आधिकारिक स्रोतों से सत्यापितसत्यापितअंतिम अपडेट

ExamBharo
English

टाइप करके खोजें · Esc से बंद करें

ExamBharo · UPPSC LT Grade 2025 Prelims — General Studies and Mathematics (KEZE-03) · exambharo.com/uppsc-lt-grade/previous-year-papers/uppsc-lt-grade-2025-prelims-mathematics/

प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक

UPPSC LT Grade 2025 Prelims — General Studies and Mathematics (KEZE-03)

पेपर के 150 में से 77 प्रश्नसही उत्तर पर +2, गलत उत्तर पर −0.67

प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया

77 में से 74 प्रश्न हिंदी में हैं: प्रश्न-पुस्तिका में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या पुस्तिका में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।

77 में से प्र. 1ऊपर ↑

General Studies

  1. 1. भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में, वर्तमान वर्षों में सबसे अधिक अंशदान आता है:

    • (a) बड़े पैमाने के उद्योगों से
    • (b) सेवा क्षेत्र से
    • (c) लघु तथा कुटीर उद्योगों से
    • (d) कृषि क्षेत्र से
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  2. 2. अल्ट्रासोनिक तरंगों की आवृत्ति होती है:

    • (a) 50,000 हर्ट्ज़ से अधिक
    • (b) 20,000 हर्ट्ज़ से अधिक
    • (c) 20 हर्ट्ज़ से 20,000 हर्ट्ज़
    • (d) 20 हर्ट्ज़ से कम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  3. 3. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची-I (जनजाति) - सूची-II (अवस्थिति) A. मासाई - i. कालाहारी मरुस्थल B. सेमाई - ii. न्यूज़ीलैंड C. बुशमैन - iii. मलेशिया D. माओरी - iv. पूर्वी अफ्रीका

    • (a) A-i, B-iv, C-iii, D-ii
    • (b) A-i, B-ii, C-iv, D-iii
    • (c) A-iv, B-ii, C-i, D-iii
    • (d) A-iv, B-iii, C-i, D-ii
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  4. 4. प्रसिद्ध "दूधसागर प्रपात" किस नदी पर स्थित है?

    • (a) मंडोवी नदी
    • (b) भद्रा नदी
    • (c) शरावती नदी
    • (d) उल्हास नदी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  5. 5. किस फ़सल को "फ़सलों का ऊँट" के नाम से जाना जाता है?

    • (a) ज्वार (सोरघम)
    • (b) बाजरा
    • (c) रागी
    • (d) कोदो
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  6. 6. निम्नलिखित में से किस आधार पर जैव-विविधता हॉटस्पॉट परिभाषित किए जाते हैं?

    • (a) वनस्पति
    • (b) सभी जीवधारी
    • (c) फ़सलों की विविधता
    • (d) जंतु
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  7. 7. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची-I (योजना का नाम) - सूची-II (मुख्य उद्देश्य) A. एमएए (माँ) - i. PMMVY के अन्तर्गत लाभ B. लक्ष्य - ii. स्तनपान का बढ़ावा C. सुमन - iii. प्रसव कक्ष एवं प्रसूति ऑपरेशन थियेटर में सुधार D. एमसीपी कार्ड - iv. गर्भवती स्त्री एवं नवजात के स्वास्थ्य की निःशुल्क देखभाल

    • (a) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
    • (b) A-iv, B-iii, C-i, D-ii
    • (c) A-ii, B-iv, C-iii, D-i
    • (d) A-iv, B-i, C-iii, D-ii
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  8. 8. भारत में "सर्व शिक्षा अभियान" को कब प्रारंभ किया गया?

    • (a) 2007
    • (b) 2001
    • (c) 2014
    • (d) 2020
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  9. 9. किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने के लिए उच्च न्यायालय द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी रिट जारी की जा सकती है?

    • (a) अधिकार-पृच्छा
    • (b) परमादेश
    • (c) बंदी प्रत्यक्षीकरण
    • (d) प्रतिषेध
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  10. 10. नीचे दी गई फ़सलों में से कौन-सी फ़सल मोटा अनाज नहीं है?

    • (a) गेहूँ
    • (b) मक्का
    • (c) ज्वार
    • (d) बाजरा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  11. 11. जून 2025 में किस देश ने अपने दो बच्चों की नीति को समाप्त कर दिया है?

    • (a) जापान
    • (b) भारत
    • (c) ऑस्ट्रेलिया
    • (d) वियतनाम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  12. 12. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची-I (अनुच्छेद) - सूची-II (विषय) A. अनुच्छेद 51क - i. उपाधियों का अंत B. अनुच्छेद 14 - ii. मूल कर्तव्य C. अनुच्छेद 17 - iii. अस्पृश्यता का अंत D. अनुच्छेद 18 - iv. विधि के समक्ष समता

    • (a) A-ii, B-iv, C-iii, D-i
    • (b) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
    • (c) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
    • (d) A-ii, B-iv, C-i, D-iii
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  13. 13. The Durand Cup is associated with which sport?

    • (a) Cricket
    • (b) Basketball
    • (c) Football
    • (d) Hockey
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  14. 14. फतेहपुर सीकरी में सम्राट अकबर द्वारा कौन-सी इमारत निर्मित कराई गई?

    • (a) मोती महल
    • (b) हीरा महल
    • (c) पंच महल
    • (d) रंग महल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  15. 15. ऑनलाइन गेमिंग पर संवर्धन और विनियमन से जुड़े विधेयक के दौरान, सरकार ने खुलासा किया कि, लोग हर साल करीब ₹ 20,000 करोड़ गवाँ रहे हैं। लोक सभा में यह बिल कब पेश किया गया?

    • (a) 30 अगस्त, 2025
    • (b) 20 अगस्त, 2025
    • (c) 17 जुलाई, 2025
    • (d) 2 सितम्बर, 2025
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  16. 16. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची-I (क्रांति) - सूची-II (उत्पादन) A. श्वेत - i. तिलहन B. नीली - ii. खाद्यान्न C. पीली - iii. दूध D. हरित - iv. मत्स्य

    • (a) A-ii, B-iv, C-iii, D-i
    • (b) A-i, B-iii, C-iv, D-ii
    • (c) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
    • (d) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  17. 17. निम्नलिखित में से कौन-सा एक खरपतवार सामान्यत: "गाजर घास" या "काँग्रेस घास" कहलाता है?

    • (a) पार्थेनियम
    • (b) बथुआ
    • (c) गोखरू (ज़ैन्थियम)
    • (d) जंगली ज्वार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  18. 18. किस राजनेता ने बिहार में पिछड़ी जातियों (पिछड़े वर्गों) के आरक्षण का मुद्दा सर्वप्रथम जोरों से उठाया?

    • (a) शरद यादव
    • (b) लालू प्रसाद यादव
    • (c) कर्पूरी ठाकुर
    • (d) मुलायम सिंह यादव
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  19. 19. निम्नलिखित में से किस नेता ने स्थानीय स्वायत्त संस्थाओं का विरोध किया?

    • (a) बी.आर. अम्बेडकर
    • (b) विनोबा भावे
    • (c) महात्मा गाँधी
    • (d) एम.ए. आयंगर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  20. 20. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची-I (बौद्ध संगीति) - सूची-II (स्थान) A. प्रथम - i. पाटलीपुत्र B. द्वितीय - ii. वैशाली C. तृतीय - iii. राजगृह D. चतुर्थ - iv. काश्मीर

    • (a) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
    • (b) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
    • (c) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
    • (d) A-ii, B-i, C-iii, D-iv
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  21. 21. ऊँट का कूबड़ बना होता है:

    • (a) कार्टिलेज का
    • (b) लिम्फ का
    • (c) वसा ऊतक का
    • (d) कोलेजन तंतुओं का
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  22. 22. "जैव-विविधता" शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?

    • (a) आर.एच. व्हिटेकर
    • (b) आर.डी. बार्न्स
    • (c) वाल्टर जी. रोसेन
    • (d) एन. मेयर्स
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  23. 23. षट्भुज में विकर्णों की संख्या है:

    • (a) 9
    • (b) 18
    • (c) 15
    • (d) 12
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  24. 24. यदि किसी संख्या का 20%, 50 है, तो संख्या क्या है?

    • (a) 300
    • (b) 150
    • (c) 250
    • (d) 350
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  25. 25. बम्बई में अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी की बैठक कब हुई जिसमें प्रसिद्ध "भारत छोड़ो" प्रस्ताव स्वीकार किया गया?

    • (a) 9 अगस्त, 1942
    • (b) 7 अगस्त, 1942
    • (c) 8 अगस्त, 1942
    • (d) 6 अगस्त, 1942
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  26. 26. यदि दो संख्याओं का ल.स.प. 2079 है और उनका म.स.प. 27 है और यदि एक संख्या 189 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।

    • (a) 297
    • (b) 792
    • (c) 279
    • (d) 927
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  27. 27. इनमें से कौन-सी धातु साधारण ताप पर जल से अभिक्रिया करती है?

    • (a) सोडियम
    • (b) पारा
    • (c) ऐलुमिनियम
    • (d) मैग्नीशियम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  28. 28. भारत में 2024 के लोक सभा चुनाव कितने चरणों (फेज़) में हुए थे?

    • (a) 6
    • (b) 7
    • (c) 9
    • (d) 5
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  29. 29. Consider the following Acts and arrange them in the correct chronological order: I. Charter Act II. Pitt's India Act III. The Indian Councils Act IV. The Regulating Act Select the correct answer from the codes given below:

    • (a) IV, I, II, III
    • (b) IV, III, II, I
    • (c) IV, II, I, III
    • (d) I, II, III, IV
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  30. 30. निम्नलिखित से कौन-से राज्य में सर्दी के महीनों में बाढ़ आती है?

    • (a) गुजरात
    • (b) तमिलनाडु
    • (c) मध्य प्रदेश
    • (d) महाराष्ट्र
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

Mathematics

  1. 31. बहुपद (1 + x - 3x²)¹⁵ के गुणांकों का योगफल है:

    • (a) -1
    • (b) 0
    • (c) 1
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  2. 40. अवकल समीकरण (1 + x) y dx + (1 - y) x dy = 0 का हल है:

    • (a) xy = Ce⁻ˣ⁺ʸ
    • (b) x - y = Ceˣ⁺ʸ
    • (c) xy = Ceˣ⁻ʸ
    • (d) (x + y) = Ceˣ⁻ʸ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  3. 41. यदि f(x) एक सम फलन है और f'(0) अस्तित्व में है, तब f'(0) का मान होगा:

    • (a) 0
    • (b) -1
    • (c) 1
    • (d) 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  4. 49. एक संदूक में 4 सफेद तथा 3 काली गेंदें हैं। एक आदमी संदूक में से 2 गेंदें यादृच्छिक निकालता है। दोनों गेंदों के एक ही रंग के होने की प्रायिकता क्या है?

    • (a) 5/7
    • (b) 1/7
    • (c) 2/7
    • (d) 3/7
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  5. 50. दीर्घवृत्त 4x² + y² - 8x + 2y + 1 = 0 की उत्केन्द्रता है:

    • (a) 2/√3
    • (b) √3/2
    • (c) √2/3
    • (d) √3/4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  6. 55. एक घन के विकर्ण और उसकी एक भुजा के बीच का कोण है:

    • (a) cos⁻¹(1/√3)
    • (b) π/3
    • (c) π/4
    • (d) sin⁻¹(1/√3)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  7. 57. यदि f(z) = |z|, तब z ≠ 0 के लिए, f(z) है:

    • (a) कहीं भी अवकलनीय नहीं
    • (b) वैश्लेषिक
    • (c) अवकलनीय
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  8. 60. यदि ω इकाई का सम्मिश्र घनमूल है, तो ω¹⁰⁰ + ω¹⁷ + 1 बराबर है:

    • (a) 1 + ω
    • (b) ω + ω²
    • (c) -1
    • (d) 0
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  9. 61. शांकव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. 5x² - 6xy + 5y² + 10x - 6y + 10 = 0 एक दीर्घवृत्त निरूपित करता है। II. शांकव 5x² - 6xy + 5y² - 4x - 4y + 5 = 0 का केंद्र (1, 2) है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    • (a) केवल II
    • (b) न तो I न ही II
    • (c) केवल I
    • (d) I और II दोनों
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  10. 64. यदि समीकरण x² - y² + z² - 4x + 2y + 6z + λ = 0 एक शंकु को निरूपित करता है, तो λ का मान है:

    • (a) 12
    • (b) 10
    • (c) 8
    • (d) 14
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  11. 65. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए: अभिकथन (A): किसी परिमित समूह की कोटि को उसके उपसमूह की कोटि विभाजित करती है। कारण (R): प्रत्येक परिमित समूह में समूह की कोटि को विभाजित करने वाली प्रत्येक कोटि का एक अवयव विद्यमान रहता है।

    • (a) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
    • (b) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
    • (c) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  12. 66. गुणन समूह G = {1, -1, i, -i} में अवयव -i की कोटि है:

    • (a) 2
    • (b) 1
    • (c) 4
    • (d) 3
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  13. 69. श्रेणी 5, √5, 1,...का कौन-सा पद 1/625 है?

    • (a) 10वाँ
    • (b) 12वाँ
    • (c) 11वाँ
    • (d) 9वाँ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  14. 70. गणित का एक प्रश्न तीन छात्रों A, B और C को दिया जाता है, जिनके हल करने की प्रायिकताएँ क्रमशः 1/2, 3/4 और 1/4 हैं। प्रश्न हल होने की प्रायिकता है:

    • (a) 3/32
    • (b) 3/8
    • (c) 1/2
    • (d) 29/32
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  15. 71. आव्यूह के आइगेनमानों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. हर्मिटी आव्यूह के आइगेनमान सभी वास्तविक होते हैं। II. यदि लाम्बिक आव्यूह A का आइगेनमान λ हो, तो λ⁻¹ भी A का आइगेनमान होता है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    • (a) केवल I
    • (b) न तो I न ही II
    • (c) केवल II
    • (d) I एवं II दोनों
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  16. 75. m का मान जिसके लिए 2x - x² + my² प्रसंवादी फलन होगा:

    • (a) 1
    • (b) 2
    • (c) 0
    • (d) -1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  17. 77. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए: अभिकथन (A): (x² + x - 3)¹⁹ के द्विपद प्रसार में सभी गुणांकों का योगफल -1 है। कारण (R): (x + y)ⁿ के प्रसार में गुणांकों का योगफल 2ⁿ होता है।

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
    • (b) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
    • (c) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
    • (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  18. 83. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? I. प्रत्येक वर्ग आव्यूह को P + i Q रूप में जहाँ P तथा Q हर्मिटी हैं, अद्वितीय प्रकार से व्यक्त कर सकते हैं। II. यदि A तथा B समान कोटि के वर्ग आव्यूह हैं, तो adj(AB) = adj(B). adj(A). नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए:

    • (a) केवल II
    • (b) I एवं II दोनों
    • (c) केवल I
    • (d) न तो I न ही II
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  19. 86. चार बिंदुओं (4, -1, 2), (0, -2, 3), (1, -5, -1) एवं (2, 0, 1) से जाने वाले गोले का समीकरण है:

    • (a) x² + 2y² + z² - 4x + 6y - 2z + 5 = 0
    • (b) x² + y² + z² - 4x + 6y - 2z + 5 = 0
    • (c) x² + y² + 2z² - 4x + 6y - 2z + 5 = 0
    • (d) 2x² + y² + z² - 4x + 6y - 2z + 5 = 0
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  20. 88. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I - सूची-II A. 3x² + 4y² - 18x - 24y + 47 = 0 - i. दीर्घवृत्त B. (4x + 3y)² - 256x - 142y + 849 = 0 - ii. वृत्त C. 9x² - 16y² - 72x + 96y - 144 = 0 - iii. अतिपरवलय D. 2x² + 2y² + 6x + 4y - 5 = 0 - iv. परवलय

    • (a) A-i, B-ii, C-iv, D-iii
    • (b) A-i, B-iv, C-iii, D-ii
    • (c) A-i, B-iv, C-ii, D-iii
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  21. 90. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I - सूची-II A. प्रथम 10 प्राकृतिक संख्याओं के घनों का माध्य है - i. 10.67 B. प्रथम 100 प्राकृतिक संख्याओं का माध्य है - ii. 18 C. 25, 36, 18, 17, 17, 29, 16 की माध्यिका है - iii. 50.5 D. यदि एक बंटन का बहुलक 20 है, माध्य 6 है, तो इसकी माध्यिका है - iv. 302.5

    • (a) A-iv, B-iii, C-i, D-ii
    • (b) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
    • (c) A-iii, B-i, C-ii, D-iv
    • (d) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  22. 91. If a set A has 3 elements, then the total number of reflexive relations is:

    • (a) 4
    • (b) 128
    • (c) 16
    • (d) 64
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  23. 92. f(x) = [x] द्वारा परिभाषित महत्तम पूर्णांक फलन के असांतत्य के समस्त बिंदु ______ हैं, जहाँ [x] उस महत्तम पूर्णांक को निर्दिष्ट करता है, जो x से कम या उसके बराबर है।

    • (a) केवल धनात्मक पूर्णांक
    • (b) सभी वास्तविक संख्याएँ
    • (c) केवल ऋणात्मक पूर्णांक
    • (d) सभी पूर्णांक संख्याएँ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  24. 94. उस बेलन का समीकरण जिसका अक्ष, z-अक्ष हो और वक्र x² + y² = 2z, x + y + z = 1 से होकर गुजरता हो, है:

    • (a) x² + y² - 2x - 2y = 2
    • (b) x² - y² - 2x + 2y = 2
    • (c) x² + y² + 2x + 2y = 2
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  25. 95. शंकु x² + y² - z² = 0 के लिए निम्नलिखित दो कथनों पर विचार कीजिए: I. इस शंकु के तीन परस्पर लंब स्पर्श समतल हैं। II. शंकु अपना स्वयं का व्युत्क्रम है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    • (a) केवल I
    • (b) I और II दोनों
    • (c) न तो I न ही II
    • (d) केवल II
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  26. 98. एक थैले में 6 लाल, 4 सफेद और 5 काली गेंदें हैं। बिना प्रतिस्थापन के, 3 गेंदें उत्तरोत्तर क्रम से निकाली जाती हैं। क्रम में गेंदों के लाल, सफेद और काली होने की प्रायिकता है:

    • (a) 4/91
    • (b) 5/91
    • (c) 5/88
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  27. 100. अनन्त श्रेणी 2/1! + 4/3! + 6/5! + 8/7! +... का योगफल है:

    • (a) e + 1
    • (b) e
    • (c) 1/e
    • (d) e - 1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  28. 105. वह गोला जिसके लिए वृत्त x² + y² + z² + 7y - 2z + 2 = 0, 2x + 3y + 4z = 8 एक बृहत् वृत्त है, का समीकरण है:

    • (a) x² + y² + z² + 4x - 2y - 6z - 10 = 0
    • (b) x² + y² + z² - 2x + 4y - 6z + 10 = 0
    • (c) x² + y² + z² + 2x - 4y + 6z + 8 = 0
    • (d) x² + y² + z² + 2x + 4y + 6z - 10 = 0
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  29. 106. वक्र x = a cos³ t, y = b sin³ t से घिरा सम्पूर्ण क्षेत्रफल होगा:

    • (a) 3/4 π ab
    • (b) 3/8 π ab
    • (c) 3/32 π a²b
    • (d) 3/16 ab
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  30. 107. सांख्यिकीय आँकड़ों के लिए माध्यिका तथा माध्य से बहुलक सम्बन्धित है:

    • (a) 3 माध्यिका - 2 माध्य = बहुलक
    • (b) 2 माध्यिका - 3 माध्य = बहुलक
    • (c) 3 माध्यिका + 2 माध्य = बहुलक
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  31. 108. समतल का अंतःखंड रूप है:

    • (a) x/a - y/b - z/c = 1
    • (b) ax + by + cz = 1
    • (c) x/a + y/b + z/c = 1
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  32. 110. Re (1/z) = λ (जहाँ λ शून्येतर वास्तविक संख्या है) को संतुष्ट करने वाले बिन्दु z का बिन्दुपथ है:

    • (a) अतिपरवलय
    • (b) दीर्घवृत्त
    • (c) सरल रेखा
    • (d) वृत्त
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  33. 112. सम्मिश्र चरों का ऐसा फलन जो सर्वत्र सतत नहीं हो, का उदाहरण निम्नलिखित है:

    • (a) exp z
    • (b) log z
    • (c) sin z
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  34. 115. अवकल समीकरण yx′ = y - 1, y(0) = 1 के हल होंगे:

    • (a) अनन्त हल
    • (b) परिमित हल
    • (c) कोई हल नहीं
    • (d) अद्वितीय हल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  35. 116. यदि रेखा y - 1 = m (x - 1) वृत्त x² + y² = 4 को दो वास्तविक बिंदुओं पर काटती हो, तो m के सम्भावित मानों की संख्या होगी:

    • (a) अनंत
    • (b) 2
    • (c) 1
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  36. 120. किसी समूह G के दो उपसमूहों H₁ तथा H₂ के लिए निम्नलिखित दो कथनों पर विचार कीजिए: I. H₁ ∩ H₂, G का एक उपसमूह होना आवश्यक नहीं है। II. H₁ ∪ H₂, G का एक उपसमूह होना आवश्यक नहीं है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन का चयन कीजिए:

    • (a) कथन I और II दोनों ग़लत हैं।
    • (b) कथन I और II दोनों सही हैं।
    • (c) कथन II सही है, लेकिन कथन I ग़लत है।
    • (d) कथन I सही है, लेकिन कथन II ग़लत है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  37. 121. 'a' के किस मान के लिए समतलों ax - y + z = 5 तथा x + y + 2z = 7 के अभिलम्बों के बीच का कोण π/3 होगा?

    • (a) 1
    • (b) 2
    • (c) 0
    • (d) -1
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  38. 126. इस प्रश्न के लिए, दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: अभिकथन (A): यदि f(x) एक विषम फलन है, तो f'(x) एक सम फलन है। कारण (R): यदि f'(x) एक सम फलन है, तो f(x) एक विषम फलन है।

    • (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
    • (b) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
    • (c) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
    • (d) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  39. 127. एक सिक्के को दो बार उछाला जाता है। दोनों बार शीर्ष प्राप्त करने की प्रायिकता है:

    • (a) 1/2
    • (b) 1/4
    • (c) 1
    • (d) 3/4
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  40. 128. यदि f(x) = x² - 4x + 5 द्वारा परिभाषित किया गया फलन f: [2, +∞) → A एकैकी एवं आच्छादक है, तो समुच्चय A है:

    • (a) (-∞, 1)
    • (b) (0, ∞)
    • (c) (0, 1)
    • (d) [1, +∞)
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  41. 130. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची I - सूची II A. लम्ब-वृत्तीय शंकु - i. lx + my + nz = p B. समतल - ii. 2x + 3y = 0 = z - 3 C. सरल रेखा - iii. x² + y² = z² tan² α D. वृत्त - iv. x² + z² = 9, y = 4

    • (a) A-iv, B-i, C-ii, D-iii
    • (b) A-iii, B-i, C-ii, D-iv
    • (c) A-i, B-iii, C-ii, D-iv
    • (d) A-i, B-ii, C-iv, D-iii
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

  42. 136. अच्छी तरह से मिलाई गई ताश की गड्डी से तीन पत्ते, बिना प्रतिस्थापन के, एक-एक कर के निकाले जाते हैं। पहला पत्ता इक्का, दूसरा बादशाह और तीसरा रानी होने की प्रायिकता है:

    • (a) 1/2197
    • (b) 7/16575
    • (c) 8/16575
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  43. 139. समीकरण y² - xy - 6x² = 0 द्वारा निरूपित की जाने वाली सरल रेखाओं के बीच का कोण है:

    • (a) 45°
    • (b) 60°
    • (c) 30°
    • (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (a)

  44. 142. अनंत तक श्रेणी 1/7 + 2/7² + 1/7³ + 2/7⁴ +... + ∞ का योगफल है:

    • (a) 1/5
    • (b) 1/16
    • (c) 1/24
    • (d) 3/16
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  45. 143. रेखाएँ x = ay + b, z = cy + d और x = αy + β, z = γy + δ परस्पर लंब हैं, यदि:

    • (a) aα + bβ + cγ + 1 = 0
    • (b) bβ + cγ + 1 = 0
    • (c) aα + bβ + 1 = 0
    • (d) aα + cγ + 1 = 0
    उत्तर देखें

    उत्तर: (d)

  46. 148. निम्नलिखित में से कौन-सा एक समूह है?

    • (a) (Z, ★), जहाँ a ★ b = ab ∀ a, b ∈ Z
    • (b) (R⁻, ★), जहाँ a ★ b = a - b ∀ a, b ∈ R⁻
    • (c) (R⁺, ★), जहाँ a ★ b = ab ∀ a, b ∈ R⁺
    • (d) (Z, ★), जहाँ a ★ b = a - b ∀ a, b ∈ Z
    उत्तर देखें

    उत्तर: (c)

  47. 150. वक्र y² = (x - a) (x - b) (x - c), जहाँ a > 0, b > 0, c > 0 के लिए ग़लत कथन है:

    • (a) वक्र, मूलबिंदु से होकर नहीं जाता है।
    • (b) वक्र y-अक्ष को काटता है।
    • (c) वक्र x-अक्ष को (a, 0), (b, 0), (c, 0) पर काटता है।
    • (d) वक्र x-अक्ष के परित: सममित है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: (b)

उत्तर देखें

उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।

General Studies

प्र. 1
(b)
प्र. 2
(b)
प्र. 3
(d)
प्र. 4
(a)
प्र. 5
(a)
प्र. 6
(a)
प्र. 7
(a)
प्र. 8
(b)
प्र. 9
(c)
प्र. 10
(a)
प्र. 11
(d)
प्र. 12
(a)
प्र. 13
(c)
प्र. 14
(c)
प्र. 15
(b)
प्र. 16
(d)
प्र. 17
(a)
प्र. 18
(c)
प्र. 19
(a)
प्र. 20
(c)
प्र. 21
(c)
प्र. 22
(c)
प्र. 23
(a)
प्र. 24
(c)
प्र. 25
(c)
प्र. 26
(a)
प्र. 27
(a)
प्र. 28
(b)
प्र. 29
(c)
प्र. 30
(b)

Mathematics

प्र. 31
(a)
प्र. 40
(a)
प्र. 41
(a)
प्र. 49
(d)
प्र. 50
(b)
प्र. 55
(a)
प्र. 57
(a)
प्र. 60
(d)
प्र. 61
(c)
प्र. 64
(a)
प्र. 65
(a)
प्र. 66
(c)
प्र. 69
(c)
प्र. 70
(d)
प्र. 71
(d)
प्र. 75
(a)
प्र. 77
(d)
प्र. 83
(b)
प्र. 86
(b)
प्र. 88
(b)
प्र. 90
(d)
प्र. 91
(d)
प्र. 92
(d)
प्र. 94
(c)
प्र. 95
(d)
प्र. 98
(a)
प्र. 100
(b)
प्र. 105
(b)
प्र. 106
(b)
प्र. 107
(a)
प्र. 108
(c)
प्र. 110
(d)
प्र. 112
(b)
प्र. 115
(d)
प्र. 116
(a)
प्र. 120
(c)
प्र. 121
(b)
प्र. 126
(c)
प्र. 127
(b)
प्र. 128
(d)
प्र. 130
(b)
प्र. 136
(c)
प्र. 139
(a)
प्र. 142
(d)
प्र. 143
(d)
प्र. 148
(c)
प्र. 150
(b)