ExamBharo · UPPSC LT Grade 2025 Prelims — General Studies and Hindi (KEZE-01) · exambharo.com/uppsc-lt-grade/previous-year-papers/uppsc-lt-grade-2025-prelims-hindi/
प्रश्न पत्र · यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक
UPPSC LT Grade 2025 Prelims — General Studies and Hindi (KEZE-01)
पेपर के 150 में से 146 प्रश्नसही उत्तर पर +2, गलत उत्तर पर −0.67
प्रश्न Uttar Pradesh Public Service Commission के पेपर से। · स्कैन से हाथ से टाइप किया गया
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक की तैयारी कर रहे हैं? और भी पाएँ, मुफ़्त
रोज़ पिछले साल के प्रश्नों का क्विज़, और यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक की हर सूचना उसी दिन।
146 में से 29 प्रश्न हिंदी में हैं: प्रश्न-पुस्तिका में छपी हिंदी प्रति से, जिसे पेज की छवि से पढ़ा गया। बाकी प्रश्न अंग्रेज़ी में हैं, क्योंकि उनकी हिंदी पक्की तरह पढ़ी नहीं जा सकी या पुस्तिका में थी ही नहीं। उत्तर दोनों भाषाओं में एक ही है।
General Studies
1. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची I (ग्रंथ) - सूची II (वर्णित विषय) A. कल्पसूत्र - i. महावीर के कृत्यों का विवरण B. भगवती सूत्र - ii. जैन भिक्षुओं के आचार नियम C. निकाय - iii. जैन धर्म का प्रारंभिक इतिहास D. आचारांग सूत्र - iv. बौद्ध धर्म के सिद्धांतों का संग्रह
- (a) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
- (b) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
- (c) A-iii, B-i, C-iv, D-ii
- (d) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
2. मोबाइल टावरों के एंटेना और मोबाइल हैंडसेट से कौन-सी ऊर्जा निकलती है?
- (a) आयनकारी क्षेत्र विकिरण
- (b) विद्युत-चुम्बकीय क्षेत्र विकिरण
- (c) चुम्बकीय क्षेत्र विकिरण
- (d) चरम क्षेत्र विकिरण
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
3. प्रति वर्ष किस दिन को 'विश्व अल्ज़ाइमर दिवस' के रूप में मनाया जाता है?
- (a) 23 सितम्बर
- (b) 20 सितम्बर
- (c) 22 सितम्बर
- (d) 21 सितम्बर
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
4. गुजरात के खेड़ा किसान संघर्ष या खेड़ा सत्याग्रह के नेता कौन थे?
- (a) सरदार वल्लभभाई पटेल
- (b) विट्ठलभाई पटेल
- (c) महात्मा गाँधी
- (d) लाला लाजपत राय
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
5. जब सफेद प्रकाश प्रिज़्म से होकर गुजरता है, तो प्रकाश के रंग अलग-अलग तरह से मुड़ते हैं। निम्नलिखित रंगों को सबसे कम मुड़ने वाले रंग से लेकर सबसे ज्यादा मुड़ने वाले रंग तक व्यवस्थित कीजिए: I. नीला II. हरा III. पीला IV. नारंगी नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:
- (a) IV, II, III, I
- (b) I, III, II, IV
- (c) I, II, III, IV
- (d) IV, III, II, I
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
6. यदि एक समचतुर्भुज के विकर्णों की लंबाई 12 सेमी और 16 सेमी है, तो समचतुर्भुज का क्षेत्रफल होगा:
- (a) 96 सेमी²
- (b) 192 सेमी²
- (c) 80 सेमी²
- (d) 64 सेमी²
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
7. भारत में पुर्तगाली साम्राज्य की नींव किसने रखी थी?
- (a) जियोफ्री पार्कर
- (b) पिरी राइस
- (c) फ्रांसिस्को डी अल्मेडा
- (d) अल्फोंसो डी अलबुकर्क
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
8. एक कार की गति 10 किमी/घंटा बढ़ाने से 72 किमी की दूरी की यात्रा का समय 36 मिनट कम हो जाता है। कार की आरंभिक गति थी:
- (a) 40 किमी/घंटा
- (b) 50 किमी/घंटा
- (c) 30 किमी/घंटा
- (d) 20 किमी/घंटा
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
9. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची I (भारत की जनजाति) - सूची II (राज्य/संघ राज्य-क्षेत्र) A. किन्नर - i. जम्मू और कश्मीर B. बकरवाल - ii. मिज़ोरम C. लुशाई - iii. कर्नाटक D. चेंचू - iv. हिमाचल प्रदेश
- (a) A-i, B-iii, C-iv, D-ii
- (b) A-iv, B-i, C-ii, D-iii
- (c) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- (d) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
10. निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है? (दशक) - (जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर (प्रतिशत में))
- (a) 1971 - 1981 - 24.66
- (b) 1991 - 2001 - 21.54
- (c) 2001 - 2011 - 19.05
- (d) 1981 - 1991 - 23.87
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
11. 'नील नदी' निम्नलिखित में से किस देश में प्रवाहित नहीं होती है?
- (a) चाड
- (b) मिस्र
- (c) युगांडा
- (d) सूडान
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
12. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा इन्हें कालानुक्रमिक व्यवस्थित कीजिए: I. ग़रीबी हटाओ II. बैंकों का राष्ट्रीयकरण III. हरित क्रांति का प्रारंभ नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:
- (a) III, I, II
- (b) III, II, I
- (c) I, II, III
- (d) II, I, III
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
13. आकाश किसके कारण नीला दिखाई देता है?
- (a) प्रकाश का प्रकीर्णन
- (b) प्रकाश का परावर्तन
- (c) प्रकाश का अपवर्तन
- (d) प्रकाश का विवर्तन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
14. पहला कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) कहाँ स्वीकृत किया गया था?
- (a) पंतनगर
- (b) पुडुचेरी
- (c) हैदराबाद
- (d) लुधियाना
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
15. निम्नलिखित में से कौन-सा कृत्रिम पारिस्थितिक तंत्र है?
- (a) मछली का तालाब
- (b) झील
- (c) वन
- (d) घास का मैदान
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
16. 'गांधी सागर बाँध' का निर्माण निम्नलिखित में से किस नदी पर हुआ है?
- (a) चम्बल नदी
- (b) माही नदी
- (c) बेतवा नदी
- (d) हिंडन नदी
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
17. दुग्ध उत्पादन में विश्व में, भारत का ______ स्थान है।
- (a) प्रथम
- (b) द्वितीय
- (c) तृतीय
- (d) चतुर्थ
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
18. किसी भी विशिष्ट विधेयक के 'धन विधेयक' होने का निर्णय कौन करता है?
- (a) भारत के राष्ट्रपति
- (b) प्रधानमंत्री
- (c) लोक सभा अध्यक्ष
- (d) वित्त मंत्री
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
20. 2.5% का भिन्नात्मक रूप है:
- (a) 1/40
- (b) 2/35
- (c) 2/41
- (d) 3/40
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
21. भारत में ओडिशा में 'कालाहांडी' निम्नलिखित में से किस खनिज के उत्पादन के लिए जाना जाता है?
- (a) ताँबा
- (b) यूरेनियम
- (c) बॉक्साइट
- (d) अभ्रक
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
22. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म (स्टॉक एक्सचेंज और उनके नाम) सही सुमेलित नहीं है?
- (a) आईएसई - इंटरकनेक्टेड स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड
- (b) ओटीसीईआई - ओवर-द-काउण्टर एक्सचेंज ऑफ इंडिया
- (c) बीएसई - बेस-स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया
- (d) एनएसई - नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
23. केंचुओं की मदद से तैयार खाद को कहा जाता है:
- (a) वर्मीकम्पोस्ट
- (b) फार्म यार्ड खाद
- (c) कम्पोस्ट
- (d) हरी खाद
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
24. किस राज्य ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण की मेज़बानी की थी?
- (a) उत्तराखंड
- (b) बिहार
- (c) महाराष्ट्र
- (d) गुजरात
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
25. प्रकाशीय घटना, तारों का टिमटिमाना किसके कारण होता है?
- (a) वायुमंडलीय अपवर्तन
- (b) पूर्ण परावर्तन
- (c) वायुमंडलीय परावर्तन
- (d) पूर्ण अपवर्तन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
26. संघीय वित्त आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की जाती है:
- (a) भारत के प्रधानमंत्री द्वारा
- (b) लोक सभा अध्यक्ष द्वारा
- (c) भारत के राष्ट्रपति द्वारा
- (d) केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
27. किस मुगल सम्राट ने सर्वप्रथम अपने सिक्कों पर अपनी आकृति खुदवाई थी?
- (a) जहाँगीर
- (b) अकबर
- (c) औरंगज़ेब
- (d) शाहजहाँ
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
28. हाल ही में किस देश को 2025 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आधिकारिक तौर पर मलेरिया-मुक्त घोषित किया गया है?
- (a) भारत
- (b) नाइजीरिया
- (c) पाकिस्तान
- (d) सूरीनाम
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
29. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 76 के अंतर्गत भारत के राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति करते हैं?
- (a) उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
- (b) भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त
- (c) भारत के महान्यायवादी
- (d) राज्यपाल
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
30. 113वाँ अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन जेनेवा में कब आयोजित किया गया था?
- (a) 2 - 13 जून 2025
- (b) 16 - 17 जनवरी 2025
- (c) 2 - 13 जून 2024
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
Hindi
31. 'अधोमुख' शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग का चयन कीजिए:
- (a) अध
- (b) अधः
- (c) अधो
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
32. अधोलिखित में से उदय प्रकाश का कहानी संग्रह नहीं है:
- (a) मोहनदास
- (b) पीली छतरी वाली लड़की
- (c) और अंत में प्रार्थना
- (d) कोसी का घटवार
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
33. 'अतिथि देवो भव' - कहानी-संग्रह के लेखक हैं:
- (a) चित्रा मुद्गल
- (b) मधु कांकरिया
- (c) रमेश उपाध्याय
- (d) अब्दुल बिस्मिल्लाह
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
34. सोरठा को किस छन्द का उल्टा कहा जाता है?
- (a) चौपाई
- (b) छप्पय
- (c) सवैया
- (d) दोहा
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
35. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म (वाक्यांश के लिए एक शब्द) सुमेलित नहीं है?
- (a) प्रत्युत्पन्नमति - जो सही समय पर तुरंत किसी बात या युक्ति को सोच नहीं पाए
- (b) पार्थिव - मिट्टी का बना हुआ
- (c) बहुश्रुत - जिसने अनेक विषयों का ज्ञान सुन रखा हो
- (d) निर्निमेष - बिना पलक झपकाए
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
36. प्रबन्धकाव्य 'हम्मीररासो' के रचयिता हैं:
- (a) गुमान मिश्र
- (b) द्विजदेव
- (c) सूदन
- (d) जोधराज
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
37. 'जो अत्यंत कष्ट से निवारित किया जा सके' वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द क्या है?
- (a) सुगम
- (b) सुलभ
- (c) दुर्निवार
- (d) सहज
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
38. 'वर्तनी' की दृष्टि से शुद्ध शब्द है:
- (a) आध्यात्मिक
- (b) शरीरिक
- (c) निस्छल
- (d) तनिश्क
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
39. 'एक अज्ञात भारतीय की आत्मकथा' का पहला प्रकाशन कब हुआ?
- (a) सन् 1951 ई.
- (b) सन् 1970 ई.
- (c) सन् 1940 ई.
- (d) सन् 1960 ई.
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
40. 'मुदित महीपति मंदिर आए' काव्य पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
- (a) श्लेष
- (b) अनुप्रास
- (c) प्रतीप
- (d) वक्रोक्ति
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
41. 'शेरशाह का न्याय' के कहानीकार हैं:
- (a) जैनेन्द्र
- (b) सुदर्शन
- (c) इलाचन्द्र जोशी
- (d) वृन्दावनलाल वर्मा
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
42. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची I - सूची II A. कौरवी - i. पूर्वी हिन्दी B. मालवी - ii. बिहारी C. बघेली - iii. पश्चिमी हिन्दी D. भोजपुरी - iv. राजस्थानी
- (a) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
- (b) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
- (c) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
- (d) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
43. 'कादंबरी' का काव्यरूप है:
- (a) महाकाव्य
- (b) रूपक
- (c) गद्यकथा
- (d) चंपू
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
44. निम्नलिखित में से मैथिलीशरण गुप्त की रचना नहीं है:
- (a) भारत भारती
- (b) साकेत
- (c) जय भारत
- (d) पथिक
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
45. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म शब्द और प्रत्यय की दृष्टि से सुमेलित नहीं है?
- (a) पर्वतीय - अनीय
- (b) उल्लेखनीय - अनीय
- (c) अर्पणीय - अनीय
- (d) अंकनीय - अनीय
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
46. 'ज्ञानबोध' नामक कृति के रचयिता हैं:
- (a) रैदास
- (b) सुंदरदास
- (c) धर्मदास
- (d) मलूकदास
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
47. 'कवि कुलगुरु' किस रचनाकार को कहा जाता है?
- (a) वाल्मीकि
- (b) कालिदास
- (c) महर्षि व्यास
- (d) माघ
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
49. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची I (रचनाकार) - सूची II (रचनाएँ) A. केदारनाथ सिंह - i. रामचन्द्रिका B. केशवदास - ii. भूरी-भूरी खाक धूल C. गजानन माधव मुक्तिबोध - iii. जमीन पक रही है D. गिरिजा कुमार माथुर - iv. धूप के धान
- (a) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- (b) A-i, B-iii, C-iv, D-ii
- (c) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
- (d) A-iii, B-i, C-ii, D-iv
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
50. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म शब्द और उसके लिंग की दृष्टि से सुमेलित नहीं है?
- (a) वायु - स्त्रीलिंग
- (b) ऋतु - स्त्रीलिंग
- (c) रेणु - स्त्रीलिंग
- (d) निबंध - स्त्रीलिंग
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
51. "प्रेममार्ग का ऐसा प्रवीण और धीर पथिक तथा जवाँदानी का ऐसा दावा रखने वाला ब्रजभाषा का दूसरा कवि नहीं हुआ" - घनानन्द के विषय में यह कथन किसका है?
- (a) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (b) डॉ. रामकुमार वर्मा
- (c) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
- (d) डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
52. कुँवर नारायण का काव्य संग्रह है:
- (a) उत्सवा
- (b) हाशिए का गवाह
- (c) धूप के धान
- (d) मछलीघर
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
53. निम्नांकित उद्धरण में छंद का निर्देश कीजिए: "जो मित्र मेरा दुख जानता है। जो कष्ट में आ सुख बाँटता है॥ साथी उसी को दिल मानता है। लाखों जनों में पहचानता है॥"
- (a) इंद्रवज्रा
- (b) द्रुत विलंबित
- (c) वंशस्थ
- (d) उपेन्द्रवज्रा
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
55. निम्नलिखित में सुमेलित युग्म नहीं है:
- (a) अद्भुत रस - उत्साह
- (b) रौद्र रस - क्रोध
- (c) वीभत्स रस - जुगुप्सा
- (d) करुण रस - शोक
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
56. "काव्य आत्मा की संकल्पनात्मक अनुभूति है, जिसका सम्बन्ध विश्लेषण, विकल्प या विज्ञान से नहीं है।"- यह किसका कथन है?
- (a) डॉ. श्यामसुन्दर दास
- (b) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
- (c) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
- (d) जयशंकर प्रसाद
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
57. 'दशकुमारचरित' के रचयिता हैं:
- (a) दण्डी
- (b) वामन
- (c) भामह
- (d) मम्मट
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
58. किसने कबीर को 'वाणी का डिक्टेटर' कहा है?
- (a) आचार्य श्यामसुंदर दास ने
- (b) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
- (c) डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल ने
- (d) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
59. 'गवाक्षः' शब्द का संधि-विच्छेद है:
- (a) गवा + अक्षः
- (b) गव + अक्षः
- (c) गे + अक्षः
- (d) गो + अक्षः
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
60. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। अभिकथन (A): कर्म का चिह्न 'को' है। कारण (R): कर्म कारक के प्रयोग की दो स्थितियाँ - अप्रत्यय और सप्रत्यय होती हैं। नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं
- (b) (A) सही है, किंतु (R) ग़लत है
- (c) (A) ग़लत है, किंतु (R) सही है
- (d) (A) और (R) दोनों सही हैं
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
61. 'रामचरितमानस विमल, संतन जीवनप्रान। हिन्दुआन को वेद सम यवनहिं प्रकट कुरान॥' रामचरितमानस की प्रशंसा करते हुए यह दोहा किसने लिखा है?
- (a) रहीम
- (b) भिखारीदास
- (c) नाभादास
- (d) नागरीदास
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
62. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म शब्द और उसके वचन की दृष्टि से सुमेलित नहीं है?
- (a) मुनि - बहुवचन
- (b) दर्शन - बहुवचन
- (c) ओठ - बहुवचन
- (d) आँसू - बहुवचन
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
63. हिंदी की किस कहानी को नामवर सिंह ने 'नई कहानी धारा की पहली कहानी' के रूप में स्थापित किया था?
- (a) एक और ज़िंदगी
- (b) परिंदे
- (c) ज़िंदगी और जोंक
- (d) गैंग्रीन
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
64. 'मेरी आत्मा कहानी' शीर्षक से किन दो साहित्यकारों ने आत्मकथा लिखी है?
- (a) यशपाल जैन तथा बनारसीदास जैन
- (b) बाबू श्यामसुन्दर दास तथा राहुल सांकृत्यायन
- (c) आचार्य चतुरसेन शास्त्री तथा बाबू श्यामसुन्दर दास
- (d) राहुल सांकृत्यायन तथा चतुरसेन शास्त्री
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
65. मुक्तिबोध ने 'संवेदनात्मक ज्ञान एवं ज्ञानात्मक संवेदन' - इस सूत्रवाक्य का प्रयोग किस काव्य धारा के संदर्भ में किया है?
- (a) नई कविता
- (b) प्रयोगवाद
- (c) प्रगतिवाद
- (d) छायावाद
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
66. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म शब्द और उसके विलोम की दृष्टि से सुमेलित नहीं है?
- (a) स्तुति - निन्दा
- (b) सृजन - नाश
- (c) सृष्टि - प्रलय
- (d) सुसाध्य - दुर्लभ
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
67. 'बरवै रामायण' की रचना तुलसीदास ने किसके आग्रह पर की थी?
- (a) केशवदास
- (b) रहीम
- (c) मीरा
- (d) सूरदास
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
68. कर्ता के 'ने' चिह्न का प्रयोग किस काल में नहीं होता?
- (a) संदिग्ध भूत
- (b) पूर्ण भूत
- (c) सामान्य भूत
- (d) अपूर्ण भूत
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
69. अधोलिखित में से किस वाक्य का संस्कृत अनुवाद ग़लत है? (वाक्य) - (अनुवाद)
- (a) दशरथ अयोध्या के राजा थे। - दशरथः अयोध्यायाः राजा आसीत्।
- (b) वृक्ष से फल गिरा। - वृक्षात् फलम् अपतत्
- (c) गाँव के चारों ओर बाग है। - ग्रामं परितः उद्यानम् सन्ति।
- (d) निर्धन की सहायता करो। - निर्धनस्य सहायतां कुरु।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
70. 'कुल्ली भाट' किस चर्चित लेखक की जीवनी है?
- (a) महादेवी वर्मा
- (b) जयशंकर प्रसाद
- (c) सुमित्रानंदन पंत
- (d) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
71. किस रीतिकालीन कवि ने 'सतसई' की रचना नहीं की है?
- (a) रसनिधि
- (b) मतिराम
- (c) रसलीन
- (d) भूपति
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
72. नाभादास के 'भक्तमाल' में प्रस्तुत छप्पय "चंद्रहास अग्रज सुहृद परम प्रेम पथ में पगे" - किसके संदर्भ में है?
- (a) कृष्णदास
- (b) नन्ददास
- (c) कुम्भनदास
- (d) सूरदास
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
73. हिंदी निबंध का आरंभ किस शती में हुआ है?
- (a) अठारहवीं शती
- (b) उन्नीसवीं शती
- (c) इक्कीसवीं शती
- (d) बीसवीं शती
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
74. निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकार के साथ सुमेलित कीजिए और सही कूट का चयन कीजिए: (रचनाएँ) - (रचनाकार) A. हर्षचरितम् - i. कालिदास B. ऋतुसंहार - ii. माघ C. शिशुपालवधम् - iii. बाणभट्ट D. नैषधीयचरितम् - iv. श्रीहर्ष
- (a) A-i, B-iii, C-ii, D-iv
- (b) A-iv, B-i, C-iii, D-ii
- (c) A-iii, B-i, C-ii, D-iv
- (d) A-iii, B-ii, C-iv, D-i
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
75. 'कार्तिकेय' के जन्म से संबंधित रचना का नाम है:
- (a) विक्रमोर्वशीयम्
- (b) कुमारसम्भवम्
- (c) रघुवंशम्
- (d) ऋतुसंहारम्
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
76. 'मरुभूमि का वह मेघ' में किसकी जीवनगाथा वर्णित है?
- (a) काज़ी नज़रुल इस्लाम
- (b) घनश्याम दास बिड़ला
- (c) महात्मा गाँधी
- (d) कविराज गोपीनाथ
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
77. अधोलिखित में से 'मुद्राराक्षस' द्वारा लिखित नाटक नहीं है:
- (a) योर्स फेथफुली
- (b) यमगाथा
- (c) प्रथम प्रस्तुति
- (d) तिलचट्टा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
78. 'क्या भूलूँ क्या याद करूँ' के लेखक हैं:
- (a) हरिवंश राय 'बच्चन'
- (b) केदारनाथ सिंह
- (c) जयशंकर प्रसाद
- (d) नरेन्द्र शर्मा
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
79. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म वाक्य और कारक चिह्न प्रयोग की दृष्टि से सुमेलित नहीं है?
- (a) शीला ने सावित्री को जी भर कोसा - कर्मकारक
- (b) उसने लड़के को मिठाइयाँ दीं - कर्मकारक
- (c) पिता ने पुत्र को पुकारा - कर्मकारक
- (d) मैंने हरि को बुलाया - कर्मकारक
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
80. "यदि गद्य कवियों या लेखकों की कसौटी है तो निबंध गद्य की कसौटी है।" उपर्युक्त कथन किस निबंधकार का है?
- (a) रामचन्द्र शुक्ल
- (b) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
- (c) प्रताप नारायण मिश्र
- (d) बालकृष्ण भट्ट
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
81. मुहावरे और उसके अर्थ की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?
- (a) ईद का चाँद होना - बहुत दिनों बाद दिखाई देना
- (b) आव देखा न ताव - बिना कारण
- (c) ईंट से ईंट बजाना - असंभव कार्य करना
- (d) आड़े हाथों लेना - बातों से लज्जित कर देना
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
82. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची I - सूची II A. भारतेन्दु हरिश्चंद्र - i. गौ संकट B. प्रताप नारायण मिश्र - ii. श्री चन्द्रावली C. बालकृष्ण भट्ट - iii. भारत सौभाग्य D. बदरी नारायण चौधरी 'प्रेमघन' - iv. चंद्रसेन
- (a) A-ii, B-iv, C-i, D-iii
- (b) A-iv, B-iii, C-i, D-ii
- (c) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- (d) A-ii, B-i, C-iv, D-iii
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
83. 'ऐ लड़की' कहानी की लेखिका हैं:
- (a) ममता कालिया
- (b) सूर्यबाला
- (c) कृष्णा सोबती
- (d) उषा किरण खान
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
84. रोला छंद है:
- (a) अर्द्धसममात्रिक
- (b) सममात्रिक
- (c) विषम मात्रिक संयुक्त
- (d) विषम मात्रिक
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
85. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची I (रचनाकार) - सूची II (रचनाएँ) A. अमृत राय - i. काला मुँह B. गोविन्द चातक - ii. अंधा युग C. धर्मवीर भारती - iii. खण्डित यात्राएँ D. नरेश मेहता - iv. हमलोग
- (a) A-ii, B-iv, C-iii, D-i
- (b) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- (c) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
- (d) A-iv, B-i, C-ii, D-iii
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
86. 'सोया हुआ जल' शीर्षक उपन्यास के लेखक हैं:
- (a) मोहन राकेश
- (b) धर्मवीर भारती
- (c) मनोहर श्याम जोशी
- (d) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
87. 'चंद्रकांता' का प्रथम प्रकाशन वर्ष है:
- (a) 1884 ई.
- (b) 1881 ई.
- (c) 1887 ई.
- (d) 1888 ई.
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
88. निम्नलिखित में से 'तत्सम' शब्द है:
- (a) आम
- (b) नाम
- (c) काम
- (d) नीम
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
89. 'नयी समीक्षा के प्रतिमान' किसकी कृति है?
- (a) लक्ष्मीकांत वर्मा
- (b) नामवर सिंह
- (c) नगेन्द्र
- (d) निर्मला जैन
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
90. रीतिकाल के प्रसिद्ध कवि घनानन्द से संबंधित ग़लत तथ्य को चिह्नित कीजिए:
- (a) घनानन्द दिल्ली के बादशाह मुहम्मद शाह रँगीले के मीर मुंशी थे।
- (b) घनानन्द निम्बार्क सम्प्रदाय में दीक्षित थे।
- (c) घनानन्द ने लक्षणग्रन्थों के आधार पर अपने काव्य का सम्पूर्ण ताना-बाना बुना था।
- (d) रामचन्द्र शुक्ल ने घनानन्द को 'प्रेम की पीर' का कवि कहा है।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
91. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म 'वाक्यांश के लिए एक शब्द' सुमेलित नहीं है?
- (a) लाभ की इच्छा - लिप्सा
- (b) खाने की इच्छा - बुभुक्षा
- (c) जीतने की इच्छा - जिज्ञासा
- (d) जो मोक्ष चाहता हो - मुमुक्षु
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
92. निम्नलिखित में से 'आकाश' का पर्यायवाची शब्द नहीं है:
- (a) द्यौ
- (b) व्योम
- (c) अंबक
- (d) अभ्र
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
93. 'राजपुरुषः' का समास विग्रह संस्कृत में है:
- (a) राजायाः पुरुषः
- (b) राज्ञः पुरुषः
- (c) राजः पुरुषः
- (d) राजस्य पुरुषः
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
94. रौद्र रस का स्थायी भाव है:
- (a) क्रोध
- (b) भय
- (c) उत्साह
- (d) विस्मय
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
95. उत्तर प्रदेश सरकार ने आचार्य नरेन्द्र देव की अध्यक्षता में 'देवनागरी लिपि सुधार समिति' का गठन कब किया था?
- (a) 1948 ई. में
- (b) 1951 ई. में
- (c) 1947 ई. में
- (d) 1949 ई. में
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
96. नन्ददास द्वारा लिखित 'रासपंचाध्यायी' किस छंद में लिखी गई है?
- (a) सवैया
- (b) रोला
- (c) दोहा
- (d) बरवै
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
97. दोहा और रोला छन्द मिलाने से कौन-सा छन्द बनता है?
- (a) छप्पय
- (b) हरिगीतिका
- (c) उल्लाला
- (d) कुण्डलिया
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
98. प्रत्यय की दृष्टि से निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. 'पठनीय' शब्द में ईय प्रत्यय है। II. 'कथनीय' शब्द में ईय प्रत्यय है। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) केवल I
- (b) न तो I, न ही II
- (c) I एवं II दोनों
- (d) केवल II
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
99. सन् 1935 में गठित 'नागरी लिपि सुधार समिति' के संयोजक थे:
- (a) काका कालेलकर
- (b) डॉ. श्यामसुंदर दास
- (c) आचार्य नरेन्द्र देव
- (d) श्रीनिवास
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
100. रस-निष्पत्ति के सिद्धांत में 'मुक्तिवाद' का प्रकरण किस आचार्य ने दिया है?
- (a) आचार्य शंकुक
- (b) भट्टनायक
- (c) अभिनवगुप्त
- (d) विश्वनाथ
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
101. निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध पुल्लिंग से नहीं है?
- (a) पुखराज
- (b) तमाल
- (c) सरोवर
- (d) दाल
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
102. देवनागरी लिपि की विशेषता नहीं है:
- (a) देवनागरी लिपि में कुछ ध्वनियों का उच्चारण नहीं होता है।
- (b) देवनागरी लिपि में एक ध्वनि के लिए एक लिपि चिह्न है तथा विलोमतः एक लिपि चिह्न के लिए एक ध्वनि है।
- (c) वर्णमाला की वैज्ञानिक व्यवस्था है।
- (d) देवनागरी लिपि में संयुक्त व्यंजनों की एक व्यवस्थित पद्धति है।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
103. संत सुंदरदास के गुरु का नाम है:
- (a) दादू दयाल
- (b) संत रैदास
- (c) गुरु नानक
- (d) परमानंद दास
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
104. 'किरातार्जुनीयम्' के संदर्भ में असत्य है:
- (a) संस्कृत के 'वृहत्त्रयी' महाकाव्यों में इसे स्थान प्राप्त है।
- (b) इसका प्रारंभ 'श्री' शब्द से तथा प्रत्येक सर्ग के अंतिम श्लोक में 'लक्ष्मी' का प्रयोग मिलता है।
- (c) इसमें अर्जुन का युद्ध किरातवेशधारी कुमार कार्तिकेय से हुआ था।
- (d) यह एक प्रसिद्ध महाकाव्य है।
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
105. हिंदी में 'गमला' किस भाषा से आगत शब्द है?
- (a) तुर्की
- (b) पुर्तगाली
- (c) अरबी
- (d) फ़ारसी
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
106. देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली भाषा है:
- (a) पंजाबी
- (b) मणिपुरी
- (c) गुजराती
- (d) मराठी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
107. वीभत्स रस का स्थायी भाव है:
- (a) क्रोध
- (b) जुगुप्सा
- (c) भय
- (d) विस्मय
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
108. सुनीति कुमार चटर्जी ने 'खड़ी बोली' के लिए किस शब्द का प्रयोग किया है?
- (a) मानक हिंदी
- (b) वर्नाक्यूलर हिंदुस्तानी
- (c) ठेठ हिंदी
- (d) जनपदीय हिंदुस्तानी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
109. निम्नलिखित में से पूर्वी हिन्दी के कवि नहीं हैं:
- (a) भूषण
- (b) मंझन
- (c) तुलसीदास
- (d) मानदास
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
110. 'विजय प्रशस्ति' के रचनाकार का नाम है:
- (a) भवभूति
- (b) श्रीहर्ष
- (c) दण्डी
- (d) बाणभट्ट
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
111. 'मनुष्य से बड़ा है - केवल उसका अपना विश्वास और स्वयं उसका ही रचा हुआ विधान।' - यह पंक्ति किस रचना से ली गई है?
- (a) गोदान
- (b) मैला आँचल
- (c) बाणभट्ट की आत्मकथा
- (d) दिव्या
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
112. काव्य में जब कोई शब्द व्याकरण के नियमों के विरुद्ध प्रयुक्त होकर भाषा के संस्कार व लालित्य के ह्रास का कारण बनता है, तब काव्य में किस दोष की उपस्थिति मानी जाती है?
- (a) च्युत संस्कृति दोष
- (b) अक्रमत्व दोष
- (c) दुष्क्रमत्व दोष
- (d) ग्राम्यत्व दोष
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
113. आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने 'सरस्वती' के संपादन का दायित्व किस वर्ष लिया था?
- (a) 1903 ई.
- (b) 1905 ई.
- (c) 1907 ई.
- (d) 1900 ई.
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
114. 'आवारा मसीहा' किस साहित्यकार की औपन्यासिक जीवनी है?
- (a) बंकिम चन्द्र
- (b) विष्णु प्रभाकर
- (c) शरत चन्द्र
- (d) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
115. 'कौरवी' कहा जाता है:
- (a) ब्रजभाषा को
- (b) खड़ी बोली को
- (c) कन्नौजी को
- (d) अवधी भाषा को
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
116. देवनागरी लिपि का सर्वप्रथम प्रयोग किस प्रांत में हुआ था?
- (a) मध्य प्रदेश
- (b) पंजाब
- (c) गुजरात
- (d) उत्तर प्रदेश
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
117. देवनागरी लिपि का उद्भव किस लिपि से हुआ है?
- (a) ब्राह्मी लिपि
- (b) कैथी लिपि
- (c) रोमन लिपि
- (d) चित्र लिपि
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
118. "पांव महावर दैन कौं नाइन बैठी आइ। फिरि फिरि जानि महावरी, एड़ी मीड़ति जाइ॥" उपर्युक्त दोहे में अलंकार है:
- (a) अतिशयोक्ति
- (b) यमक
- (c) संदेह
- (d) भ्रांतिमान
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
119. 'कबीरा खड़ा बाज़ार में' किसकी रचना है?
- (a) काशीनाथ सिंह
- (b) मोहन राकेश
- (c) लक्ष्मी नारायण लाल
- (d) भीष्म साहनी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
120. "बीती विभावरी जाग री। अंबर पनघट में डुबो रही ताराघट- ऊषा- नागरी" उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?
- (a) श्लेष
- (b) रूपक
- (c) उपमा
- (d) भ्रान्तिमान
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
121. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विदेशी भाषा का नहीं है?
- (a) गिलास
- (b) गिलट
- (c) चाँद
- (d) चिमनी
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
122. 'तार सप्तक' में संग्रहीत कवियों के विषय में सही नहीं है:
- (a) वैचारिक स्वातंत्र्य
- (b) प्रयोगधर्मिता
- (c) वैचारिक साम्य
- (d) नयी राहों का अन्वेषण
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
123. 'ह' व्यंजन क्या है?
- (a) दंत्य
- (b) स्पर्श
- (c) ऊष्म
- (d) अंतःस्थ
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
125. 'हिन्दी साहित्य की भूमिका' के लेखक हैं:
- (a) शिवसिंह सेंगर
- (b) हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (c) रघुवीर सहाय
- (d) राम विलास शर्मा
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
126. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची I (रचनाकार) - सूची II (रचनाएँ) A. घनानन्द - i. पृथ्वीराज रासो B. चंदबरदाई - ii. सुजान सागर C. त्रिलोचन - iii. अरघान D. जयशंकर प्रसाद - iv. प्रेमपथिक
- (a) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
- (b) A-i, B-ii, C-iv, D-iii
- (c) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
- (d) A-ii, B-i, C-iii, D-iv
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
127. खड़ी बोली में रचित प्रथम महाकाव्य का नाम है:
- (a) वैदेही वनवास
- (b) प्रियप्रवास
- (c) करुणा कादम्बिनी
- (d) साकेत
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
128. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। अभिकथन (A): स्थापना-काव्य के दोषों की संस्कृत में व्यापक चर्चा की गई है। भामह ने सदोष रचना को साक्षात् मृत्यु माना हैं। कारण (R): तर्क-दोष मुख्यतः (शब्द दोष, अर्थ दोष और रस दोष) तीन प्रकार के होते हैं। नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) (R) सही है, किंतु (A) ग़लत है
- (b) (A) सही है, किंतु (R) ग़लत है
- (c) (A) और (R) दोनों सही हैं
- (d) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
129. 'डायरी के नीरस पृष्ठ' के लेखक हैं:
- (a) जैनेन्द्र कुमार
- (b) शान्तिप्रिय द्विवेदी
- (c) इलाचन्द्र जोशी
- (d) यशपाल
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
130. 'मगर एक आवाज़' किस कवि की कृति है?
- (a) मंगलेश डबराल
- (b) लीलाधर जगूड़ी
- (c) लीलाधर मंडलोई
- (d) अरुण कमल
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
131. 'स्व + ईरम्' का शुद्ध सन्धिरूप है:
- (a) स्वईरम्
- (b) स्वीरम्
- (c) स्वैरम
- (d) स्वेरम्
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
132. 'उत्तररामचरितम्' में कितने सर्ग हैं?
- (a) चार
- (b) पाँच
- (c) छः
- (d) सात
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
133. 'अँगूठी का नगीना' के रचनाकार का नाम है:
- (a) बालकृष्ण भट्ट
- (b) देवकीनन्दन खत्री
- (c) महावीर प्रसाद द्विवेदी
- (d) किशोरीलाल गोस्वामी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
134. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। अभिकथन (A): कबीर की रचनाओं में सिद्धांत का प्राधान्य है, काव्य का नहीं। उनमें हमें साहित्य का सौन्दर्य नहीं मिलता, हमें मिलता है, एक संदेश। कारण (R): कबीर की रचनाओं में संदेश नहीं है पर काव्य सौन्दर्य बहुत अधिक है। नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- (c) (A) ग़लत है, किंतु (R) सही है।
- (d) (A) सही है, किंतु (R) ग़लत है।
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
135. 'प्रेम वाटिका' किसकी रचना है?
- (a) रसिकदास
- (b) रसखान
- (c) मीराबाई
- (d) रहीम
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
136. 'यति - यती' शब्द युग्म के अर्थभेद का सही विकल्प है:
- (a) यत्न - विधवा
- (b) विराम - संन्यासी
- (c) प्रयत्नशील - अनाथ
- (d) कामी - जितेन्द्रिय
उत्तर देखें
उत्तर: (b)
137. 'लघु' का विलोम शब्द नहीं है:
- (a) गुरु
- (b) दीर्घ
- (c) कुरूप
- (d) महत्
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
138. निम्नलिखित में से स्थायी भाव एवं रस का सुमेलित युग्म है:
- (a) जुगुप्सा - वीभत्स
- (b) शोक - रौद्र
- (c) उत्साह - हास्य
- (d) विस्मय - श्रृंगार
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
139. विलोम शब्द की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
- (a) निर्मूल - समूल
- (b) दुर्मुख - सुमुख
- (c) सदय - निर्दय
- (d) शुष्क - नीरस
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
140. निम्नलिखित विकल्पों में से एक का संबंध 'रेखाचित्र' से नहीं है:
- (a) व्यक्ति के जीवन पर आधारित होने के कारण इसे जीवन चरित भी माना गया है।
- (b) कहानी से मिलता-जुलता स्वरूप है।
- (c) व्यक्ति, वस्तु या घटना का पूर्ण चित्र नहीं है।
- (d) किसी व्यक्ति, वस्तु, घटना या भाव का सजीव अंकन है।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
141. 'करियै उपाय बाँस डारियै कटाय नहिं उपजैगो बाँस नाहीं बाजै फेरि बाँसुरी' - इस काव्य पंक्ति के रचयिता हैं:
- (a) रसखान
- (b) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
- (c) नन्ददास
- (d) मतिराम
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
142. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म शब्द और पर्याय की दृष्टि से सुमेलित नहीं है?
- (a) अवनी - पृथ्वी
- (b) धैर्य - तोष
- (c) नश्वर - नित्य
- (d) निगम - समिति
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
143. 'चाय' किस भाषा का शब्द है?
- (a) चीनी
- (b) अरबी
- (c) जर्मनी
- (d) अंग्रेज़ी
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
144. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में नहीं है?
- (a) नेपाली
- (b) कश्मीरी
- (c) ब्रज
- (d) तमिल
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
145. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रंथ हजारी प्रसाद द्विवेदी का नहीं है?
- (a) हिंदी साहित्य: उद्भव और विकास
- (b) हिंदी साहित्य की भूमिका
- (c) हिंदी साहित्य का आदिकाल
- (d) हिंदी साहित्य का अतीत
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
146. 'धोखा' किसका निबन्ध है?
- (a) भारतेन्दु हरिश्चंद्र
- (b) लाला श्रीनिवास दास
- (c) राधाचरण गोस्वामी
- (d) प्रताप नारायण मिश्र
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
147. "मानव अथवा प्रकृति के सूक्ष्म किन्तु व्यक्त सौन्दर्य में आध्यात्मिक छाया का मान मेरे विचार से छायावाद की सर्वमान्य व्याख्या हो सकती है।" यह कथन है:
- (a) मुकुटधर पाण्डेय का
- (b) डॉ. नगेंद्र का
- (c) नंददुलारे वाजपेयी का
- (d) जयशंकर प्रसाद का
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
148. 'ध्रुवस्वामिनी' के नाटककार का नाम बताइए:
- (a) सुमित्रानंदन पंत
- (b) महादेवी वर्मा
- (c) जयशंकर प्रसाद
- (d) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
उत्तर देखें
उत्तर: (c)
149. निम्नलिखित में से कौन-सा उपन्यास यशपाल का नहीं है?
- (a) अप्सरा का शाप
- (b) अमिता
- (c) देशद्रोही
- (d) जहाज का पंछी
उत्तर देखें
उत्तर: (d)
150. 'वह ब्राह्मणों को धन देता है।' वाक्य का संस्कृत में अनुवाद है:
- (a) सः ब्राह्मणेभ्यः धनं ददाति।
- (b) सः ब्राह्मणाय धनं ददाति।
- (c) सः ब्राह्मणान धनं ददाति।
- (d) सः ब्राह्मणेभ्यः धनं अददात।
उत्तर देखें
उत्तर: (a)
उत्तर देखें
उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी इस परीक्षा की Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। “—” का अर्थ है कि कुंजी में उत्तर नहीं दिया गया: प्रश्न हटाया गया।
General Studies
- प्र. 1
- (c)
- प्र. 2
- (b)
- प्र. 3
- (d)
- प्र. 4
- (a)
- प्र. 5
- (d)
- प्र. 6
- (a)
- प्र. 7
- (d)
- प्र. 8
- (c)
- प्र. 9
- (b)
- प्र. 10
- (c)
- प्र. 11
- (a)
- प्र. 12
- (b)
- प्र. 13
- (a)
- प्र. 14
- (b)
- प्र. 15
- (a)
- प्र. 16
- (a)
- प्र. 17
- (a)
- प्र. 18
- (c)
- प्र. 20
- (a)
- प्र. 21
- (c)
- प्र. 22
- (c)
- प्र. 23
- (a)
- प्र. 24
- (b)
- प्र. 25
- (a)
- प्र. 26
- (c)
- प्र. 27
- (a)
- प्र. 28
- (d)
- प्र. 29
- (c)
- प्र. 30
- (a)
Hindi
- प्र. 31
- (b)
- प्र. 32
- (d)
- प्र. 33
- (d)
- प्र. 34
- (d)
- प्र. 35
- (a)
- प्र. 36
- (d)
- प्र. 37
- (c)
- प्र. 38
- (a)
- प्र. 39
- (a)
- प्र. 40
- (b)
- प्र. 41
- (d)
- प्र. 42
- (c)
- प्र. 43
- (c)
- प्र. 44
- (d)
- प्र. 45
- (a)
- प्र. 46
- (d)
- प्र. 47
- (b)
- प्र. 49
- (d)
- प्र. 50
- (d)
- प्र. 51
- (c)
- प्र. 52
- (b)
- प्र. 53
- (a)
- प्र. 55
- (a)
- प्र. 56
- (d)
- प्र. 57
- (a)
- प्र. 58
- (b)
- प्र. 59
- (d)
- प्र. 60
- (d)
- प्र. 61
- (a)
- प्र. 62
- (a)
- प्र. 63
- (b)
- प्र. 64
- (c)
- प्र. 65
- (a)
- प्र. 66
- (d)
- प्र. 67
- (b)
- प्र. 68
- (d)
- प्र. 69
- (c)
- प्र. 70
- (d)
- प्र. 71
- (c)
- प्र. 72
- (b)
- प्र. 73
- (b)
- प्र. 74
- (c)
- प्र. 75
- (b)
- प्र. 76
- (b)
- प्र. 77
- (b)
- प्र. 78
- (a)
- प्र. 79
- (b)
- प्र. 80
- (a)
- प्र. 81
- (c)
- प्र. 82
- (d)
- प्र. 83
- (c)
- प्र. 84
- (b)
- प्र. 85
- (d)
- प्र. 86
- (d)
- प्र. 87
- (d)
- प्र. 88
- (b)
- प्र. 89
- (d)
- प्र. 90
- (c)
- प्र. 91
- (c)
- प्र. 92
- (c)
- प्र. 93
- (b)
- प्र. 94
- (a)
- प्र. 95
- (c)
- प्र. 96
- (b)
- प्र. 97
- (d)
- प्र. 98
- (b)
- प्र. 99
- (a)
- प्र. 100
- (b)
- प्र. 101
- (d)
- प्र. 102
- (a)
- प्र. 103
- (a)
- प्र. 104
- (c)
- प्र. 105
- (b)
- प्र. 106
- (d)
- प्र. 107
- (b)
- प्र. 108
- (d)
- प्र. 109
- (a)
- प्र. 110
- (b)
- प्र. 111
- (d)
- प्र. 112
- (a)
- प्र. 113
- (a)
- प्र. 114
- (c)
- प्र. 115
- (b)
- प्र. 116
- (c)
- प्र. 117
- (a)
- प्र. 118
- (d)
- प्र. 119
- (d)
- प्र. 120
- (b)
- प्र. 121
- (c)
- प्र. 122
- (c)
- प्र. 123
- (c)
- प्र. 125
- (b)
- प्र. 126
- (d)
- प्र. 127
- (b)
- प्र. 128
- (c)
- प्र. 129
- (c)
- प्र. 130
- (c)
- प्र. 131
- (c)
- प्र. 132
- (d)
- प्र. 133
- (d)
- प्र. 134
- (d)
- प्र. 135
- (b)
- प्र. 136
- (b)
- प्र. 137
- (c)
- प्र. 138
- (a)
- प्र. 139
- (d)
- प्र. 140
- (a)
- प्र. 141
- (a)
- प्र. 142
- (c)
- प्र. 143
- (a)
- प्र. 144
- (c)
- प्र. 145
- (d)
- प्र. 146
- (d)
- प्र. 147
- (c)
- प्र. 148
- (c)
- प्र. 149
- (d)
- प्र. 150
- (a)