?
- (a) Decreasing the value of its currency
- (b) High domestic inflation relative to trading partners
- (c) Expanding domestic manufacturing for exports
- (d) Increasing tariffs on imports
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
78. निम्न में से कौन-सा रैखिक प्रतिगमन में वर्ग त्रुटियों के योग (SSE) और सर्वोत्तम-फिट रेखा के बीच संबंध का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
- (a) सर्वोत्तम-फिट रेखा डेटा बिंदुओं के करीब जाने पर SSE घटता है
- (b) रेखा की स्थिति की परवाह किए बिना SSE स्थिर रहता है
- (c) SSE सर्वोत्तम-फिट रेखा की स्थिति के लिए अप्रासंगिक है
- (d) सर्वोत्तम-फिट रेखा डेटा बिन्दुओं से दूर जाने पर SSE बढ़ता है
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
79. 'प्रभावी राजस्व घाटा' शब्द का उपयोग किसे इंगित करने के लिए किया जाता है?
- (a) प्राथमिक घाटा और ब्याज भुगतान का योगफल
- (b) राजस्व घाटे का वह हिस्सा जो उधार लेकर वित्तपोषित किया गया है
- (c) ऑफ-बजट देनदारियों को शामिल करने के बाद राजकोषीय घाटा
- (d) पूंजीगत परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए दिये गये अनुदानों को छोड़कर राजस्व घाटा
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
80. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। सूची-I (विचार) - सूची-II (विशेषताएँ) A. तेजी - 1. घटता हुआ आय और रोजगार B. संकुचन - 2. बढ़ता हुआ आय और रोजगार C. मंदी - 3. अधिकतम आय तथा रोजगार D. सुधार - 4. न्यूनतम आय तथा रोजगार
- (a) 3 2 4 1
- (b) 1 3 4 2
- (c) 1 3 2 4
- (d) 3 1 4 2
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
81. सही कथन ज्ञात कीजिए। 1. 'से' का नियम इस मान्यता पर आधारित है कि लोग अपनी आय का केवल एक भाग वस्तुओं की खरीद पर खर्च करते हैं। 2. शास्त्रीय अर्थशास्त्रियों का मानना था कि पूर्ण रोजगार में बचत और निवेश के बीच समानता ब्याज की दर द्वारा लाई जाती है। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) केवल 2
- (b) 1 और 2 दोनों
- (c) न तो 1 न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
82. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर को चुनिए: सूची-I (संगठन) - सूची-II (स्थापित) A. ओ.ई.सी.डी. - 1. 1964 B. आई.डी.ए. (IDA) - 2. 1966 C. एशियन विकास बैंक - 3. 1960 D. यू.एन.सी.टी.ए.डी. (UNCTAD) - 4. 1961
- (a) 4 3 2 1
- (b) 2 1 3 4
- (c) 3 4 2 1
- (d) 3 2 1 4
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
83. लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टी.पी.डी.एस.) द्वारा किस समूह के लोगों को विशेष रूप से लक्षित किया जाता है? 1. गरीब सरकारी कर्मचारी। 2. गरीबी रेखा से नीचे आने वाले गरीब परिवार। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) केवल 2
- (b) 1 और 2 दोनों
- (c) न तो 1 न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
84. विकासशील देशों के आर्थिक विकास में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र हैं
- (a) एक दूसरे के विरोधी है
- (b) एक दूसरे के पूरक है
- (c) एक दूसरे से सम्बंधित नहीं है
- (d) एक दूसरे के प्रतिस्थापन है
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
85. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए। सूची-I (वक्र) - सूची-II (सम्बंध) A. लॉफर वक्र - 1. आय तथा उपभोग B. एंजेल वक्र - 2. बेरोजगारी तथा मुद्रास्फीति C. कुजनेट्स वक्र - 3. आर्थिक प्रगति तथा असमानता D. फिलिप्स वक्र - 4. करारोपण की दर तथा कर आय
- (a) 1 3 4 2
- (b) 4 1 3 2
- (c) 4 3 1 2
- (d) 1 2 3 4
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
86. मुद्रा 'लेखे की इकाई' के रूप में कार्य करता है जब
- (a) क्रेता और विक्रेता के बीच लेन-देन को सरल बनाता है
- (b) वस्तुओं और सेवाओं की कीमत मापने के लिये एक मानक प्रदान करता है
- (c) मुद्रास्फीति की अवधि के दौरान मूल्यवान बन जाता है
- (d) दीर्घकालिक मूल्य संरक्षण के लिये संग्रहित किया जाता है
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
87. जीवन आय चक्र परिकल्पना के अनुसार, जीवनकाल आय (Y) और अवधियों की संख्या (T) के संदर्भ में औसत उपभोग प्रवृत्ति (APC) को कौन-सा सूत्र दर्शाता है?
- (a) APC = 1/T
- (b) APC = Y/T
- (c) APC = C/T
- (d) APC = C/Y
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
88. निम्नलिखित में से किस डेटा सेट में सबसे अधिक मानक विचलन होने की संभावना है?
- (a) 10, 12, 14, 16, 18
- (b) 3, 3, 3, 3, 3
- (c) 100, 100, 100, 100, 100
- (d) 5, 5, 5, 5, 5
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
89. 2025-26 के भारतीय आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कारखाना रोजगार में सबसे अधिक योगदान देने वाले राज्यों को अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें। I. गुजरात II. उत्तर प्रदेश III. तमिलनाडू IV. हरियाणा नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) I, II, IV, III
- (b) II, III, I, IV
- (c) IV, III, II, I
- (d) III, I, II, IV
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
90. निम्नलिखित में से कौन-सी WTO की एक महत्वपूर्ण समिति नहीं है?
- (a) व्यापार नीति समीक्षा समिति
- (b) बहुपक्षीय विनियोग गारण्टी एजेन्सी (MIGA)
- (c) वस्तु व्यापार परिषद्
- (d) विवाद निवारण समिति
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
91. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए। सूची-I (माप के पैमाने) - सूची-II (चर) A. सांकेतिक पैमाने - 1. तापमान B. क्रमागत पैमाने - 2. दूरी C. अंतराल पैमाने - 3. ग्रेड D. अनुपातिक पैमाने - 4. रंग
- (a) 4 1 3 2
- (b) 4 3 1 2
- (c) 1 3 2 4
- (d) 1 2 3 4
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
92. निम्न में से कौन-सा कथन निकट मुद्रा से सम्बंधित नहीं है?
- (a) निकट मुद्रा परिसम्पत्ति में अधिक तरल होती है
- (b) निकट मुद्रा धन के कुछ कार्य निष्पादित करते हैं
- (c) निकट मुद्रा तरलता पर आधारित होते हैं
- (d) निकट मुद्रा लेन-देन के लिये सीधे प्रयोग किया जा सकता है
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
93. निम्नलिखित में से बाजार की विफलता का क्या कारण है? 1. बाह्यता 2. सूचना की विषमता 3. पूर्ण प्रतियोगिता नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1 और 2 सही है
- (b) केवल 1 सही है
- (c) केवल 3 सही है
- (d) 1, 2 एवं 3 सही है
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
94. इनमें से कौन सतत चर नहीं है?
- (a) आय (रुपया)
- (b) दूरी (मीटर)
- (c) तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- (d) वजन (किलोग्राम)
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
95. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
- (a) पीएम श्री. - 2022
- (b) एन.ई.पी. - 2020
- (c) निष्ठा (NISTHA) - 2019
- (d) पीएम ई विद्या - 2024
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
96. निम्नलिखित में से कौन-सी संस्था 'साफ्ट (रियायती) ऋण खिड़की' कहलाती है?
- (a) आई.डी.ए.
- (b) आई.एम.एफ.
- (c) आई.बी.आर.डी.
- (d) आई.एफ.सी.
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
97. आबंटन दक्षता प्राप्त होती है, जब
- (a) उपभोक्ता की बचत < उत्पादक की बचत
- (b) उपभोक्ता की बचत = उत्पादक की बचत
- (c) उपभोक्ता की बचत = 0 (जीरो)
- (d) उपभोक्ता की बचत > उत्पादक की बचत
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
98. उच्च शक्ति वाली मुद्रा इस नाम से भी जानी जाती है
- (a) आरक्षित मुद्रा
- (b) तरल मुद्रा
- (c) साख मुद्रा
- (d) निकट मुद्रा
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
99. यदि वस्तु की मांग बेलोचदार और आपूर्ति लोचदार है, तो करारोपण का भार अपेक्षाकृत अधिक किस पर होगा?
- (a) क्रेता एवं विक्रेता दोनों पर बराबर
- (b) क्रेता पर
- (c) विक्रेता पर
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
100. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): गैर-टिकाऊ वस्तुओं की मांग की लोच अल्पकाल में कम होती है। कारण (R): अल्पकाल में उपभोक्ताओं के पास कम विकल्प होते हैं। नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए।
- (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A), की सही व्याख्या करता है
- (b) (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है
- (c) (A) असत्य है, किन्तु (R) सत्य है
- (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A), की सही व्याख्या नहीं करता है
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
101. पी.क्यू.एल.आई. (PQLI) का पूर्ण रूप है
- (a) प्रोडक्ट क्वान्टिटी ऑफ लेवल इन्डेक्स
- (b) प्राइस क्योटा लेवल इन्डेक्स
- (c) पोलिटेकनिक क्वालिटी लेवल ऑफ इन्डेक्स
- (d) फिजीकल क्वालिटी ऑफ लाइफ इन्डेक्स
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
102. आई.एम.एफ. अपने सदस्य देशों की विनिमय दर प्रणाली के संबंध में क्या लागू करता है? 1. सभी सदस्यों के लिए एक समान विनिमय दर प्रणाली। 2. एक ऐसी प्रणाली जिसमें सभी सदस्यों की मुद्राओं का घोषित सममूल्य होना चाहिए, या तो सोने या अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) केवल 2
- (b) 1 और 2 दोनों
- (c) न तो 1 न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
103. प्रथम 10 प्राकृतिक अंकों का मानक विचलन
- (a) 2.78
- (b) 2.87
- (c) 2.75
- (d) 2.57
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
104. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर को चुनिए। सूची-I (परिसम्पत्तियाँ) - सूची-II (उदाहरण) A. नकदी - 1. चेक बुक B. चालू खाते में मुद्रा - 2. शेयर C. निकट मुद्रा - 3. डॉलर D. गैर-मौद्रिक वित्तीय परिसम्पत्तियाँ - 4. सावधिक जमा
- (a) 2 1 4 3
- (b) 3 1 4 2
- (c) 3 1 2 4
- (d) 2 3 1 4
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
105. 'राशिपातन' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये। 1. राशिपातन का उद्देश्य अतिरिक्त उत्पादन से छुटकारा पाना है। 2. राशिपातन से अभिप्राय घरेलू बाजार की अपेक्षा विदेशी बाजारों में वस्तुओं को कम कीमत पर बेचने से है। सही उत्तर को कूट की सहायता से चुनिए।
- (a) केवल 2
- (b) 1 और 2 दोनों
- (c) न तो 1 न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
106. आगम के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिये। 1. सीमान्त आगम उत्पाद की एक अतिरिक्त इकाई के बेचने से शुद्ध अतिरिक्त प्राप्त आय है। 2. औसत आय कीमत के बराबर होती है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिये।
- (a) केवल 2
- (b) 1 एवं 2 दोनों
- (c) न तो 1 न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
107. निम्नलिखित में से कौन GDP का हिस्सा है? 1. सार्वजनिक शिक्षा 2. राष्ट्रीय सुरक्षा 3. बीमा सेवाएँ 4. जीवन प्रत्याशा नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) 1 और 2 दोनों
- (b) 1, 2 और 3
- (c) 1, 2, 3 और 4
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
108. जहाँ भूमि पर जनसंख्या का दबाव अधिक होगा, वहाँ पर किस तरह की खेती लागू होगी?
- (a) व्यापारिक खेती
- (b) आदिम संपोषीय खेती
- (c) गहन निर्वाह खेती
- (d) व्यापक संपोषीय खेती
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
109. डॉ. ए. के. खण्डेलवाल समिति निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संबंधित है?
- (a) दूरसंचार कंपनियाँ
- (b) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियाँ
- (c) विमानन क्षेत्र की कंपनियाँ
- (d) बीमा कंपनियाँ
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
111. सुदृढ़ वित्त सिद्धांत सम्बंधित है
- (a) असन्तुलित बजट
- (b) सन्तुलित बजट
- (c) आधिक्य बजट
- (d) तर्कहीन वित्तीय समालोचन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
112. यह अपकिरण का सबसे आसान माप है और इसे एक श्रेणी की अधिकतम मदों के ओर निम्नतम मदों के मान के बीच के अंतर के तौर पर बताया जाना है। इसे कहते हैं
- (a) मानक विचलन
- (b) परिसर (रेंज)
- (c) हरात्मक माध्य
- (d) माध्य विचलन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
113. निम्नलिखित बैंकों में से कौन-सी 'केन्द्रीय बैंकों की जननी' के रूप में जानी जाती है?
- (a) बैंक ऑफ इंग्लैण्ड
- (b) बैंक ऑफ फ्रांस
- (c) बैंक ऑफ रूस
- (d) बैंक ऑफ स्वीडन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
114. दो उत्पत्ति के साधनों के मध्य तकनीकी प्रतिस्थापन की दर शून्य है, तो इसका अर्थ है कि साधन ______ है।
- (a) स्थानापन्न
- (b) पूरक
- (c) (a) और (b) दोनों
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
115. निम्न में से कौन-सा एक अच्छे बजट का गुण नहीं है?
- (a) वस्तुनिष्ठता
- (b) अखंडता
- (c) अधिकार
- (d) व्यापकता
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
116. Which of the following methods is commonly used in descriptive statistics? 1. Hypothesis testing 2. Creating bar graphs and histograms Select the correct answer from the code given below:
- (a) Only 2
- (b) Both 1 and 2
- (c) Neither 1 nor 2
- (d) Only 1
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
117. केलकर रिपोर्ट सम्बंधित है
- (a) वस्तुएं
- (b) लागत
- (c) न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)
- (d) कर
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
118. एल. एम. वक्र में दाहिने ओर बदलाव का कारण है 1. मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि 2. मुद्रा की मांग में वृद्धि नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
- (a) केवल 2
- (b) 1 और 2 दोनों
- (c) न तो 1 न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
119. हैजिंग का अर्थ क्या है? 1. विदेशी विनिमय जोखिम से बचना 2. विनिमय की तत्काल दर नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) केवल 2
- (b) 1 और 2 दोनों
- (c) न तो 1 न ही 2
- (d) केवल 1
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
120. निम्न दो चरों में किस प्रकार का सहसम्बंध है? X- 1, 2, 3, 4, 5, 6 Y- 10, 12, 14, 16, 18, 20
- (a) r = 0
- (b) r = + 1
- (c) r ± 1
- (d) r = - 1
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।
Economics
- प्र. 41
- (a)
- प्र. 42
- (a)
- प्र. 43
- (c)
- प्र. 44
- (a)
- प्र. 45
- (a)
- प्र. 46
- (b)
- प्र. 47
- (d)
- प्र. 48
- (a)
- प्र. 49
- (a)
- प्र. 51
- (b)
- प्र. 52
- (c)
- प्र. 53
- (a)
- प्र. 54
- (b)
- प्र. 55
- (c)
- प्र. 56
- (b)
- प्र. 57
- (b)
- प्र. 58
- (d)
- प्र. 59
- (d)
- प्र. 60
- (b)
- प्र. 61
- (d)
- प्र. 62
- (b)
- प्र. 63
- (c)
- प्र. 64
- (a)
- प्र. 65
- (a)
- प्र. 66
- (c)
- प्र. 67
- (b)
- प्र. 68
- (a)
- प्र. 69
- (b)
- प्र. 70
- (b)
- प्र. 71
- (c)
- प्र. 72
- (c)
- प्र. 73
- (a)
- प्र. 74
- (b)
- प्र. 75
- (c)
- प्र. 76
- (d)
- प्र. 77
- (b)
- प्र. 78
- (a)
- प्र. 79
- (d)
- प्र. 80
- (d)
- प्र. 81
- (a)
- प्र. 82
- (a)
- प्र. 83
- (a)
- प्र. 84
- (b)
- प्र. 85
- (b)
- प्र. 86
- (b)
- प्र. 87
- (a)
- प्र. 88
- (a)
- प्र. 89
- (d)
- प्र. 90
- (b)
- प्र. 91
- (b)
- प्र. 92
- (d)
- प्र. 93
- (a)
- प्र. 94
- (a)
- प्र. 95
- (d)
- प्र. 96
- (a)
- प्र. 97
- (b)
- प्र. 98
- (a)
- प्र. 99
- (b)
- प्र. 100
- (a)
- प्र. 101
- (d)
- प्र. 102
- (a)
- प्र. 103
- (b)
- प्र. 104
- (b)
- प्र. 105
- (b)
- प्र. 106
- (b)
- प्र. 107
- (b)
- प्र. 108
- (c)
- प्र. 109
- (b)
- प्र. 111
- (b)
- प्र. 112
- (b)
- प्र. 113
- (a)
- प्र. 114
- (b)
- प्र. 115
- (c)
- प्र. 116
- (a)
- प्र. 117
- (d)
- प्र. 118
- (d)
- प्र. 119
- (d)
- प्र. 120
- (b)