ExamBharo · UPPSC RO/ARO 2023 Prelims — General Studies and General Hindi (UNHSIV-01) · exambharo.com/uppsc-ro-aro/previous-year-papers/uppsc-ro-aro-2023-prelims/
प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी आरओ/एआरओ
UPPSC RO/ARO 2023 Prelims — General Studies and General Hindi (UNHSIV-01)
पेपर के 200 में से 187 प्रश्नसही उत्तर पर +1, गलत उत्तर पर −0.3343 बार डाउनलोड किया गया
प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया
यूपीपीएससी आरओ/एआरओ की तैयारी कर रहे हैं? और भी पाएँ, मुफ़्त
रोज़ पिछले साल के प्रश्नों का क्विज़, और यूपीपीएससी आरओ/एआरओ की हर सूचना उसी दिन।
187 में से 123 प्रश्न हिंदी में हैं: प्रश्न-पुस्तिका में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या पुस्तिका में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।
General Studies
1. मार्च 2025 में, नासा के एस्ट्रोनॉट बुच विलमोर एवं सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी स्पेसएक्स के किस स्पेसक्राफ्ट पर हुई?
- (a) ड्रेगन
- (b) डिस्कवरी
- (c) कोलम्बिया
- (d) चैलेंजर
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
2. वर्ष 2024 का फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को किसकी खोज के लिए दिया गया?
- (a) राइबोसोमल आरएनए
- (b) माइक्रो आरएनए
- (c) ट्रांसफर आरएनए
- (d) मैसेन्जर आरएनए
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
3. 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के 57 किग्रा वर्ग में पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का कांस्य पदक किसे प्रदान किया गया?
- (a) सरबजोत सिंह
- (b) अमन सहरावत
- (c) अक्षदीप सिंह
- (d) डी.टी. क्रूज़
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
4. 2025 में पहली बार यूनाइटेड किंगडम में कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन किया गया था, जिसमें भारत और अन्य देशों की टीमों ने भाग लिया?
- (a) कबड्डी विश्व कप
- (b) क्रिकेट विश्व कप
- (c) हॉकी विश्व कप
- (d) बैडमिन्टन विश्व चैम्पियनशिप
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
5. भारत के प्रथम मानवयुक्त डीप ओशन मिशन का नाम क्या है?
- (a) समुद्रयान
- (b) डाइव इंडिया
- (c) वरुणयान
- (d) विक्रमादित्य
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
6. Which city will host the 2026 Commonwealth Games?
- (a) Birmingham
- (b) Melbourne
- (c) Hamilton
- (d) Glasgow
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
7. अगस्त 2024 में दुनिया के सबसे बड़े अपतटीय पवन फार्म का उद्घाटन किस देश में किया गया?
- (a) डेनमार्क
- (b) यूनाइटेड किंगडम
- (c) ताईवान
- (d) जर्मनी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
8. "ऐक्वा रेजिया" निम्नलिखित में से किसका मिश्रण है?
- (a) सान्द्र HCl और सान्द्र HNO₃
- (b) सान्द्र HCl और सान्द्र H₂SO₄
- (c) HCl और HBr
- (d) HCl और HF
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
9. निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
- (a) 1 मीटर = 10¹⁹ नैनोमीटर
- (b) 1 मीटर = 10⁹⁰ नैनोमीटर
- (c) 1 मीटर = 10⁹ नैनोमीटर
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
10. निम्नलिखित में से कौन-सा दीप्त पिंड नहीं है?
- (a) चन्द्रमा
- (b) सूर्य
- (c) विद्युत लैम्प
- (d) मोमबत्ती की ज्वाला
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
11. कार की हेडलाइट में उपयोग किए जाने वाले दर्पण का प्रकार है:
- (a) अवतल दर्पण
- (b) उत्तल दर्पण
- (c) समतल दर्पण
- (d) समतल उत्तल दर्पण
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
12. वह दूरी जिस पर पृथ्वी की कक्षा की औसत त्रिज्या 1 आर्क सेकण्ड का कोण अंतरित करती है, कहलाती है:
- (a) 1 खगोलीय मात्रक
- (b) 1 प्रकाश वर्ष
- (c) 1 पारसेक
- (d) 1 फर्मी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
13. निम्नलिखित युग्मों (वसा - तेल) में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
- (a) वनस्पति वसा - फाइटोस्टेरॉल
- (b) पशु वसा - कोलेस्टेरॉल
- (c) सरसों का तेल - स्नेहक
- (d) खनिज तेल - पेट्रोलियम
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
14. Which one of the following is a landlocked harbour?
- (a) Ennore
- (b) Visakhapatnam
- (c) Mumbai
- (d) Haldia
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
15. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस केन्द्र शासित प्रदेश का जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है?
- (a) लक्षद्वीप
- (b) दादरा और नगर हवेली
- (c) दमन व दीव
- (d) पुडुचेरी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
16. उत्तर प्रदेश में कौन-सा कृषि-जलवायु क्षेत्र जलवायु परिवर्तन के प्रभावों, विशेषकर कृषि के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील है?
- (a) बुंदेलखण्ड क्षेत्र
- (b) मध्य मैदानी क्षेत्र
- (c) पूर्वी मैदानी क्षेत्र
- (d) पश्चिमी मैदानी क्षेत्र
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
17. "PRANA" पोर्टल का क्या उपयोग है?
- (a) राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) की निगरानी
- (b) जल प्रदूषण निगरानी
- (c) प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन
- (d) औद्योगिक उत्सर्जन नियंत्रण
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
18. 'जलीय चक्र' को नियंत्रित करते हैं:
- (a) अधिपादप
- (b) वन
- (c) लाइकेन
- (d) घासस्थल
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
19. भारत के निम्नलिखित में से कौन-से राज्य में उच्चतम जनसंख्या घनत्व पाया जाता है?
- (a) बिहार
- (b) पंजाब
- (c) मध्य प्रदेश
- (d) उत्तर प्रदेश
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
20. ऊर्जा का "दस प्रतिशत का नियम" देने वाले वैज्ञानिक का नाम है:
- (a) लिंडेमैन
- (b) ओडम
- (c) टैन्सले
- (d) हेकेल
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
21. वे पौधे जो वर्ष भर में तापमान के एक विस्तृत विस्तार को सह लेते हैं, कहलाते हैं:
- (a) यूरिथर्मल
- (b) स्टेनोथर्मल
- (c) माइक्रोथर्मल
- (d) हेकिस्टोथर्मल
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
22. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए और उन्हें सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए: I. कैबिनेट मिशन II. क्रिप्स मिशन III. भारत छोड़ो आंदोलन IV. माउंटबेटन योजना नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) II, III, I, IV
- (b) IV, I, II, III
- (c) III, I, II, IV
- (d) I, II, III, IV
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
23. Consider the following statements: I. The first Muslim President of Indian National Congress was Badruddin Tyabji. II. The first woman President of Indian National Congress was Sarojini Naidu. Which of the statements above is/are correct?
- (a) Only II
- (b) Only I
- (c) Both I and II
- (d) Neither I nor II
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
24. 'आजीविक संप्रदाय' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? I. आजीविक संप्रदाय के लोग प्राय: वनों में रहते थे। II. इस संप्रदाय का मौर्य युग में काफी मान रहा। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) केवल II
- (b) केवल I
- (c) I और II दोनों
- (d) न तो I, न ही II
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
25. एक कूट भाषा में, "tob iso har" का अर्थ है 'Tobacco is harmful', "avo har hab" का अर्थ है 'Avoid harmful habit' और "ple avo tab" का अर्थ है 'Please avoid tobacco'। 'habit के लिए कौन-सा कूट प्रयुक्त किया गया है?
- (a) hab
- (b) har
- (c) avo
- (d) tob
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
26. एक थैले में ₹ 5, ₹ 2 तथा ₹ 1 के सिक्के 3 : 4: 5 के अनुपात में हैं। सभी सिक्कों का कुल मूल्य ₹ 2,100 है। थैले में ₹ 5 के कितने सिक्के हैं?
- (a) 225
- (b) 210
- (c) 245
- (d) 250
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
28. In a queue of boys, A is seventh from the left and B is fourth from the right. When A and B interchange their positions, then A becomes fifteenth from the left. Find the position of B from the right.
- (a) 12th
- (b) 17th
- (c) 20th
- (d) 19th
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
29. x का मान ज्ञात कीजिए, यदि 2 * 3 = 11, 3 * 5 = 23, एवं x * 6 = 41 हो।
- (a) 4
- (b) 3
- (c) 5
- (d) 6
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
30. Intel Core i9 is a type of ______.
- (a) Motherboard
- (b) Processor
- (c) Hard disk
- (d) None of the above
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
31. एक मैक (मीडिया एक्सेस कन्ट्रोल) एड्रेस ______ बिट्स का होता है।
- (a) 48
- (b) 32
- (c) 64
- (d) 128
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
32. निम्नलिखित में से किस चोल राजा ने त्रिवेन्द्रम में चेरा नौसेना को नष्ट कर दिया और फिर पांड्या राजा को पकड़ लिया था?
- (a) राजेन्द्र प्रथम
- (b) राजाधिराज
- (c) राजराज प्रथम
- (d) कुलोतुंग
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
33. अकबर और महाराणा प्रताप के मध्य प्रसिद्ध हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा गया था वर्ष:
- (a) 1579 ई. में
- (b) 1575 ई. में
- (c) 1597 ई. में
- (d) 1576 ई. में
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
34. निम्नलिखित में से किसने "यामिन-उल-खिलाफत" और "नासिर-ए-अमीर-उल-मोमिनीन" की उपाधियाँ धारण कीं?
- (a) बलबन
- (b) नासिरुद्दीन महमूद
- (c) फिरोज़ शाह तुगलक
- (d) अलाउद्दीन खिलजी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
35. अमरावती के भव्य स्तूप का निर्माण ______ द्वारा कराया गया था।
- (a) मौर्य राजवंश
- (b) सातवाहन राजवंश
- (c) शुंग राजवंश
- (d) वाकाटक राजवंश
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
36. निम्नलिखित में से कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है?
- (a) लिनक्स
- (b) यूनिक्स
- (c) विंडोज़
- (d) माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
37. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): प्रकाश-संश्लेषण में, सूर्य के प्रकाश की विकिरण ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में बदलकर खाद्य पदार्थों में संचित किया जाता है। कारण (R): प्रकाश-संश्लेषण का अंतिम उत्पाद ग्लूकोस शर्करा है, जो कि शीघ्र ही माँड (स्टार्च) में बदल जाती है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
- (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (c) अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) ग़लत है।
- (d) अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सत्य है।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
38. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I (प्राकृतिक स्रोत) - सूची-II (अम्ल) A. सिरका - i. मेथेनॉइक अम्ल B. इमली - ii. लैक्टिक अम्ल C. खट्टा दूध (दही) - iii. ऐसीटिक अम्ल D. बिच्छू बूटी का डंक - iv. टार्टरिक अम्ल
- (a) A-iii, B-iv, C-ii, D-i
- (b) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
- (c) A-i, B-iii, C-iv, D-ii
- (d) A-iv, B-i, C-iii, D-ii
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
39. 'हाइड्रोपोनिक्स' क्या है?
- (a) पौधों में कलम लगाना
- (b) बिना मिट्टी के पौधा उगाना
- (c) सब्जियों का अध्ययन करना
- (d) मृदा संरक्षण
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
40. विश्व जनसंख्या के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. ब्राज़ील दक्षिणी अमेरिकी देशों में सबसे अधिक जनसंख्या रखता है। II. एशिया महाद्वीप उच्चतम जनसंख्या वृद्धि दर रखता है। III. अफ्रीका विश्व का सर्वाधिक सघन बसा महाद्वीप है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल II
- (b) केवल I
- (c) I और II दोनों
- (d) I और III दोनों
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
41. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तस्मानिया को ऑस्ट्रेलिया से अलग करता है?
- (a) बॉस जलसन्धि
- (b) तस्मान सागर
- (c) मैगेलन जलसन्धि
- (d) ग्रेट ऑस्ट्रेलियन बाइट
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
42. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? (बाग़ानी फ़सल) - (देश का नाम)
- (a) रबड़ - मलेशिया
- (b) कोकोआ (कोको) - नाइजीरिया
- (c) चाय - श्रीलंका
- (d) कहवा (कॉफी) - उज़्बेकिस्तान
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
43. निम्नलिखित में से किस वस्तु का हिस्सा भारतीय निर्यात में सर्वाधिक है?
- (a) खनिज अयस्क
- (b) इंजीनियरिंग के सामान
- (c) हस्तशिल्प
- (d) कृषि उत्पाद
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
44. वर्ष 2036 का कलेन्डर वही होगा, जो कि है:
- (a) 2007 का
- (b) 2006 का
- (c) 2008 का
- (d) 2009 का
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
45. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द युग्म चुनिए: तपेदिक: फेफड़े:: टाइफाइड:?
- (a) आँत
- (b) वृक्क
- (c) फेफड़े
- (d) मस्तिष्क
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
48. किसी कूट भाषा में 'MISTAKE' को '9765412' लिखा जाता है और 'NAKED' को '84123' लिखा जाता है। तो 'INTIMATE' को उसी भाषा में कैसे लिखा जाएगा?
- (a) 78579452
- (b) 897866145
- (c) 79438163
- (d) 78698365
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
49. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I - सूची-II A. इक्ता - i. एक भाग B. महरौसा - ii. राज्य प्रशासन के अधीन भूमि C. खालिसा - iii. भू-राजस्व D. शिक - iv. संरक्षित नगर
- (a) A-iii, B-i, C-iv, D-ii
- (b) A-iii, B-iv, C-ii, D-i
- (c) A-ii, B-i, C-iv, D-iii
- (d) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
50. लाहौर की संधि (1846) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? I. महाराजा ने सतलुज नदी के पार के अपने समस्त प्रदेश सदैव के लिए छोड़ दिए। II. सतलुज और ब्यास नदियों के बीच के सभी दुर्गों पर महाराजा ने अपना अधिकार कंपनी के पक्ष में छोड़ दिया। III. अंग्रेजी सेना अब सिख राज्य में से नहीं गुज़र सकती थी। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) केवल I और II
- (b) केवल I
- (c) I, II और III
- (d) केवल II और III
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
51. निम्नलिखित में से कौन-सा दी गई घटनाओं का सही कालानुक्रम है?
- (a) अगस्त प्रस्ताव, क्रिप्स मिशन, शिमला सम्मेलन, कैबिनेट मिशन योजना
- (b) शिमला सम्मेलन, कैबिनेट मिशन योजना, अगस्त प्रस्ताव, क्रिप्स मिशन
- (c) शिमला सम्मेलन, क्रिप्स मिशन, अगस्त प्रस्ताव, कैबिनेट मिशन योजना
- (d) अगस्त प्रस्ताव, कैबिनेट मिशन योजना, शिमला सम्मेलन, क्रिप्स मिशन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
52. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार, - "किसी भी नागरिक को केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, वंश, जन्मस्थान, निवास या इनमें से किसी भी आधार पर राज्य के अधीन किसी भी नियोजन या पद के संबंध में अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा या उसके साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा"?
- (a) अनुच्छेद 15
- (b) अनुच्छेद 16(4)
- (c) अनुच्छेद 16(2)
- (d) अनुच्छेद 17
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
53. In which part of the Indian Constitution, have the provisions for elections been made?
- (a) Part XV
- (b) Part XIV
- (c) Part XVI
- (d) Part XVII
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
54. लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष (स्पीकर) कौन थे?
- (a) रवि राय
- (b) बलराम जाखड़
- (c) मीरा कुमार
- (d) जी.वी. मावलंकर
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
55. Which of the following pairs is not correctly matched? (Fundamental Rights) - (Articles)
- (a) Right to Freedom of Religion: Articles 23 - 24
- (b) Right to Equality: Articles 14 - 18
- (c) Cultural and Educational Rights: Articles 29 - 30
- (d) Right to Freedom: Articles 19 - 22
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
56. श्याम का परिचय देते हुए, एक महिला ने कहा, "इनके ससुर के पिता मेरे ससुर हैं।" श्याम का उस महिला से क्या संबंध है?
- (a) पति
- (b) पुत्र
- (c) दामाद
- (d) पिता
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
57. Ashish leaves his house at 20 minutes to seven in the morning and reaches Kunal's house in 25 minutes. They finish their breakfast in another 15 minutes and leave for their office, which takes another 35 minutes to reach. At what time do they leave Kunal's house to reach their office?
- (a) 7:20 AM
- (b) 7:40 AM
- (c) 7:45 AM
- (d) 8:15 AM
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
58. The final of the World Chess Championship 2024, was played between:
- (a) Viswanathan Anand and D. Gukesh
- (b) Ding Liren and Vladimir Kramnik
- (c) Magnus Carlsen and Vladimir Kramnik
- (d) Ding Liren and D. Gukesh
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
60. एक परिवार में छ: सदस्य P, Q, R, S, T तथा U हैं। परिवार में दो विवाहित जोड़े हैं। Q एक डॉक्टर है और T का पिता है। U, R का दादा है और वह एक ठेकेदार है। S, T की दादी है और वह एक गृहिणी है। परिवार में एक डॉक्टर, एक ठेकेदार, एक नर्स, एक गृहिणी तथा दो छात्र हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा निश्चित रूप से पुरुष सदस्यों का समूह है?
- (a) Q, U, T
- (b) Q, U
- (c) Q, U, P
- (d) U, T
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
61. निम्नलिखित में से किसको मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 मिला है?
- (a) अन्नु रानी
- (b) डी. गुकेश
- (c) वंतिका अग्रवाल
- (d) सुखजीत सिंह
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
62. सन् 2025 में, कितने व्यक्तियों को 'पद्म विभूषण' पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
- (a) 5
- (b) 4
- (c) 7
- (d) 6
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
63. वर्ष 2025 में विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पद्मभूषण से सम्मानित विनोद धाम को किसके विकास में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है?
- (a) RISC संगणना
- (b) SPARC प्रणाली
- (c) ZiLOG प्रोसेसर
- (d) पेन्टियम चिप
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
64. भारत सरकार ने नागरिकों को पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने के लिए किस पहल की शुरुआत की है?
- (a) मिशन लाइफ
- (b) राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन
- (c) स्वच्छ भारत अभियान
- (d) हरित भारत मिशन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
65. भारत के चन्द्रयान-3 ने चन्द्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करी, जिससे भारत ऐसा करने वाला ______ देश बना।
- (a) तृतीय
- (b) द्वितीय
- (c) चतुर्थ
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
66. लोक सभा चुनाव 2024 कितने चरणों में संपन्न करवाए गए?
- (a) 7 चरण
- (b) 6 चरण
- (c) 8 चरण
- (d) 9 चरण
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
67. निम्नलिखित में से कौन-सा निर्यात प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) क्षेत्र है?
- (a) दिल्ली
- (b) फाल्टा सेज
- (c) कानपुर
- (d) बंगलुरु
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
68. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 'जीरो पावर्टी अभियान' कब प्रारंभ किया गया?
- (a) 2 अक्टूबर, 2024
- (b) 15 अगस्त, 2024
- (c) 26 जनवरी, 2024
- (d) 26 जनवरी, 2025
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
69. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I (जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र का नाम) - सूची-II (अवस्थिति (राज्य)) A. मानस - i. मेघालय B. सिमिलीपाल - ii. केरल C. अगस्त्यमलाई - iii. ओडिशा D. नोकरेक - iv. असम
- (a) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- (b) A-iv, B-ii, C-iii, D-i
- (c) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
- (d) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
70. निम्नलिखित युग्मों (राज्य - कोयला क्षेत्र का नाम) में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? (राज्य) - (कोयला क्षेत्र का नाम)
- (a) मध्य प्रदेश - सिंगरेनी
- (b) महाराष्ट्र - वर्धा घाटी
- (c) छत्तीसगढ़ - कोरबा
- (d) ओडिशा - तालचर
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
71. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?
- (a) चेन्नई - कृत्रिम पोताश्रय
- (b) विशाखापट्नम - प्राकृतिक पोताश्रय
- (c) कोलकाता - भारत का सबसे गहरा पोताश्रय
- (d) तूतीकोरिन - मत्स्यन पोताश्रय
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
72. वर्ष 2022 - 23 में उत्तर प्रदेश का राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (फिस्कल हेल्थ इंडेक्स) कितना था?
- (a) 37.0
- (b) 47.9
- (c) 35.0
- (d) 45.9
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
73. भारत में 2023 - 24 में कौन-सा राज्य खाद्यान्न का अग्रणी उत्पादक था?
- (a) मध्य प्रदेश
- (b) पंजाब
- (c) उत्तर प्रदेश
- (d) महाराष्ट्र
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
74. किस वर्ष में उत्तर प्रदेश राज्य जैविक प्रमाणीकरण एजेंसी की स्थापना की गई?
- (a) 2011
- (b) 2013
- (c) 2005
- (d) 2007
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
75. उत्तर प्रदेश में 'किसान मित्र योजना' कब शुरू की गई?
- (a) 18 अगस्त, 2001
- (b) 18 अगस्त, 2010
- (c) 18 जून, 2001
- (d) 18 जून, 2010
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
76. उत्तर प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था में किस नकदी फ़सल का महत्त्वपूर्ण योगदान है?
- (a) कपास
- (b) गेहूँ
- (c) गन्ना
- (d) मक्का
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
77. उत्तर प्रदेश में शुरू की गई "ऑपरेशन कायाकल्प" योजना किससे संबंधित है?
- (a) प्राथमिक विद्यालयों का पुनरुद्धार
- (b) उच्च शिक्षा में सुधार
- (c) कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना
- (d) विश्वविद्यालय के बुनियादी ढाँचे का विस्तार करना
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
79. 2011 की जनगणना में भारत के निम्नलिखित केन्द्र शासित प्रदेशों में से किसकी साक्षरता दर उच्चतम थी?
- (a) चंडीगढ़
- (b) लक्षद्वीप
- (c) दमन और दीव
- (d) अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
80. निम्नलिखित में से किसका नाम 'येला माला' है?
- (a) गारो पहाड़ियाँ
- (b) कार्डामम पहाड़ियाँ
- (c) अन्नामलाई पहाड़ियाँ
- (d) शेवरॉय पहाड़ियाँ
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
81. निम्नलिखित युग्मों (वृक्ष - क्षेत्र) में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?
- (a) सागौन - भारतीय प्रायद्वीप का पश्चिमी भाग
- (b) सुंदरी - सुंदरवन डेल्टा
- (c) देवदार - नीलगिरी पहाड़ियाँ
- (d) साल - भारतीय प्रायद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
82. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थानीय तूफान बंगाल व असम में चाय व चावल की खेती के लिए लाभदायक है?
- (a) ब्लोसम शॉवर
- (b) मैंगो शॉवर
- (c) नॉरवेस्टर्स
- (d) काराबुरान
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
83. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? (पर्वतीय दर्रा) - (राज्य)
- (a) नाथू ला - सिक्किम
- (b) शिपकी ला - हिमाचल प्रदेश
- (c) ज़ोजी ला - अरुणाचल प्रदेश
- (d) सिन ला - उत्तराखण्ड
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
84. निम्नलिखित में से कौन-सा एक लाभकारी कीट नहीं है?
- (a) बॉम्बिक्स मोरी
- (b) ऐपिस मेलिफेरा
- (c) लैसिफर लैक्का
- (d) हेलिकोवर्पा आर्मिगेरा
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
85. 16वें वित्त आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. आयोग का गठन 31 दिसंबर, 2024 को हुआ था। II. श्री अरविन्द पनगढ़िया इसके अध्यक्ष हैं। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल II
- (b) केवल I
- (c) I और II दोनों
- (d) न तो I, न ही II
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
86. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित है?
- (a) अधिक अन्न उपजाओ अभियान - जवाहरलाल नेहरू
- (b) इटावा पायलट परियोजना - अल्बर्ट मेयर
- (c) सहकारिता आंदोलन - महात्मा गाँधी
- (d) सेवाग्राम परियोजना - विनोबा भावे
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
87. विनाशकारी कीट और पीड़क अधिनियम (डी.आई.पी.ए.) वर्ष ______ में पारित हुआ था।
- (a) 1929
- (b) 1914
- (c) 1946
- (d) 1957
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
88. निम्नलिखित में से कौन-सा रसायन फलों को शीघ्र पकाने के लिए प्रयुक्त होता है?
- (a) मैलिक हाइड्राज़ाइड
- (b) इथ्रेल
- (c) साइकोसेल
- (d) इन्डोल-3-ब्यूटिरिक ऐसिड
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
89. बम्बई में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन काँग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
- (a) लाला लाजपत राय
- (b) एस.ए. डांगे
- (c) बी. शिव राव
- (d) एन.एम. जोशी
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
90. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य उन राज्यों में सम्मिलित नहीं था, जो लॉर्ड डलहौजी द्वारा 'व्यपगत नीति' के बहाने ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिए गए थे?
- (a) नागपुर
- (b) सतारा
- (c) झाँसी
- (d) कर्नाटक
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
91. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के गठन के समय भारत का गवर्नर जनरल और वाइसराय कौन था?
- (a) लॉर्ड डफरिन
- (b) लॉर्ड रिपन
- (c) लॉर्ड लैंसडाउन
- (d) लॉर्ड कर्ज़न
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
92. Who established the Central Hindu College in Banaras, which later emerged as the focal point of Banaras Hindu University?
- (a) Bal Gangadhar Tilak
- (b) Madan Mohan Malviya
- (c) Annie Besant
- (d) Swami Dayanand
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
93. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का प्रथम अधिवेशन कहाँ संपन्न हुआ था?
- (a) बम्बई
- (b) कलकत्ता
- (c) पूना
- (d) लाहौर
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
94. निम्नलिखित में से मस्तिष्क का कौन-सा भाग 'लघु मस्तिष्क' कहलाता है?
- (a) सेरेबेलम
- (b) सेरेब्रम
- (c) पोंस
- (d) मेड्यूला
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
95. रक्त एक प्रकार का ______ है।
- (a) पेशीय ऊतक
- (b) उपकला ऊतक
- (c) तंत्रिका ऊतक
- (d) संयोजी ऊतक
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
96. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। अभिकथन (A): उभयचर ऑक्सीकृत तथा अनॉक्सीकृत रक्त के मिलने को सह सकते हैं। कारण (R): उभयचर दो कक्षीय हृदय वाले प्राणी हैं। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
- (c) अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) ग़लत है।
- (d) अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सत्य है।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
97. 'नॉक-नी' सिंड्रोम ______ के प्रदूषण के कारण होता है।
- (a) फ्लुओराइड्स
- (b) भारी धातुओं
- (c) नाइट्रेट्स
- (d) फॉस्फेट्स
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
98. निम्नलिखित में से कौन-से जल में घुलनशील विटामिन हैं?
- (a) विटामिन B और D
- (b) विटामिन A और B
- (c) विटामिन B और C
- (d) विटामिन C और D
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
99. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I (फसल) - सूची-II (रोग) A. धान - i. उकठा रोग B. गेहूँ - ii. काली गेरुई C. गन्ना - iii. लाल सड़न D. अरहर - iv. ब्राउन लीफ स्पॉट
- (a) A-i, B-iii, C-ii, D-iv
- (b) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
- (c) A-iii, B-i, C-ii, D-iv
- (d) A-iv, B-ii, C-iii, D-i
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
100. उत्पादन की दृष्टि से भारत में किस फल का प्रथम स्थान है?
- (a) आम
- (b) केला
- (c) अमरूद
- (d) पपीता
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
101. निम्नलिखित में से कौन नकदी फसलों से संबंधित हैं? I. आलू II. धान III. गन्ना IV. कपास V. सफेद सरसों (रेपसीड) नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) I, II और III
- (b) I, II और IV
- (c) I, III और IV
- (d) III, IV और V
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
102. 'किसान कॉल सेंटर' की शुरुआत ______ के द्वारा हुई थी।
- (a) आई.सी.ए.आर.
- (b) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
- (c) राज्य कृषि विश्वविद्यालय
- (d) नाबार्ड
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
103. निम्नलिखित में से किस तत्त्व की कमी के कारण पौधे पीले हो जाते हैं तथा उनमें वृद्धि कम हो जाती है?
- (a) फॉस्फोरस
- (b) नाइट्रोजन
- (c) कैल्शियम
- (d) बोरॉन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
104. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म (लोक नृत्य - उत्पत्ति का स्थान) सही सुमेलित नहीं है?
- (a) काइकोट्टिकल - केरल
- (b) हिमाचली - कुल्लू घाटी
- (c) कोली - महाराष्ट्र
- (d) यक्षगान - राजस्थान
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
105. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I (बौद्ध ग्रन्थ) - सूची-II (विषय-वस्तु) A. विनय पिटक - i. बौद्ध धर्म के क्षेत्रीय इतिहास B. सुत्त पिटक - ii. बुद्ध की शिक्षाएँ C. अभिधम्म पिटक - iii. बौद्ध मठ में शामिल होने वालों के लिए नियम D. महावंश पिटक - iv. दार्शनिक मामले
- (a) A-iv, B-iii, C-i, D-ii
- (b) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
- (c) A-iii, B-iv, C-ii, D-i
- (d) A-iii, B-ii, C-iv, D-i
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
106. निम्नलिखित में से कौन-सी एक रबी की दलहनी फसल नहीं है?
- (a) चना
- (b) मसूर
- (c) मूँग
- (d) सेम की फली (फ्रेन्च बीन)
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
107. 'निवेश मित्र' योजना किस राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई है?
- (a) तमिलनाडु
- (b) मध्य प्रदेश
- (c) उत्तर प्रदेश
- (d) महाराष्ट्र
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
108. अबुल फ़ज़्ल द्वारा लिखी गई अकबरनामा की तीसरी जिल्द का क्या नाम है?
- (a) सुलह-ए-कुल
- (b) आइन-ए-अकबरी
- (c) मंज़िल-आबादी
- (d) सिपह-आबादी
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
109. How much were India's foreign exchange reserves at the end of December 2024?
- (a) USD 629 Billion
- (b) USD 578 Billion
- (c) USD 640.3 Billion
- (d) USD 653.97 Billion
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
110. निम्नलिखित में से विश्व का सबसे बड़ा स्तूप कौन-सा है?
- (a) धमेक स्तूप
- (b) साँची का स्तूप
- (c) केसरिया स्तूप
- (d) भरहुत स्तूप
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
111. 1539 ई. में अपनी मृत्यु के पूर्व, बाबा गुरु नानक ने अपना उत्तराधिकारी किसको चुना?
- (a) गुरु नामदेव
- (b) गुरु तेग बहादुर
- (c) गुरु अर्जन
- (d) गुरु अंगद
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
112. भारत में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था किस राज्य की है?
- (a) गुजरात
- (b) तमिलनाडु
- (c) उत्तर प्रदेश
- (d) महाराष्ट्र
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
113. निम्नलिखित में से 'भारत रत्न' से सम्मानित होने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
- (a) सी. राजगोपालाचारी
- (b) प्रणव मुखर्जी
- (c) अब्दुल गफ्फार खान
- (d) नेल्सन मंडेला
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
114. निम्नलिखित में से कौन-सी एक वैधानिक संस्था है?
- (a) नीति आयोग
- (b) वित्त आयोग
- (c) योजना आयोग
- (d) श्रम आयोग
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
115. भारत में केन्द्र और राज्यों के मध्य करों का वितरण करता है:
- (a) योजना आयोग
- (b) वित्त आयोग
- (c) राष्ट्रीय विकास परिषद
- (d) संसद
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
116. निम्नलिखित में से किस आलोचक ने भारतीय शासन व्यवस्था के लिए "अर्ध-संघात्मक" शब्द का प्रयोग किया?
- (a) जवाहरलाल नेहरू
- (b) लास्की
- (c) के.सी. व्हीयर
- (d) बी.आर. अम्बेडकर
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
117. भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन करता है:
- (a) राष्ट्रीय आय समिति
- (b) योजना आयोग
- (c) राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय
- (d) भारतीय रिज़र्व बैंक
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
118. निम्नलिखित में से कौन नीति आयोग के शासकीय परिषद का हिस्सा नहीं होता है?
- (a) दिल्ली और पुडुचेरी के मुख्य मंत्री
- (b) राज्यों के सभी मुख्य मंत्री
- (c) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के लेफ्टिनेंट गवर्नर
- (d) राज्यों के राज्यपाल
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
119. काँग्रेस के किस अधिवेशन में "पूर्ण स्वराज" का प्रस्ताव पारित हुआ था?
- (a) लाहौर अधिवेशन
- (b) कलकत्ता अधिवेशन
- (c) लखनऊ अधिवेशन
- (d) मद्रास अधिवेशन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
120. On defeating which politician, did Subhas Chandra Bose become the President of the Indian National Congress?
- (a) Sardar Patel
- (b) Jawaharlal Nehru
- (c) Pattabhi Sitaramayya
- (d) C. Rajagopalachari
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
121. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I - सूची-II A. जाट विद्रोह - i. 1554 ई. B. बुंदेला विद्रोह - ii. 1672 ई. C. सतनामी विद्रोह - iii. 1669 ई. D. सिख विद्रोह - iv. 1675 ई.
- (a) A-ii, B-iv, C-i, D-iii
- (b) A-iii, B-i, C-ii, D-iv
- (c) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
- (d) A-i, B-ii, C-iv, D-iii
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
122. कलकत्ता के टाउन हॉल में एक विशाल प्रदर्शन के साथ विभाजन के विरोध में आंदोलन कब प्रारंभ हुआ?
- (a) 7 अगस्त, 1905 को
- (b) 5 अगस्त, 1905 को
- (c) 16 अगस्त, 1905 को
- (d) 16 अक्टूबर, 1905 को
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
123. निम्नलिखित में से किस देश ने आज़ाद हिन्द सरकार को मान्यता नहीं दी थी?
- (a) इंडोनेशिया
- (b) जर्मनी
- (c) इटली
- (d) फिलिपींस
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
124. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
- (a) स्थायी बंदोबस्त - बंगाल
- (b) ताल्लुक़दारी प्रणाली - बंबई (मुंबई)
- (c) महालवाड़ी प्रणाली - उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत
- (d) रैयतवाड़ी प्रणाली - मद्रास
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
125. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I - सूची-II A. कुषाण - i. देवपुत्र B. पुलकेशिन द्वितीय - ii. सकलोत्तरपथनाथ C. हर्षवर्धन - iii. दक्षिणापथेश्वर D. समुद्रगुप्त - iv. कविराज
- (a) A-ii, B-i, C-iii, D-iv
- (b) A-ii, B-iii, C-i, D-iv
- (c) A-iii, B-iv, C-ii, D-i
- (d) A-i, B-iii, C-ii, D-iv
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
126. निम्नलिखित में से किस शासक के लिए 'उदयपुर प्रशस्ति' में कहा गया है कि "उसने वह सब कुछ पाया और सब कुछ संभव किया और जाना जो अन्य किसी द्वारा संभव नहीं हो सका था"?
- (a) वाकपति मुंज
- (b) भोज
- (c) मिहिर भोज
- (d) सिन्धुराज
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
127. निम्नलिखित में से किस राजा का कथन है कि "हमारी सारी प्रजा सत्कर्मों का सृजन करती हुई, समस्त आपदाओं से मुक्त, ईर्ष्या से अकलुषित मनों से आनंद का भोग करे"?
- (a) चन्द्रगुप्त मौर्य
- (b) अशोक
- (c) हर्षवर्धन
- (d) समुद्रगुप्त
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
128. निम्नलिखित में से किस राज्य ने 2001 - 2011 की अवधि के दौरान शहरी जनसंख्या की अधिकतम दशकीय वृद्धि दर्ज की?
- (a) नागालैण्ड
- (b) सिक्किम
- (c) केरल
- (d) महाराष्ट्र
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
129. निम्नलिखित में से कौन-सी समुद्री धारा अटलांटिक महासागर की है?
- (a) कैलिफोर्निया धारा
- (b) बेंगुएला धारा
- (c) अलास्का धारा
- (d) हम्बोल्ट धारा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
130. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों को उनकी जनजातीय जनसंख्या के प्रतिशत के आधार पर आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए: I. मध्य प्रदेश II. महाराष्ट्र III. राजस्थान IV. मेघालय नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) III, IV, II, I
- (b) I, II, III, IV
- (c) II, III, I, IV
- (d) IV, I, II, III
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
131. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी तिब्बत में मानसरोवर से उद्गमित होकर शिपकी ला पहाड़ी दर्रे से गुज़रती है?
- (a) ब्यास
- (b) सतलुज
- (c) रावी
- (d) चेनाब
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
132. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य सबसे अधिक शहरीकृत था?
- (a) गोवा
- (b) महाराष्ट्र
- (c) तमिलनाडु
- (d) गुजरात
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
133. पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
- (a) उत्तर प्रदेश
- (b) हिमाचल प्रदेश
- (c) गुजरात
- (d) राजस्थान
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
134. "शहरी ऊष्मा द्वीप" की परिघटना किससे संदर्भित है?
- (a) वृक्ष आवरण की अधिकता
- (b) शहरी क्षेत्रों में तापमान में कमी
- (c) आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में अधिक तापमान
- (d) ऊर्जा के उपभोग में कमी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
135. 'राष्ट्रीय कृषि अर्थशास्त्र और नीति अनुसंधान संस्थान' किस शहर में स्थित है?
- (a) नई दिल्ली
- (b) मुंबई
- (c) हैदराबाद
- (d) लखनऊ
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
136. उत्तर प्रदेश राज्य की वित्तीय क्रियाओं की निगरानी करने के लिए कौन-सी वेबसाइट तैयार की गई है?
- (a) सृष्टि
- (b) कोशवाणी
- (c) एन आई सी (NIC)
- (d) अर्थशास्त्र
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
137. भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है?
- (a) तमिलनाडु
- (b) पश्चिम बंगाल
- (c) केरल
- (d) कर्नाटक
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
138. जैव-उर्वरक हैं:
- (a) सूक्ष्म-जीवों का संवर्धन (कल्चर)
- (b) कार्बनिक खादे
- (c) हरी खादें
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
139. "द पॉपुलेशन बम" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
- (a) पॉल आर. एहर्लिच
- (b) डोनाल्ड बोग
- (c) थॉम्पसन
- (d) माल्थस
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
140. उत्तर प्रदेश राज्य में पहली खनिज नीति कब घोषित की गई थी?
- (a) 29 दिसम्बर, 1996 को
- (b) 29 दिसम्बर, 1998 को
- (c) 29 दिसम्बर, 1997 को
- (d) 29 दिसम्बर, 1999 को
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
General Hindi
141. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है:
- (a) तदोपरान्त
- (b) अनाधिकारी
- (c) अत्युक्ति
- (d) पूजारी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
142. वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है:
- (a) आध्यात्मिक
- (b) अभ्यंतरिक
- (c) आनुषंगिक
- (d) पैतृक
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
143. निम्नलिखित में से किस वाक्य में सर्वनाम का सही प्रयोग नहीं हुआ है?
- (a) मेरे को यह रुचिकर नहीं।
- (b) हमें अपना काम करने दीजिए।
- (c) तुम अपनी कक्षा में जाओ।
- (d) यह काम तुमसे नहीं होगा।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
144. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए:
- (a) वह सदैव ही बीमार रहता है।
- (b) कृपया आने की अनुकम्पा करें।
- (c) किसने यह कहा था?
- (d) तुम्हीं ने ही यह गलती की है।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
145. अधोलिखित में से कौन-सा वाक्य शब्द-चयन की दृष्टि से शुद्ध है?
- (a) साहित्य और जीवन का घोर संबंध है।
- (b) मैं उनका पितृवत् सम्मान करता हूँ।
- (c) उसकी मृत्यु के समाचार से नगर में भीषण शोक छा गया।
- (d) गोलियों की बाढ़ के सामने कोई न टिक सका।
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
146. अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए:
- (a) वह हमारे यहाँ रोज आता है।
- (b) वह आज आएगा।
- (c) उसको हर चौथे दिन दौरा पड़ता है।
- (d) उन्होंने उसकी आड़े हाथों खबर ली।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
147. वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है:
- (a) प्रफुल्ल
- (b) औद्योगिक
- (c) आधीन
- (d) हितेच्छु
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
148. निम्नलिखित में 'अभिज्ञ' शब्द का उपयुक्त विलोम है:
- (a) सर्वज्ञ
- (b) विज्ञ
- (c) अल्पज्ञ
- (d) अनभिज्ञ
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
149. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I (शब्द) - सूची-II (विलोम) A. उदार - i. विनीत B. उदासीन - ii. कृपण C. उद्धत - iii. अवसान D. उद्भव - iv. आसक्त
- (a) A-iii, B-ii, C-iv, D-i
- (b) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- (c) A-ii, B-iv, C-i, D-iii
- (d) A-iv, B-ii, C-iii, D-i
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
151. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I (शब्द) - सूची-II (विलोम) A. प्रफुल्ल - i. घृणा B. व्यास - ii. समास C. कृत्रिम - iii. म्लान D. प्रेम - iv. प्राकृत
- (a) A-iii, B-ii, C-iv, D-i
- (b) A-i, B-ii, C-iv, D-iii
- (c) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
- (d) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
152. 'कुछ लोग नागपुर से आए हैं।' वाक्य में 'कुछ' शब्द विशेषण का कौन-सा भेद है?
- (a) संख्यावाचक विशेषण
- (b) सार्वनामिक विशेषण
- (c) गुणवाचक विशेषण
- (d) परिमाणवाचक विशेषण
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
153. निम्नलिखित में से 'सूर्य' का पर्यायवाची नहीं है:
- (a) शार्दूल
- (b) प्रभाकर
- (c) अंशुमाली
- (d) मार्तण्ड
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
154. निम्नलिखित में गुणवाचक विशेषण के अंतर्गत नहीं है:
- (a) सब
- (b) प्राचीन
- (c) पालतू
- (d) तिरछा
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
155. निम्नलिखित में से किस समूह में सभी शब्द पर्यायवाची नहीं हैं?
- (a) इंदीवर, उत्पल, पुंडरीक, राजीव
- (b) लक्ष्य, ध्येय, प्रयोजन, हेतु
- (c) अक्षि, चक्षु, दृग, लोचन
- (d) रश्मि, अंशु, मयूख, चैन
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
156. निम्नलिखित में से 'अग्नि' का पर्यायवाची नहीं है:
- (a) हुताशन
- (b) पावक
- (c) कृशानु
- (d) अद्रि
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
157. 'कामिनी अत्यन्त सुन्दर है।' इस वाक्य में 'अत्यन्त' है:
- (a) विशेषण
- (b) प्रविशेषण
- (c) विशेष्य
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
158. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'वृक्ष' का पर्यायवाची नहीं है?
- (a) पादप
- (b) तरु
- (c) द्रुम
- (d) विशिख
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
159. अधोलिखित में से 'नदी' का पर्यायवाची नहीं है:
- (a) आपगा
- (b) निम्नगा
- (c) तटिनी
- (d) वेणी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
160. निम्नलिखित में से 'ब्रह्मा' का पर्यायवाची नहीं है:
- (a) विधाता
- (b) विबुध
- (c) हिरण्यगर्भ
- (d) विरंचि
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
161. अधोलिखित में से 'सिंह' का पर्यायवाची नहीं है:
- (a) महावीर
- (b) मार
- (c) पंचमुख
- (d) केशरी
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
162. अधोलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द पर्यायवाची नहीं हैं?
- (a) तीर, शर, इषु, नाराच
- (b) विहंग, विहग, शकुंत, अंडज
- (c) वायु, समीर, मरुत, समीरण
- (d) ब्राह्मी, भारती, गिरि, वाक्
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
163. निम्नलिखित में से 'कामदेव' का पर्यायवाची नहीं है:
- (a) मन्मथ
- (b) माधव
- (c) कंदर्प
- (d) मदन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
164. निम्नलिखित में से 'घोड़ा' का पर्यायवाची नहीं है:
- (a) बाजि
- (b) शार्दूल
- (c) हय
- (d) तुरंग
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
165. 'वह नौकर नहीं आया।' वाक्य में विशेषण शब्द है:
- (a) आया
- (b) वह
- (c) नहीं
- (d) नौकर
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
166. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द तद्भव है?
- (a) कंधा
- (b) अक्षर
- (c) अक्षांश
- (d) नेत्र
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
167. अधोलिखित में से 'तत्सम' शब्द का चयन कीजिए:
- (a) अनूठा
- (b) आमलक
- (c) गवाच्छ
- (d) नारियल
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
168. अधोलिखित में से तत्सम-तद्भव का सही युग्म नहीं है:
- (a) शाटिका - साड़ी
- (b) सप्तति - सत्तर
- (c) प्राघूर्ण - पोथी
- (d) कपर्दिका - कौड़ी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
169. तत्सम-तद्भव की दृष्टि से कौन-सा युग्म सही नहीं है?
- (a) पर्यंक - फूल
- (b) शलाका - सलाई
- (c) क्षीर - खीर
- (d) उष्ट्र - ऊँट
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
170. 'चरित्रवान व्यक्ति अच्छे कर्म करता है।' वाक्य में 'चरित्रवान' शब्द विशेषण का कौन-सा भेद है?
- (a) गुणवाचक विशेषण
- (b) परिमाणवाचक विशेषण
- (c) संख्यावाचक विशेषण
- (d) सार्वनामिक विशेषण
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
172. 'अनेक शब्दों के लिए एक शब्द' के निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म ग़लत है?
- (a) जीतने की इच्छा - जिजीविषा
- (b) खाने की इच्छा - बुभुक्षा
- (c) लाभ की इच्छा - लिप्सा
- (d) जानने की इच्छा - जिज्ञासा
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
173. 'जिसे किसी बात की आकांक्षा न हो' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है:
- (a) निःस्पृह
- (b) निवृत्त
- (c) निष्कलुष
- (d) निरापद
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
174. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द की पहचान कीजिए:
- (a) अक्समात्
- (b) अन्तर्धान
- (c) लब्धप्रतिष्ठित
- (d) द्वारिका
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
175. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्दों के सही विकल्प की पहचान कीजिए:
- (a) सहस्र, चिह्न, अगस्त्य, मैथिली
- (b) मत्स्य, दंपति, महत्व, शाबास
- (c) उपरोक्त, प्रदर्शनी, दवाईयाँ, अश्विनी
- (d) सैरिंध्री, वाल्मिकी, अध्यात्मिक, मंत्रीपरिषद्
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
177. विशेष्य-विशेषण की दृष्टि से कौन-सा विकल्प सही है?
- (a) उपज - उपकार
- (b) उत्साह - उन्नति
- (c) इच्छा - उपेक्षा
- (d) उदय - उदित
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
178. निम्नलिखित में से विशेषण शब्द का चयन कीजिए:
- (a) आदि
- (b) अन्त
- (c) अंकुर
- (d) अधीत
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
179. 'कश्मीरी सेब सिंदूरी लाल होता है।' वाक्य में 'सिंदूरी' शब्द है:
- (a) प्रविशेषण
- (b) सार्वनामिक विशेषण
- (c) संख्यावाचक विशेषण
- (d) परिमाणवाचक विशेषण
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
180. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I (विशेष्य) - सूची-II (विशेषण) A. वायु - i. विषण्ण B. विवाद - ii. विकसित C. विकास - iii. विवादी D. विषाद - iv. वायव्य
- (a) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- (b) A-iii, B-i, C-iv, D-ii
- (c) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
- (d) A-ii, B-iv, C-i, D-iii
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
181. निम्नलिखित में विशेष्य शब्द है:
- (a) घातक
- (b) घाव
- (c) गर्वीला
- (d) गुलाबी
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
182. 'श्रृंगार करके नायक की प्रतीक्षा करने वाली नायिका' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है:
- (a) वासकसज्जा
- (b) विप्रलब्धा
- (c) अभिसारिका
- (d) उत्कंठिता
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
184. 'जिस व्यक्ति का चित्त किसी भी देश, काल और परिस्थिति में एकसमान रहता है', वाक्यांश के लिए एक उपयुक्त शब्द है:
- (a) अलौकिक
- (b) समदर्शी
- (c) स्थिरचित्त
- (d) शान्तचित्त
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
185. 'उत्तर और पूर्व दिशा के मध्यवर्ती कोण' को क्या कहते हैं?
- (a) ईशान
- (b) वायव्य
- (c) नैऋत्य
- (d) आग्नेय
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
186. 'हरावल' शब्द निम्नलिखित में से किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त होता है?
- (a) सेना का वह भाग जो सबसे आगे रहता है।
- (b) सेना का वह भाग जो सबसे पीछे रहता है।
- (c) जो स्वेच्छा से किसी सेवा कार्य में लगता है।
- (d) सेना का वह भाग जो मध्य में रहता है।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
187. 'वाक्यांश तथा उसके लिए प्रयुक्त एक शब्द' का कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
- (a) किए हुए उपकार को मानने वाला - कृतज्ञ
- (b) जानने की इच्छा रखने वाला - बुद्धिमान
- (c) जिसका पार न पाया जाए - अपार
- (d) जो इन्द्रियों के परे हो - अतीन्द्रिय
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
188. अधोलिखित में से 'तत्सम' शब्द को चिह्नित कीजिए:
- (a) स्वामी
- (b) बच्चा
- (c) आग
- (d) कान
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
189. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प 'तत्सम' शब्द नहीं है?
- (a) हाथ
- (b) अग्नि
- (c) पुत्र
- (d) जल
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
190. 'नैहर' शब्द का तत्सम रूप है:
- (a) पीहर
- (b) ज्ञातिगृह
- (c) नयघर
- (d) नौघर
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
192. निम्नलिखित में से कौन-सा 'तुरंत' का तत्सम रूप है?
- (a) तुरत
- (b) त्वरित
- (c) जल्दी
- (d) शीघ्र
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
193. 'जहाँ किसी बात का डर न हो' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है:
- (a) निर्द्वन्द्व
- (b) द्विवर
- (c) निरापद
- (d) निर्भ्रान्त
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
195. 'अग्रगामी' का विलोम शब्द है:
- (a) अधोगामी
- (b) ऊर्ध्वगामी
- (c) पश्चगामी
- (d) पूर्वगामी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
196. 'बाह्य' एवं 'ग्राह्य' शब्द के विलोम का सही विकल्प है:
- (a) अभाव, लभ्य
- (b) ग्रहण, त्याज्य
- (c) अभ्यन्तर, त्याज्य
- (d) अग्राह्य, आविर्भाव
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
198. निम्नलिखित प्रदत्त विलोम-युग्मों में से अशुद्ध का चयन कीजिए:
- (a) सदाचारी - दुर्व्यवहारी
- (b) विधि - निषेध
- (c) आज्ञा - अवज्ञा
- (d) दक्षिण - वाम
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
200. विलोम की दृष्टि से निम्नलिखित में से सही शब्द-युग्म है:
- (a) हताश - निराश
- (b) आकुल - व्याकुल
- (c) उत्तेजन - प्रशमन
- (d) कटु - तिक्त
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।
General Studies
- प्र. 1
- (a)
- प्र. 2
- (b)
- प्र. 3
- (b)
- प्र. 4
- (a)
- प्र. 5
- (a)
- प्र. 6
- (d)
- प्र. 7
- (c)
- प्र. 8
- (a)
- प्र. 9
- (c)
- प्र. 10
- (a)
- प्र. 11
- (a)
- प्र. 12
- (c)
- प्र. 13
- (c)
- प्र. 14
- (b)
- प्र. 15
- (d)
- प्र. 16
- (a)
- प्र. 17
- (a)
- प्र. 18
- (b)
- प्र. 19
- (d)
- प्र. 20
- (a)
- प्र. 21
- (a)
- प्र. 22
- (a)
- प्र. 23
- (b)
- प्र. 24
- (c)
- प्र. 25
- (a)
- प्र. 26
- (a)
- प्र. 28
- (a)
- प्र. 29
- (c)
- प्र. 30
- (b)
- प्र. 31
- (a)
- प्र. 32
- (c)
- प्र. 33
- (d)
- प्र. 34
- (d)
- प्र. 35
- (b)
- प्र. 36
- (d)
- प्र. 37
- (a)
- प्र. 38
- (a)
- प्र. 39
- (b)
- प्र. 40
- (b)
- प्र. 41
- (a)
- प्र. 42
- (d)
- प्र. 43
- (b)
- प्र. 44
- (c)
- प्र. 45
- (a)
- प्र. 48
- (a)
- प्र. 49
- (b)
- प्र. 50
- (a)
- प्र. 51
- (a)
- प्र. 52
- (c)
- प्र. 53
- (a)
- प्र. 54
- (d)
- प्र. 55
- (a)
- प्र. 56
- (c)
- प्र. 57
- (a)
- प्र. 58
- (d)
- प्र. 60
- (b)
- प्र. 61
- (b)
- प्र. 62
- (c)
- प्र. 63
- (d)
- प्र. 64
- (a)
- प्र. 65
- (c)
- प्र. 66
- (a)
- प्र. 67
- (b)
- प्र. 68
- (a)
- प्र. 69
- (c)
- प्र. 70
- (a)
- प्र. 71
- (c)
- प्र. 72
- (d)
- प्र. 73
- (c)
- प्र. 74
- (d)
- प्र. 75
- (c)
- प्र. 76
- (c)
- प्र. 77
- (a)
- प्र. 79
- (b)
- प्र. 80
- (b)
- प्र. 81
- (c)
- प्र. 82
- (c)
- प्र. 83
- (c)
- प्र. 84
- (d)
- प्र. 85
- (a)
- प्र. 86
- (b)
- प्र. 87
- (b)
- प्र. 88
- (b)
- प्र. 89
- (a)
- प्र. 90
- (d)
- प्र. 91
- (a)
- प्र. 92
- (c)
- प्र. 93
- (a)
- प्र. 94
- (a)
- प्र. 95
- (d)
- प्र. 96
- (c)
- प्र. 97
- (a)
- प्र. 98
- (c)
- प्र. 99
- (d)
- प्र. 100
- (b)
- प्र. 101
- (c)
- प्र. 102
- (b)
- प्र. 103
- (b)
- प्र. 104
- (d)
- प्र. 105
- (d)
- प्र. 106
- (c)
- प्र. 107
- (c)
- प्र. 108
- (b)
- प्र. 109
- (c)
- प्र. 110
- (c)
- प्र. 111
- (d)
- प्र. 112
- (d)
- प्र. 113
- (a)
- प्र. 114
- (b)
- प्र. 115
- (b)
- प्र. 116
- (c)
- प्र. 117
- (c)
- प्र. 118
- (d)
- प्र. 119
- (a)
- प्र. 120
- (c)
- प्र. 121
- (b)
- प्र. 122
- (a)
- प्र. 123
- (a)
- प्र. 124
- (b)
- प्र. 125
- (d)
- प्र. 126
- (b)
- प्र. 127
- (c)
- प्र. 128
- (b)
- प्र. 129
- (b)
- प्र. 130
- (c)
- प्र. 131
- (b)
- प्र. 132
- (a)
- प्र. 133
- (d)
- प्र. 134
- (c)
- प्र. 135
- (a)
- प्र. 136
- (b)
- प्र. 137
- (c)
- प्र. 138
- (a)
- प्र. 139
- (a)
- प्र. 140
- (b)
General Hindi
- प्र. 141
- (c)
- प्र. 142
- (b)
- प्र. 143
- (a)
- प्र. 144
- (c)
- प्र. 145
- (b)
- प्र. 146
- (d)
- प्र. 147
- (c)
- प्र. 148
- (d)
- प्र. 149
- (c)
- प्र. 151
- (a)
- प्र. 152
- (d)
- प्र. 153
- (a)
- प्र. 154
- (a)
- प्र. 155
- (d)
- प्र. 156
- (d)
- प्र. 157
- (b)
- प्र. 158
- (d)
- प्र. 159
- (d)
- प्र. 160
- (b)
- प्र. 161
- (b)
- प्र. 162
- (d)
- प्र. 163
- (b)
- प्र. 164
- (b)
- प्र. 165
- (b)
- प्र. 166
- (a)
- प्र. 167
- (b)
- प्र. 168
- (c)
- प्र. 169
- (a)
- प्र. 170
- (a)
- प्र. 172
- (a)
- प्र. 173
- (a)
- प्र. 174
- (b)
- प्र. 175
- (a)
- प्र. 177
- (d)
- प्र. 178
- (d)
- प्र. 179
- (a)
- प्र. 180
- (c)
- प्र. 181
- (b)
- प्र. 182
- (a)
- प्र. 184
- (c)
- प्र. 185
- (a)
- प्र. 186
- (a)
- प्र. 187
- (b)
- प्र. 188
- (a)
- प्र. 189
- (a)
- प्र. 190
- (b)
- प्र. 192
- (b)
- प्र. 193
- (c)
- प्र. 195
- (c)
- प्र. 196
- (c)
- प्र. 198
- (a)
- प्र. 200
- (c)