आधिकारिक स्रोतों से सत्यापितसत्यापितअंतिम अपडेट

ExamBharo
English

टाइप करके खोजें · Esc से बंद करें

ExamBharo · UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Chemistry (TUKU-06) · exambharo.com/uppsc-gic-lecturer/previous-year-papers/uppsc-gic-lecturer-2025-prelims-chemistry/

प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता

UPPSC GIC Lecturer 2025 Prelims — Chemistry (TUKU-06)

पेपर के 120 में से 64 प्रश्नसही उत्तर पर +2.5, गलत उत्तर पर −0.83

प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया

64 में से 61 प्रश्न हिंदी में हैं: प्रश्न-पुस्तिका में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या पुस्तिका में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।

64 में से प्र. 1ऊपर ↑

Chemistry

  1. 41. निम्नलिखित में से कौन-सा वसा में घुलनशील विटामिन नहीं है?

    • (a) विटामिन - C
    • (b) विटामिन - D
    • (c) विटामिन - K
    • (d) विटामिन - A
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  2. 42. यदि बेरियम नाइट्रेट के विलयन के वान्ट हॉफ गुणांक का मान 2.09 है, तो वियोजन की मात्रा होगी

    • (a) 1.55
    • (b) 0.91
    • (c) 0.55
    • (d) 0
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  3. 43. निकाय को दो समान अर्धांशों में विभाजित किये जाने के बावजूद कौन-सा गुणधर्म अपरिवर्तित रहेगा?

    • (a) दाब
    • (b) द्रव्यमान
    • (c) एन्थाल्पी
    • (d) एन्ट्रॉपी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  4. 44. [CO(en)₂Cl(ONO)]⁺ का आई.यू.पी.ए.सी. नाम है

    • (a) नाइट्रो डाईइथायलीन डाईअमीन क्लोरो कोबाल्ट (II)
    • (b) क्लोरोबिस (इथाइलीन डाईअमीन) नाइट्राइटो कोबाल्ट (III) आयन
    • (c) बिस (डाईइथाइलीन अमीन) क्लोरोनाइट्रो कोबाल्टेट (II)
    • (d) डाईइथायल अमीन क्लोरोबिस कोबाल्ट (III)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  5. 45. हाइड्रोजन परमाणु के लिये निम्नलिखित में से कौन-सी स्पेक्ट्रम रेखा दृश्य क्षेत्र में होती है?

    • (a) बाल्मर
    • (b) पाश्चन
    • (c) फुण्ड
    • (d) लाइमन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  6. 46. निम्नलिखित में से कौन प्रोटीन नहीं है?

    • (a) सींग
    • (b) ऊन
    • (c) डी.एन.ए.
    • (d) पंख
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  7. 47. ज्यामिति की दृष्टि से निम्नलिखित युग्मों में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

    • (a) ClF₃ - T-आकार
    • (b) BrF₅ - त्रिकोणीय पिरामिडीय
    • (c) IF₇ - पंचकोणीय द्विपिरामिडीय
    • (d) BrF - रेखीय
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  8. 48. किसे पशु स्टार्च कहा जाता है?

    • (a) ग्लाइकोज़न
    • (b) माल्टोज़
    • (c) चारकोल
    • (d) सेल्यूलोज़
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  9. 49. तीन सदस्यीय वलय युक्त चक्रीय ईथर कहलाते हैं

    • (a) आक्सीरेन
    • (b) एल्कोक्साइड
    • (c) एपॉक्सी रेज़िन
    • (d) लैक्टोन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  10. 50. निम्नलिखित में से किसका उपयोग प्रशांतक औषधि के रूप में किया जाता है?

    • (a) टेरफेनाडाइन
    • (b) वैलियम
    • (c) पेनिसिलिन
    • (d) नेप्रोक्सन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  11. 51. हार्डी-शुल्ज नियम के अनुसार, ऋणात्मक सॉल के लिए, धनायनों की स्कंदन क्षमता निम्नलिखित में से किस क्रम का अनुसरण करती है?

    • (a) Al³⁺ > Ba²⁺ > Na⁺
    • (b) Ba²⁺ > Al³⁺ > Na⁺
    • (c) Al³⁺ = Ba²⁺ = Na⁺
    • (d) Na⁺ > Ba²⁺ > Al³⁺
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  12. 53. bcc इकाई एकक में एक परमाणु की समन्वय संख्या क्या है?

    • (a) 6
    • (b) 7
    • (c) 8
    • (d) 5
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  13. 54. निम्नलिखित में से किसकी इलेक्ट्रान देने की प्रकृति उच्चतम है?

    • (a) Na
    • (b) Ca
    • (c) Mg
    • (d) K
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  14. 55. नीचे दो कथन हैं, जिसमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): तापमान में वृद्धि के साथ द्रव की श्यानता कम हो जाती है। कारण (R): तापमान में वृद्धि के साथ द्रव के अणुओं की औसत तापीय ऊर्जा बढ़ जाती है और इसलिए अन्तर-आण्विक आकर्षण बढ़ जाता है। नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए।

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
    • (b) (A) सत्य है किन्तु (R) गलत है
    • (c) (A) गलत है किन्तु (R) सत्य है
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  15. 58. किस पुनर्विन्यास अभिक्रिया में, अभिक्रिया मध्यवर्ती कार्बीन है?

    • (a) स्टीवंस अभिक्रिया
    • (b) वोल्फ अभिक्रिया
    • (c) वैगनर-मीरवीन अभिक्रिया
    • (d) पिनाकोल-पिनाकोलोन अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  16. 59. हेयर कंडीशनर में किस वर्ग के संश्लेषित अपमार्जक का उपयोग किया जाता है?

    • (a) धनायनी अपमार्जक
    • (b) ऋणायनी अपमार्जक
    • (c) गैर आयनी अपमार्जक
    • (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  17. 60. 90% वियोजित PbI₂ की जल में विलेयता की गणना 25°C पर कीजिए। (PbI₂ का Kₛₚ = 1.39 × 10⁻⁸, 25°C ताप पर)

    • (a) 2.68 × 10⁻³ मोल/लीटर
    • (b) 1.68 × 10⁻³ मोल/लीटर
    • (c) 5.00 × 10⁻³ मोल/लीटर
    • (d) 1.86 × 10⁻³ मोल/लीटर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  18. 61. निम्नलिखित में कौन-सा अणुसंख्य गुणधर्म नहीं है?

    • (a) परासरण दाब
    • (b) क्वथनांक का उन्नयन
    • (c) हिमांक
    • (d) वाष्प दाब का अवनमन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  19. 65. VSEPR सिद्धान्त के अनुसार, SOF₄ का सन्निकट आकार क्या होगा?

    • (a) वर्गाकार पिरामिडीय
    • (b) त्रिकोणीय द्विपिरामिडीय
    • (c) अनियमित चतुष्फलकीय
    • (d) अष्टफलकीय
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  20. 66. [CO(en)₂Cl₂]Cl में केन्द्रीय धातु आयन की प्रभावी परमाणु संख्या है

    • (a) 35
    • (b) 50
    • (c) 86
    • (d) 36
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  21. 67. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची-I - सूची-II A. जूल थामसन प्रयोग - 1. प्रतिवर्ती प्रक्रम B. कार्नोट चक्र - 2. अभिक्रिया की एन्थैल्पी C. हेस का नियम - 3. प्रावस्था संक्रमण की मोलर एन्थैल्पी D. क्लेसियस-क्लेपेरान समीकरण - 4. सम एन्थैल्पिक प्रक्रम

    • (a) 4 1 3 2
    • (b) 4 1 2 3
    • (c) 3 1 2 4
    • (d) 3 2 1 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  22. 68. कैप्रोलेक्टम को जल के साथ उच्च ताप पर गर्म करने पर निम्नलिखित में कौन-सा बहुलक बनता है?

    • (a) नायलॉन-6
    • (b) टेफलॉन
    • (c) बेकेलाइट
    • (d) नायलॉन-6, 6
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  23. 69. निम्नलिखित में से किस अम्ल में तीन आयनीकृत होने वाले हाइड्रोजन हैं?

    • (a) हाइपोफास्फोरिक अम्ल
    • (b) पाइरोफास्फोरिक अम्ल
    • (c) मेटाफास्फोरिक अम्ल
    • (d) आइसो हाइपोफास्फोरिक अम्ल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  24. 71. मुख्य क्वांटम संख्या-3 (n = 3) के साथ संबद्ध कक्षकों की कुल संख्या है

    • (a) 7
    • (b) 8
    • (c) 9
    • (d) 6
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  25. 72. अम्लीकृत परमैंगनेट विलयन आक्सलेट आयन को किसमें आक्सीकृत करता है?

    • (a) कार्बन डाइआक्साइड
    • (b) एसीटिक अम्ल
    • (c) एसिटिलीन गैस
    • (d) कार्बोनेट्स
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  26. 73. निम्नलिखित बहुलकों को उनके अंतर-अणुक बलों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिये। नायलॉन-6, 6, ब्यूना-S, पॉलीथीन

    • (a) ब्यूना-S < पॉलीथीन < नायलॉन-6, 6
    • (b) पॉलीथीन < ब्यूना-S < नायलॉन-6, 6
    • (c) ब्यूना-S < नायलॉन-6, 6 < पॉलीथीन
    • (d) नायलॉन-6, 6 < पॉलीथीन < ब्यूना-S
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  27. 75. निम्नलिखित में से कौन-सा बढ़ते आबंध कोटि का सही क्रम है?

    • (a) O₂⁺ < O₂⁻ < O₂ < O₂²⁻
    • (b) O₂²⁻ < O₂⁻ < O₂ < O₂⁺
    • (c) O₂⁺ < O₂²⁻ < O₂⁻ < O₂
    • (d) O₂²⁻ < O₂ < O₂⁺ < O₂⁻
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  28. 76. निम्नलिखित में से कौन एक मिश्रित कार्बधात्विक यौगिक नहीं है?

    • (a) (C₄H₉)₂ SnCl₂
    • (b) C₆H₅SbO(OH)₂
    • (c) C₂H₅HgC₄H₉
    • (d) C₂H₅MgBr
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  29. 77. NO अणु की आबंध कोटि है

    • (a) 3.0
    • (b) 2.5
    • (c) 2.0
    • (d) 1.5
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  30. 78. निम्नलिखित में से कौन D-राइबोज़ का C-2 एपिमर है?

    • (a) D-आइडोज़
    • (b) D-टैलोज़
    • (c) D-मैनोज़
    • (d) D-एराबिनोज़
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  31. 79. निम्नलिखित में से कौन एक कृत्रिम मधुरक नहीं है?

    • (a) सैकरीन
    • (b) सुक्रालोज़
    • (c) स्टीविया
    • (d) एस्पार्टेम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  32. 80. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। सूची-I (विटामिन) - सूची-II (अल्पता रोग) A. A - 1. स्कर्वी B. B₁ - 2. रतौंधी C. B₁₂ - 3. बेरी-बेरी D. C - 4. परनिसियस रक्तहीनता

    • (a) 2 4 3 1
    • (b) 2 1 4 3
    • (c) 1 2 3 4
    • (d) 2 3 4 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  33. 81. AgCl का विलेयता गुणनफल 1.0 × 10⁻¹⁰ है। AgCl की विलेयता मोल/ली. में है

    • (a) 2 × 10⁻⁵
    • (b) 1 × 10⁻⁴
    • (c) 2 × 10⁻⁴
    • (d) 1 × 10⁻⁵
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  34. 82. निम्नलिखित में से कौन एक त्रिदन्तीय लिगैन्ड है?

    • (a) डाईइथीलिन ट्राइएमीन
    • (b) 2, 2' डाईपिरिडिल
    • (c) ट्राईइथीलिन टेट्राएमीन
    • (d) आक्ज़लेट आयन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  35. 83. निम्नलिखित में से किस अणु का आबंध कोण उच्चतम है?

    • (a) H₂S
    • (b) H₂Se
    • (c) H₂Te
    • (d) H₂O
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  36. 84. निम्नलिखित युग्मों में कौन +3 आक्सीकरण अवस्था में सर्वाधिक स्थायी है?

    • (a) Gd एवं Lu
    • (b) Gd एवं Eu
    • (c) Pm एव Gd
    • (d) Dy एवं Lu
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  37. 85. एक आयनिक क्रिस्टल में ताप बढ़ने के साथ शाटकी एवं फ्रेंकेल दोषों की संख्या में परिवर्तन कैसे होता है?

    • (a) घातीय वृद्धि
    • (b) रेखीय ह्रास
    • (c) घातीय ह्रास
    • (d) रेखीय वृद्धि
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  38. 86. अल्फा सल्फर, किस विलायक में अघुलनशील है?

    • (a) बेंजीन
    • (b) अल्कोहॉल
    • (c) पानी
    • (d) कार्बन डाइसल्फाइड
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  39. 87. If the rate constant for a first order reaction is 1.54 × 10⁻³s⁻¹, then the half-life time of this reaction is

    • (a) 400 s
    • (b) 500 s
    • (c) 550 s
    • (d) 450 s
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  40. 88. NaCl जालक में कितने सममित तल उपस्थित है?

    • (a) 3
    • (b) 8
    • (c) 7
    • (d) 9
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  41. 90. HOCH₂(CHOH)₄CHO के प्रकाशिक सक्रिय समावयवियों की संख्या है

    • (a) 8
    • (b) 24
    • (c) 16
    • (d) 4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  42. 91. विलयनों के अणुसंख्य गुणधर्म

    • (a) विलेय कणों की संख्या पर निर्भर नहीं करते हैं
    • (b) विलायक में विलेय के वियोजन पर निर्भर नहीं करते हैं
    • (c) विलयन में विलेय के कणों की संख्या पर निर्भर करते हैं
    • (d) विलेय के कणों की प्रकृति पर निर्भर करते हैं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  43. 93. आयनिक प्रबलता के साथ अभिक्रिया वेग स्थिरांक में परिवर्तन को कहा जाता है

    • (a) प्राथमिक लवण प्रभाव
    • (b) द्वितीयक लवण प्रभाव
    • (c) परावैद्युत स्थिरांक
    • (d) इलेक्ट्रोफोरेटिक प्रभाव
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  44. 96. बोर के परमाणु माडल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये। 1. बोर माडल हाइड्रोजन के अलावा अन्य परमाणुओं के स्पेक्ट्रम की व्याख्या करने में असमर्थ है। 2. बोर माडल चुम्बकीय क्षेत्र की उपस्थिति में स्पेक्ट्रल लाइन में होने वाले विभाजन की व्याख्या करता है। नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।

    • (a) दोनों 1 एवं 2
    • (b) केवल 2
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  45. 97. 427°C पर सल्फर डाइआक्साइड गैस के वर्ग माध्य मूल वेग की गणना कीजिये। (R = 8.314 × 10⁷ अर्ग/डिग्री/मोल)

    • (a) 4263 मी.से.⁻¹
    • (b) 52230 सेमी. से.⁻¹
    • (c) 46100 मी.से.⁻¹
    • (d) 48128 सेमी.से.⁻¹
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  46. 98. डी.एन.ए. द्वि-कुंडलित संरचना में एडेनिन (A) थाइमिन (T) के साथ कितने हाइड्रोजन बंधों के माध्यम से युग्मित होता है?

    • (a) दो
    • (b) तीन
    • (c) चार
    • (d) एक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  47. 99. ग्लूकोज़ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 1. एल्डोज़ एवं कीटोज़ में विभेद करने के लिए टॉलन अभिकर्मक का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। 2. ग्लूकोज़ HNO₃ से आक्सीकृत होकर ग्लूकारिक अम्ल देता है। नीचे दिये गए कूटों से सही उत्तर चुनिए।

    • (a) दोनों 1 एवं 2
    • (b) केवल 2
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  48. 100. निम्नलिखित में से कौन एक गहन चर नहीं है?

    • (a) ऊर्जा
    • (b) वाष्प दाब
    • (c) विशिष्ट गुरुत्व
    • (d) मोलर आयतन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  49. 102. क्लोरीन ट्राइफ्लोराइड (ClF₃) के निर्माण में क्लोरीन पर 573 K फ्लोरीन के आधिक्य के साथ अभिक्रिया करती है। यदि क्लोरीन और फ्लोरीन के समान आयतन 437 K पर अभिक्रिया करें; तो बनने वाला उत्पाद क्या होगा?

    • (a) ClF₅
    • (b) ClF
    • (c) Cl₂F₂
    • (d) ClF₃
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  50. 103. यदि किसी ठोस पर किसी गैस का अधिशोषण बढ़ता है, तो कौन-सा संयुक्त परिवर्तन अवश्य हुआ होगा?

    • (a) ताप घटता है, दाब घटता है
    • (b) ताप बढ़ता है, दाब बढ़ता है
    • (c) ताप घटता है, दाब बढ़ता है
    • (d) ताप बढ़ता है, दाब घटता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  51. 104. निम्नलिखित क्वांटम संख्याओं के समूह में से कौन एक परमाणु के एक इलेक्ट्रान के लिए संभव नहीं है?

    • (a) n = 1, l = 0, ml = 0, ms = + 1/2
    • (b) n = 1, l = 0, ml = 0, ms = - 1/2
    • (c) n = 2, l = 0, ml = 0, ms = + 1/2
    • (d) n = 1, l = 1, ml = 1, ms = + 1/2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  52. 105. ठोसों में क्रिस्टल दोषों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 1. यदि क्रिस्टल के कुछ लैटिस बिंदु रिक्त होते हैं तो शाटकी दोष उत्पन्न होता है। 2. शाटकी दोष सामान्यतया आयनिक क्रिस्टलों में पाया जाता है। नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

    • (a) दोनों 1 एवं 2
    • (b) केवल 2
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  53. 106. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये। सूची-I (अणु) - सूची-II (ज्यामिती) A. BeF₂ - 1. त्रिकोणीय द्विपिरामिडीय B. BF₃ - 2. रेखीय C. CH₄ - 3. त्रिकोणीय समतलीय D. PF₅ - 4. चतुष्फलकीय

    • (a) 2 4 3 1
    • (b) 4 2 3 1
    • (c) 2 1 4 3
    • (d) 2 3 4 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  54. 107. ज़ेरोफ्थाल्मिया बीमारी निम्नलिखित में से किसकी कमी के कारण होती है?

    • (a) विटामिन A
    • (b) विटामिन C
    • (c) विटामिन B₁
    • (d) विटामिन D
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  55. 108. निम्नलिखित कार्बोनिल यौगिकों में कौन नाभिक स्नेही योगात्मक अभिक्रिया के प्रति सर्वाधिक क्रियाशील है?

    • (a) HCHO
    • (b) PhCHO
    • (c) CH₃CHO
    • (d) PhCH₂CHO
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  56. 109. मेथनॉल को जाना जाता है

    • (a) काष्ठ अल्कोहॉल
    • (b) ग्रेन अल्कोहॉल
    • (c) विकृत अल्कोहॉल
    • (d) रबिंग अल्कोहॉल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  57. 110. निम्नलिखित में से किस गैसीय अणु का 0°C पर औसत वेग उच्चतम है?

    • (a) He
    • (b) N₂
    • (c) O₂
    • (d) H₂
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  58. 112. A compound with molecular formula C₄H₁₀O represents methoxypropane and ethoxyethane. What type of isomerism is this?

    • (a) Functional isomerism
    • (b) Chain isomerism
    • (c) Metamerism
    • (d) Position isomerism
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  59. 113. Name the type of isomerism exhibited by the following isomers. [CO³⁺(NH₃)₂ (Py)₂ (NO₂)₂]NO₃ and [CO³⁺(NH₃)₂ (Py)₂ (ONO)₂]NO₃

    • (a) ionisation isomerism
    • (b) geometrical isomerism
    • (c) linkage isomerism
    • (d) coordination isomerism
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  60. 114. ClF₃ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये। 1. इसकी संरचना T-आकार की होती है। 2. गैसीय UF₆ बनाने में यह प्रयोग होता है। नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये।

    • (a) दोनों 1 एवं 2
    • (b) केवल 2
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  61. 117. 4s कक्षक में कितने त्रिज्यीय नोड उपस्थित होते हैं?

    • (a) 1
    • (b) 2
    • (c) 3
    • (d) 0
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  62. 118. निम्नलिखित आयन युग्मों में से कौन रंगहीन है?

    • (a) Se³⁺ और Cu⁺
    • (b) Se³⁺ और Mn²⁺
    • (c) Ti³⁺ और Mn³⁺
    • (d) Ti³⁺ और V³⁺
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  63. 119. लिथियम (Li) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये। 1. Li केवल अकेली क्षार धातु है जो नाइट्रोजन से अभिक्रिया कर Li₃N बनाती है। 2. अन्य क्षारीय धातु कार्बोनेटों की अपेक्षा Li₂CO₃ कम तापीय स्थायी है। नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये।

    • (a) दोनों 1 एवं 2
    • (b) केवल 2
    • (c) न तो 1 न ही 2
    • (d) केवल 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  64. 120. निम्नलिखित में से किस आयन की जलीय विलयन में गतिशीलता सबसे कम होती है?

    • (a) K⁺
    • (b) Li⁺
    • (c) Rb⁺
    • (d) Na⁺
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

उत्तर देखें

उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।

Chemistry

प्र. 41
(a)
प्र. 42
(c)
प्र. 43
(a)
प्र. 44
(b)
प्र. 45
(a)
प्र. 46
(c)
प्र. 47
(b)
प्र. 48
(a)
प्र. 49
(a)
प्र. 50
(b)
प्र. 51
(a)
प्र. 53
(c)
प्र. 54
(d)
प्र. 55
(b)
प्र. 58
(b)
प्र. 59
(a)
प्र. 60
(b)
प्र. 61
(c)
प्र. 65
(b)
प्र. 66
(d)
प्र. 67
(b)
प्र. 68
(a)
प्र. 69
(d)
प्र. 71
(c)
प्र. 72
(a)
प्र. 73
(a)
प्र. 75
(b)
प्र. 76
(c)
प्र. 77
(b)
प्र. 78
(d)
प्र. 79
(c)
प्र. 80
(d)
प्र. 81
(d)
प्र. 82
(a)
प्र. 83
(d)
प्र. 84
(a)
प्र. 85
(a)
प्र. 86
(c)
प्र. 87
(d)
प्र. 88
(d)
प्र. 90
(c)
प्र. 91
(c)
प्र. 93
(a)
प्र. 96
(d)
प्र. 97
(b)
प्र. 98
(a)
प्र. 99
(a)
प्र. 100
(a)
प्र. 102
(b)
प्र. 103
(c)
प्र. 104
(d)
प्र. 105
(a)
प्र. 106
(d)
प्र. 107
(a)
प्र. 108
(a)
प्र. 109
(a)
प्र. 110
(d)
प्र. 112
(c)
प्र. 113
(c)
प्र. 114
(a)
प्र. 117
(c)
प्र. 118
(a)
प्र. 119
(a)
प्र. 120
(b)